LATEST NEWS

भू-दृश्य बहाली पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : मंत्री श्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भू-दृश्य बहाली पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । यदि इसे व्यापक रूप से अपनाया जाए, तो यह न केवल पर्यावरणीय संतुलन बहाल करेगा बल्कि सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करेगा। यह पर्यावरण संरक्षण तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक विकास के अवसर भी पैदा करती है। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है, जल संसाधनों का संरक्षण होता है और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। मंत्री श्री पटेल ने शुक्रवार को निवास कार्यालय में “मध्यप्रदेश में भू-दृश्य बहाली का विस्तार” विषय पर बैठक में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से जल, जंगल और जमीन संरक्षण के कार्य को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन संरक्षण मानव अस्तित्व के लिये आवश्यक है। हम संरक्षण कार्य को आजीविका के साथ जोड़कर दूरगामी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जमीन संरक्षण के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कृषकों को जैविक उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जाए, साथ ही उनके उत्पादों के विपणन के लिये समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे कृषकों को निश्चित आय हो सके। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिन जिलों में भू-दृश्य बहाली के लिये कार्य किये गये है, उनकी विस्तृत इंपैक्ट रिपोर्ट तैयार की जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलते भू-दृश्य पर हमें कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के कुछ जिलों का चयन किया गया है, आगामी समय में सभी जिलों में यह कार्य किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि सीधी और बड़वानी जिले में भूदृश्य बहाली के लिए कई कार्य किये गये हैं। प्रदेश में वर्तमान मे 10 जिलों में इस परियोजना का विस्तार किया जा रहा है। भू-दृश्य बहाली (लैंडस्केप रिस्टोरेशन) आज के समय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विषय है। जलवायु परिवर्तन, भूमि क्षरण और जैव विविधता की कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व में इस दिशा में कई प्रयास हो रहे हैं। भू-दृश्य बहाली का उद्देश्य क्षतिग्रस्त और परित्यक्त क्षेत्रों को उनके प्राकृतिक स्वरूप में पुनः स्थापित करना है, ताकि वे फिर से पर्यावरणीय और आर्थिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बन सकें। इस प्रक्रिया में जंगलों की पुनर्स्थापना, मिट्टी के कटाव को रोकना, जैव विविधता का संरक्षण और स्थायी कृषि प्रणालियों का विकास शामिल है। मध्यप्रदेश में वनीकरण और मिट्टी संरक्षण के लिए कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।  

सिवनी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो बाइकों को मरी भयंकर टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

सिवनी छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे भीषण सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई। सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव की पुलिया के पास हुई। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई। भयानक हादसे में घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, यहां घायल एक अन्य व्यक्ति ने दमतोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है। दोनों बाइक वाहन लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे। बकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने नईदुनिया को बताया कि स्वजनों से मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। दो बाइक में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। वहीं एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान गजेंन्द्र पुत्र शिवदयाल निवासी जमुनिया थाना लखनवाड़ा तथा निहाल पुत्र दीनदयाल यादव निवासी सरेखा केवलारी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक व घायलों के बारे जानकारी ली जा रही है।

जशपुरनगर में कबाड़ व्यवसायी महिला के ठिकाने से 22 लाख 30 हजार जब्त

जशपुरनगर कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला से पूनम साव के घर और दुकान की तलाशी में पुलिस टीम ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये मूल्य के कबाड़ के समान जब्त किए हैं। एसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि जब्त किए गए नकद राशि के मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि शुक्रवार की तड़के शहर के साथ पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायियों के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। उन्होनें बताया कि पुलिस प्रशासन को लंबे समय से जिले में कबाड़ व्यवसाय के आड़ में चल रहे अवैध कारोबार की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने इस आपरेशन की योजना बनाई गई थी। एएसपी सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान कांसाबेल के जशपुर रोड की निवासी महिला कबाड़ी पूनम साहू के घर में भी पुलिस टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में कांसा, तांबा और स्टील के बर्तन, टूल्लू पंप पुलिस ने जब्त किए है। जब्त किए गए सामान का कोई हिसाब महिला नहीं दे पाई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नकदी के संबंध में भी कबाड़ की व्यवसायी महिला पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कार्रवाई करते हुए नकद राशि को जब्त कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपनें की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त कांसाबेल में पुलिस टीम ने पोंगरो के कबाड़ व्यवसायी यूनुस खान और आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी छापा मार कर तलाशी ली। लेकिन यहां से पुलिस को कोई संदेहजनक वस्तु हाथ नहीं लगी है। अभियान के दौरान पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस टीम ने शहर में कबाड़ व्यवसाय करने वाले तीन व्यवसायी के घरों में छापा मारा। तलाशी में पुलिस ने एक व्यवसायी के पास से एक ट्रक कबाड़ और पिंटू खान व विक्की अग्रवाल के पास से एक-एक पिकअप कबाड़ जब्त किया गया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में गिनाबहार के कबाड़ व्यवसायी निजाबुल आलम के गोदाम से पुलिस टीम ने शासकीय सप्लाई के झूले,रेलिंग जब्त किया है। एएसपी सोनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि यह सरकारी संपत्ति कहां से लगाया गया है। जिला मुख्यालय में भी पुलिस टीम ने रबूल खान, विष्णुबगान निवासी टीपू कबाड़ी और डिपाटोली निवासी पंकज कबाड़ी के ठिकाने पर छापा मारा। कबाड़ व्यवसायियों के विरूद्ध मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कांसाबेल में महिला व्यवसायी के घर से नकद राशि जब्त की गई है। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -शशि मोहन सिंह,एसपी,जशपुर

थिएटर ने मुझे सब कुछ सिखाया, यह मेरा पहला शिक्षक : पंकज त्रिपाठी

मुंबई,  मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अरुणाचल रंग महोत्सव 2024 के लिए फेस्टिवल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि थिएटर उनके दिल में बसता है और यह उनका पहला शिक्षक है। पूर्वोत्तर भारत में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव का आगाज 22 नवंबर से होगा और ये 5 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक प्रतिभा का जश्न मनाया जाएगा। इस महोत्सव में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला के साथ शामिल होंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अरुणाचल रंग महोत्सव 2024 के फेस्टिवल एंबेसडर के रूप में इससे जुड़ना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। रंगमंच मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखता है, क्योंकि यह मेरा पहला शिक्षक था, ये मेरा पहला प्यार था। पंकज त्रिपाठी की कला यात्रा बिहार के गोपालगंज के छोटे से गांव बेलसंड से शुरू हुई, जहां उन्होंने नुक्कड़ नाटकों और थिएटर के माध्यम से अपने कौशल को निखारा। इसके बाद वह अपने हुनर को निखारने के लिए नई दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) गए। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आज वह जो कुछ भी हैं, वह रंगमंच और गोपालगंज में खेले गए नुक्कड़ नाटकों की बदौलत हैं। गांव में खेले गए नाटकों ने मुझे कहानी कहने की कला के प्रति जुनूनी बनाया। उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल रंग महोत्सव जैसे उत्सव को देखना, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जीवंत क्षेत्र में रंगमंच की शक्ति और सुंदरता का जश्न मनाना, प्रेरणादायक है। यह मंच न केवल क्षेत्र की पारंपरिक और समकालीन प्रदर्शन कलाओं का सम्मान करता है, बल्कि दुनिया भर के कलाकारों को अपने काम को प्रदर्शित करने के लिए एक गतिशील स्थान भी प्रदान करता है। अभिनेता ने कहा कि वह अरुणाचल के लोकगीत, परंपराओं, मार्शल आर्ट रूपों और स्थानीय कलाओं को करीब से महसूस करने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक रंगमंच प्रथाओं के साथ इन पारंपरिक तत्वों का मिश्रण इस उत्सव को अनूठा बनाता है। मेरा मानना है कि रंगमंच में लोगों को जोड़ने, बाधाओं को पार करने और आपसी समझ को विकसित करने की शक्ति है।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता 44वीं राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक हुई

भोपाल मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में गत दिवस मंत्रालय में 44वीं राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक हुई। उच्च स्तरीय बैठक में 3 विषयों पर सहमति दी गयी। इसमे मंत्रि-परिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि एक्सप्रेस-वे जैसा बने बाईपास, सर्विस रोड होना चाहिये, पीएम गतिशील पोर्टल में पर्यटन को जोड़ा जाये, कर्क रेखा के पास पर्यटन की व्यवस्था की जाये। मौजूदा भोपाल-विदिशा रोड (SH-18) को 2-लेन से 4-लेन किया जायेगा। एमपीआरडीसी ने इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इसका निर्माण हाइब्रिड एनीयुटी मोड (HAM) पर होगा। मौजूदा सड़क 2-लेन मानक की है। राज्य राजमार्ग की मौजूदा लंबाई 35.11 किमी है, जो भानपुर के अयोध्या बाईपास से प्रारंभ होती है और सांची-सलामतपुर जंक्शन पर NH-146 पर समाप्त होती है। यह सड़क भोपाल और रायसेन जिलों से होकर गुजरती है और भानपुर, चोपड़ाकला, सुखी सेवनियां, डोब, बालमपुर, दीवानगंज और सलामतपुर जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है। परियोजना की कुल लंबाई 44.80 किमी है। इसी प्रकार सागर-दमोह (SH-63) रोड का उन्नयन होकर 2-लेन से 4-लेन किया जाएगा। यह सड़क सागर में NH-934 के साथ Y-जंक्शन से शुरू होती है और दमोह में X-जंक्शन पर समाप्त होती है। यह सड़क सागर और दमोह जिलों से होकर गुजरती है और पारसोरिया, गड़ाकोटा, रोन और बंसा जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है। परियोजना की कुल डिजाइन लंबाई 76.83 किमी है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से लेकव्यू रेजिडेंसी होटल, भोपाल का विकास, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन डिज़ाइन, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन और हस्तांतरण (DBFOT) मोड पर 60 वर्षों के लिए करने के प्रस्ताव को समिति ने मंजूरी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण श्री के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला एवं एमपीआरडीसी एम.डी. श्री अविनाश लवानिया उपस्थित थे।  

यह राम राज्य की परिकल्पना नहीं, नशे का कारोबार बढ़ेगा तो अपराध बढ़ेगा: पूर्व मंत्री भगत

रायपुर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी को लेकर सियासत जारी है. शराब बंदी का मामला अब अपराध के साथ-साथ धर्म के मुद्दे से भी जुड़ता नजर आ रहा है. सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष की कांग्रेस पार्टी शराब बंदी को लेकर लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज मीडिया से बातचीत में प्रदेश में शराब बंदी को लेकर सरकार के राम राज्य परिकल्पना पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना यह नहीं है. राम राज्य की परिकल्पना यह है कि भय मुक्त शासन चले. शराब परोसने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए. अगर सरकार शराब परोसने लगे, तो कौन रोकेगा? राम राज्य की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का काम धरातल पर करना चाहिए. जहां नशे का कारोबार बढ़ेगा तब अपराध भी बढ़ेंगे. धर्मांतरण पर पूर्व मंत्री अमरजीत का बयान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजनीति में संवैधानिक व्यवस्था के तहत कानून बने हैं. भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, सबको पूजा विधि मानने का संवैधानिक अधिकार है. अगर कोई कानून को तोड़ता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए. सरकार बहुत सारी बातें बोलती है लेकिन करती नहीं है. लोगों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने बातें बोलते रहती है. राज्य सरकार पर धान खरीदी में कालाबाजारी का लगाया आरोप इन दिनों प्रदेश में धान खरीदी का दौर जारी है. इसे लेकर भी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने राज्य सरकार पर धान खरीदी की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कई धान खरीदी केंद्रों में अब तक बोहनी नहीं हुई. एक लिमिट टाइम में कैसे खरीदी और तौलाई होगा. धान खरीदी में इससे कालाबाजारी की संभावना बढ़ जाती है. खेल में माहिर बिचौलिये धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य सरकार का मॉनिटरिंग सिस्टम फेल है. एक से 14 नवंबर तक लोगों को स्टॉक करने का कारण मिल गया है. राज्य सरकार ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है. स्टॉक का ना कोई वेरिफिकेशन हुआ, ना जांच हुई. दूसरे राज्यों से जो धान आते हैं, उसे रोकने के लिए सुरक्षा होनी चाहिए. सरकार की नीति प्रदेश के किसानों के लिए है, इसका हक दूसरे के प्रदेश के लोग ना मारें. प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मंत्री भगत का बयान छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जवाबदारी कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की है. सरगुजा से बस्तर, मध्य क्षेत्र, राजधानी में हर दिन घटना हो रही है. घटनाओं से लोग चिंतित है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. सरकार को नए सिरे से समीक्षा करने की जरूरत है. लोगों को लगना चाहिए कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए चिंतित है. अपराध के नए नए तरीकों पर रोक लगाना जरूरी है. रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ईवीएम पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान बता दें 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. इससे पहले कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे. इसे लेकर उन्होंने कहा कि EVM पर प्रश्न आज भी खड़े हैं. पिछले चुनाव से EVM पर प्रश्न आज भी चल रहे हैं. जहां पारदर्शिता नहीं है, ऐसे सिस्टम को लागू करना प्रजातंत्र में उचित नहीं. जिसके ऊपर भी प्रश्न उठा है, उसे बंद कर देना चाहिए.

सुविधाओं की बेहतरी के साथ जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता : श्री तोमर

भोपाल जन सुविधाओं की बेहतरी के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी भाव के साथ पिछड़ी बस्तियों में सरकार द्वारा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मेवाती मोहल्ले में सीसी रोड का भूमि-पूजन करते हुए कही। उपनगर ग्वालियर में वार्ड-4 के अंतर्गत मेवाती मोहल्ले में 12 लाख 12 हजार रूपये से अधिक लागत से इस सीसी रोड़ का निर्माण होने जा रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के प्रत्येक वार्ड में तेजी से विकास कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के अलावा उपनगर ग्वालियर में एलिवेटेड रोड व अंतर्राज्यीय बस अड्डा जैसे बड़े-बड़े कार्य धरातल पर आ रहे हैं। वार्डों की जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भूमि-पूजन के पश्चात क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र में खराब सीवर लाइन के सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  

रायपुर में बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरों का धावा, छह लाख के जेवर और नकदी पार

रायपुर राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरों ने धावा बोला है। उसने घर से छह लाख के जेवर और नकदी पार कर दिए गए। वहीं दूसरी चोरी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी हुई है। दुकान में रखे 4.50 लाख रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुजगहन थाने में बृंदा प्रेमी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह क्ले कैशल कॉलोनी डूंडा में परिवार सहित रहती हैं। उनके पति राधेश्याम प्रेमी कांकेर में बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। 17 नवंबर को सुबह लगभग 11.30 बजे घर में ताला लगाकर वह बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी। 19 नवंबर को दोपहर में काम वाली बाई फोन करके बताई कि घर का ताला टूटा है। घर खुला पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सोने-चांदी के जेवर नहीं थे। सोने का दो नग नेकलेस, दो चैन, दो अंगूठी, दो कंगन, तीन जोड़ी टाप्स, दो नग सोने का बिस्किट, दो कान का डायमंड टाप्स, दो जोड़ी कान की बाली, एक मंगलसूत्र, छह जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य जेवर व एक हजार रुपये नहीं थे। पीछे का गेट तोड़कर चोरी पुरानी बस्ती थाने में दिनेश कुमार पटेल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे पीएस सिटी न्यू चंगोराभाठा रायपुरा रहते हैं। एग्रीकोनिक मशीनरीज प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। रिंग रोड नंबर 1 कुशालपुर रायपुर में स्थित है। 18 नवंबर की रात लगभग 07.30 बजे अपने दुकान के लाकर में चार लाख 60 हजार रुपये रखे थे। अगले दिन सुबह व्यापार के सिलसिले में पेंड्रा गया था। दुकान को पत्नी मीनाक्षी पटेल देख रेख कर रही थी। शाम करीब 07.30 बजे दुकान को बंद कर घर वापस आ गई थी। 20 नवंबर को जब दुकान खोली गई तो पीछे के चैनल गेट की सिटकनी टूटी हुई थी। लाक में रखी रकम अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।

मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित

रायपुर,   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना में आईआईएम रायपुर में कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी, साथ ही छात्रों को निर्धारित मासिक स्टायफंड प्रदान करेगी। यह योजना शासन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रायोगिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पेशेवरों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो सरकार, एनजीओ, थिंक टैंक और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर गवर्नेस को बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करेगी। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में देश भर से आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों, सुधीजनों का छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे बेस्ट प्रेक्टिसेस को एक दूसरे से साझा किया है। सबने मिलकर सुशासन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और भागीदारी को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया है। इन दो दिनों के दौरान आप लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में काफी कुछ जाना और समझा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हम लोगों की राजनैतिक विचारधारा के मूल में ही सुशासन का विचार है। हमारे पुराणों में जिसे रामराज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा मूलमंत्र है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद हमारा राजनैतिक दर्शन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा पुरूष हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में हम सुशासन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक से भागीदारी के लिए प्रयासरत  हैं। हमारा 44 प्रतिशत भू-भाग घने जंगलों से आच्छादित है, इसलिए भारत के पर्यावरण और जैव विविधता को बचाए रखने की महती जिम्मेदारी भी हम पर है। इन सबके साथ-साथ राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना भी हमारा प्राथमिक कर्त्तव्य है। हमने राज्य में समृद्ध खनिज संपदा, औद्योगिक विस्तार, कृषि विस्तार के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में चिन्हित किया है। हम राज्य के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुशासन को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी नई उद्योग नीति लांच की है, इसमें पर्यटन के विकास को भी प्रोत्साहित किया गया है। बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता एक चुनौती होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों का प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य वहां के लिए एक बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। रोजगार और आय में बढ़ोतरी के अवसर निर्मित होंगे। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। राज्य में हम एक बड़े टूरिज्म सर्किट के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्रों पर है। हम इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के साथ-साथ मूलभूत अधोसंरचनात्मक विकास भी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने हाल ही में बस्तर के कांगेर वेली के गांव धुड़मारास को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विश्व के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। इससे हम बहुत उत्साहित हैं। हमने वनोंपजों और कृषि उपजों के स्थानीय प्रसंस्करण को भी आर्थिक विकास की अपनी रणनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और सेवाओं की आम आदमी तक पहुंच के लिए जानकारियों और सूचनाओं की आम आदमी तक पहुंच सबसे प्राथमिक जरूरत है। नक्सलवाद पीड़ित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ-साथ अंदरूनी गांवों में सभी तरह की मूलभूत अधोसंरचनाओं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना संचालित की जा रही है। यह गोंडी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है-आपका अच्छा गांव। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से हमें और भी ज्यादा ताकत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं ने भी राज्य शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तेज किया है। राज्य सरकार ने 11 महीनों के अल्प समय में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, इनमें आप जैसे संवेदनशील और छत्तीसगढ़ की जरूरतों को समझने वाले अधिकारियों की भी भागीदारी है। मुझे इस बात की खुशी है कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारे प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और तत्परता के साथ सहयोग किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का परम लक्ष्य है-प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना। विगत 11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं हमें मिली हैं। हवाई सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। सरगुजा में नये एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है, राज्य में एयरपोर्टों की संख्या बढ़कर 04 हो गई है। परसों ही रायपुर से दुबई और सिंगापुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए भारत सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 11 महीनों में हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन-प्रशासन में … Read more

मध्यप्रदेश के उत्पादों की धूम-लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना मध्यप्रदेश मंडप

भोपाल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान दिल्ली में मध्यप्रदेश मण्डप में शासकीय विभागों/निगम मण्डलों, स्वसहायता समूहों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाईयों, स्टार्टअप तथा हस्तशिल्पियों द्वारा भाग लिया गया है। मण्डप में डिण्डोरी के गोंड आर्ट, छपरपूर के टेराकोटा एवं बैतूल के बेलमेटल शिल्प का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है। इस सजीव प्रदर्शन में दर्शक काफी रूचि ले रहे हैं। इस वर्ष भी यह मण्डप लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं। इस मण्डप में ही उन्हे मध्यप्रदेश के पर्यटन का आनन्द जैसा भी हो रहा है। मंडप में मध्यप्रदेश के जी.आई. उत्पादों को गैलरी में आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है। जिनमें से कई उत्पादों के विक्रय स्टॉल भी लगाये गये हैं। दर्शक रतलाम के नमकीन, मुरैना की गजक, बाग प्रिन्ट एवं उज्जैन के बटिक प्रिन्ट के व़स्त्र, चन्देरी एवं महेश्वरी साड़ियां की खरीद कर लूत्फ उठा रहे हैं। इस वर्ष मेले का यह 43वॉं संस्करण है। इस मेले में विभिन्न राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अलावा विभिन्न राष्ट्रों द्वारा भाग लिया जाता है। आम नागरिकों के लाभ के लिए राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने तथा व्यापार, उद्योग एवं सेवाओं को बढावा देने का यह मेला एक मंच है। मेले से स्वदेशी वस्तुओं के निर्यात, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था और अधिक विकसित होगी। इससे हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल कर लेगा। मध्यप्रदेश मण्डप में मेले की थीम के अनुरूप प्राचीन सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर के साथ तेजी से बढते एवं विकसित होते मध्यप्रदेश के स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप एक जनवरी 2025 से प्रारम्भ होने वाले विकास के चार मिशन-युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब कल्याण एवं किसान कल्याण को दर्शाया गया है। मेले में लोग म.प्र. के विभिन्न जी.आई. उत्पादों एवं अन्य उत्पादों की खुल कर खरीदी कर रहे हैं। प्रदेश की एमएसएमई इकाईयां/स्वसहायता समूह, शिल्पी तथा कारीगर मेले में भाग लेकर संतुष्ट है। म.प्र. मण्डप में विभिन्न स्टाल एवं उत्पाद लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुये हैं। आज दक्षिणा स्व-सहायता समूह के स्टॉल पर पारम्परिक वेशभूषा में समूह के महिला सदस्य उपस्थित थे।  

सिविल लाइन में तीन साल के बालक से कूकर्म, मारपीट और पाक्सो एक्ट में जुर्म दर्ज

बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला के तीन साल के बेटे से कूकर्म का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने से भगा दिया। दूसरे दिन महिला आइजी के पास पहुंची। आइजी के निर्देश के बाद भी पुलिस ने जुर्म दर्ज नहीं किया। इसके बाद तीसरे दिन महिला ने कलेक्टर से मिलने पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो महिला रोने लगी। इसके बाद जवान उसे लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। तब जाकर महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने मंगला में रहने वाले किशन पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में किशन जेल गया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उसने महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दो दिन बाद जुर्म दर्ज किया। इस मामले में भी किशन जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद किशन और उसकी पत्नी पीड़ित के घर आए। उन्होंने केस में कई लाख रुपये लगने की बात कही। साथ ही पीड़ित से रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने पीड़ित को केस वापस लेने कहा। महिला ने इससे भी इन्कार कर दिया। इसके बाद किशन ने महिला और उसके तीन साल के बेटे के साथ मारपीट की। साथ ही बेटे से कूकर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। महिला ने मंगलवार की शाम ही इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इधर पुलिस ने आरोपित और उसके पति को भी भगा दिया। दूसरे दिन महिला सीधे आइजी कार्यालय पहुंच गई। उसने आइजी को आपबीती सुनाई। आइजी ने महिला को एएसपी सिटी के पास भेज दिया। एएसपी ने एक महिला पुलिसकर्मी को भेजकर मामले की जांच करने कहा। इसके बाद भी महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज नहीं हो सका। गुरुवार 21 नवंबर को महिला कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंची थी। तब पुलिसकर्मियों ने उसे कलेक्टर से मिलने रोका। पुलिसकर्मी उसे लेकर सिविल लाइन थाने जाने लगे तब महिला ने जमकर हंगामा किया। आखिरकार गुरुवार को महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और पाक्सो एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।  

अशासकीय महाविद्यालय संबद्धता संबंधी प्रबंधन को बनाएं पारदर्शितापूर्ण : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा अन्तर्गत नवीन अशासकीय महाविद्यालय मार्गदर्शिका की समीक्षा की। श्री परमार ने मार्गदर्शिका में निहित पूर्व प्रावधानों के विभिन्न बिंदुओं पर समग्र विमर्श कर, विविध संशोधन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि अशासकीय महाविद्यालय संबद्धता संबंधी प्रबंधन को, विद्यार्थियों के हितों के अनुरूप एवं पारदर्शितापूर्ण बनाएं। श्री परमार ने कहा कि महाविद्यालयों के अकादमिक एवं शैक्षणिक स्तर में उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि के लिए आवश्यक क्रियान्वयन करें। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत वरवड़े एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (संबद्धता) डॉ. सुनील सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि आधारित उद्योगों को घर-घर पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र मिलकर काम करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि आधारित उद्योगों को घर-घर पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र मिलकर काम करेंगे। एक और एक दो नहीं, एक और एक ग्यारह बनकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को नागपुर में आयोजित एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मात्र मेला नहीं बल्कि यह भविष्य के सुशासन की समृद्धशाली भारत और प्रदेश के बनने की इसने नींव डाली है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी सामाजिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने वाले सिद्धहस्त डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कृषि आधारित कामों के आधार पर प्रदेश की पहचान होती है। मैं तारीफ करता हूँ कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार घर-घर में कृषि आधारित मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन जैसे घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन, उत्पादकता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उत्पादों के लिए पर्याप्त बाजार उपलब्ध कराने पर भी फोकस किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मंत्री एवं अधिकारियों का एक दल मेले के अवलोकन एवं अध्ययन के लिए भेजा जाएगा। गौ-पालन से बढ़ेगी आमदनी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने गौ-पालकों की आय बढ़ाने अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि हम श्रीकृष्ण को मानने वाले हैं, जिनके घर गायें है वे गोपाल हैं और जिनके घर में गाय का कुल है वह घर गोकुल है। मराठी में बछड़े-बछिया को गौरा और गौरी कहते हैं। हमने गौ-पालकों को गाय के स्थान पर गौरी देने की योजना बनाई है। गौ-पालक 5 गौरी ले जाएं और अपने घर पर उनको बड़ा करें, गौ-पालक 2 गाय अपने घर में ही रख लें और 3 गायें हम खरीदेंगे। गौ-पालक दूध का विक्रय करेंगे उससे उनकी आय में वृद्धि होगी। कांजी हाउस की कैद से मिलेगी मुक्ति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम निराश्रित और ऐसी गायों को जिनकी दूध देने की क्षमता न्यून या शून्य हो गई है और गौ-पालकों ने उन्हें निराश्रित छोड़ दिया है, को आश्रय देने की दृष्टि से नगरीय क्षेत्रों में गौ-शालाओं का निर्माण करने जा रहे हैं। इस अनुक्रम में भोपाल में 10 हजार गायों की क्षमता वाली गौ-शाला का भूमि-पूजन होने जा रहा है। इससे सड़कों पर निराश्रित गौ-वंशों से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मध्यप्रदेश में कांजी हाउस, खेड़ा जैसे कैद खानों को भी बंद करने का निर्णय लिया है। मूक पशुओं को जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। महाराष्ट्र मेरा पुश्तैनी घर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराष्ट्र मे आकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर आ गया हूँ। माता अहिल्या और महादजी सिंधियां की पृष्ठ भूमि महाराष्ट्र राज्य से जुड़ी हुई है। माता अहिल्या को मैं प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने उस समय खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था के रूप में कुओं का निर्माण करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित कुलगुरू श्री शरद घटक, कुलगुरू श्री नितिन पाटिल, श्री अब्दुल्ला एवं पेसा एक्ट के प्रेसिडेंट श्री टी.आर. केशव, श्री दीपक शाह, विक्रम भाग एवं श्री जी. पाटिल का अभिवादन भी किया।  

कचना तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर पुरानी बस्ती इलाके में नाले में दो रोज पहले अधेड़ की लाश मिलने के बाद आज एक युवक की लाश कचना तालाब में तैरती मिली है. हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश आस-पास के लोगों ने देखी, जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. ये मामला हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच के जुट गई है. खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में लाश कचना तालाब में पाई गई है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने गया था. बॉडी को तालाब के बाहर निकाल लिया गया है. शिनाख्त की जा रही है. जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

तमन्ना भाटिया ने ‘मलाई माखन’ के प्रति अपने प्यार का किया इजहार

मुंबई,  अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवाबों के शहर लखनऊ में रहने के दौरान मलाई मक्खन के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह कार की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं और सर्दियों में दूध और मलाई से बनने वाले मीठे नाश्ते मलाई मक्खन से भरी प्लेट को देखकर बहुत खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मलाई मक्खन के बिना लखनऊ नहीं छोड़ सकती।”इस स्वादिष्ट व्यंजन की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में खास तौर पर कानपुर, वाराणसी और लखनऊ में बनाया जाता है। दिल्ली में इसे दौलत की चाट के नाम से जाना जाता है। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सिकंदर का मुकद्दर’ के प्रचार के दौरान सुनहरे और सफेद रंग की पोशाक पहने अपनी कई तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, “देखो हीरे नहीं हैं मेरे पास, मैं एक गोल्डन गर्ल हूं।” उनकी दोस्त और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने तमन्ना की तारीफ करते हुए लिखा: “अरे यहां तो आप हो।” तमन्ना अगली बार नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में नजर आएंगी। यह 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। फिल्म में जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी और राजीव मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। “सिकंदर का मुकद्दर” एक मनोरंजक कहानी को सामने लाता है। फिल्म में दिव्या दत्ता और जोया अफरोज भी हैं। आगामी थ्रिलर अपराध, जुनून और न्याय की खोज पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट जिमी शेरगिल और तमन्ना की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी है। अभिनेत्री के पास ‘ओडेला 2’ भी है। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित “ओडेला 2” में युवा, नागा महेश, वामसी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी के साथ हेबा पटेल, वशिष्ठ एन सिम्हा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet