LATEST NEWS

अमेरिका में भारतीय मूल की तुलसी उड़ा रहीं पाकिस्तान की नींद, टीम ट्रंप से परेशान पाकिस्तान

वॉशिंगटन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप अपनी नई टीम चुन रहे हैं। बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति यह उनका दूसरा टर्म होगा। ट्रंप अपनी नई कैबिनेट के कई सारे सदस्यों को चुन चुके हैं। ट्रंप कैबिनेट में जिन चेहरों को चुना गया है, उसने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी है। इन चेहरों में भारतीय मूल की तुलसी गोबार्ड भी हैं, जो पहले भी पाकिस्तान को निशाने पर लेती रही हैं। इसको लेकर पाकिस्तान के पॉलिसी मेकर्स, थिंक टैंक्स और पाकिस्तानी सेना के तमाम अधिकारियों में भी काफी बेचैनी है। असल में ट्रंप की टीम के नए सदस्यों, जिनमें सेक्रेट्री ऑफ स्टेट, रक्षा सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और जासूसी एजेंसी सीआईए चीफ, सभी पाकिस्तान के मुखर आलोचक रहे हैं। अमेरिकी विदेश नीति से खुद को खारिज होता देख पाकिस्तान नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है। एक नजर ट्रंप सरकार के उन चेहरों पर, जिसने पाकिस्तान को परेशान कर दिया है। मार्को रुबियो, सेक्रेट्री ऑफ स्टेटसीनेटर मार्को रुबियो को ट्रंप सरकार में सेक्रेट्री ऑफ स्टेट बनाया गया है। मार्को रुबियो अमेरिका में भारत समर्थित बिल पेश कर चुके हैं। इसमें पाकिस्तान को लेकर चिंता भी जताई जा चुकी है। ऐसे में मार्को को लेकर पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में घंटियां बजने लगी हैं। रुबियो के प्रस्तावित बिल में भारत के खिलाफ आतंकवाद प्रायोजित करने में पाकिस्तान का हाथ बताया गया है। इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान सरकार समर्थित प्रॉक्सी ग्रुप्स के जरिए भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। ऐसे में उसे अमेरिका से किसी तरह की मदद नहीं मिलनी चाहिए। ‘यूएस-इंडिया डिफेंस को-ऑपरेशन एक्ट’ नाम के इस बिल में रुबियो ने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि चीन पर भी निशाना साधा था। उन्होंने क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल की काट के तौर पर भारत से रक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कही थी। बिल के मुताबिक अमेरिका को सलाह दी गई थी कि वह टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के मामले में भारत के साथ-साथ जापान, इजरायल, दक्षिण कोरिया और नाटो को शीर्ष सहयोगी समझे। साथ ही भारत को रक्षा, तकनीक, रक्षा निवेश और सिविल स्पेस में सहयोग के जरिए पूरा सुरक्षा सहयोग देने की बात भी कही गई है। माइकल वॉल्ट्ज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ट्रंप प्रशासन के एक अन्य अहम नाम, माइकल वॉल्ट्स भी पाकिस्तान के धुर आलोचक रहे हैं। उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनने से भी पाकिस्तान की भौहें तनी हुई हैं। वॉल्ट्ज पूर्व में पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ी नसीहत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था आतंकवाद विदेश नीति का टूल नहीं हो सकता। चाहे लश्कर-ए-तैयबा हो या कोई अन्य आतंकी संगठन, स्वीकार नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार, सेना और आईएसआई को इनसे बाहर निकलना होगा। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का दोषी बताया था। साथ ही सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगाने की भी सलाह दी थी। तुलसी गाबार्ड, नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर कुछ ऐसा ही रवैया तुलसी गाबार्ड भी रहा है। ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक की अहम पोस्ट हासिल करने वाली तुलसी पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत के साथ रही हैं। 2019 में पुलवामा हमले के बाद उन्होंने खुलकर भारत का साथ दिया था। इसके अलावा वह पाकिस्तान को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को शरण देने के लिए लताड़ लगा चुकी हैं। ओसामा साल 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नैवी सील के ऑपरेशन में मार गिराया गया था। जॉन रैटक्लिफ, सीआईए चीफ सीआईए के अगले प्रमुख जॉन रैटक्लिफ को चीन और ईरान के प्रति उनके तीखे नजरिए के लिए जाना जाता है। वह इस्लामाबाद की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इस्लामाबाद के लिए अमेरिका के साथ संबंध निभाने में मुश्किल आएगी। अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को आतंकवाद और आतंकियों पर कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ना भी तय है। साथ ही यह भी समझ में आ रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प के मंत्रिमंडल के चयन पाकिस्तान के लिए एक संदेश है कि इस्लामाबाद उनकी प्राथमिकता सूची में नहीं है।

यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म से जैक डॉर्सी के ब्लूस्काई ऐप पर शिफ्ट

नई दिल्ली सोशल मीडिया यूजर एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म से दूरी बना रहे हैं। यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म से जैक डॉर्सी के ब्लूस्काई ऐप पर शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया यूजर एलन मस्क को अमेरिकी चुनाव प्रचार के बाद से संदेह की नजर से देख रहे हैं। बता दें कि एलन मस्क ने अमेरिकी चुनाव में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। साथ ही ऐसे आरोप लगे हैं कि एलन मस्क ने हेट स्पीच की वजह से बैन एक्स अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। ऐसे में काफी संख्या में यूजर ब्लस्काई ऐप की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। क्या है ब्लूस्काई ऐप यह एक डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। ब्लूस्काई ऐप की स्थापना साल 2019 में जैक डॉर्सी ने की थी। यह प्लेटफॉर्म साल 2024 की शुरुआत तक इनवाइट ओनली बेस्ड था, जिससे डेवलपर्स नए फीचर्स की जांच कर सकें। ब्लूस्की के सीईओ जे ग्रेबर अब प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, जो एक पब्लिक बेनिफिट कॉर्पोरेशन को ऑपरेट करता है। ब्लूस्काई में क्या है अलग? Bluesky यूजर्स को शार्ट मैसेज पोस्ट करने की इजाजत देता है। साथ ही फोटो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं। इसका सबसे अहम फीचर डिसेंट्रलाइजेशन फ्रेमवर्क है, जो डेटा स्टोरेज को स्वतंत्र बनाता है। सोशल मीडिया एक्स से अलग ब्लूस्काई एल्गोरिथम फीड का उपयोग करता है। ब्लूस्काई विजिबल कंटेट को यूजर्स के फॉलो किए गए अकाउंट से पोस्ट तक सीमित करता है। क्यों यूजर्स एक्स से बना रहे दूरी ब्लूस्काई की ग्रोथ पॉलिटिकल और कल्चरल शिफ्ट के प्रेरित है। 2024 के अमेरिकी चुनाव में ट्रंप के पब्लिक मंच पर एलन मस्क की मौजूदगी से खेल बदल गया है। ऐसे में ट्रंप के विरोध में यूजर्स एक्स से दूरी बना रहे हैं। गायक लिज़ो और अभिनेता बेन स्टिलर और जेमी ली कर्टिस समेत तमाम हस्तियां ब्लूस्काई ऐप पर शिफ्ट हो गई हैं। मॉनिटाइजेशन और चुनौतियां ब्लूस्काई के यूजर्स बढ़ रहे हैं, लेकिन उसके वित्तीय मॉडल पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि ट्विटर के वक्त भी रेवेन्यू ग्रोथ एक बड़ा मुद्दा था। जैक डॉर्सी का कहना है कि ब्लूस्काई को विज्ञापन से बचाना है। अगर बात ट्विटर की करें, तो आठ साल में ट्विटर केवल दो बार फायदे में रहा है। इसके बाद साल 2022 में एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा गया था।

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक लाख शासकीय पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया जारी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से आई.टी. सेक्टर के साथ ही तकनीकी रूप से दक्षता वाले पाठ्यक्रम भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अनूठा प्रयास है, जिसमें सभी लोग स्वस्फूर्त अपनी भागीदारी दे रहे हैं। श्री साय ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण का उपहार देते हैं।     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद अचानक सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के कैंप पहुंचे थे। वृक्षारोपण के दौरान सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।

विधायक चंद्राकर ने राजधानी में डबल मर्डर को बताया गंभीर

रायपुर राजधानी रायपुर में सामने आई डबल मर्डर की घटना को भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक अजय चंद्राकर ने गंभीर बताते हुए कहा कि गृह मंत्री से निवेदन है कि तत्काल कार्रवाई हो. वहीं मृतक के पिता की बातों को अन्यथा नहीं लेने की बात कही. भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने सीजी पीएससी गड़बड़ी पर तत्कालीन चेयरमैन टामन सोनवानी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि मामला न्यायालय में है, इसलिए मुझे ज्यादा नहीं बोलना चाहिए. कुछ लोगों की ज्वाइनिंग पर रोक है. अब सीबीआई की एंट्री हो चुकी है, कोई भी कथन किसी के भविष्य को प्रभावित कर सकता है. वहीं रबी फसल पर धनेंद्र साहू के तुगलकी फरमान वाले बयान पर चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है कि मौखिक निर्देश दिए जा रहे हैं. खुद उनका का बयान मौखिक है. मैं उस जगह से आता हूं, जहां सबसे ज्यादा सिंचाई से खेती होती है. कहीं पर भी ऐसा फरमान जारी नहीं किया गया है. कांग्रेसी कहीं से भी बयान खोज के लाकर थोप देते है.

युवक-माता-पिता और दोस्त पर मामला दर्ज, छत्तीसगढ़-बालोद में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

बालोद। जिले में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर दूसरे धर्म वाले कथित पति के साथ उसके माता-पिता और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस पर छह घंटे थाना में बैठने के बाद पुलिस पर मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है. पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने बताया कि जिशान खान नाम के युवक ने फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दुर्ग ले जाकर दुर्गा मंदिर में पहले शादी की. उसके बाद युवक लड़की को ढाबा ले गया, जहां उसके दोस्त ने उससे छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करते हुए लड़की ने दोस्त की चप्पल से पिटाई की. इसके बाद जिशान खान उसे अपने घर ले गया, जहाँ अंधेरे कमरे में रखकर युवक और उसके पिता ने लगातार दुष्कर्म किया. तीन दिनों के दौरान लड़की को खाना तक नहीं दिया गया, यहां तक की बीएमओ के तौर पर पदस्थ युवक की मां ने उसके साथ मार-पीट की. इस बीच घर में किसी के भी मौजूद नहीं रहने पर काम वाली बाई के फोन के जरिए अपने पिता को बंधक बनाए जाने की सूचना दी. युवती की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने उसे छुड़ाया. युवती की खराब हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता और दोस्त के खिलाफ धारा 127(3), 115(2), 62, 64, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है. विहिप ने की कड़ी सजा की मांग मामले में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के लोगों के साथ 6 घण्टे थाने में बैठने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इसके साथ ही लड़कियों से ऐसे किसी बहकावे में न आने के साथ ऐसा कृत्य करने वालों की सूचना परिजनों को देने की बात कही है, जिससे दोबारा घटना न हो.

ट्रेविस हेड ने निजी कारणों के चलते रोहित शर्मा का पर्थ टेस्ट से बाहर रहने के फैसले का समर्थन किया

पर्थ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीखी नोक झोंक से परे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने निजी कारणों के चलते रोहित शर्मा का पर्थ टेस्ट से बाहर रहने के फैसले का समर्थन किया है। रोहित के उपलब्ध न होने की वजह से तेज गेंदबाज और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। हेड ने रोहित की प्राथमिकताओं का समर्थन करते हुए कहा कि अगर वह उसी स्थिति में होते तो वह भी यही करते। उन्होंने कहा, “मैं सौ फीसदी रोहित के फैसले का समर्थन करता हूं, क्योंकि अगर मैं उनकी जगह होता तो यही फैसला लेता।” रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना नहीं हुए थे, लेकिन 15 नवंबर को जब उनके बेटे ने जन्म लिया तो ऐसी उम्मीद लगाई जाने लगी थी कि रोहित पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं लेकिन बाद में जानकारी आई कि रोहित ने फिलहाल, अपने परिवार और पत्नी के साथ कुछ समय बिताने का फैसला किया। हेड ने सोमवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र के बाद कहा, “क्रिकेटर के तौर पर हम कई चीजों का त्याग करते हैं। हम एक विशेषाधिकार प्राप्त जीवन जीते हैं, लेकिन हम अपने निजी जीवन में कई खास पल खो देते हैं। आपको वह समय वापस नहीं मिलता। उम्मीद है कि वह अपने खास लम्हों का लुत्फ उठाकर इस श्रृंखला में जल्द वापसी करेंगे।” रोहित की अनुपस्थिति में भारत को सीरीज के पहले मैच के लिए अपने नियमित कप्तान के बिना मैदान पर उतरना होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रोहित या तो पहले टेस्ट के बीच में या एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। सीरीज की शुरुआत में रोहित की कमी के बावजूद, हेड ने भारतीय टीम को कम आंकने के खिलाफ सबको चेतावनी दी। हेड ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की शानदार सीरीज जीत का जिक्र करते हुए कहा, “अगर आप पिछले रिकार्ड्स को देखें, तो आप किसी भी भारतीय टीम को नकार नहीं सकते। पिछले दो दौरों में भी वह कई परेशानियों से जूझ रहे थे और लोगों ने उन पर सवाल उठाए लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।”  

पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल और सामान छुड़ाया, छत्तीसगढ़-रायपुर में डबल मर्डर पर परिजनों का आरोप

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विधायक मोतीलाल साहू से शिकायत करने की बात कही है. यही नहीं मृतक का शव रखकर थाना और शराब भट्ठी के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. मृतक हरीश साहू के पिता, चाचा और दादा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि उन्हें हरीश को बांधकर चाकू से मारने की जानकारी मिली, इस पर वे थाना पहुंचे. लेकिन थाने में पुलिस ने जानकारी देने की बजाए उनसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की. यह नहीं उनका मोबाइल फोन और सामान भी जब्त कर लिया. परिजनों ने कहा कि अब हम मामले की शिकायत लेकर विधायक मोतीलाल साहू के पास जा रहे हैं. जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे. आज हम थाने और शराब भट्ठी के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में बीती रात डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई थी. शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और हेमलाल देवांगन नामक दो युवकों की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

अवैध परिवहन कसी लगाम, छत्तीसगढ़-रायपुर में खनिज विभाग ने रेत के पांच डम्पर पकड़े

रायपुर/अभनपुर। बेलगाम रेत माफिया की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब रायपुर खनिज विभाग सक्रिय हुआ है. विभागीय टीम ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 वाहनों को नवापारा में पकड़कर कार्रवाई की है. गरियाबंद और धमतरी जिले के रेत घाटों से अवैध तरीके से रेत लेकर प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन नवापारा शहर से गुजरकर रायपुर जाते हैं. दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर नवापारावासी विभिन्न स्तरों पर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन संबंधित खनिज विभाग इस दिशा में हमेशा की तरह कुंभकरणी नींद में सोया रहता है. सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात रायपुर खनिज विभाग अचानक नींद से जागी, और रेत परिवहन कर जा रहे 5 भारी वाहनों को नवापारा में रोककर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें रेत का अवैध परिवहन करना पाया गया. इसके बाद सभी वाहनों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उन्हें थाना गोबरा नवापारा परिसर में खड़ा कराया गया है. यह कार्रवाई रायपुर खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में की गई है. रेत ही नहीं मुरूम का भी अवैध कारोबार यहां बताना जरूरी है कि केवल रेत ही नहीं बल्कि अभनपुर क्षेत्र में मुरूम का भी अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है. अभनपुर का एक मुरूम माफिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में, पंचायत प्रतिनिधियों और जिम्मेदार विभाग के साथ सांठगांठ कर ग्राम गिरोला और ग्राम बेल्डीह में चौबीसों घंटे मुरूम का धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहा है. इन ग्रामों के मुरूम खनन स्थल पर जानलेवा गहराई वाले तालाब बन चुके हैं. रेत के अवैध परिवहन के बाद खनिज विभाग के अधिकारी शायद इस ओर ध्यान दें.

तखतपुर में खेत गए किसान निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

तखतपुर धान की फसल रखवाली करने आए किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. फारेंंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही. जानकारी के मुताबिक, किसान मनोहर धान की रखवाली के लिए रात में खेत आया था. गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या की गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि मृतक तीन दिनों से घर नहीं गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा, घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा.

नेशंस लीग: क्रोएशिया, डेनमार्क ने क्वार्टरफाइनल लाइन-अप पूरा किया

नई दिल्ली जोस्को ग्वार्डियोल ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल किया, जिससे क्रोएशिया ने पुर्तगाल के साथ यूएफा नेशंस लीग के घरेलू मैच में 1-1 से ड्रा हासिल कर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। डिफेंडर ने 65वें मिनट में गोल करके जोआओ फेलिक्स के पहले हाफ के ओपनर को रद्द कर दिया, जो एक उच्च गुणवत्ता वाला मुकाबला था। फेलिक्स के शानदार फिनिश ने पुर्तगाल को 33वें मिनट में बढ़त दिला दी, लेकिन ज़्लाटको डालिक के प्रतिस्थापन ने मेजबान टीम को दूसरे हाफ में वापसी करने के लिए प्रेरित किया। क्रिस्टिजन जैकिक के बेहतरीन क्रॉस ने 65वें मिनट में ग्वार्डियोल को फार पोस्ट पर पाया और डिफेंडर के आत्मविश्वास से भरे फिनिश ने क्वालीफिकेशन को फिर से उनके हाथों में पहुंचा दिया। जबकि पुर्तगाल को पहले से ही ग्रुप ए1 में शीर्ष स्थान की गारंटी थी, क्रोएशिया को पता था कि एक अंक दूसरे स्थान को पक्का करने और अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त होगा। हालांकि, बर्नार्डो सिल्वा, मैथियस नून्स और रूबेन डायस की अनुपस्थिति में, लेकिन पूर्व सिटी स्टार जोआओ कैंसेलो की कप्तानी वाली पुर्तगाल की टीम ने शुरुआती दौर में दबदबा बनाया और रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम ने आधे घंटे के बाद ही शुरुआती सफलता हासिल की। एक अन्य मैच में, डेनमार्क ने लेस्कोवाक में सर्बिया के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के साथ नेशंस लीग क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए दृढ़ संकल्प दिखाया। मेजबानों ने बेहतर मौके बनाए, जिसमें कैस्पर श्माइचेल ने दोनों हाफ में डुसन व्लाहोविच को गोल करने से वंचित कर दिया, जबकि अलेक्जेंडर मिट्रोविच की एक्रोबेटिक क्लीयरेंस ने दूसरे छोर पर मिकेल डैम्सगार्ड का प्रयास बेकार कर दिया। सर्बिया के स्ट्राहिन्जा पावलोविच को देर से दो बुकिंग के लिए बाहर भेजा गया और उन्हें लीग ए/बी प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए संतोष करना पड़ा क्योंकि वे गतिरोध तोड़ने में असमर्थ थे। दूसरी ओर, स्पेन, जो पहले ही ग्रुप विजेता के रूप में पुष्टि कर चुका है, ने ग्रुप ए4 में अपने अपराजित रिकॉर्ड को स्विट्जरलैंड पर 3-2 की नाटकीय घरेलू जीत के साथ सुरक्षित रखा, ब्रायन ज़ारागोज़ा ने स्टॉपेज टाइम में निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदला। उत्तरी आयरलैंड ने लक्ज़मबर्ग में 2-2 से ड्रॉ में दो गोल की बढ़त गंवाने के बावजूद लीग बी में पदोन्नति हासिल की। सैन मैरिनो ने लीग सी में पदोन्नति हासिल की क्योंकि वे लिकटेंस्टीन में 3-1 की जीत हासिल करने के लिए पीछे से आए – जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।  

मुआवजा और सरकारी नौकरी मांगी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में नाई समाज के तीन लोगों की जघन्य हत्या

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज छत्तीसगढ़ प्रांत सेन नाई समाज के द्वारा समाज के तीन लोगों की जघन्य हत्याकांड पर दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन साप्ताहिक बाजार परिसर में किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कठोर शब्दों में जघन्य हत्याकांड की कठोर निंदा की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, कलेक्टर परिसर के बाहर बेरिगेट्स लगवा दिये गय थे। ज्ञापन में उल्लेख किया कि समाज के पांच वर्षीय अबोध बालक 17 वर्षीय बच्ची एवं उसकी मां की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के सज्जनों ने एक अक्तूबर को मौखिक सूचना कुसमी थाने में दी दोबारा पांच अक्तूबर को कुसमी थाने में लिखित शिकायत मृतका के पति के द्वारा की गई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में भी ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी पुलिस सुस्त बनी रही। पुलिस यदि तत्परता से कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस हत्याकांड से समाज के लोगों में दुख एवं आक्रोश है। पांच सूत्रीय मांग में मृतका के परिजनों को दो करोड़ रुपये मुआवजा राशि, किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार के 15 वर्षीय बच्ची कुमारी मधु ठाकुर की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च शासन द्वारा वहन किया जाए। कोई एक व्यक्ति अकेले एक साथ तीनों की हत्या नहीं कर सकता और साक्षय छिपाने और शव को दफना नहीं सकता स्पष्ट की घटना में अन्य अपराधी शामिल होंगे। इस की गहन छानबीन कर अन्य अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर हो एफआईआर समाज के द्वारा ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मृतक के शवजनों के द्वारा एक अक्तूबर को मौखिक सूचना पर यदि पुलिस सकरी हो जाती और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती तो यह हत्याकांड नहीं होता जवाबदारी पुलिस अधिकारियों के लापरवाही की वजह से हत्याकांड हुआ। इस कारण उन संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपराधी प्रकरण दर्ज होना चाहिए। मांग नहीं माने जाने पर करेंगे आंदोलन समाज के लोगों ने कहा कि यदि हम लोगों के पास पांच सूत्रीय मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं होता है तो समाज के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जावेदारी प्रशासन की होगी।

तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए चयनित भारतीय महिला टीम से शेफ़ाली वर्मा को बाहरकिया

नई दिल्ली अगले महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए चयनित भारतीय महिला टीम से शेफ़ाली वर्मा को बाहर कर दिया गया है। वहीं बोर्ड परीक्षा के चलते न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू वनडे श्रृंखला मिस करने के बाद विकेटकीपर ऋचा घोष की टीम में वापसी हुई है। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहने वाली आशा शोभना अभी भी बाहर हैं। पिछली श्रृंखला के लिए पूजा वस्त्रकर को आराम दिया गया था और वह भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। श्रेयंका पाटिल, दयालन हेमलता, सयाली सतघरे और उमा छेत्री इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूज़ीलैंड श्रृंखला में डेब्यू करने वाली साइमा ठाकोर और तेजल हसबनिस की भारतीय टीम में जगह बरक़रार है। बैटर प्रिया पुनिया और हरलीन देओल को बुलावा आया है जबकि लेग स्पिनर मिन्नू मणि और तितास साधु को भी 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है। श्रृंखला का पहला मैच 5 दिसंबर को जबकि दूसरा मैच 8 दिसंबर ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को पर्थ में तीसरा मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नु मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर  

एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेत खदान पर गांव में तनाव

कांकेर. चारामा क्षेत्र के ग्राम मचंदुर में रेत खदान को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को लगभग 200 की संख्या में ग्रामीण बसों में भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेत खदान को लेकर गांव का माहौल बेहद खराब हो गया है। एक आदिवासी नेता और ग्राम प्रमुखों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दो दिन पूर्व भी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसकी शिकायत चारामा थाना में की गई है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि विवाद के दौरान हथियार भी बरामद हुआ था। संदेह है कि जान से मारने की नियत से हथियार लाया गया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं। सभी ग्रामीणों की मांग है कि उक्त खदान की रॉयल्टी निरस्त कर गांव में उपजे विवाद को खत्म किया जाए, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।

उच्च शिक्षा का बदलता स्वरूप और हमारे जीवन मूल्य विषय पर चर्चा और विचार-विमर्श सम-सामयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण:मुख्यमंत्री

भगवान श्रीराम और पांडवों की जीत का आधार उनके जीवन मूल्य ही थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय जीवन मूल्यों के सामर्थ्य ने ही प्रधानमंत्री मोदी को वर्तमान वैश्विक संघर्षों में शांतिदूत के रूप में स्थापित किया: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा का बदलता स्वरूप और हमारे जीवन मूल्य विषय पर चर्चा और विचार-विमर्श सम-सामयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक के 17वें सम्मेलन का शुभारंभ भगवान श्रीराम और पांडवों की जीत का आधार उनके जीवन मूल्य ही थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय जीवन मूल्यों के सामर्थ्य ने ही प्रधानमंत्री मोदी को वर्तमान वैश्विक संघर्षों में शांतिदूत के रूप में स्थापित किया: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा का बदलता स्वरूप और हमारे जीवन मूल्य विषय पर चर्चा और विचार-विमर्श सम-सामयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक के 17वें सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत का अतीत गौरवशाली रहा है और भारत प्राचीनकाल से ही वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा का मुख्य केन्द्र रहा। कई देशों के विद्यार्थियों, राजकुमारों ने तक्षशिला, नालंदा जैसे भारत के विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण की। लेकिन ऐतिहासकि रूप से हमें ऐसा कोई उल्लेख प्राप्त नहीं होता, जिसमें भारत में शिक्षा ग्रहण किए किसी व्यक्ति अथवा सत्ताधीश ने अन्य राज्य पर आक्रमण किया हो। यह तथ्य प्राचीन काल से चली आ रही हमारी शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ जीवन मूल्यों और नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को होटल ताज में एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक के 17वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतीत से वर्तमान की कई घटनाएं जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण की भिन्नता के कारण हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “उच्च शिक्षा का बदलता स्वरूप और हमारे जीवन मूल्य” विषय पर आयोजित यह सम्मेलन सम-सामयिक महत्व का है। अतीत से लेकर वर्तमान तक की कई घटनाएं जीवन मूल्यों के प्रति दृष्टिकोण की भिन्नता के परिणाम स्वरूप ही घटित हुईं। रामायण काल में रावण हो या महाभारत काल में कौरव, योग्यता और क्षमता में कोई भी कम नहीं था, लेकिन उनके जीवन मूल्य और नैतिक मूल्य उचित नहीं थे, इसी कारण उन्हें कभी सम्मान नहीं मिला और वे समाज में तथा इतिहास में सदैव नकारे गए। कर्ण की योग्यता अद्भुत थी, लेकिन उनकी दृष्टि, प्रतिशोध, जिद और नकारात्मक भाव ने उन्हें पतन की ओर अग्रसर किया। इसी प्रकार के उदाहरण हमें सोने की लंका बनाने वाले रावण के भी प्राप्त होते हैं। सभी प्रकार के वैभव और सामर्थ्य होने के बाद भी वे कभी स्वीकारे नहीं गए और नैतिक मूल्यों के आधार पर ही वनवासी श्रीराम ने उन्हें परास्त किया। अर्थात् यह नैतिक मूल्यों और जीवन मूल्यों की ही विजय थी। नई शिक्षा नीति के माध्यम से लागू किए जा रहे हैं कई नवाचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे आदर्शों और जीवन मूल्यों का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन संघर्षों में भी शांति के लिए प्रयास करते दिखाई देते हैं। यह भारतीय जीवन मूल्यों के सामर्थ्य को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2020 से लागू नई शिक्षा नीति के माध्यम से पढ़ने और सीखने की प्रक्रिया को अधिक लचीला, सरल और रूचिपूर्ण बनाते हुए विद्यिार्थियों को विभिन्न संकायों के विषयों के अध्ययन की सुविधा प्रदान की गई है। अध्ययन प्रक्रिया को आयु के बंधन से मुक्त करते हुए क्रेडिट प्रदान करने जैसे नवाचार भी प्रदेश में किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक को मध्यप्रदेश में अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए आमंत्रित किया। वैश्विक स्तर की शिक्षा देश में ही उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के चांसलर हरिमोहन गुप्ता ने बताया कि 35 देशों में फैले एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक का सम्मेलन भारत में पहली बार हो रहा है। एसोसिएशन मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्रित वैश्विक संस्थाओं की स्थापना कर विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देश में ही उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, शिक्षाविद अनूप स्वरूप और विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि तथा विषय-विशेषज्ञ उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet