LATEST NEWS

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष पंवार समेत तीन की हादसे में मौत

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऋषिकेश कोतवाली के उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वे लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के बेटे के शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद एक रिजॉर्ट से बाहर आ रहे थे और कार में बैठने वाले थे तभी नटराज चौक के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक ने रिजॉर्ट के बाहर खड़े कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। कुमार ने बताया कि हादसा 24 नवंबर की देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि पुल पर चढ़ते समय गति अधिक होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया और तीन लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उप-निरीक्षक ने बताया कि घायलों को तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ले जाया गया जहां त्रिवेंद्र सिंह पंवार (71) और ऋषिकेश के लाल तप्पड़ के निवासी गुरजीत सिंह (36) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दिल्ली के रोहिणी के निवासी जतिन (23) ने उपचार के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। इस बीच, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफतार कर लिया है जिसकी पहचान रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के निवासी विजय कुमार (40) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने पंवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने संदेश में धामी ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतत्प परिजनों एवं उनके समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

हनुमान चालीसा की इन चैपाई का जाप करने से आएगी घर में सुख-शांति

किसी को बडी समस्याओं का सामना करना पडता है जो अधिक समय तक रहती है जिसके कारण आप अशांत और सुकून भरी जिंदगी चाहने के लिए अपनी जिंदगी आपको बोझिल लगने लगती है। इन समस्याओं से आपको निजात हनुमान जी दिला सकते है क्योंकि इनकी साधना अति सरल एवं सुगम है चूंकि वह बाल ब्रह्मचारी थे इसलिए इनकी साधनाओं में ब्रह्मचारी व्रत अवश्य लेना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का जाप करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति हनुमान चलीसा का रोज पाठ करता है तो आपके ऊपर भगवान हनुमान की कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान एक ऐसे भगवान है जिसे माना जाता है कि आज भी जीवित है। सच्चे मन से इनकी पूजा विधि-विधान के साथ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। तुलसीदास जी द्वारा लिखी गयी, काव्यात्मक कृति हनुमान चालीसा खुद में हजारों और लाखों मन्त्रों के समान शक्तिशाली बताई गयी है। वैसे तो पूरी ही हनुमान चालीसा बहुत महत्वपूर्ण है किन्तु हनुमान चालीसा की यह निम्न 5 चैपाइयां ही अगर सही से निरंतर जाप की जाए, तो सभी दुखों से इंसान को मुक्त कर सकती हैं। जानिए इन चैपाईयों के बारें में। अगर आप किसी शत्रु से परेशान है। जिसके कारण आप तनाव या और समस्याओं से गुजर रहे हैं तो इस चैपाई का जाप करें। ऐसा करने से आपको अपने शत्रु से विजय प्राप्त होगी। साथ ही वो आपका अनिष्ट नही कर पाएगा। भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे।। अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है या फिर कोई भी काम करने से आपको असफलता ही प्राप्त हो रही है या फिर हढझ़ाई में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो इस चैपाई का रोज 108 बार जाप करें। बिद्यबान गुनी अति चातुर। रामकाज करीबे को आतुर।। अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमार या हमेशा किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। हर तरह की दवा करा ली लेकिन फायदा नही हो रहा है तो इस चैपाई का सुबह और शाम कम से कम 108 बार जाप करें। जल्द ही आपको हर बीमारी से निजात मिल जाएगा। नासे रोग हरे सब पीरा। जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी तरह का भय सता रहा है तो रोज सुबह और शाम हनुमान चालीसा में इस चैपाई का कम से कम 108 बार जाप करें। आप सभी तरह के भय से मुक्त हो जाएगे। भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महाबीर जब नाम सुनावे।। हनुमान जी आठ सिद्धि और नौ निधियों को देने वाले भगवान हैं। इनको ऐसा वरदान माता सीताजी ने दिया है। अगर आपको भी शक्तियों के प्राप्त करना है जिससे आप हर मुश्किलों का कम सामना करना पडे तो रोज ब्रह्म मुहूर्त में उढकर इस चैपाई का जाप करें। अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।  

चार लोग हुए घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में ट्रक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के भादरा के गांव भिरानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हरियाणा के हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील के भिरानी थाना क्षेत्र के भादरा-सिरसा सड़क मार्ग पर गांधी हैड के पास हुआ। घटना के संबंध में महेंद्र पुत्र गोपाल निवासी भोजासर तहसील भादरा ने रविवार को पुलिस थाना भिरानी में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसका बेटा मनीष व उसके साथी नरेश, रमेश, अनुज एवं सुशील, हरियाणा के सिरसा से शादी समारोह में शामिल होकर कार से रात को वापस अपने गांव भोजासर आ रहे थे। रात में करीब 3 बजे भादरा-सिरसा रोड पर गांधी हैड पास सामने से आए ट्रक नंबर आरजे 32 जीबी 4220 के ड्राइवर ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हरियाणा के हिसार रेफर किया गया है। रविवार देर शाम को भिरानी पुलिस थाना ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

इंटरनेशनल T20 मैच में नाइजीर‍िया के ख‍िलाफ मुकाबले में आइवरी कोस्ट हुई 7 रनों पर ऑलआउट

नईदिल्ली 7 रन पर टीम ऑल आउट… वो भी इंटरनेशनल मैच में, सुनने में यह बात थोड़ा सरप्राइज कर सकती है. लेकिन नाइजीरिया के खिलाफ आइवरी कोस्ट (Nigeria vs Ivory Coast) ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं र‍िकॉर्ड जीत भी रनों के ल‍िहाज से दर्ज की. यह टी20 इत‍िहास का सबसे कम स्कोर है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे कम स्कोर है.  इस मुकाबले में नाइजीरिया ने 264 रनों से जीत दर्ज की. यह मुकाबला लागोस के तफवा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल मैदान (Tafawa Balewa Square Cricket Oval, Lagos) में हुआ. आइवरी कोस्ट ने लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड  कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-सी के मैच में नाइजीरिया के खिलाफ महज 7 रनों पर ढेर हो गई और उसे 264 रनों से हार झेलनी पड़ी. यहां ध्यान देने वाली बात है क‍ि इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 5 सबसे कम स्कोर में से 4 स्कोर साल 2024 में बने हैं. स‍िंगल ड‍िज‍िट टीम स्कोर का पहला उदाहरण यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सिंगल डिजिट टीम स्कोर का पहला उदाहरण है. इस फॉर्मेट में इससे पहले का न्यूनतम स्कोर 10 रन था. इस स्कोर पर दो बार टीम ढेर हुई है. एक तो इसी वर्ष सितंबर में मंगोलिया की टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रनों पर सिमटी थी, जबकि पिछले साल आइल ऑफ मैन (Isle of Man) की टिम स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर पर ऑल आउट हुई थी. पुरुष टीम 20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो नाइजीरिया की 264 रनों से जीत तीसरी बड़ी जीत है.पिछले महीने जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराया था, जबकि नेपाल ने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एश‍ियन गेम्स में मंगोलिया को 273 रनों से हराया था. टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर 1. आइवरी कोस्ट- 7 रन, विरुद्ध नाइजीरिया (नवंबर, 2024) 2. मंगोलिया- 10 रन, विरुद्ध सिंगापुर (सितंबर, 2024) – आइल ऑउ मैन – 10 रन, विरुद्ध स्पेन (फरवरी, 2023) 3. मंगोलिया- 12 रन, विरुद्ध जापान (मई, 2024) 4. मंगोलिया- 17 रन, विरुद्ध हॉन्ग कॉन्ग (अगस्त, 2024) 5. माली- 18 रन, विरुद्ध तंजानिया (सितंबर, 2024) टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों से) 1. जिम्बाब्वे- 290 रनों से, विरुद्ध गाम्बिया (अक्टूबर, 2024) 2. नेपाल- 273 रनों से, विरुद्ध मंगोलिया (सितंबर, 2023) 3. नाइजीरिया- 264 रनों से, विरुद्ध आइवरी कोस्ट (नवंबर, 2024)

क्रिसमस और न्यू ईयर का पार्टी के लिए बेस्ट है इंडिया कि ये जगह

हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार होता है। ये दो ऐसें फेस्टिवल है जो बहुत ही करीब पडते है। इसके लोग सभी के दिमाग में होता है कि हम ऐसी जगह जाए जहां पर दोनों सेलिब्रेट कर सके। क्योंकि हर इंसान अपनी जीवन में इतना व्यस्त होता है कि और किसी के लिए समय ही नही निकाल पाते है जिसके कारण हम ऐसे समय को चुनते है जिसमें सभी साथ हो। तो फिर सोचना क्या जाइए उन जगहों पर जहां पर आप अपनी तनाव के जीवन से मुक्चत, शांति मिलें। चाहे वह सिर्फ दो दिन की क्यों न हो। जिससे आपकी पूरी थकान गायब हो जाएं। साथ ही प्रभु ईसा के सामने जाकर प्रार्थना कर सकते है। जिससे आपको और आपके दिल को सुकून मिलेगा। तो फिर देर किस बात कि जाइए इन मशहूर और खूबसूरत चर्च में जहां पर आपको एक सुकून मिलेगा। साथ ही जब आप इन्हे देखेगे तो यूरोपियन चर्चों का अहसास होता है। जो अपने आप में बहुत खूबसूरत होती है। जानिए ऐसी चर्च के बारें में। कैथेड्रल चर्च, दिल्ली मुक्ति के कैथेड्रल चर्च को विक्ट्री चर्च के नाम से भी जाना जाता है। ये इंडिया के सबसे सुंदर चर्चों में से एक मानी जाती है। यद चर्च संसद भवन और राष्ट्रपति भवन के पहले पडती है। इस चर्च को हेनरी मड्ड ने साल 1927 और साल 1935 के दौरान बनवाया था। यह चर्च औपनिवेशिक शैली की वास्तुकला का एक आदर्श उदाहरण है। यह चर्च देखने में आपके बर्थ डे केक की तरह दिखता है। जिसके ऊपर कैंडल भी लगी हुई है। इसको इस तरह बनाया गचा है कि गर्मी के मौसम में ये ठंडा रहता है। आप अगर यहां जाना चाहते है तो आसानी से जा सकते है। यहां पर प्रवेश में कोई प्रतिबंध नही है। इस चर्च के चारों और मौजबद हरे-भरे पेड़ और शांति आपका मन मोह लेगी। सेंट फिलोमिना चर्च, मैसूर इस चर्च को सेंट जोसेफ चर्च के नाम से भी जाना जाता है। इसे गौथिक वास्तुशिल्पीय शैली में बनाया गया था। यह चर्च देश के प्रमुख शहरों में एक मैसूर में है। इसके अंदर संगमरमर की वेदी पर सेंट फिलोमेना और जीजस क्राइस्ट की मूर्ति है। जो देखने में आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस चर्च में ग्लास पेंटिंग्स लगी हुई है। जिसमें ईसा मसीह के जन्म से लेकर पुनर्जन्म तक की घटनाओं वर्णित है। इसके साथ ही आप मैसूर की अन्य जगह का भी आन्नद ले सकते है। सेंट फ्रांसिस, कोच्चि सेंट फ्रांसिस चर्च भारत का पहला यूरोपियन चर्च है इसे साल 1503 में बनवाया गया था। ये चर्च कई हमलों और अनगिनत समझौतों के साक्षी माना जाता है। साल 1923 भारत में यूरोपियन कोलोनी के स्ट्रगल को इस चर्च के द्वारा देखा जा सकता है। इस चर्च को अब मॉन्यूमेंट के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। सेंट जॉन चर्च, नैनीताल नैनीताल के हाई कोर्ट के पास स्थित सेंट जॉन चर्च सबसे पुराना है। गौथिक शैली में निर्मित चर्च की दीवारें ब्रिटिश राज की मजबूत व आकर्षक भवन निर्माण शैली की याद ताजा करती हैं। इस चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा नहीं होती है बल्कि नैनीताल में हुए विनाशकारी भूस्खलन के दिवंगतों की याद में प्रार्थना सभा होती है। यह चर्च 1846 में बना है। यह चर्च भूस्खलन में शिकार हुए लोगों की एक स्मारक के रूप में बनाया गया है। जो लोग इस भूस्खलन में मरे थे उनके नाम की पट्टिका इस चर्च में पीतल के एक पट्टिका लगी हुआ है। क्राइस्ट चर्च, शिमला वैसे तो आपने शिमला में घूमने के बारें में बहुत सुना होगा। लेकिन जो यहां पर चर्च है वहां नहीं गए तो शिमला जाना बेकार हैं। आज इस चर्च को शिमला का ताज कहा जाता है। इसे साल 1857 में नियो गोथिक कला में बना यह चर्च एंग्लीकेन ब्रिटिशन कम्युनिटी के लिए बनाया गया था जिसे उस समय सिमला कहते थे। इस चर्च को कर्नल जेटी बोयलियो ने साल 1844 में डिजाइन किया था। इसे बनाने में पूरे 13 साल लगे थे। इस चर्च में कुछ खास तरह से डिजाइन किया गया है कि इस चर्च के चारों ओर पांच खिडकिया है। जो कि बहुत ही कीमती कांच से बनाई गी है। ये खिड़कियां ईसाई धर्म के विश्वास, उम्मीद, परोपकार, धैर्य, विनम्रता का प्रतीक है।  

न्यू ईयर में दिखना है कुछ खास तो आजमाएं ये टिप्स…

न्यू ईयर के कितने दिन ही रह गए हैं। इसमें सबी अपनी-अपनी तरह से सेलीब्रेट करेगे। कोई कही घूमने जाएगा तो कोई पार्टी करेगा। सभी लोग अपने तरीके से इसे सेलीब्रेट करते है। अगर आप भी इस न्यू ईयर की पार्टी में कही जा रही है फिर घर में ही पार्टी कर रही है जो यह बात तो पक्की हैं कि आप सबसे अलग दिखने के लिए ड्रेस, हेयर स्टाइल सभी सोच चुकी होगी। जिससे कि आपके ऊपर सभी की नजरे टिकी रह जाएं। लेकिन इसके साथ जरुरी है कि आपका चेहरा भी सुंदर दिखें। इस सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम है। जिसमें हमारे शरीर की स्किन शुष्क हो जाती है। बेजान गहो जाती है। जिसके कारण यह देखने में और बुरी लगती है। इसके लिए आफ कुछ न कुछ उपाय करते रहते है। नए साल के ज्यादा दिन नही रह गए है। अगर आप अपने चेहरे में एक अलग सा ग्लो लाना चाहते है तो इन टिप्स को करें। जो आपको जल्द ही सुंगर बना देगा। जानिए इन टिप्स के बारे में। -सर्दियों के मौसम में हमारे स्किन और शरीर से एक तरह की पपड़ी निकलने लगती है। जिसके कारण स्किन देखना अच्छा नही लगता है। इसके लिए नींबू कारगार हो सकता है। इससे आपकी मृत कोशिकाएं छीट हो जाएगी। इसके लिए नींबी के रस को अपने चेहरे में लगाएं और 5 मिनट बाद गुनगुनें पानी से अपना चेहरा धो लें। -अगर आप ग्लो स्किन चाहते है तो योगा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए उत्तासना योगासन करें। इस योगा को करने से आपके चेहरे और शरीर के अन्य भागों में रक्त संचार बढ़ेगा। जिससे आपके चेहरे में ग्लो आएगा। -अगर आप सर्दियों में सनस्क्रीन का यूज नही करती है तो यब आपकी भूल हैं। इस मौसम में भी इसको लगाना चाहिए। इसको लगाने से आपको पिगमेंटेशन से बचे रहेगे। -अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसके लिए आप बादाम का तेल यूज करें। इससे आपकी स्किन का रूखापन दूर हो जाएगा, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए, बी, डी और ई पाई जाती है। जो आपके शरीर के पोषक के साथ रूखी त्वचा को सही करता है। -अगर सर्दियों में आप अपने चेहरे को गर्म पानी से धोते है तो इससे आपका चेहरा रुखा हो जाएगा। इसलिए गुनगुनें पानी का इस्तेमाल करें। -अगर आपके चेहरे में दाग-धब्बें या आपकी स्किन ऑयली है तो आप आलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें। इसमें अधिक मात्रा में फैट और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो आपके चेहरे के दाग धब्बें खत्म कर देता है और यह ऑयली नही होता है। इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे में लगाएं और आधे घंटे बाद साफ तौलिया से पोछ लें।  

प्रतिबंधित जाल से बांध की पकड़ी जा रही थीं मछलियां, राजस्थान-सिरोही में मत्स्य विभाग ने जब्त की छह चट्टी जाल

सिरोही. मत्स्य विभाग टीम द्वारा रविवार शाम को आबूरोड उपखंड के गिरवर बांध में प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित 6 चट्टी जाल जब्त किए गए हैं। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले इन जालों से मछलियां पकड़ने वाले लोग वहां से भाग गए। कार्रवाई मत्स्य अधिकारी डॉ. शुभम वार्ष्णेय की अगुवाई में होमगार्ड नरेश कुमार एवं अमितसिंह चारण की टीम द्वारा की गई। जैसे ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहां प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ रहे अज्ञात लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम द्वारा मौके से 6 चट्टी जाल जब्त किए गए है। गौरतलब है कि विभागीय टीम को लंबे समय से गिरवर बांध में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की गईं। प्रतिबंधित जाल से मछलियां पकड़ने से बनना हो जाती है कम चट्टी जाल एक प्रकार का जाल है, जो तालाब में उपयोग करने पर बड़ी और छोटी दोनों प्रकार की मछलियों को एक साथ पकड़ लेता है। छोटी मछलियों के पकड़े जाने से मछली संसाधनों की संख्या में भारी गिरावट आती है और यह भविष्य में मछली पकड़ने की सततता को प्रभावित करता है। इसी कारण राजस्थान में चट्टी जाल का उपयोग प्रतिबंधित है। इस मामले में गौरतलब पहलू यह है कि आबूरोड उपखंड के विभिन्न बांधों में अवैध तरीके से बांधों से मछलियां पकड़ने वालों का काम धड़ल्ले से चल रहा है। आपसी मिलीभगत के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। उल्टा, कार्रवाई की उन्हें पहले ही भनक लग जाती है। ऐसे में वे समय से पहले ही सावचेत हो जाते है। विभागीय प्रशासन की समुचित मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई करने पर ही इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सकता है।

बैकफुट पर आईं बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे, सदस्यता पर अगले सप्ताह फैसला

भोपाल   मध्य प्रदेश के बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी खतरे में हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का समर्थन करने वाली कांग्रेस विधायक की विधानसभा सदस्यता को लेकर अगले सप्ताह निर्णय आ सकता है. उनकी सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सप्रे को अपनी बात रखने का अंतिम अवसर दिया है. बैकफुट पर आईं बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी का समर्थन करके बैकफुट पर आईं कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे फिलहाल मुश्किल में हैं. निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर अगले सप्ताह फैसला आ सकता है. सप्रे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेगी. हालांकि कांग्रेस की मांग है कि 16 दिसबंर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आवेदन पर कार्रवाई हो सदस्यता जाती है तो बीना विधानसभा में होगा उपचुनाव उल्लेखनीय है अगर कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता जाती है तो बीना विधानसभा के उपचुनाव होगा. रामनिवास रावत को उपचुनाव में मिली हार को देखते हुए निर्मला सप्रे मुश्किल में आती दिख रही हैं. रामनिवास रावत विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से 7228 वोटों से हार गए और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

वेस्टइंडीज वनडे के लिए उपलब्ध नहीं मुशफिकुर रहीम, नजमुल का खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन का खेलना भी संदिग्ध है। दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे, क्योंकि वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोटों से उबर रहे हैं। यूएई में तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान की पारी के अंत में, विकेटकीपिंग करते समय मुशफिकुर को बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी और मैच के बाद एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके कारण उन्हें चार से छह सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना पड़ा।   दूसरे वनडे में, नजमुल को फील्डिंग करते समय कमर में चोट लग गई और मैच के बाद उनका स्कैन किया गया, जिसमें पता चला कि उनके बाएं कमर में ग्रेड-2 खिंचाव है। नतीजतन, वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके। बीसीबी के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, जहां तक ​​मुशफिकुर का सवाल है, मुझे नहीं लगता कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें ठीक होने के लिए और समय चाहिए। उन्होंने कहा, हम अपनी टीम की घोषणा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने नियमित कप्तान नजमुल की प्रगति देख रहे हैं और यह देखने के लिए समय ले रहे हैं कि वह खेल पाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, हम उनके साथ कोई जोखिम नहीं ले सकते, क्योंकि यह कमर की चोट है और अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे खेलने से इसे और नुकसान पहुंचाते हैं, तो उस स्थिति में उन्हें एक से डेढ़ महीने तक क्रिकेट से बाहर रहना पड़ सकता है और यह काफी विनाशकारी हो सकता है, क्योंकि हमारे पास चैंपियंस ट्रॉफी है, लेकिन मुझे लगता है कि वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं। वनडे सीरीज 8 दिसंबर से शुरू होगी, इसके बाद 16 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होगी।

लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दी मारने की धमकी, राजस्थान-भरतपुर में मांगी 50 लाख की रंगदारी

भरतपुर. शहर के कुम्हेर गेट निवासी विवेक शर्मा से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, साथ ही पीड़ित को कॉल और मैसेज कर धमकी दी गई है कि यदि रकम नहीं दी गई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामले को लेकर विवेक शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी। जब उन्होंने कॉल काट दिया, तो धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें लिखा था- आगे के मैसेज विश्नोई ग्रुप से मिलेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को एक और मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि 50 लाख रुपये तैयार रखना, कल फोन करेंगे, पैसा नहीं दिया तो गोली मार दी जाएगी। लॉरेंस विश्नोई गिरोह, जय श्री राम। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। विशेषज्ञों ने उठाए सवाल मामले की जांच कर रहे विशेषज्ञों का मानना है कि रंगदारी मांगने का तरीका लॉरेंस विश्नोई गैंग के तरीके से मेल नहीं खाता। गैंग आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग करता है, जबकि इस मामले में भारतीय नंबर से कॉल और साधारण टेक्स्ट मैसेज का उपयोग किया गया है। शहर में फैली दहशत इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने बागबहार और कोतबा के लिये की बड़ी घोषणा,लगाई सौगातों की बौछार

जशपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम पंचायत बागबहार, तहसील पत्थलगांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में फुटबॉल को किक मारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाय मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित करने और कोतबा में एपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन पिछले 33 सालों से होता आ रहा है। यह लोगों के खेल के प्रति लगाव और खेल समिति की मेहनत को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी इस प्रतियोगिता में शामिल होते रहे हैं। उनके लिए खुशी की बात है कि आज के मुख्यमंत्री के नाते उन्हें आज समापन समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है। हाल ही में हमने बस्तर की युवा प्रतिभाओं को खेलकूद और विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से वहां बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया है। इस खेल प्रतियोगता में एक लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। जिसमें पुरुष और महिलाएं उत्साह के साथ बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की 1. बागबहार में शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की 2. बागबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की 3. बागबहार के चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा की . 4. मिनी स्टेडियम में फूटबाल खिलने के लिए लाइट और सौन्दर्य करण की घोषणा की 5. बागबहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेंड करने की घोषणा की 6. कोतबा में अपेक्स बैंक बनाने की घोषणा की इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव को सवारने के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गयी गारंटियों को पूर्ण किया जा रहा है। विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से शासन द्वारा प्रदेश की हर महिला को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उड़ीसा की गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला ने टूर्नामेंट किया अपने नाम प्रतियोगिता की शुरुआत 23 अक्टूबर को हुई थी। एक माह तक चली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड के 36 टीमों के 600 खिलाड़ी और कोच हुए शामिल हुए। आज उड़ीसा के गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला एवं छत्तीसगढ़ जशपुर के माकरचुआं टीमों के मध्य हुआ फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों के मध्य 3-3 गोल के साथ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। जहां पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से मैच का फैसला हुआ। जिसमें उड़ीसा के गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला द्वारा 4-2 से पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की गई। मैन ऑफ द सीरीज उड़ीसा के गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला के खिलाड़ी सक्ती को बेस्ट गोलकीपर आकाश उरांव को तथा बेस्ट डिफेंडर माकरचुआं के अनिकेत को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष राधेश्याम राम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक शशी मोहन सिंह,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, ममता कश्यप, अनूप गुप्ता, , 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष रवि परहा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।  

18 साल की उम्र के बाद भी ऐसे बढ़ाएं अपनी लंबाई

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट सही हो, क्योंकि लोग मानते है कि इससे आपकी पर्सनालिटी में पर्क पडता है। हमारे जीवन में कई ऐसे करियर होते है कि जिसमें लंबाई की खास जरुरत होती है। अगर आप पुलिस, या फिर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना हाथ अजमाना चाहते है तो इसके लिए आपकी डाइट को होना बहुत ही जरुरी होता है। कुछ लोग तो यह भी सोचते है कि 18 साल की उम्र की बाद आपकी हाइट नहीं बढती है। जबकि यह गलत अवधारणा है। आप अपनी हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ा सकते है। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम, पौष्टिक भोजन आदि करने से आपकी हाइट में बढोत्तरी होगी। हमारे शरीर की लंबाई बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हॉरमो। यह पिट्यूटरी ग्लैण्ड से निकलता है जिससे हमारी हाइट बढ़ती है। सही प्रोटीन और न्यूटिशन न मिलने के कारण शरीर का विकास होना बंद या कम हो जाता है और अगर आप शरीर का सही विकास करना चाहते हैं तो खान-पान का पूरा ध्यान रखना शुरु कर दें। आजकल कोल्ड ड्रिंक्स पीना फैशन बन गया है, लेकिन यह सेहत के लिहाज से सही नहीं है। बर्गर, नूडल्स, पिज्जा खाने से भी हाइट नहीं बढ़ती। दूध, दही, पनीर, मक्खन, दालें खाने से हाइट बढ़ती है। प्रोटीन दूध, दही, में खूब होता है। विटामिन, मिनरल्स के लिए फल खाए, जूस हरी सब्जी, दालें आदि का सेवन करें। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में। विटामिन ए विटामिन डी के साथ-साथ हमे विटामिन ए की सभी आवश्यकता होती है। इससे हमारा शरीर ठीक ढंग से काम करता है। विटामिन ए के लिए पालक, चुकदंर, गाजर, दूध, टमाटर आदि के साथ सब्जियों के जूस का भी सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ हाइट भी बढ़ेगी। विटामिन डी आमतौर पर हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन्स की जरूरत होची है, लेकिन हाइट बढाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरत विटामिन डी की होती है। हमारे शरीर मं मौजूद कैल्शियम को हड्डी में अवशोषित तथा इनका विकास करने के लिए सबसे बड़ी भूमिका विटामिन डी की होती है। शरीर में इसकी जरुरत को पूरी करने के लिए अधिक मात्रा में दाल, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम आदि लें। कैल्शियम कैल्शियम शरीर के लिए सबसे जरुरी तत्व हैं। इससे हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही आपकी लंबाई बढाने के लइए अति आवश्यक तत्व है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपनी दिनचर्या में दूध, चीज, दही आदि शामिल कर सकते है। प्रोटीन प्रोटीन हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं को ठीक करता है। यह हमारे शरीर के लिए हेल्दी होता है। इससे हमारे हाइट भी बढती है। इसका मुख्य कारण है। अगर आप अपनी हाइट बढानी चाहते है तो अपने दिनयर्या में दूध, चीज, बींस, मूगंफली, दालें आदि शामिल करें। ये हेल्दी होने के साथ-साथ आपकी हाइट में ग्रोथ करेगे। मिनिरल हमारे शरीर के लिए मिनिरल भी बहुत जरुरी है। इससे हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों के ऊतकों का निर्माण होता है। साथ ही यह हड्डी के विकास और रक्त के प्रवाह को सही रखता है। साथ ही लंबाई बढाने में भी सहायक है। इसके लिए आप रोज पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आडू खाएं। इसके आलावा आप छोटी-छोटी आदते बदलकर जसे कि सुबह जल्दी जगना और जल्दी सोना, रोज एक्सरसाइज, योगा करना. ठीक ढंग से डाइट लेना आदि। इससे आप आसानी से अपनी हाइट बढ़ा सकते है।  

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, राजस्थान-अजमेर का होगा सतत विकास और योजनाबद्ध होंगे काम

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर का सतत एवं सुनियोजित विकास किया जा रहा है। राज्य बजट में अजमेर को 1500 करोड़ रूपए मिले हैं। आजादी के बाद यह किसी बजट में अजमेर को मिली सर्वाधिक राशि है। आने वाले दिनों में अजमेर प्रदेश के अग्रणी शहरों की कतार में होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के वार्ड संख्या 65 सिविल लाइंस अजमेर हॉस्पिटल वाली गली तथा वार्ड  72 में चिराना हाउस गली में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि साइन्स पार्क को पुनः स्वीकृत करवाकर अपग्रेड करते हुए शिलान्यास किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ है। बिसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इन्टेक वेल भी बनाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्स के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहूंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोप वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोट्र्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ रुपये की लागत से नया बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी।

हरीश रावत बोले – केदारनाथ सीट पर उत्तराखंड के सरोकारों की हार

केदारनाथ. उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये हार कांग्रेस की हार नहीं है बल्कि उत्तराखंड के सरोकारों की हार है। यह उन सवालों की हार है जो केदार भूमि स्वयं उठा रही थी। वो सवाल आम जनता के सवाल थे। हरीश रावत ने जनता को लेकर कहा कि चुनाव के बाद उत्तराखंडी सरोकारों की बात करेंगे। आप भू कानून, महिला सम्मान, पलायन, बेरोजगारी की बात करेंगे, लेकिन उनके लिए जो व्यक्ति खड़ा रहा, उसको आप चुनाव में हरा देंगे। मुझे इस बात की तकलीफ है कि उत्तराखंड किस दिशा में जा रहा है। हम लोगों से बात करेंगे और राजनीतिक दल के रूप में हमें भी अपना तरीका बदलना होगा और जनता का भरोसा जीतना होगा। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23,814 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18,192 वोट मिले। आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट पर नोटा को 834 वोट मिले। वहीं जीत हासिल करने के बाद आशा नौटियाल ने कहा था कि विकास के मुद्दों पर हम लोगों ने चुनाव लड़ा है। इस चुनाव में विपक्ष सिर्फ लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहा था। विपक्ष कभी भी जनता के हित की बात करते हुए नजर नहीं आया। जबकि भाजपा ने सिर्फ विकास की बात की है। मैं सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को तहे दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर भाजपा को जीत दिलाने में भूमिका निभाई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में घर पर सोई बुजुर्ग महिला जिंदा जली

जांजगीर चांपा. घर में आग लगने से सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि महिला खाट में सोई अपने आप को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाई। इससे पहले वह जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। मिट्टी का घर होने से आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहार शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नवागढ़ थाना अंतर्गत गौरव ग्राम सेमरा निवासी 70 वर्षीय महिला बुधनी बाई मिट्टी के घर में अकेली रहती थी। बगल के दूसरे मकान में उसके पुत्र लोग रहते थे। हर रोज की भांति शनिवार की रात 9 बजे खाना खान के बाद बुजुर्ग महिला सो गई। दूसरे मकान में उसके पुत्र परिवार सहित सो रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे बुधनी का पुत्र उठा तो देखा कि घर में आग लग गई। वह अपनी मां को बचाने का पहले प्रयास करने लगा। लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि नजदीक में कोई नहीं जा सकते थे। साथ ही धुंआ के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आग की लपटें और तेज हो गई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर तत्काल नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित सदलबल मौके पहुंचे। इसके बाद दकमल बुलाया गया। फायर बिग्रेड भी आधे घंटे बाद पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। बाद में दकमल द्वारा आग पर काबू पाया गया। तब तक देर हो गई। बुजुर्ग महिला पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। जब आग लगी तो खाट में सोई थी। घटना के हालात को देखते हुए शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि महिला कच्चा मकान में रहती थी। साथ ही ऊपर पटाव था, जिसमें लकड़ी भी था, इससे आग ज्यादा बढ़ गई। पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live