LATEST NEWS

22 नवंबर 2024 शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाना चाहिए। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। भाई-बहन के साथ चला आ रहा मनमुटाव खत्म होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परीक्षा की तैयारी करने वालों को आवेदन कर सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज गुस्से पर काबू रखें। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज धन लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर काबू रखें। आपका कोई सपना सच हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज किसी मित्र पर धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार की कलह से मन परेशान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का पूरा ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज कामकाज के कारण व्यस्तता रह सकती है। धन का निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। धन से जुड़ी प्लानिंग करने से आपको भविष्य में लाभ होगा। खर्चों पर काबू रखें। परिवार की सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में लाभ होगा। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज घर व व्यवसाय में धन खर्च करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतें, वरना धन हानि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल होगी। मन प्रसन्न रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आज मन की कोई बात पूरी हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक लाभ होगा। विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज अधूरे कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ लोग कर्ज उतारने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी।

लंदन चुना गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर लगातार दस साल

लंदन लंदन को लगातार 10वें साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की वार्षिक रैंकिंग में बेस्ट सिटी चुना गया। ब्रिटिश राजधानी ने न्यूयॉर्क, पेरिस और टोक्यो को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्पॉट बरकरार रखा। रियल एस्टेट, पर्यटन और आर्थिक विकास में ग्लोबल एडवाइजर, रेजोनेंस द्वारा संकलित रैंकिंग, 1 मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों का मूल्यांकन करती है। रिपोर्ट के अनुसार, लंदन का दबदबा रैंकिंग में हमेशा रहा है। भले ही मूल्यांकन मानदंड हर साल बदलते रहते हैं। रैंकिंग लंदन की ग्लोबल अपील को दर्शाती है। यह एक ऐसा शहर है जो सांस्कृतिक विरासत, मजबूत बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक रहा है। इस साल की रैंकिंग में, पब्लिक परसेप्शन को शामिल किया गया। पहली बार, 30 देशों के 22,000 से अधिक लोगों की अंतर्दृष्टि को शामिल किया गया और विश्लेषण में परसेप्शन बेस्ड डाटा जोड़ा गया। मूल्यांकन में कई अन्य कारकों पर विचार किया गया, जिसमें वातावरण की गुणवत्ता, सांस्कृतिक जीवंतता, भोजन, नाइटलाइफ, खरीदारी और बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इसमें रीजनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता का भी आकलन किया। रेजोनेंस के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस फेयर ने कहा, “लोग आगे बढ़ रहे हैं और पलायन कर रहे हैं, महामारी के दौरान यह ट्रेंड और बढ़ गया है। लोग न केवल किफायती बल्कि मनमोहक स्थानों की भी तलाश कर रहे हैं। परिणामों से पता चलता है कि दुनिया भर के लोग सबसे बड़े शहरों में रहने, घूमने और काम करने की इच्छा रखते हैं।”

एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकी हमला, बरसाई वैन पर गोलियां, 11 की मौत, कई घायल

इस्लामाबाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में यात्री वैन पर बंदूक से किए गए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया। हमले की पुष्टी खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने की। बता दें कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके में भूमि विवाद को लेकर सशस्त्र शिया और सुन्नी समुदाय के मुसलमानों के बीच दशकों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान में हुई इस घटना में अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। परचिनार के एक स्थानीय निवासी जियारत हुसैन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से फोन पर बात करते हुए बताया कि यात्री वाहनों के दो काफिले थे, एक पेशावर से परचिनार और दूसरा परचिनार से पेशावर यात्रियों को ले जा रहा था, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया

राजनांदगांव दिग्विजय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के मैच के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया, जो मारपीट तक जा पहुंचा। घटना के दौरान केरल की एक खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जानने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे।   क्या था विवाद? मैच के दौरान एक तकनीकी निर्णय को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में देर कर दी, जिससे मामला और बिगड़ गया। केरलम समाज ने जताई नाराजगी घटना के बाद स्थानीय केरलम समाज के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल खिलाड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना को दुखद और शर्मनाक करार दिया।

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया बीकानेर हाउस को भी अटैच करने का आदेश

नई दिल्ली दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने बीकानेर हाउस को भी अटैच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह राजस्थान की नोखा नगर पालिका और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए मध्यस्थता समझौते का पालन नहीं करने पर आदेश जारी किया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कमर्शियल कोर्ट की जज विद्या प्रकाश की बेंच ने यह आदेश दिया। उन्‍होंने अपने आदेश में कहा कि 21 जनवरी 2020 को एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के बीच विवाद के बाद नगर पालिका को 50,31,512 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। मगर इसके बावजूद भी नगर पालिका ने कंपनी को इसका भुगतान नहीं किया। मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। कोर्ट ने नोखा नगर पालिका प्रतिनिधि को उस दिन अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लगभग 150 करोड़ रुपये का बिजली बकाया भुगतान करने में विफल रहने पर यह आदेश जारी किया था। अदालत ने विद्युत विभाग के प्रधान सचिव को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने के लिए तथ्य-जांच करने का भी निर्देश दिया है। अदालत का यह आदेश सुक्खू सरकार द्वारा 64 करोड़ रुपये चुकाने के पिछले आदेशों की अनदेखी करने के बाद आया था, जो अब ब्याज के कारण बढ़कर लगभग 150 करोड़ रुपये हो गया है। यह मामला लाहौल-स्पीति में चिनाब नदी पर बनने वाले 400 मेगावाट सेली हाइड्रो प्रोजेक्ट के संदर्भ में उठाया गया था। अदालत ने साफ किया कि यह राशि राज्य के खजाने से जा रही है, जिसका नुकसान जनता को उठाना होगा, इसलिए कंपनी को हिमाचल भवन को नीलाम कर अपनी रकम वसूलने की अनुमति दी गई है। इससे पहले प्रदेश सरकार को कंपनी द्वारा जमा की गई 64 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि सात प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का आदेश मिला था। हिमाचल प्रदेश सरकार की कोर्ट के इस आदेश की अवहेलना के बाद ब्याज समेत राशि अब 150 करोड़ पहुंच गई है। इस मामले में अगली सुनवाई छह दिसंबर को तय की गई है।

यूक्रेन की मदद के लिए इतने उतावले क्यों हैं बाइडेन? कि यूक्रेन को एंटी-पर्सनल लैंडमाइंस भेजने का फैसला लिया

वाशिंगटन अमेरिका ने यूक्रेन को एंटी-पर्सनल लैंडमाइंस भेजने का फैसला किया है। रूस के खिलाफ जंग में कीव की मदद के लिए पिछले कुछ दिनों में यह बाइडेन प्रशासन का दूसरा बड़ा कदम है। इससे पहले वाशिंगटन ने यूक्रेन को रूस के भीतर लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। आखिर क्या कारण है कि जो बाइडेन यूक्रेन की मदद के लिए अचानक बड़े फैसले ले रहे हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन का कहना है कि यूक्रेन को एंटी-पर्सनल लैंडमाइंस भेजने का फैसला रूस की युद्ध रणनीति में बदलाव के कारण लिया गया। मॉस्को मशीनी यूनिट्स की तुलना में पैदल सेना को तरजीह दे रहा है। ऑस्टिन ने लाओस की यात्रा के दौरान मीडिया से कहा, “वे अब अपनी मशीनीकृत सेनाओं के साथ आगे नहीं ले जा रहे। मशीनीकृत सेनाओं के लिए रास्ता बनाने के लिए वे पैदल सेनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” अमेरिकी की तरफ से बुधवार को की गई घोषणा एक बड़े नीतिगत बदलाव की ओर इशारा करती है, जिसकी मानवाधिकार समूहों ने आलोचना की है। अमेरिकी ने कीव की मदद के लिए बारूदी सुरंगों पर लगे प्रतिबंधों को वापस लिया है। 2022 में, बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने बारूदी सुरंगों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देगा। इससे कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की हरी झंडी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए कीव को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। एटीएसीएमएस 300 किमी (186 मील) तक जा सकती हैं। निवर्तमान अमेरिकी प्रशासन का लक्ष्य डोनाल्ड ट्रंप पदभार संभालने से पहले यूक्रेन को रूस के खिलाफ बढ़त दिलाना है। ट्रंप ने यूक्रेन के लिए अमेरिकी मदद की बार-बार आलोचना की। वह दावा करते रहे हैं कि सत्ता में आने पर कुछ ही घंटों में युद्ध विराम करवा सकते हैं। उनके बयानों ने कीव और यूरोप में इस बात को लेकर आशंकाएं पैदा कर दीं कि भविष्य में यूक्रेन अमेरिकी समर्थन सीमित हो सकता है। रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका में से किसी ने भी संयुक्त राष्ट्र बारूदी सुरंग प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। दोनों की अतीत में एंटी-पर्सनल बारूदी सुरंगों के प्रयोग के लिए आलोचना की गई है। हालांकि, यूक्रेन इस संधि के हस्ताक्षरकर्ताओं में शामिल है। बुधवार को लैंडमाइंस पर प्रतिबंध लगाने के इंटरनेशनल कैंपेन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि कीव 2022 में अपने सैनिकों द्वारा एंटी-पर्सनल माइंस के कथित इस्तेमाल की जांच कर रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन को तथाकथित ‘गैर-स्थायी’ बारूदी सुरंगें दी जाएंगी जो बैटरी चार्ज खोने के बाद नष्ट या निष्क्रिय हो सकती हैं और सिद्धांत रूप में नागरिकों के लिए जोखिम को सीमित करती हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं से कहा, “दो सप्ताह के भीतर, यदि उन्हें विस्फोटित नहीं किया गया, तो वे निष्क्रिय हो जाती हैं।” मॉस्को और कीव दोनों ही जनवरी में ट्रंप के पदभार ग्रहण करने से पहले युद्ध के मैदान में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कीव ने हाल ही में पहली बार रूसी क्षेत्र में लंबी दूरी की, अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई एटीएसीएमएस मिसाइलें दागी हैं। मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें रूस द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी को कम किया गया। लाओस, जहां ऑस्टिन ने अपनी टिप्पणी की, अभी भी वियतनाम युद्ध के दौरान भारी अमेरिकी बमबारी से उबर रहा है। एक डी-माइनिंग ग्रुप, द हेलो ट्रस्ट के अनुसार, आधी सदी में बिना फटे बारूद से 20,000 से अधिक लोग मारे गए या घायल हुए हैं।

CM आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी

नई दिल्ली दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सक्रिय मोड़ पर है। आप सरकार दिल्लीवासियों को एक के बाद एक कई सौगात देने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने नरेला विधानसभा की जनता को खास तोहफा दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम लिखते हुए रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी है। आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय आप विधायक शरद चौहान, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे। इस मौके पर सीएम आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में हमने शानदार नये स्कूल जिसमें 121 कमरे, 9 लैब, योगा कमरे, बहुउद्देश्यीय हॉल, एक शानदार प्लेग्राउंड है। आज इस स्कूल का हमने इलाके के लोगों को लिए उद्घाटन किया है। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की सरकार लगातार शिक्षा को पहली प्राथमिकता पर रखती है। पिछले कुछ महीनों से लगातार हर हफ़्ते किसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है, किसी स्कूल का शिलान्यास हो रहा है। यह आज की बात नहीं है, पिछले दस सालों से जब से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है, तब से इस सरकार ने बच्चों की शिक्षा को, उनके भविष्य को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है। मुझे खुशी है कि आज रोहिणी सेक्टर-27 के बच्चों को अपने घर के बगल में एक शानदार स्कूल मिला है। अब उन्हें 10-15 किलोमीटर की दूसरी पर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली के हर बच्चे को चाहे वह अमीर परिवार से आता हो या गरीब परिवार से आता हो, उसको वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलनी चाहिए। हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद है।

भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी: जसप्रीत बुमराह

पर्थ कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि भारतीय टीम पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार का कोई बोझ नहीं उठा रही है। भारत ऑस्ट्रेलिया का सामना करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में हाल ही में मिली हार ने जटिलताएं बढ़ा दी हैं। टीम को कीवी टीम के हाथों 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में 25 रन से हार भी शामिल है। यह 2000 के बाद से घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत की पहली क्लीन स्वीप हार और तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज में उनकी पहली हार थी। भारत पांच मैचों की सीरीज में एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ उतरेगा: चार मैच जीतना और लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना। बुमराह ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब आप जीतते हैं, तो आप शून्य से शुरुआत करते हैं, लेकिन जब आप हारते हैं, तो भी आप शून्य से शुरुआत करते हैं। हम भारत से कोई बोझ नहीं उठा रहे हैं। हां, हमने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा है, लेकिन वहां परिस्थितियां अलग थीं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।” नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई करने वाले बुमराह ने आगे कहा, “हमने अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप दे दिया है और आपको कल सुबह मैच शुरू होने से पहले पता चल जाएगा। भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपने ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए टीम की तैयारियों पर भी भरोसा जताया। पर्थ की पिच, जो अपनी उछाल और गति के लिए जानी जाती है, गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है, जो श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में एक दिलचस्प मोड़ लाएगी। पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा। एडिलेड 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा, इसके बाद 14 दिसंबर को ब्रिसबेन होगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर को मेलबर्न में होगा और पांचवां अंतिम टेस्ट 3 जनवरी, 2025 को सिडनी में शुरू होगा। यह पहली बार होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में मिली हार के बाद आगामी सीरीज भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत का अंक प्रतिशत वर्तमान में 58.33 प्रतिशत है और वह तालिका में शीर्ष पर चल रही ऑस्ट्रेलिया से पीछे है। लगातार तीसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए, भारत को पांच में से कम से कम चार टेस्ट जीतने होंगे।  

वायु प्रदूषण के गंभीर स्थिति को देखते दिल्ली में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का भी समय बदला

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्थिति को देखते हुए बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों के लिए काम के अलग-अलग समय की घोषणा की। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कर्मचारियों से वाहनों में साथ आने-जाने (वाहन पूलिंग) और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को भी कहा गया है। इससे पहले दिल्ली सरकार और एमसीडी भी अपने दफ्तरों की टाइमिंग बदल चुकी है। आदेश में कहा गया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के संबंध में अलग-अलग समय अपनाने की सलाह दी जाती है। आदेश में कहा गया कि कार्यालय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम साढ़े बजे तक खुले रह सकते हैं। इसमें कहा गया है कि निजी वाहनों का उपयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए ‘वाहन पूलिंग’ करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आदेश में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करते हुए कि इसका किसी भी तरह से दक्षता और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े, इन उपायों को मंत्रालयों/विभागों/संगठनों द्वारा अपनी कार्य से जुड़ी जरूरतों के अनुसार अपनाया जा सकता है। दिल्ली में एक सप्ताह से जारी ‘गंभीर’ प्रदूषण स्तर के बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन यह अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक निकाय ने 18 नवंबर को गंभीर प्रदूषण स्तर के चलते घर से काम करने, काम के अलग-अलग समय और सभी कार्यालय भवनों में वायुशोधक लगाने की मांग की थी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव को लिखे पत्र में सीएसएस फोरम ने कहा कि खराब वायु गुणवत्ता का कार्यस्थल उत्पादकता पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारियों को श्वसन संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन, थकान के लक्षण महसूस हो रहे हैं।

महेश तपासे ने महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले शपथ ग्रहण की तारीख तय की

मुंबई झारखंड और महाराष्ट्र में आए एग्जिट पोलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तपासे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले ही सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी। महेश तापसे ने कहा, “लोकसभा के चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल आए। सारे के सारे एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत 400 पार बता रहे थे। लेकिन 400 पार का आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी नहीं पार कर पाई। इस बार भी महाराष्ट्र में जो एग्जिट पोल बता रहे हैं उसके विपरीत परिणाम आने वाले हैं। महाराष्ट्र में 26 नवंबर को महा विकास अघाड़ी की सरकार शपथ लेगी। यह बात तय है।” इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल में कुछ ‘महा विकास अघाड़ी’ के पक्ष में कुछ महायुति के पक्ष में आ रहे हैं। एग्जिट पोल पर हम कोई प्रश्न चिह्न नहीं खड़ा करना चाहते। लेकिन हमने हरियाणा में एग्जिट पोल को गलत होते देखा है। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में हर जगह कांग्रेस को बहुमत दिखाया जा रहा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। ऐसे ही लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत का प्रचंड आंकड़ा दिखाया जा रहा था, वह भी नहीं मिला। एग्जिट पोल पर भरोसा करना है या नहीं यह हम जनता पर छोड़ते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।” वहीं, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, “अब बहुत सारे एग्जिट पोल आने लगे हैं। किस पर विश्वास किया जाए इस पर शंका होती है। एग्जिट पोल और असली आंकड़ों में कई बार बहुत फर्क होता है। हमने हरियाणा में देखा क्या हुआ। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान को देखा। इन जगहों पर नतीजा एग्जिट पोल के विपरीत था। इस पर कितना विश्वास किया जाए यह सोचने वाली बात है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की 160-170 सीटें आएंगी।” भाजपा के मौजूदा विधायक प्रसाद लाड ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा इससे ज्यादा हमारा फोकस राज्य में सरकार बनाने पर किया। जो भी मुख्यमंत्री होगा वह इस राज्य के लिए और इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।” उन्होंने कहा कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में महायुति की ही जीत होगी।  

कलकत्ता HC में केंद्र ने दिया ये जवाब- बंगाल सरकार कर सकती है पूर्व पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई

कोलकाता केंद्र सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को बताया कि बंगाल की राज्य सरकार कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। कोर्ट को केंद्र की ओर से बताया गया कि आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता का नाम लेने के लिए पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अशोक चक्रवर्ती ने विगत माह में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश टीएस. शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को इस बात की जानकारी दी। मामले में HC ने क्या दिया आदेश? इस जानकारी के बाद खंडपीठ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को इस मामले में पक्षकार बनाने के भी आदेश दिए हैं। चूंकि डीओपीटी सभी केंद्रीय सेवा अधिकारियों का कैडर-नियंत्रण प्राधिकरण है, इसी में आईपीएस शामिल हैं। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से हलफनामा भी मांगा है। इस हलफनामें में कानून के उल्लंघन पर अखिल भारतीय सेवा के किसी अधिकारी के खिलाफ की जा सकने वाली कार्रवाई के प्रवृत्ति के बारे में बताए जाने की बात कही है।   बंगाल सरकार पर कोई प्रतिबंध नहीं: केंद्र जानकारी दें कि गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अशोक चक्रवर्ती ने कोर्ट को बताया कि इस पूरे मामले में पूर्व नगर पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने में पश्चिम बंगाल सरकार पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसी के साथ अगर राज्य सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं शुरु करती है तो याचिकाकर्ता नए सिरे से हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर सकता है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। पूरे मामले में जनहित याचिका एक कानूनी व्यवसायी अनीता पांडे ने दायर की है। अपनी याचिका में अनीता पांडे ने पूर्व नगर पुलिस आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। गोयल ने बरती थी जांच में लापरवाही! गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) के वर्तमान अतिरिक्त महानिदेश (ADG) विनीत कुमार गोयल आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले की शुरुआत में ही तीखी आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे। आरोप लगाया गया था कि उनके रहते नगर पुलिस ने कथित तौर पर शुरुआती जांच में लापरवाही बरती थी। इसके बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर चिकित्सकों ने उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। इस मांग को मानते हुए राज्य की ममता सरकार ने गोयल की जगह मनोज कुमार वर्मा को नियुक्त किया। इससे पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपा गया था। सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट दोनों ने ही पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कड़ी टिप्पणी की थी।

अशोकनगर के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हुए डिजिटल अरेस्ट, डरकर ठग को दिया बैंक अकाउंट नंबर

अशोकनगर ऑनलाइन ठगी के एक नए मामले में अशोकनगर के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ हरवीर सिंह रघुवंशी 2.5 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहे। ठगों से लगातार दो घंटे से अधिक समय तक वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान उन्होंने अपने को एक कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के कारण वे ठगी का शिकार होने से बच गए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ रघुवंशी ने बताया कि उनके पास बुधवार की दोपहर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उन्हाेंने कॉल रिसीव किया तो बातचीत के दौरान ही वीडियो कॉल चालू हो गई। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उनसे बात कर रहा था। उसने बताया कि तुम्हारी सिम से ऑनलाइन फ्राड हो रहा है, जिसकी मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर 17 शिकायतें दर्ज हैं। अचानक इस तरह की बात से डॉ रघुवंशी डर गए। रघुवंशी को डरा समझकर ठगों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा दिया। लगातार कॉल पर जोड़ा रखा ठगों ने बातचीत के दौरान पहले तो उन्हें डराया फिर लगातार कॉल पर जोड़े रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत चल रही है, इसलिए आप जुड़े रहे। बातचीत में डराते हुए उन्होंने आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर ले लिया। कुछ देर बाद वे ऑनलाइन पैसे डालने की मांग करने लगे। पुलिस को देख डर गए ठग करीब दो घंटे तक बंद कमरे में वीडियो कॉल से बात करते हुए देखकर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने से उन्होंने इंकार कर दिया तो परिजनों ने तत्काल पुलिस में उनके रिश्तेदार को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम थाने से पहुंची और दरवाजा खुलवाया। पुलिस को देखकर ठगों ने फोन काट दिया। इस दौरान ठगों ने उनके बैंक अकाउंट नंबर भी ले लिए थे। मामले की जांच कर रही है पुलिस हमारे संज्ञान में मामला आते ही तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर ठगों ने फोन बंद कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। मनीष शर्मा टीआई कोतवाली, अशोकनगर

ढोंगी बाबा ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

सरगुजा तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने वाले एक ढोंगी बाबा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ढोंगी बाबा तंत्र-मंत्र और झाड़फूक कर बड़े से बड़े रोगों को दूर करने का दावा करता था. नाबालिग छात्रा अपनी बहन का इलाज कराने परिजनों के साथ ढोंगी बाबा के पास जाया करती थी, जिस पर ढोंगी बाबा की नीयत खराब हो गई थी. आरोपी बाबा छात्रा को लेकर फरार हो गया था. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से छात्रा को सकुशल बरामद किया गया है. आरोपी का नाम मिट्ठू है. पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिधमा में बाकायदा आरोपी मिट्ठू द्वारा तंत्र-मंत्र की एक दुकान भी लगाई जाती थी. इस अंधविश्वास के खेल में कई लोग अपना इलाज कराने उसके पास आते थे. बाबा की कारस्तानी इतनी ही नहीं थी बल्कि बाबा ने अपने परिजन के साथ इलाज करने पहुंची एक नाबालिग को लेकर फरार हो गया और नाबालिग की दस्तावेजों में कूट रचनाकार उसे 14 की जगह 24 साल होना बताकर शादी भी कर ली. इधर पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत जब पुलिस को की तब पुलिस मामले की जांच में जुटी. अपने आप को बाबा बताने वाला आरोपी मिट्ठू राम नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया है. इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण के साथ-साथ दस्तावेजों में कूट रचना और कई धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है.

कल से रायपुर में अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस

रायपुर 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक राजधानी में किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे। पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियां अपने कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पधार्ओं के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की स्पधार्ओं का आयोजन अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल करती है। इस बार अखिल भारतीय लॉन टेनिस स्पर्धा की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति को दी गई है। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें शामिल होंगी।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला बोले- फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2.0 जल्द, कई फिल्मकारों ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिये दिखाई रूचि

भोपाल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा गोवा में चल रहे 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आई.एफ.एफ.आई) का गोवा में सहभागित कर प्रदेश में फिल्म शूटिंग संभावनाओं का प्रचार किया। प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला व अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी द्वारा फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता व उद्योग से जुड़े हितधारकों से चर्चा कर प्रदेश में फिल्म परियोजनाओं की शूटिंग हेतु आंमत्रीत किया। फिल्म महोत्सव के दौरान टूरिज्म बोर्ड द्वारा गुरुवार को एक नॉलेज सेशन आयोजित किया। ‘लाइट्स, कैमरा, सहयोग: मध्यप्रदेश में फिल्मांकन के लिए सरकार और उद्योग साझेदारी’ श्रृंखला में प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला सहित फिल्म निर्देशक श्री अमर कौशिक, आमिर खान प्रोडक्शंस की सीईओ सुश्री अपर्णा पुरोहित, अभिनेता श्री अभिषेक बनर्जी, अभिनेता सुश्री नितांशी गोयल, अभिनेता श्री स्पर्श श्रीवास्तव और अभिनेता-निर्माता सुश्री वाणी टीकू त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने और राज्य को एक प्रमुख फिल्म निर्माण गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से म.प्र. फिल्म टूरिज्म पॉलिसी के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा, “मध्य प्रदेश को 2017 और 2020 के लिये दो बार फिल्म अनुकूल राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर गर्व है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत वन्य जीवन और पवित्र आध्यात्मिक स्थलों से राज्य के विविध स्थान एक प्राकृतिक फिल्म सेट का रूप देते है। उन्होंने हाल ही में शूट की गई फिल्मों व वेब सीरिज (स्त्री-2, भूल भुलैया-3, लापता लेडीज, पंचायत, महारानी, गुल्लक आदि) के उदाहरण देकर राज्य की लोकप्रियता का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से फिल्म निर्माताओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का विवरण दिया और शूटिंग की मंजूरी के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सरल और पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी दी। श्री शुक्ला ने बताया कि, प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच आसान है। उक्त क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली, इंटरनेट, और परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध है। शूटिंग के दौरान स्थानीय प्रशासन और समुदाय का पूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि, देश में फिल्म शूटिंग के लिए म.प्र. की पहचान “सस्ती और सुविधाजनक” गंतव्य के रूप में है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने फिल्म निर्माताओं से राज्य की लोकेशन पर फिल्म शूटिंग के लिए प्रस्ताव लाने का आग्रह किया और प्रशासन द्वारा शूटिंग में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। नॉलेज सेशन में फिल्म निर्माताओं ने मध्य प्रदेश की फिल्म टूरिज्म पॉलिसी की सराहना की। कई प्रोडक्शन हाउस ने राज्य में भविष्य की परियोजनाओं के लिए रुचि दिखाई। फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2.0 जल्द- प्रमुख सचिव श्री शुक्ला सेशन में प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने जानकारी दी कि, देशभर के फिल्मकारों, फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों व हितग्राहियों से मिले सुझावों के आधार पर म.प्र. फिल्म टूरिज्म पॉलिसी में बदलाव किये जा रहे हैं। फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2.0 को जल्द जारी किया जाएगा। जो राज्य में फिल्म शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए तैयार की गई एक नवीन और समग्र नीति होगी। इसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को अतिरिक्त सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान करना है ताकि मध्यप्रदेश को भारत का शीर्ष फिल्म निर्माण स्थल बनाया जा सके। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करना, राज्य के अनछुए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना, स्थानीय समुदाय और युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिये पॉलिसी में बदलाव किये जा रहे है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live