LATEST NEWS

सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई  देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है । मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है ।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के होटल अंब्रेसिया में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन  द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आप सभी ने बहुत सुंदर आयोजन किया है। आप सभी अपने परिवार जनों के साथ आए हैं, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को हमने टैक्स फ्री कर दिया है और अभी मैंने मंत्री गणों और विधायकों के साथ इस फिल्म को देखा है। इस फिल्म में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना को बहुत सुंदर ढंग से फिल्माया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को जरूर देखें। साथ ही इस फिल्म के संदर्भ में कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।        मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। सीमेंट के सुचारू परिवहन से अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। अधोसंरचनाओं का निर्माण हम समय पर पूरा कर पाते है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी गण और उनके परिजन उपस्थित थे।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी नाथन लियोन और मिचेल मार्श भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की टांग खींचते हुए दिखे

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। जोश हेजलवुड सहित अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में भारतीय पारी को 150 के स्कोर पर समेट दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। भारत के लिए नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत ने सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी नाथन लियोन और मिचेल मार्श भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की टांग खींचते हुए दिखे। भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर नाथन लियोन ने ऋषभ पंत का ध्यान भटकाने की कोशिश की। वह उनसे आगामी आईपीएल मेगा नीलामी को लेकर बातचीत करते दिखे। यह मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगी, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के तीसरे और चौथे दिन के दौरान होगी। नाथन लियोन ने ऋषभ पंत से पूछा कि वह आईपीएल नीलामी के बाद किस टीम की तरफ जा रहे हैं। पंत ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पता है कि पंत अगर क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक गए तो वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए नाथन के साथ-साथ मिचेल भी बातचीत करते दिखे। ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.5 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ में टीम में शामिल किया। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभल कर खेलते हुए स्कोर में अभी 12 रन जोडे थे कि मिचेल मार्श ने ध्रुव जुरेल (10) को मार्सन लाबुशन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद 32वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर (चार) को भी मिचेल मार्श ने अपना शिकार बना लिया। एक समय भारत ने 73 रन पर अपने छह विकेट गवां दिये थे। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी ने ऋषभ पंत के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी हुई है। 46वें ओवर में पैट कमिंस ने ऋषभ पंत (37) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हर्षित राणा (सात) और कप्तान जसप्रीत बुमराह (आठ) को जॉश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। भारत का दसवां विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक (41) रन बनाये। भारत की पूरी टीम 49.4 ओवर में 150 के स्कोर पर सिमट गई।

डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के स्टार टेस्ट बैटर स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट करना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने 14 साल के टेस्ट करियर में वह महज 11 बार ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं, उसमें से महज दो बार ऐसा हुआ है कि स्मिथ गोल्डन डक का शिकार हुए हैं, इसका मतलब पहली ही गेंद पर आउट होकर वह महज दो बार गए हैं। 2014 के बाद जाकर आज ऐसा हुआ है। डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया है। डेल स्टेन ने 2014 में पोर्ट एलिजाबेथ में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था। जिसके 10 साल बाद जाकर बुमराह को यह करने का मौका मिला है। स्मिथ की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक 110 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 56.63 की औसत से उन्होंने 9685 रन बनाए हैं। स्मिथ 32 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है, जहां तेज गेंदबाजों ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के स्टैंडइन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट चटकाए, वहीं मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट चटकाए। नाथन लायन ने कुछ ओवर जरूर किए, लेकिन कोई विकेट नहीं चटका पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत भी खस्ता ही नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने 60 रन से पहले ही सात विकेट गंवा दिए, जिसमें से चार विकेट बुमराह के नाम, दो विकेट मोहम्मद सिराज के नाम और एक विकेट हर्षित राणा के नाम रहा। बुमराह ने अभी तक फ्रंट से लीड किया है।

पी एम श्री नवोदय विद्यालय डिंडौरी में परमाणु ज्योति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रमों का सफल आयोजन

डिंडौरी जिले का अग्रणी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में परमाणु ज्योति फेस 4 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परमाणु ज्योति कार्यक्रम, नवोदय विद्यालय समिति एवं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का संयुक्त आयोजन है। भारत सरकार के अधीन परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के तत्वाधान में वैज्ञानिक डॉ. आर. सी. दास, एवं डॉ. पूजा नेगी ने विद्यालय में संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। प्रश्नोत्तरी के दौरान परमाणु मित्रों ने विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उनके द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के अंदर परमाणु विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्यों को प्रदर्शित किया गया एवं विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी। परमाणु मित्रों ने विद्यार्थियों की कक्षाओं में जाकर उनसे परिचर्चा की एवं परमाणु ऊर्जा, परमाणु संसाधनों के बारे में उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  एन. के. आर्य ने विद्यार्थियों को परमाणु विज्ञान में हो रहे अनुसंधान एवं नवीन परिवर्तनों से अवगत कराया एवं परमाणु मित्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग के शिक्षक श्रीमती अल्का विश्वकर्मा, मधुवंत राव धुर्वे, श्री आयुष लहरिया,   केशव सिंह धुर्वे, सुश्री ज्योत्सना गुप्ता,  नरेंद्र दुबे के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार सोनकर के द्वारा किया गया। विद्यालय के अध्यापकगण श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती सुनीता गुप्ता, कोदू लाल महोबिया, श्रीमती कविता देवी,  रामानंद, श्री राहुल कुमार,  रमेश विश्नोई, सुश्री शालिनी, अजय कुमार, अजीत कुमार, श्रीमती अनुपमा सुंदरम, सुश्री दीक्षा तिवारी, सुश्री पुष्पा पटेल, नूरुल हसन, इंजमाम उल हक, श्रीमती उमा मिश्रा,  पुनीत द्विवेदी, राकेश केवट आदि स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।

पाक सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा- सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे

इस्लामाबाद सऊदी अरब के शहरों में पाकिस्तानी भिखारी इतने ज्यादा हो गए कि सरकार के एक्शन लेना पड़ा। बीते दिनों बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाल दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार भी गंभीर हुई है। अब पाकिस्तान की सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा है कि सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। सऊदी के पवित्र शहरों में उमराह की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भीख मांगते पाए गए थे। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा था कि उमराह और हज के वीजा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सऊदी अरब जाते हैं और वहा्ं भीख मांगते हैं। ऐसे में इन लोगों पर शिकंजा कसा जाए नहीं तो सऊदी अरब प्रशसन को कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा। सऊदी अरब ने इस्लामाबाद के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को जानकारी दी थी कि सऊदी अरब की यात्रा करने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाए। सऊदी अरब ने जानकारी दी थी कि कम से कम 4300 भिखारियों की लिस्ट तैयार की गई है जिन्हें भगाने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब शहबाज शरीफ की सरकार ने यात्रियों के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह है कि सऊदी अरब की यात्रा से पहले लोगों को एक हलफनामा देना होगा। इसमें शपथ दिलाई जाएगी कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा यात्रियों को समूह में यात्रा करनी होगी। पाकिस्तानी सरकार का मानना है कि जब लोग ग्रुप में होंगे तो वे भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा टूर ऑपरेटर की भी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्लाइंट से एफिडेविट लें। अगर कोई एजेंसी ऐसा नहीं करती तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने अवैध रूप से उमराह का वीजा दिलवाने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई ऐजी एजेंसियां हैं जो कि उमराह के वीजा पर लोगों को भीख मांगने के लिए सऊदी अरब भेजती हैं।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। बहुत आशाजनक नहीं होगा यदि यह ज़ीरल ’12वीं फ़ेल’ की तरह के टिकट खड़की पर मित्रलीपर हिट साबित हो। साल 2002 के गोधरा कांड पर बनी इस अनमोल फिल्म की जहां राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, वहीं हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजनायिक में इसे तैयार कर लिया गया है। रिलीज के छठे दिन से लेकर आज तक की सबसे बड़ी फिल्म। दूसरी ओर, सूर्या और बॉबी देव की ‘कंगुवा’ दिन-ब-दिन बीतती जा रही है। रविवार को आय में फिर गिरावट आई है। धीरज सरना के निर्देशन में बनी ‘साबरमती रिपोर्ट’ का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। छह दिनों में देश में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो गई है। जबकि आगे सप्ताहांत में आय वृद्धि के आसार हैं। अगले महीने 5 दिसंबर को ‘पुष्पनाम 2’ रिलीज होगी। जबकि उनसे पहले अगले 14 दिन तक अगर यह जानवर ऐसे ही टिकी रहते हैं तो लाइफटाइम इनकम बजट से आगे निकल जाएगा। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बॉस्केट ऑफिस कलेब्रेशन डे 6 सैकनिल्क के मुताबिक, ‘साबरमती रिपोर्ट’ में रविवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए गए हैं। बिग बॉस डे पर 1.15 करोड़ का कारोबार हुआ था। जबकि एक दिन पहले 1.30 करोड़ रुपए कमाए थे। दिन छठवें ना की खास कमाई 19.23% बढ़ी है, 1999 के दशक में 1999 के दशक में 1999 के दशक में 1999 में 11.17 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। छह दिनों में छह दिनों तक भारतीय बॉस्केटबॉल ऑफिस पर 10.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया गया है। दूसरी ओर, श्वाइकवा के डायरे फ़्रांक्शन में बनी ‘कंगुवा’ डिज़ा डॉक्यूमेंटर साबित हो गया है। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का हाल ये है कि मूल भाषा तमिल में भी इसके शो को 13% पर ही दर्शक देख रहे हैं। जबकि हिंदी संस्करण में इस एल्बम में 50 लाख रुपये की ही कमाई हुई है। ‘कंगुवा’ बॉस्केटबॉल ऑफिस कलेब्र्शन डे 7 ‘कंगुवा’ ने रविवार को रिलीज के 7वें दिन तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कव्वाली की कुल कमाई महज 2.40 करोड़ रुपये बताई। ये हश्र तब हुआ, जब मास्टर्स के क्रेज़ की लाजवाब कृतियों में से एक थी 24.00 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी ने सात दिनों में 62.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। जबकि वर्जन वीडियो भी करीब 97.00 करोड़ रुपए की ग्रॉस इनकम ही हो सकती है।

पर्थ टेस्ट : ‘विवादित’ डीआरएस कॉल आउट होने से निराश हुए केएल राहुल

पर्थ पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान भारतीय ओपनर केएल राहुल विवादित तरीके से आउट हो गए। राहुल 23वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी। रिव्यू में थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अल्ट्रा-एज पर एक स्पाइक देखकर माना कि राहुल के बल्ले का किनारा गेंद से लगा था। हालांकि, यह भी दिखा कि बल्ला पैड से टकरा सकता था। इलिंगवर्थ ने फ्रंट-ऑन एंगल मांगा, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया। मजबूरी में उन्हें पीछे से मिले अधूरे एंगल के आधार पर फैसला करना पड़ा। जब “आउट” का फैसला स्क्रीन पर दिखा, तो राहुल हैरान रह गए और ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए उन्होंने अपना सिर हिला दिया। उन्होंने पहली पारी में 74 गेंदों पर 26 रन बनाए थे। इस फैसले पर कमेंटेटर भी चकित रह गए। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे नहीं लगा कि तीसरे अंपायर के पास मैदानी अंपायर का फैसला पलटने के लिए पर्याप्त सबूत थे।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज केरी ओ’कीफ ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा, “राहुल बदकिस्मत रहे। शायद बल्ला पैड से टकराया होगा। हॉट स्पॉट तकनीक होती, तो यह साफ हो जाता। राहुल का रिएक्शन बता रहा था कि वह निराश थे।” चैनल 7 पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा, “गेंद गुजरने के समय बल्ला और पैड साथ नहीं थे। स्निको ने जो आवाज पकड़ी, वह शायद बल्ला-पैड के टकराने की थी, गेंद के किनारे की नहीं।” लेकिन पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा, “थर्ड अंपायर ने नतीजे पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सभी कैमरा एंगल नहीं मिले। मुझे लगता है, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि “साइड-ऑन शॉट में दिखा कि बल्ला पैड से दूर था और आरटीएस पर पहली आवाज गेंद के बल्ले से टकराने की थी। अगर फुटेज और आगे दिखाई जाती, तो शायद दूसरी आवाज (बल्ला-पैड की) भी साफ हो जाती।”  

नथाली जी ड्रोइन ने एक बयान में कहा-मोदी और जयशंकर का तो नाम ही नहीं लिया, भारत से फटकार पर बदले जस्टिन ट्रूडो

कनाडा कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को कनाडा में किसी भी आपराधिक गतिविधि से जोड़ने से साफ इनकार किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली जी ड्रोइन ने एक बयान में कहा, “कनाडा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी, मंत्री जयशंकर या एनएसए डोभाल को कनाडा के भीतर गंभीर आपराधिक गतिविधि से जोड़ने का कोई सबूत नहीं दिया है और न ही उसे इसकी जानकारी है।” यह बयान उस समय आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और विपक्षी दलों ने इन भारतीय नेताओं के नाम को कनाडा में आपराधिक गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की थी। कनाडा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन आरोपों को लेकर कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं और उन्होंने ऐसे आरोपों से बचने का आह्वान किया है जो द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा कर सकते हैं। भारत ने लगाई थी फटकार इससे पहले भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कथित साजिश के बारे में जानकारी होने का दावा करने वाली कनाडाई मीडिया की खबर को बुधवार को बदनाम करने वाला अभियान करार देते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की। एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से दी गई इस खबर का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे ‘हास्यास्पद बयानों’ को उसी तरह से खारिज किया जाना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम आम तौर पर मीडिया की खबर पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हालांकि, कनाडा सरकार के एक सूत्र द्वारा कथित तौर पर किसी अख़बार को दिए गए ऐसे हास्यास्पद बयानों को खारिज किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के बदनाम करने वाले अभियान हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं।’’ वह कनाडाई अबखार ‘द ग्लोब एंड मेल’ की खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। खबर में अखबार ने एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी का हवाला दिया है। खबर में दावा किया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं विदेश मंत्री को भी इस साजिश की जानकारी थी। निज्जर की पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। भारत इस मामले में कनाडा द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को खारिज कर चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद प्रभावित हुए क्लाइव लॉयड, कहा- उनके जैसे और पीएम चाहिए

जॉर्जटाउन वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने जॉर्जटाउन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जताई। दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने पीएम मोदी की क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिशों की सराहना की और कहा कि ऐसे और नेता होने चाहिए। गुयाना के प्रमुख क्रिकेटरों ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की और इसे “सुखद बातचीत” बताया। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “क्रिकेट के जरिए जुड़ाव! गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक शानदार बातचीत हुई। इस खेल ने हमारे देशों को करीब लाया है और हमारी सांस्कृतिक कड़ी को मजबूत किया है।” क्लाइव लॉयड ने 1966 से 1985 तक वेस्टइंडीज के लिए 110 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत में उनके 11 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है और पीएम मोदी के क्रिकेट प्रेम से वे प्रभावित हैं। लॉयड ने कहा, “हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई। मुझे लगता है कि अब हमारे 11 खिलाड़ी भारत में प्रशिक्षण लेंगे। यह एक बेहतरीन कदम है। हम इसके लिए उनके आभारी हैं… पीएम मोदी क्रिकेट में रुचि रखते हैं, जो बहुत अच्छी बात है। वह क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमें ऐसे और प्रधानमंत्री चाहिए।” पूर्व वेस्टइंडीज ऑलराउंडर एल्विन कालीचरण भी इस बैठक में शामिल थे। वह भी पीएम मोदी के क्रिकेट ज्ञान से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “भारत में हर कोई क्रिकेट जानता है, लेकिन उनका ज्ञान खास है। उन्हें पता है कि हम भारत कब गए थे और वे हमें पहले नाम से जानते हैं। प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलना अद्भुत अनुभव है। युवा क्रिकेटरों के लिए भारत की ओर से जो मदद दी जा रही है, वह बहुत सराहनीय है।” पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में गुयाना पहुंचे थे। यह पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ दूसरे इंडिया-कैरिकॉम सम्मेलन में भी भाग लिया।  

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दिवंगत फिलिप ह्यूज को 10वीं वर्षगांठ पर सम्मानित करेगा

मेलबर्न क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलिप ह्यूज के निधन की 10वीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झंडे आधे झुके रहेंगे, खिलाड़ी काले आर्मबैंड पहनेंगे और ह्यूज की याद में मौन रखा जाएगा। ह्यूज का जीवन 2014 में, उनके 26वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही एक हादसे में खत्म हो गया था। ह्यूज को याद करने का सिलसिला इस शनिवार से शुरू हो रहे शेफील्ड शील्ड मैचों से शुरू होगा। उनकी असमय मौत 27 नवंबर 2014 को हुई थी। साउथ ऑस्ट्रेलिया, जो ह्यूज की पुरानी टीम थी, एडिलेड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं, न्यू साउथ वेल्स, जो उनकी बचपन की टीम थी, एससीजी में तस्मानिया की मेजबानी करेगी। क्वींसलैंड और विक्टोरिया की टीमें भी हिस्सा लेंगी। मैचों के चौथे दिन से पहले काले आर्मबैंड पहनकर और मौन रखकर उन्हें याद किया जाएगा। सिडनी और ब्रिस्बेन में होने वाले मैचों के अंतिम दिन, जो ह्यूज की बरसी के दिन होगा, खिलाड़ी, अधिकारी और प्रशंसक उनके जीवन और करियर को याद करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच को इस राष्ट्रीय श्रद्धांजलि का केंद्र बनाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज के परिवार के साथ मिलकर उनके जीवन, विरासत और उपलब्धियों पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। इसे मैच से पहले दिखाया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा, “हम जानते हैं कि यह समय उन सभी लोगों के लिए भावुक होगा, जो फिलिप ह्यूज को जानते और पसंद करते थे। हमने यह सुनिश्चित किया है कि ह्यूज परिवार को इन श्रद्धांजलि आयोजनों से संतुष्टि मिले और हम उनके जीवन और उपलब्धियों को सही ढंग से सम्मान दें।” फिलिप ह्यूज एक शानदार युवा क्रिकेटर थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले थे और राष्ट्रीय टीम में लंबे समय तक जगह बनाने की ओर बढ़ रहे थे। दुर्भाग्यवश, एससीजी पर बल्लेबाजी के दौरान एक बाउंसर से गर्दन पर चोट लगने के दो दिन बाद उनका निधन हो गया। ज्ञात हो कि मौजूदा समय में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत पर्थ टेस्ट से हो चुकी है।  

पुलिस महानिरीक्षक शहडोल एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा रामकथा आयोजन स्थल का सुरक्षा निरीक्षण किया गया

 अनूपपुर      अनूपपुर नगर में श्री राम सेवा समिति द्वारा दिनांक 19 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पूज्य श्री प्रेम भूषण जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, अमरकंटक रोड, चंदास नदी के पास स्थित कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार की दोपहर को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (आईपीएस) ने श्री राम कथा आयोजक मंडल के प्रमुख श्री प्रदीप मिश्रा एवं गौरव सिंह के साथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी, टीआई कोतवाली श्री अरविंद जैन, और यातायात थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे की उपस्थिति में कथा स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिए गए: 1. यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था: श्रद्धालुओं के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश। 2. सुरक्षा व्यवस्था: मंच, महिला एवं पुरुष सेक्टर, तथा प्रसाद वितरण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश। 3. आपातकालीन सेवाएं: फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, और पंडाल के अंदर अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश। 4. सीसीटीवी निगरानी: कथा स्थल की गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश। श्री राम कथा आयोजक मंडल ने अनूपपुर पुलिस की बेहतरीन सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया। यह निरीक्षण पुलिस की सुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

भारत में किसी स्मारक के वर्चुअल टूर के लिए पहली बार उपयोग हो रही एआरवीआर टेक्नॉलाजी

भोपाल। अगले कुछ सालों में आप घर बैठे मंदिरों का ऐसा वर्चुअल टूर कर सकेंगे जिसमें आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप मंदिर में ही हैं। इसकी शुरुआत विदिशा जिले के ग्यारसपुर में गुप्तोत्तर वास्तुकला के मालादेवी मंदिर से हो सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद और एआरवीआर टेक्नालॉजी से इस मंदिर के वर्चुअल टूर कराने के प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने  साइंस एंड हैरिटेज रिसर्च इनिशिएटिव (SHREE, श्री) प्रोजेक्ट के तहत वीआईटी भोपाल की डीन आर्किटेक्चर डॉ. शीतल शर्मा, डीएवीवी के डॉ. शिशिर कुमार शांडिल्य और आईआईटी इंदौर के डॉ. सूर्यप्रकाश के मालादेवी मंदिर वर्चुअल टूर प्रोजेक्ट को मंजूर कर लिया है। इस पर विभाग अगले दो साल में 43.28 लाख रुपए का अनुदान देगा। मप्र में श्री के तहत किसी भी यूनिवर्सिटी को यह अब तक का सबसे अधिक अनुदान है।मेटावर्स टेक्नालॉजी का उपयोग इस प्रोजेक्ट में मेटावर्स टेक्नालॉजी का उपयोग होगा। मेटावर्स ब्लॉकचेन पर बना हुआ एक ऐसा कम्प्यूटिंग प्लेटफार्म है जो आभासी दुनिया के विकल्प के रूप में काम करता है। यह भी बताएंगे कि ऐसे मंदिर और कहां इस प्रोजेक्ट में यह भी बताया जाएगा कि मालादेवी मंदिर जैसे मंदिर और दूसरे स्मारक दुनिया में और कहां- कहां हैं? और आप इस मंदिर के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को भी देख सकेंगे। मालादेवी मंदिर की खासियत 9 वीं शताब्दी का यह मंदिर पहाड़ी ढलान पर बना हुआ है। मालादेवी मंदिर को पूरी तरह से नहीं देखा जा सकता है क्योंकि आप सड़क मार्ग से पहाड़ी पर चढ़ते हैं। हालाँकि, जब आप पैदल नीचे उतरना शुरू करते हैं, तो मंदिर चट्टानों के पीछे से उभरता है और पीछे की ओर फैले विशाल परिदृश्य में मीलों-मील तक फैले हरे-भरे खेत, पेड़ों के झुरमुट और पहाड़ियाँ नज़र आती हैं। शुरुआती पुरातात्विक उत्खनन से पता चला कि यह एक बौद्ध मंदिर था। करीब से देखने पर, मंदिर के भीतर आलों में बैठी कुछ मूर्तियाँ जैन तीर्थंकरों कीपाई गईं। तब यह माना गया कि यह मंदिर आदिनाथ को समर्पित था क्योंकि मंदिर के गर्भगृह में पद्मासन में जैन तीर्थंकरों की चार बड़ी मूर्तियाँ पाई गईं। हालांकि, मंदिर का सबसे सटीक प्रतीक लालाता बिंबा पर गरुड़ पर बैठी वैष्णव देवी की नक्काशी है, जो बिना किसी संदेह के यह स्थापित करती है कि मूल संरचना एक देवी मंदिर थी।एआर वीआर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके किसी भी युग के लोगों, स्मारकों, संस्कृति, आजीविका, पर्यावरण के मेटावर्स संस्करण के साथ वास्तविक विश्व विरासत की तरह डिजिटल प्रतिकृति का अनुभव करें।

सहवाग ने एक्स पर लिखा, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, अच्छा खेला, आर्यवीर सहवाग

नई दिल्ली भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को अपने बेटे आर्यवीर सहवाग की सराहना की, जिन्होंने शिलांग के पोलो में एमसीए ग्राउंड पर अंडर-19 पुरुष कूच बिहार ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में मेघालय के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए 297 रन बनाए। सहवाग ने एक्स पर लिखा, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था,”अच्छा खेला, आर्यवीर सहवाग। 23 रन से फेरारी चूक गए। लेकिन शाबाश, जोश बनाए रखो और आप और भी कई बड़े शतक तथा दोहरे और तिहरे शतक बनाएं। खेल जाओ..।” 297 रन की मैराथन पारी के दौरान, किशोर ने 51 चौके और तीन छक्के जमाए और दिल्ली को 623/5 पर पहली पारी घोषित करने से पहले विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय ने अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर और अर्नव बुग्गा ने पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े, जबकि बाद में आर्यवीर 108 गेंदों पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 114 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश जेटली ने 43 रन जोड़े, जिसके बाद धन्या नाकरा और आर्यवीर ने पारी को आगे बढ़ाया और गुरुवार को खेल समाप्त होने तक 468/2 के स्कोर पर 208 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेघालय के कप्तान दीपांकर बरुआ ने दिल्ली की गति को रोकने के लिए विभिन्न गेंदबाजी संयोजनों की कोशिश की, लेकिन मेहमान टीम ने सपाट पिच का पूरा फायदा उठाया। मेघालय के पहली पारी के 260 रन के स्कोर को पार करने के बाद, दिल्ली ने आर्यवीर और धन्या के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की शानदार साझेदारी करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जिससे मेजबान टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। इससे पहले दिन में मेघालय ने 239/7 से अपनी पारी फिर से शुरू की, लेकिन केवल 21 रन और जोड़ पाए। क्षितिज सिंघानिया, जो रात भर 52 रन बनाकर नाबाद थे, 62 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उधव मोहन ने 4/88 का आंकड़ा पार किया। आउट होने से पहले अंगकित तमांग ने अपने रात के स्कोर 29 में सात और रन जोड़े। आर्यवीर ने अक्टूबर में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में पदार्पण किया, जिसमें मणिपुर के खिलाफ 49 रन बनाकर दिल्ली को छह विकेट से जीत दिलाई। वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “मेरा बेटा 15 साल का है और आईपीएल में खेलने का मौका पाने के लिए पहले से ही कड़ी मेहनत कर रहा है।” “आईपीएल ने युवा प्रतिभाओं को सबसे अधिक लाभ पहुंचाया है। पहले, रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन पर किसी का ध्यान नहीं जाता था और इसलिए वे भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाते थे। लेकिन अब, अगर आप आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपनी प्रतिभा दिखाते हैं, तो आपको तुरंत भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है।” उन्होंने कहा, “आईपीएल की वजह से देश के छोटे राज्यों के कई बच्चे क्रिकेट को गंभीरता से लेने लगे हैं और आईपीएल में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।”  

कश्मीर में मौसम में घुली ठंडक, सर्द हवाओं से छूटी कंपकपी, कश्मीर में -16 डिग्री तक गिरा तापमान

जम्मू कश्मीर मौसम तेजी से करवट ले रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। हल्की ठंडी हवाएं तो अब सुबह और शाम के वक्त कंपकंपी छुड़ाने लगी हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 373 दर्ज किया गया। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 9 में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, ये केंद्र आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार और वजीरपुर हैं। 400 या इससे अधिक एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को पहली बार ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी को पार कर गई, जिसके बाद सोमवार सुबह ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत चरण चार के प्रतिबंध लागू किए गए। राजस्थान में भी सर्दी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। माउंट आबू का तापमान में तेजी से गिरा है जहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.0 सेल्सिसय दर्ज किया गया। यह इस बार का अब तक का सबसे कम तापमान है। सीकर और फतेहपुर में भी काफी ठंड पड़ रही है। फतेहपुर का तापमान भी 6.7 डिग्री सेल्सियस और सीकर का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, ‘अगले 4-5 दिन में सर्द हवाएं और तेज चल सकती हैं। जाहिर है कि इससे सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा।’ कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई हिमपात के कारण घाटी में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कश्मीर के अन्य स्थानों पर लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा और पारा हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में हिमपात हुआ जिसके कारण पूरी घाटी में ठंड बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर में आज न्यूनतम तापमान -10.92°C दर्ज हुआ। शुक्रवार का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः -16.06 डिग्री सेल्सियस और -8.79 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता 44% है और हवा की गति 44 किमी/घंटा रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की यह स्थिति 23 नवंबर तक जारी रहेगी। इस महीने की 24 तारीख को बादल छाए रहने और कश्मीर के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा/हिमपात की संभावना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet