LATEST NEWS

मंत्री श्री पटेल ने कहा-कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती

भोपाल   साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के करेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने 29 छात्र एवं 31 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल प्रदान की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब वे विद्यार्थी थे, तो उस समय दो पहिया वाहन तो दूर की बात है, साईकिल तक की सुविधा शिक्षा पाने के लिए नहीं हुआ करती थी लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि बच्चें पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सके। आपको यह साईकिलें बड़ी ही सहजता से प्राप्त हो चुकी है। आप सभी को नई साईकिलों के लिए बधाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉट-कर्ट नहीं होता। आप लोग परिश्रम करने से हिचकिचाएं नहीं। कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है। मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके मित्र ने उन्हें वर्ष 1981 में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाला समाज भौतिकतावादी होगा। इसका प्रभाव हमारी पीढ़ियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज के जीवन में मोबाइल फोन जरूरत बन गये हैं, जिसने शिक्षा के तरीके को भी बदल दिया है। स्मार्ट फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया की दुनिया बढ़ गई है। छात्र जीवन में इसका एक अच्छा और एक बुरा पक्ष है। छात्र जीवन में मोबाइल फोन के प्रभाव की सीमा को समझने की जरूरत है। यह आपका विवेक ही तय कर सकता है कि आपके जीवन के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। अपनी शिक्षा- दीक्षा से अपना भविष्य बेहतर बनायें। दीक्षा संस्कार से मिलती है, जो हमारी पीढ़ियों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी में लेकर जायेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

कल 170 आत्मसमर्पित नक्सली पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

राजनांदगांव महाराष्ट्र में कल 20 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच समूचे राज्य में मतदान होगा। राजनांदगांव रेंज से सटे गढ़चिरौली और गोंदिया में पुख्ता बंदोबस्त के साथ चुनाव संपन्न कराने छत्तीसगढ़ पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। गढ़चिरौली में पहला अवसर होगा, जब लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते 170 आत्मसमर्पित नक्सली अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गढ़चिरौली जिले के अहेरी, आमोर्री और गढ़चिरौली में कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को संवेदनशील बूथों में पहुंचाया गया है। गढ़चिरौली जिले में कुल 16 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसी तरह गोंदिया जिला भी राजनांदगांव जिला की सरहद से सटा हुआ है। ऐसे में गोंदिया जिले के तोयागोंदी, दर्रेकसा, चांद-सूरज, देवरी, चीचगढ़ समेत अन्य संवेदनशील बूथों में भी जवान तैनात किए गए हैं। गढ़चिरौली और गोंदिया महाराष्ट्र का नक्सल प्रभावित जिला है। माओवादियों के उत्पात से निपटने के लिए गढ़चिरौली पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मोर्चा सम्हाला हुआ है। गढ़चिरौली में उच्च प्रशिक्षित पुलिस अफसरों की 500 सदस्यीय टीम अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई है। 700 से ज्यादा स्थानीय होमगार्ड जवान भी चुनाव संपन्न कराने मुस्तैद हैं। इस तरह समूचे गढ़चिरौली जिले में 16 हजार से अधिक जवानों को जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने किया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक के 17वें सम्मेलन का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत का अतीत गौरवशाली रहा है और भारत प्राचीनकाल से ही वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा का मुख्य केन्द्र रहा। कई देशों के विद्यार्थियों, राजकुमारों ने तक्षशिला, नालंदा जैसे भारत के विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण की। लेकिन ऐतिहासकि रूप से हमें ऐसा कोई उल्लेख प्राप्त नहीं होता, जिसमें भारत में शिक्षा ग्रहण किए किसी व्यक्ति अथवा सत्ताधीश ने अन्य राज्य पर आक्रमण किया हो। यह तथ्य प्राचीन काल से चली आ रही हमारी शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ जीवन मूल्यों और नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को होटल ताज में एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक के 17वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतीत से वर्तमान की कई घटनाएं जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण की भिन्नता के कारण हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “उच्च शिक्षा का बदलता स्वरूप और हमारे जीवन मूल्य” विषय पर आयोजित यह सम्मेलन सम-सामयिक महत्व का है। अतीत से लेकर वर्तमान तक की कई घटनाएं जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण की भिन्नता के परिणाम स्वरूप ही घटित हुईं। रामायण काल में रावण हो या महाभारत काल में कौरव, योग्यता और क्षमता में कोई भी कम नहीं था, लेकिन उनके जीवन मूल्य और नैतिक मूल्य उचित नहीं थे, इसी कारण उन्हें कभी सम्मान नहीं मिला और वे समाज में तथा इतिहास में सदैव नकारे गए। कर्ण की योग्यता अद्भुत थी, लेकिन उनकी दृष्टि, प्रतिशोध, जिद और नकारात्मक भाव ने उन्हें पतन की ओर अग्रसर किया। इसी प्रकार के उदाहरण हमें सोने की लंका बनाने वाले रावण के भी प्राप्त होते हैं। सभी प्रकार के वैभव और सामर्थ्य होने के बाद भी वे कभी स्वीकारे नहीं गए और नैतिक मूल्यों के आधार पर ही वनवासी श्रीराम ने उन्हें परास्त किया। अर्थात् यह नैतिक मूल्यों और जीवन मूल्यों की ही विजय थी। नई शिक्षा नीति के माध्यम से लागू किए जा रहे हैं कई नवाचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे आदर्शों और जीवन मूल्यों का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इन संघर्षों में भी शांति के लिए प्रयास करते दिखाई देते हैं। यह भारतीय जीवन मूल्यों के सामर्थ्य को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2020 से लागू नई शिक्षा नीति के माध्यम से पढ़ने और सीखने की प्रक्रिया को अधिक लचीला, सरल और रूचिपूर्ण बनाते हुए विद्यिार्थियों को विभिन्न संकायों के विषयों के अध्ययन की सुविधा प्रदान की गई है। अध्ययन प्रक्रिया को आयु के बंधन से मुक्त करते हुए क्रेडिट प्रदान करने जैसे नवाचार भी प्रदेश में किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक को मध्यप्रदेश में अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए आमंत्रित किया। वैश्विक स्तर की शिक्षा देश में ही उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री हरिमोहन गुप्ता ने बताया कि 35 देशों में फैले एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक का सम्मेलन भारत में पहली बार हो रहा है। एसोसिएशन मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्रित वैश्विक संस्थाओं की स्थापना कर विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देश में ही उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, शिक्षाविद श्री अनूप स्वरूप और विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि तथा विषय-विशेषज्ञ उपस्थित थे।  

मोदी को अपना हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए और उनकी शिकायतों और आकांक्षाओं को सीधे जानना चाहिए: चिदंबरम

मदुरै कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना हठ छोड़कर मणिपुर का दौरा करना चाहिए और राज्य के लोगों से विनम्रता से बात करने के साथ ही उनकी शिकायतों और आकांक्षाओं को सीधे जानना चाहिए। श्री चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, “मणिपुर संकट का समाधान 5,000 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस जवानों को भेजना नहीं है। यह स्वीकार करना अधिक समझदारी है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस संकट के कारण हैं और उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि यह अधिक समझदारी है कि मैतेई, कुकी-जो और नागा एक राज्य में एक साथ तभी रह सकते हैं, जब उनके पास वास्तविक क्षेत्रीय स्वायत्तता हो। पिछले साल मई से इम्फाल घाटी में रहने वाले मीतई और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी-जो समुदायों के बीच नौकरियों और शिक्षा में सरकारी अनुदान और कोटा को लेकर जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। हिंसा की घटनाओं में वृद्धि के बीच मणिपुर सरकार ने केंद्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम की समीक्षा करने और उसे वापस लेने का अनुरोध किया है, जिसे 14 नवंबर को इम्फाल पश्चिम जिले के सेकमाई और लामसांग, इम्फाल पूर्व में लामलाई, बिष्णुपुर में मोइरांग, कांगपोकपी में लेइमाखोंग और जिरीबाम जिले में जिरीबाम के अंतर्गत आने वाले छह पुलिस थानों की सीमाओं में फिर से लागू किया गया था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि न्याय सुनिश्चित किया जायेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।  

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी महत्व को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने रोम-नई दिल्ली साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान के साथ-साथ टाइम सेंसिटिव इनिशिएटिव की सीरीज की रूपरेखा तैयार की। प्रधानमंत्री मोदी की इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री ने विस्तार से बताया, “रियो डी जेनेरियो जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमारी बातचीत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी में संबंधों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रही। हमने संस्कृति, शिक्षा और ऐसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की। भारत-इटली की दोस्ती एक बेहतर दुनिया के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।” इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है। रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर भी हमारी मुलाकात हुई।” पीएम मेलोनी ने आगे कहा, “यह बातचीत एक अनमोल अवसर थी, जिसने हमें व्यापार और निवेश, साइंस-टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2025-29 के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान की घोषणा के साथ भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने की अनुमति दी।” इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं, नागरिकों के लाभ के लिए और लोकतंत्र, कानून के शासन, विकास के साझा मूल्यों के समर्थन में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति जताई।”  

पंकज झा ने ओवैसी को चुनौती दी कि वे छत्तीसगढ़ के मामलों में हस्तक्षेप न करें

रायपुर छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड के नए दिशा-निर्देश पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले खुतबा देने वाले इमामों को अब वक्फ बोर्ड से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा, यदि वे धार्मिक तकरीर के अलावा कोई और विषय उठाते हैं। इस फैसले के खिलाफ आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ओवैसी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के भाजपाई अब उन्हें दीन सिखाएंगे, और वक्फ बोर्ड के पास ऐसी कोई कानूनी ताकत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संविधान की धारा 25 का उल्लंघन होता है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने ओवैसी के बयान का कड़ा जवाब दिया है, कहा है कि इस प्रदेश में किसी भी धर्म से ऊपर संविधान है। पंकज झा ने ओवैसी को चुनौती दी कि वे छत्तीसगढ़ के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वैसे वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा.सलीम राज पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह निर्णय गैर राजनीतिक है ताकि किसी प्रकार के विवाद का विषय न उठे।

इंडियन आइडल की मयूरी साहा ने ए.आर.रहमान को प्रभावित किया

मुंबई,  इंडियन आइडल 16 के मंच पर प्रतिभागी मयूरी साहा ने दिग्गज संतीकार ए.आर. रहमान को प्रभावित कर दिया। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर ‘इंडियन आइडल 16’ के टॉप 15 प्रतियोगियों ने अपने शानदार ‘प्लेफ्रंट’ परफ़ॉर्मेंस से जजों – बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी का दिल जीत लिया है। इनमें कोलकाता के टॉलीगंज की ‘आइडल की क्लासिकल क्वीन’ मयूरी साहा भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान का ध्यान अपनी ओर खींचा, और उनके एक कम्पोज़िशन की प्रस्तुति को पोस्ट करने के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर एक खास फॉलोअर मिला है। इस सम्मान से उत्साहित, मयूरी साहा ने बताया, “मैं बचपन से ही ए. आर. रहमान सर को अपना आदर्श मानती हूं, और मैं कभी अपने सपने में देखे गए सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि वो कभी सोशल मीडिया पर मुझे फॉलो करेंगे। यह किसी सपने के सच होने जैसा है और मेरी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।”ऑडिशन के बाद से ही सबसे खास परफ़ॉर्म कर रही, मयूरी को श्रेया घोषाल का प्लैटिनम माइक मिला था और उन्होंने अमी जे तोमार 3.0 के क्लासिकल-बीटबॉक्स फ्यूज़न से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनका सफर देश भर के संगीत प्रेमियों को प्रेरित करता है।

युवाओं को रोज़गार देने के लिए संकल्पबद्ध सरकार, भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल राज्य शासन अगले 5 वर्षों में 2 लाख 50 हजार सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हर साल सरकारी परीक्षा कैलेंडर जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने संकल्प पत्र-2024 के बिन्दु “रोजगार के अवसर” में युवाओं को सरकारी नौकरियों में सेवा का अवसर देने संकल्प दोहराया है। इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकारी नौकरियों में भर्ती की सभी औपरिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्दी ही भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सभी विभागों को भर्ती की प्रक्रिया संबंधी औपचाकिताएं पूरी करने के निर्देश दिये हैं, जिससे वर्षवार भर्ती की प्रक्रिया बिना रूकावट पूरी की जा सके। राज्य शासन के इस निर्णय से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पहले जारी निर्देश एवं आदेश निष्प्रभावी होंगे लेकिन पहले जारी आदेशों, परिपत्रों के आधार पर ऐसे रिक्त पदों पर, जिन पर विभागों द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 तक भर्ती की कार्यवाही कर दी गई है, वह निरस्त नहीं मानी जायेगी। इनमें सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्यवाही कर्मचारी चयन मण्डल, म.प्र. लोक सेवा आयोग/ अन्य संस्था को प्रेषित किये गये हैं। इसके अलावा नियुक्ति की जा चुकी है परंतु कार्यभार ग्रहण किया जाना शेष है या परीक्षा परिणाम के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किया जाना शेष है। मुख्य रूप से संवर्ग में स्वीकृत पदों के आधार पर 5% पदों की ही सीधी भर्ती से पदपूर्ति करने के लिए प्रशासकीय विभाग को अधिकृत किया गया है। यह परिपत्र वर्ष 2028-29 तक के लिये स्थगित किया जाता है। राज्य शासन द्वारा प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति गणना के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया है। इसके अनुसार सर्वप्रथम प्रत्येक संवर्ग में 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना की जायेगी। इनमें ऐसे पद जिनके संबंध में कार्यवाही कर्मचारी चयन मंडल/ एमपीपीएससी या अन्य संस्थाओं में प्रचलन में है, रिक्त पदों की गणना में शामिल नहीं किए जायेंगे। ऐसे 13% पद जो पिछड़ा वर्ग के लिए अंतिम परीक्षा परिणाम के बाद रोके गए हैं, इनको भी रिक्त पदों की गणना में नहीं लिया जायेगा। ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 1 से 50 तक है, की पद पूर्ति दो चरणों में की जायेगी (अर्थात 50% पद वित्तीय वर्ष 2024-25 में एवं शेष 50% पद वित्तीय वर्ष 2025-26 में भरे जायेंगे)। ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 51 से 200 तक है, उनमें पद पूर्ति तीन चरणो में आधार पर की जायेगी। यदि 33% से कम है, तो एक बार में रिक्त पदों की पूर्ति, यदि 33% अथवा अधिक है पर 66% से कम है तो वर्षवार पदपूर्ति होगी। प्रथम वर्ष 2024-25 में 8% द्वितीय वर्ष 2025-26 में 46% और तृतीय वर्ष 2026-27 में 46% की पदपूर्ति होगी। यदि रिक्त पदों की संख्या यदि 66% अथवा अधिक है तो वर्षवार पदपूर्ति में, प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, द्वितीय वर्ष 2025-26 में 31%, तृतीय वर्ष 2026-27 में 31%, चतुर्थ वर्ष 2027-28 में 30% भर्ती होगी। ऐसे संवर्ग जिनमें रिक्त पदों की संख्या 200 से अधिक है वहां पदपूर्ति के संबंध में निम्न सिद्धांत अपनाए जायेंगे। सीधी भर्ती के रिक्त पदों की संख्या यदि 25% से कम है, तो एक बार में रिक्त पदों की पूर्ति होगी। यदि 25% अथवा अधिक है, पर 50% से सीधी भर्ती के रिक्त पद कम है तो वर्षवार पदपूर्ति होगी। इसमें प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, दूसरे साल 2025-26 में 46% और तीसरे साल 2026-27 में 46% पदों की पूर्ति होगी। रिक्त पद यदि 50% या उससे अधिक या 75% से कम है, तो प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, दूसरे साल 2025-26 में 31%, तीसरे साल 2026-27 में 31% और चौथे साल 2027-28 में 30% पदों की पूर्ति होगी। इसी प्रकार यदि रिक्त पर 75% या उससे ज्यादा है, तो प्रथम वर्ष 2024-25 में 8%, सीधी भर्ती के कुल पद द्वितीय वर्ष 2025-26 में 23% तृतीय वर्ष 2026-27 में 23%, चतुर्थ वर्ष 2027-28 में 23%, और वर्ष 2028-29 में 23% पदों पर भर्ती होगी। डाईंग संवर्गों में भर्ती नहीं राज्य शासन द्वारा डाईंग संवर्ग घोषित किये जा चुके संवर्गों में किसी भी प्रकार से कोई भर्ती नहीं की जायेगी। अनुबंधित वाहन के लिए वाहन चालको के पद पर सीधी भर्ती आवश्यक नहीं है। जिन विभागों के पास स्वयं के वाहन है, वे भी वाहन चालक के कार्य हेतु सेवायें आउटसोर्स के माध्यम से प्राप्त करने पर विचार करें। विशिष्ट विभाग जहाँ वाहन चालकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती अतिआवश्यक है, वे वित्त विभाग को तथ्यों सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुये स्वीकृति प्राप्त करें। राज्य शासन के विभिन्‍न कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के पदों के विरूद्ध कार्य करने के लिये व्यक्तियों की पूर्ति आउटसोर्स पर करने के लिए चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों की सेवायें प्राप्त करने संबंधी नीति-निर्देश के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। विशिष्ट विभाग जहाँ चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती अतिआवश्यक है, वे वित्त विभाग को तथ्यों सहित प्रस्ताव प्रेषित करते हुये स्वीकृति प्राप्त करेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये हैं कि रिक्त पदों की पूर्ति के समय कैडर मैनेजमेंट प्रभावित न हो।  

नाबार्ड ग्रामीण विकास उत्सव भोपाल हाट

भोपाल हिमाचल प्रदेश से गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ  स्टाल नम्बर 11 में हिमाचल में SHG /JLG नाबार्ड व राष्ट्रीय  ग्रामीण आजीविका मिशन से गृहिणियां ब स्वरोजोगारी युवा जुड़कर चप्पल निर्माण के गृह उद्योग शुभारम्भ जिला कांगड़ा के इंटेसिव विकास खण्ड इंदौरा के भिब्बन गाम्बो में किए गए है नाबार्ड  व गृहिणी स्वयं स्वरोजगार  संघ संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूहों की मातृ शक्ति को MEDP प्रशिक्षण देकर क्वाल्टी मेन्टेन कर इंटरनेशनल ट्रेड मार्क हिमस्टेप फुटवेअर  मार्केट मे चप्पल निर्माण कर कई घरों में इन्कम जनरेटिक प्रोजेक्ट साबित हुआ है नाबार्ड द्वारा आयोजित ग्रामीण विकास उत्सव में  देवभूमि हिमाचल की मातृ शक्ति व स्वरोजगारियों द्वारा संयुक्त निर्माण चप्पलें लोग पसन्द कर रहे जो बढ़िया क्वालटी से लेकर खरीदने वाले की जेब को भी राहत देकर  हरीभरी कर रही हैं  फॅमिली पैक में 1000 रुपए की चप्पलें खरीदने पर नावार्ड द्वारा प्रोत्साहन के लिए लक्की ड्रा कूपन भी दिया जा रहा ,भोपाल निवासियों को ग्रामीण विकास उत्सव में आकर यहां लगे स्टालों से जरूरत योग्य उत्पाद खरीदकर सभी स्वरोजगारियों का हौसला बढ़ाकर विकसित भारत को धरातल पर सफलता में सहयोग करना चाहिए भारत के दूर दराज राज्यो से आये स्वरोजगारीयो के मनोबल बढ़ाने चाहिए

पहलगाम में 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

श्रीनगर जम्मू- कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम का मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर में देर रात 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले मंगलवार को रात का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन आज यह अभी भी सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम यानी शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पर्यटक स्थल में एक दिन पहले तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस स्थान के लिए सामान्य है। कुपवाड़ा में तापमान में गिरावट देखी गई और पिछली रात न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग को छोड़कर, सोमवार को तेज धूप के बीच कश्मीर घाटी के सभी मौसम केंद्रों में दिन का तापमान सामान्य से 0 से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में मौसम 23 नवंबर तक शुष्क बने रहने के आसार हैं।  

मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से देश का सबसे सशक्त राज्य बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से देश का सबसे सशक्त राज्य बनाने के लिये प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए लगातार कार्य जारी है। प्रदेश में संभाग स्तर पर उद्योग समूहों को आमंत्रित कर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे है, साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में रोड-शो कर निवेशकों और उद्योग समूहों को प्रदेश में अपनी गतिविधियां संचालित करने और उनका विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया गया। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। अब भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वैश्विक स्तर से निवेशकों और उद्योग समूहों को प्रदेश में आमंत्रित करने के लिए उनकी इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा प्रस्तावित है, साथ ही अन्य देशों की यात्रा की भी योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में यह बात कही।  

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से आई.टी. सेक्टर के साथ ही तकनीकी रूप से दक्षता वाले पाठ्यक्रम भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।  

आरजीपीवी में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “प्रवाह 2024 का आयोजन 29 एवं 30 नवंबर को संपन्न होगा

भोपाल राजीव गांधी प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय, भोपाल, के परिसर में छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति, क्रिएटिव प्रतियोगिताएं तथा खेल और रचनात्मक प्रतिभा से अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘प्रवाह २०२४ के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। विश्ववि‌द्यालय परिसर में आगामी 29 और 30 नवंबर 2024 को संपन्न होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताएं ट्रेजर हंट, रंगोली, पेंटिंग, और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतिया सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, क्रिएटिव प्रतियोगिताएं फैशन शो, रील मेकिंग, और ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताएं संपन्न होगी! इस प्रतियोगिता में यूआईटी एवं यूटीडी आरजीपीवी, तथा पॉलिटेक्निक, आरजीपीवी के वि‌द्यार्थी शामिल होंगे। आज विश्ववि‌द्यालय के प्रशासनिक भवन में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘प्रवाह” के लोगो का अनावरण राजीव गाँधी प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजीव त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. मोहन सेन, आयोजन के संयोजक डॉ रवींद्र पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. महेश पवार एवं डॉ. शिखा अग्रवाल सहित विश्ववि‌द्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। डॉ. रविन्द्र पटेल ने बताया कि दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का उ‌द्घाटन कार्यक्रम दिनांक २९ नवम्बर को प्रातः १० बजे विश्ववि‌द्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। महोत्सव के अंतर्गत संपन्न होने वाली प्रतियोगिताएं प्रात १० बजे से सांय ४:०० बजे तक संपन्न होंगी। महोत्सव का समापन कार्यकम ३० नवम्बर को सांय ४:३० बजे विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगा, जिसमे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये जाएँगे । इस आयोजन का उ‌द्देश्य छात्रों को उनकी रचनात्मकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। यह महोत्सव विश्ववि‌द्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों को एक मंच पर लाएगा, जहां वे अपनी कला और संस्कृति के प्रति उत्साह दिखा सकेंगे। महोत्सव का नाम “प्रवाह” रखा गया है, जो जीवन और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतरता और प्रवाह को दर्शाता है। इस नाम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि सांस्कृतिक गतिविधियां हमारे व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं में निरंतरता और समृद्धि लाती हैं। “प्रवाह” का अर्थ है “बहाव” या “गति।” लोगों में लहराती आकृति निरंतरता और ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि कीबोर्ड की आकृति संगीत और कला का प्रतिनिधित्व करती है। रंग संयोजन नई शुरुआत और उत्साह को दर्शाता है, जो रचनात्मकला और सतत विकास का संकेत है

पर्वतारोही मुस्कान को मिलेगी 4 लाख की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की साहसी बिटिया को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही सुश्री मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। सुश्री मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी श्री रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोंजिअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी। उल्लेखनीय है कि 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं। उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी। मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट क्लीमंजारो की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं।  

द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्म, इतिहास के उस भयावह “सच” को सामने लाने का प्रयास : सीएम साय

रायपुर गोधराकांड पर बनी बहुचर्चित फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री किया जा रहा है. आज इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “द साबरमती रिपोर्ट” जैसी फिल्म, इतिहास के उस भयावह “सच” को सामने लाने के सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए, जिस “सच” को देश की जनता से हमेशा छुपाने का कुत्सित प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि इतिहास सबक देता है और उत्तम भविष्य निर्माण का प्रवर्तक बनता है. ऐसी फिल्में समाज के लिए सुलभ होनी चाहिए. इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में इसे कर मुक्त किया जाए. छत्तीसगढ़ के अलावा इस फिल्म को मध्यप्रदेश में भी टैक्स-फ्री कर दिया गया है. बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’की कहानी 27 फरवरी, 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है. फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर 2002 में उस दिन गोधरा रेलवे स्टेशन पर क्या था, जब साबरमती एक्सप्रेस आग में झुलस रही थी. दरअसल, उस दिन की कहानी आज भी ज्यादातर लोगों के लिए एक पहेली की तरह हैं, क्योंकि इस पर कभी खुलकर बहुत सारी चीजें सामने आईं ही नहीं. गोधरा ट्रेन अग्निकांड भारत के इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो चुका है, जिसके बारे में सोचते ही दिल दहल उठता है. 15 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) का निर्देशन धीरज सरना ने किया है. इसका प्रोडक्शन शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन, अंशुल मोहन ने मिलकर किया है. विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और राशि खन्ना (Rashi Khanna) को फिल्म में लीड रोल में है. इनके अलावा इसमें मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा (Ridhi Dogra) भी अहम भूमिका निभाती दिख रही हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet