LATEST NEWS

आईबीडी कॉलोनी के रोड के अतिक्रमण हटाया जाएगा रहवासियों की मांग पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखयक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आईबीडी कॉलोनी की सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। कॉलोनी के रहवासियों ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को रायसेन रोड पटेलनगर से आईबीडी कॉलोनी को जोड़ने वाले रोड पर ओरिएंटल कॉलेज, एनआरआई कॉलेज के अतिक्रमण से कॉलोनी की ढाई हजार से अधिक आबादी को आवागमन में हो रही समस्या के समाधान का ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने एसडीएम श्री एल.के. खरे को सड़क का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी पक्षों और अधिकारियों के साथ मीटिंग में चर्चा कर रहवासियों की समस्या का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि ओरिएंटल कॉलेज के द्वारा अपनी बसों को सड़क पर पार्क करने से आवागमन बाधित करना गंभीर बात है। ओरिएंटल कॉलेज प्रबंधन सड़क किनारे बसों की पार्किंग करना तुरंत बंद करे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि रायसेन रोड से प्रारंभ होकर आईबीडी कॉलोनी होते हुए खजूरी कलां को जोड़ने वाले रोड की चौड़ाई 18 मीटर है। यह सड़क मास्टर प्लान में शामिल है। सड़क पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।  

संभल जामा मस्जिद बवाल, बवाल को संभालने के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई, दो और युवकों की मौत

संभल संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल में दो और युवकों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। मरने वाले तीनों युवकों को गोली लगी है। तीनों की पहचान नईम, रोमान और विलाल के रूप में हुई है। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर वाहन पुलिस वालों के हैं। बवाल को संभालने के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर आज्नेय सिंह भी पहुंचे हैंं। उन्होंने कहा कि फायरिंग पुलिस ने नहीं की है। पुलिस ने केवल आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। दावा किया जा रहा है कि छतों से फायरिंग हुई है। अदालत के आदेश पर रविवार को दोबारा सर्वेक्षण शुरू हुआ था। इसी बीच अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि उस स्थान पर हरिहर मंदिर था। इसी याचिका पर अदालत के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। अदालत के आदेश के तहत ही ”एडवोकेट कमिश्नर” रविवार को दूसरी बार सर्वेक्षण कार्य शुरू करने सुबह सात बजे के आसपास पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर भीड़ जमा होने लगी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि घटनास्थल के पास एकत्रित भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। पथराव करने वालों और उन्हें उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि इसी दौरान छतों से फायरिंग की गई। इसी फायरिंग की गोलियां तीनों युवकों को लगी हैं। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसिया ने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया लेकिन स्थिति अब शांतिपूर्ण है और सर्वेक्षण कार्य जारी है। संभल में सर्वेक्षण स्थल के पास कथित तौर पर पुलिस पर पथराव करते युवाओं के वीडियो सार्वजनिक हुए हैं। उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता एवं मामले में याचिकाकर्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया था कि दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिये ‘एडवोकेट कमीशन’ गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया था कि अदालत ने कहा है कि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सर्वेक्षण कराकर कमीशन के माध्यम से अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जाए। जैन ने पिछले मंगलवार को कहा था कि मस्जिद से संबंधित याचिका में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार, मस्जिद समिति और संभल के जिला मजिस्ट्रेट को पक्षकार बनाया गया है। विष्णु शंकर जैन और उनके पिता हरि शंकर जैन ने ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद सहित पूजा स्थलों से संबंधित कई मामलों में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया है। हिंदू पक्ष के स्थानीय वकील गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि अदालत में दाखिल उनकी याचिका में कहा गया है कि बाबरनामा और आइन-ए-अकबरी किताब में इस बात का उल्लेख है कि जिस जगह पर आज जामा मस्जिद है वहां कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिर को मुगल सम्राट बाबर ने 1529 में ध्वस्त कराया था। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इस घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि संभल की जामा मस्जिद ऐतिहासिक और बहुत पुरानी है। उच्चतम न्यायालय ने 1991 में एक आदेश में कहा था कि 1947 से जो भी धार्मिक स्थल जिस भी स्थिति में हैं, वे अपने स्थान पर बने रहेंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मंडलोई ने इंदौर में की बिजली कंपनी के कार्यों की समीक्षा

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने रविवार को पोलोग्राउंड इंदौर में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। श्री मंडलोई ने आरडीएसएस पूर्ण हो चुके, वर्तमान में हो रहे एवं अगले चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय पर कराने के निर्देश दिए, जिससे आमजनों को उसका लाभ मिले। श्री मंडलोई ने कहा कि शासकीय एवं निजी बिजली उपभोक्ताओं से राजस्व संग्रहण समय पर किया जाए। इस कार्य में कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आरडीएसएस के कार्यों की प्रगति एवं जारी वित्तीय वर्ष में सात माह में राजस्व संग्रहण पर संतोष जताया। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने अपर मुख्य सचिव को स्मार्ट मीटर परियोजना में आठ लाख से ज्यादा मीटर स्थापित होने, रबी सीजन में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, दैनिक विद्युत आपूर्ति, शासकीय विभागों से बकाया वसूली के लिए किए जा रहे प्रयास, नई भर्ती प्रक्रिया, आरडीएसएस के 46 ग्रिड पूर्ण तैयार होने समेत अन्य विषयों की जानकारी प्रस्तुत की। सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी शाखा द्वारा बिलिंग से सबंद्ध ऑटोमेशन कार्य किया जा रहा हैं। इसके होने पर नई सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। यदि स्मार्ट मीटर से संबंद्ध उपभोक्ता की राशि जमा नहीं करने पर बिजली ऑटोमेटिक कटती है, तो वह जैसे ही बिजली बिल जमा करेगा, वैसे ही ऑटोमेटिक उसकी बिजली अगले ही मिनिट स्वतः चालू हो जाएगी, उसे जोन- वितरण केंद्र नहीं जाना होगा। श्री मंडलोई ने पश्चिम क्षेत्र कंपनी के सुधारवादी और उपभोक्ता सेवा संबंधी प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, निदेशक तकनीकी श्री सचिन तालेवार, कार्यपालक निदेशक श्री गजरा मेहता, मुख्य अभियंता श्री रवि मिश्रा, श्री एसआर बमनके, श्री एसएल करवाड़िया, श्री एसआर सेमिल, श्री आरके आर्य, मुख्य वित्त अधिकारी श्री नरेंद्र बिवालकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  

जोकोविच के कोच बने एंडी मरे

लंदन. लगभग एक दशक तक अपने साथ कई कठिन मुकाबले लड़ने के बाद, पूर्व विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने अपने एक समय के प्रतिद्वंद्वी एंडी मरे को ऑस्ट्रेलिया में 2025 सीज़न के पहले ग्रैंड स्लैम के लिए अपना कोच नियुक्त किया है। सर्बिया के 37 वर्षीय जोकोविच ने शनिवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि लंबे समय से दोस्त और प्रतिद्वंद्वी एंडी मरे मेलबर्न में अगले ऑस्ट्रेलियन ओपन से उनके नए कोच होंगे। मरे ने इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था। मई 1987 में एक सप्ताह के अंतर से जन्मे, दोनों एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर चढ़े और दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर मुकाबला किया, जोकोविच और मरे 36 एटीपी हेड-टू-हेड शोडाउन में भिड़े, जिनमें से पूर्व ने 25 जीते। वे 19 फाइनल में मिले, जिसमें सात मेजर में चैंपियनशिप मैच और 2016 एटीपी फाइनल्स शामिल हैं। वे हाल ही में 2017 दोहा फाइनल में खेले थे। अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक वीडियो संदेश में अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए, जोकोविच ने कहा, “हमारे खेल में हमारे बीच कुछ सबसे शानदार मुकाबले हुए। उन्होंने हमें गेम-चेंजर, जोखिम लेने वाले और इतिहास बनाने वाले कहा। मुझे लगा कि हमारी कहानी खत्म हो गई है। लेकिन पता चला कि इसमें एक अंतिम अध्याय है। अब समय आ गया है कि मेरे सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वियों में से एक मेरे हिस्से में कदम रखे। कोच एंडी मरे का स्वागत है।” जोकोविच ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कहा, “मैं अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक को अपनी टीम में, नेट के एक ही तरफ, इस बार अपने कोच के रूप में पाकर उत्साहित हूं। मैं एंडी के साथ सीजन की शुरुआत करने और मेलबर्न में उनके साथ रहने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जहां हमने अपने करियर के दौरान कई असाधारण पल साझा किए हैं।” मरे भी साझेदारी को लेकर उत्साहित थे। मरे ने कहा, “मैं तैयारी के दौरान नोवाक की टीम में शामिल होऊंगा और उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव आकार में लाने में मदद करूंगा।मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं और बदलाव के लिए नेट के एक ही तरफ होने का इंतजार कर रहा हूं। मैं आने वाले वर्ष के लिए उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी सहायता करने के अवसर के लिए भी आभारी हूं।” इन्फोसिस एटीपी स्टैट्स के अनुसार 2024 में जोकोविच ने 37-9 मैच रिकॉर्ड दर्ज किया। जनवरी में वह 100 करियर खिताब तक पहुंचने के लिए 11वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने का प्रयास करेंगे। जोकोविच ओपन एरा में सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जबकि 37 वर्षीय मरे ने 2013 और 2016 में विंबलडन खिताब सहित तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ वे दोनों कई वर्षों तक टेनिस के फैब फोर का हिस्सा रहे।

जॉर्डन कॉक्स अंगूठे में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

नई दिल्ली. विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड में इंग्लैंड की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, साथ ही टीम ने कहा कि उनके प्रतिस्थापन की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। कॉक्स, जिन्होंने पहले इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 मैच खेले हैं, अगले सप्ताह क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में सीरीज के पहले मैच में जेमी स्मिथ की जगह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले थे, जो पितृत्व अवकाश पर हैं। लेकिन सर जॉन डेविस ओवल में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय दौरे के मैच के दूसरे दिन खेलने से पहले स्पिन-गेंदबाजी कोच जीतन पटेल से थ्रोडाउन का सामना करते समय इंग्लैंड के नेट सत्र में उनके दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने एक बयान में कहा, “मैं जॉर्डन (कॉक्स) के लिए दुखी हूं। न्यूजीलैंड आने के बाद से ही वह बल्ले और दस्ताने दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यही खेल है और दुर्भाग्य से ऐसी चीजें होती रहती हैं। हम उसके साथ रहेंगे और उसकी देखभाल करेंगे। वह लचीला है और भविष्य में कभी न कभी उसका समय आएगा।” कॉक्स की अनुपस्थिति में, इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप ने अभ्यास मैच के अंतिम दिन विकेटकीपर की भूमिका निभाई और अगर प्रतिस्थापन खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए समय पर नहीं आता है तो वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। पोप इससे पहले तीन बार टेस्ट में इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर रह चुके हैं – एक बार 2019 में न्यूजीलैंड में और दो बार 2022 में पाकिस्तान में। उनकी अनुपस्थिति का मतलब यह भी है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के लिए सफेद गेंद से डेब्यू करने के बाद अपनी पहली टेस्ट कैप हासिल कर सकते हैं। कॉक्स के स्थान पर जॉनी बेयरस्टो या बेन फोक्स को शामिल किया जा सकता है, जबकि फिल साल्ट, ओली रॉबिन्सन और माइकल पेपर के अलावा जेम्स रीव और मैटी हर्स्ट को भी शामिल किया जा सकता है, जो दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड लायंस टीम का हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- बेटी और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान, समाज के हर व्यक्ति की है जिम्मेदारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित किए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े को सफल बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी अपने संदेश में कहा है कि हमारी बेटियों और बहनों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा और सम्मान केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस दृष्टि से 25 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। इसमें पुरूष वर्ग की भूमिका ज्यादा अहम है। पुरूष अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाकर समाज में फैले नकारात्मक दृष्टिकोण को चुनौति दे सकते हैं, जो महिलाओं के प्रति हिंसा का मुख्य कारण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब पुरूषों की जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज और परिवार में अपनी माता-बहनों को सुरक्षित रखें और उनकी चिंता करें। हमें जन्म से ही घर में लड़कों को यह सिखाना होगा कि हर बेटी और महिला का सम्मान करें। बेटियों के साथ शारीरिक हिंसा या शोषण न हो, इसकी चिंता करें और उन्हें अपने बराबर का समझें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आवश्यक है कि माता-पिता अपने बच्चों को जागरूक करें और महिलाओं पर होने वाली हिंसा का विरोध करें। साथ ही समाज और परिवार में सभी समानता का माहौल बनाएं। बेटे-बेटी और महिला- पुरूष का भेदभाव समाप्त होना चाहिए। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए समाज, सरकार और कानून सभी का समान रूप से सहयोग आवश्यक है। तभी हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकेंगे। जहां हर महिला और हर बहन सुरक्षित होगी और अपने सपनों को साकार कर सकेगी। चाइल्ड लाइन 1098 या महिला हेल्प लाइन 181 पर कर सकते हैं डायल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यदि किसी को मदद की जरूरत हो तो तुरंत चाइल्ड लाइन 1098 या महिला हेल्प लाइन 181 पर डायल कर सकते हैं। डायल 100 पर भी सम्पर्क कर मदद ली जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी की इज्जत करते हुए विशेष रूप से माता और बहनों के प्रति समाज के योगदान को कभी नहीं भूलेगी। सरकार महिलाओं के साथ सदैव खड़ी दिखाई देगी। आईए हम सब मिलकर “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े को सफल बनाएं। पखवाड़ा अंतर्गत होंगी अनेक जागरूकता गतिविधियाँ “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े में लगातार 15 दिन विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। पखवाड़े के प्रथम दिन राज्य स्तरीय दो दिवसीय जेंडर संवेदीकरण कंसल्टेशन कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी जिलों के संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल शामिल होंगे। दूसरे दिन युवाओं के साथ “जेन्डर आधारित हिंसा” पर संवाद और ‘जेन्डर आधारित हिंसा का मनो-वैज्ञानिक प्रभाव’ विषय पर चर्चा होगी। साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जेंडर संवेदनशीलता और जेन्डर आधारित मुद्दों से निपटने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल देखभाल संस्थान के कर्मचारियों, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, शौर्य दल और शक्ति निवास तथा ऊर्जा महिला डेस्क कर्मियों के लिये वेबिनार एवं कार्यशाला होगी। पखवाड़े के तीसरे दिन 27 नवम्बर को जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम और इन कानूनों के उल्लंघन के कानूनी परिणामों पर वेबिनार और सत्र का आयोजन और बाल विवाह मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी। इसी क्रम में महिलाओं के अधिकारों, हेल्पलाइन और SHE BOX पोर्टल के प्रति जागरुकता लाने, पास्को, घरेलु हिंसा और बाल विवाह निषेध जैसे प्रमुख कानूनों का प्रचार-प्रसार संचार के विभिन्न माध्यमों से किया जायेगा। जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद कार्यक्रम होंगे। घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुंचने के महत्व पर केन्द्रित गतिविधियाँ होगी। इसके अतिरिक्त कानूनी जागरूकता संबंधी कार्यशाला के साथ सेमिनार, संवाद, काव्य प्रतियोगिता, पीसी और पीएनडीटी एक्ट के प्रति जागरूकता लाने रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और सामुदायिक चर्चाएँ होगी। पखवाड़े अंतर्गत समुदाय जेंडर उन्मुखीकरण, संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, सकारात्मक मर्दागनी पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण, आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता, कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता के प्रति जानकारी देकर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। पखवाड़े के अंतिम दिन राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। साथ ही सभी जिलों से अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।  

राउत ने दावा किया अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय नहीं करके चंद्रचूड़ ने दलबदल के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखीं

नई दिल्ली शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर रविवार को जमकर निशाना साधा। राउत ने आरोप लगाया कि उन्होंने महाराष्ट्र में दल-बदल करने वाले नेताओं के मन से कानून का डर खत्म कर दिया था। राउत ने दावा किया कि अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय नहीं करके चंद्रचूड़ ने दलबदल के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखीं। शिवसेना (यूपीटी) के नेता राउत का यह बयान राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की करारी हार के बाद आया है, जहां महा विकास आघाडी (MVA) के तहत उसने 95 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन केवल 20 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी। एमवीए के अन्य गठबंधन सहयोगियों का प्रदर्शन भी कुछ बेहतर नहीं रहा। कांग्रेस ने 101 में से केवल 16 सीट जीतीं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीट में से केवल 10 सीट जीतीं। संजय राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया, ‘चंद्रचूड़ ने दलबदलुओं के मन से कानून का डर खत्म कर दिया। उनका नाम इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा।’ वर्ष 2022 में अविभाजित शिवसेना में विभाजन के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले पार्टी के गुट ने एकनाथ शिंदे के साथ दलबदल करने वाले पार्टी विधायकों की अयोग्यता पर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। एससी ने अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करने का दायित्व विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ था। विधानसभा अध्यक्ष ने शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को ‘असली राजनीतिक दल’ घोषित किया था। राउत ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे पहले से तय थे। उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन पूर्व न्यायाधीश ने अयोग्यता याचिकाओं पर समय पर फैसला किया होता, तो परिणाम अलग होते। ICU में हैं अदालतें, बोले संजय राउत संजय राउत ने कहा, ‘हम दुखी हैं, लेकिन निराश नहीं हैं। हम लड़ाई को अधूरा नहीं छोड़ेंगे। मतों का विभाजन भी एक कारक था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहरीले अभियान ने हम पर नकारात्मक प्रभाव डाला।’ राउत ने कहा कि नई सरकार का शपथग्रहण समारोह पड़ोसी गुजरात में होना चाहिए। इस बीच, पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में शिवसेना नेता राउत ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग के प्रति संवेदना व्यक्त करने का समय आ गया है, जिसने धनबल के इस्तेमाल पर आंखें मूंद लीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालतें लंबे समय से आईसीयू में हैं।

ग्वालियर में मोहन सर्कार ने मंदिर की 100 करोड़ की जमीन को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया

ग्वालियर रविवार को मध्य प्रदेश में जमकर बुलडजोर गरजा है। ग्वालियर के मध्य तारागंज कोटा लश्कर स्थित श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की लगभग पौने नौ बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। 100 करोड़ रुपए कीमत की इस जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल और अन्य अतिक्रमण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जमीन को कब्जा करने के बाद प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी चल रही थी, जिसे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूत कर दिया। बीते 18 नवंबर को कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रस्ट की जमीन का निरीक्षण किया था। इस मंदिर से जुड़ी माफी औकाफ की जमीन पर बाउंड्री वॉल पाए जाने पर उन्होंने बाउंड्रीवॉल बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबू यादव के नेतृत्व में श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया इस जमीन पर मनोहरलाल भल्ला ने बाउंड्री वॉल बना ली थी।वह प्लाट बेचने की तैयारी में था। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर न केवल बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है, बल्कि बहुत से भोले-भाले लोगों को प्लाट की जालसाजी में फंसने से भी बचाया है। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक प्रदीप महाकाली और पटवारी इकबाल खान की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार डॉ. रमाशंकर सिंह के न्यायालय में मध्यप्रदेश भू-संहिता की धारा-248 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण में विधिवत आदेश पारित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इसमें 100 रुपए की कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम में तहसीलदार ग्वालियर, शिवदत्त कटारे और नायब तहसीलदार डॉ. रमाशंकर सिंह, नगर निगम के मदाखलत अधिकारी शकेशव सिंह चौहान के साथ थाना प्रभारी, विपेंद्र सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय आरआई, पटवारी और नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे।

गुजरात जाएंट्स ने तेलुगू टाइटंस को रोचक मुकाबले में 31-28 से हराया

नोएडा. प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जाएंट्स ने अंतिम सेकेंड में तेलुगू टाइटंस को 31-28 से हरा दिया। गुजरात की जीत में परतीक दहिया (11), सोमवीर (3) और जीतेंद्र यादव हीरो बनकर उभरे। यह सोमवीर ही हैं, जिन्होंने अंतिम रेड पर आशीष नरवाल को सुपर टैकल गुजरात की जीत पक्की की। आशीष ने सात अंक जुटाए जबकि विजय मलिक (15) ने शानदार खेल दिखाया लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। जाएंट्स ने अच्छी शुरुआत करते तीन मिनट में हुए 4-1 की लीड ले ली। जाएंट्स ने जल्द ही स्कोर 3-4 कर दिया। इसके बाद आशीष ने जीतेंद्र का शिकार कर स्कोर बराबर कर दिया। 5-5 के स्कोर पर परतीक डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। इसके बाद मोहित ने ऐसी ही रेड पर आशीष को लपक 10 मिनट की समाप्ति तक गुजरात को 7-5 से आगे कर दिया। ब्रेक के बाद परतीक आउट ऑफ बाउंड हुए, लेकिन जीतेंद्र ने अगली रेड पर मंजीत का शिकार कर फासला बनाए रखा। गुजरात के डिफेंस ने किया काम इसके बाद गुजरात के डिफेंस ने आशीष को भी लपक लिया। अब फासला 4 का हो गया था। टाइटंस के डिफेंस ने परतीक को आउट कर विजय को रिवाइव करा लिया। आते ही विजय ने फासला 2 का कर दिया। 30 मिनट बाद गुजरात 23-21 से आगे थे लेकिन टाइटंस डू ओर डाई पर खेल रहे थे। ब्रेक बाद शंकर ने डू ओर डाई रेड पर गुमान को डैश कर फासला 1 का किया लेकिन सोमवीर ने आशीष को आउट कर स्कोर 24-22 कर दिया। परतीक ने शंकर को गच्चा देकर फासला 3 का किया और अपना सुपर-10 भी पूरा किया। विजय ने फिर दो अंक की रेड के साथ फासला 1 का कर दिया। 18वें मिनट में स्कोर रहा बराबर 18वें मिनट में आशीष ने स्कोर 26-26 किया जो परतीक की रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलने के बाद बराबर ही रहा। गुजरात के लिए हालांकि सुपर टैकल आन हो गया था। सोमवीर ने फिर विजय को सुपर टैकल कर 29-27 की लीड दिला दी। हिमांशु आए और पूरा समय बर्बाद दिया। आशीष ने हालांकि अगली रेड पर फासला 1 का कर दिया। हिमांशु ने फिर पूरा समय लिया। आशीष आए लपक लिए गए। इस तरह गुजरात ने एक रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बावनकुले ने पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए आज बैठक की अध्यक्षता की, कहा-‘महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता तक नहीं होगा’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आलम यह है कि राज्य विधानमंडल में कोई विपक्ष का नेता तक नहीं होगा।’ बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता का नहीं होना कांग्रेस और विपक्षी दलों के गलत कार्यों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में फर्जी बातें फैलाईं और मतदाताओं को धोखा दिया। विधानसभा चुनाव आते ही लोगों को इसके बारे में पता चल गया और मतदाताओं ने उन्हें बाहर कर दिया, जैसे कि हरियाणा में किया था। भाजपा के सीनियर नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए आज बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में चुनाव के कारण हमारा सदस्यता अभियान रोक दिया गया था। अब हमने महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ इसे फिर से शुरू किया है। मुंबई में सुनील राणे, पश्चिमी महाराष्ट्र में राजेश पांडे और अन्य नेता सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे।’ उन्होंने कहा कि हमने आज 1.51 करोड़ नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है, कल हमारी एक और बैठक होगी। अगले कुछ दिनों में संगठनात्मक कार्यों के लिए हमारी कई बैठकें होंगी। हम अपनी पार्टी में नए मतदाताओं को जोड़ना चाहते हैं, नए सदस्यता अभियान का यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। नाना पटोले मात्र 200 मतों के अंतर से चुनाव जीते चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। इसकी प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले मात्र 200 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व इस पर फैसला करेगा। महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) सिर्फ 46 सीट ही जीत सका। एमवीए में कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना(यूबीटी) शामिल हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स को 13 अंक से हराया, हरियाणा स्टीलर्स शीर्ष पर

नोएडा. हरियाणा स्टीलर्स ने शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 72वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स पर 43-30 से शानदार जीत हासिल करने के लिए एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिवम पटारे और विनय ने सुपर 10 पूरे किए, जबकि नवीन और मोहम्मदरेज़ा शादलोई ने मजबूत डिफेंस का नेतृत्व किया। हरियाणा स्टीलर्स ने सीजन की सबसे मजबूत टीम के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी, अर्जुन देशवाल का सुपर 10 जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए एक निराशाजनक शाम में एकमात्र उज्ज्वल बिंदु था। पहले हाफ की शुरुआत दोनों टीमों ने एक-दूसरे के डिफेंस को परखने के साथ की, लेकिन आखिरकार, हरियाणा स्टीलर्स ने विनय के दो-पॉइंट रेड के ज़रिए पहला खून बहाया, जिसने एक प्रभावशाली प्रदर्शन की नींव रखी। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने कप्तान अर्जुन देशवाल पर बहुत भरोसा किया, जिन्होंने अपने साथियों के सामने प्रतिद्वंद्वी के दबाव का सामना करते हुए अपनी टीम के लिए आक्रमण किया। पहले हाफ के बीच में ही निर्णायक मोड़ आया जब हरियाणा स्टीलर्स ने पहला ऑल-आउट किया, जिससे उनकी बढ़त सात अंकों की हो गई। शैडलोई के शानदार एंकल होल्ड और नवीन के बिल्कुल सही समय पर किए गए टैकल ने दो बार के पीकेएल चैंपियन को नियंत्रण में रखा, जबकि शिवम पटारे और विनय ने लगातार विपक्षी डिफेंस को कमजोर किया और हरियाणा स्टीलर्स ने 22-12 की बढ़त के साथ हाफटाइम में प्रवेश किया। दूसरे हाफ में स्टीलर्स ने अपना दबदबा और मजबूत किया। लकी शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, जिन्होंने शिवम पटारे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सुपर टैकल हासिल किया, जयपुर पिंक पैंथर्स किसी भी गति को बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे। स्टीलर्स ने मैच को प्रभावी ढंग से सील करने के लिए दूसरा ऑल-आउट किया, जिससे उनकी बढ़त 15 अंकों तक पहुँच गई। शिवम पटारे के प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें एक अच्छी तरह से योग्य सुपर 10 अर्जित किया, जबकि विनय ने भी लगातार रेडिंग के माध्यम से उसी मील के पत्थर तक पहुँचते हुए टीम को अंततः 13 अंकों के अंतर से जीत दिलाई। स्टीलर्स की रक्षात्मक इकाई, विशेष रूप से नवीन ने अपनी बिजली की तरह तेज़ एंकल होल्ड और शैडलोई के तीन टैकल पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग के शीर्ष पर अपनी बढ़त को आठ अंकों तक बढ़ा दिया।

कांग्रेस को भी जनता ने मजबूत जवाब दिया है, यह देश कई लोगों के बलिदान से बना है, ‘दैत्यों के साथ जो होता है वही हुआ’: कंगना

नई दिल्ली भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर महायुति गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये हमारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और हम महाराष्ट्र व पूरे भारत की जनता के धन्यवादी हैं।’ कंगना से पूछा गया कि उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी हार होगी, क्या आपको इसकी उम्मीद थी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी उम्मीद थी। इतिहास गवाह है और मेरे कई रील्स भी वायरल हुए हैं। आखिर हम दैत्यों और देवताओं को कैसे पहचानते हैं। जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं, वे दैत्य श्रेणी के ही होते हैं। हमारी पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण, अनाज, गैस सिलेंडर और शौचालय आदि दिया है। इससे पता चल जाता है कि कौन दैत्य है और कौन देवता है। दैत्यों का वही हुआ जो हमेशा होता है। उनकी हार हुई है।’ कंगना रनौत ने कहा कि महाभारत में एक ही परिवार था। फिर भी, उनमें फर्क कितना ज्यादा था। उन्होंने कहा, ‘आप देखिए कि मेरा घर तोड़ा गया। मुझे गंदी-गंदी गालियां दी गईं। उन लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। कांग्रेस को भी जनता ने मजबूत जवाब दिया है। यह देश कई लोगों के बलिदान से बना है। कुछ मुर्खों के इकट्ठे हो जाने से देश के टुकड़े नहीं हो सकते हैं।’ कंगना से पूछा गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर आप किसे देखती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है। हमारे पास नेतृत्व के लिए एक से बढ़कर एक लोग हैं। संभल में पथराव की घटना पर कंगना ने क्या कहा उत्तर प्रदेश के संभल में पथराव की घटना पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि हमारे देश में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते। ऐसे इलाकों में लोग शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और शरणार्थियों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि हमारा जो ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का मंत्र हैं, उसका महत्व हमें साफ-साफ दिखता है। हमें अपने देश में एकजुट रहना होगा।

रिकी पोंटिंग बोले – पंजाब किंग्स को पावरहाउस में से एक बनाना है लक्ष्य

जेद्दा (सऊदी अरब). इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी से पहले, पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि उनका लक्ष्य 10 टीमों के टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी को पावरहाउस में से एक बनाना है। पंजाब किंग्स ने विकेटकीपर-ओपनर प्रभसिमरन सिंह और मध्यक्रम के बल्लेबाज शशांक सिंह की अनकैप्ड जोड़ी को बरकरार रखा है। वे 110.5 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरते हैं, जो सभी दस आईपीएल टीमों में सबसे बड़ा है। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से कहा,“मैं कुछ सफल टीमों के साथ रहने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। इसलिए कुछ वर्षों तक मुम्बई और फिर दिल्ली,जहां हमने वहां प्लेऑफ़ में जगह बनाने का अच्छा प्रदर्शन किया। और मुझे पंजाब किंग्स लाइनअप में कुछ युवा खिलाड़ियों का लुक पसंद आया।” पोंटिंग ने कहा, ”तो यह वास्तव में मुख्य आकर्षण था, लेकिन मुख्य रूप से, यह था, बहुत हद तक शून्य से शुरू करने में सक्षम होना। इसका उद्देश्य फ्रेंचाइजी को आईपीएल के पावरहाउस में से एक बनाना और इसे वास्तव में गतिशील, मज़ेदार माहौल बनाना है जिसका हर कोई हिस्सा बनना चाहता है।” उन्होंने अपने दृष्टिकोण से एक सफल नीलामी के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। “मुझे लगता है कि एक सफल नीलामी के लिए तीन सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं। एक निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करना है कि आप अपनी रणनीति पर टिके रहें और इतनी जल्दी हार न मानें।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नीलामी की मेज पर शांत और स्पष्ट होना भी वास्तव में एक महत्वपूर्ण बात है। और फिर उस दिन संचार क्योंकि, आप जानते हैं, आप विश्लेषकों के साथ काम कर रहे हैं, आप अपने मालिकों के साथ काम कर रहे हैं। संचार महत्वपूर्ण है।” दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में दस टीमें 577 खिलाड़ियों के पूल में से 204 स्लॉट भरने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनमें से 70 उपलब्ध स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार पर कैंटर ओवरटेक करते समय पलटा, हादसे में कृपालु महाराज की तीन बेटियों में से एक की मौत, दो घायल

प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ के संस्थापक और मथुरा के प्रेम मंदिर वाले जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियों के साथ बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार पर कैंटर ओवरटेक करते समय पलट गया। इससे कार में सवार जगदगुरु की सबसे बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। दोनों अन्य बेटियां कृष्णा और श्यामा घायल हैं। इसके चार अन्य लोग भी घायल हैं। सभी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी कुंडा के मनगढ़ आश्रम पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। मनगढ़ में तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है। विशाखा का पार्थिव शरीर आज शाम 4 बजे वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा। इसके बाद अनुयायियों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। सोमवार को यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा। कृपालु महाराज का निधन भी हादसे में हुआ था। कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ के संस्थापक जगदगुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियां भक्ति धाम कृपालु परिषद की अध्यक्ष 72 वर्षीय डॉ. विशाखा त्रिपाठी, 68 वर्षीय डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और 66 वर्षीय डॉ. श्यामा त्रिपाठी शनिवार रात दो गाड़ियों से दिल्ली जा रही थीं। आगे वाली गाड़ी में विशाखा के साथ वृंदावन के व्यवस्थापक संजय और महिला सेवादार थी। व्यवस्थापक संजय ही गाड़ी चला रहे थे। पीछे वाली गाड़ी में कृष्णा और श्यामा थीं। गाड़ी को सेवादार दीपक चला रहे थे। आगरा से आगे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रात करीब 3:00 बजे पीछे से आए एक कैंटर ने दोनों गाड़ियों को ओवरटेक किया और अचानक अनियंत्रित होकर पहली गाड़ी पर पलट गया। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी उसी में घुस गई। कृपालु महाराज की बेटियों संग हादसा आसपास के लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दोनों गाड़ियों से बाहर निकाला और दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले गई। वहां विशाखा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही मनगढ़ के भक्ति धाम में शोक की दौड़ गई। मनगढ़ में 3 दिन का शोक घोषित किया गया है। डॉ. विशाखा का अंतिम संस्कार वृन्दावन में किया जाएगा। करीब 15 साल पहले कृपालु महाराज की भी एक हादसे में ही मौत हुई थी। 13 नवंबर 2013 को 91 वर्ष की उम्र में कृपालु जी महाराज ने अंतिम सांस ली थी। प्रतापगढ़ के आश्रम में फिसलने के कारण उनके सिर चोट आई थी, जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका निधन हो गया। देश में कई जगद्गुरु हुए लेकिन जगद्गुरुत्तम की उपाधि केवल कृपालु जी महाराज को ही मिली है। जगद्गुरु कृपालु जी महाराज पहले ऐसे गुरु हैं, जिनका कोई शिष्य नहीं है लेकिन लाखों अनुयायी हैं। कृपालु जी महाराज का जन्म 06 अक्टूबर 1922 को प्रतापगढ़ के मनगढ़ में हुआ था। कृपाजी जी महाराज ने हाई स्कूल से 7वीं तक की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए मध्य प्रदेश चले गए। 14 वर्ष की आयु में इन्होंने तृप्त ज्ञान को प्राप्त कर लिया। इसके बाद इनका विवाह हो गया और गृहस्थ जीवन बिताने लगे। कृपालु जी महाराज की पांच संतान हैं, जिसमें दो बेटे घनश्याम और बालकृष्ण त्रिपाठी और तीन बेटियां विशाखा, श्यामा और कृष्णा हैं। हादसे में अब विशाखा की मौत हो गई। दो अन्य बेटियां घायल हैं।

‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड’ से फिक्की करेगा खो खो फेडरेशन को सम्मानित

नई दिल्ली. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को खेलों में उनके सराहनीय योगदान के लिए ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024’ से सम्मानित करेगा। फिक्की ने खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को ‘बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन 2024’ चुना है। यह पुरस्कार 14वें ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मिट’ के दौरान 30 नवम्बर को खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल को फिक्की फेडरेशन हाउस में प्रदान किया जायेगा। फिक्की द्वारा खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को भेजे गए पत्र में कहा, “खेलों में आपके उत्कृष्ट योगदान और बेमिसाल समर्पण ने न केवल उत्कृष्ठता में बेंच मार्क स्थापित किया है बल्कि असंख्य खिलाडियों को जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया है यह पुरस्कार खो खो फेडरेशन के अथक परिश्रम ,जूनून, उत्साह तथा देश के खेल मानचित्र में गहरी छाप छोड़ने के लिए प्रदान किया जायेगा।” खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने फिक्की को इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो खो फेडरेशन द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को पहचान है। उन्होंने कहा यह पुरस्कार से खो खो फेडरेशन को आगामी विश्वकप को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेंच मार्क तय होंगे और खो खो के ओलिंपिक और एशियाई खेलों में शामिल होने का मार्ग प्रसस्त होगा। सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को ग्रामीण स्तर तक खो खो खेलने वाले उन करोड़ों खिलाडियों को समर्पित किया जोकि युगों युगों से बिना किसी आर्थिक लाभ या सरकारी प्रोत्साहन के इस खेल को अभी तक लोगों के दिलों में जिन्दा रख सके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live