LATEST NEWS

कल महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, इससे पहले कांग्रेस हाई अलर्ट, पर्यवेक्षक किए नियुक्त

नई दिल्ली 23 नवंबर यानी शनिवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है। चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस अलर्ट हो गई है। पार्टी ने दोनों ही राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र में ‘खेला’ से सतर्क विपक्षी गठबंधन एक्जिट पोल ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) की चिंता बढ़ा दी है। आज आघाड़ी के तीनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों से बातकर उन्हें एकजुट रहने की सलाह दी है। शनिवार को परिणाम आने के बाद आघाड़ी के सभी विधायकों को एक ही स्थान पर रखने की तैयारी भी की जा रही है। ताकि कोई ‘खेला’ होने से बचा जा सके। एक साथ रहेंगे मविआ के विधायक मतदान के बाद आए ज्यादातर एक्जिट पोल्स में महायुति को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ऐसे संभावना वाले एक्जिट पोल्स पर मविआ नेताओं ने अविश्वास जताते हुए अपनी ही सरकार बनने का दावा किया है। मगर उनकी चिंता भी बढ़ी दिख रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मुंबई में एक साथ रखने का फैसला किया है। राउत ने किया बड़ा दावा राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मविआ नेताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक की और हर सीट का आकलन किया। इनमें वह स्वयं, उनकी पार्टी के सहयोगी अनिल देसाई, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और बालासाहेब थोराट शामिल थे। राउत ने विश्वास जताया कि एमवीए चुनाव में 160 सीटें जीतेगी। कांग्रेस नेताओं को मुंबई आना पड़ेगा राउत ने यह भी कहा कि कोई भी ताकत मविआ को महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने से नहीं रोक सकती और शीर्ष पद पर निर्णय केवल महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा। राउत ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री पद पर सहमति के लिए मुंबई आना है, क्योंकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (युनाइटेड) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में ही हैं। राष्ट्रपति शासन लगने का डर राउत ने आशंका जताई कि विपक्ष के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा राज्यपाल कार्यालय के माध्यम से मविआ को सरकार बनाने में बाधा डालने की कोशिश करेगी। मगर हम बिना किसी देरी के निर्णय लेंगे। विपक्ष को डर है कि अगर 25 नवंबर तक नई सरकार नहीं बनी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। विधायक मिलकर तय करेंगे सीएम राउत के अनुसार हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मुंबई लाने का फैसला किया है। नए विधायकों के पास मुंबई में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए हमने उनके लिए एक साथ आवासीय व्यवस्था करने का फैसला किया है। राउत ने कहा कि जीत की प्रबल संभावना वाले कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी मविआ को ही समर्थन देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई फॉर्मूला नहीं है। सब विधायक मिलकर सरकार का नेता चुनेंगे ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज स्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया

हैदरबाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पैदा करना आवश्यक है। श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में संस्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत में एकता के धागे को मजबूत करने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी नागरिकों को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को समझना चाहिए और हमारी अमूल्य परंपराओं को मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘विविधता हमारी मौलिक एकता को सुंदरता का इंद्रधनुष प्रदान करती है। चाहे हम वनवासी हों, ग्रामीण हों, नगरवासी हों, हम सभी भारतीय हैं। राष्ट्रीय एकता की यही भावना तमाम चुनौतियों के बावजूद हमें एकजुट रखे हुए है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को बांटने और कमजोर करने की कोशिशें सदियों से होती रही हैं। देश की एकता को तोड़ने के लिए कृत्रिम भेद पैदा किये गये हैं, लेकिन, भारतीयता की भावना से ओत-प्रोत नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की मशाल जला रखी है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय विचारधारा का प्रभाव दुनिया में दूर-दूर तक फैला हुआ है। भारत की धार्मिक मान्यताएँ, कला, संगीत, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा प्रणालियाँ, भाषा और साहित्य की सराहना पूरे विश्व में की गई है। भारतीय दार्शनिक प्रणालियाँ सबसे पहले विश्व समुदाय को आदर्श जीवन मूल्यों का उपहार देने वाली थीं। पूर्वजों की उस गौरवशाली परंपरा को मजबूत करना हमारा दायित्व है। राष्ट्रपति ने कहा कि सदियों से साम्राज्यवाद और औपनिवेशिक शक्तियों ने न केवल भारत का आर्थिक शोषण किया, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को भी नष्ट करने का प्रयास किया। जिन शासकों ने हमारी समृद्ध बौद्धिक परंपरा को हेय दृष्टि से देखा, उन्होंने नागरिकों में सांस्कृतिक हीनता की भावना पैदा की। भारतीयों पर ऐसी परंपराएँ थोप दी गईं, जो हमारी एकता के लिए हानिकारक थीं। सदियों की पराधीनता के कारण नागरिक गुलामी की मानसिकता के शिकार हो गये। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकमंथन इस भावना को मजबूत बना रहा है।  

किराड़ी से लागतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके ऋतुराज झा ने बातचीत में कहा, चुनाव जरूर लड़ूंगा

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली ही लिस्ट में तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें से एक विधायक ऋतुराज झा ने बागी तेवर अपनाते दिख रहे हैं। किराड़ी से लागतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके ऋतुराज झा ने बातचीत में कहा है कि वह 2025 में भी विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऋतुराज झा का टिकट काटकर पार्टी ने चंद दिनों पहले भाजपा से आए अनिल झा को उम्मीदवार बनाया है। ऋतुराज झा ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की है और टिकट भी अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने टिकट दिया था और उन्होंने ही काट भी दिया है। क्या ऋतुराज झा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं क्या, मैदान-ए-जंग में योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं? हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तो कहा, ‘ऐसा मैंने नहीं कहा है। मैंने सिर्फ यह कहा है कि मैं चुनाव लड़ूंगा।’ ‘आप’ के उम्मीदवार अनिल झा को लेकर उन्होंने कहा कि उस आदमी के लिए प्रचार क्यों करेंगे जिससे 10 साल लड़े हैं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में ऋतुराज झा ने अनिल झा को मात दी थी। वह लगातार 10 साल से ‘आप’ आप के विधायक हैं। प्रवक्ता का भी पद संभालने वाले ऋतुराज की गिनती पूर्वांचल से आने वाले प्रमुख चेहरों में होती है। वह विधानसभा में भी अक्सर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए दिखते थे। लेकिन अब टिकट कट जाने से खिन्न हैं। वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद जल्द कोई फैसला ले सकते हैं। आम आदमी पार्टी को इस बार 10 साल की ‘एंटी इनकंबेंसी’ का भी सामना करना है। ऐसे में अटकलें हैं कि पार्टी बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता से मिले फीडबैक और जीत की संभावना को देखते हुए टिकटों का बंटवारा किया जाएगा। पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन तीन विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें ऋतुराज झा के अलावा सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह हैं। अब्दुल रहमान ने बातचीत में अधिक टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि वह परिवार में एक शादी को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे क्या करना है इसको लेकर वह विचार-विमर्श के बाद कोई फैसला लेंगे।

गोवा में दिखे स्टार कार्तिक आर्यन, ‘समुद्र, रेत और सूरज’ के बीच बिताया समय

मुंबई, रूह बाबा यानि कार्तिक आर्यन शनिवार को 34 साल के हो गए हैं। बर्थ डे ईव पर वो गोवा के बीच पर दिखे। सोशल मीडिया के जरिए फैंस को समंदर, रेत और सूरज का दर्शन कराया। वो यहां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं। स्टार कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वह धूप, रेत और समंदर का आनंद उठाते दिख रहे हैं। बीच पर खड़े अभिनेता को गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए सूरज को निहारते देखा जा सकता है। कैप्शन के नाम पर एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। गुरुवार को कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट से कुछ तस्वीरें डालीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने गोवा बीच से एक ग्लास की तस्वीर पोस्ट की जिसके बैकग्राउंड में एस्प्रेसो गाना सुना जा सकता है। अगली स्टोरी में कार्तिक आर्यन को बीच के किनारे सनसेट की खूबसूरती को निहारते देखे जा सकते हैं। उनकी इस पोस्ट पर गायक सोनू निगम ने रिएक्ट किया है। बॉलीवुड स्टार को उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में कार्तिक गुजरात में थे, जहां उन्होंने अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था, जहां दोनों को स्टेज पर नाचते और गले मिलते हुए देखा गया। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिलजीत और कार्तिक हाथ उठाए हुए थे और दोनों काले रंग के आउटफिट में थे। दसरी तस्वीर में कार्तिक आर्यन दिलजीत सिंह को पीछे से गले लगाते दिखे थे। वहीं, तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक और दिलजीत ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। इस पोस्ट का कैप्शन था, “वाइब (कॉल मी हैंड इमोजी)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत कार्तिक की “भूल भुलैया 3” का गाना “हरे कृष्णा हरे राम” गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के निभाए रूह बाबा किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया, लगी फटकार

नई दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति के बीच एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि वह दिल्ली में ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए क्या कर रही है? कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली में कुल 113 एंट्री पॉइंट है जिसमें से 13 ट्रकों के लिए भी शामिल है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार से मदद करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रकों के प्रवेश की जांच के लिए 113 एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शीर्ष अदालत और सीएक्यूएम आदेशों के बावजूद, दिल्ली सरकार और पुलिस ग्रैप चरण IV के तहत नियमों का पालन करने में विफल रही है।

र्वरक संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट के दौरान सांगली में गैस रिसाव से हड़कंप, 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक उर्वरक संयंत्र के रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस घटना में 2 महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांगली के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में शाम करीब साढ़े 6 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि उर्वरक संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया, जिससे रासायनिक धुंआ निकला। कडेगांव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संग्राम शेवाले ने बताया, ‘संयंत्र में गैस रिसाव होने के कारण करीब 12 लोग प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो महिला कर्मचारियों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई जबकि 9 लोगों का इलाज जारी है।’ सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि ऐसा संदेह है कि रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 7 घायलों को कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से 5 आईसीयू में भर्ती हैं। मृतक महिलाओं की हुई पहचान अधिकारी ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान सांगली जिले के येतगांव की सुचिता उथल्ले (50) और सतारा जिले के मसूर की नीलम रेथरेकर (26) के रूप में हुई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने गुजरात की एक फैक्टरी में जहरीली गैस के रिसाव से 2 श्रमिकों की मौत के मामले में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा अन्य से जवाब मांगा है। एनजीटी ने मीडिया की एक खबर का स्वतः संज्ञान लेकर इस मुद्दे पर सुनवाई की। खबर के अनुसार 27 अक्टूबर को अहमदाबाद के नारोल औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी में जहरीले धुआं से दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस का रिसाव उस समय हुआ जब छपाई और रंगाई की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले एसिड को एक टैंक में स्थानांतरित किया जा रहा था।

ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज के तले दवा हेड कॉन्स्टेबल, गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर कर्ज में डूबने पर हेड कॉन्स्टेबल ने देहरादून रोड स्थित एसएसपी आवास पर खुद को राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे उस समय की है। जब एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। गोली की आवाज सुनकर आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस जांच में सामने आया है कि हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवा चुका था। लोगों से भी कर्ज लिया हुआ था। पुलिस ने मोबाइल को सीज कर जांच में जुटी है।   पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता था सिपाही मेरठ जिले के बहसूमा थानाक्षेत्र के मोहम्मद सकिस्त निवासी अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। हेड कॉन्स्टेबल करीब तीन साल पहले सहारनपुर आया था और पत्नी शिल्पा और बेटी ईशू और बेटे समरजीत के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। पुलिस लाइन में ही हेड कॉन्स्टेबल की तैनाती चल रही थी।  दो दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल अमित को रात की ड्यूटी में एसएसपी आवास पर सुरक्षा के लिए लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार करीब 11:30 बजे एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने राइफल से सिर में खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची जनकपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। इस मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर तक नहीं दी गई। पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के परिचितों से बातचीत की तो ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में जानकारी मिली। हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम के चक्कर में लाखों रुपये के कर्ज में डूब चुका था। पत्नी को किया अंतिम बार फोन सूत्रों की मानें तो हेड कॉन्स्टेबल कई दिनों से तनाव में था। ड्यूटी के दौरान घर पर ही स्मार्ट फोन छोड़कर आया था। छोटा मोबाइल फोन से रात में पत्नी को फोन किया था। कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना। वह घर जल्द लौटेगा, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठाएंगा।

किसी के मन की बात को आसानी से समझने के लिए समझें बॉडी लैंग्वेज

बॉडी लैंग्वेज की मदद से किसी के मन की बात को आसानी से पढ़ा जा सकता है। इस तरह की हरकतों से पता चलता है कि सामने वाले को आपकी बातों में जरा भी इंटरेस्ट नही है। जरूरी नहीं कि आपकी बातें हर किसी को पसंद आए। कई बार जब किसी को सामने वाले की बातें पसंद नहीं आती तो वो डायरेक्ट कुछ बोलने की बजाय अपनी बॉडी लैंग्वेज से उसे जाहिर करता है। अगर आप जिस इंसान से बात कर रहे हैं और वो इस तरह की बॉडी लैंग्वेज शो कर रहा है तो इसका मतलब है कि उसे आपकी बातों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है और वो जल्द से जल्द बातों का सिलसिला खत्म करना चाहता है। अगर किसी से बातचीत के दौरान इस तरह की बॉडी लैंग्वेज दिख रही है तो समझ जाएं कि उसे आपकी बातों में इंटररेस्ट नही है। आई कॉन्टेक्ट की कमी जब किसी इंसान को बातों में या सामने वाले दिलचस्पी नहीं होती और वो सीधे वहां से जाने को नहीं बोल पाता तो अक्सर आई कॉन्टेक्ट खत्म कर देता है। अगर आपसे बात करने के दौरान यहां वहां कोई देख रहा है तो समझ जाएं कि आपकी बातें उसे पसंद नहीं आ रही हैं। होठों को दबाना बात करने के दौरान सामने वाला बंदा बार-बार होठों दबा रहा, खींच रहा या मुंह को अजीब तरीके से घुमा रहा है। तो फौरन समझ जाएं कि उसे आपकी बातों में दिलचस्पी नही है। किसी दूसरे काम या मोबाइल में नजरे गड़ा लेना बात करने के दौरान अगर सामने वाला बंदा मोबाइल चलाने लगा या किसी दूसरे काम में इंवॉल्व हो गया है। तो ये लक्षण है कि उसे आपकी बातें गैर जरूरी लग रही हैं और वो ज्यादा बात करने के मूड में नही है। लगातार हिलना-डुलना या मूव करना बात करने के दौरान हाथ हिलाना, बालों को संवारना, इधर-उधर मूव करना संकेत है कि सामने वाले को आपकी बातों में जरा भी इंटरेस्ट नही है। रिस्पांस ना देना आप लगातार बातें बोल रहे हैं और सामने वाला इंसान बहुत देर उस बात पर रिएक्ट कर रहा और बहुत छोटा सा जवाब देता है। केवल हां-ना बोलकर काम चला रहा है। तो ये उसके अनइंटरेस्टेड होने का संकेत है। ऐसे बॉडी लैंग्वेज होने पर फौरन बातों को बंद कर वहां से हट जाना अच्छा होता है।

अब लिंक्डइन पर वरुण धवन ने रखा कदम, उत्साहित अभिनेता बोले- मुझे आगे बढ़ने में विश्वास

मुंबई, बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन पेशेवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ गए हैं। इस नई पारी को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि वह एक भावुक अभिनेता हैं और सीमाओं से आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं। बायो में लिखा गया है: “मैं वरुण धवन हूं, एक भावुक अभिनेता जिसे सिनेमाई उत्कृष्टता प्रदान करने में एक दशक से अधिक का अनुभव है। 300 करोड़ की मेगा हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने से लेकर, विशिष्ट, विषय-वस्तु से प्रेरित फिल्मों की खोज करने तक… मेरी यात्रा रचनात्मकता को दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुरूप ढालने की रही है।” “चाहे वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर में एक स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व करना हो या भेड़िया में अलौकिक दुनिया की खोज करना हो, मैं सीमाओं को तोड़ और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम (मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र) के प्रत्येक हितधारकों की कीमत समझ कर आगे बढ़ने में विश्वास रखता हूं।” वरुण ने अपनी पहचान कुछ यूं दी: “अभिनेता | निवेशक | सहायक निर्देशक।” लिंक्डइन पर उनकी पहली पोस्ट को ‘नए अध्याय’ के रूप में लेबल किया गया है। उन्होंने लिखा: “एक नया अध्याय – लिंक्डइन पर अपनी यात्रा को शुरू कर रहा हूं, सबको नमस्कार।” “मैं लिंक्डइन समुदाय का हिस्सा बन काफी उत्साहित हूं! एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो एक दशक से अधिक समय से फिल्म उद्योग में काम कर रहा है, मुझे कड़ी मेहनत, टीमवर्क और लगातार विकसित होने के महत्व के बारे में बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला है।” अभिनेता ने कहा कि इस मंच पर आने से उन्हें सबसे ज्यादा जो बात उत्साहित करती है, वह है “सभी उद्योगों के पेशेवरों से जुड़ने का अवसर, ऐसे लोग जो सिर्फ मनोरंजन जगत से जुड़े नहीं हैं।” “सेट पर निर्देशकों, निर्माताओं और सह-अभिनेताओं से मैंने जो सबक सीखे हैं, उन्होंने चुनौतियों का सामना करने, सहयोग करने और खुद को बेहतर करने के लिए लगातार प्रेरित करने के मेरे तरीके को आकार दिया है। मैं वो विजन साझा करने, रचनात्मकता, नेतृत्व और हां – यहाँ तक कि फिल्मी दुनिया की कुछ पर्दे के पीछे की झलकियों पर चर्चा करने के लिए खासा उत्साहित हूं।” “अगर मैंने कुछ सीखा है, तो वह यह है कि सीखने के लिए हमेशा कुछ नया होता है, चाहे आप अपने करियर में कहीं भी हों। इस अद्भुत समुदाय में मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद!” वरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इनसे बहुत सारे प्रशंसक जुड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम पर, अभिनेता के 46.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं, जबकि एक्स पर (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) 11.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

शरद पवार ने मीटिंग में कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी जीत का ऐलान होने के तुरंत बाद मुंबई पहुंचें, एकनाथ शिंदे का अलग ही प्लान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही राज्य में हलचल तेज है। महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों ही गठबंधन हंग असेंबली की संभावनाओं को लेकर अलर्ट हैं और पहले से ही अपने खेमे को साधने के अलावा दूसरे गुट में सेंध का प्लान बना रहे हैं। इस बीच सीनियर लीडर शरद पवार ने अपनी पार्टी के कैंडिडेट्स के साथ एक अर्जेंट मीटिंग की है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की, जिसमें सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल जैसे सीनियर लीडर भी जुड़े थे। शरद पवार ने मीटिंग में कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी जीत का ऐलान होने के तुरंत बाद मुंबई पहुंचें। इस तरह उन्होंने सभी को बांधे रखने की कोशिश की है। यही नहीं सूत्रों का कहना है कि शरद पवार ने पार्टी के कई सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी है कि वे निर्दलियों के संपर्क में रहें और यदि टाइट फाइट के हालात रहें तो उन्हें साथ लाया जाए। मीटिंग में शरद पवार ने भरोसा जताया कि महाविकास अघाड़ी को 157 सीटें मिल जाएंगी और आसानी से सरकार बन सकती है। वहीं मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे भी ऐक्टिव हैं। उन्होंने अपने कई नेताओं को आदेश दिया है कि निर्दलीय और वंचित बहुजन अघाड़ी जैसे छोटे दलों के संपर्क में रहें। उनका कहना है कि खासतौर पर उन बागी नेताओं से संपर्क में रहें, जो समान विचारधारा वाले हैं, लेकिन टिकट कटने के चलते निर्दलीय ही लड़ गए थे। यही नहीं भाजपा की सक्रियता भी बढ़ गई है। भाजपा के नेता चाहते हैं कि इस बार सीएम उनका ही रहे और यदि महायुति जीता तो फिर एकनाथ शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को मौका मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में महायुति के अंदर भी एक होड़ है कि किसके पास ज्यादा समर्थन रहेगा। खबर है कि देवेंद्र फडणवीस पूरे राज्य के ही नेताओं के संपर्क में हैं। पालघर, पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र के नेताओं के वह लगातार संपर्क में बने हुए हैं। भाजपा को अपने दम पर 100 सीटों पर जीत का भरोसा भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी को अपने ही दम पर 100 सीटों की उम्मीद है। ऐसे में कुछ निर्दलीय, मनसे, वंचित बहुजन अघाड़ी जैसे छोटे दलों के समर्थन से वह अपनी ताकत बढ़ाने पर फोकस करेगी। भाजपा नेताओं की रणनीति है कि अपनी सीटों के अलावा निर्दलीय और छोटे दलों के समर्थन से ही करीब 125 सीटों का जुगाड़ कर लिया जाए। ऐसी स्थिति में एकनाथ शिंदे पर निर्भरता कम होगी और अपना सीएम बनाने के लिए दावेदारी की जा सकेगी।

यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा, पुतिन बोले- अमेरिका-ब्रिटेन पर भी कर देंगे हमला

रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और ब्रिटेन पर हमले की धमकी दे दी है। यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में रूस ने भी धमकी दी है कि वह इन देशों के खिलाफ बलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी पर संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि जो लोग यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, उनपर भी बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी जाएगी। पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर किया गया रूसी हमला, इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से रूसी क्षेत्र पर किये गए यूक्रेन के हमलों के जवाब में किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं होगी। यूक्रेन ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने रात में उसके एक शहर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि यह हमला मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था। यूक्रेन ने कहा कि आठ अन्य मिसाइलों के साथ निप्रो शहर पर एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई और यूक्रेनी सेना ने उनमें से छह मिसाइलों को नष्ट कर दिया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले के परिणामस्वरूप दो लोग घायल हो गए और एक औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा दिव्यांग लोगों का एक पुनर्वास केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, आईसीबीएम की मारक परिधि यूक्रेन के खिलाफ उपयोग के लिए अत्यधिक प्रतीत होती है। ऐसी मिसाइलों को परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है और इसका उपयोग रूस की परमाणु क्षमता के शक्तिशाली संदेश के रूप में काम करेगा। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा संशोधित परमाणु सिद्धांत पर हस्ताक्षर किए जाने के दो दिन बाद हुआ है जो देश में परमाणु हथियारों के उपयोग की सीमा को औपचारिक रूप से कम करता है। यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा भेजी गईं लंबी दूरी की कई मिसाइलें मंगलवार को दागीं और ब्रिटेन निर्मित ‘स्टॉर्म शैडोज’ मिसाइलों का भी बुधवार को कथित तौर पर इस्तेमाल किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों, छह एचआईएमएआरएस रॉकेट और 67 ड्रोन को नष्ट कर दिया। यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ के बारे में मंत्रालय द्वारा दैनिक तौर पर प्रदान की जाने वाली जानकारी में यह घोषणा की गई। इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में यह घटना कब और कहां हुई या मिसाइलें किसको निशाना बनाने के लिए दागी गई थीं। ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को गिराने की मॉस्को की यह पहली सार्वजनिक घोषणा नहीं है। रूस ने पूर्व में भी अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में इस तरह की कुछ मिसाइलों को नष्ट करने की बात कही थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब युद्ध के मैदान में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के साथ युद्ध ने अधिक अंतरराष्ट्रीय आयाम ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन को लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलें रूस पर दागने को लेकर यूक्रेन को अनुमति देने संबंधी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा। बाइडन के नीति परिवर्तन पर रूस ने धमकी दी कि इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। पुतिन ने पूर्व में भी अमेरिका और अन्य नाटो सहयोगियों को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने का मतलब रूस और नाटो के बीच युद्ध से होगा। मॉस्को का नया सिद्धांत परमाणु शक्ति समर्थित किसी भी राष्ट्र की ओर से रूस पर किए जाने वाले पारंपरिक हमले पर भी रूसी बलों को संभावित तौर पर परमाणु हमला करने की अनुमति देता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की तरह एक और सड़क बनेगी, देहरादून का ट्रैफिक होगा सरल

देहरादून. राजधानी दून में आउटर रिंग रोड की तस्वीर साफ हो जाने के बाद अब बाहरी क्षेत्रों में भी यातायात सुधार की दिशा में सरकारी मशीनरी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 12 किमी एलिवेटेड रोड की तरह ही एक और एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क परियोजना चारधाम यात्रा के प्रवेश स्थल ऋषिकेश क्षेत्र में नेपाली फार्म से ढालवाला के बीच बनेगी इससे चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में लगने वाले भारी जाम से भी निजात मिल सकेगी। परियोजना के निर्माण की दिशा में राजमार्ग खंड को बड़ी सफलता भी मिल गई है। इसकी डीपीआर को विभागीय मुख्यालय से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है। एलिवेटेड रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला करेगा। खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान देहरादून और हरिद्वार की तरफ से आने वाले वाहनों के चक्के ऋषिकेश क्षेत्र में जाम हो जाते हैं। स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों के वाहनों को जाम से बचाने के लिए ही परियोजना के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) राज्य स्तर से मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिए जाने के बाद परियोजना को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 1485 करोड़ रुपए होगा परियोजना का बजट राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता के अनुसार एलिवेटेड रोड परियोजना का बजट करीब 1485 करोड़ रुपए है। डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। दूसरे चरण में तपोवन तक बढ़ेगा आकार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि ढालवाला के बाद भी परियोजना को विस्तार दिया जाएगा। ताकि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र को चारधाम यात्रा या कांवड़ यात्रा के जाम से निजात दिलाई जा सके। यह तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए बेहतर है। परियोजना का अगला चरण ढालवाला से गुरु होगा और तपोवन के पास गरुड़चट्टी पर समाप्त होगा। इस भाग पर दो टनल का निर्माण भी किया जाना है। परियोजना की कुल लंबाई 07 किलोमीटर होगी। इसकी डीपीआर अभी अंतिम रूप नहीं ले सकी है। परियोजना पर एक नजर पहला चरण नेपालीमार्फ (हरिद्वार-ऋषिकेश रोड) से ढालवाला तक लंबाई, 10.88 किलोमीटर चौड़ाई, फोरलेन बजट, 1485 करोड़ रुपए दूसरा चरण ढालवाला से तपोवन लंबाई, 07 किलोमीटर चौड़ाई, डबल लेन टनल, दो टनल का निर्माण होगा बजट, अनुमानित 915 करोड़ रुपए इस तरह मिलेगा लाभ चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा या पर्यटन सीजन के दौरान जो वाहन हरिद्वार की तरफ से बदरीनाथ राजमार्ग या गंगोत्री राजमार्ग की तरफ बढ़ेंगे, उन्हें ऋषिकेश के शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे एलिवेटेड रोड से आगे बढ़ सकेंगे। इससे ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों का का दबाव कम होगा। इसी तरह देहरादून की तरफ से जाने वाले वाहनों को टिहरी की तरफ (गंगोत्री राजमार्ग) बढ़ने पर ऋषिकेश क्षेत्र में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। भविष्य में टिहरी झील के पूरी तरह विकसित होने के बाद वाहनों के अतिरिक्त दबाव की दशा में भी परियोजना राहत प्रदान करेगी।

कांकेर में दिनदहाड़े बीच-बाजार में घुसा भालू, युवक पर किया हमला, लोगों में दहशत

कांकेर छत्‍तीसगढ़ के कांकेर शहर में भालुओं का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भालू के हमले का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। गनीमत रही कि भालू के इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों और वन्य जीवों के लिए भोजन की कमी के कारण ये जंगली जानवर अब शहरी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।  

मध्य प्रदेश के अगले डीजीपी के लिए कैलाश मकवाना का नाम आगे, आखिरी फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन को लेकर आज, गुरुवार को दिल्ली में बैठक हुई। शाम 4:30 बजे DGP के लिए तीन नामों के पैनल पर पीएससी ने मोहर लगा दी है। इस तीन आईपीएस अफसरों में अरविंद कुमार (DG होमगार्ड), कैलाश मकवाना (पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन) और 1999 बैच के अजय शर्मा (DG EOW)  हैं। 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं सुधीर कुमार   यूपीएससी के चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दो जॉइंट सेक्रेटरी के अलावा एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन और मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भेजे गए 9 आईपीएस अधिकारियों में से तीन नामों के पैनल पर मोहर लगी। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इनमें से एक नाम पर मोहर लगाएंगे। आपको बता दें कि सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ये तीन नाम तय किए नए DGP के पद के लिए यूपीएससी ने तीन नामों के पैनल पर मोहर लगाई है। ये तीन नाम 1988 बैच के आईपीएस अफसर अरविंद कुमार (DG होमगार्ड), कैलाश मकवाना (पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन) और 1999 बैच के अजय शर्मा (DG EOW)  हैं। डीजी-आईजी कांफ्रेंस और महत्वपूर्ण निर्णय बता दें कि 28 से 30 नवंबर तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में डीजी-आईजी कान्फ्रेंस भी आयोजित होगी। इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मौजूदा DGP सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त होंगे। माना जा रहा है कि OSD के रूप में कार्यरत अधिकारी इस कांफ्रेंस में प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश जाएंगे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। 24 से 30 नवंबर तक उनका ब्रिटेन और जर्मनी का दौरा प्रस्तावित है। 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में OSD (Officer on Special Duty) कौन होगा, इसकी घोषणा करके ही मुख्यमंत्री जाएंगे, ताकि 30 नवंबर को वर्तमान DGP सुधीर कुमार सक्सेना की विदाई और नए DGP की कुर्सी संभालने की रस्म पूरी हो सके। अब MP DGP की रेस में सबसे आगे हैं IPS कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश के ईमानदार पुलिस अफसरों में शुमार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानि डीजीपी बनने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मध्य प्रदेश के नए डीजीपी पद के लिए तीन आईपीएस अफसरों के पैनल पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसमें कैलाश मकवाना का नाम शामिल है। अन्य दो नामों में डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा का नाम है। सीएम पर टिकी है निगाहें पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना और ईओडब्ल्यू के अजय शर्मा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिख रही है। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर टिक गई हैं, नए डीजीपी के नाम का ऐलान वे ही करेंगे। तीन नाम हुए हैं फाइनल मध्य प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के लिए 9 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा था। 21 नवंबर को देर शाम यूपीएससी दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें 9 में से 3 नाम फाइनल किए गए। मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद 1 दिसंबर को नए डीजीपी कार्य करना शुरू कर देंगे। रेस में कैलाश मकवाना सबसे आगे कैलाश मकवाना का नाम सबसे उपर इसलिए दिख रहा है क्योंकि फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी बिगड़ी सीआर को सुधारा था। बताया जाता है कि उन्हें तब 10 में 10 अंक दिए गए। इससे पहले सीआर खराब होने की स्थिति में वह डीजीपी की दावेदारी से बाहर हो रहे थे। साढ़े तीन साल में हुआ था सात बार तबादला मकवाना ने अपनी एसीआर( गोपनीय चरित्रावली) सुधरवाने के लिए मप्र शासन से 9 महीने पहले अपील की थी। उन्होंने रिप्रेजेंटेशन भेजते हुए सरकार से कहा था कि लोकायुक्त संगठन में डीजी रहने के 6 महीने के दौरान उनकी एसीआर खराब कर दी गई। कमल नाथ सरकार में महज एक साल में उनका तीन बार तबादला किया गया था। साढ़े 3 साल में उनका 7 बार तबादला किया गया था। लोकायुक्त का बनाया गया था महानिदेशक मकवाना को वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था। वे यहां इमानदारी से काम कर रहे थे, भी उन्होंने महाकाल लोक की एक फाइल खोल ली। इसके बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें हटाकर मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया था। तब शिवराज के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त पदस्थ किया गया था। तब उनकी सीआर कम कर दी गई थी। क्या है महाकाल कॉरिडोर ‘घोटाला’ उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर के प्रथम चरण के कामों में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची थी। लोकायुक्त संगठन में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने शिकायत की है कि तीन आईएएस अफसरों के अलावा 15 अफसरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। लोकायुक्त के नोटिस में तीन आईएएस उज्जैन कलेक्टर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष सिंह, स्मार्ट सिटी उज्जैन के तत्कालीन कार्यपालक निदेशक क्षितिज सिंघल और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता शामिल थे। शिकायर्ताओं ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार को करोड़ों का लाभ पहुंचाने के लिए एसओआर की दरें और आइटम को बदला गया है।

ट्रूडो सरकार ने अपने ऐलान के बाद पलटी, कनाडा में एयरपोर्ट पर भारतीयों की नहीं होगी अतिरिक्त जांच

ओटावा कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच के अपने फैसले को वापस ले लिया है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनीता आनंद के कार्यालय ने गुरुवार को सीबीसी न्यूज को बताया कि उन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। नए नियम पिछले सप्ताह ही लागू किए गए थे। कनाडा ने सोमवार को कहा था कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। एयर कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए एक नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में कहा गया था, “भारत जाने वाले सभी यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी कड़े आदेशों के कारण आपकी आगामी फ्लाइट के लिए प्रतीक्षा समय अपेक्षा से अधिक होने की उम्मीद है।” सोमवार को एयर कनाडा के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए इस बात की पुष्टि की जिसमें कहा गया कि ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी जांच को देखते हुए आदेश जारी किए हैं और एयर कनाडा इनका पालन कर रहा है।” वहीं रविवार को टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज शाम टोरंटो पियर्सन में अंतरराष्ट्रीय प्री-बोर्ड स्क्रीनिंग में प्रस्थान करने वाले यात्रियों को सामान्य से ज्यादा वेटिंग टाइम का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपनी एयरलाइन पता करें और अपनी उड़ान पकड़ने के लिए पर्याप्त समय पर पहुंचे।” इससे पहले नवंबर में SFJ प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सिखों को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें पन्नू ने कहा था, “19 नवंबर के बाद एयर इंडिया की उड़ान न भरें। आपकी जान को खतरा हो सकता है।” उसने कहा था कि वह एयरलाइन के बहिष्कार की अपील कर रहा है और कोई धमकी नहीं दे रहा है। हालांकि उस समय ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडा सरकार के आने औपचारिक रूप से मामले को उठाया था और ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया की उड़ानों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet