LATEST NEWS

सरल संयोजन पोर्टल से ऑनलाइन बिजली कनेक्शन लेना आसान

कंपनी कार्यक्षेत्र में अब तक 1 लाख 90 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया कनेक्शन भोपाल सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से भोपाल शहर में घरेलू, गैर घरेलू तथा अस्थाई श्रेणी के लगभग 1 लाख 90 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को घर बैठे ही नवीन कनेक्शन प्रदान किये गए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं हेतु सरल और सुवधिाजनक तरीके से त्वरित नवीन बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया है कि कंपनी के पोर्टल पर आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में तत्काल नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नये कनेक्शन लेने के लिए बिजली कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home अथवा UPAY एप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज अपलोड कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर आनलाइन शुल्क जमा करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन आवेदन एवं भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उपभोक्ता को एक एसएमएस के माध्यम से आवेदन की स्वीकृति मिलते ही बिजली कंपनी द्वारा समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर विधिवत किए गए आनलाइन आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कंपनी की ओर से स्टेप बाई स्टेप कंफर्मेशन दिया जाएगा। बिजली कर्मचारी द्वारा सर्वे करने के बाद लाइनमेन नये कनेक्शन के लिए मीटर लेकर उपभोक्ता के परिसर में पहॅुंच जाएगा। आनलाइन आवेदन में बिजली खंभे से उपभोक्ता के परिसर में स्थापित होने वाले मीटर की दूरी तक सर्विस केबल लगाने की सुविधा सशुल्क मुहैया कराई जाएगी। सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत उपभोक्ता के घर या परिसर में कनेक्शन को जारी करने में किसी भी तरह की देरी नहीं की जा सकेगी। यह कार्य बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

भारत फाइनेंस कंपनी में करीब 38 लाख का गबन, फरार आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

रामानुजगंज भारत फाइनेंस कंपनी में गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रामानुजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कंपनी में काम करते हुए 37 लाख 99 हजार रुपये का गबन किया था और पिछले एक साल से अलग-अलग स्थानों पर छिपा हुआ था. जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड में कार्यरत सुरेंद्र दास (24 वर्ष) ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर बैंक से ग्राहकों को मिलने वाली रकम और जमा राशि का गबन कर उसे अपने व्यक्तिगत उपयोग में खर्च किया. इस मामले में रामानुजगंज थाने में धारा 409 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के तीन अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. सुरेंद्र दास, जो सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंचला माझापारा गांव का निवासी है, लंबे समय से फरार था. पुलिस को मुखबिर से सुरेंद्र की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सुरेंद्र को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

साल दर साल बढ़ते ही जा रहे दाम निर्माण सामग्री के दाम, कैसे हो सपनो का आवास पूर्ण

रायगढ़ अति गरीब लोगों के आवास अधूरे पड़े हैं। प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2016-17 में शुरू हुई थी। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में 942 से ज्यादा आवास ऐसे हैं जो या तो अधूरे हैं, या निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। नगर निगम स्तर पर भी 200 से ज्यादा आवास के मामले लंबित पड़े हैं। सिविल इंजीनियर का कहना है कि वर्ष 2016 से 2023 तक शहरी क्षेत्र में अनुदान 2.50 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में अनुदान 1.30 लाख रुपये के साथ 17 हजार रुपये की मनरेगा मजदूरी का प्रविधान किया गया था। अब सामग्री के दाम आसमान पर पहले महंगाई कम थी तो इतनी लागत में मकान बन गए। वर्ष 2024 तक निर्माण सामग्री के दाम आसमान पर चढ़ गए। 18 प्रतिशत जीएसटी अलग है। वही देखा जाए तो इससे अब अनुदान राशि से मकान बनाना मुश्किल है। कम दिख रही राशि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में वर्ष 2024 में लागत 10 हजार रुपये कम दिख रही है। पहले लागत 1.30 लाख रुपये दिख रही थी, अब 1.20 लाख नजर आ रही है। इस लागत के साथ 18 हजार रुपये मनरेगा मजदूरी और 12 हजार शौचालय के अलग हैं। सरकार ने लागत राशि घटा दी है। इस साल 22 हजार मकान बनाए जाने हैं। नौ साल में इतने बढ़े निर्माण सामग्रियों के दाम सामग्री – साल 2016- 2024 सीमेंट 225 – 340-350 रु. बोरीछड़ 40-53-55 रु. किलो रेत 1,500 रुपये -3000 रुपये ट्राली गिट्टी -1,000 रुपये- 3,500 रुपये ट्राली फेक्ट फाइल आवास अनुदान 2.50 लाख रुपये शहरी एवं 1.50 ग्रामीण आवास अनुदान केस नबंर एक कर्ज लेकर पूरा कराया काम लैलूंगा रहवासी मिनकेत प्रधान साहू ने बताया कि उनको पीएम की अनुदान राशि मिली है, लेकिन इतने में निर्माण नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कर्ज से लेकर निर्माण कार्य पूरा करवाया गया। सरकार को अनुदान राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए। केस नबंर दो – निर्माण में लगात अधिक कैसे कराए पूरा दिनेश मंडल धर्मजयगढ़ ने 2018 में मकान का आवंटन हुआ था, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ। आवंटन की किस्तें भी लंबे इंतजार के बाद मिली हैं। जो निर्माण सामग्री पहले सस्ते में मिलती थी वह महंगी हो गई है। एक नजर रायगढ़ में आवास योजना पर     तहसील – टारगेट- पूर्ण -अपूर्ण     धर्मजयगढ़ -14576-13520-1056     घरघोड़ा-4857-4676-181     खरसिया-9569-9212-357     लैलूंगा-4677-4507-169     पुसौर- 10825-10487-338     तमनार-4270-4158-112     रायगढ़ -9019-8794-225     टोटल- 57753-55355-2438  

संविधान निर्माण के साथ अलंकरण में भी मध्यप्रदेश के मनीषियों ने दिया अविस्मरणीय योगदान

मध्यप्रदेश के चित्रकार के हुनर से सजा है संविधान भोपाल भारतीय संविधान के निर्माण में मध्यप्रदेश के मनीषियों ने भी अपना अमूल्य और अविस्मरणीय योगदान दिया है। लगभग तीन वर्ष में लिखे गए संविधान को संविधान सभा के 299 सदस्यों ने तैयार किया, इनमें मध्यप्रदेश के भी 19 मनीषी शामिल हैं। संविधान की निर्मात्री समिति के प्रमुख बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मस्थल भी मध्यप्रदेश में इंदौर जिले का महू कस्बा है। इनके साथ ही सर डॉ. हरिसिंह गौर संविधान सभा के सदस्य तो थे ही, उन्होंने निर्माण से पूर्व ही सर्वप्रथम संविधान का प्रारूप प्रस्तुत किया था। उन्होंने संविधान को संवारने के साथ इसमें सम्मिलित करने के लिए हिंदू लॉ की व्याख्या भी की थी। अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में हिंदी को राजभाषा का दर्जा देने का सुझाव दिया था। संविधान सभा में इसके लिए सशक्त तर्क प्रस्तुत किए थे। उनकी पहल पर अंततः अनुच्छेद-343 में देश की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी को माने जाने का प्रावधान किया गया। मध्यप्रदेश के श्रमिक नेता श्री रतनलाल मालवीय ने भी संविधान सभा में शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। संविधान के बारे में नागरिकों को जागरूक करने और संविधान के महत्व के प्रसारण के उद्देश्य से देश भर में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन लगे लगे। भारत का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया था। इसे आधिकारिक रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। पहली बार संविधान दिवस डॉ. गौर की जयंती 26 नवंबर 2015 को मनाया गया। तब से प्रति वर्ष यह दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। संविधान के अलंकरण में मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्में कलाविद एवं चित्रकार श्री राममनोहर सिंह ब्योहार ने अपने हुनर का योगदान दिया, उनके इस योगदान के स्मरण के बिना संविधान की चर्चा अधूरी ही रहेगी। उनके ही चित्रों से संविधान के प्रस्तावना पृष्ठ को अलंकृत किया गया है। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए लगभग 10 चित्रों को संविधान में अलग-अलग पृष्ठों पर स्थान दिया गया है। इन चित्रों के माध्यम से देश की गौरवगाथा प्रस्तुत की गई है। उनके पहले चित्र में सिंधु घाटी सभ्यता के प्रतीक वृषभ को शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता के गुजरात स्थित लोथल बंदरगाह के साथ सुमेरियन सभ्यता के बंदरगाह बेबीलोन को जोड़ते हुए चित्र बनाए। इसके साथ ही फारस में मिले स्वास्तिक को भी उनके परामर्श पर संविधान में दर्शाया गया, ताकि यह बताया जा सके कि फारस तक भारत की सभ्यता विस्तृत थी। शैव संप्रदाय के नटराज, उड़ीसा के कलिंग साम्राज्य का कोणार्क सूर्य मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय की मुहर, देश के इतिहास में स्वर्णिम युग कहे जाने वाले गुप्तकाल की मुद्राओं के साथ ही भारत की प्राकृतिक संपदा की विविधता को दर्शाते श्री राममनोहर सिंह जी के लैंडस्केप चित्रों से संविधान के अलग-अलग पृष्ठों को सजाया गया था। श्री राममनोहर सिंह ब्योहार ने अपने इस योगदान के बदले में किसी भी प्रकार का पारिश्रमिक लेना स्वीकार नहीं किया था। बल्कि, जब उनसे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और पं. जवाहर लाल नेहरू ने प्रस्तावना पृष्ठ के अलंकरण के बाद हस्ताक्षर करने का आग्रह किया तो उन्होंने एक स्थान पर प्रतीक स्वरूप सिर्फ “राम” लिख दिया था। भारतीय संविधान के 75 वर्ष देश की प्रगति, एकता और न्याय का प्रतीक है। संविधान न केवल अधिकारों के प्रति, बल्कि कर्त्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाता है। इसी के दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष मध्यप्रदेश सरकार “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान चलाकर आमजन में जागरूकता लाने की अहम पहल कर रहा है। संविधान दिवस पर भोपाल में “संविधान दिवस पद यात्रा” निकाली जाएगी। साथ ही रवीन्द्र भवन भोपाल में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में संविधान दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा।

शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, अनियंत्रित होकर घुसी खेत में, हादसे में 6 लोग घायल

बालोद छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित कोरगुड़ा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई और एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से सभी को गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैक्सी कैब में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव उमरादाह लौट रहे थे। तभी अचानक कैब का चालक जो नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चालक शराब के नशे में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। कैब में कुल 17 लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

शीतलहर: ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर मासूम

बिलासपुर न्यायधानी में सुबह-सुबह शहर को ठंडी हवाओं और हल्के कोहरे ने अपनी चादर में लपेट लिया है। लोगों को सूर्य की पहली किरणें देखने के लिए अब देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह के वक्त रजाई छोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। सूरज की गर्माहट भी दिन चढ़ने पर ही महसूस हो रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। शीतलहर जैसी स्थिति ने न केवल जनजीवन को धीमा कर दिया है, बल्कि आम दिनचर्या से लेकर खान-पान और बाजारों तक सब कुछ बदल दिया है। सुबह ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। खेल मैदानों में अब सूरज उगने के बाद ही गतिविधियां शुरू हो रही हैं। लोग देर तक रजाई में रहते हैं। रूम हीटर और अलाव ठंड से बचाव का प्रमुख साधन बन गए हैं। ठंड के चलते बदल रही आदतें सर्दी के असर ने रसोई के रुझान को भी बदल दिया है। अब घरों में गर्म तासीर वाले भोजन को प्राथमिकता दी जा रही है। दाल-चावल के साथ-साथ अदरक वाली चाय, सूप और मेथी, सरसों जैसी सब्जियां लोगों के मेन्यू में शामिल हो गई हैं। फ्रीज में रखे ठंडे पानी और खाद्य पदार्थों से लोग बच रहे हैं। आइसक्रीम, दही और छाछ का सेवन लगभग बंद हो चुका है। शहर में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी बाजारों में गर्म कपड़ों की रौनक देखते ही बन रही है। स्वेटर, जैकेट, मफलर, शाल और दस्ताने खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कपड़ा विक्रेता आर वाधुमल के अनुसार ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण ऊनी कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। शनिचरी, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, बुधवारी और सरकंडा क्षेत्र के दुकानों में देर रात तक ग्राहकी बनी रहती है। स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव स्वास्थ्य विशेषज्ञ ठंड में बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी पीने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं। सुबह की हल्की धूप में बैठना और गर्म तरल पदार्थों का सेवन करने से सर्दी से बचा जा सकता है। इधर लोग सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में जल्दी लौट रहे हैं। अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिशें हो रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था देखी जा रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन प्रारंभ हो रहा है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बहुत हल्की वृद्धि हुई है। पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 24 नवंबर 14.4 23 नवंबर 13.2 22 नवंबर 13.6 21 नवंबर 14.6 20 नवंबर 14.4

उप मुख्यमंत्री ने कहा- ऐतिहासिक नगरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध

बिलासपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने जन्म दिवस पर रतनपुर में सफाई कर्मचारियों का पद प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया और ऐतिहासिक नगरी के गौरव को लौटाने का वादा किया। महामाया देवी के दर्शन कर उन्होंने राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मकान की चाबियां सौंपी । कार्यक्रम में लगभग 2 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई, जिसमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा रतनपुर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। पिछले 10 महीनों में 6 करोड़ रुपए की योजनाओं को पूरा किया गया है। हम इस नगरी के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए ईमानदारी से कार्यरत हैं। उपमुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओ ने तौला लड्डूओ से जन्म दिवस पर उप मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओ ने लड्डुओं से तौला और मिठाई वितरित किया । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दीं।     मंदिर का निर्माण विक्रम संवत् 1552 में हुआ था।     मंदिर का जीर्णोद्धार वास्तुकला विभाग द्वारा कराया गया है।     मंदिर का स्थापत्य कला भी बेजोड़ है।     गर्भगृह और मंडप एक आकर्षक प्रांगण के साथ किलेबंद हैं।     जिसे 18 वीं शताब्दी के अंत में मराठा काल में बनाया गया था।     भारत में फैली 52 शक्तिपीठों में से एक है। देवी महामाया शक्तिपीठ रतनपुर।     मंदिरों और तालाबों का यह नगर मां महामाया के नगर के नाम से विख्यात है।     न्यायधानी बिलासपुर से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है रतनपुर।     आदिशक्ति मां महामाया देवी की पवित्र पौराणिक नगरी रतनपुर का इतिहास प्राचीन एवं गौरवशाली है।  

डीएम के निर्देश के बाद रफ्तार से आने वाली गाड़ियों पर लग रही है ब्रेक

देहरादून. विगत दिनों ओएनजीसी चौक में सड़क दुर्घटना को लेकर, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने रेखीय विभाग के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत, उन्होंने ओएनजीसी चौंक सहित शहर के अन्य चौक एवं सड़कों को सुरक्षात्मक बनाने हेतु सुधारीकरण कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि मानक के अनुरूप सड़क को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क में किसी भी प्रकार घटना ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाय। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुधारीकारण का कार्य प्रगति पर है, मानक के अनुरूप कार्यदाई विभाग सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटी है, जिसके चलते ओएनजीसी चौक में गति अवरोधक का कार्य किया गया, जहां अब चौक में आने वाली गाड़ियों की गति धीमी होती दिखाई दे रही है।

19 जिलों में बनेंगे जनजातीय ग्रामीण हाट बाजार

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में होने वाले विकास कार्यों के लिये बनाये गये हैं 6 सेक्टर्स भोपाल जनजातीय कार्य, लोक सेवा प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के चहुंमुखी विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए)” चलाया जा रहा है। इस अभियान में मध्यप्रदेश के 11 हजार 377 चिन्हित जनजातीय बहुल गांवों में हर जरूरी विकास कार्य कराये जायेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि अभियान में होने वाले विकास कार्यों के लिये 6 सेक्टर्स बनाये गये हैं। पहले सेक्टर में “जनजातीय बहुल गांवों में घरेलू एवं सामुदायिक बुनियादी संरचनाएं” तैयार की जायेंगी। इसमें जनजातियों को पक्का मकान, पक्की सड़क, हर घर नल से पेयजल, होम स्टे, जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केन्द्र स्थापना एवं घर-घर घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी संरचनाएं निर्मित की जायेंगी। दूसरे सेक्टर में “स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार” के लिये मोबाइल मेडिकल यूनिट, सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन के लिए देखभाल/सक्षमता केंद्र, नई आंगनवाड़ियां एवं पोषण वाटिकाओं का निर्माण तथा सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे। “शिक्षण एवं प्रशिक्षण” के तीसरे सेक्टर में जरूरी संस्था में छात्रावास, जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिये आश्रम एवं विद्यालयों का निर्माण एवं जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) बनाये जायेंगे। चौथे सेक्टर में “विद्युतीकरण कार्य” में ग्रिड बिजली कनेक्शन, ग्रिड सोलर कनेक्शन एवं शासकीय संस्थानों की छत पर सोलर सिस्टम लगाये जायेंगे। पाँचवें “आर्थिक सशक्तिकरण” सेक्टर में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार दावों का त्वरित प्रदाय, वन अधिकार पत्र धारकों के लिये जीविका उपार्जन की व्यवस्था, मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन विस्तार के लिये सभी जरूरी सहयोग प्रदान किये जायेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में “कनेक्टिविटी बढ़ाने” के छठवें सेक्टर में रिमोट एरियाज में फोर-जी मोबाइल कनेक्टिविटी एवं डिजिटल इनीशिएटिव्स के प्रसार पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि इस अभियान में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा देशभर में 100 ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स (टीएमएमसी) या ‘जनजातीय ग्रामीण हाट बाजार’ या कहें ट्राईबल मार्ट तैयार करने की योजना है। अभियान के तहत राज्य सरकार की ओर से केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को 19 जिलों में एक-एक टीएमएमसी जनजातीय ग्रामीण हाट बाजार या ट्राईबल मार्ट स्थापना के लिये विधिवत् प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये टीएमएमसी बुरहानपुर, खण्डवा (खालवा में), झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, धार, मण्डला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिण्डौरी, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सीधी में बनाये जाना प्रस्तावित हैं। प्रस्ताव अनुसार ये टीएमएमसी एक-एक करोड़ रूपये लागत से लगभग 2000 स्क्वायर मीटर लैंड एरिया में बनाये जायेंगे, जिसका बिल्ट-अप लैंड एरिया करीब 367.80 स्क्वायर मीटर होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिये राज्य एवं जिला स्तर से विभिन्न प्रकार की सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां (कैम्पेनिंग) भी संचालित जायेंगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के क्रियान्वयन के लिये प्रदेश के सभी जिलों के 267 ब्लॉक के 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांव चिन्हित किये गये हैं। इन गांवों में रहने वाले 18 लाख 58 हजार 795 जनजातीय परिवारों की कुल 93 लाख 23 हजार 125 जनजातीय आबादी को इस अभियान के सभी तय लक्ष्यों से सीधे तौर पर लाभान्वित करने की सरकार की योजना है। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तर पर वन अधिकार अधिनियम प्रकोष्ठ (एफआरए सेल) एवं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) की स्थापना भी की जायेगी। क्रियान्वयन से जुड़े विभागों के प्रशिक्षण के लिये राज्य स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी। इस अभियान में केन्द्र सरकार के 18 विभागों/मंत्रालयों की 25 प्रकार की नागरिक/आधुनिक सेवाएं/सुविधाएं लक्षित आबादी को प्रदान की जायेंगी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहापीड़ित जनों के लिए आरोग्य भारती का सेवा भाव अनुकरणीय है

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीड़ित जनों के लिए आरोग्य भारती का सेवा भाव अनुकरणीय है। फिजियोथैरेपी से जुड़े विद्यार्थी और सेवार्थी आरोग्य भारती के सेवा भावी कार्यों से प्रेरणा ले। गरीब, वंचित और पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा सक्रिय सहभागिता करें। राज्यपाल पटेल रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने फिजियोथैरेपी से जुड़े विशेषज्ञ और चिकित्सकों से कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उपचार और शोध में फिजियोथैरेपी के उपयोग और संभावना पर मंथन करे। उन्होंने कहा कि शरीर और मन की तंदुरूस्ती के लिए युवा स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। पौष्टिक खान-पान, नियमित योग, व्यायाम, भरपूर पानी और नींद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हम सभी खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली से स्वास्थ्य में गिरावट, परेशानी और कष्ट का अनुभव करते हैं। ऐसे समय में फिजियोथैरेपी के माध्यम से बिना किसी दवा, मरहम और सर्जरी के संपूर्ण स्वास्थ्य को समग्र रूप से ठीक किया जाना सम्भव है। उन्होंने कहा कि फिजिकल थैरेपी, व्यक्ति की जीवन चर्या, खान-पान और शरीर की प्रभावी देखभाल से चमत्कारी परिणाम दे सकती है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “सबके लिए स्वास्थ्य” के लक्ष्य को प्राप्त करने में फिजियोथैरेपी का प्रसार महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इसके लिए जरूरी है कि फिजियोथैरेपी पद्धति का प्रभावी अभिलेखन हो। शोध और अनुसंधान के प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी चिकित्सा प्रणाली तक वंचित और गरीब जन की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों में आरोग्य भारती जैसी संस्थाऐं समाज का नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होंने देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रचार और सहयोग प्रयासों के लिए संस्था की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान धनवन्तरी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पटेल का आरोग्य भारती संस्था भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष ने श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. अभिजीत देशमुख ने दिया। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने संस्था के कार्यों और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। राज्य निजी विश्वविद्यालय विनिमायक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह और चिरायु मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. अजय गोयनका ने अपने विचार रखे। आभार डॉ. पी.आर. सुरेश ने माना। कार्यक्रम में फिजियोथैरेपी से जुड़े चिकित्सक, विशेषज्ञ, विद्यार्थी उपस्थित थे।  

रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून. सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8.00 सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर राजपुर रोड से होते हुए सचिवालय का एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात एटीएम चौक पर समाप्त हुआ। रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता को अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन प्रदीप सिंह रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा एवं महासचिव राकेश जोशी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी एवं महिला वर्ग में गोदावरी रावत चैंपियन रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न आयु समूह के महिला ओपन वर्ग में रश्मि, 30 प्लस में रेखा, 40 प्लस में निधि, एवं पुरुष ओपन वर्ग में कुशल सिंह, 30 प्लस में शोबन सिंह, 50 प्लस में दिनेश चंद्र तथा 60 प्लस में आरएस चौहान प्रथम स्थान पर है। क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी ने अवगत कराया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन कर सचिवालय परिसर में कार्यरतअधिकारी कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष रीता कौल, रीना शाही, निधि, अर्चना कोहली, चंद्रशेखर, सुभाष चन्द्र लोहनी, डॉ आरएस राणा, प्रदीप पपनै, जीडी नौटियाल, रूपचंद गुप्ता, हर्षमणि भट्ट, एमपी रतूड़ी सहित 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

पटवारी को भितरवार में 25 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

ग्वालियर ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने भितरवार में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी भितरवार तहसील के गोधारी लुहारी हल्के पर पदस्थ है। आरोपित पटवारी को भितरवार में वार्ड क्रमांक 8 में गुरुद्वारे की दुकानों में अपने आफिस से ही पकड़ा गया है। आरोपित पटवारी उमाशंकर आदिवासी है। लोकायुक्त की टीम मौके प कार्रवाई कर रही है। टीम निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है।   ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के ग्राम टीकरी थाना रिठौरा कलां निवासी 35 वर्षीय किसान चंद्रभान सिंह गुर्जर ने एक शिकायती आवेदन ऑफिस में दिया था जिसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत थी। ऑनलाइन नामांतरण के बदले मांगी किसान से रिश्वत  आवेदन में चंद्रभान सिंह गुर्जर ने बताया, ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील के ग्राम खडीचा में स्थित उसकी माँ के नाम की 18 बीघा 13 विस्वा कृषि भूमि का ऑनलाइन नामांतरण करवाने के एवज में हल्का पटवारी उमाशंकर आदिवासी 5000 रु प्रति बीघा के हिसाब से कुल 90000 रुपये रिश्वत की मांग की लेकिन बातचीत करने पर वो 25000 रुपये लेकर नामांतरण करने के लिए तैयार हो गया। आवेदक की शिकायत मिलने के बाद ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और इसका प्रमाण मिलने पर ट्रैप प्लान की, ट्रैप दल द्वारा आज 25 नवम्बर को पटवारी उमाशंकर आदिवासी को तहसील भितरवार के पीछे गुरुद्वारे के पीछे दुकान में बने अपने निजी कार्यालय में आवेदक से 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7 के अन्तर्गत कार्यवाही कर रही है।

शस्त्र लायसेंस निरस्ती के चलते उपभोक्ता ने जमा कराई 1 लाख 17 हजार रूपये की बकाया राशि

भोपाल जिला मजिस्ट्रेट दतिया द्वारा शस्त्र लाइसेंस निरस्ती के नोटिस के चलते कसेरूआ जिला दतिया निवासी बिजली उपभोक्ता श्री आशाराम ने 1 लाख 17 हजार की बकाया राशि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में जमा कर दी है। गौरतलब है कि यह राशि लंबे समय से उपभोक्ता द्वारा अदा नहीं की जा रही थी। बकायादार के पुत्र श्री नरेश सिंह शर्मा के नाम शस्त्र लाइसेंस था। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण का नोटिस दिए जाने के पश्चात उपभोक्ता श्री आशाराम ने बिजली कंपनी के खाते में पूरी बकाया राशि जमा कर दी। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के जिलों में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आर्म्‍स डीलर लाईसेंस एवं शस्‍त्र लाईसेंस की स्‍वीकृति एवं नवीनीकरण के लिए बिजली कंपनी से नोड्यूज प्राप्‍त किया जाना अनिवार्य किया गया है। कंपनी द्वारा गृह विभाग, म.प्र.शासन के आदेश के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के ऐसे शस्‍त्रधारी बिजली उपभोक्‍ता जिनके द्वारा बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, सा‍थ ही ऐसे शस्‍त्रधारी बिजली उपभोक्‍ता जो अनधिकृत बिजली का उपयोग अथवा बिजली चोरी करते पाए जाएंगे उनके आर्म्‍स डीलर लाईसेंस और शस्‍त्र लाईसेंस को जिला कलेक्‍टर के माध्‍यम से निरस्‍त कराने की कार्यवाही की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि जो भी शस्‍त्र लाईसेंसधारी उपभोक्‍ता अपनी बकाया बिल राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके शस्‍त्र लाईसेंस तत्‍काल प्रभाव से निरस्‍त करवाने की कार्यवाही की जाएगी।  

रायपुर में युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सामने आया वीडियो

रायपुर राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास हुई, जब चार से पांच बदमाशों का एक समूह एक युवक का पीछा करते हुए सरेआम सड़कों पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश बदमाशों के निशाने पर था। जैसे ही बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया, उन्होंने उसे सड़क पर जमकर पीटना शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर युवक पर फिर से हमला किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर लोहे के रॉड से बुरी तरह से पीटा। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडागर्दी और युवक से की गई मारपीट साफ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों के एक समूह ने सरेआम अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए युवक को पीटा और शोरूम के अंदर भी उनकी बर्बरता जारी रही। सूचना मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। यह घटना राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है, जहां बदमाशों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि वे खुलेआम सरेआम हिंसा करने से नहीं कतराते। स्थानीय लोग इस बढ़ती गुंडागर्दी से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

यूके और जर्मनी ही नहीं अन्य देशों में भी करेंगे निवेश के लिए यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यूके में प्रवास के दौरान ब्रिटिश संसद परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वे सभी संभावनाएं हैं जिसके बल पर वह पूरे देश और दुनिया में बड़े पैमाने पर निवेशकों को आमंत्रित कर सके। मुझे इस बात का संतोष है कि आज ब्रिटेन में आए हैं, यहां से जर्मनी जाएंगे। समय मिला तो अन्य देशों में भी जाएंगे। मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसमें सफलता भी मिल रही है। सभी तरह के निवेशकों को करेंगे आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने औद्योगीकरण ही नहीं पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक सेक्टर में बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अध्ययन किया है। इसलिए मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जनसुविधाओं के लिए पर्याप्त धन राशि के साथ राज्य में इन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना है तो हमें सभी तरह के निवेशकों को आमंत्रित करना होगा। स्वाभाविक रूप से मध्यप्रदेश में संभागीय स्तर पर जो रीजनल इन्डस्ट्री कॉन्क्लेव किए गए उनमें अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। इस नाते देश में और दुनिया में विशेष रूप से यूके और जर्मनी जैसे कई देश हैं जिनके यहां कई प्रकार के निवेशक हैं, उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना आवश्यक है। अन्य देशों निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जाएगा कि नई टेक्नॉलाजी और विभिन्न प्रकार के अलग-अलग सेक्टर में इसका लाभ किस तरह मिल सकता है। ऐसे में सभी निवेशकों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के लिए जब हम भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कर रहे हैं, तो हमारा फर्ज बनता है कि हर जगह हम अपनी बात रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ब्रिटिश संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष में एक ऐसे अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर पूरा देश आज भी गौरवान्वित है। अहिंसा के हथियार से दुनिया की बड़ी ताकत माने जाने वाली अंग्रेज सरकार को झुकाकर देश की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अतुलनीय महत्व रहा है। ऐसे में हम उनको विनम्रता से स्मरण भी कर रहे हैं और उनके बताए अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में हम सक्षम हों ऐसी प्रार्थना परमात्मा से करते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live