LATEST NEWS

40 लाख का इनामी भी ढेर, छत्तीसगढ़-कांकेर में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई पहचान

कांकेर. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त की है। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हैं। आज पुलिस मामले का खुलासा करेगी। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बेहतर खेल अधो-संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एकता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। यह युवाओं को सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। छत्तीसगढ़ में हम लगातार खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य में अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। भारत सरकार की खेलो-इंडिया योजना को भी हम छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मुझे अवसर मिलता है। मैं खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी अपेक्षाओं को जानने समझने का प्रयास करता हूं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करता हूं। कल ही मैंने धमतरी की बैडमिंटन खिलाड़ी रीतिका ध्रुव से वीडियो कॉल पर बात करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली उपलब्धियों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीतिका ने मुझे बताया कि उनके पिता जीवन-यापन के लिए मजदूरी करते हैं और मां आंगनवाड़ी सहायिका हैं। संघर्षों के बावजूद रीतिका ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया है। मैंने रितिका को आश्वस्त किया कि आप खूब आगे बढ़िये और अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करिये। हम आपका पूरा सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसी तरह कुछ दिन पहले भी छत्तीसगढ़ की एक पर्वतारोही बिटिया निशा से मैंने फोन पर बात की। निशा पूर्वी-अफ्रीकी देश तंजनिया का किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती है। वह माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती है। उसके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुझे पता चला कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह बेटी पर्वतारोहण के लिए नहीं जा पा रही है। मैंने उसे सरकार की ओर से सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और कल मैंने पौने चार लाख की राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। बैडमिंटन के क्षेत्र में खिलाड़ी आगे बढ़ें इसके लिए भी हम सभी सुविधाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने मेंस डबल्स विजेता श्री हरिहरन व श्री रुबन कुमार को बधाई दी। उन्होंने सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विदेश से आए खिलाड़ियों और उनकी टीम के सभी सदस्यों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया, महासचिव श्री संजय मिश्रा, श्री राकेश शेखर, श्री गौतम महंता सहित बैडमिंटन संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

राजधानी भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

भोपाल निशातपुरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। वह शुक्रवार को ही अपने माता-पिता से मिलने मुंबई से बैरसिया स्थित अपने घर आया था। परिवार से मिलने के बाद वह शुक्रवार रात को करोंद में रहने वाले अपने भाई से मिलने के लिए बाइक से निकला था। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आनंद पुत्र पूरन सिंह राजपूत लंगरपुर बैरसिया का रहने वाला था। भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छह माह पहले ही मुंबई में टीसीएस कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। शुक्रवार रात आनंद करोंद में रहने वाले अपने भाई अरविंद के पास जाने का कहकर गांव से निकला था। शनिवार भोर लगभग साढ़े तीन बजे पूरनसिंह को फोन पर उनके बेटे आनंद के सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने की सूचना मिली। उसे जेल रोड स्थित कंफर्ट लास ग्रीन कालोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह घर बड़ा बेटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका छोटा भाई अरविंद एवं एक छोटी बहन है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है।

मकान बिकाऊ है… इंदौर में हिंदू परिवार ने अपने घर के बाहर क्यों लिखा ये, जानें मामला

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रावजी बाजार इलाके के प्रकाश का बगीचा में रहने वाले राजेश कलमोदिया ने अपने घर के बाहर लिखा दिया,’घर बिकाऊ है मुस्लिम प्रताड़ना से परेशान’. इसके बाद बड़ी संख्या में उनके घर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की चीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले राजेश और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले शादाब और शानू में आपसी विवाद हो गया था. इसके बाद से वह आपसी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. शिकायतकर्ता ने यह भी पुलिस को कहा कि देर रात कोई उनके घर के बाहर सुतली बम फेंका गया था. इससे उनका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ भी हैं. इसक वजह से घर के दरवाजे पर लिख दिया मुस्लिम प्रताड़ना से घर बिकाऊ है. इस घर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले की गंभीरता की देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच एक महीने पहले विवाद हुआ था. राजेश का कहना है कि शादाब शानू और उसके 2 अन्य साथी इस मामले में राजीनामा करने के लिए उन पर दबाव बनाकर विवाद कर रहे हैं. घर के अंदर पटाखे फेंके शुक्रवार को शादाब, रईस,सोनू उर्फ इरफान, सोनू,सलीम, जल्लू, रिज्जू उर्फ रिजवान, रेहाना, मोना उर्फ हीना ने राजेश की पत्नी मीनाक्षी के पास पहुंची और केस वापस लेने की जिद करने लगे। समझौता के लिए राजी नहीं होने पर गुस्साए आरोपितों ने शनिवार रात करीब तीन बजे राजेश के घर पर पटाखे फेंके। जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया इस घटना से घबरा कर राजेश ने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक कील और छर्रे मौके पर नहीं मिले हैं। सूचना के बाद हमने फारेंसिक एक्सपर्ट को बुला लिया है। इधर… व्यापारी स्वेच्छा से हटाएंगे अतिक्रमण, समय मांगा मालवा मिल अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएंगे। एमआइसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि 16 नवंबर को मालवा मिल अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्र में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की थी। कई व्यापारियों के शेड तोड़े गए और चालानी कार्रवाई की गई। इससे व्यापारी आक्रोशित थे। रविवार को व्यापारियों ने एमआइसी सदस्य पहाड़िया, एसडीएम प्रदीप सोनी और जोनल अधिकारी अंकेश बिरथरिया से मिलकर अपनी बात रखी। इस पर तया किया गया कि व्यापारी स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाए। निगम द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा के अंदर ही हर व्यापारी अपना व्यवसाय करेगा। पहाड़िया ने कहा कि जनहित और इंदौर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रहवासी व व्यापारी सहयोग के लिए तैयार हैं।

उप स्वास्थ्य केंद्र लंघाडोल मे खुले मे जलाई गयी दवाएं

सिंगरौली  एक ओर जहा दवा के अभाव मे गरीब दम तोड़ देता हैं, वहीं जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र लंघाडोल मे जरुरतमंदो को वितरीत करने के लिए आयी दवाओं को बाहर फेंक कर जला दिया गया।सूत्र बताते हैं कि ये दवाइयाँ अभी भी वैध थीं और इन्हें मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता था। इस तरह की घटना से पता चलता है कि स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संसाधनों का सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही से गरीब मरीजों को उचित  समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।दवाइयों का जलाया जाना न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि मरीजों के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।मुफ्त दवाइयां मरीजों को न मिलने के कारण गरीब तबके के लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जो दवाएं वितरित करने के लिए आती हैं उसे स्वास्थ्य विभाग के गैर जिम्मेदार नस्ट करवा देते हैं।

भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में बंद हुए, हुआ चार धाम यात्रा का समापन

 देहरादून श्री बद्रीनाथ धाम (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच विधि-विधान से जय बद्री विशाल के उद्घोष के साथ रात नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसी के साथ अब चारधाम यात्रा शीतकाल तक के लिए बंद हो गई। रविवार को 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और कपाट बंद होने के साक्षी बने। बर्फीले पहाड़ और सर्द बयार भी इसके साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने मंदिर को फूलों से सजाया था, जो आकर्षक छटा बिखेर रही थी। स्थानीय लोक कलाकारों, महिला मंगल दल बामणी, पांडुकेश्वर की ओर से लोकनृत्य व जागर आदि प्रस्तुति दी गई। इसमें लोक संस्कृति की झलक दिखी। इस अवसर पर दानीदाताओं व सेना ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया था और श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद चखा। तीर्थयात्रियों की चहल-पहल से अलग ही माहौल था। बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने चारधाम यात्रा समापन के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और बद्रीनाथ धाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों-संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार चारधाम यात्रा में रिकार्ड 48 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। चमोली जनपद के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बद्रीनाथ धाम यात्रा समापन के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन व मंदिर समिति के समन्वयन से बद्रीनाथ धाम यात्रा कुशलतापूर्वक संपन्न हुई है और रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे तीर्थयात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इस वर्ष सवा 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष बद्रीनाथ धाम यात्रा का सफल समापन हो गया है। इस वर्ष सवा 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए हैं। मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के सरल व सुगम दर्शन व्यवस्था की। एक घंटे 37 मिनट में पूरी हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया रात्रि 7.30 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई। रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया ने कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी की। उद्धव जी एवं कुबेर जी बद्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर आए। इसके बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री रूप धारण कर मां लक्ष्मी को मंदिर गर्भगृह में विराजममान किया। तत्पश्चात रात्रि सवा आठ बजे भगवान बदरी विशाल को माणा महिला मंगल दल द्वारा बुनकर तैयार किया गया घृत कंबल ओढ़ाया गया। उसके बाद रात नौ बजकर सात मिनट पर रावल अमरनाथ नंबूदरी ने बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद किए। 13 नवंबर से शुरू हो गई थीं पंच पूजाएं उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू हो गई थी। पंच पूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा हुई, शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद हो गए। दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर मां लक्ष्मी का कढ़ाई भोग चढ़ाया गया। रविवार 17 नवंबर को रात नौ बजकर सात मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हो गए। बीकेटीसी ने हक-हकूकधरियों को दी है आगामी यात्रा की जिम्मेदारी कपाट बंद होने की तिथि तय होने के बाद विजयदशमी पर 12 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम की आगामी यात्रा के लिए हक-हकूकधरियों को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पगड़ी भेंट कर यात्रा वर्ष 2025 के लिए भंडार की जिम्मेदारी दी थी। 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी उद्धव-कुबेर व आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार की रात भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होने के बाद 18 नवंबर सोमवार को प्रात: 10 बजे उद्धव जी, कुबेर जी एवं रावल जी सहित आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी। उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे। 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद 19 नवंबर को आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान करेगी। इसके बाद योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं भी शुरू हो जाएंगी।

राहतगढ़ में आयोजित पार्षद क्रिकेट कप में खाद्य मंत्री राजपूत ने किया पुरस्कार वितरण

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम, जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। हमारे युवाओं के लिए हर सुविधा उपलब्ध है, इसलिए सभी युवा अपने शरीर पर और अपने खेल पर ध्यान दें। खाद्य मंत्री राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में आयोजित पार्षद क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी विजेता है, क्योंकि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है। खिलाड़ी या तो वह जीतता है या तो सीखता है, इसलिए जो कमियां रही हो खिलाड़ी उन्हें पूरा करने का प्रयास करें और अगली बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान पर जीत के इरादों के साथ उतरे।  मंत्री राजपूत ने  प्रतियोगिता में शामिल विजेता तथा  उपविजेता एवं टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पार्षद क्रिकेट कप का  आयोजन 4 नवंबर से किया गया था। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चार-चार मैच खेले गए । रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें सानू-11 टीम विजेता रही तथा उप विजेता टीम अली-11 रही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि  सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।  

आज ही कैलाश गहलोत हो सकते हैं भाजपा में शामिल, एक दिन पहले छोड़ा था अरविंद केजरीवाल का साथ

नई दिल्ली  दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर है कि कैलाश गहलोत दोपहर में बीजेपी में शामिल होंगे। गहलोत ने एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्रालय समेत कई अहम विभाग देख रहे थे। गहलोत का पिछले कुछ महीनों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मतभेद चल रहा था। केजरीवाल पर लगाए थे आरोप गहलोत ने अपने इस्तीफे में पार्टी के सामने मौजूद ‘गंभीर चुनौतियों’ की ओर इशारा किया था। उन्होंने पार्टी के अहम नेता गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष भी किया था। उन्होंने इस्तीफे में ‘शीशमहल’ जैसे विवादों को भी उठाया था। गहलोत ने ‘शीशमहल’ विवाद का जिक्र भाजपा नेताओं के उस आरोप की पृष्ठभूमि में किया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने ‘6 फ्लैगस्टाफ रोड’ स्थित अपने पूर्व आधिकारिक आवास पर महंगी चीजों और आधुनिक सुविधाओं पर करोड़ों खर्च किए हैं। आप ने कहा ईडी के दबाव में इस्तीफा आप’ नेताओं ने कहा कि गहलोत ईडी और सीबीआई के मामलों का सामना कर रहे हैं और उनके पास बीजेपी में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह बीजेपी की ‘घिनौनी राजनीतिक साजिश’ है। वह ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करके दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। वहीं, बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने गहलोत के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि साहसी कदम बताया था। बीजेपी ने क्या कहा? सचदेवा का कहना था कि गहलोत ने उन्हीं मुद्दों को उठाते हुए पद छोड़ा है, जिनके लिए बीजेपी केजरीवाल और ‘आप’ के खिलाफ लड़ाई कर रही थी। उनके इस्तीफे से साबित होता है कि ‘आप’ के नेता भी केजरीवाल को ईमानदार नेता नहीं मानते हैं। आप के वरिष्ठ नेता गहलोत ने ऐसे में समय में इस्तीफा दिया है जब पार्टी अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री निवास में गुरू नानक जी के प्रकाश पर्व पर गुरूग्रंथ साहब जी का सजाया गया दरबार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आग्रह पर गुरू नानक जी के 555 वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में गुरूग्रंथ साहब जी का भव्य दरबार सजाया गया और लंगर की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पगड़ी धारण कर दरबार में प्रवेश करते ही सभी उपस्थित जन ने “जो बोले सो निहाल – सत अकाल” के घोष के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से सजी संगत के बीच बैठकर गुरूवाणी के वचनों का आनंद लिया और कीर्तन में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिख गुरूओं की वाणी अद्भुत है। उन्होंने संगत और पंगत की बात कही। सिख गुरूओं ने विपरित परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने एक मार्ग तय किया कि परमात्मा के बंदों में हम अंतर नहीं कर सकते। यहां किसी पाखंड की जगह नहीं है। इस देश के लिए सभी समान हैं। यही वेद वाक्य है। चारों वेदों का भी निचोड़ यही है कि हम परमेश्वर की सत्ता पर विश्वास रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं 10 सिख गुरूओं को प्रणाम करता हूँ। उन्होंने धर्म और आध्यात्म की परम्परा के माध्यम से सनातन संस्कृति बचाई। सिखों का बलिदान कोई भूल नहीं सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान स्थित गुरू नानक जी की जन्मस्थली के दर्शन के लिए समाधान निकाला। सिख गुरूओं और 4 साहबजादों का त्याग और बलिदान इतिहास का अमिट हिस्सा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा 7वीं में इस शहादत का विस्तृत उल्लेख है। इसी तरह उच्च शिक्षा के स्तर पर सिखों की शहादत पर अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारे इतिहास को शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है। प्रदेश सरकार सिख समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी। इसी तरह अरेरा कालोनी भोपाल के गुरूद्वारे से जुड़ी व्यवस्थाओं और अन्य गुरूद्वारों के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि यह इस तरह के शानदार कार्यक्रम का प्रथम अवसर है। आज यहां गुरूग्रंथ साहब आसीन हुए। सम्पूर्ण सिख समाज हर्षित है। कार्यक्रम में उज्जैन के सुरेंद्र सिंह अरोरा ने कहा कि प्रदेश में कई ऐतिहासिक गुरूद्वारे हैं जो धरोहर हैं। इनके रख-रखाव के लिए आवश्यक पहल की जाना चाहिए। इंदौर के नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में सिख बहनों ने अरदास का दायित्व निभाया है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के हृदय में स्थान बनाया है। सुनेहा बग्गा ने कहा कि सिखों की शहादत की जानकारी शिक्षण संस्थाओं में देने की पहल प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जब उच्च शिक्षा मंत्री थे, तब सिखों की शहादत का विवरण पाठ्यपुस्तकों में जोड़े जाने का कार्य प्रारंभ हुआ। सुरजीत सिंह टुटेजा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में 555 वें प्रकाश महोत्सव का अवसर बहुत विशेष है। मुख्यमंत्री को भेंट की गई कृपाण मुख्यमंत्री निवास में आयोजित प्रकाश पर्व में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मध्य प्रदेश के सिख समाज की ओर से सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कृपाण भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए सिख समाज के प्रतिनिधियों और धर्म प्रेमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अरदास में भी शामिल हुए। इस अवसर पर सिख समाज की बहनों ने विशेष प्रार्थना (अरदास) की रस्म अदा की। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्ण गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश के विभिन्न नगरों से आए जनप्रतिनिधियों में पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग, हरजीत सिंह बब्बू, जसपाल अरोरा, इंदरजीत सिंह खनूजा, सुमित पचौरी एवं राजधानी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सिख समाज के प्रतिनिधि, गुरूद्वारा प्रबंध समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

“Madhya Pradesh Power Company- Cashless Health Scheme” ke लाभार्थी 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे

भोपाल मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि  कहा कि प्रदेश के विद्युत कर्मियों के लिए एक नई शुरुआत “मध्य प्रदेश पावर कंपनी- कैशलेस स्वास्थ्य योजना” के रूप में की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाई गई यह योजना विद्युत कंपनियों के नियमित, संविदा एवं रिटायर्ड कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब सभी लाभार्थी 5 से 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना से लगभग 90,000 परिवार लाभान्वित होंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा है कि प्रदेश की जनता को 24×7 निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने वाले सभी विद्युत कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार इस योजना की मांग की जा रही थी। यह बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक है। योजना में निर्धारित अवधि में नामांकन करना होगा। योजना में तीन फैमिली फ्लोटर विकल्प हैं। विकल्प एक में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के बीमा कवरेज के लिए 500 रुपये प्रति माह, 10 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 1000 और 25 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 2000 रुपये प्रति माह देना होगा। विद्युत कर्मी इसमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं । स्वास्थ्य के लिए वर्तमान में लागू व्यवस्था भी जारी रहेगी।  

देश को अवैध नशामुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान तीन दिनों में 1,800 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त तथा 167 आरोपी गिरफ्तार देश को अवैध नशामुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू ” प्रदेश को अवैध नशामुक्त बनाने का संकल्प” भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के तहत प्रदेश को अवैध नशामुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के निर्देशन में 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ हुए प्रदेशव्यापी विशेष अभियान ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचाई है। अभियान ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का संदेश भी दिया है। तीन दिनों की इस कार्रवाई में पुलिस ने 1,800 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान कुल 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 16 वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के पहले दिन 14 नवंबर को मात्र 8 घंटों में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किए। प्रमुख स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में भोपाल में 8.4 किलोग्राम चरस, खरगोन के चैनपुर में 478 किलोग्राम गांजा, सिवनी के धनौरा में 80 किलोग्राम गांजा, छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 42.1 किलोग्राम गांजा और नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में 60 किलोग्राम डोडाचूरा की जब्ती शामिल है। इन कार्रवाइयों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 11 वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के दूसरे दिन 15 नवंबर को पुलिस ने 144.7 किलोग्राम गांजा, 29 ग्राम स्मैक और 146.53 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। साथ ही 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने न केवल बड़े आपराधिक गिरोहों पर प्रहार किया है, बल्कि छोटे पैमाने पर मादक पदार्थों के वितरण में शामिल अपराधियों पर भी शिकंजा कसा है। अभियान के तीसरे दिन 16 नवंबर को पुलिस ने 161 स्थानों पर छापेमारी की और 952 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ बरामद किए। प्रमुख कार्रवाइयों में खरगोन जिले के विभिन्न स्थानों से 322.43 किलोग्राम गांजा, धार जिले में 200.3 किलोग्राम गांजा, बड़वानी में 157.9 किलोग्राम गांजा और देवास जिले में 105.394 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। तीसरे दिन की 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 5 वाहनों को भी जब्त किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी और सख्त कार्रवाई पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर सघन तलाशी ली। अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन और वितरण में संलिप्त आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ इनसे जुड़े संगठित गिरोहों को भी तोड़ने में सफलता प्राप्त की। अभियान के परिणाम और उद्देश्य पुलिस ने अभियान में अब तक 1,800 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं, जिसमें 920.673 किलोग्राम गांजा, 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर, 60 किलोग्राम डोडाचूरा और 61 ग्राम एमडी शामिल हैं। कुल 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 16 वाहन जब्त किए गए। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन और वितरण पर रोक लगाना है, साथ ही समाज को इस बुराई के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। अवैध नशामुक्त प्रदेश का निर्माण: एक साझा प्रयास यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में अवैध नशामुक्त प्रदेश की परिकल्पना के साथ पुलिस की सतर्कता, दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई न केवल अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को तोड़ने में सफल रही है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को अवैध नशे की लत से बचाने और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का काम भी कर रही है। मध्यप्रदेश पुलिस की यह पहल अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहा अभियान  समाज में अवैध नशे के दुष्प्रभावों को समाप्त करने और अपराध मुक्त राज्य के निर्माण की दिशा में मजबूत आधारशिला रखेगा।  

नक्सलियों की धरपकड़ के लिए चल रहा सघन सर्च अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गंभीर रूप से घायल हॉक-फोर्स आरक्षक के उपचार का पूर्ण व्यय शासन करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  घायल जवान के इलाज पर व्यय होने वाली सम्पूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव नक्सलियों की धरपकड़ के लिए चल रहा सघन सर्च अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नक्सलियों से मुट्ठभेड़ में घायल जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली घटना स्थल से भागे नक्सलियों की धरपकड़ के लिए चल रहा सघन सर्च अभियान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल आरक्षक शिव कुमार शर्मा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को शर्मा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायल जवान के इलाज पर व्यय होने वाली सम्पूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवान शर्मा का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी दूरभाष पर चर्चा की। डॉ. यादव ने कहा कि कर्तव्य पर तैनात हॉक-फोर्स टीम के जवान शर्मा फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र के गोंदिया में उनका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहसी आरक्षक शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। नक्सल विरोधी अभियान में रविवार 17 नवम्बर को पुलिस पार्टी हॉक-फोर्स एसओजी उकवा पर कुन्दुल पहाड़ी जंगल क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन के संचालन में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली जिनकी संख्या 12 से 15 के बीच थी, द्वारा पुलिस को देखकर फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों द्वारा भी अपनी जान की परवाह न करते हुए नक्सली दल पर जवाबी फायरिंग की गई। मौके से भाग खड़े हुए नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चल रहा है। थाना रूपझर में नक्सलियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  

किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ने भोपाल में अपना तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ने भोपाल में अपना तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया भारत में 55वें शोरूम की स्थापना का जश्न भोपाल किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ने भोपाल के अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट में अपने तीसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह किसना का मध्य प्रदेश में 7वां और भारत में 55वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। इस कार्यक्रम में हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया और किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक श्री पराग शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही ,मालती राय महापौर भोपाल , कृष्णा गौर राज्यमंत्री भोपाल, रामेश्वर शर्मा विधायक भोपाल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहें । भव्य उद्घाटन के उपलक्ष्य में, किसना डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 100% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी पर 20% तक की छूट की पेशकश कर रहा है। इसके साथ ही किसना के #अबकी_बार_आपके_लिए “शॉप एंड विन ए कार” अभियान के तहत ग्राहकों को 100 से अधिक कार जीतने का मौका मिलेगा। ग्राहक ₹20,000 या उससे अधिक की डायमंड, प्लेटिनम या सोलिटेयर ज्वेलरी और ₹50,000 या उससे अधिक की गोल्ड ज्वेलरी खरीदकर इस अभियान में भाग ले सकते हैं। हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, श्री घनश्याम ढोलकिया ने इस मौके पर कहा: “भोपाल ने हमारे शानदार कलेक्शन्स को खूब सराहा है, और इस विस्तारित शोरूम के साथ शहर में अपने ग्राहकों के पास आना हमारे लिए गर्व की बात है। यह विस्तार हमारे विजन ‘हर घर किसना’ के अनुरूप है, जिसमें हम भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते ज्वेलरी ब्रांड बनने का लक्ष्य रखते हैं।” किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक, श्री पराग शाह ने कहा: “हम अपने 55वें शोरूम तक पहुंचने पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उपभोक्ताओं को बेहतरीन ज्वेलरी और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भोपाल में नया शोरूम किसना की भारत में बढ़ती उपस्थिति का प्रमाण है।” फ्रेंचाइजी पार्टनर, श्री सुमित अग्रवाल ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा: “भोपाल में इस एक्सक्लूसिव शोरूम के माध्यम से, हम शहर के निवासियों को किसना की शानदार डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन के साथ गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करेंगे।” किसना ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए इस लॉन्च इवेंट के तहत वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, और जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण का आयोजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कॉन्क्लेव रीजनल होने के बाद भी प्रादेशिक और राष्ट्रीय महत्व के हैं

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इंग्लैंड और जर्मनी जाकर देंगे निवेशकों को निमंत्रण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निरंतर नया निवेश आ रहा है, इसलिए मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कॉन्क्लेव रीजनल होने के बाद भी प्रादेशिक और राष्ट्रीय महत्व के हैं फरवरी 2025 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में निरंतर नया निवेश आ रहा है, इसलिए मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का क्रम जारी है। दिसम्बर माह में नर्मदापुरम के बाद शहडोल में भी संभाग स्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कॉन्क्लेव रीजनल होने के बाद भी प्रादेशिक और राष्ट्रीय महत्व के हैं। फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा, जिसके लिए इंग्लैंड और जर्मनी यात्रा में मेरे द्वारा निवेशकों को आमंत्रित देने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ग्लोबल समिट के पूर्व रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन हर संभाग स्तर पर हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारे हर संभाग में चाहे ग्वालियर हो, सागर हो, रीवा हो, जबलपुर हो, उज्जैन हो, हर जगह कॉन्क्लेव सफल रही। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। कम्पनियां बड़े पैमाने पर रोजगार देने को तैयार हैं। आई टी पार्क के लिए इन्वेस्टमेंट आ रहा है, एमएसएमई के लिए भी निवेश आ रहा है। प्रदेश में हेवी इन्डस्ट्री के लिए निवेश आ रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एनर्जी सहित अन्य सेक्टर्स के लिए आ रहा निवेश भी महत्वपूर्ण है। इन सब सेक्टर्स में लगभग तीन लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आ रहा है। ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश तो आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने ने तय किया कि वह रोजगार परक उद्योग के साथ जीडीपी भी बढ़ाएं और लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएं। इस सिलसिले में इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा में निश्चित ही लाभ मिलेगा। जहाँ निवेशक मिलेंगे वहाँ हम जरूर जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम तो यह चाहेंगे कि विपक्ष भी सकारात्मक भूमिका निभाए। विपक्ष अपने इन्वेस्टर्स को लेकर आए। मध्यप्रदेश का भला इसी में है कि हम पक्ष-विपक्ष से बाहर आएं।  

संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है।सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी गुहा निषादराज के वंशज हैं, जिन्होंने श्री राम की नौका पार कराई थी। हमारी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रभु श्री राम के दर्शन करने का आग्रह किया। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निषाद समाज को शासन की मत्स्य पालन की योजनाओं का लाभ लेने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी की गारंटी को हम पूरा कर रहे हैं। दो साल का बकाया धान बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी, आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति जैसे अनेक निर्णय हमारी सरकार ले रही है और क्रियान्वित भी कर रही है। समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को 72 घण्टे में ही बेची गई धान की कीमत देने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गत दिनों ग्राम छरछेद में हुई घटना में निषाद समाज के पीड़ित परिवार की सहायता राशि को 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए करने और साथ ही पीड़ित परिवार के चार बच्चों को 18 वर्ष होते तक प्रतिमाह 4 हजार रूपए की भी सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के 2 युवाओं को कलेक्टर दर पर नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने निषाद समाज के सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित 10 युवाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्री मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री एम आर निषाद, श्री सुरेश धीवर सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet