LATEST NEWS

पीएम द्वारा शुरू किए गए प्राजेक्ट को बड़ी सफलता मिली, निर्वा ने दिया चार शावकों को जन्म

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब चीता निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है। 22 नवंबर को निर्वा ने इन्हें जन्म दिया है। उधर इस मामले में अभी को आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका पुष्टि भी हो जाएगी। चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ी सफलता निर्वा चीता को 2022 में साउथ अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में शिफ्ट किया गया था। मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था। निर्वा द्वारा शावकों के जन्म दिए जाने के बाद से चीता प्रोजेक्ट को एक बड़ी सफलता मिली है। गर्भवती थी निर्वा मादा चीता निर्वा के पिछले दिनों गर्भवती होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद से पार्क प्रबंधन ने इस पर निगरानी बढ़ा दी थी। कूनो नेशनल पार्क में 24 चीते हैं, इनमें 12 शावक हैं, जिनका जन्म यहीं हुआ है। गर्भवती नहीं थी वीरा वीरा चीता के भी गर्भवती होने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद से उस पर भी निगरानी जा रही थी। लेकिन बाद में सामने आया है कि हार्मोनल बदलाव की वजह से वीरा का पेट बढ़ रहा था। कूनो बना चीतों का ब्रीडिंग सेंटर देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते लाए गए। इसके बाद से यहां लगातार हो रहे चीतों के जन्म के बाद यह ब्रीडिंग सेंटर बन गया है। अब धीरे-धीरे देश में चीतों की संख्या बढ़ते जा रही है। मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में भी चीते लाने की तैयारी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में विदेश से चीतों को लाकर बसाने के प्रोजेक्ट को मिल रही सफलता के बाद अब मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में भी इन्हें लाने की तैयारी है। अब यहां भी चीतों को लाकर बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीम यहां निरीक्षण भी कर चुकी है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून. जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन/जनसुनवाई में आज 95 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी सम्पत्ति विवाद, जल संस्थान, लोनिवि, एनएचआई, समाजकल्याण, राजस्व, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें विशेषकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता सुनते हुए निस्तारण करें। उन्होंने जनमानस की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जो शिकायतें माननीय न्यायालय में लम्बित है तथा न्यायालय के विषय हैं के सम्बन्ध में शिकायतकर्ताओं को वस्तुस्थिति से अवगत कराने को निर्देशित किया। साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करवाएं। जनसुनवाई में गल्ज्वाड़ी में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर टीन शैड बनाने की शिकायत पर सम्बन्धित विभागीय के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने को निर्देशत किया। ग्राम शेरपुर तहसील सहसपुर निवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, स्थानीय लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है, जिस पर तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही को निर्देशित किया गया है। ईश्वर विहार तपोवन के निवासियों द्वारा शिकायत की गई कि वर्षा के दौरान सड़क पर पानी-पानी हो जाता है, जिस पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही को निर्देशित किया गया। गली माजरा के शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई है कि उनका पानी बंद कर किया जा रहा है, जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन/जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, समाज कल्याण आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

टामन-श्रवण को सीबीआई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर सीजीपीएससी घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई ने सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है।

माशिमं की नई कवायद के तहत प्रदेशभर में बनाने पड़ेंगे 4000 से अधिक परीक्षा केंद्र

 भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से संबद्ध स्कूलों में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आगामी 25 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए माशिमं ने प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 250 परीक्षार्थियों को ही शामिल करने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रदेश में चार हजार से अधिक केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उन्हीं स्कूलों को केंद्र बनाने को कहा है जिनके पास फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरों की सुविधा हो। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को केंद्र तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिला शिक्षा अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ प्रस्तावित केंद्रों में खुद जाकर सुविधाएं देखेंगे। उनके अनुमोदन के साथ यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर 30 सितंबर तक केंद्रों का चयन कर लिया जाना था, लेकिन नये निर्देशों की वजह से इसमें देरी हो रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक केंद्रों का चयन कर लेने की कोशिश हो रही है। इस बार निजी स्कूलों में अधिक केंद्र अधिकारियों का कहना है कि कई बार मंडल में शिकायत मिली है कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी होती है। वे एक साथ बैठ जाते हैं और नकल होने लगती है। बेंच व डेस्क पर जगह नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को नीचे बैठाया जाता था, जिससे समुचित निगरानी करना संभव नहीं हो पाती। इस कारण इस बार निजी स्कूलों में अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। एप के जरिए उड़नदस्तों की निगरानी इस बार मंडल उड़नदस्तों को लेकर भी व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। पिछली परीक्षा तक अलग-अलग स्तर पर उड़नदस्ते बनाए जाते थे। इनमें ब्लॉक लेवल, जिला स्तर पर डीईओ, संयुक्त संचालक सहित स्कूल शिक्षा के अन्य अधिकारी भी उड़नदस्ते में शामिल होते हैं। इनमें से सभी पर निगरानी मंडल लेवल पर नहीं हो पाती थी। इस बार एप के जरिए मंडल खुद इसकी निगरानी करेगा। कई जिलों से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से नकल की संभावना बढ़ने की शिकायतें मिली थीं। उसकी वजह से इस बार परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या सीमित रखने का निर्देश दिए गए हैं। कम संख्या होने से निगरानी आसान होगी।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपियों की 500 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर  रायपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों संपत्ति पर ईडी ने कार्रवाई की है। आरोपियों की 19 जगहों की तकरीबन 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया किया है। जिसका बाजार मूल्य 500 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियां कब्जा लेकर खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। बतादें कि इसमें सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियां हैं। इनके अभनपुर स्थित फार्म को भी सीज कर दिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। इन संपत्तियों की खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से ली संपत्तियों की जानकारी सहायक निदेशक ठंडीलाल मीना ने 12 नवंबर को तहसीलदार रायपुर और अभनपुर को पत्र लिखकर मदद करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थ। ईडी ने मनीलाड्रिं करने वालों की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया चुका है। अनंतिम कुर्की आदेश 20 अगस्त 2023 को जारी किया गया था। उक्त कुर्की आदेश को बाद में अधिनियम की धारा 6 के तहत गठित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मूल शिकायत संख्या 2107/2024 में 21मार्च 2024 के आदेश के तहत इसकी पुष्टि की गई है इन संपत्तियों का कब्जा ईडी द्वारा बीते सोमवार को लिया गया। संपत्तियों की पहचान करने और कब्जे की कार्रवाई के लिए तहसीलदारों से संपत्तियों की जानकारी के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थी। यहां की जमीन पर ईडी ने लिया कब्जा अभनपुर – कोलर – 60/1 – 0.146 हेक्टेयर। अभनपुर – कोलर – 60/7 – 0.0540 हेक्टेयर। अभनपुर- कोलार – 60/12 कोर- 1.483 हेक्टेवर। अभनपुर – कोलार – 60/11- 0.266 हेक्टेयर। अभनपुर – खोपरा- 1534 – 0.3300 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 4311 – 0.2030 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 414/2- 1.5740 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 406/3 – 1.2720 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 73/26 – 1,0450 हेक्टेयर। अभनपुर – छछानपैरी – 150/2 – 1798 वर्गफुट – प्लाट क्रमांक 195 अमपुर – छछानपैरी – 150/-2 – 1798 वर्गफुट- प्लाट क्रमांक 196 रायपुर – मुजगहन – 436/14 – 0.3300 हेक्टेयर रायपुर – मुजगहन – 143/1 – 0.1250 हेक्टेयर रायपुर – टेमरी – 267/11 – 0.1430 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/13 – 1,353 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/1 – 0,592 हेक्टेयर रायपुर – सेटीखेडी – 258/2- 1.061 हेक्टेयर रायपुर अशोका रतन – 5170.50 वर्गफुट रायपुर बोरियाखुर्द – 450/1 – 0.3200 हेक्टेयर  रायपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों संपत्ति पर ईडी ने कार्रवाई की है। आरोपियों की 19 जगहों की तकरीबन 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया किया है। जिसका बाजार मूल्य 500 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियां कब्जा लेकर खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। बतादें कि इसमें सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियां हैं। इनके अभनपुर स्थित फार्म को भी सीज कर दिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। इन संपत्तियों की खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से ली संपत्तियों की जानकारी सहायक निदेशक ठंडीलाल मीना ने 12 नवंबर को तहसीलदार रायपुर और अभनपुर को पत्र लिखकर मदद करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थ। ईडी ने मनीलाड्रिं करने वालों की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया चुका है। अनंतिम कुर्की आदेश 20 अगस्त 2023 को जारी किया गया था। उक्त कुर्की आदेश को बाद में अधिनियम की धारा 6 के तहत गठित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मूल शिकायत संख्या 2107/2024 में 21मार्च 2024 के आदेश के तहत इसकी पुष्टि की गई है इन संपत्तियों का कब्जा ईडी द्वारा बीते सोमवार को लिया गया। संपत्तियों की पहचान करने और कब्जे की कार्रवाई के लिए तहसीलदारों से संपत्तियों की जानकारी के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थी। यहां की जमीन पर ईडी ने लिया कब्जा अभनपुर – कोलर – 60/1 – 0.146 हेक्टेयर। अभनपुर – कोलर – 60/7 – 0.0540 हेक्टेयर। अभनपुर- कोलार – 60/12 कोर- 1.483 हेक्टेवर। अभनपुर – कोलार – 60/11- 0.266 हेक्टेयर। अभनपुर – खोपरा- 1534 – 0.3300 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 4311 – 0.2030 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 414/2- 1.5740 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 406/3 – 1.2720 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 73/26 – 1,0450 हेक्टेयर। अभनपुर – छछानपैरी – 150/2 – 1798 वर्गफुट – प्लाट क्रमांक 195 अमपुर – छछानपैरी – 150/-2 – 1798 वर्गफुट- प्लाट क्रमांक 196 रायपुर – मुजगहन – 436/14 – 0.3300 हेक्टेयर रायपुर – मुजगहन – 143/1 – 0.1250 हेक्टेयर रायपुर – टेमरी – 267/11 – 0.1430 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/13 – 1,353 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/1 – 0,592 हेक्टेयर रायपुर – सेटीखेडी – 258/2- 1.061 हेक्टेयर रायपुर अशोका रतन … Read more

सिरी ए में नेपोली ने रोमा को हराकर बनाई बढ़त

रोम. रोमेलु लुकाकु के गोल की मदद से नेपोली ने रविवार को यहां रोमा को 1-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। लुकाकु ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 54वें मिनट में कप्तान जियोवानी डि लोरेंजो के क्रॉस पर दागा। रोमा के पास बराबरी हासिल करने का मौका था लेकिन आर्टेम डोवबिक का हैडर क्रॉस बार से टकरा गया। नेपोली के 13 मैच में 29 अंक हैं और उसने अटलांटा, इंटर मिलान, फायोरेंटिना और लाजियो पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। फायोरेंटिना ने कोमो को 2-0 से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की जबकि लाजियो ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बोलोग्ना को 3-0 से हराया।

स्टार प्लस पर फिर से नज़र आएंगे नकुल मेहता!

मुंबई,  इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे स्टार प्लस के शो में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले एक्टर नकुल मेहता स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं। इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा शो में नकुल मेहता की एक्टिंग ने उन्हें खूब तारीफें और अवॉर्ड्स दिलाए हैं। अब वो एक नए अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। वो उड़ने की आशा के खास एपिसोड्स होस्ट करेंगे, जिसमें गुम है किसी के प्यार में के साथ एक खास कोलैबोरेशन भी होगा। सुपरस्टार बहू कॉम्पिटिशन नाम से इस खास सीरीज में नकुल मेहता एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएंगे। शो में मजेदार कॉम्पिटिशन होंगे जैसे कि फूड गेसिंग गेम और रजत-सावी और सचिन-साइली के बीच डांस बैटल, जिसमें ढेर सारा एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देखने को मिलेगा। उड़ने की आशा और गुम है किसी के प्यार में के बीच सहयोग निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा और उन्हें देखने के लिए उत्साहित रखेगा। 29 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘उड़ने की आशा’ में सुपरस्टार बहू प्रतियोगिता होगी।’उड़ने की आशा’ सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।  

“हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के अन्तर्गत, उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा “संविधान दिवस”- अनुराग जैन

राज्यपाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा राज्य-स्तरीय “संविधान दिवस” कार्यक्रम समस्त शासकीय, सार्वजनिक, स्वशासी उपक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में भी होंगे “संविधान दिवस” कार्यक्रम- राज्यपाल पटेल “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के अन्तर्गत, उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा “संविधान दिवस”- राज्यपाल पटेल मुख्य सचिव जैन की अध्यक्षता में हुई “संविधान दिवस” आयोजन सम्बंधी बैठक भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में “संविधान दिवस” आयोजन सम्बंधी बैठक हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में 26 नवम्बर को रवीन्द्र भवन भोपाल के हंसध्वनि सभागृह में प्रात: 11 बजे राज्य-स्तरीय “संविधान दिवस” कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की विविध विभूतियों का स्मरण किया जाएगा। इसमें संविधान निर्माण सम्बंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी और संविधान संबंधी लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य सचिव जैन ने संबंधित विभागों के साथ कार्यक्रम तैयारियों को लेकर समीक्षा की। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में, संविधान को अंगीकृत करने के 75 वर्ष पूर्ण होने के महत्व को देखते हुए वर्ष भर चलने वाले उत्सव को “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” अभियान के अन्तर्गत चलाया जाएगा। “संविधान दिवस” को सम्पूर्ण नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं, स्वशासी संस्थाओं एवं सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवम्बर को “संविधान दिवस” के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी होगा, इसमें अधिकाधिक संख्या में शासकीय सेवकों के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सहभागी, सामूहिक वाचन की तस्वीर (सेल्फी अथवा अन्य फोटो) पोर्टल www.constitution75.com पर अपलोड कर सकते हैं। तस्वीर अपलोड करने के उपरांत वेबसाइट पर एक प्रमाण-पत्र तैयार हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर सोशल मीडिया में साझा किया जा सकता है। ज्ञातव्य है कि भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था और संविधान को अपनाने के इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े, कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  

शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने किया रेप, ब्लैकमेल कर ऐंठे 39 लाख

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला. यही नहीं भतीजे ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला से 39 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. यौन शोषण से परेशान महिला ने अब भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जिसपर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है.   प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाली पीड़ित महिला के पति 2017 सियाचीन में शहीद हो गए थे. सैनिक पति की मौत के बाद हरदोई निवासी भतीजा परिवार की देखभाल के बहाने घर आने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ दुराचार किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो के सहारे वह महिला का यौन शोषण करने लगा. जब महिला विरोध करती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता और रुपये की डिमांड करता. आरोपी भतीजे ने महिला से तकरीबन 39 लाख रुपए टुकड़ों में ले लिए. महिला ने जब भतीजे से दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद के हाथ में गोली मार ली. फिलहाल, यौन शोषण से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लखनऊ के जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन आरएन सिंह ने कहा कि महिला से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला को सरकार से 50 लाख की आर्थिक मदद मिली थी. भतीजे ने इसी रकम से 39 लाख रुपये ऐंठ लिए साथ में 3 लाख के जेवर भी हड़प लिए. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और पैसे ऐंठ लेता. डराने के लिए उसने एक बार अपने ही हाथ में गोली मार ली थी.  

हाओ रान ने जीती ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ रोड साइकिलिंग रेस

झुहाई. अगले वर्ष होने वाले 15वें चीनी राष्ट्रीय खेलों के लिए एक परीक्षण कार्यक्रम, 2024 ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ रोड साइकिलिंग रेस, रविवार को यहां इनर मंगोलिया के हाओ रान के खिताब जीतने के साथ संपन्न हुई। 230 किलोमीटर की यह रोमांचक रेस, जिसमें हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज को पार करना भी शामिल था, झुहाई संग्रहालय के बाहर शुरू हुई और यहीं पर आकर समाप्त हुई। 67 एथलीटों ने मकाओ में प्रवेश करने से पहले झुहाई में 17 किलोमीटर की राइड के साथ शुरुआत की। इसके बाद वे हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज को पार करके हांगकांग पहुंचे, हांगकांग डिजनीलैंड में वापस लौटे और हेंगकिन द्वीप के चारों ओर तीन चक्कर पूरे करते हुए झुहाई वापस लौटे। अंतिम दो किलोमीटर में, हाओ ने बढ़त हासिल की और 5 घंटे, 15 मिनट और 18 सेकंड के समय के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की। शेडोंग के मियाओ चेंगशुओ दूसरे स्थान पर रहे, दोनों राइडर्स ने लगभग समान समय में फिनिश लाइन पार की। तियानजिन के वांग रुइदोंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाओ ने अपनी जीत के बाद कहा, यह पहली बार था जब मैंने समुद्री पुल पर 60 किलोमीटर से अधिक की राइड की। प्रकृति की विशालता का अनुभव करना वास्तव में विस्मयकारी था। पुल पर साइड विंड कठिन थे, लेकिन कई क्षेत्रों को पार करना इसे और भी रोमांचक बनाता है। हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा क्रॉस-सी ब्रिज है, जो ग्वांगडोंग प्रांत को हांगकांग और मकाओ से जोड़ता है। हांगकांग और मकाओ दोनों ने ही तीन-तीन एथलीट प्रतियोगिता में भेजे। विन्सेंट वान याउ लाउ हांगकांग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता रहे, जो आठवें स्थान पर रहे। हांगकांग टीम के मुख्य साइकिलिंग कोच हर्वे डागोर्न ने आयोजकों की खूब प्रशंसा की। फ्रांस और कजाकिस्तान की राष्ट्रीय टीमों का प्रबंधन करने वाले डागोर्न ने कहा, मैंने जो देखा वह एकदम सही था। मैं अगले साल के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। यह निश्चित रूप से एक बेहतरीन संगठन होगा। पुरुषों की रोड साइक्लिंग स्पर्धा एकमात्र प्रतियोगिता है जो अगले वर्ष के राष्ट्रीय खेलों के लिए तीन सह-मेजबानों गुआंग्डोंग, हांगकांग और मकाऊ के बीच होगी, जो 9 से 21 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित होंगे।

प्रयागराज कुम्भ में विहिप करेगी कई बड़े कार्यक्रम

अयोध्या  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अपने सभी सांगठनिक कार्यक्रम और बैठकें और सम्मेलन प्रयागराज में आयोजित कुंभ में करने का निर्णय लिया है। विहिप महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा की ओर से इस सिलसिले में विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पूरे कुंभ भर संगठन का वहीं पर जमावड़ा रहेगा। बजरंग लाल बागड़ा की ओर से सितम्बर में ही जारी पत्र के अनुसार 19 जनवरी को मेरठ, लखनऊ, पटना क्षेत्र का मातृशक्ति सम्मेलन, 24 को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, अगले दिन 25 को प्रथम बेला में साध्वी सम्मेलन, द्वितीय बेला में संत सम्मेलन होगा। 27 जनवरी को युवा संत सम्मेलन, छह फरवरी को मंत्रियों एवं संगठन मंत्रियों की बैठक, सात से नौ फरवरी तक प्रन्यासी मंडल की बैठक, 10 फरवरी को विमर्श कार्यशाला, 10-11 फरवरी को विभाग मंत्री और संगठन मंत्रियों का अभ्यास वर्ग होगा। 11-12 फरवरी को बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक, 12 फरवरी को विभाग संगठन मंत्री अभ्यास वर्ग, 15-16 फरवरी को धर्म प्रसार अखिल भारतीय बैठक, 15-16-17 फरवरी मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की अखिल भारतीय बैठक, सत्रह को धर्म प्रसार संत बैठक, 19 फरवरी को गोरक्षा अखिल भारतीय बैठक और बीस फरवरी को गोरक्षा सम्मेलन होगा।  

भारतीय खिलाड़ियो में कोच गंभीर के निर्णयों से लौटा आत्मविश्वास

नई दिल्ली. भारत ने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल टीम इंडिया के लिए शानदार रहा, जिसने महज 4.2 ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मेहमान टीम अब पांच मैचों की सीरीज में पहला मैच जीतने की ओर अग्रसर है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज के बाद धैर्य और लचीलापन दिखाया है, और रविवार को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त हासिल की। ​​कुछ दबाव में होने के बावजूद, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने सीरीज की तैयारी के दौरान अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया है। विराट कोहली की बल्लेबाजी और सीरीज से पहले उनके फॉर्म पर सवाल उठाए जा रहे थे। हालांकि, गंभीर ने पूरे समय अनुभवी खिलाड़ी का साथ दिया और कोहली ने उन पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने अपने करियर का 30वां टेस्ट शतक जड़ा और भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखने में मदद की। कोहली ने जैसे ही 143 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, भारत की पारी घोषित कर दी गई। इसके बाद बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए वीडियो में उन्हें पारी के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने मुख्य कोच को गले लगाते हुए देखा गया। गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम बदलने और केएल राहुल को जायसवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजने का फैसला भी कारगर साबित हुआ। दोनों ने 383 रनों में 201 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। केएल राहुल ने अपनी भूमिका निभाई और क्रीज पर डटे रहे, जिससे पारी की शुरुआत से ही लय बनी रही, जबकि जायसवाल ने भी अपना शतक पूरा किया। गंभीर पर सीरीज से पहले हर्षित राणा और नितीश रेड्डी को मौका देने पर भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन से उन सवालों के भी जवाब मिल गए हैं। हर्षित ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए और अपने डेब्यू मैच में ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दूसरी ओर, नितीश ने दोनों पारियों में बल्ले से अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 38 रन की पारी खेली और भारत को 500 रन के पार ले जाने में मदद की। पहले टेस्ट में दो दिन बचे हैं और भारत सीरीज में शुरुआती बढ़त लेने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू धरती पर लगातार तीन हार झेलने के बाद, गंभीर की अगुआई वाली भारत ने फिर से कहानी बदलने और टेस्ट प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए बहुत ताकत और दृढ़ संकल्प दिखाया है।

इन चीजों से पूरी होगी खूबसूरत और घने बालों की चाहत

लंबे, काले और घने बालों की चाहत हर लड़की की होती है। मगर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण में यह इच्छा पूरी होना बहुत मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पोषण की कमी। घने बालों के लिए आपको इन खास बातों पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषण के साथ स्वस्थ आहार लेना भी जरूरी होता है, ताकि आपके बाल स्वस्थ रहें। हालांकि कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और घना बना सकती हैं। तो आइए आपको उन प्राकृतिक तरीकों के बारे में बताते हैं जिससे आपके बाल स्वस्थ और घने बनते हैं। घने बाल पाने के लिए प्राकृतिक उपाय अंडा अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अगर आप बालों को स्वस्थ बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कुछ समय में बाल घने हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1-2 अंडों को फेट कर स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को धो लें। एलोवेरा जेल बहुत से लोगों को लगता है कि एलोवेरा जेल सिर्फ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। मगर ऐसा नहीं है यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। शुद्ध एलोवेरा जेल को स्कैल्प और बालों पर लगाने से बाल घने होते हैं। कैस्टर ऑयल कैस्टर ऑयल में उच्च मात्रा में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करना आसान होता है। आपको बस कैस्टर ऑयल से बालों और स्कैल्प पर मसाज करनी होती है। मसाज करके 30 मिनट तक बालों पर कैस्टर ऑयल लगे रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 एसिड होता है जो बालों के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जब आप बालों पर ऑलिव ऑयल लगाते हैं तो इससे बाल घने बनते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए ऑलिव ऑयल को शरीर के तापमान जितना गर्म कर लें। उसके बाद बालों और स्कैल्प पर गुनगुने तेल से मसाज करें। 30-45 मिनट तक इसे बालों पर लगे रहने दें। उसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। एवोकाडो एवोकाडो में उच्च मात्रा में विटामिन ई होता है जो एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक एवोकाडो को कद्दूकस करके उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट तक इस पेस्ट को लगे रहने दें। उसके बाद शैम्पू से बालों को धो लें।  

तिरुवनंतपुरम से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों की इतनी डिमांड है कि डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली  देश में कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को सवारी नहीं मिल रही हैं। लेकिन दो ट्रेनें ऐसी भी हैं जिनमें पैसेंजर सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम से मैंगलोर और कासरगोड तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की बहुत डिमांड है। यात्रियों की मांग है कि रेलवे बिना किसी देरी के इन ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को लागू करे। तिरुवनंतपुरम से अलपुझा होते हुए मैंगलोर तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आठ डिब्बे हैं जबकि तिरुवनंतपुरम से कोट्टयम होते हुए कासरगोड तक जाने वाली ट्रेन में 16 डिब्बे हैं। इनमें से एक ट्रेन को 20 डिब्बों वाली सेवा में बदला जाएगा। रेलवे ने कुछ महीने पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। लेकिन अभी अंतिम आदेश जारी होना बाकी है। दोनों ट्रेनों के लिए 100-200% से अधिक ग्राहक हैं। ये देश की सबसे लोकप्रिय वंदे भारत ट्रेनों में शामिल हैं। मौजूदा ट्रेनों में डिब्बों की संख्या मांग के अनुरूप नहीं है। तिरुवनंतपुरम से कोट्टयम होते हुए कासरगोड तक जाने वाली ट्रेन उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो काम के लिए तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम के बीच यात्रा करते हैं। क्यों बढ़ी है डिमांड फ्रेंड्स ऑन रेल्स के लियोन्स जोसेफ ने कहा कि अगर रेलवे जल्द से जल्द कोच बढ़ा दे तो यह फायदेमंद होगा। तिरुवनंतपुरम से सुबह चलने वाली ट्रेन एर्नाकुलम में 8.25 बजे और त्रिशूर में 9.30 बजे पहुंचती है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण बसों में भीड़ और देरी के कारण भी यात्रियों की संख्या अधिक है। त्रिशूर रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के कृष्ण कुमार पी ने रेलवे से बिना देरी किए ट्रेनों के कोच बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनों को बहुत ग्राहक मिल रहे हैं और क्षमता बढ़ाने में विफल रहने से राजस्व का नुकसान होगा। कृष्ण कुमार ने कहा कि अगर अब कोचों की संख्या बढ़ाई जाती है तो सबरीमाला तीर्थयात्रियों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे को मौजूदा आठ कोच वाली रेक को खाली कर देना चाहिए और एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच सेवाएं चलाने के लिए इसका उपयोग करने पर विचार करना चाहिए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रेक को बदलने का अंतिम आदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन मैंगलोर रूट की ट्रेन को 20 कोच की रेक में अपग्रेड किया जा सकता है।  

महिलाओं में कमर दर्द की ज्यादा शिकायत

सामान्य सर्दी के बाद, पीठ दर्द सभी उम्र के लोगों में होने वाली दूसरी सबसे प्रचलित समस्या है। सेवानिवृत्त शिक्षिका 60 वर्षीय आशा शर्मा सक्रिय जीवन जीती थीं जब तक कि उनके पीठ दर्द ने उन्हें व्यावहारिक रूप से निष्क्रिय नहीं कर दिया। उन्होंने एक डॉक्टर से दिखाया जिन्होंने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। लेकिन श्रीमती शर्मा सर्जरी कराना नहीं चाहती थीं और उन्होंने वेंकटेश्वर अस्पताल में एक विशेषज्ञ से एक और राय लेने का विचार किया। उन्होंने वेंकटेश्वर हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी बिभाग से संपर्क किया जहां उन्हें सर्जरी के निर्णय लेने से पहले ट्रायल के तौर पर सेल्फ केयर की सलाह दी क्योंकि यह देखा गया है कि सेल्फ केयर से लगभग 50 प्रतिशत रोगियों को पीठ दर्द से राहत मिल जाती है। आज, वह अपने पैरों पर वापस खड़ी हो गई हैं। वेंकटेश्वर अस्पताल के न्यूरोसर्जरी के निदेशक और विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पिंदर कुमार सचदेव कहते हैं, “सर्जरी उन लोगों के लिए सर्जरी आवश्यक हो जाती है, जिनमें नर्व रूट पर दबाव पड़ रहा हो या रीढ़ की हड्डी अस्थिर हो गई हो।“ पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं न केवल कमर और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से ग्रस्त होती हैं, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीर होती हैं। महिला की शारीरिक संरचना का एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि उम्र बढ़ने के साथ प्राकृतिक रूप से तेजी से उनकी हड्डी का नुकसान होने लगता है और इसका खतरनाक भाग उम्र का बढ़ना है। आमतौर पर 30 वर्ष की आयु और रजोनिवृत्ति की शुरुआत के बीच, महिलाओं में हड्डी का घनत्व का और अधिक तेज़ी से कम होता है। “महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, वे डीजेनेरेटिव डिस्क रोग के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। यह एक सामान्य बीमारी है जिसे रप्चर्ड डिस्क कहा जाता है जो रीढ़ की हड्डी को धक्का देता है, तंत्रिका पर दबाव डालता है, जिससे हर्निएटेड या स्ल्पि्ड डिस्क हो जाती है।“ रीढ़ एक स्तंभ के रूप में कार्य करता है जो आपके शरीर के वजन को वहन करता है। यही कारण है कि रीढ़ को स्वस्थ और मजबूत रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अस्वस्थ जीवनशैली रीढ़ की हड्डी में दर्द, कमर दर्द, इत्यादि का खतरा पैदा करती है। इस तरह के परेशान करने वाले दर्द और पीड़ा से बचने के लिए, यहां कुछ बुनियादी सलाह दी गई हैं जिन पर अमल करने पर आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। अपने शरीर की सुनो : आपका शरीर आपको संकेत भेजता रहता है कि चीजें अस्वस्थ हैं। लेकिन अधिकतर बार हम इन संकेतों को तब तक अनदेखा करते रहते हैं, जब कि बहुत देर न हो जाए। अपनी रीढ़ की हड्डी सीधे रखें : हमेशा सीधे खड़े हों और सीधे बैठें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बैठे होते हैं, तो यह आपकी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है क्योंकि यह झुकती है। जब आप बैठे होते हैं तो आपके घुटने सही स्थिति में हो और आपके पैर फ्लैट हों। अपनी शारीरिक गतिविधियां जारी रखें : जब मांसपेशियां थक जाती हैं तो स्लचिंग (आगे झुक कर बैठना या चलना), स्लंपिंग (अचानक गिरना) और अन्य खराब मुद्राएं होने की अधिक संभावना होती हैं। इसके कारण, गर्दन और कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। रिलैक्स्ड लेकिन समर्थित मुद्रा को बनाए रखने के लिए, अक्सर अपनी पॉजिशन बदलें। व्यायाम : रीढ़ की हड्डी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए उन मांसपेषियों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है जो रीढ़ की हड्डी को स्थिर करती हैं और आपको कुशलतापूर्वक चलने-फिरने में मदद करती हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live