LATEST NEWS

वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में जीत के करीब, चौथे दिन गिरे 17 विकेट

नॉर्थ साउंड बांग्लादेश की टीम पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज से 224 रन पीछे है और दूसरी पारी के उसके तीन ही विकेट बाकी है। जीत के लिये 333 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने चौथे दिन के आखिर में सात विकेट 109 रन पर गंवा दिये थे। चौथे दिन 17 विकेट गिरे जिनमें से 14 तेज गेंदबाजों ने लिये। खराब रोशनी के कारण लगातार तीसरे दिन खेल रोके जाने के समय जाकिर अली 15 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने मेहदी हसन मिराज (45) के साथ 43 रन की साझेदारी की। खेल समाप्त होने से चार ओवर पहले मेहदी आउट हो गए। वेस्टइंडीज के लिये केमार रोच और जेडेन सील्स ने तीन तीन विकेट लिये। रोच ने जाकिर हसन (0), शहादत हुसैन (चार) और मोमिनुल हक (11) को आउट किया। मेहदी ने इसके बाद लिटन दास (22) के साथ 36 और जाकिर के साथ 43 रन की साझेदारी की। सील्स ने मेहदी और तैजुल इस्लाम को आउट करके वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाया। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 152 रन पर आउट हो गई थी। बांग्लादेश के लिये तसकीन अहमद ने 64 रन देकर छह विकेट लिये।  

‘लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम’, छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों ने 29 को बुलाया बंद

सुकमा। सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरपादर में पुलिस और नक्सलियों के बीच 22 नवंबर को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद पुलिस ने सभी के शव को मुख्यालय लाने के बाद डांस किया था। नक्सलियों ने अपने साथियों के मारे जाने की बात को लेकर 29 को बंद का आव्हान किया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने 25 नवंबर को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सुकमा जिले के भेज्जी थाना अंतर्गत 22 नबंबर को भंडरपादर गांव के जंगल में किए गए सरकारी हत्याकांड के विरोध में नबंबर 29 को सुकमा जिला बंद को आह्वान कर रहे हैं। 22 नवंबर सुकमा जिला के लिए एक काला दिवस है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मारा गया था। इस घटना में चार नक्सलियो के पास हथियार थे। बाकि छह नक्सलियों के पास हथियार नहीं थे, उसमें दूधी उंगी (बंडारपादर) और कुजाम बामन (चिंताम) गांव वाले थे। नक्सलियों ने कहा कि बिना हथियार वालों को पकड़कर निर्मम हत्या करके मंत्री और पुलिस अधिकारी जश्न मना रहे हैं। इस घटना को बहादुरी का काम साबित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दस आदमी की हत्या करने के लिए 500 पुलिस को इकठ्ठ करना, बिना हथियार वालों को पकड़कर हत्या करना, लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम है।

मुझे लगा कि सूर्यवंशी को निखरने के लिये रॉयल्स में अच्छा माहौल मिलेगा : द्रविड़

जेद्दा राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में उनकी टीम 13 वर्ष के वैभव रघुवंशी को निखरने के लिये अच्छा माहौल दे सकती है। बिहार के समस्तीपुर जिले के आठवीं कक्षा के छात्र सूर्यवंशी को रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा और वह आईपीएल करार पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। द्रविड़ ने आईपीएल द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसमें अच्छा कौशल है और हमें लगा कि उसके विकास के लिये हम अच्छा माहौल दे सकते हैं। वह हमारे ट्रायल के लिये आया था और उसे देखकर हमें बहुत खुशी हुई।’’ नीलामी में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रूपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई। राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा। सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके छह गेंद में 13 रन बनाये। जूनियर सर्किट पर चर्चा में रहे सूर्यवंशी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। उन्होंने पांच मैचों में 10 की औसत से रन बनाये हैं। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ 2023.24 रणजी ट्रॉफी सत्र में पदार्पण किया जब आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी उम्र 12 वर्ष 284 दिन थी जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बिहार के लिये वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाये थे। द्रविड़ ने कहा कि नीलामी में उनका लक्ष्य गेंदबाज थे। रॉयल्स ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और क्वेना मफाका को खरीदा।स्पिनरों में उसने महीश तीक्षणा और कार्तिकेय सिंह को खरीदा। द्रविड़ ने कहा, ‘‘हमने अपने कई प्रमुख बल्लेबाजों को रिटेन किया था। इस बार नीलामी में हमारा फोकस गेंदबाजों पर था जो हमने हासिल कर लिये।’’  

फरवरी में भर्ती प्रक्रिया होगी पूर्ण, राजस्थान-उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष और सदस्यों का लिखित परीक्षा से चयन

जयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण के साथ कंज्यूमर केयर की अवधारणा को मूर्त्त रूप दिये जाने के क्रम में राज्य में उपभोक्ता विषयक विभिन्न नवाचारों के साथ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत उपभोक्ता आयोगों में होने वाली भर्तियों में पहली बार लिखित परीक्षा का प्रावधान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित अध्यक्ष और सदस्य के विषयविज्ञ-दक्ष होने के साथ न्यायिक प्रक्रिया एवं कार्यात्मक क्षमता में न केवल अपेक्षाकृत वृद्धि होगी बल्कि समयबद्ध न्याय सुलभ होगा और उपभोक्ता आन्दोलन सुदृढ़ होगा। गोदारा ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के संबंध में कहा कि राज्य के सभी उपभोक्ता आयोगों में आगामी मार्च तक रिक्त होने वाले सभी पदों को सम्मिलित कर लिया गया है। इसके अन्तर्गत विभिन्न पदों में राज्य आयोग सदस्यों के 7 पद, जिला आयोग में अध्यक्ष के 21 और सदस्यों 59 पदों पर नियुक्ति हेतु 26 नवम्बर  से उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसकी अन्तिम तिथि  16 दिसम्बर निर्धारित है। चयन प्रक्रिया आगामी फरवरी तक पूर्ण कर ली जाएगी। प्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, श्री सुबीर कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, एक प्रश्नात्मक एवं एक वर्णनात्मक। जिसमें उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, विधिक मापविज्ञान अधिनियम, भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, प्रतिस्पर्धा अधिनियम एवं अन्य से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। विस्तृत जानकारी  उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट https://consumeraffairs.rajasthan.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बड़ा हादसा, मालगाड़ी के इंजन सहित 23 डिब्बे पटरी से उतरे

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही जिले के भंनवारटोंक रेलवे स्टेशन में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. बिलासपुर से आ रही कोयले से लोड मालगाड़ी के 23 डब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं और डिरेल हो गए. कुछ डिब्बे पलट गए जिससे डिब्बों में भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया है. वहीं इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें ठप्प हो गई है. पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद खड़ी हो गई है. सूचना मिलते ही रेलवे अमला मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करने में जुट गया है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह 11:11 बजे भंनवारटोंक रेल्वे स्टेशन के पास मरही माता मंदिर सिग्नल के पास हुआ है, जो घने जंगल के बीच है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. इसके चलते इस रूट पर अप-डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हो गया है. मार्ग ठप्प होने की वजह से कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है: 1.     गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – जो कि कल दिनांक 25/11/2024 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी, को परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है. 2.     गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग – एमसीटीएम (ऊधमपुर) एक्स्प्रेस – जो कि आज दुर्ग स्टेशन से एमसीटीएम (ऊधमपुर) के लिए छूटेगी, को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है.

सीधी में पुलिस लाइन में एक साथ पांच घरों में चोरों का धावा, दो थाना प्रभारियों सहित पांच घरों में चोरी, नाइट गस्त पर खड़े हुए सवाल

कटनी  जिले के लोग जिस पुलिस महकमें से सुरक्षा की उम्मीद लगाए बैठे हैं, आज वो पुलिस महकमे के अधिकारी और कर्मचारी अपने आप को खुद असुरक्षित महसूस कर रहें होंगे। आखिर ऐसा असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो भी तो क्यों ना। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात को चोरों ने पुलिस व्यवस्था को सीधे तौर पर खुलेआम चुनौती देते हुए भारी सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी वाले झिंझरी पुलिस लाइन में एक, दो नहीं बल्कि पांच मकानों के ताले एक के बाद एक चटका कर वहां से लाखों रुपए का माल पार कर दिया। चोरों ने जिन पांच घरों को निशाना बनाया उनमें से दो घर कटनी जिले में पदस्थ रहे पूर्व थाना प्रभारी सहित एक उपनिरीक्षक एवं दो अन्य पुलिस कर्मियों के हैं। इस घटना ने एक बार फिर पूरे जिले को पुलिस व्यवस्था के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। वारदात ने पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग की पोल खोलकर रख दी है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौजूद पुलिस लाइन में इस तरह चोरी हो जाना कोई आम बात नहीं है। इस घटना ने जिले में बढ़ते चोरों के हौसले और लचर होती पुलिस व्यवस्था की सारी सच्चाई बयां कर दी है। वारदात से जुड़े तथ्यों के विषय में कोई भी अधिकारी खुलकर कुछ कहने से बच रहा है। इन मकानों को बनाया निशाना विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत रात्रि चोरों ने बहोरीबंद थाने में पदस्थ पूर्व थाना प्रभारी अर्चना जाट, महिला थाना प्रभारी मधु पटेल, उप निरीक्षक सतीश पटेल, विकास कुमार प्रजापति, गौरव गिरी, अजीत सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में रूपए पैसे और गहने चोरी किए हैं। बताया जाता है कि बिलहरी चौकी में पदस्थ एक आरक्षक की बाइक भी कर लेकर चंपत हो गए हैं। पांच मकानों से कुल कितना माल चोर लेकर गायब हुए और किस तरह घटना हुई इसके विषय में माधव नगर एवं झिंझरी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। साधी चुप्पी पुलिस लाइन में हुई चोरी में कितना माल चोरों ने पार किया इस विषय में अब तक पुलिस के द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी लगते ही माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर एवं झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत डॉग स्कॉट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने में जुटे हुए हैं। नाइट गस्त कटघरे में पुलिस लाइन में हुई चोरी की घटना ने पुलिस के द्वारा की जाने वाली नाइट पेट्रोलिंग की सच्चाई खोल कर रख दी है। आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हर रात अलग-अलग अधिकारियों को विशेष तौर पर नाइट पेट्रोलिंग के लिए टीम के साथ तैनात किया जाता है। गत रात्रि किस तरह नाइट पेट्रोलिंग पुलिस ने की वह तो घटना ने खुद उजागर कर दिया है।

पूर्व मंत्री गागड़ा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-बीजापुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक संपन्न

बीजापुर. बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विजेता खिलाड़ियों में आगामी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के उत्सुकता दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने संभागीय स्तर के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जो खिलाड़ी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयन से चूक गए उन्हें पुनः अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ प्रयास करने हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि खेल में जीत और हार स्वाभाविक है, जो आज हार गए हैं वह कल के विजेता होंगे। कोशिश करते रहना है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। बता दें खो-खो कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, एथलेटिक्स सहित 11 खेलों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला, पुरुष सहित कुल 384 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के लिए हुआ है। बीजापुर जिले में बस्तर ओलंपिक का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री एवं बस्तर सासंद ने बीजापुर पहुंचकर  खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय समापन समारोह को सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित खेल प्रतियोगिता में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों प्रशिक्षकों एवं खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को आभार व्यक्त किया।

वेस्टर्न वियर के साथ झूमके को कुछ इस तरह करें स्टाइल

जब भी हम खुद को स्टाइल करती हैं तो उस दौरान अपने आउटफिट के साथ-साथ एक्सेसरीज पर भी उतना ही फोकस करती हैं। एथनिक वियर और वेस्टर्न वियर के साथ अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल किया जाता है। जहां तक बात झूमके की है, तो उसे एथनिक वियर जैसे सूट, अनारकली सूट या साड़ी के साथ पहना जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो झूमके को वेस्टर्न वियर के साथ स्टाइल करके आप एक फ्यूजन लुक क्रिएट किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वेस्टर्न वियर के साथ आप झूमके किस तरह स्टाइल कर सकती हैं- कैजुअल वियर के साथ यूं करें स्टाइल अगर आप चाहें तो झूमकों को केजुअल वियर जैसे प्लेन टी-शर्ट, टैंक टॉप या क्रॉप टॉप के साथ जींस या डेनिम शॉर्ट्स के साथ पहनें। कैजुअल और स्टाइलिश लुक के लिए हल्के या ऑक्सीडाइज्ड झुमकों को पहना जा सकता है। उदाहरण के लिए, सिल्वर झुमकों को व्हाइट या ब्लैक टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है। ब्लेज़र या जैकेट के साथ करें लेयर अरग आप चाहें तो ब्लेज़र या जैकेट के साथ भी झूमकों को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए, ट्राउज़र या स्कर्ट के साथ टेलर किए गए ब्लेज़र, क्रॉप्ड जैकेट या लेदर जैकेट को पहनें। इस लुक में आप कुंदन या पर्ल डिज़ाइन जैसे स्टेटमेंट झुमकों को पहन सकती हैं। अपने लुक को बैलेंस करने के लिए आप बाकी एक्सेसरीज को बेहद मिनिमल रखें। बोहेमियन लुक के साथ करें एक्सपेरिमेंट अगर आप चाहें तो बोहेमियन लुक में भी झूमकों को स्टाइल कर सकती हैं। आप फ्लोई स्कर्ट, हरेम पैंट या पलाज़ो पैंट के साथ ऑफ-शोल्डर टॉप या ब्रालेट को स्टाइल करें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ऑक्सीडाइज़्ड या ट्राइबल स्टाइल के झुमकों को स्टाइल करें। अगर आप चाहें तो अतिरिक्त आकर्षण के लिए बैंगल्स या चंकी नेकलेस को भी पेयर कर सकती हैं। शर्ट के साथ करें स्टाइल शर्ट के साथ भी झूमकों को स्टाइल किया जा सकता है। इस लुक के लिए आप क्रिस्प व्हाइट शर्ट या ओवरसाइज़ बटन-डाउन को हाई-वेस्ट पैंट या स्कर्ट में टक करें। अब इसके साथ आप मीडियम साइज़ के झुमके पेयर करें। मुड़ी हुई आस्तीन या ढीली-ढाली शर्ट फ्यूजन वाइब को बढ़ाती है।  

‘शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को बनाएंगे मॉडल स्टेट’, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में शिक्षा की अहम भूमिका है, क्योंकि आज के बच्चे ही भविष्य के नागरिक होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए नवीन तकनीकों का उपयोग करने के साथ ही, खाली पदों पर भर्ती तथा स्कूलों में कक्षा-कक्षों का निर्माण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि हम नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय बजट घोषणाओं को त्वरित गति से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चले इस हेतु सत्र के प्रारंभ में ही विद्यार्थियों को लगभग साढ़े 3 करोड़ पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया है तथा कक्षा 1 से 8 के समस्त विद्यार्थियों एवं 9 से 12 तक की बालिकाओं को स्कूल बैग भी दिए जाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी माह में 1 लाख 25 हजार बालिकाओं को साइकिल वितरित की जाएगी। लगभग साढ़े 20 हजार पदों पर दी गई नियुक्तियां— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता बेहतरीन करने हेतु सरकार खाली पदों पर भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अब तक लगभग साढ़े 20 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा लगभग 18 हजार पदों पर पदोन्नति की गई है। प्राध्यापक स्कूल शिक्षा, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड 2 एवं ग्रेड 3 तथा वरिष्ठ अध्यापक के कुल 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। साथ ही, विभिन्न संवर्गों में चयनित 515 अभ्यर्थियों को दिसम्बर माह में नियुक्तियां दे दी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को रिक्त पदों पर चरणबद्ध रूप से भर्ती करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर विद्यालयों में लगाए जाएं शिक्षक— मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या का सर्वे करवाकर विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के ड्रेस कोड में एकरूपता लाई जाए। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में कक्षा कक्षों तथा बालिका विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत और नव निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन के कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। श्री शर्मा ने विद्यालयों में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की दृष्टि से चरणबद्ध रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में भामाशाहों का भी सहयोग लिया जाए। बैठक में शासन सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल ने मुख्यमंत्री को स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत विभाग को 12 हजार 400 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। हरियालो राजस्थान तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभाग द्वारा रिकॉर्ड संख्या में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही राज्य के 1.34 करोड़ विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा शाला स्वास्थ्य सर्वेक्षण प्रखर राजस्थान रीडिंग कैम्पेन, पीएमश्री विद्यालय, शाला सम्बलन एप, खेल प्रतियोगिता एवं ई-पाठशाला कार्यक्रम सहित अन्य नवाचार भी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) श्री शिखर अग्रवाल, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान श्री अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी सहित स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने किया आव्हान, संवैधानिक नैतिकता के साथ कार्यों का करे पालन

संविधान के संरक्षक भारत के लोग : राज्यपाल श्री पटेल संविधान दिवस पर अपने सभी कार्यों में संवैधानिक नैतिकता के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सत्यनिष्ठा के साथ दोहराएं-  : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल ने किया आव्हान, संवैधानिक नैतिकता के साथ कार्यों का करे पालन राज्यपाल, संविधान प्रस्तावना के सामूहिक वाचन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने संविधान के अंगीकरण के 75 साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेशवासियों का आवाहन किया है कि संविधान दिवस पर अपने सभी कार्यों में संवैधानिक नैतिकता के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सत्यनिष्ठा के साथ दोहराएं। संकल्प करे कि नागरिक अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए जन जागरूकता को बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे। राज्यपाल श्री पटेल राज्य शासन द्वारा आयोजित संविधान प्रस्तावना के सामूहिक वाचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजनेताओं, अधिकारियों और नागरिकों को हंस ध्वनि सभागार, रवीन्द्र भवन में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में सहभागी जनों को संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्मित वृत्त चित्र ग्लोरी ऑफ कंस्टीटूशन और प्रदेश के संसदीय कार्य विभाग द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संविधान हम भारतीयों के लिए प्रेरणादायक जीवंत दस्तावेज और स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्मग्रंथ है, जो हम सबका मार्गदर्शक है। संविधान को देश के हर नागरिक ने अंगीकृत किया है, इसलिए संविधान के वास्तविक संरक्षक, हम भारत के लोग ही है। उन्होंने कहा कि संविधान किसी एक का नहीं, बल्कि सभी का संरक्षक है। इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। संविधान, जहॉ एक ओर नागरिकों को सशक्त करता है, वही दूसरी ओर नागरिक भी अपने आचरण, व्यवहार से संविधान का समर्थन और संरक्षण करते है। इसलिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक समर्पित भाव से संविधान के उद्देश्यों, महत्व को समझे और समुचित पालन के द्वारा संविधान के प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन करे। देश के हर वर्ग, हर समुदाय और हर नागरिक का अपने अधिकारों और कर्तव्यों के अनुपालन के लिए सजग और सक्रिय रहना आवश्यक है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने का दिन हम सब भारतीयों के लिए गर्व और विश्वव्यापी मूल्यों की समझ का अवसर और उत्सव है। इस महत्वपूर्ण प्रसंग को “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जरूरी है कि संविधान निर्माताओं द्वारा स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और आत्म-निर्भर राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए लम्बे संघर्ष और त्याग के बारे में भावी पीढ़ी को परिचित कराया जाए। संविधान दिवस को केवल शासन और राजनैतिक दलों का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माताओं के योगदान के प्रति आभार के उत्सव के रूप में मनाया जाए। हम सबका दायित्व है कि संविधान के अनुसार जाति, धर्म, लिंग, भाषा इत्यादि के आधार पर भेदभाव किए बिना, एक सशक्त और समावेशी समाज बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। राज्यपाल श्री पटेल ने संविधान दिवस के पावन प्रसंग पर भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी महान व्यक्तित्वों का पुण्य स्मरण किया। उन्हंत नमन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत दूरदृष्टि और प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दी। संविधान, हमारे देश की आत्मा का प्रतिबिम्ब है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारा संविधान कानूनों का संग्रह नहीं, हमारे देश की आत्मा का प्रतिबिम्ब है। “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें स्वाधीन जीवन जीने का अधिकार देने के साथ ही स्वतंत्रता की सीमा भी बताई है। श्री देवड़ा कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारे पास ऐसा संविधान है जो सभी को समानता, स्वतंत्रता और न्याय उपलब्ध कराता है। उन्होंने संविधान के निर्माता विभूतियों डॉ अम्बेडकर के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों से भावी पीढ़ी को परिचित कराना, हम सबका दायित्व है। 26 नवम्बर संविधान को अंगीकृत करने का स्वर्णिय दिन है: मुख्य सचिव श्री जैन मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि भारतीय इतिहास में संविधान को अंगीकृत करने का स्वर्णिम दिवस 26 नवंबर का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं के लगभग 3 वर्षों की कड़ी मेहनत से तैयार संविधान युगीन भावनाओं को प्रतिबिम्बित करने वाला सुदृढ़ जीवंत दस्तावेज है। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों और बाबा साहेब अम्बेडकर का स्मरण करते हुए, उन्हें नमन किया। राज्यपाल श्री पटेल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्विलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक द्वय श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी और अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री के.सी. गुप्ता मंचासीन थे। विदेश में सीएस ने बताया था भारतीय संविधान का महत्व सीएस अनुराग जैन ने कहा- मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि हमारा जीवित लोकतंत्र है उसका एक प्रमुख आधार संविधान है मुझे एक इंटरनेशनल लीडर्स प्रोग्राम में मेरा चयन हुआ था उसमें 25 देश के प्रत्येक ही आए थे और हर देश के प्रतिनिधि को यह बताना था कि आपके देश की सबसे बड़ी ताकत क्या है मैं वहां अपने संविधान की मोटी बात बात कर कहा था कि हमारे देश का लोकतंत्र यदि इतना सुदृढ़ है तो इसका प्रमुख आधार हमारा संविधान है। भारतीय संविधान फ्लेक्सिबल, अब तक 100 संशोधन हो चुके मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा- यह संविधान फ्लेक्सिबल है जिसमें 100 से अधिक संशोधन हो चुके हैं। जिसका परिणाम यह है कि बदलते समय के साथ हमारा संविधान कदमताल कर देश की गवर्नेंस व्यवस्था को सुचारु रूप से चला रहा है। हम देखें तो त्रिस्तरीय व्यवस्था 73 में 74 में संशोधन के साथ जमीन पर उतारी गई। जिससे लोगों की जन भागीदारी का प्रतिबिंब बन रहा है। … Read more

आईपीएल 2025 ऑक्शन में क्रिकेट जगत के वो 5 बड़े नाम जो रहे गए अनसोल्ड

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को लेकर रोमांच और बढ़ चुका है। इस बार सभी 10 टीमें कई नए खिलाड़ियों के साथ नजर आएंंगी। टूर्नामेंट के आगाज से पहले दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में खत्म हो चुका है और कुछ टीमें अब नए कोच और कप्तान के साथ ट्रॉफी की दावेदारी पेश करने के लिए बेताब हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। जबकि, बिहार के महज 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। युवा खिलाड़ियों को मंच देने वाली इस फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिससे क्रिकेट जगत स्तब्ध है। इस बार दिग्गज बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज समेत स्टार ऑलराउंडर भी अनसोल्ड रह गए। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने बड़ी डील हासिल की, जबकि डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो जैसे बड़े नाम नहीं बिके। हैरानी की बात यह रही कि पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर को 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में कोई खरीददार नहीं मिला। 43 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने अपने करियर में पहली बार नीलामी के लिए रजिस्टर कराया था, लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिला। डेविड वॉर्नर (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये): यह आईपीएल में सबसे यादगार करियर में से एक का अंत है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को 2 करोड़ रुपये में कोई खरीदार नहीं मिला। अब सवाल यह है कि क्या हम उन्हें कमेंटेटर के तौर पर टूर्नामेंट में देखेंगे? वह पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी अनसोल्ड रहे। डेविड वॉर्नर का ना बिकना हैरानी की बात रही। पृथ्वी शॉ (बेस प्राइस 75 लाख रुपये): दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए जाने के बाद कोई भी इस ओपनर को नहीं खरीदना चाहता था। उन्होंने कैपिटल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की और 79 मैच खेले, जिसमें 1893 रन बनाए। पिछले दो सीजन में वे केवल 16 मैच ही खेल पाए। पिछले सीजन में उन्होंने केवल 198 रन बनाए। वह गलत कारणों और फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण चर्चा में रहे। शार्दुल ठाकुर (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये): इस स्टार ऑलराउंडर का अनसोल्ड रहना एक बहुत बड़ा आश्चर्य था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी छाप छोड़ने के बाद, शार्दुल को अच्छी डील मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, वह नीलामी के दूसरे दिन आए जब टीमों के पास बहुत ज्यादा पैसे नहीं थे। जेम्स एंडरसन (बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये): क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद थी कि दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर भी बंपर बोली लगेगी। इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने करियर में पहली बार नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां तक कि दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मशहूर सीएसके ने भी एंडरसन को नहीं खरीदा। उनको बोली प्रक्रिया से भी बाहर रखा गया। एंडरसन को उम्मीद थी कि कोई ना कोई टीम तो उन्हें आईपीएल ऑक्शन में जरूर खरीदेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 1.25 करोड़ के बेस प्राइस के एंडरसन को खरीदना तो छोड़िए, उनका नाम ही ऑक्शन में नहीं लिया गया। आईपीएल की 10 टीमों ने उनका नाम ही ऑक्शन में नहीं लाने का फैसला किया। यानी कोई टीम उन्हें खरीदना ही नहीं चाहती थी। एंडरसन का नाम एक्सीलरेटेड ऑक्शन में भी नहीं आया। डेरिल मिचेल (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये): न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था लेकिन वह भी इस बार अनसोल्ड रहे।  

खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, राजस्थान-जयपुर में केंद्रीय मंत्री से मिले किसान आयोग के अध्यक्ष

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी के दिल्ली स्थित कृषि भवन कार्यालय में सोमवार को राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के खेती-किसानी से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ‘उन्नत कृषि – समृद्ध किसान’ के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राजस्थान के किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश में उन्नत तकनीक और योजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के हित में ठोस कदम उठा रही है और केंद्र एवं राज्य के समन्वय से कृषि विकास के लिए योजनाएं बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित हो रही हैं।

मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में देर रात को जोरदार ब्लास्ट, तीन मकान ढह गए, चार लोगों की मौत हो चुकी

 मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना में दर्दनाक हादसा हो गया। राठौड़ कॉलोनी में आधी रात को विस्फोट होने से तीन मकान ढह गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जोरदार विस्फोट हुआ। इसके साथ ही पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है। पटाखों की वजह से विस्फोट की आशंका पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि आज रात करीब 12:00 बजे मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में एक विस्फोट हुआ। विस्फोट से कुल तीन घर प्रभावित हुए हैं और चार से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। इस मामले में जांच जारी है, तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे पटाखों में विस्फोट की वजह से हादसा हुआ। हालांकि इसे लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। मामले की जांच के लिए टीम गठित पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में जांच के बाद विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के व्यक्ति का घर है। घटना के वक्त उनकी पत्नी विद्या राठौर (उम्र 55 वर्ष) मकान में अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। साथ ही पूजा राठौर (उम्र 23 वर्ष) की भी इस घटना में मृत्यु हो गई। ब्लास्ट से दूर तक गिरा मलबा ब्लास्ट के चलते पास के ही रहने वाले आकाश राठौर के दो मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आकाश राठौर ने बताया जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया और उसका मलबा काफी दूर तक उछलकर गिरा। हालांकि पूरी घटनाक्रम के बाद मुरैना पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टंच रोड के राठौर कॉलोनी में हुआ। एक महीने पहले भी कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम पुरा में ऐसा ही धमाका हुआ था। तब 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां बेटी के शव निकाले गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी एसपी समीर सौरभ ने आगे बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से जुड़े और अपडेट आने पर जानकारी साझा की जाएगी। अभी तक इस घटना का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। प्राइमरी फोकस हमलोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन है। हम लोग देखते हैं कि क्या कारण हो सकता है। धमाके कैसे हुआ इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह ब्लास्ट मुंशी राठौर नाम के शख्स के मकान में हुआ है। मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले किराएदार ब्लास्ट की जद में आ गए। इनमें से वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाहा की मलबे में दबकर मौत हो गई। धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ और पूजा राठौर की भी मौत हो गई। पटाखों की वजह से हादसे का शक मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से ढहे मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं। तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकेगा।

हैदराबाद: स्कूल में बच्चे ने एक साथ खा लीं तीन पूरियां, दम घुटने से हो गई मौत

हैदराबाद हैदराबाद से एक हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यहां 11 साल के एक बच्चे की तीन पूरियां एक साथ खाने की वजह से मौत हो गई। स्कूल में दोपहर के भोजन के दौरान छात्र ने एक साथ तीन पूरियां खा लीं और इसके बाद उसका दम घुटने लगा। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र कक्षा 6 में पढ़ता था। छात्र के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें स्कूल से फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके बेटे ने एक साथ ‘तीन से अधिक पूड़ियां’ खा लीं जिससे उसकी सांस फूलने लगी। छठी कक्षा के छात्र को स्कूल के कर्मचारी पास के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हैदराबाद में ही कुछ दिन पहले मोमोज खाने से 33 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। ठेले पर जिन लोगों ने मोमोज खाया था, वे सभी बीमार हो गए थे। जांच में पाया गया था कि दुकानदार बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के ही काम कर रहा था और बेहद गंदगी में खाना तैयार किया जाता था। मोमोज में इस्तेमाल होने वाला आटा बिना पैकिंग के ही रेफ्रिजरेटर में रखा गयाथा। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। स्टॉल लगाने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। दोनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

सरकारी योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने ली जिला निष्पादक समिति की बैठक

जयपुर। जयपुर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार वाले राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर भी फोकस करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने  पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने, विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट, पुस्तकालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये, साथ ही विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखी पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों में करने एवं विद्यार्थियों को  पुस्तक अध्ययन एवं रखरखाव के लिए प्रेरित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने ज्ञान धरा अभियान के तहत भूमि विहीन विद्यालयों को जल्द से जल्द भूखंड एवं खेल मैदान की व्यवस्था करने एवं समस्त राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने, जन आधार प्रमाणीकरण, आधार प्रमाणीकरण सहित अन्य आवंटित कार्यों से जुड़े लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online