LATEST NEWS

विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की, पीएम मोदी ने छह नेताओं से की द्विपक्षीय मुलाकात

रियो डि जनेरियो/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर इंडोनेशिया, पुर्तगाल, नाॅर्वे, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की और भारत के साथ इन देशों के द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। श्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात में उन्हें भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रों में भारत इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ इसे नए क्षेत्रों में विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की। श्री मोदी ने इसके बाद पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और लोगों से लोगों के संबंधों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। श्री मोदी की नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर से मुलाकात में दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्वे द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की जो विशेष रूप से भारत-ईएफटीए-टीईपीए पर हस्ताक्षर के बाद व्यापार और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित थी। दोनों नेताओं ने भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रियो में जी-20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग ले रहीं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लंबे समय से चले आ रहे भारत इटली द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने और गति देने के लिए भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 का स्वागत किया। श्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझीदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की आवश्यकता को भी स्वीकार किया। श्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से भी मुलाकात की। नेताओं ने व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, एआई, डीपीआई के क्षेत्रों में भारत एवं फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने हिन्द प्रशांत समेत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।  

ऋत्विक और श्रेया ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 द्वारा उनके लाइफ और करियर बदलने पर बात की

मुंबई,  ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 द्वारा उनके लाइफ और करियर बदलने पर बात की है। म्यूज़िकल ड्रामा सीरीज़, बंदिश बैंडिट्स अपने मच अवेटेड दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रहा है।बंदिश बैंडिट्स में राधे के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाले ऋत्विक भौमिक ने सीजन दो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा,सीज़न 1 के खत्म होने के बाद भी, मैं अपने कोच अक्षत के साथ सीज़न 2 तक हर दिन म्यूजिक की ट्रेनिंग करता रहा। फिल्मांकन शुरू होने से लगभग 3-4 महीने पहले, हमने ट्रेनिंग प्रोग्राम को एडजस्ट किया, भले ही हमें नए सीज़न या एल्बम के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी। अक्षत और मैंने स्क्रिप्ट देखने या सेट पर जाने से पहले ही अभ्यास करना शुरू कर दिया था। मैं पिछले पाँच सालों से उनके साथ बैंडिश बैंडिट्स के लिए ट्रेनिंग ले रहा हूँ। शास्त्रीय संगीत सीखने से न सिर्फ मुझे भूमिका निभाने में मदद मिली है, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी मैं बदल गया हूँ। इसने मेरे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव किया है, मुझे शांत रहने और साफ तौर से सोचने में मदद की है, यहाँ तक कि मेरे दैनिक जीवन में भी।जब मैंने दूसरे सीज़न के लिए राधे की भूमिका पढ़ी, तो मैं राइटिंग से बहुत प्रभावित हुआ। लोग समय और अनुभवों के साथ बड़े होते हैं और बदलते हैं, चाहे वह कुछ महीनों या सालों के बाद हो। राधे का किरदार भी उसी तरह विकसित हुआ है। श्रेया चौधरी ने कहा, मुझे याद है कि जब आनंद ने मुझे सीजन 2 के बारे में बताया था, तो उन्होंने बस इतना कहा था, ‘चलो म्यूजिक लेसंस शुरू करते हैं’ और तभी मुझे पता चला कि कुछ खास होने वाला है। वर्कशॉप्स, वेस्टर्न म्यूजिक और कीबोर्ड सेशन कमाल थे, लेकिन सबसे अच्छी बात स्क्रिप्ट पढ़ना और यह देखना था कि हर एक किरदार की अनोखी यात्रा के साथ कहानी कैसे सामने आती है।इस सीजन में तमन्ना की यात्रा उसके और मेरे लिए एक बड़ा बदलाव है। वह पहले से ज़्यादा निडर है, लेकिन साथ ही कमज़ोर, दृढ़ निश्चयी और नए सिरे से शुरुआत करने वाली भी है। सीजन 2 में तमन्ना का किरदार निभाना एक रोमांचक और यादगार अनुभव रहा है। अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे बहुमुखी कलाकारों की वापसी होगी, साथ ही नए कलाकारों में दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्शानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 दिसंबर को भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसरो और स्पेस-एक्स की टीम को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में संचार सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने एवं दूरदराज क्षेत्रों तक बेहतर ब्रॉडबैंड कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इसरो द्वारा स्पेस-एक्स के सहयोग से अपना जीएसएटी-एन2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट के सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए इसरो और स्पेस-एक्स की टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत का यह एक और महत्वपूर्ण सफल कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने गत 10 वर्ष में अंतरिक्ष जगत में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ये सभी कीर्तिमान नए और आत्म-निर्भर भारत के संकल्पों को दर्शाने वाले उदाहरण हैं।  

सोनवानी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के आरोप पर सीएम साय ने किया पलटवार, कोर्ट में कर सकते हैं अपील

रायपुर छत्तीसगढ़ पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें (कांग्रेसियों) लगता है कि फंसाया जा रहा है, तो वे कोर्ट जा सकते हैं, वहां अपील कर सकते हैं. बस्तर दौरे से लौटने के बाद रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि मोदी की गारंटी पर विश्वास कर जनता ने हमें चुना. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है तो पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई करेगी. कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएससी घोटाले को हमने सीबीआई को सौंपा है. सीबीआई जांच कर रही है. कल ही पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष के साथ एक और व्यक्ति, जिन्होंने बेटे- बहू की नियुक्ति कराई थी, को गिरफ्तार गया है. यह सब प्रमाणित है. सीबीआई अपना काम कर रही है, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. उनके ऊपर कार्रवाई होगी. बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक पर कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह लोग तरह-तरह के तरीके से दुष्प्रचार करने का प्रयास कर रहे हैं. यह भी बताया है कि गर्मी में धान नहीं लगाना है. गर्मी में किसान धान लगाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी, जबकि शासन की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है. उन्होंने कहा कि हम किसानों के हितैषी पार्टी वाली सरकार हैं. बीजेपी ने जितना सबको किसानों के हित में काम किया है, उतना किसी ने नहीं किया. फिर पेड़ काटने की बात कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. हमारी सरकार लगातार पेड़ लगा रही है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम हम 2-4 करोड़ पौधे लगा चुके हैं.

राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के स्टॉल्स का अवलोकन और कारीगरों से किया संवाद

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ग्रामीण विकास उत्सव, देश भर के कारीगरों और प्रसिद्ध उत्पादों के प्रोत्साहन का प्रभावी मंच है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। राज्यपाल पटेल नाबार्ड द्वारा भोपाल हॉट बाजार में आयोजित ग्रामीण विकास उत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 19 से 27 नवम्बर तक आयोजित हो रहे ग्रामीण विकास उत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्यपाल पटेल ने विगत 6 वर्षों से देशभर के कारीगरों के प्रोत्साहन के लिए उत्सव का आयोजन करने पर नाबार्ड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ऐसे आयोजनों का व्यापक और सघन स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। राज्यपाल पटेल ने स्थानीय मीडिया से भी अपील की कि देश के कारीगरों के उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भरपूर सहयोग करें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि नाबार्ड, सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम, आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम और गैर कृषि उत्पादक संगठन बनवाने जैसे विकास के महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। कृषि, कुटीर, ग्रामीण एवं लघु उद्योगों हस्तशिल्प के विकास परक कार्यों के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और समृद्धि में प्रभावी योगदान दे रहा है। नाबार्ड द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं, हस्तशिल्पियों और कृषक उत्पादक संघों के सदस्यों के लिए कौशल विकास की कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है। जब आत्मा मजबूत होगी तभी पूरा शरीर यानि हमारा देश मजबूत, सक्षम और आत्म-निर्भर होगा। उन्होंने नाबार्ड के ग्रामीण युवाओं के कौशल उन्नयन के द्वारा सम्मानजनक आजीविका पाने के प्रयास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की दिशा में सार्थक कदम बताया। राज्यपाल पटेल ने योजनाओं में प्रशिक्षित ग्रामीण किसानों, महिलाओं के समूहों और कृषक उत्पादक संघो के उत्पादों की बिक्री के लिए रूरल मार्ट, रूरल हाट और रूरल मार्ट ऑन व्हील्स जैसी पहल के लिए नाबार्ड की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के दौर में ग्रामीण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्व-सहायता समूहों की भूमिका को विस्तारित किया जाना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने ग्रामीण विकास उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर देश के प्रसिद्ध उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों के कारीगरों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल पटेल ने कारीगरों का उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएं और बधाई भी दी। राज्यपाल पटेल का नाबार्ड के महाप्रबंधक कमर जावेद ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किया। स्वागत उद्बोधन नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने दिया। कार्यक्रम को आर.बी.आई. की क्षेत्रीय निदेशक सुरेखा चंदना बेदी, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक सीएस शर्मा और एसएलबीसी के संयोजक नरसीम सिंह जीरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आर.सी. बेहरा और मध्यान्चल ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष प्रवीण अवस्थी उपस्थित थे।      

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भरी बवाल!, मतदान से ठीक पहले विनोद तावड़े पर 5 करोड़ बांटने का लगा आरोप

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। पालघर में विरार के पास एक होटल में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें भारी हंगामा होता नजर आ रहा है। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर आरोप लगाया गया कि वे पैसे बांट रहे थे, जिसे लेकर बवाल मचा। बीवीए के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा नेता के पास से एक डायरी भी मिली है। नालासोपारा सीट से बीवीए ने मौजूदा विधायक क्षितिज ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने राजन नाईक को यहां से टिकट दिया है। नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपये नकद लेकर आए थे। यह रकम भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक को बांटने के लिए दी जानी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान तावड़े की गाड़ी की भी जांच की गई। ठाकुर की ओर से चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। यह घटना विरार पूर्व के होटल विवांता में हुई, जहां तावड़े चुनावी योजना बनाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि हंगामा अभी जारी है। बीवीए के कार्यकर्ताओं ने होटल का घेराव कर लिया है। पुलिस तावड़े को रिसॉर्ट से बाहर निकालने की कोशिश में है जिसके लिए एक बड़ा सा दल भेजा गया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का इस घटना पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का खेल खत्म हो गया है। जो काम चुनाव आयोग को करना था वह क्षितिज ठाकुर ने किया है। हालांकि, बीजेपी ने पैसे बांटने के आरोपों से इनकार किया है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने बीवीए के आरोपों को गलत बताया।उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप हास्यास्पद है। एमवीए को यह लग रहा है कि वे चुनाव हार गए हैं। इसलिए इस तरह की कहानियां बना रहे हैं।’ क्षितिज ठाकुर ने दावा किया कि डायरी से 15 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि होती है। इस बीच, उनके पिता हितेंद्र ठाकुर का कहना है कि विनोद तावड़े ने उन्हें कई बार फोन किया और माफी मांगी है। होटल में हंगामे वाली पूरी घटना मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के क्षेत्राधिकार की है। मालूम हो कि बीवीए एक स्थानीय संगठन है और उनके तीन विधायक हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 20 नवंबर को मतदान होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इससे पहले, राज्य में राजनीतिक हिंसा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। पूर्व मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात को पथराव किया गया। इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सुनीता ने खुद बताया अपना हाल, कहा-मेरा वजन कम हो रहा है, स्पेस स्टेशन में बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वह काफी पतली नजर आ रही थीं। इसे देखकर उनकी सेहत को लेकर लोगों को चिंता होने लगी। हालांकि, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। न्यू इंग्लैंड स्पोर्ट्स नेटवर्क (NESN) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही सारी बातें साफ कर दी हैं। सुनीता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा शरीर थोड़ा बदल गया है मगर वजन उतना ही है। ये बातें अफवाह हैं कि मेरा वजन कम हो रहा है। मैं बताना चाहती हूं कि मेरा वजन उतना ही है जितना यहां आने पर था।’ सुनीता विलियम्स ने कहा कि माइक्रोग्रैविटी के चलते उनके शरीर में कुछ बदलाव हुए हैं। ऐसी स्थिति में शारीरिक तरल पदार्थ ऊपर की ओर बढ़ने लगते हैं। इससे अक्सर अंतरिक्ष यात्रियों के चेहरे फूल जाते हैं और उनके शरीर के निचले हिस्से दुबले दिखाई देने लगते हैं। लंबे समय तक चलने वाले अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा बनने की कुछ अनूठी चुनौतियां हैं। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा, ‘यह ठीक उसी तरह है जैसे आपका शरीर पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाता है।’ भारहीन वातावरण में रहने के शारीरिक प्रभाव पड़ते हैं। इसका सामना करने के लिए खास तरह की फिटनेस डाइट लेनी होती है। सुनीता विलियम्स ने बताईं चुनौतियां अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी जांघें थोड़ी बड़ी हैं। मेरा शरीर थोड़ा अलग मालूम होता है। हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने के लिए हम बहुत सारे उपाय करते हैं, कूल्हों और पैरों पर विशेष ध्यान देना होता है।’ अगर अंतरिक्ष स्टेश में सुनीता के वर्कआउट की बात करें तो इसमें साइकिल चलाना, ट्रेडमिल दौड़ना और खास उपकरणों से प्रशिक्षण शामिल हैं। मालूम हो कि माइक्रोग्रैविटी में अंतरिक्ष यात्री हर महीने 1-2% हड्डी का द्रव्यमान खो देते हैं। विशेष रूप से रीढ़, कूल्हों और पैरों जैसी वजन सहने वाली हड्डियों पर असर पड़ता है। सवालों के जवाब देते हुए विलियम्स ने यह स्वीकार किया कि अस्थि घनत्व को पूरी तरह से रोकना चुनौती जरूर है।

कैलाश गहलोत ने कहा- मैंने पार्टी छोड़ने की हिम्मत जुटाई है, आने वाले दिनों में हो सकता है कुछ और लोग भी ऐसा करें

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी में सात साल तक मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने अचानक पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी ज्वाइन कर ली। अब बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद, पूर्व आप नेता ने कहा कि मैं एक विचारधारा और सिद्धांत की वजह से आप से जुड़ा था। लेकिन अब इसमें डायल्यूशन (कमजोर) आ रहा है। ऐसा रातोंरात नहीं हुआ है। दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा कि कुछ चीजें समझने में समय लगता है। मैंने पार्टी छोड़ने की हिम्मत जुटाई है। आने वाले दिनों में हो सकता है कुछ और लोग भी ऐसा करें। विचारधारा-मूल्यों की वजह से आप से जुड़ा गहलोत ने कहा, ‘मैंने अपने पत्र में (आप छोड़ने का) मुख्य कारण विस्तार से बताया है। मुख्य मुद्दे वही हैं… जिन मूल्यों के कारण हम आप में शामिल हुए – मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि मैं उन कार्यकर्ताओं में से एक था जो एक विचारधारा से जुड़े थे। मेरे जैसे लाखों लोग हैं। मेरा मानना ​​है कि पार्टी कभी भी सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं बनाई जाती है। यह असंभव है। जब लाखों-करोड़ों लोग एक पार्टी में शामिल होते हैं और आम लोग एकजुट होते हैं, तो वे आम आदमी पार्टी (आप) की विचारधाराओं, मूल्यों और सिद्धांतों से जुड़ते हैं। लेकिन अब यह कमजोर होती दिखाई दे रही है। विचारधारा-सिद्धांत का कमजोर होना रातोंरात नहीं होता, इसमें समय लगता है। जब मुझे ऐसा लगा तो मैंने पार्टी छोड़ दी।’ डरकर नहीं छोड़ी पार्टी पार्टी छोड़ने पर आप की पहली प्रतिक्रिया पर भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा. ‘2018 में मेरे घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी, लेकिन मैं डरा नहीं। उस समय भी मुझपर दबाव रहा होगा। सीबीआई ने मुझसे पूछताछ की और जितनी बार बुलाया गया, मैं उनके सामने पेश हुआ। मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। तो उस समय भी डर रहा होगा। मेरी ईडी-सीबीआई पूछताछ के बारे में कोई नहीं जानता, मेरा मानना ​​है कि हर बात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताना या हर छोटी-छोटी बात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना जरूरी नहीं है। जब ईडी ने मुझे समन भेजा तो मैं उनके सामने पेश हुआ। मैंने उनके सवालों के जवाब दिए और हर संभव तरीके से सहयोग किया। तो उस समय भी डर रहा होगा। अभी मेरे खिलाफ कोई समन लंबित नहीं है। अभी कोई जांच लंबित नहीं है। तो यह डर किस बात का है। कल भी मैंने कहा था कि मैंने कभी डर या दबाव में काम नहीं किया और मुझ पर कोई दबाव नहीं है।’

घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम गाड़ी से एक के बाद एक चार कार टकराई, एक घायल

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम गाड़ी से एक के बाद एक चार कार टकरा गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर कट के पास हुई। इस घटना में एक कार सवार में सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में एक कार चालक आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। एक के बाद एक कारों के टकराने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पंहुचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले फिरोजाबाद में एक अलग घटना में बीते 13 नवंबर को दक्षिण थाना क्षेत्र के मीरा चौराहे पर एक मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 45 वर्षीय बृज किशोर की मौत हो गई और उसका साथी 38 वर्षीय रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं 9 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया था। जहां सवारियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि तापमान गिरने के साथ ही धुंध और कोहरे की परत ने उत्तर भारत को चपेट में ले लिया है। दिल्ली एनसीआर में भी भारतीय मौसम विभाग ने आगे भी घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे ने दृश्यता को काफी कम करके स्थिति को और भी खराब कर दिया है। कोहरे और जहरीली हवा के संयोजन ने उड़ान संचालन को भी बाधित कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर देरी हो रही है।  

महाराष्ट्र: अर्चना रोठे पर अमरावती जिले में 2 लोगों ने चाकू से हमला किया, बाएं हाथ पर तीन जगह घाव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रताप अडसाद की बहन चाकू से हमला हुआ है। इस अटैक में वह घायल हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे की यह घटना है। अर्चना रोठे पर अमरावती जिले में 2 लोगों ने चाकू से हमला किया। सोमवार को महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का आखिरी दिन था। अडसाद धामनगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और उन्हें भाजपा ने इस सीट से फिर से टिकट दिया है। अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि अडसाद की बहन अर्चना रोठे एक कार से जा रही थीं और बीच रास्ते में रुकी थीं। आनंद के अनुसार, तभी पीछे से 2 लोग आए और सतेफल फाटा के पास उन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले में अर्चना के बाएं हाथ पर तीन घाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की जा रही है। मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनसे पूछताछ जारी है। हमलावर कौन थे और किस मकसद से अटैक किया गया, यह पता लगाया जा रहा है। अनिल देशमुख पर हमला मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात पथराव हुआ था। इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब 8 बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनसीपी (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

महाराष्ट्र में मतदान कल, चाचा के सामने भतीजा, दांव पर सीएम की प्रतिष्ठा, विधानसभा के टॉप-5 मुकाबले

मुंबई महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 288 सीटों वाले इस प्रदेश में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन आमने-सामने हैं। इसमें कई हाई-प्रोफाइल मुकाबले भी हैं। चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नाम नजर आ चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 29 एससी, 25 एसटी के लिए रिजर्व हैं। इन 288 सीटों पर कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं।  वर्ली: मिलिंद देवड़ा बनाम आदित्य ठाकरे बनाम संदीप देशपांडे इन हाई प्रोफाइल सीटो में से मुंबई की वर्ली सिटी एक है। यहां पर शिंदे सेना के मिलिंद देवड़ा, शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे और मनसे नेता संदीप देशपांडे के बीच मुकाबला है। मिलिंद देवड़ा दक्षिणी मुंबई से पूर्व सांसद हैं। वह यहां पर शहरी मध्य वर्ग के वोटर पर पूरी तरह से निर्भर हैं। बता दें कि यूपीए-2 सरकार के दौरान वह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे ने 2019 में पहली बार चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने 89,248 वोटों से बड़ी जीत हासिल की थी। तब उन्होंने एनसीपी के सुरेश माने को हराया था। माने को तब मात्र 21,821 वोट ही मिले थे। इस सीट पर तीसरा नाम संदीप देशपांडे का है। संदीप ने अपनी पहचान स्थानीय मुद्दों पर काम करके बनाई है। खासतौर पर वर्ली में मराठी भाषी लोगों में उनकी काफी पकड़ है। बारामती: पवार वर्सेस पवार बारामती वह सीट है, जहां मुकाबला पवार बनाम पवार है। इस बार आमने-सामने हैं डिप्टी सीएम अजित पवार और उनके भतीजे युगेंद्र पवार। पिछली बार अजित पवार की पत्नी और सुप्रिया सुले के बीच मुकाबला था। इसमें अजित पवार गुट को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार अजित पवार खुद मैदान में हैं। वहीं, युगेंद्र के सिर पर शरद पवार का हाथ है। अजित पवार सात बार से यहां से विधायक हैं। साल 2019 में उन्होंने बारामती में करीब 1.95 लाख वोट हासिल किए थे। वांद्रे पूर्व: जीशान सिद्दिकी बनाम वरुण सरदेसाई वांद्रे पूर्व सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प है। यहां पर जीशान सिद्दिकी और वरुण सरदेसाई आमने-सामने हैं। जीशान सिद्दिकी के पास युवाओं और मुस्लिमों का समर्थन है। जीशान स्थानीय मुद्दों के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। वहीं, पिता बाबा सिद्दिकी की हत्या से उपजी सहानुभूति भी उनके पक्ष में काम करेगी। उनके मुकाबले में उद्धव ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई हैं। वह साल 2022 में शिवसेना में हुए बंटवारे के बाद से ही उद्धव ठाकरे सेना के साथ बने हुए हैं। वांद्रे ईस्ट में शिवसेना के परंपरागत वोटों में उनकी खासी पहुंच है। नागपुर दक्षिण पश्चिम: देवेंद्र फडणवीस बनाम प्रफुल्ल गुदाढे़ इस सीट पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वह 2009 के बाद से नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट पर लगातार तीन बार से जीत रहे हैं। अगर फडणवीस इस साल भी जीतते हैं तो यह उनकी चौथी जीत होगी। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने 49 हजार सीटों से जीत हासिल की थी। उनके सामने कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडाढ़े हैं, जिनकी स्थानीय पकड़ काफी बेहतर है। कोपरी-पचपखड़ी: एकनाथ शिंदे बनाम केदार दिघे ठाणे के इस विधानसभा सीट पर भी मुकाबला काफी हाई-फाई है। यहां पर सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। शिंदे के सामने उनके गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे हैं। शिंदे अक्सर आनंद दिघे को अपना राजनैतिक गुरु बताते हैं। उन्होंने दिघे के जीवन पर बनी फिल्म को भी फाइनेंस किया था।

रणवीर ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड ‘सुपरयू’ की शुरुआत की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर अपने प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड ‘सुपरयू’ की शुरुआत की है। हाल ही में, एनर्जी पावरहाउस रणवीर सिंह ने निकुंज बियानी के साथ मिलकर अपने प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट ब्रांड ‘सुपरयू’ की शुरुआत की है।रणवीर सिंह ने लॉन्च प्रमोशन के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में उनकी एनर्जी झलकती है और यह सभी उम्र के लिए हेल्दी प्रोटीन ऑप्शन्स की अहमियत पर जोर देता नजर आ रहा है। रणवीर सिंह ने एक अनोखे वीडियो में अपनी एनर्जी के राज से पर्दा उठाया है, जिसमें वह अपनी जबरदस्त एनर्जी और सिग्नेचर चार्म को पेश करते दिखाई दे रहे है। यहअनोखा वीडियो वायरल हो गया है, और दीपिका ने इसपर सबसे पहले कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘ब्रिलियंट’ रणवीर सिंह को सिंघम अगेन में सिम्बा की भूमिका के लिए खूब तारीफ मिल रही है और उनके पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं। वह जल्द ही डॉन 3 में आइकॉनिक किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ एक एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए भी हाथ मिलाया है।  

बढ़ते पलूशन को लेकर CJI ने न्यायाधीशों से कहा, जहां तक संभव हो वर्चुअल सुनवाई करें

नई दिल्ली मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मंगलवार को दिल्ली में बढ़ते पलूशन को लेकर सभी न्यायाधीशों से कहा कि जहां तक संभव हो वर्चुअल सुनवाई करें। जैसे ही मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश संजय कुमार की पीठ बैठी, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल सहित अन्य वकीलों ने दिल्ली और एनसीआर में पलूशन की बदतर होती स्थिति का जिक्र किया। सभी वकीलों ने इससे निपटने के लिए तत्काल उपाय करने की मांग की। हाईब्रिड मोड में काम करेंगी अदालतें मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कुछ वरिष्ठ वकीलों के अनुरोध को अस्वीकर दिया है। इन वकीलों की तरफ से अदालतों के कामकाज को पूरी तरह से वर्चुअल करने की मांग की गई थी। सीजेआई ने वकीलों से कहा कि अदालतें हाइब्रिड मोड में काम करती रहेंगीं। वकील सुनवाई के लिए वचुर्अल माध्यम चुन सकते हैं। कपिल सिब्बल को मिला वकीलों का समर्थन सीजेआई ने कहा कि हमने सभी जजों से कहा है कि जहां तक संभव हो वर्चुअल सुनवाई करें। सिब्बल ने कहा कि पलूशन नियंत्रण से बाहर हो गया है। कपिल सिब्बल को कई वकीलों का समर्थन मिला हुआ था। इसमें सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और गोपाल शंकरनारायणन भी शामिल थे। कपिल सिब्बल ने कहा कि इसे कम करने की जरूरत है। साथ ही यह मेसेज अन्य अदालतों तक जाना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि शीर्ष अदालत को सिद्धांत रूप से वर्चुअल होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को खुद लिया संज्ञान सोमवार को सर्वोच्च अदालत ने इस बात पर संज्ञान लिया कि एक्यूआई गंभीर प्लस श्रेणी में पहुंच गया है और सभी दिल्ली-एनसीआर राज्यों को पलूशन विरोधी ग्रैप- 4 प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के लिए तुरंत टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक ग्रैप-4 से जुड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे। बिना अनुमती ग्रैप-4 के प्रतिबंध नहीं हटेंगे सोमवार को सुबह 8 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 484 दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे खराब स्तर है। कुछ इलाकों में AQI 500 के पार भी पहुंच गया। इस कारण लगातार प्रतिबंध को लागू करने से जुड़ी खबरें आती रहीं। इनमें स्कूलों से जुड़े प्रतिबंध सबसे ज्यादा सामने आए। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी, ऑफलाइन क्लासों के बंद करने जैसे तमाम प्रयास सामने आए।

पीएससी घोटाला: परीक्षा में धांधली कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे : मंत्री चौधरी

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को कांग्रेस पर हमला करना का मौका मिल गया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएससी घोटाले को लेकर कहा कि यह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शीर्ष नेताओं की शह के बिना संभव नहीं था. परीक्षा में धांधली कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले डबल इंजन सरकार में बख्शे नहीं जाएंगे. बता दें कि पीएससी गड़बड़ी की जांच हाथ में लिए जाने के पांच महीने बाद सीबीआई ने सोमवार को पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साथ बजरंग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेंड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था. आज दोनों को अदालत में पेश कर सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड मांगी है. सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपरोक्ष तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर किए में अपने पोस्ट में लिखा है कि यह घोटाला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की शह के बिना संभव नहीं था. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

ई-मंडी प्लेटफार्म से डिजिटल होंगी कृषि उपज मंडियां, राजस्थान-केकड़ी में शुरू होगी ‘खेत से खरीद’ योजना

केकड़ी. राजस्थान सरकार की वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुरूप ‘खेत से खरीद’ ई-मंडी प्लेटफार्म योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खेत से फसल खरीदने की सुविधा शीघ्र ही शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत फसल की नीलामी व भुगतान सहित माल की आवक से लेकर जावक तक के मंडी समिति के सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। भारत में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अक्सर ही बाजार की कठिन प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। मंडियों में किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता, मात्रा और कीमत का निर्णय आढ़तियों द्वारा किया जाता है, जिससे किसानों को उचित दाम नहीं मिलने की शिकायत बनी रहती है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें से एक इलेक्ट्रॉनिक कृषि पोर्टल यानि ई-मंडी प्लेटफार्म को शुरू करना सबसे महत्वपूर्ण है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने बताया कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को ई-मंडी प्लेटफार्म के माध्यम से डिजिटल किया जा रहा है, जिसमें ई-ऑक्शन के माध्यम से व्यापारियों को किसी भी स्थान पर भौतिक रूप से उपस्थित हुए बिना ही भाव लगाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। बजट घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश में संचालित ई-मंडी प्लेटफार्म का अध्ययन करने हेतु राजस्थान राज्य कृषि विपणन विभाग के पांच अधिकारियों का दल उज्जैन एवं देवास मंडी के भ्रमण हेतु भेजा गया। अध्ययन दल ने गतिविधियों को समझने एवं देखने के पश्चात् मध्यप्रदेश की मंडियों में संचालित ई-मंडी प्लेटफार्म, ई-अनुज्ञा, ई-मंडी फार्मगेट को प्रदेश में लागू करने की दिशा में कई व्यवहारिक और तकनीक से संबंधित सुझाव पेश किए गए हैं। कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन हेतु खेत से खरीद की परिकल्पना को पूर्ण करने एवं नियमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ई-मंडी प्लेटफार्म विकसित किया जाना प्रस्तावित हैं, जिससे प्रदेश के किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर विपणन सुविधाऐं प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ई-मंडी प्लेटफार्म के विकसित होने से किसान को सीधे अपने खेत से राज्य की किसी भी मंडी में कृषि जिन्स बेचने का विकल्प और सुविधा प्राप्त हो सकेगी। यानी कि यह सुविधा शुरू होने के बाद वह कहीं से भी कभी भी, कहीं भी ई-मंडी प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी फसल विक्रय कर सकेगा। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा, साथ ही मंडी समिति को भी सभी प्रकार की सूचनाएं पंजीकृत व्यापार, मंडी में आने वाले किसान, मंडी शुल्क, उपज के भाव और आवक-जावक का रिकॉर्ड एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा। इसके अंतर्गत ई-भुगतान की सरल प्रक्रिया से किसानों एवं व्यापारियों को सुगमता होगी। मंडी रिकॉर्ड एवं नियमन की दृष्टि से अनियमितता भी कम होगी। किसान खेत से अपनी उपज की पूर्ति तथा व्यापारी की मांग के आधार पर निर्णय ले सकेंगे। ई-मंडी प्लेटफार्म क्या है? ई-मंडी प्लेटफार्म एक ऑनलाइन कृषि व्यापार मंच है, जहां किसान अपने कृषि उत्पादों को सीधे खरीदारों को बेच सकते हैं। हालांकि यह मंडी पारंपरिक मंडियों की तरह ही है, लेकिन यहां सारा व्यापार ऑनलाइन होता है। यह मंच किसानों और खरीदारों को एक जगह लाने का काम करता है तथा किसानों को प्रतिस्पर्धी दरों पर अपनी फसल बेचने की सुविधा देने के साथ-साथ लाइसेंसधारी व्यापारियों को भी गुणवत्तापूर्ण फसल खरीदने की सुविधा देता है। किसान, बिना मंडी के फेरे लगाएं, घर बैठे अधिकतम खरीदारों से जुड़कर फसल का उचित मूल्य पर प्राप्त कर सकता है। ई-मंडी व्यापार की संचालन प्रक्रिया पंजीकरणः ई-मंडी में खरीद-बिक्री व्यापार का संचालन बहुत ही सरल और पारदर्शी है। किसान और खरीदार दोनों को सबसे पहले ई-मंडी प्लेटफार्म पर पंजीकरण करना होता है और फिर वे लॉगिन कर सकते हैं। फसल जानकारीः किसान अपने उत्पादों की जानकारी, जैसे कि प्रकार, मात्रा, गुणवत्ता आदि इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। इससे खरीदारों को उत्पाद की पूरी जानकारी मिलती है। बोली प्रक्रियाः खरीदार उत्पादों पर बोली लगाते हैं। किसान विभिन्न बोलियों का मूल्यांकन करते हैं और सबसे उपयुक्त बोली का चयन करते हैं। मूल्य निर्धारणः एक बार बोली स्वीकृत हो जाने पर, कीमत तय हो जाती है और दोनों पक्षों के बीच सौदा पक्का होता है। भुगतान और वितरणः सौदा पक्का होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है। ई-मंडी प्लेटफार्म इस बात का ध्यान रखता है कि भुगतान सुरक्षित और समय पर हों। इसके बाद उत्पाद की डिलीवरी की जाती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet