LATEST NEWS

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में फैंस को दी गुड न्यूज, दिखीं प्रेग्नेंट

मुंबई एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी थी। बताया था कि वह 2025 में मां बनने वाली है। क्रिकेटर केएल राहुल पापा तो एक्टर सुनील शेट्टी नाना बनने वाले हैं। उस खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस को दो बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एक पहले और एक आज 19 नवंबर को। जहां वह सलवार-कमीज में नजर आईं और दुपट्टे से खुद को बेबी बंप को कवर करती दिखीं। अथिया शेट्टी ने 2023 में केएल राहुल से सादगी भरे अंदाज में शादी की थी। और अब इसके डेढ़ साल बाद उन्होंने सबको प्यारी खबर देकर खुश कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनका बेबी 2025 में आने वाला है। इसमें उन्होंने नन्हें कदमों की भी फोटो पोस्ट की थी। इससे उन्होंने दुनिया को बता दिया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। अथिया शेट्टी एयरपोर्ट की लाइन में लगीं अब इसके बाद अथिया शेट्टी को एयरपोर्ट पर अकेले देखा गया है। खुले बाल और हल्के रंग के सलवार-सूट में वह लाइन में लगी दिखाई दीं। पैप्स से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा फेर लिया। खुद को छिपा लिया। बेबी बंप को दुपट्टे से कवर कर लिया। एयरपोर्ट पर उन्हें यूं देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने कयास लगाया कि वह पति केएल राहुल से मिलने के लिए जा रही हैं। अथिया शेट्टी की हुई तारीफ अथिया को लाइन में देख एक यूजर ने लिखा, ‘अरे वाह, ये आम इंसानों की तरह लाइन में इंतजार कर रही।’ एक ने लिखा, ‘कितने अच्छे से ये घूमी कि जिससे पैप्स इसके बेबी बंप की फोटो न ले सकें।’ साथ ही प्रेग्नेंसी में ऐसे लाइन में खड़ी होने के लिए भी लोगों ने तारीफ की। और कुछ फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां की।

पटेल नगर और रोहित नगर के रहवासियों की समास्याओं के निराकरण को लेकर मंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बिल्डर के बंधक भू-खण्ड की नीलामी से होगा पटेल नगर कॉलोनी का विकास: मंत्री श्रीमती गौर रोहित नगर के रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल, सीवेज, सड़क, बिजली और पार्क आदि की व्यवस्था: मंत्री श्रीमती गौर पटेल नगर और रोहित नगर के रहवासियों की समास्याओं के निराकरण को लेकर मंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों के साथ की बैठक राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने दिये अधिकारियों को निर्देश भोपाल रायसेन रोड पटेल नगर में बिल्डर के बंधक भू-खण्ड को नगर निगम नीलाम करेगा। नीलामी से प्राप्त राशि से पटेल नगर कॉलोनी में पेयजल, सीवेज, सड़क, बिजली और पार्क आदि की व्यवस्था की जायेगी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के पटेल नगर के रहवासियों की मांग पर दिये निर्देशों के अनुक्रम में आयुक्त नगर निगम हरेन्द्र नारायण ने उक्त बात कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंगलवार को निवास कार्यालय पर पटेल नगर और रोहित नगर के रहवासियों की समास्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि पटेल नगर के रहवासियों को बिल्डर द्वारा मुलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बार बार अवश्वासन देने के बाद भी बिल्डर कॉलोनी का अपेक्षित विकास नहीं कर रहा है। पटेल नगर की यह समस्या दशकों पुरानी है। उन्होंने कहा कि बिल्डर द्वारा विकास नहीं करने पर बिल्डर के बंधक भू-खण्ड को नगर निगम नीलामी से प्राप्त राशि विकास कार्य करने के प्रावधान है। इस प्रावधान के तहत आयुक्त नगर निगम ने कहा कि बिल्डर के बंधक भू-खण्ड की नीलामी से कॉलोनी के विकास के लिये अनुमानित आवश्यक राशि 20 से 25 करोड़ रूपये प्राप्त किये जायेंगे। इससे कॉलोनी के विकास कार्यों को नगर निगम द्वारा किया जायेगा। इस निर्णय से पटेल नगर के 750 आवासों के 5 हजार से अधिक रहवासी लाभान्वित होंगे। रोहित नगर में रहवासियों को पेजजल के लिये नर्मदा जल की सप्लाई दिये जाने के ‍लिये कार्य योजना बनाई जायेगी। कॉलोनी में सिंगल कनेक्शन देने के लिये प्राक्लन तैयार किया जायेगा। यह निर्देश नगर निगम आयुक्त द्वारा दिये गये है। बैठक में एसडीएम एल.के. खरे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

सीधी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

 सीधी मध्य प्रदेश के सीधी से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर है. चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल हैं. बता दें. तेज रफ्तार हाईवा ने एक यात्री सवार ऑटो पर जोरदार टक्कर मारी है. घटना सीधी रीवा हाइवे के बीच बढ़ौरा के समीप घटित हुई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती गया.चुरहट थाना अंतर्गत सेमरिया चौकी की घटना बताई जा रही है.

ग्वालियर पहुंची दिल्ली की खतरनाक हवा, AQI लेवल 382 पार

ग्वालियर  दिल्ली से होते हुए कश्मीर के साथ आई सर्द हवा अपने साथ दिल्ली का प्रदूषण भी ले आई है, इससे ग्वालियर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 382 पर पहुंच गया है, जबकि ग्वालियर में प्रदूषण पहले से ही 200 पर था, बीते 12 घंटे के अंदर ही ग्वालियर में प्रदूषण का स्तर 200 से बढकऱ सीधा 382 तक पहुंच गया है, जो कि शहरवासियों के लिए किसी भी लिहाज से सही नहीं है।  यदि बात मध्यप्रदेश की कि जाए तो प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के समीर एप पर ग्वालियर 382 एक्यूआई के साथ प्रदेशभर में टॉप पर है, जबकि सिंगरोली 224 के साथ दूसरे और भोपाल 200 एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर है। इसी तरह कटनी 186, उज्जैन 176, इंदौर व सागर 139, जबलपुर 127 एक्यूआई पर है। वहीं तेजी से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने भी शहरवासियों से अपील की है कि वह आसपास कचरा न जलाने दें, मास्क लगाकर रखें और जरूरत होने पर ही मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। क्या होता है एक्यूआई वातावरण में वायु प्रदूषण की मात्रा को मापने के लिए एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स का इस्तेमाल किया जाता है। एक्यूआई की वैल्यू जितनी अधिक होती है वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही ज्यादा होता है। कई मशीन के माध्यम से हवा का सैंपल लिया जाता है और उसमे से ओजोन, पीएम 10 व 2.5, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फरडाइ ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइडल व अमोनिया की मात्रा को निकालकर एक फॉर्मूले में रखा जाता है। उससे जो वैल्यू आती है उसे एक्यूआई कहा जाता है। शहर की हवा एकदम से बदल गई है। ग्वालियर में एक्यूआई काफी बढ़ गया है जो कि चिंताजनक है। शहरवासी इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और मास्क पहनकर ही निकले, आसपास कचरा न जलाने दें और अधिक जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। आरआर सेंगर, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कई बीमारियों का खतरा प्रदूषण का बढ़ना चिंता का विषय है। क्योंकि प्रदूषण अधिक होने से आमजन को हवा में सांस लेने से प्रदूषित हवा से श्वास संबंधी रोग, ब्रोंकाइटिस, गले का दर्द, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर, हदय रोग व मधुमेह सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली में प्रदूषण काफी खराब होने से हवा अपने साथ दूषित हवा भी ले आई है। शहर की जर्जर सडक़ें। भवन सहित अन्य निर्माण कार्य। पराली व कचरे का लगातार जलाए जाना। सड़कों पर पानी का छिडक़ाव कम होना। लैंडफिल साइट व बरा में लगातार आग का लगना। बचाव के उपाय अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जलविद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जाए। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग अधिक करें और वाहनों का उपयोग कम। धूम्रपान कम से कम किया जाए। उद्योगों से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित किया जाए। शहर में निर्माण कार्य कम हो या ढंककर ही करें। शहरवासी मास्क पहनकर ही निकलें। एक्यूआई का पैमाना 0 से 50 होने पर गुड श्रेणी 51 से 100 पर संतोषजनक 101 से 200 तक मॉडरेट 201 से 300 में पुअर श्रेणी 301 से 400 पर सीवर श्रेणी 400 से 500 पर काफी खतरनाक  

कुआलालंपुर से तमिलनाडु की फ्लाइट में एक लाश मिलने से हड़कंप, प्लेन में महिला को पड़ा हार्ट अटैक

चेन्नै तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु की फ्लाइट में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड की सभी यात्री उतर गए। सीट पर एक महिला बैठी थी। जब उसे उतारने के लिए आवाज लगाई गई तो पता चला कि वह प्लेन में मृत पड़ी थी। घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला कुआलालंपुर से प्लेन में बैठी थी। उसे चेन्नई में उतरना था। जब प्लेन लैंड किया और सभी यात्री उतर गए तो प्लेन की सफाई के होने लगी। फ्लाइट को अगली उड़ान के लिए तैयार होना था। इसी बीच अडेंटेंट ने देखा की सीट पर एक महिला बैठी है। हार्ट अटैस से हुई मौत! उसने अफसरों को सूचना दी। महिला को आवाज लगाई गई जब वह नहीं उठी तो उसे हाथ लगाया गया, वह सीट पर गिर पड़ी। पता चला कि महिला की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत, किस समय और कैसे हुई किसी को नहीं पता। हालांकि जिस तरह उसकी लाश मिली है, माना जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घरवालों को दी गई सूचना पुलिस ने बताया कि विमान के यहां पहुंचने पर निजी एयरलाइन के चालक दल ने महिला को बेहोश पाया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पास के सरकारी अस्पताल में शव भेज दिया गया। महिला तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। उसके पासपोर्ट में लिखे पते के आधार पर घर पर सूचना भेज दी गई है।

आईआईटी के वार्षिक उत्सव में अश्लीलता परोसने वाले कॉमेडियन यश राठी पर FIR दर्ज

भिलाई भिलाई में आईआईटी के वार्षिक उत्सव में बीते 9 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीखी आलोचना शुरू हो गई। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और एनएसयूआई ने इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने कॉमेडियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो की शिकायत पर जेवरा सिरसा पुलिस ने यश राठी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (अश्लील गाने गाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह कार्यक्रम के आयोजन और उसमें प्रस्तुत की गई सामग्री पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी। उन्होंने कहा कि अतीत की घटनाओं को तथ्यपरक रूप से फिल्म में प्रस्तुत किया गया है। अधिक से अधिक लोग यह फिल्म देख सकें, इस उद्देश्य से फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी।  

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में बंगाल टीम की कप्तानी सुदीप घरामी के हाथों में होगी, टीम में शामिल हुए मोहम्मद शमी

नई दिल्ली लगभग एक साल की लंबे चोट के बाद रणजी ट्रॉफ़ी में बेहतरीन वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के लिए बंगाल की टीम में नामित किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू हो रहा है, और बंगाल का पहला मुक़ाबला पंजाब के ख़िलाफ़ होगा। इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में बंगाल टीम की कप्तानी सुदीप घरामी के हाथों में होगी, जबकि रणजी ट्रॉफ़ी में कप्तानी अनुस्तुप मजूमदार ने संभाली थी। शमी ने अपनी वापसी रणजी ट्रॉफ़ी के जरिए की थी, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। यह प्रदर्शन उनकी फ़िटनेस और फ़ॉर्म में सुधार का संकेत माना जा रहा है। हालांकि चोट से उनकी रिकवरी उम्मीद से ज़्यादा समय ले गई, जिसके चलते उन्हें बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ से बाहर रहना पड़ा। मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ जब पहले दिन शमी ने अपने हाथों में गेंद पकड़ी थी, तो वह कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उस दिन उन्होंने कुल 10 ओवर की गेंदबाज़ी की थी और कोई विकेट नहीं ली। इसके बाद कई सवाल उठने लगे थे कि क्या वह पूरी तरह फ़िट थे? क्या उनकी टखने में परेशानी थी? क्या वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाज़ी कर रहे थे? क्या वह पूरी तीव्रता से गेंद डाल रहे थे? लेकिन उसके बाद वाले दिन शमी ने ऐसे कई प्रश्नों का जवाब देने का अच्छा प्रयास किया था। पहले दिन कोई विकेट नहीं लेने वाले शमी ने दूसरे दिन चार विकेट लिए, जिसके कारण बंगाल की टीम को मध्यप्रदेश के ख़िलाफ़ 61 रनों की अच्छी लीड हासिल करने में सफलता भी मिली। साथ जब यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा तो शमी ने तीन विकेट लेकर बंगाल की टीम को जीत दिलाई। इस मैच के बाद यहां उम्मीद थी कि शमी को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी ऑस्ट्रेलिया बुलाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शमी की वापसी को देखते हुए तब बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, “एक खिलाड़ी जो एक साल बाद वापसी कर रहा है और 19 ओवर डालकर इतने विकेट लेता है… इसमें कहने के लिए कुछ बचता ही नहीं है। उन्होंने बिना किसी मैच सिमुलेशन के सीधे मैच खेला। जाहिर है कि वह जितना ज़्यादा खेलेंगे, उतना बेहतर होते जाएंगे।” “उन्होंने एक छह ओवर और एक पांच ओवर का स्पैल फेंका। आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी चार ओवर से ज़्यादा गेंदबाज़ी करना नहीं जानते। उन्होंने वो स्पैल फेंका जो तेज गेंदबाज़ों से अपेक्षित है। मैंने कभी किसी तेज़ गेंदबाज़ को एक साल बाद इतनी मज़बूती से वापसी करते नहीं देखा। उन्होंने आज जो किया वह एक परीकथा की तरह है।”  

इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता में सरताज बनने के लिए फिर से कमर कस ली

इंदौर देश के सबसे साफ शहर इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता में सरताज बनने के लिए फिर से कमर कस ली है। विश्व शौचालय दिवस पर शहर के पब्लिक टाॅयलेट को सजाया गया और शहर के जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों ने सेल्फी ली। उद्देश्य यह था कि शहरवासी पब्लिक टायलेट को भी साफ रखे।   विजय नगर के पब्लिक टाॅयलेट के बाहर मुख्य आयोजन रखा गया था। यहां लगे स्टेज पर युवतियों ने जुंबा डांस किया। रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने स्वच्छता का संदेश देने वाले नुक्कड नाटक भी खेला। सुबह आठ बजे मेयर पुष्य मित्र भार्गव व विधायक रमेश मेंदोला पहुंचे। उन्होंने पब्लिक टाॅयलेट के साथ सेल्फी ली। यहां के केयरटेकर का हार पहनाकर सम्मान भी किया गया। शहर के अन्य पब्लिक टाॅयलेटों पर भी आयोजन हुए। स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण को देखते हुए शहर के 300 से ज्यादा पब्लिक टाॅयलेटों को नगर निगम ने साफ किया है और बिजली, पानी की सुविधा सुनिश्चित की है। इंदौर को जब पहली बार स्वच्छता रैंकिंग का पुरस्कार मिला था, तब इन पब्लिक टाॅयलेटों के कारण भी इंदौर के नंबर बढ़े थे। इंदौर में पब्लिक टाॅयलेटों पर विकलांगों के लिए रैम्प भी बनाए गए है। सुबह 9 बजे तक 30 हजार सेल्फी विश्व शौचालय दिवस पर एक लाख सेल्फी का लक्ष्य नगर निगम ने रखा है। सुबह 9 बजे तक 30 हजार से ज्यादा सेल्फी ली जा चुकी थी।

वह चीज़े जिनका टूटना अशुभ नहीं, शुभ माना जाता है

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने काम जल्दबाजी में करता है। मगर अक्सर जल्दबाजी में किया गया आपका काम और भी बढ़ा देता है। जैसे कि रसोई में जल्दबाजी करते वक्त हाथ से कुछ गिर जाना या फिर खाना पकाते वक्त जल जाना, ऐसी कई बाते हैं जिन्हें लेकर न चाहते हुए भी लोगों के मन में वहम जाग जाता है। मगर वास्तु के अनुसार हाथ से किसी चीज का गिरना या फिर हाथ से गिरकर टूट जाना हर बार अशुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार चीजों का हाथ से गिरकर टूट जाना हमारे ऊपर या हमारी जिंदगी में अशुभ की बजाएं शुभ प्रभाव भी डालता हैं। अब इन चीजों में कितनी सच्चाई हैं, ये तो कोई नहीं जानता। फिर भी आज हम आपको कुछ चीज़ों के गिरने या टूटने पर होने वाले हमपर प्रभाव के बारे में बताएंगे जो इस प्रकार हैं… दूध का उबलना – अक्सर लोग दूध के उबल कर गिर जाने पर चिंता करने लगते है और परेशान हो जाते हैं लेकिन इसके लिए एक धारणा है कि दूध अगर उबलकर सीधा जमीन पर गिरे तो उसे शुभ माना जाता है और अगर गैस की फ्लैम को छुएं तो वो अशुभ माना जाता है। शीशे का टूटना – कांच टूटने पर लोग इसे अपशगुन समझने लगते है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार कांच का टूट कर गिरना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच आप पर आने वाली बला को खुद पर लेकर टूट जाता है लेकिन याद रखें कि टूटे हुए कांच को जितना जल्दी हो सके बाहर फेंक दे क्योंकि ऐसा करने से कांच के साथ-साथ आप पर आने वाली बला भी कांच के साथ ही घर से बाहर चली जाएगी। नमक का गिरना – नमक खाना बनाने के साथ-साथ नज़र उतारने के भी काम आता है लेकिन किसी कारणवश यह हाथों से गिर जाएं तो इसे अपशगुन माना जाता है मगर इंग्लैंड में लोकविश्वास है कि गिरे नमक में से एक चुटकी लेकर बाएं कंधे की ओर से पीछे फेंक देने पर अपशगुन नहीं होता। चप्पल का टूटना – अगर आपकी चप्पल बहुत पुरानी या आम भाषा में कहें कि घिस कर टूट गई है तो इसे शुभ माना जाता है। लोगों की इस बारे में सोच है कि चप्पल के घिसकर टूटने से उनके दुख भी टूट कर नष्ट हो जाते हैं। हाथ से चीज़ों का गिरना – अगर हाथों और पर्स से रूपए-पैसे गिर जाते है तो इसे अशुभ और धन की देवी लक्ष्मी का रुठ जाना मानते हैं। ये आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। इससे बचने के लिए गिरे हुए रूपए-पैसों को तुरंत उठाकर सिर से लगाकर धन की देवी लक्ष्मी से क्षमा याचना करके उसे जेब में रखना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान से बचाव होगा।  

अजमेर में हत्या की साजिश नाकाम, राजस्थान-भरतपुर से भेजे शार्प शूटरों के दो सहयोगी गिरफ्तार

अजमेर. अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर वरुण चौधरी द्वारा भरतपुर से भेजे गए शार्प शूटरों के लिए हथियार, कारतूस व वारदात में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि गैंगस्टर वरुण चौधरी द्वारा भरतपुर से भेजे गए दो शार्प शूटर रूपनगढ़ हरमाड़ा निवासी दातार चोटया पुत्र भागचंद चोटया और किशनगढ़ के तिलोनिया निवासी सुरेंद्र जाट पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है। वहीं, पूर्व में इस मामले में अलवर गेट थाना अधिकारी श्याम सिंह चरण के द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इनके पास से सात पिस्टल मैगजीन के साथ भरी हुई। सात मैगजीन व कुल 82 कारतूस मिले हैं। इनको शहर के कुंदन नगर स्थित मकान से गिरफ्तार किया गया। यह था मामला पूर्व में संजय मीणा के साथियों ने धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या को अंजाम दिया था। इस पर धर्मेंद्र चौधरी के भतीजे वरूण चौधरी ने उक्त घटना से संबंधित व्यक्तियों से बदला लेने के लिए उनकी हत्या की साजिश रची। वर्तमान मे संजय मीणा विष्णुहिल टाउन, अजमेर में निवास कर रहा है। उसकी हत्या करवाने की साजिश वरूण चौधरी और आकाश सोनी की ओर से रची गई। उक्त घटना को अंजाम देने के लिए भरतपुर निवासी पांच शार्प शूटर बुलाए। उनको अमन दिवाकर उर्फ पण्डित व आकाश सोनी के सहयोग से कुन्दन नगर अजमेर में ठहराया। उक्त आरोपी संजय मीणा की रेकी कर रहे थे। मौका मिलते ही एक दो दिन में ही अपने सहयोगियों के सहयोग से उक्त पांचों शूटर इनकी हत्या करने के प्रयास में थे। समय रहते चारों अभियुक्तों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए, जो हथियार अमन दिवाकर की ओर से उपलब्ध करवाए गए थे। अनुसंधान की कड़ी में पूर्व में गिरफ्तार किए चारों आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी अमन दिवाकर उर्फ गोलू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद और आकाश सोनी को गिरफ्तार किया गया था। घटना का मास्टर माइंड वरूण चौधरी उक्त प्रकरण में वाछित था, जिसे प्रोडक्शन वारन्ट से प्राप्त कर बाद अनुसंधान केन्द्रीय कारागृह अजमेर में दाखिल करवाया गया। दिनांक 13 अक्तूबर 2023 को दबिश की भनक लगने पर एक शूटर अभिषेक उर्फ राजू मौके से फरार हो गया था। इसी प्रकरण में वांछित चल रहा था। उक्त अभियुक्त के बारे में मुखबिर ने सूचना दी कि अभिषेक उर्फ राजू वर्तमान में जिला कारागृह प्रयागराज उत्तर प्रदेश में निरूद्ध है। तत्पश्चात अभियुक्त अभिषेक उर्फ राजू को डकैती के प्रकरण में दौसा कारागृह में भेजा गया। वहां से अभियुक्त को प्रोडक्शन वारन्ट प्राप्त कर पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस फोर्स के जवान को हमेशा खोपड़ी के अंदर फंसी गोली के साथ रहना होगा

भोपाल मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के कुंडुल वन क्षेत्र में माओवादी तलाशी अभियान के दौरान हॉक फोर्स का एक जवान घायल हो गया था। जवान की खोपड़ी में गोली लगी थी। अब उसको हमेशा खोपड़ी के अंदर फंसी गोली के साथ रहना होगा। सर्जरी से जा सकती है जान दरअसल, जब हॉक फोर्स और ज्वॉइंट पुलिस फोर्स पर माओवादियों की भारी गोलीबारी हुई तो एक गोली शिवकुमार शर्मा के लग गई। उन्हें तुरंत उस क्षेत्र से निकाला गया और महाराष्ट्र के गोंदिया में एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर जवान की खोपड़ी की सूजन को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने गोली न निकालने की सलाह दी है क्योंकि किसी भी सर्जिकल ट्रीटमेंट से उनकी जान को खतरा हो सकता है। बेहोश पहुंचे थे अस्पताल डॉक्टरों ने कहा, जब शर्मा अस्पताल पहुंचे तो वह बेहोश थे। हॉक फोर्स के कमांडेंट सियाज केएम ने हमारे सहयोगी अखबार टीओआई को बताया, ‘गोली गंभीर क्षेत्र में लगी है और इसे निकालने का प्रयास करने से गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। हम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’ सीएम मोहन यादव भी रख रहे नजर बालाघाट के एसपी नागेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें ठीक होने में कुछ महीने लगेंगे। सीएम मोहन यादव ने शर्मा की स्थिति के बारे में अपडेट प्राप्त करने के लिए डॉक्टरों से बात की और जवान और उनके परिवार को सभी आवश्यक सहायता देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि राज्य जवान के चिकित्सा खर्च को वहन करेगा। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर हुई थी कार्रवाई खुफिया रिपोर्टों के बाद बीएनएस डिवीजन में माओवादियों की मौजूदगी का संकेत मिलने के बाद हुई मुठभेड़ में शर्मा घायल हो गए थे। हॉक फोर्स की टीम ने सोनगुड्डा चौकी के पास तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही टीम आगे बढ़ी, उनका 12 से 15 हथियारबंद माओवादियों से आमना-सामना हो गया, जिन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। हमले के बाद, इसमें शामिल माओवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

ट्रेन की गेट पर बैठकर यात्रा करना भी अपराध, लेकिन जिंदगी दांव पर लगाकर ट्रेन का सफर लोग

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्री जिंदगी दांव पर लगाकर सफर कर रहे हैं। सुरक्षा नियमों को लांघकर जिस परिस्थिति में यात्री ट्रेन में चढ़ते हैं, उसकी वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सबसे विडंबना की बात है कि यह उल्लंघन आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के सामने हो रहा है। लेकिन, इनमें एक भी यात्रियों को मनाही नहीं करते। सभी की जिम्मेदारी रेलवे स्टाफ होने के नाते सभी की जिम्मेदारी बनती है कि यात्री को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए दायित्वों का निर्वहन करें। बिलासपुर स्टेशन में यह नजारा प्रतिदिन देखा जा सकता है। कभी भी पटरी पार नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इसलिए मना किया जाता है। क्योंकि कभी भी वह ट्रेन की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई करने का अधिकार भी आरपीएफ को दिया गया है। वह रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकते हैं। यह कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान होती है।     अभियान समाप्त होते ही ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई तो दूर मनाही करने वाला कोई भी स्टेशन में नहीं होता।     इसी तरह ट्रेन की गेट पर बैठकर यात्रा करना भी अपराध की श्रेणी में आता है।     इसके बावजूद जोनल स्टेशन से छूटने वाली अधिकांश ट्रेनें खासकर लोकल भी यात्री गेट पर ही बैठकर यात्रा करते हैं।     अव्यवस्था के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार कहीं न कहीं इस अव्यवस्था के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार है।     जोनल स्टेशन में अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफार्म दो-तीन या चार पांच में लिया जाता है।     प्लेटफार्म एक पर केवल मालगाड़ी ही चलती है। यात्री जब ठीक ट्रेन छूटने के समय पहुंचते है, तो वह पटरी पार करते हैं। इन्हें रोकने- टोकने वाला कोई नहीं होता। इसके अलावा ट्रेनों के रद होने के कारण चलने वाली ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि पैर रखने की जगह नहीं रहती। भीड़ से बचने के लिए यात्री गेट पर बैठकर यात्रा करते हैं। ट्रेन के एसी कोच से गांजा की तस्करी हो रही है। पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में जांच के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है। आरपीएफ गुप्तचर शाखा की टीम ने दो आरोपितों को 46.350 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। मामला शुक्रवार का है। नागपुर रेल मंडल की आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा प्री -इलेक्शन सीजर (महाराष्ट्र, झारखण्ड) के मद्देनजर जांच कर रही थी। 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में गुप्त निगरानी के दौश्रान ए-2 कोच के सीट नंबर पांच पर दो लोगों के दो ट्राली बैग, दो पिट्टू बैग एवं एक थैला रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपित सुदीप पाइक और सुदीप लीमा निवासी ओडिशा पहले तो गुमराह करने का प्रयास करने लगे। लेकिन, जब सख्ती बरती गई और तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। गांजा पलासा से नंदुरा ले जाना स्वीकार किया। टीम ने इस मामले की सूचना मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर को दी। इसके बाद एनडीपीएस के तहत नायब तहसीलदार मोहाड़ी के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई की गई।

युवाओं को मिलेगा रोजगार और इंटर्नशिप, राजस्थान-सिरोही में पहली बार लगेगा रोजगार मेला

सिरोही. जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर को सवेरे 10 बजे आबूरोड शहर में नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित डाक बंगले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बेरोजगार युवाओं को लोकल कंपनियों के साथ समीपवर्ती गुजरात की विभिन्न कंपनियों में एक हजार से ज्यादा वैकेंसीज पर रोजगार एवं इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। यह मेला शाम को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में पहली बार यह रोजगार मेला ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा। इससे पूर्व इसका आयोजन जिला मुख्यालय पर होता था। इस मामले में जिला रोजगार अधिकारी अपनी टीम के साथ लगातार इंडस्ट्री विजिट’ कर नियोजन संपर्क द्वारा लोकल इण्डस्ट्रीज में उपलब्ध वैकेन्सीज को संकलित कर रहे हैं। इसके साथ ही नियोजकों को इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले आशार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अपने आधिकारिक प्रतिनिधियों को भेजकर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। स्थानीय नियोजकों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियों एवं गुजरात की कंपनियां अपनी 1000 से ज्यादा वैकेंसीज पर युवाओं को रोजगार एवं इंटर्नशिप का सीधा मौका प्रदान करेगी। जिसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यार्थी से लेकर स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में अधिकाधिक भाग लेकर रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाएं। साथ ही कोई भी नियोजक जो संस्थान/कंपनी/फैक्ट्री में नए कर्मचारियों की भर्ती करना चाहते हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही से किसी भी कार्य दिवस में प्रत्यक्ष रूप से या कार्यालय दूरभाष नम्बर 02972-224142 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

आईपीएल नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से उन्हें रिलीज करना पैसे से जुड़ा मामला नहीं था: ऋषभ पंत

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से उन्हें रिलीज करना पैसे से जुड़ा मामला नहीं था। चोट के कारण 2023 के संस्करण से बाहर रहने के बाद तीन सत्रों तक कप्तानी करने वाली फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन न किए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए पंत ने सुनील गावस्कर की राय का खंडन किया, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि रिटेंशन फीस पर असहमति के कारण यह कदम उठाया गया था और दिल्ली उन्हें टीम में वापस चाहेगी। पंत ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा, “मेरे रिटेंशन का मतलब निश्चित रूप से पैसे से नहीं था।” स्टार स्पोर्ट्स पर दिल्ली की नीलामी रणनीति के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा, “देखिए नीलामी की गतिशीलता पूरी तरह से अलग है, इसलिए हमें नहीं पता कि यह कैसे होगा, लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली निश्चित रूप से ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस चाहेगी। कभी-कभी जब खिलाड़ी को रिटेन करना होता है तो फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच अपेक्षित फीस के बारे में बात होती है। जिन खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है, उनमें से कुछ ने नंबर एक रिटेंशन फीस से अधिक के लिए कहा है। “तो स्पष्ट रूप से मुझे लगता है कि इस पर कुछ असहमति थी, लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली निश्चित रूप से ऋषभ पंत को वापस चाहती है क्योंकि उन्हें एक कप्तान की भी जरूरत है। अगर ऋषभ पंत उनकी टीम में नहीं हैं तो उन्हें नए कप्तान की तलाश करनी होगी।” दिल्ली कैपिटल्स के पास दो राइट टू मैच कार्ड हैं, जिनका इस्तेमाल वे नीलामी में पंत या पिछली टीम के किसी अन्य सदस्य को वापस लाने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने केवल अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को ही रिटेन किया है। इससे पहले, पंत ने फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें रिटेन किए जाने पर संदेह जताया और सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “अगर नीलामी में जाते हैं। तो क्या मुझे बेचा जाएगा या नहीं और कितने में?” बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में आईपीएल 2024 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की, भयानक कार दुर्घटना के बाद वे पूरे 2023 सीज़न से बाहर हो गए। उन्होंने वनडे और टेस्ट टीम में वापसी करने से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप जीता।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet