LATEST NEWS

भारत को 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए मिल रहा समर्थन: विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष

नई दिल्ली विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सबेस्टियन को ने खेलमंत्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात करके भारत के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के इरादे और देश में एथलेटिक्स के विकास पर बात की। सबेस्टियन को ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अनौपचारिक मुलाकात की लेकिन उसके बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी ‘IOC का अगला अध्यक्ष बनने की दौड़ में’ इसके बाद को शाम की फ्लाइट से मुंबई रवाना हो गए। चार ओलंपिक पदक जीतने वाले 68 वर्षीय मध्यम दूरी के पूर्व धावक को की सोमवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के प्रमुख आदिले सुमरिवाला ने अगवानी की। ब्रिटेन के महान खिलाड़ी को वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का अगला अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं और माना जाता है कि यह दौरा उनके लिए समर्थन जुटाने के अभियान का हिस्सा है। खेल मंत्रालय की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘डॉक्टर मांडविया ने उनसे समावेशी, पर्यावरण अनुकूल और प्रेरणादायी खेलों के आयोजन के भारत के संकल्प पर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्तर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत और खेल क्षमता को दिखाने के लिये 2036 ओलंपिक की मेजबानी की हमारी महत्वाकांक्षा को हर स्तर पर सरकार, उद्योग और समाज का व्यापक समर्थन हासिल है।’’ भारत ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को 2036 ओलंपिक की मेजबानी का इरादा जाहिर करने वाला पत्र सौंप दिया है । मेजबान शहर का फैसला अगले साल आईओसी चुनाव के बाद होगा। आईओसी के चुनाव अगले साल होने हैं। थॉमस बाक अभी आईओसी प्रमुख हैं। मांडविया और को की मुलाकात के दौरान सुमरिवाला, एएफआई महासचिव रविंदर चौधरी और खेल मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद थे। ये अनौपचारिक बैठकें हैं- AFI एएफआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ये अनौपचारिक बैठकें हैं, असल में शिष्टाचार भेंट। शाम को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वह एक व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए मुंबई जाएंगे।’’ को के नाना एक भारतीय (दिवंगत होटल व्यवसायी सरदारी लाल मल्होत्रा) थे। को अंतरराष्ट्रीय खेलों में एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं और पेरिस ओलंपिक से पहले उन्होंने काफी चर्चा बटोरी थी जब उनके नेतृत्व में विश्व एथलेटिक्स ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए भारी नकद पुरस्कारों की घोषणा करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय महासंघ बन गया था। उनकी यात्रा के दौरान एएफआई द्वारा 2028 जूनियर विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए प्रयास किए जाने की उम्मीद है। मुंबई में वह टाटा कम्युनिकेशंस के प्रतिनिधियों से मिलेंगे क्योंकि कंपनी को विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप के लिए मेजबान प्रसारक के रूप में शामिल किया गया है जो 2026 में 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में आयोजित की जाएगी। कुल 16 इंवेट आयोजित किए जाएंगे इस प्रतियोगिता में प्रत्येक स्पर्धा में दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले आठ से 16 एथलीट शामिल होंगे जिनका चयन मुख्य रूप से विश्व रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक देश के कितने खिलाड़ी प्रत्येक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं इस पर कोई सीमा नहीं होगी। 100 मीटर, पोल वॉल्ट और चार गुणा 100 मीटर सहित कुल 16 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिनकी कुल पुरस्कार राशि एक करोड़ डॉलर होगी।

CM यादव ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा आज ही के दिन 1949 में हमारा संविधान निर्मित हुआ था

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज ही के दिन 1949 में हमारा संविधान निर्मित हुआ था। संविधान ही हमारी आधारशिला है, जिसने देश की विविधता को एकता में बदलने का अद्भुत कार्य किया। “भारतीय संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान भी है, जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का प्रण लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर ऐसे मध्यप्रदेश और भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां समानता, न्याय और सम्मान हर नागरिक का अधिकार हो”। संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली है मध्यप्रदेश का अम्बेडकर नगर (महू) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संविधान के सभी अनुच्छेदों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म स्थान मध्यप्रदेश के महू में है, जो अब अम्बेडकर नगर के रूप में भी जाना जाता है। संविधान सभा के सदस्य रहे डॉ. सर हरीसिंह गौर का जन्म स्थान सागर में है, जिनकी जयंती 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मध्यप्रदेश सरकार, संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।  

संजय राउत ने कहा- भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी राजभवन पहुंचे थे। इस इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा भंग हो गई है और अब राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक एकनाथ शिंदे से कार्य़वाहक सीएम बने रहने को कहा है। इस बीच नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन सीएम पद को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। इस बीच उद्धव ठाकरे सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। संजय राउत ने कहा कि भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यही नैतिकता भी कहती है। इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा कि ये लोग तो पार्टियां तोड़ने में भी माहिर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये लोग एकनाथ शिंदे या फिर अजित पवार की पार्टी को ही तोड़ दें। इन लोगों को दलों को तोड़ने में महारत ही हासिल है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि भाजपा वाले एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनने दें। संजय राउत ने कहा कि ऐसा होना मुश्किल है और देवेंद्र फडणवीस ही रेस में आगे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट का बयाम भी आया है, जिससे लग रहा है कि मसला शायद मिल-बैठकर सुलझ जाएगा। शिंदे गुट की ओर से कहा गया है कि सीएम पद को लेकर भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। ऐसी खबरें गलत हैं। शिवसेना के सीनियर लीडर दीपक केसरकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओर से जो भी तय किया जाएगा, जो उसे माना जाएगा। केसरकर ने नए सीएम को लेकर कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे, उसे लेकर भी सभी लोग राजी हो जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शुरूआत में पहले यात्रियों को सौपें बोर्डिंग पास

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा एयरपोर्ट से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह सेवा क्षेत्र के नागरिकों के लिए समय की बचत के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र को प्रगति और विकास से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। विंध्य क्षेत्र को हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह हवाई सेवा रीवा को राज्य और देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। इससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही यह क्षेत्र के सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को देश और विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में भी सहायक होगी। उप मुख्यमंत्री ने भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर “फ्लाई बिग” कंपनी के टिकट काउंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने भोपाल से रीवा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट सेवा की शुरुआत करते हुए यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे गए। भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भोपाल के निदेशक रामजी अवस्थी, “फ्लाई बिग” कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनते हुए यात्रियों ने अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया। रीवा और भोपाल के बीच “फ्लाई बिग” कंपनी की उड़ान सेवा सप्ताह में 4 दिन रहेगी उपलब्ध एयरपोर्ट निदेशक अवस्थी ने बताया कि रीवा और भोपाल के बीच निर्धारित उड़ान सेवाएं (शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस) मंगलवार से शुरू हो गई हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। कुछ सीटें 999 रुपये में उड़ान योजना अन्तर्गत आरक्षित हैं, जबकि शेष सीटों की कीमतें डायनेमिक प्रॉइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी। यह पहल अधिकतम लोगों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। हमें विश्वास है कि यह सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। रीवा और भोपाल के बीच “फ्लाई बिग” कंपनी की उड़ान सेवा सप्ताह में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। भोपाल से रीवा की उड़ान (फ्लाइट नंबर S9-514) मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। भोपाल एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह 8:15 बजे प्रस्थान करेगी और रीवा एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। रीवा से भोपाल की उड़ान (फ्लाइट नंबर S9-515) सोमवार, मंगलवार, बुधवार, और गुरुवार को संचालित होगी। रीवा एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और भोपाल एयरपोर्ट पर 3:45 बजे पहुंचेगी। भोपाल से रीवा के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट उड़ेगी। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 8.15 बजे भोपाल से फ्लाइट टेक ऑफ यानी, उड़ान भरेगी, जबकि 2 घंटे में सुबह 10.20 बजे रीवा लैंड करेगी। भी पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के तहत सप्ताह में 6 दिन उड़ान जरूर भरी जा रही है, लेकिन प्लेन सिर्फ छह सीटर है। वहीं, किराया भी अधिक है। इसलिए पूरे यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। अब नियमित फ्लाइट शुरू की गई है। मंगलवार सुबह डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से रीवा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट सेवा की शुरुआत करते हुए यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे। व्यापार, पर्यटन-उद्योग को ऊंचाई तक ले जाएगा डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि, रीवा एयरपोर्ट से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह सेवा क्षेत्र के नागरिकों के लिए समय की बचत के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेगी। शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस शुरू एयरपोर्ट डायरेक्टर अवस्थी ने बताया, रीवा और भोपाल के बीच निर्धारित उड़ान सेवाएं (शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस) आज से शुरू हो गई हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। कुछ सीटें 999 रुपए में उड़ान योजना अंतर्गत आरक्षित हैं, जबकि शेष सीटों की कीमतें डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी। यह पहल अधिकतम लोगों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। यह सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।  

खनिज विभाग,जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात के सह पर चल रहा है अवैध कारोबार

खनिज विभाग,जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात के सह पर चल रहा है अवैध कारोबार कलेक्टर सिंगरौली ,पुलिस अधीक्षक,नगर पालिक निगम कमिश्नर को स्थानीय लोगों ने दिया है ज्ञापन सिंगरौली वार्ड 41के पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं सुन रहा प्रशासन*आखिर क्यों यह एक सोच का विषय है बैढ़न शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी विद्यालय सामने आये दिन ट्रक व ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण दुर्घटना होने की संभावनाये बनी रहती है और वही गिट्टी बालू, डस्ट (भस्सी) बालू को कारोबारी लक्ष्मण शाह द्वारा एवं उसके गुर्गों द्वारा अपने आप को रसूखदार मानता हैं स्थानीय लोगों कहना है कि अवैध तरीके से रात दिन अवैध रूप से उत्खनन परिवहन किया जाता है

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने ट्रांसपोर्टर की ली मीटिंग

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने ट्रांसपोर्टर की ली  मीटिंग विगत दिवस अनूपपुर जैतहरी मार्ग पर नो एंट्री पॉइंट में खड़ी गाड़ी से  टकराने से तीन लोगों की हुई थी मृत्यु ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इस पर हुई चर्चा वाहन में स्पीड गवर्नर लगाकर गति सीमा निर्धारित करे, रात्रि में पार्किंग लाइट अनिवार्य रूप से जलाए तथा वाहन में रेडियम लगाने , उसकी नियमित जांच करने के पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाली सभी गाड़ियां निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का करे पालन पुलिस अधीक्षक   अनूपपुर चचाई अनूपपुर स्टेट हाइवे पर  नो एंट्री में खड़े ट्रेलर से  टकराने से बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हुई थी, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए मीटिंग बुलाकर सुरक्षा उपाय पर चर्चा करते हुए सभी हैवी व्हीकल के वाहन स्वामीयो को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा बताया गया कि आप लोग अपने ड्राइवर को अनुशासित रखे , नियमित उनकी जांच करें, कोई भी ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया जाए।   आप सभी एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ,जिसमें ऐसे ड्राइवर जो शराब के नशे में वाहन चलाने के आदी हैं, उनकी जानकारी शेयर करें तथा यह निर्धारित करें कि कोई भी वाहन मालिक ऐसे ड्राइवर से गाड़ी नहीं चलवाएगा। ड्राइवर को यह समझा कर रखें की रात्रि के समय जहां भी गाड़ी खड़ी करें ,पार्किंग लाइट जरूर जलाए, वाहन के पिछले हिस्से में रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए उसकी नियमित सफाई करवाये , जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। *ट्रांसपोर्टस ने भी रखी अपनी समस्याएं* ट्रांसपोर्टर ने भी अपनी समस्या बताते हुए नो एंट्री टाइम कम करने एवं दोपहर में 2 घंटे के लिए नो एंट्री खोलने की  मांग रखी तीनों नो एंट्री पॉइंट पर पार्किंग एरिया निर्धारित कर नो एंट्री में वाहनों को रोड किनारे खड़े ना करवाकर पार्किंग एरिया में खड़ा करने की व्यवस्था बनाई जाए जिससे  ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके है। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी,ट्रैफिक प्रभारी अनूपपुर ज्योति दुबे एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। *यातायात पुलिस अनूपपुर चचाई अनूपपुर स्टेट हाइवे पर  नो एंट्री में खड़े ट्रेलर से  टकराने से बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हुई थी, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए मीटिंग बुलाकर सुरक्षा उपाय पर चर्चा करते हुए सभी हैवी व्हीकल के वाहन स्वामीयो को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा बताया गया कि आप लोग अपने ड्राइवर को अनुशासित रखे , नियमित उनकी जांच करें, कोई भी ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया जाए।   आप सभी एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ,जिसमें ऐसे ड्राइवर जो शराब के नशे में वाहन चलाने के आदी हैं, उनकी जानकारी शेयर करें तथा यह निर्धारित करें कि कोई भी वाहन मालिक ऐसे ड्राइवर से गाड़ी नहीं चलवाएगा। ड्राइवर को यह समझा कर रखें की रात्रि के समय जहां भी गाड़ी खड़ी करें ,पार्किंग लाइट जरूर जलाए, वाहन के पिछले हिस्से में रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए उसकी नियमित सफाई करवाये , जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ट्रांसपोर्टस ने भी रखी अपनी समस्याएं ट्रांसपोर्टर ने भी अपनी समस्या बताते हुए नो एंट्री टाइम कम करने एवं दोपहर में 2 घंटे के लिए नो एंट्री खोलने की  मांग रखी तीनों नो एंट्री पॉइंट पर पार्किंग एरिया निर्धारित कर नो एंट्री में वाहनों को रोड किनारे खड़े ना करवाकर पार्किंग एरिया में खड़ा करने की व्यवस्था बनाई जाए जिससे  ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके है। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी,ट्रैफिक प्रभारी अनूपपुर ज्योति दुबे एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। *यातायात पुलिस अनूपपुर

निगम कर्मचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर, एक जनवरी से सातवें वेतनमान पर महंगाई भत्ता में वृद्धि होगी

ग्वालियर 1 जनवरी से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। बीते दिन मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में बाल भवन र्हुई।बैठक में एमआईसी सदस्यों ने राज्य शासन के कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों को एक जनवरी से सातवें वेतनमान पर महंगाई भत्ता में वृद्धि मिलेगी। साथ ही छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ता में वृद्धि और मध्य प्रदेश राज्य के पेंशनरों को पेंशन पर महंगाई राहत स्वीकृत किए जाने के प्रस्तावों पर मंजूरी दी। दिया गया था प्रस्ताव साथ ही 16 नवंबर से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू करने के मामले में एमआईसी से स्वीकृति नहीं लेने पर आपत्ति जताई। इस पर आयुक्त ने कहा कि जलसंसाधन विभाग ने पूर्व में ही प्रस्ताव दिया था और जिला जल उपयोगिता समिति की अध्यक्ष कलेक्टर हैं और पानी को लेकर महापौर से फोन पर भी चर्चा कर ली गई थी। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त विजय राज, मुनीष सिंह सिकरवार, वित्त रजनी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इन बिंदुओं को दी गई स्वीकृति -आउटसोर्स मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी राज सिक्योरिटी फोर्स भोपाल की कार्य अवधि एक नवंबर से आगामी चार माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने तक की अवधि वृद्धि के साथ-साथ उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति के प्रस्ताव को परिषद की ओर भेज दिया गया। -आउटसोर्स अकुशल सफाई श्रमिक उपलब्ध कराने जाने वाली एजेंसी सेंगर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की कार्य अवधि 30 सितंबर से अगले तीन माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने तक की अवधि वृद्धि के साथ-साथ उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति के प्रतिवेदन पर चर्चा के बाद इसे 28 फरवरी 2025 या निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक की स्वीकृति प्रदान की।

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले में चल रहे राजस्व महाभियान 3.0 में सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता के आधार पर चिन्हित एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। जिले में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं नक्शा तरमीम का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे इसका भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व महा अभियान अंतर्गत पटवारी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा सभी अनुविभागीय अधिकारी प्रतिदिन शाम को करें तथा अगर कोई पटवारी लंबित एवं चिन्हित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। राजस्व महा अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा अजीत तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में कलेक्टर ने मिलावट से मुक्ति के संबंध में किए गए कार्यवाही की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ जिले के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की जाए तथा खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन की समीक्षा करते हुए उपार्जन के लंबित भुगतान, पशु बीमा के लंबित भुगतान, प्रसूति सहायता राशि के लंबित प्रकरण, पीएम किसान सम्मान निधि के प्रकरण, हैंडपंप मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने नर्मदा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशेष आयोजन किया जाएगा, इस हेतु आवश्यक तैयारियां की जांए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को निर्देशित किया कि मां नर्मदा की आरती प्रतिदिन अमरकंटक के घाट में हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पवित्र नगरी अमरकंटक में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता, आकर्षक लाइटिंग, दान पेटी, कपिलधारा की सीढ़ी सहित अमरकंटक से जुड़े अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

दमोह : 50 लाख की ज्वेलरी से भरा सूटकेस चुराकर भागे चोरों की कार का एक्सीडेंट, 1 की मौत 2 को पुलिस ने पकड़ा

दमोह  दमोह जिले में एक शादी समारोह से 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर भाग रहे चार चोरों में से एक की मौत हो गई। वहीं दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि एक चोर अभी फरार है। दरअसल, चोरी करके भाग रहे चोरों की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। जिसमें एक चोर की मौत हो गई। वहीं फरार चोर की पुलिस तलाश कर रही है। चोरों की कार के साथ हादसा जानकारी के मुताबिक, दमोह के राधिका पैलेस मैरिज गार्डन से सेठ परिवार की शादी समारोह के संगीत कार्यक्रम के दौरान करीब पचास लाख रुपए के आभूषणों से भरा एक सूटकेस लेकर शातिर चोर फरार हो गए। मैरिज गार्डन से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई। वहां से भागने के बाद चोरों की कार हादसे की शिकार हो गई। गाड़ी में कुल चार चोर थे। एक्सीडेंट के चलते एक चोर की मौत हो गई। गहनों से भरा सूटकेस बरामद हादसा मैरिज गार्डन से तकरीबन तीस किलोमीटर दूर घाट पिपरिया के पास हुआ। चोर ऑल्टो कार से भाग रहे थे। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय एक चोर की मौत हुई। एक फरार हो गया जबकि दो अन्य आरोपी को दमोह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चोरी हुआ लाल रंग का सूटकेस पुलिस ने बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चोर राजगढ़ जिले के कड़िया गांव के हैं, जो इसी तरह की चोरियां करने में माहिर हैं। मृतक चोर की पहचान युग सिसोदिया के रूप में हुई है। वहीं देवेंद्र व सोनू नाम के दो चोर पुलिस हिरासत में हैं। उन दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरार चोर की पहचान रितिक के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह के बीच शातिर चोर कुछ इस तरह लाल सूटकेस ले जाने में सफल हुए कि किसी को भनक तक नही लगी। शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने ही सूटकेस का लॉक खोला और सारे जेवरात जस के तस पाए। आभूषणों की कीमत तकरीबन पचास लाख बताई जा रही है।

कोर्ट में सजा सुनते ही कठघरे में आ गई पेशाब, फिर बहाना बनाकर फरार हो गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

खंडवा  कोर्ट से बाथरूम का बहाना कर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे घंटे बाद खुद ही वापस लौट आया। कोतवाली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट से ले जाते समय मीडिया ने पूछा तो दुष्कर्मी ने बताया कि मैं यहां तारीख पर आया था। वकील को एक लाख रुपये भी दिए थे, फिर भी जेल हो गई। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि 20 साल की सजा होगी। मेरी पत्नी और बच्चे महाराष्ट्र में अकेले थे। मैं उन्हें लेने गया था, लेकर वापस लौट आया। क्या हुआ था दो दिन पहले, खंडवा पुलिस में मच गया था हड़कंप     नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी हरिराम निवासी पिपलौद को न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई, तो वह बाथरूम जाने का बहाना कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामला बीते शुक्रवार दोपहर को जिला न्यायालय परिसर का था।     आरोपी हरिराम निवासी पिपलौद जमानत पर था। शुक्रवार को मामले में अंतिम सुनवाई थी। फरारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसका परिवार महाराष्ट्र में हैं। पुलिस उसे ढूंढने के लिए महाराष्ट्र पहुंची थी।     हालांकि तब तक आरोपी, वहां नहीं पहुंचा था। पुलिस के हाथ खाली थे, लेकिन सोमवार को वह खुद ही वापस आ गया। इसके साथ ही लापरवाही के आरोपी पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।     आरोपित को कोर्ट लाने ले जाने में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है। सजा सुनते ही उड़े होश आरोपी हरिराम को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई। सजा सुनने के बाद उसके होश उड़ गए। उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। एक पुलिसकर्मी उसे लेकर गया और वापस लाया। इस बीच, उसे भागने का मौका नहीं मिला। इस बीच, एक अन्य मामले के आरोपी ने भी पुलिसकर्मी से कहा कि उसे भी बाथरूम जाना है। पुलिसकर्मी हरिराम को वहीं छोड़ दूसरे आरोपी को बाथरूम ले गया। इस दौरान हरिराम कोर्ट रूम के पास से भाग गया। उसके भागने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस के वायरलेस सेट और पुलिस अधिकारियों के मोबाइल बज उठे। पिपलौद, कोतवाली, खालवा, पंधाना की पुलिस टीम उसे तलाशने लगी लेकिन वह नहीं मिला नहीं। 48 घंटे बाद अब वह खुद ही वापस लौट आया। अब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश के मुताबिक जेल भेज दिया है।

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का तीसरे चरण संपन्न, रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद

इंदौर सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार को लेकर इंतजार खत्म नहीं हो रहा है, क्योंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से अभी तक तारीख तय नहीं हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का तीसरे चरण हालही में संपन्न हुआ है। इसका रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। दिसंबर में आयोग लेगा निर्णय दिसंबर में आयोग परीक्षा-साक्षात्कार के संबंध में बैठक करेंगे। इसके चलते जनवरी से पहले साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को नहीं बुलाया जा सकता है। सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के बरसों से पद रिक्त है। आयोग ने दिसंबर 2022 में भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला था। 36 विषयों में 1679 पद पर आवेदन बुलाए हैं। इन्हें तीन चरणों में रखा गया। 9 जून को आठ विषय में 826 और 4 अगस्त को आठ विषय में 744 पद रखे। दोनों चरणों में 55 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। आयोग ने दोनों चरण का परिणाम नवंबर तक निकाल दिया है। यहां तक कि चयनित उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए भी शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बुलाए है। 5 दिसंबर से आना शुरू होगी शीट आयोग ने तीसरे चरण में 20 विषय के 109 पद 17 नवंबर को परीक्षा हो चुकी है, जिसमें 3100 में से महज 1200 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। 5 दिसंबर से अलग-अलग विषयों की मॉडल आंसर की जारी होना शुरू होगी। उसके पश्चात आयोग रिजल्ट निकाल सकता है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक होने की उम्मीद है। उसके तुरंत बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आवेदन करना होगा। कुछ सप्ताह में साक्षात्कार की तारीख तय होगी ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में साक्षात्कार को लेकर तारीख तय होगी। इसके बारे में पोर्टल पर अधिसूचना जारी की जाएगी। दो साल में सिर्फ परीक्षा सहायक प्राध्यापक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नाराज है, क्योंकि दो साल में आयोग सिर्फ लिखित परीक्षा करवाया पाया है। इस दौरान परीक्षा को लेकर न्यायालय में भी प्रकरण पहुंचे थे। देरी का एक यह भी कारण बताया है। फिलहाल आयोग से उम्मीदवारों ने साक्षात्कार जल्द करवाने और शासन से नियुक्तियां देने को लेकर गुहार लगाई है।

14 साल बाद कैंप खुलने से लौटी रौनक, छत्तीसगढ़-कांकेर में नक्सल मुक्ति के चलते वापस लौटे ग्रामीण

कांकेर. जिले के धुर नक्सल प्रभावित माने जाने वाले परतापुर क्षेत्र के महला गांव में फिर से रौनक लौट आई है. कभी यहां नक्सलियों की इतनी दहशत थी कि पूरा गांव खाली हो गया था. ग्रामीण अपना घर, खेत सब कुछ छोड़कर जा चुके थे, वो सिर्फ जीना चाहते थे, लेकिन फिर यहां पुलिस ने कैंप खोला और नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया. धीरे-धीरे ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं. हमारे कांकेर संवाददाता सुशील सलाम ने गांव का जायजा लिया है. बात 2010 की है, जब नक्सलियों ने गांव के सरपंच समेत दो लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद रातों रात ग्रामीण पलायन कर पखांजूर चले गए थे. पूरा गांव वीरान हो चुका था. बाद में पुलिस ने यहां 2018 में बीएसएफ कैम्प खोला, जिसके बाद कई दफा नक्सलियों ने जवानों को नुकसान भी पहुंचाया. 6 जवानों की शहादत भी हुई, लेकिन जवानों ने इलाके से नक्सलियों को खदेड़ कर ही दम लिया और अब इस गांव में खुशहाली लौट आई है. ग्रामीणों ने बताया – दिन में भी घरों से निकलने से डरते थे ग्रामीण बताते हैं कि 2008 के करीब नक्सलियों की इतनी दहशत थी कि दिन में भी लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे. नक्सली लीडर प्रभाकर, बोपन्ना अपनी टीम के साथ इस इलाके में रहते थे. कभी भी गांव में नक्सली आ धमकते थे. हर घर से एक बच्चे को नक्सल संगठन में देने दबाव बनाया करते थे. नक्सलियों के बढ़ते अत्याचार के कारण ही पूरा गांव खाली हो गया था. फिर 10 साल बाद पुलिस ने बीएसएफ की मदद से महला गांव में कैंप की स्थापना की, जिससे नक्सली बौखला उठे और दो बार कैंप पर हमला बोला, लेकिन जवान उन्हें खदेड़ने में सफल रहे. अप्रैल 2019 में नक्सलियों ने सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए. इसके बाद भी जवानों ने हौसला नहीं खोया और नक्सलियों को इलाके से खदेड़ कर ही दम लिया. अब इस इलाके में नक्सलियों की बिल्कुल भी उपस्तिथि नहीं है. ग्रामीण खुश है कि अब वो खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. प्रशासन ने गांव की समस्याएं दूर करने का दिया है आश्वासन शिक्षक संतोष कुमार मार्गेंद्र ने बताया, सन 2022 में पुलिस के सहयोग से शासकीय स्कूल फिर से संचालित हो रहा है. प्राथमिक और माध्यमिक में कुल 34 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. हालांकि गांव में और स्कूल में अभी कुछ समस्या है, जिन्हें दूर करने का आश्वासन प्रशासन ने दिया है. दो बार अलग-अलग कलेक्टर गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन कमियां दूर नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण आश्वस्त है कि उनकी मांगे जल्द पूरी कर दी जाएगी और गांव पूरी तरह खुशहाल हो जाएगा.

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना का मिला लाभ, राजस्थान-हनुमानगढ़ से विशेष ट्रेन में 780 तीर्थयात्री रामेश्वरम रवाना

हनुमानगढ़. राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2024 अंतर्गत विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ से रामेश्वरम्-मदुरई वाया सूरतगढ़-बीकानेर 26 नवंबर को सुबह 11.30 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस ट्रेन में हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और बीकानेर 780 यात्री रामेश्वरम जाने वाले हैं। यात्रा में सभी यात्रियों की देखरेख के लिए 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में एक डॉक्टर और 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। इस ट्रेन के लिए वर्ष 2024-25 के साथ-साथ वर्ष 2023-24 के उक्त जिलों के अवशेष तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता देकर सूचित किया गया है। उक्त ट्रेन में 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की सभी व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से की जाएंगी। यात्रियों के लिए यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क है।

खुले में मांस बिक्री और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर फिर से सख्ती, जल्द शुरू होगी कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिला प्रशासन ने खुले में मांस की बिक्री और हाई स्पीड पर लाउड स्पीकर- डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब इस मामले में एक बार फिर कार्रवाई शुरू होने जा रही है। इस बार की कार्रवाई पहले जैसी नहीं, बल्कि बेहद सख्त होने वाली है। बल्कि, अब चालान के बजाए सीधे एफआईआर दर्ज होगी। प्रशासनिक अफसरों के साथ नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को एक बार फिर से शहर में इनकी मॉनिटरिंग लिए कहा गया।  कलेक्ट्रेट में हुई समय सीमा प्रकरणों की बैठक के दौरान एडीएम सिद्धार्थ जैन ने इसके निर्देश दिए। मांस विक्रय और डीजे को लेकर मौजूदा मोहन सरकार ने अपने कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की थी। तब खुले में मांस विक्रय पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई थी। कई धार्मिक स्थलों तक से लाउड स्पीकर उतरवाए गए थे। लेकिन, अब एक बार फिर अब फिर से इसकी जांच व कार्रवाई होगी। ये निर्देश हुए जारी बता दें कि, सभी विभागों को खुले में मांस बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में अभियान चलाकर खुले में मांस बेचने वालों, लाउडस्पीकर और डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रदेश की मोहन सरकार ने सबसे पहले फैसला खुले में मांस, लाउडस्पीकर और डीजे को लेकर ही लिया था। कमांडर निर्देश पर अभियान चलाकर करीब 600 लाउडस्पीकर हटाए गए थे। 400 धार्मिक स्थलों से स्पीकर की आवाज कम की गई थी और तय डेसीबल में ही लाऊड स्पीकर बजाने के निर्देश दिए गए हैं।

सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये हेल्दी वाली चीजें, नाश्ते में न करें इनका सेवन

बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों खुद पर ध्यान नहीं रख पाते हैं। खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग नाश्ते में कुछ चीजों का सेवन तो जरुर करते हैं लेकिन इनके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। नाश्ता करने के साथ ही ये भी जरुरी होता है कि आप नाश्ते में खा क्या रहे हैं। इस लेख में हम उन चीजों के बारे बताने जा रहे हैं जो आपको सुबह नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। यह चीजें दिखने में आपको काफी हेल्दी दिखती होगी लेकिन सेहत को यह नुकसान पहुंचा सकती है। सीरियल्स का सेवन लोग कहते हैं कि नाश्ते में सीरियल्स को खाना अच्छा होता है। वैसे तो लेबल पर भी हेल्दी लिखे होने का दावा करते हैं। लेकिन इन सीरियल्स में रिफायंड चीनी और कार्बोहाइड्रेट होता है जो इसे अनहेल्दी बना सकता है। योगर्ट अगर आप नाश्ते में दही और योगर्ट प्रोटीन और विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं। भूलकर भी नाश्ते में इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद में सुबह सबसे पहले दही खाने की मनाही होती है। इसके सेवन से शरीर में बलगम पैदा होता है। प्रोटीन बार जब आपके पास समय कम होता है, तो आप प्रोटीन बार खाना पसंद करते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि, इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इन प्रोटीन बार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं होता और इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। फलों का रस फलों का सेवन करना हेल्दी होता है लेकिन सुबह नाश्ते में फलों का रस पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। क्योंकि इनमें फाइबर नहीं होता है। फलों के रस की जगह नींबू पानी और खीरे रस पी सकते हैं। वफल और पैनकेक सुबह नाश्ते में अगर आप वफल और पैनकेक नाश्ते में खाते हैं स्वाद में तो यह अच्छे लगते हैं। इन्हें आमतौर पर रिफाइंड सफेंद आटे से बनाया जाता है। इसमें चीनी की चाश्नी और मक्खन डाला जाता है, जो हेल्दी नहीं होता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online