LATEST NEWS

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी दिए आदेश, राजस्थान-जयपुर में विशेष पुनरीक्षण से अनुपस्थित बीएलओ निलंबित

जयपुर। निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में संचालित किये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने एवं मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाये जाने वाले बीएलओ श्री अशोक कुमार को निलंबित किया गया है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने निलंबन आदेश जारी किये हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में जयपुर जिले में विशेष पुनरीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं। रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किय, इस दौरान विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में अधिशाषी अभियंता (दक्षिण) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांधीनगर में स्थित बूथ नम्बर- 58 के बीएलओ श्री अशोक कुमार ग़ैरहाज़िर पाये गये, जिसपर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वहीं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, शहीद ले. अभय. पारीक राजकीय बालिका विद्यालय, निदेशक पशुपालन विभाग, पशुधन भवन, टोंक रोड एवं अधिशाषी अभियंता (दक्षिण) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गांधीनगर, में स्थित बूथों का औचक निरीक्षण किया जिसमें भी बूथ नंबर- 58 का बीएलओ श्री अशोक कुमार अनुपस्थित पाये गये। जिसके बाद मौके पर ही उक्त बीएलओ के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष रूप से जो व्यक्ति 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं या जो व्यक्ति अन्य स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं वे विभिन्न फार्म जैसे फॉर्म-6  नया मतदाता कार्ड बनवाने के लिये, फॉर्म-7 नाम हटाने के लिये, फॉर्म-8 मतदाता कार्ड में संशोधन के लिये एवं फॉर्म-6बी आधार को मतदाता कार्ड से लिंक करने हेतु भरे जाते हैं। जिसके माध्यम से ऑनलाइन  Voter Helpline App के जरिये मतदाता स्वयं आवेदन कर सकते हैं अथवा मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग सहभागी लोकतंत्र के लिये जिससे अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के पर्वों में भाग ले सकें इसके लिये स्वीप गतिविधियां भी की जाती है। जिसमें 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का  Voter Helpline App/Voter Portal के माध्यम से अग्रिम आवेदन प्राप्त करने हेतु विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के शैक्षणिक संस्थानों  में कैम्पों का आयोजन कर अग्रिम आवेदन लिये गये हैं। साथ ही क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने के लिये महावीर विकलांग सेवा समिति, प्रयास संस्थान, झालाना डूंगरी, श्री निर्मल विवेक विशेष विद्यालय एवं मूक बधीर संस्थान, त्रिमूर्ति सर्किल में मतदाताओं के विशेष  कैम्पों का आयोजन किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य दिनांक 28 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। ———

पर्थ में जीत के साथ भारत पहुंचा शीर्ष पर, फाइनल से सिर्फ तीन कदम दूर, पढ़ें तालिका का हाल

नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में 295 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब तीन मुकाबले और जीतने होंगे। शीर्ष पर पहुंचा भारत पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उनका अंक प्रतिशत भी 58.33 से सुधरकर 61.11 का हो गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में चौथी शिकस्त के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया। उनका अंक प्रतिशत 57.69 का हो गया। बता दें कि, इस मैच से पहले भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए 4-0 से सीरीज जीतनी थी। पहला मैच जीतने के बाद अब टीम को तीन और मुकाबले अपने नाम करने होंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका टीम   मैच   जीते   हारे    टाई   ड्रॉ     अंक   अंक प्रतिशत भारत 15    9     5     0     1     110   61.11 ऑस्ट्रेलिया    13    8     4     0     1     90    57.69 श्रीलंका       9     5     4     0     0     60    55.56 न्यूजीलैंड     11    6     5     0     0     72    54.55 दक्षिण अफ्रीका       8     4     3     0     1     52    54.17 इंग्लैंड 19    9     9     0     1     93    40.79 पाकिस्तान    10    4     6     0     0     40    33.33 बांग्लादेश     10    3     7     0     0     33    27.50 वेस्टइंडीज     9     1     6     0     2     20    18.52

सुरक्षित हैं मंत्री, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी के काफिले के वाहन आपस में टकराए

अंबिकापुर. महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अंबिकापुर – रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर के चरगढ़ के समीप सामने से आ रही हाइवा से बचने फालो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की वाहन भी शामिल थी। उनके वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं। राजपुर में स्वास्थ्य जांच के बाद वे कुसमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी राजपुर पहुंच गए थे। घटनास्थल से लेकर राजपुर तक अफरातफरी मची रही। राजपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रविवार को कुसमी में बिरसा मुंडा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित था। इसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को शामिल होना था। दोपहर में अंबिकापुर होते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला कुसमी के लिए रवाना हुआ था और चरगढ़ के पास दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को तत्काल राजपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। मंत्री बोलीं – सब सुरक्षित, अचानक हुआ हादसा बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री व प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। छोटी सी घटना थी। हम सभी ठीक हैं। जब घटना हुई तो मुझे झपकी आ गई थी। अचानक यह हादसा हुआ। मुझे बताया गया कि एक हाइवा ने असुरक्षित तरीके से क्रास किया। उसी दौरान गाड़ियां आपस में टकरा गई। जर्जर हो चुकी है सड़क छत्तीसगढ़ से झारखंड को जोड़ने वाली अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है। अंतरराज्यीय मार्ग होने के कारण वाहनों का दबाव भी अत्यधिक होता है। जर्जर सड़क पर गड्ढों से बचने चालक वाहनों को भी असुरक्षित तरीके से चलते हैं। इस कारण दुर्घटना की संभावना हर पल बनी रहती है। पार्षद ने किया अपने वार्ड के मितानिनों को सम्मानित नईदुनिया न्यूज़, अंबिकापुर: मितानिन दिवस के अवसर पर नवागढ़ वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद फौजिया नाज इदरीशी कांग्रेस नेता बाबर इदरीशी ने अपने वार्ड की मितानिनों का शाल ,श्रीफल व डायरी पेन देकर स्वागत किया। सभी को मिठाई खिलाई व उनके बेहतर कामों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में वार्ड की मितानिन सरिता गुप्ता, हसीन खान ,कोमल कश्यप, मंजू केरकेट्टा, संगीता पैकरा सहित अरशद,मोनू, नानू सोनी ,परवीन, नाजिया, परवीन सहित अन्य उपस्थित थे। पार्षद फौजिया नाज इदरीशी ने कहा कि मितानिनों ने अपने काम से नाम कमाया है। लोगों की निस्वार्थ सेवा कर उन्हें जागरूक करने में प्रमुख भूमिका इन मितानिनों की है।

भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार बताया डिविलियर्स ने यशस्वी को

जोहांसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेर रहे एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की है। डिविलियर्स ने कहा कि जिस प्रकार से यशस्वी बल्लेबाजी करते हैं वह क्रिकेट का सुपरस्टार है जो भविष्य में विश्व क्रिकेट में धूम मचा देगा। पर्थ टेस्ट मैच में युवा यशस्वी ने पारी की शुरुाआत करते हुए दूसरी पारी मे शानदार शतक लगाया। यशस्वी ने 161 रनों की बड़ी पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर भातरीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अपनी आक्रामक पारी से जायसवाल ने दिखा दिया है कि क्यों उनसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डरते हैं। जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। यशस्वी का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह पहला टेस्ट शतक है। डिविलियर्स ने यशस्वी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, मैं यशस्वी को काफी समय से देख रहा हूं, मैंने पहले भी कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार है। उसने पर्थ टेस्ट मैच में दिखा दिया है कि वह क्या कर कसता है। डिविलियर्स ने जायसवाल को लेकर आगे कहा कि, जायसवाल में भारतीय क्रिकेट का महान बल्लेबाज बनने की काबिलियत है, उसके अंदर काफी प्रतिभा है और इसे आगे ले जाने और निखारने की जरुरत है। साथ ही कहा कि ऐसे क्रिकेटर को बार-बार अवसर देकर भारतीय क्रिकेट अच्छा कर रहा है। मुझे उनकी बल्लेबाजी को देखकर काफी आनंद आता है। वास्तव में वो भारतीय क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी महान बल्लेबाज बनने की ओर अग्रसर है।साथ ही कहा कि जायसवाल ने दिखा दिया कि उन्हें लोग भविष्य का सुपस्टार मानते हैं।

विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने मुख्यमंत्री यूके और जर्मनी की विदेश यात्रा पर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लंदन पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फरवरी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विदेशी निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए आमंत्रित करने के लिए इंग्लैंड और जर्मनी प्रवास पर हैं। अपने 6 दिवसीय विदेशी प्रवास के दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश आने का न्यौता देंगे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों का उच्च स्तरीय दल भी विदेश प्रवास पर है। वैश्विक निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के साथ ही हर प्रकार के उद्योग को आमंत्रण के साथ मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाईयां देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करना है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय निवेश के अवसरों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का अभूतपूर्व प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगामी फरवरी माह में भोपाल में आयोजित हो जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से 6 दिवसीय विदेश यात्रा पर लंदन और बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इस दौरान वे उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद और किंग्स क्रॉस तथा पुनर्विकास स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लंदन में ‘फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग 400 प्रवासी भारतीय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्व पटल पर होगा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह निवेश यात्रा राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा विश्व पटल पर उद्योग के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह यात्रा निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है, जो प्रदेश में निवेशकों का विश्वास को मजबूती और औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में एक समृद्ध औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के महानगरों से औद्योगिक निवेश को आमंत्रित करने के लिए उन्होंने कलकत्ता, बेंगलोर, मुम्बई और कोयम्बटूर में रोड शो आयोजित कर उद्योगपतियों से मुलाकात की थी। विदेश यात्रा का उद्देश्य भारतीय निवेशकों के साथ ही विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करना भी है। हर युवा के लिए होगा रोजगार मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को उनकी शिक्षा और काबिलियत के अनुसार काम देने के उद्देश्य से हर प्रकार के उद्योगों को स्थापित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदेश यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों यथा आई.टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा और उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को ब्रेक-फास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इसके बाद “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश”, “इंटरैक्टिव सेशन” में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे।  

‘जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी जिम्मेदारी बढ़ी’, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले नवनिर्वाचित विधायक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलूंबर से विधायक श्रीमती शांता देवी, झुन्झुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह तथा खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित विधायक जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हुए राजस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद श्री मदन राठौड़, श्री राधामोहन दास अग्रवाल, राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्य, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने पर अदनान और ताहा गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में CM साय की सुरक्षा में बड़ी चूक

बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई. रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान अनुमति नहीं होने के बावजूद ड्रोन को उड़ाया जा रहा था. सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को बिलासपुर दौरा था. इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. ऐसा ही एक कार्यक्रम अरपा रिवर व्यू में रखा गया था. इस दौरान क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था. इसके बावजूद आसमान में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ रहा थे. यह ड्रोन मुख्यमंत्री के आसपास भी मंडराता नजर आया. आम लोगों के साथ पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर ड्रोन को देखा था. इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है. सिविल लाइन पुलिस ने नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. वहीं गांधी चौक के फजलबाड़ा निवासी अदनान सैफी पिता बुरहानुद्दीन सैफी (23 वर्ष) और तेलीपारा काली मंदिर के पास निवासी ताहा भारमल पिता तुराब भारमल (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया. वहीं ड्रोन उड़ाने वाले अन्य युवकों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि नो फ्लाइंग जोन में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी.

नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी बनी मुसीबत, छत्तीसगढ़-सुकमा के गोगुंडा गांव में मलेरिया से 10 आदिवासियों की मौत

सुकमा। 2,200 से अधिक जनसंख्या वाला सुकमा जिले का गोगुंडा गांव आज भी बुनियादी सेवाओं के लिए तरस रहा है. नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी इलाका में बसा यह गांव बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मौत के बाद चर्चा में है. गोगुंडा हमेशा से मलेरिया हाई-रिस्क जोन रहा है. 2018 में यहां 350 से अधिक मलेरिया के मामले सामने आए थे, जो 2020 में बढ़कर 587 तक पहुंच गया. इसके बावजूद प्रशासन ने कभी भी इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मलेरिया से मौत हो गई. अब खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 400 ग्रामीणों की जांच की, जिनमें 158 मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं. हालत देखिए स्वास्थ्य अमले के पास केवल मलेरिया जांच की आरडी किट है. अन्य बीमारियों की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है. मरीजों को लक्षण के आधार पर ही दवाइयां दी जा रही हैं. अगर कोई अन्य बीमारी ग्रामीणों को हुई, तो काफी खतरनाक साबित हो सकती है. मलेरिया से ग्रामीणों की मौत महज एक उदाहरण है गोगुंडा गांव के प्रति प्रशासन की उदासीनता का. गोगुंडा की स्थिति प्रशासन की असफलता की कहानी बयां करती है. नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में केवल खानापूर्ति नहीं बल्कि ठोस और निरंतर प्रयासों की जरूरत है. क्या सरकार इस ओर ध्यान देगी या गोगुंडा जैसे गांव इसी हाल में रहने को मजबूर रहेंगे? पहुंच में बाधा गांव तक पहुंचने के लिए 8 किमी लंबी खड़ी पहाड़ी चढ़नी पड़ती है. राशन और दवाइयां पहुंचाने में ग्रामीणों की मदद ली जा रही हैस लेकिन पर्याप्त दवाइयों की कमी से इलाज प्रभावित हो रहा है. पानी की समस्या गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. गांव में हैंडपंप तक नहीं हैं. ग्रामीण खुद एक दर्जन से अधिक रिंग कुएं बनाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. बिजली की समस्या क्रेडा विभाग द्वारा लगाए गए सोलर लाइट्स खराब हो चुके हैं. ऐसे में गांव में शाम 6 बजे के बाद घना अंधेरा छा जाता है. बदहाल स्वास्थ्य सेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं हैं. मात्र 6 कर्मचारी बड़ी आबादी के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. नक्सली प्रभाव और गोगुंडा नक्सली गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. गांव में प्रशासन की अन्य योजनाएं पहुंच ही नहीं पातीं स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों पर सरकार के विरोधी नारे लिखे गए हैं, जो स्पष्ट संकेत देते हैं कि यह इलाका प्रशासन की पकड़ से बाहर है. क्या चाहते हैं ग्रामीण? ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए स्थायी समाधान की जरूरत है. उन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत सुविधाएं और नक्सल भय से मुक्त जीवन चाहिए.

बाइक सवारों ने दिन दहाड़े चोरी की बकरी, वारदात का सीसीटीवी वीडियो हो रहा वायरल

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ शहर से महज पांच किमी. दूर नई लेदरी में बाइक सवार तीन शातिर चोरों ने दिनदहाड़े बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। चोर बाइक पर बकरी को बिठाकर फरार हो गए। बकरी चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है। घटना झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत नई लेदरी के पूर्व पार्षद राम कुमार यहां की है। बकरी के मालिक ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। फरियादी को यूं ही शमझाईस देकर चलता किया। गौरतलब हो कि झगराखाण्ड थाना क्षेत्र के नई लेदरी में रहने वाले पूर्व पार्षद राम कुमार के फरियादी की बकरियां मेन रोड, वार्ड नं.02 रजा मस्जिद के बगल पर चारा खा रही थी। तभी एक बाइक में सवार होकर आए तीन अज्ञात शातिर चोरों में से एक चोर उतरकर बकरी के पास पहुंचा और बाइक को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने में  की परन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं किया और बताया कि शिकायत की जरुरत नहीं, हम कार्यवाही कर रहें हैं। झगराखांड थाने में लिखित शिकायत नहीं लिया गया..यें समझ से परें हैं? शिकायत क्यों नहीं लिया गया इसका जवाब पुलिस ही बेहतर बता सकते हैं! घटना 23 नवम्बर दिन के लगभग 12 बजे की हैं लेकिन अब-तक बकरी चोरों का कुछ पता नहीं चल सका हैं। बकरी मालिक ने सीसीटीवी देखा तो हो गया हैरान बाइक पर सवार होकर आए चोरों ने दिनदहाड़े मौका देखकर एक बकरी को उठाकर चलने लगा। इसके बाद थोड़ी दूर पर ही बाइक पर बैठे साथी के पास पहुंचा और बकरी को बाइक पर रखकर फरार हो गया। जब बकरी मालिक को इसकी जानकारी मिली तब उसने जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शातिर चोरों की बकरी चोरी करने की यहां पूरी वारदात कैमरे में नजर आई। वीडियो देखकर बकरी मालिक हैरान हो गया। वह वीडियो लेकर पुलिस थाने पहुंचा। वीडियो देख पुलिस पुलिस भी हुई हैरान फरियादी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और लिखित आवेदन देकर शिकायत की। साथ ही बकरी चोरी का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिख रहें अज्ञात दो चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने बजायें फरियादी को शमझाईस देकर चलता किया।

आईएसएल में आज हैदराबाद एफसी करेगी ओडिशा एफसी की मेजबानी

हैदराबाद. हैदराबाद एफसी आज शाम जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी, तो दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में जीत पाना चाहेंगी। पिछले साल खराब सीजन के बाद, हैदराबाद एफसी इस बार सात मैचों में दो जीत, एक ड्रा और चार हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर हैं। उसका इरादा जीत से उच्च रैंक वाले प्रतिद्वंद्वियों के साथ अंतर पाटना होगा। वहीं, ओडिशा एफसी आठ मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और तीन हार नौ अंक लेकर तालिका नौवें स्थान पर है। हेड कोच सर्जियो लोबेरा इस लीग में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी रणनीतिकारों में से एक रहे हैं, इसलिए वह जगरनॉट्स से लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। हैदराबाद एफसी ने आईएसएल 2024-25 में खेले अपने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में अपने 43% गोल किए हैं, जिसमें से अब तक उनके सात में से तीन गोल मैच की इस अवधि में आए हैं। हैदराबाद एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर खेले पिछले 15 मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। वास्तव में, यहां उनकी आखिरी जीत फरवरी 2023 में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 1-0 से हुई थी। ओडिशा एफसी ने आईएसएल 2024-25 में प्रति मैच 10+ ओपन प्ले पास के आठ सीक्वेंस दर्ज किए हैं। यह किसी भी टीम का सबसे अधिक औसत है। मोर्टाडा फॉल और कार्लोस डेलगाडो जैसे अनुभवी सेंट्रल डिफेंडर होने के बावजूद, ओडिशा एफसी आईएसएल 2024-25 में अब तक खेले अपने आठ मैचों में कोई क्लीन शीट नहीं रख पाई है। हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने जोर दिया कि उनकी टीम मैच में जाने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है। उन्होंने कहा, “ओडिशा एफसी के पास ऐसा कोच है जो भारतीय फुटबॉल में विजेता रहा है। उनके पास अनुभवी विदेशी खिलाड़ी हैं। हमें इस मैच के लिए आत्मविश्वास और अभ्यास की आवश्यकता है, जो हमने किया है।” ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी अग्रिम पंक्ति से अधिक दक्षता की मांग की, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा, “हमें अटैकिंग थर्ड में क्लिनिकल होने की आवश्यकता है। हालांकि, मैं टीम के हालिया प्रदर्शन से खुश हूं क्योंकि हमने कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखाया है। बता दें कि दोनों टीमें आईएसएल में 10 बार भिड़ चुकी हैं। हैदराबाद एफसी और ओडिशा एफसी ने क्रमशः चार और पांच मैच जीते हैं, और एक मुकाबला ड्रा रहा।

बुजुर्ग की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई। वहीं पुनिराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पुनिरम और शावन दास रिश्ते में मामा भांजा होते है। रविवार की सुबह करीबन 8 बजे दोनो एक बाइक में बैठकर खेतो को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई, हादसे में दोनो बाइक से गिर गए, जिसमे शावन दास की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है। वहीं पुनीरम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अकलतरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

कोच कूपर को लीसेस्टर सिटी ने किया बर्खास्त

लंदन. लीसेस्टर सिटी ने रविवार को कोच स्टीव कूपर को सिर्फ 12 मैच के बाद बर्खास्त कर दिया। लीसेस्टर ने कूपर के 12 मैचों में से दो जीते, चार ड्रॉ खेले और छह हारे। नॉटिंघम फॉरेस्ट के पूर्व बॉस ने हाल ही में पदोन्नत क्लब को प्रीमियर लीग में 16वें स्थान पर रखा है, शनिवार को चेल्सी से घरेलू मैदान पर 2-1 से हार के बाद, जिसे अब एन्जो मारेस्का द्वारा कोचिंग दी जा रही है, कूपर को बर्खास्त कर दिया गया। मारेस्का के जाने के बाद कूपर को स्टैमफोर्ड ब्रिज में पदभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया था, जिसमें लीसेस्टर को बचाने का कठिन काम था, और वह टीम को रिलीगेशन जोन से बाहर बैठाकर चले गए। लीसेस्टर के बयान में कहा गया, पुरुषों की प्रथम टीम के प्रशिक्षण की देखरेख प्रथम टीम के कोच बेन डावसन करेंगे, जिन्हें कोच डैनी एल्कॉक और एंडी ह्यूजेस का सहयोग प्राप्त होगा, क्लब एक नए मैनेजर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जिसे हम जल्द से जल्द पूरा करने की उम्मीद करते हैं।

नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देकर दस मिनट में हुईं रवाना, राजस्थान-जयपुर में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं वसुंधरा

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर उपचुनाव में जीते पांचों विधायकों और पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के 10 मिनिट के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंची राज ने नवनिर्वाचित विधायकों से बात की और तुरंत रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कोई भी शीर्ष नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं था। पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजे ने जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने उपचुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।” गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 5 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर अपनी जीत दर्ज करवाई है। खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनियारा और रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता है, जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है।  

अब MP के स्कूलों में पढ़ाया जायेगा यातायात का पाठ, बांटी जाएंगी 87 लाख पुस्तकें

भोपाल भोपाल। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अब स्कूली विद्यार्थियों को यातायात का पाठ पढ़ाएगी। इसकी शुरुआत आगामी शिक्षा सत्र (2025-26) से कक्षा पांच के विद्यार्थियों से होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय 87 लाख पुस्तकें छपवा रहा है। पांचवीं से 12वीं तक क्रमश: हर वर्ष नई कक्षा में नई पुस्तक पढ़ाई जाएंगी। कैसा रहेगा पाठ्यक्रम पाठ्यक्रम भी इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इसमें दोहराव न हो। साथ ही उनकी सामग्री विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर के अनुकूल हो। पांचवीं की पुस्तक में आठ अध्याय हैं। इसमें वाहन सड़क में कैसे, किस दिशा में चलाएं, रोटरी क्या है। प्रदूषण के मापदंड के अनुसार वाहन कितने प्रकार के होते हैं। लाइसेंस कितने तरह के होते हैं, जैसी जानकारियों को शामिल किया गया है। सख्ती के साथ सोच बदलना भी जरूरी पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सख्ती के साथ ही लोगों का सोच बदलना भी जरूरी है और इसकी शुरुआत के लिए विद्यार्थियों से अच्छा कोई समूह नहीं हो सकता। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) संजीव शमी ने बताया कि पाठ्यक्रम समिति ने इसे स्वीकृति दे दी है। पाठ्यक्रम में इन्हें अगले शैक्षणिक सत्र से शामिल किया जाएगा कि नहीं यह अभी तय होना है। पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाने के बाद भी विद्यार्थियों को यह पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी। इसलिए पड़ी आवश्यकता कोरोना संक्रमण काल का समय छोड़ दें तो प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और इसमें जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यातायात के नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्ती के बाद भी घटनाएं बढ़ रही हैं। चिंता की दूसरी बात यह भी है कि दुर्घटनाएं जिस अनुपात में बढ़ी हैं उससे कहीं ज्यादा मृतकों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति वर्ष दुर्घटनाएं घायल मौत 2017 53,399 57,532 10,117 2018 51,397 54,662 10,706 2019 50,669 52,816 11,249 2020 45,266 46,456 11,141 2021 48,877 48,956 12,057 2022 54,432 55,168 13,427 2023 55,327 55,769 13,798 2024 – – –

मनेंद्रगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया निरीक्षण

  समितियों से किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदने के दिए निर्देश मनेन्द्रगढ़/एमसीबी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को  सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए।  उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live