LATEST NEWS

पटना पाइरेट्स से पिछली हार का यूपी योद्धाज ने चुकाया हिसाब

नोएडा. इस सीजन में पहले आपसी मुकाबले में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धाज को हराया था और अब नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 74वें मैच में मेजबान यूपी ने पटना को 44-42 से हराकर हिसाब बराबर कर लिया। अंतिम रेड तक चले इस मुकाबले में यूपी के लिए स्थानापन्न गगन गौड़ा ने 11 और भवानी राजपूत ने 10 अंक बनाए। देवांक को अंतिम रेड पर लपक यूपी की जीत पक्की करने वाले हितेश ने डिफेंस में 8 अंक बटोरे। पटना के लिए देवांक ने 18 अंक के साथ एक बार फिर समा बांधा और 10 अंक के साथ अयान ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की औऱ यही कारण था कि चार मिनट बाद स्कोर 4-4 था। इसके बाद पटना को एक और अंक मिला और पिर देवांक ने अपनी पांचवीं सफलता के साथ पटना को 6-4 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने भरत को लपक लिया। यूपी ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 7-7 कर दिया। 8-8 के स्कोर पर देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड किया। फिर अंकित ने भवानी को लपक फासला 3 का कर दिया। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था और आशू ने अयान को लपक स्कोर 10-11 कर दिया। फिर हितेश ने संदीप का शिकार कर स्कोर फिर से बराबर कर दिया। पटना ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक फिर लीड ले ली। फिर अयान ने इसी तरह की रेड में दो अंक लेकर न सिर्फ फासला तीन का किया बल्कि यूपी को आलआउट की ओर भी धकेल दिया। फिर इसे अंजाम देते हुए पटना ने 18-13 की लीड ले ली। आलइन के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ सुपर-10 पूरा किया। इस बीच यूपी के डिफेंस ने 17वें मिनट में पहली बार देवांक का शिकार किया। इसके बाद यूपी ने बेहतर खेल दिखाया और पटना को आलआउट की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। पटना ने हालांकि 25-21 स्कोर के साथ पाला बदला। यूपी ने हालांकि आलआउट लेते हुए स्कोर 27-28 किया और फिर देवांक को लपक बराबरी कर ली। अयान ने पटना को लीड में बनाए रखा लेकिन गगन ने सुपर रेड के साथ यूपी को 34-32 से आगे कर दिया। पटना ने हालांकि शानदार वापसी कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 35-35 कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने 2 अंक की लीड ली और साथ ही गगन ने भी सुपर-10 पूरा किया। भवानी के सेल्फ आउट होने के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट लेकर पटना को एक अंक से आगे कर दिया। इस बीच अक्षय को लपक अंकित ने यूपी को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। अयान गए औऱ सुपर टैकल कर लिए गए। स्कोर 40-40 हो गया था। पटना ने एक अंक के साथ फिर लीड ली। सवा मिनट बचे थे और अयान डू ओर डाई रेड पर आए। हितेश ने उनका शिकार कर लिया। अब यूपी 42-41 से आगे थे। अब सिर्फ 58 सेकेंड बचे थे। फिर गगन डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। यूपी अब 43-41 से आगे थे। इस बीच देवांक ने सुमित को आउट कर स्कोर 42-43 कर दिया। यूपी के डिफेंस ने हालांकि देवांक को लपक दो अंक की लीड लेकर अपनी जीत पक्की कर ली। इसी के साथ यूपी ने पिछले मैच में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। पटना को 12 मैचों में पांचवीं हार मिली जबकि यूपी ने इतने ही मैचों में छठी जीत दर्ज की।

पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर एक की मौत दो घायल, छत्तीसगढ़-कवर्धा में दो बाइकों की टक्कर से सड़क पर गिरा अधेड़

कवर्धा/कबीरधाम. कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा कवर्धा से बिलासपुर सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात 11 से 11.30 के बीच हुआ है। दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक में पीछे में सवार व्यक्ति सड़क में गिर गया। इसके ठीक पीछे से आ रहे ट्रक में कुचला गया। इससे उसकी मौत हो गई है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक के शरीर के कई हिस्से टुकड़ों में विभाजित हो गया। पुलिस ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को उठाया। वहीं दोनों बाइक के टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक कवर्धा का रहने वाला है। आज रविवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम किया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना कवर्धा ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। पूर्व में भी इसी सड़क पर बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। इससे दोनों की मौत हो गई थी। कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसा के हिसाब से ठीक नहीं जा रहा है। इस साल नवंबर माह तक पूरे जिले के सड़क हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मौत बाइक सवार की हुई। एक भी मामले में बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। शनिवार देर रात को  हुए हादसे में भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति, दुधमुंही बच्चियों को जहर देकर पिता ने की खुदकुशी

भदोही भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बीते 19  नवंबर को किसी के साथ भाग गई थी, जिससे वह अवसाद में था। औराई कोतवाली के बेजवां पाहीपुर उगापुर निवासी ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी बीते 19 नवंबर को गायब हो गई, जिसके संबंध में उसने औराई कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इस बीच, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जिससे वह अवसाद में चला गया। रविवार की देर रात उसने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बच्चियों आसी व प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया। जिससे दोनों अबोध की जान चली गई। इसके बाद वह घर के करीब 500 मीटर दूर जाकर नीम के एक पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान भी दे दी। सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर घर में उसकी दोनो बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, छत्तीसगढ़-सुकमा में आईइईडी निष्क्रिय करते एक जवान घायल

सुकमा. सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र के तहत एरिया डोमिनेशन के लिए जवानों की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद किया गया। वहीं सुरक्षाबलों ने बरामद आईइडी को निष्किृय किया।   इस आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल भेजा गया है। घायल जवान डीआरजी का बताया जा रहा है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है फिलहाल अन्य जवानों ने ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। हाल ही में सुरक्षाबलों ने चिंतलनार के रायगुड़ा में एक नया कैंप बनाया है। आज सुबह में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवान विनोद आईईडी की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। इस क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा है। लगातार एनकाउंटर किए जाने से नक्सली बौखलाए हुए हैं । अभी सुकमा में दो दिन पहले ही जवानों ने 10 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था।

संभल हिंसा : प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए उठाए कड़े कदम, सपा सांसद और विधायक के बेटे सहित 2500 पर केस

संभल संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भड़की हिंसा के बाद सोमवार सुबह से पूरे शहर में तनाव का माहौल है। हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डीआईजी मुनिराज जी के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है, और प्रवेश मार्गों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, इलाके में बाहरी लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। इंटरनेट अब कल तक बंद रहेगा। सपा सांसद और विधायक के बेटे पर मुकदमा दर्ज संभल जिले में हिंसा मामले में दो थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सांसद के अलावा स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर ही दंगाइयों को भड़काने का आरोप लगा है। इनके साथ 2500 लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। कर्फ्यू जैसे हालात संभल शहर में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल, इलाके में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है। सोमावर की सुबह इलाके में तनावपूर्ण शांति है। हिंसा के बाद अभी तक कोई घटना सामने नहीं आई। पूरे मुरादाबाद रेंज के 30 थानों की पुलिस को संभल के हिंसाग्रस्त इलाके में तैनात किया है। बाहरी व्यक्तियों पर रोक, सख्त कार्रवाई की तैयारी उधर, डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।   डीआईजी की अपील और गिरफ्तारियां डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि हिंसा के आरोप में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, 400 से अधिक अज्ञात और नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।   शहर में सन्नाटा, घरों पर लटके ताले हिंसा के बाद शहर में बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद हैं। प्रभावित इलाकों में ज्यादातर घरों के बाहर ताले लगे हुए हैं। पुलिस गश्त तेज कर दी गई है, और गली-मोहल्लों में केवल पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट पर पाबंदी के समय में बढ़ोतरी की जा सकती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आज स्कूलों में छुट्टी है। हालात तनावपूर्ण रहने पर स्कूलों की छुट्टी भी बढ़ाई जा सकती है। घटना में पांच की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल रविवार को भड़की हिंसा में पांच युवकों की मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को गोली लगी है। एसपी समेत कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मृतकों को देर रात सुपुर्दे-खाक करने की सूचना है। संभल हिंसा में पांच की मौत संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां चलाईं सर्वे टीम कोर्ट कमिश्नर चंदौसी के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह राघव की अगुवाई में आई थी। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी टीम के साथ थे। बाहर हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां चलाकर हिंसक लोगों को दौड़ाया और सर्वे टीम को सुरक्षित मस्जिद से बाहर निकाला। कुछ देर में भीड़ फिर जुट गई और पथराव शुरू कर दिया। फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची अन्य जिलों की पुलिस और पीएसी के साथ अधिकारियों ने उपद्रव करती भीड़ से मोर्चा लिया। इसके बावजूद करीब डेढ़ घंटे हालात बेकाबू रहे। जैसे-तैसे भीड़ को तितर-बितर कर पुलिस आगे बढ़ी। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी। इस बीच पूरे शहर में तनाव गहरा गया। शाम होने तक सख्ती इतनी बढ़ा दी गई कि शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया।   इनकी गई जान     मोहल्ला कोट तवेला निवासी नईम (35)     फतेहऊनला सराय निवासी विलाल (22)     इनके अलावा संभल के हयातनगर निवासी रोमान (40)     तुर्तीपुर इला निवासी कैफ (19)     कोट गर्दी निवासी अयान (19) की भी मौत हुई है। पथराव की घटना पर संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है, “करीब 2500 लोगों के खिलाफ कुल सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद से सभी लोगों की पहचान की जाएगी। सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।  बता दें कि 19 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष कोर्ट पहुंच गया था। चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में वाद दाखिल किया था। जिसपर कोर्ट ने कमीशन गठित कर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव के नेतृत्व में टीम ने 19 नवंबर की शाम को ही सर्वे की की शुरुआत कर दी थी। रविवार को टीम सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए दोबारा मस्जिद पहुंची थी। इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। यह है विवाद हिंदू पक्ष ने संभल के चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की … Read more

जिला बदर गुण्डा सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी को उल्लंघन करते हुए अनूपपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

अनूपपुर जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में जिले के सूचीबद्ध निगरानी एवं जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, रविवार की रात कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने जिला बदर गुण्डा सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी को आदेश का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले एवं वाहन चालक प्रह्लाद शामिल थे, ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के पास गश्त के दौरान कार्रवाई की। टीम ने आरोपी सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी (30 वर्ष), निवासी खेड़िया पेट्रोल पंप के पास वार्ड नंबर 2, अनूपपुर को गिरफ्तार किया।  आरोपी का आपराधिक इतिहास:            सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी थाना कोतवाली अनूपपुर का सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश है। वर्ष 2016 से अब तक उस पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और अवैध वसूली जैसे 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं।                पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अनूपपुर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1), 5(क)(ख )एवं धारा 7 के तहत आरोपी को एक वर्ष के लिए अनूपपुर जिले और उससे लगे शहडोल, उमरिया एवं डिंडौरी जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया था।  गिरफ्तारी एवं मामला पंजीकरण:          रविवार रात आदेश का उल्लंघन करते हुए सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी अनूपपुर शहर में घूमते पाया गया। इस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 499/24 धारा 223 बी.एन.एस. 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनूपपुर पुलिस का यह सख्त रुख जारी रहेगा।

रेंज में बाघ के साथ हाथियों के मूवमेंट ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ाई, बंद कराने पड़े स्कूल और हाट बाजार

 डिंडौरी  सामान्य वनमंडल के एक ही रेंज में मादा बाघ के साथ हाथियों के मूवमेंट ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। मादा बाघ के रिहायशी क्षेत्र में मूवमेंट व हाथियों के द्वारा घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीण दहशत में है। वन्यजीवों के बढ़ते मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आस-पास के विद्यालयों में 25 से 29 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं इन वन्यजीवों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इनकी निगरानी के लिए तीन रेंज का अमला तैनात किया गया है। घर से ना निकलने की सलाह खौफ के चलते ग्रामीण खेत, बाजार और स्कूलों से दूरी बना रहे हैं। वन अमला भी ग्रामीणों को घर से नहीं निकलने की समझाइश दे रहा है। बता दें, शुक्रवार से पश्चिम करंजिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ पथरा वन ग्राम में मादा बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। शुक्रवार सुबह संभर पिता गुलौआ गौड़ के घर के सामने बछिया का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया, जिसमें दूसरी बार यहां पहुंची मादा बाघ ट्रैप हुई। फोटो और वीडियो को देखने के बाद बताया गया कि बाघिन की उम्र तीन साल है। हाथियों का उत्पात एक सप्ताह से जारी ग्राम पंचायत पंडरी पानी व ढाढ़पथरा के गांवों अम्हादादर, झिरिया बहरा, इमली टोला व चकरार में हाथियों का उत्पात एक सप्ताह से जारी है। हाथी के दल ने अब ग्राम चकरार के किसानों के खेत की खड़ी फसल को खाकर चौपट करने के साथ शेष खड़ी फसलों को रौंद दिया। वहीं बाघिन की सतत मौजूदगी से ग्रामीण भय में हैं और सर्दी में भी रात जागरण कर रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी जंगली हाथियों का दल लगातार चकरार, उद्दौर, आम्हा, पंडरीपानी, ख्हारखुदरा, चकमी, ठाढपथरा, इमली टोला सहित दर्जनों गांव में फसलों के साथ घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार रात हाथियों ने चकरार में प्रमिला गौंड, दिनेश पिता धनेश्वर और दिनेश पिता सुखदेव सिंह नामक किसानों की फसल को क्षति पहुंचाई है। कड़कड़ाती ठंड से दोगुनी मार वर्तमान में जिन क्षेत्रों में हाथियों के दल ने आतंक मचा रखा है वहां के ग्रामीणों चैन सुकून छिन गया हैं। वनांचल के लोगों की मानें तो वे दिन किसी तरह से तो गुजार लेते हैं लेकिन रात होते ही उनके घरों पर हाथियों के हमले का डर सताने लगता हैं। ऐसे में अपनी जान की सलामती के लिए कच्चे मकानों को यूं ही भगवान भरोसे छोड़ मकानों की छतों पर कड़कड़ाती ठंड में तंबू तान रात काटने मजबूर हैं। शुक्रवार की रात में पंडरी पानी, कांदाटोला, केंद्रा बहरा व ठाढ़पथरा के लोगों ने हमले की आशंका से जहां छत में बैठकर जागरण किया वहीं कुछ युवाओं ने अपने घरों की निगरानी के लिए रतजगा किया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का दल दिन भर जंगल के आसपास रुका रहता हैं, लेकिन शाम होते ही आबादी में घुस रहें हैं ऐसे स्थिति में ग्रामीण बहुत भयभीत हैं। बाजारों में कराई गई मुनादी हाथी और बाघिन के आतंक का वनांचल क्षेत्र ग्रामीणों के मन में फिलहाल डर बैठा हुआ है। फलस्वरूप अब लोग रात की बजाए दिन में भी सुरक्षा की दृष्टि से सूनसान इलाकों में जाने से बच रहें हैं। ग्रामीणों का मानना हैं कि जब तक इन वन्य प्राणियों का यहां से गमन नहीं हो जाता तब तक इस क्षेत्र में इनके हमले की आशंका बरकरार है। ऐसी स्थिति में वे किसी भी सूरत में जान जोखिम में डालकर कोई काम नहीं करना चाहते। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंडरी पानी के साप्ताहिक बाजार में पंचायत द्वारा खतरे को भांपते हुए दुकानदार व ग्राहकों को सतर्क और जागरूक करने के उद्देश्य से कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर सचेत किया गया। पंचायत सचिव दिलीप कुमार मरावी ने बताया कि दो सप्ताह से लगातार इसी प्रकार मुनादी कराई जा रही हैं। रविवार को एक बार फिर मुनादी के बाद जहां सूर्यास्त के पहले दुकानदारों व बाजार करने आए लोग बाजार बंद कर घर की ओर चले गए। रविवार का साप्ताहिक बाजार आम दिनों की अपेक्षा समय से पहले दिन डूबने के पूर्व ही बंद हो गया। मटके का पानी पी गई बाघिन बाघिन ने दो दिन पूर्व शिकार करने के बाद पुनः शनिवार की रात आबादी के अंदर पहुंचकर गौशाला में बंधे पशुओं का शिकार करने का प्रयास किया। इस दरमियान बाघिन ने मटके में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी पास के मकान की छत पर वह सुरक्षित होने के लिहाज से बैठ रहे। रात्रि में ज बाघिन ने गौशाला के नजदीक पहुंचकर पशुओं को ले जाने के चक्कर में झपट्टा मारी तो आहट और पशुओं द्वारा चिल्लाने की आवाज आने लगी। तब हमारे द्वारा टार्च के रोशनी और हल्ला मचाया गया। तब बाघिन वहां से हटकर अरहर के खेत में रात भर डेरा जमाएं रहीं और सुबह उजाला होने के पूर्व जंगल में चली गई।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बॉर्डर पर पहुंची बाघिन

कबीरधाम. एमपी-सीजी बॉर्डर पर हाथी के बाद अब बाघिन की एंट्री हो गई है। इस क्षेत्र में सीजी के कबीरधाम व एमपी के डिंडौरी, बालाघाट व मंडला जिला आता है। क्षेत्र में हाथी व बाघिन की एंट्री हुई है। ये कभी सीजी के कबीरधाम जिला तो कभी एमपी के डिंडौरी जिले के जंगल में आ जाते है। ऐसे में दोनों राज्य के वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है। ग्रामीणों को जंगल में जाने की मनाही कर दी है। इस बीच एमपी के सिलपीडी के जंगल से ठाडपथरा बाघिन की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है। बताया जा रहा कि एक दिन पहले ये डिंडौरी जिले के वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर के रंजरा और बंजरा वन ग्राम में मौजूद थी। इसके बाद इसका मूवमेंट पश्चिम करंजिया रेंज अंतर्गत वन ग्राम ठाडपथरा के आसपास रहा है। इस दौरान बाघिन ने बस्ती के अंदर सड़क किनारे एक मवेशी का शिकार कर उसे घसीटते हुए गांव के बाहर ले गई। वर्तमान समय में इसका फिक्स लोकेशन नहीं मिल रहा है। ये कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान की तरफ से आई है। इसी प्रकार सीजी के क्षेत्र में चार हाथी पंडरीपानी जंगल के क्षेत्र के मौजूद है। ये भी एमपी-सीजी बॉर्डर पर है। ये दोनों क्षेत्र पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं।

सीएम मोहन यादव का लंदन पहुँचने पर जोरदार हुआ स्वागत, 30 नवंबर तक रहेगा विदेश दौरा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को लंदन पहुंचे।  होटल पहुंचने पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है सीएम डॉ. यादव यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के छह दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें दोनों देशों के उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह विशेष दौरा कार्यक्रम मध्य प्रदेश में निवेश के विशाल अवसरों को प्रदर्शित करेगा, जिसमें अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह उद्योग जगत के नेताओं से जुड़ने, प्रवासी भारतीयों से जुड़ने और यह जानने का एक विशेष अवसर है कि मध्य प्रदेश किस तरह विकास और नवाचार को आगे बढ़ा रहा है। ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव   यूके दौरे के पहले चरण में सीएम डॉ. यादव ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे और सोमवार को संसद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का भी दौरा करेंगे। सीएम मोहन यादव  यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के छह दिवसीय यात्रा के दौरान और यूके और जर्मनी दोनों में उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों और उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।   लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव लंदन में एनआरआई समूह “फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश” द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसमें 400 से अधिक भारतीय प्रवासी शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम यादव 26 नवंबर को नाश्ते पर उद्योगपतियों और यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से बातचीत करेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए एक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें 120 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। लंच ब्रेक के बाद गोलमेज बैठकों में इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी।   मंगलवार को सीएम यादव बीआर अंबेडकर हाउस जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 27 नवंबर को सीएम यादव वारविक विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वे डीन, संकाय सदस्यों और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के शोधकर्ताओं से बातचीत करेंगे। बाद में वे बर्मिंघम एयरपोर्ट से जर्मनी के म्यूनिख जाएंगे। ब्रिटेन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के बाद सीएम यादव 28 और 29 नवंबर को जर्मनी में रहेंगे और म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जर्मनी में सीएम यादव 28 नवंबर की सुबह म्यूनिख में बवेरियन राज्य सरकार के नेताओं और भारत के महावाणिज्यदूत से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे एसएफसी एनर्जी जाएंगे और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर एक संवादात्मक सत्र में भाग लेंगे। भारतीय महावाणिज्यदूतावास, सीआईआई, इन्वेस्ट इंडिया और इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सत्र में लगभग 80 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसके बाद निवेश मामलों पर चर्चा करने के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने की बैठकें होंगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री स्टटगार्ट में प्राकृतिक इतिहास के राज्य संग्रहालय का दौरा करेंगे। 1791 में स्थापित इस संग्रहालय में प्राचीन जीवाश्मों और डायनासोर के अवशेषों का एक महत्वपूर्ण संग्रह है, जिसके अभिलेखागार में 11 मिलियन से अधिक वस्तुएँ हैं। इस यात्रा के बाद, सीएम यादव नई दिल्ली लौटने से पहले फ्रैंकफर्ट की यात्रा करेंगे। इस विदेशी दौरे का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करना है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चार सफल संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, साथ ही उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन भी आयोजित किए गए।

Hardoi में भीषण सड़क हादसा, Bolero-Bus की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत

हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार की तड़के प्राइवेट बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बोलेरो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. हरदोई में भीषण सड़क हादसा. देखें वीजुअल्स रविवार को चौबेपुर के गबड़हा में एक मैरिज हॉल से शादी समारोह था. इसमें शामिल होकर 9 लोग बोलेरो से लौट रहे थे. सोमवार की तड़के 3 बजे के आसपास मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. सभी लोग वाहन में फंस गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बोलेरो के गेट को काटकर किसी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला. हालांकि तब तक सीमा देवी (40), प्रतिमा (32), प्रतिभा (42), बोलेरो चालक शुभम (28), रामलली (52) समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में विमला (40), केशव (12), शौर्य (10) और आजिग (12) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें सीएचसी मल्लावां पहुंचाया. यहां से हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मरने वाले हरदोई के माधौगंज इलाके के सेउदही और गौरीनगर कुरसठ के रहने वाले थे. घायल भी इन्हीं दो जगहों के रहने वाले हैं. हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बस में सवार यात्री भी निकल गए. हादसे के बाद कुछ देर तक जाम लगा रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आशंका है कि कोहरे के कारण ड्राइवर को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ. बस सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं हैं. बोलेरो सवार लोगों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही शोक संवेदना भी व्यक्त की है.

कर्नल एकेडमी ऑफ रेडियंट एजुकेशन का वार्षिक समारोह संपन्न

बिलासपुर  कर्नल एकेडमी में 22 नवंबर 2024 को वार्षिक दिवस मनाया गया। वार्षिक दिवस के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर एवं सशस्त्र बलों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव की थीम “विकास का शिखर पथ” थी । कार्यक्रम की शुरुआत विशेष अतिथियों तथा विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. गीता त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. त्रिपाठी, सेक्रेटरी आशीष राज एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार साव के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले भाग में किंडर गार्डन से कक्षा पांचवी तक के छात्रों ने अपने सुंदर नृत्य और नाटक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया । प्रधानाचार्य संजय साव के द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम के दूसरे भाग में शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, समर्पित माताओं को उनके बच्चे के जीवन में प्रभाव के लिए “मातृ महिमा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया, उत्कृष्ट छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों को मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल के साथ ही विशिष्ट अतिथियों डॉ. आर. ए. शर्मा, विधिवेत्ता श्री नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। श्री अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों द्वारा विद्यालय में खुले अटल टिंकरिंग लैब का भी जायजा लिया गया जो केन्द्रीय सरकार द्वारा बच्चों को एक माध्यम दिया गया है जिसमें आधुनिक तकनीक द्वारा उपकरण का निर्माण किया जाता है। विद्यालय के इस कार्यक्रम में मिडिया, के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी उपस्थित थे। वार्षिक कार्यक्रम में नारी शक्ति, रामायण, महाभारत, कलयुग, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के नुकसान, लोक नृत्य, इंग्लिश, हिंदी नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बच्चों, शिक्षकों को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के समापन में उप प्रधानाचार्य आराधना सिंह द्वारा समारोह में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ हुई।

Sambhal Violence पर 4 FIR, 4 मौत… संभल हिंसा में बड़ा अपडेट, जामा मस्जिद सर्वे के बाद बवाल, इंटरनेट-स्कूल बंद

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.  संभल हिंसा का असर बाजार में देखने को मिला संभल में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, जिले का बाजार बंद है. इक्का-दुक्का दुकानें बस खुली हुई हैं. हिंसक घटनाओं से बाजार के व्यापारी डरे हुए हैं. सिर्फ बहुत जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं लोग. बाजार से ग्राहक नदारद हैं. हिंसा से व्यापार का बड़ा नुकसान. संभल शहर इलाके में बंद हैं बाजार. प्रशासन ने शुरू की बाजार खुलने की कवायद. एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों से बैठक कर बाजार खोलने की अपील की. संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया पोस्ट संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐक्स पर लिखा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना – जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है। भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर दिया बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका के आधार पर वहां सर्वे का काम चल रहा था, जो घटना हुई वो दुखद है, निषपक्ष कार्रवाई होगी.’ सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, अचानक तीन हजार की भीड़ जमा रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।  

महाराष्ट्र में दिसंबर में लाडली बहनों को मिलेगी पहली किश्त, 2100 रुपये महीने आएंगे खाते में

पुणे  अगले महीने दिसंबर से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना से कम से कम 13 लाख और महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। उनके आवेदन, जिन्हें उनके बैंक खातों से आधार सीडिंग की आवश्यकता थी, लंबित थे और उन्हें 2.34 करोड़ लाभार्थियों में जोड़ा जाएगा। शनिवार को महायुति सरकार की भारी जीत का श्रेय व्यापक रूप से इस योजना को दिया जा रहा है, जो महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देती है। सूत्रों ने कहा कि गठबंधन को न केवल लाभार्थियों को जोड़ना होगा, बल्कि भुगतान को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का अपना वादा भी निभाना होगा। हालांकि 1,500 रुपये की पिछली सब्सिडी राशि के अनुसार 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, लेकिन अगर महायुति सरकार अपना वादा निभाना चाहती है तो आवंटन बढ़ाना होगा। सबसे ज्यादा पुणे से लाभार्थी मई में लोकसभा चुनाव में असफलताओं के बाद महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इसने सत्तारूढ़ गठबंधन को समर्थकों का एक नया जनसांख्यिकीय बनाने में मदद की, जिन्होंने इसकी वापसी में योगदान दिया। सबसे ज़्यादा लाभार्थी पुणे जिले से हैं, उसके बाद नासिक, ठाणे और मुंबई का नंबर आता है। 13 लाख लंबित थे आवेदन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि लंबित आवेदनों का निपटारा कर दिया जाएगा और महिलाओं को दिसंबर से राशि मिलनी चाहिए। एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने कहा कि नवंबर तक 2.34 करोड़ लाभार्थियों के निपटारे किए गए आवेदनों का वितरण पूरा हो गया था। ये 13 लाख आवेदन लंबित थे और उन्हें दिसंबर की संख्या में जोड़ा जाएगा। लाडली बहिन योजना की सूची में जोड़ा जा रहा नाम महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) को लाभ वितरित करने के लिए कागजी कार्रवाई तैयार करनी होगी। डब्ल्यूसीडी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वे सूची में जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं और दिसंबर के लिए वितरण आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगा। क्या तटकरे को वही विभाग मिलेगा? डब्ल्यूसीडी मंत्री अदिति तटकरे, जिन्होंने श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (एसपी) के अनिल नवगाने के खिलाफ एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, वे उसी मंत्री पद पर बने रहना चाहेंगी। महायुति सरकार बनाएगी और अपने मंत्रियों की घोषणा करेगी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि लड़की बहिन योजना उन प्रमुख परियोजनाओं में से एक थी, जिसके कारण गठबंधन को जीत मिली और तटकरे की नियुक्ति करते समय इसकी निरंतरता को ध्यान में रखा जा सकता है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी

नई दिल्ली ससंद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें विपक्ष दल अडानी ग्रुप के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा के लिए सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है। इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई पर ग्रुप के शेयरों में 7% तक की उछाल आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 4% बढ़कर 2,319.90 रुपये पर पहुंच गए। इसी तरह अडानी एनर्जी के शेयर लगभग 7% बढ़कर 694.15 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए। अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर के शेयरों में भी 4.6%, अडानी ग्रीन एनर्जी में 6.4% और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 5% की तेजी आई। इसी तरह अडानी विल्मर, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स जैसी अन्य कंपनियों के शेयरों में 2-3% के बीच उछाल आया। कांग्रेस सांसदों ने अडानी ग्रुप पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सोमवार को संसद की बैठक में सबसे पहले अडानी मुद्दे को उठाया जाए। उन्होंने कहा कि यह देश के आर्थिक और सुरक्षा हितों से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपनी सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अनुकूल सौदे पाने के लिए राजनेताओं और नौकरशाहों को कथित तौर पर 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। ठोस आधार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्णय बिजनस एडवाइजरी कमेटीज पर निर्भर करता है और इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की मंजूरी की आवश्यकता होती है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। कानूनी जानकारों का कहना है कि अडानी के पास इसे चुनौती देने के लिए एक ठोस आधार है।

MVA में अस्थिरता बनी हुई है, छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल होंगे

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच एनसीपी (अजित पवार) गुट के चीफ व्हिप ने दावा किया है कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में इस समय हलचल मची हुई है और अगले चार महीनों में कई विधायक पाला बदल सकते हैं. एनसीपी चीफ व्हिप अनिल पाटिल ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में अस्थिरता बनी हुई है और इनके  पांच से छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल हो सकते हैं. पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके एनसीपी (शरद पवार) कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के विधायक इस समय असमंजस की स्थिति में है. जिन विधायकों के हमारे साथ अच्छे संबंध हैं, उन्होंने महाविकास अघाड़ी की हार पर चिंता जताई है. अगर कोई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास चाहता है तो उसका सत्ता पक्ष के साथ रहना अच्छा है. बता दें कि MVA में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल है. विधानसभा चुनाव में इस खेमे को बड़ा झटका लगा है. 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में गठबंधन सिर्फ 46 सीटें ही जीत सकी है. इसके विपरीत बीजेपी की अगुवाई में महायुति गठबंधन 230 सीटें जीतने में कामयाब रही है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live