LATEST NEWS

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए की भूमि अधिग्रहण की अपील

नई दिल्ली केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिए रुके हुए रेलवे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने की अपील की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर कहा कि अगर तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझा लिया जाए तो केरल सरकार की रुकी हुई रेल परियोजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। जो भी तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दे हैं, कृपया उनका शीघ्र समाधान करें, ताकि परियोजना को भी आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “भारत सरकार ने देशभर में बेहतर रेल सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए रेलवे नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता दी है। इससे केरल के विकास में भी काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में केरल में 12,350 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3,011 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक बजट आवंटन भी किया गया है। हालांकि, केरल में अधिकांश रेलवे परियोजनाएं आवश्यक जमीन की अनुपलब्धता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “रेलवे ने अधिकतर स्वीकृत रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन भूमि अधिग्रहण में सफलता नहीं मिली। लगभग 470 हेक्टेयर जमीन के लिए केरल सरकार को 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया, मगर 64 हेक्टेयर जमीन का ही अधिग्रहण किया जा सका है। इस मामले में केरल सरकार का सहयोग जरूरी है।” रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से अपील करते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश जारी करें, ताकि उपरोक्त परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया जा सके।  

जहां गूंजती थी गोलियों की आवाज, आज वहां बजेगी मोबाइल की घंटी

बीजापुर सरकार के कामकाजों से बस्तर की तस्वीरें लगातार बदल रही है. जहां पहले गोलियों की आवाज गूंजती थी वहां अब लोग सुकून से रह रहे हैं. “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत छूटवाई गांव में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है. इससे अब बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम छूटवाई, गुंडेम, कोंडापाल्ली, गगनपल्ली, मुरकिनार के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा. इस नई पहल से अब ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है. साथ ही मजबूत नेटवर्क एवं इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को ऑनलाइन पढ़ाई में लाभ मिलेगा. सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है. स्थानीय निवासियों को अब आसानी से अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहजता आई है.

सीएम योगी ने बाराबंकी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए एक सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की भी बात कही और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे का भी संज्ञान लिया था। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। कन्नौज में यह हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कॉर्पियो कार आगरा की दिशा से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान कार के चालक को नींद आ गई और गाड़ी ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में प्रवेश कर लिया। इसके बाद, कार एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, और पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सैफई मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर थे और वे किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।  

25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी अक्षय कुमार- प्रभास की फिल्म ‘कन्नप्पा’

मुंबई,  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फ़िल्म ‘कन्नप्पा’ 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म कन्नप्पा को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। अक्षय कुमार और प्रभास पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है,इसमें भगवान शिव के त्रिशूल के साथ रिलीज डेट अनाउंस की गई है। फिल्म कन्नप्पा इसी साली यानी 2024 में रिलीज होगी, लेकिन अब जो रिलीज डेट अनाउंस हुई वो अगले साल 2025 की है। यह फ़िल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा जी की रियल कहानी पर आधारित है। तेलुगु लोककथाओं में से एक है कन्नप्पा की कहानी। यह भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे, लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।  

देश में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए खर्च किए 3,623 करोड़ रुपये: केंद्र सरकार

नई दिल्ली देश की केंद्र सरकार ने 2018 से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली प्रबंधन पर 3,623.45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में यह जानकारी दी। पंजाब को सबसे अधिक 1,681.45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसके बाद हरियाणा को 1,081.71 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। निचले सदन में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश को 763.67 करोड़ रुपये, दिल्ली को 6.05 करोड़ रुपये और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को 83.35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने निचले सदन को बताया कि इस राशि का उपयोग पराली प्रबंधन मशीनरी को सब्सिडी देने और पराली जलाने पर रोक लगाने और सस्टेनेबल प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) स्थापित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक मशीनें वितरित की गई हैं, जिनमें 4,500 बेलर और रेक शामिल हैं। सरकार ने प्लांट की क्षमता के आधार पर पेलेटाइजेशन (फसल अवशेषों को जैव-कोयले में परिवर्तित करना) प्लांट के लिए 1.4 करोड़ रुपये और टॉरफिकेशन प्लांट के लिए 2.8 करोड़ रुपये तक देने की जरूरत को समझा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक ऐसे प्लांट के लिए 17 आवेदनों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 15 से सालाना 2.70 लाख टन धान के भूसे को संसाधित करने की उम्मीद है। फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी की खरीद को समर्थन देने और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना को लेकर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 2018 में एक योजना भी शुरू की थी। 2023 में, मंत्रालय ने फसल अवशेष/धान के भूसे की सप्लाई चेन स्थापित करने के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए योजना के दिशा-निर्देशों को संशोधित किया, जिससे मशीनरी और उपकरणों की पूंजीगत लागत के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य प्राधिकरणों और इसरो, आईसीएआर और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर सरकार ने फसल अवशेष जलाने की समस्या से निपटने के लिए एक कार्य योजना शुरू की है। खेतों में सीधे फसल अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी आवंटित की है, जो धान के भूसे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक है। सरकार ने कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के उपयोग को भी अनिवार्य कर दिया है, जो भूसे को काटकर खेतों में समान रूप से फैला देता है, जिससे जलाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। इसके अतिरिक्त, आईएआरआई द्वारा विकसित बायो-डीकंपोजर के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाता है ताकि धान के भूसे को प्राकृतिक रूप से विघटित किया जा सके, जिससे यह एक मूल्यवान फर्टिलाइजर में बदला जा सके।  

राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मुख्यमंत्री साय को मिला न्योता

रायपुर, राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने श्री साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि परम पूज्य गुरूघासी दास बाबा जी के 268 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी माह दिसंबर मेें जयंती मनाने राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी समाज के लोगों से आपसी प्रेम और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दलों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा रहा है। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाज के लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। इस मौके पर प्रतियोगिता का स्वरूप, एवं आयोजन समिति, सुरक्षा समिति सहित अन्य व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। देश-विदेश मेें मशहूर हैं पंथी नृत्य देश-विदेश में मशहूर है छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य। यह छत्तीसगढ़ के सतनामी समुदाय का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में बाबा गुरूघासीदास जी के संदेशों को गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यह वस्तुतः एक धार्मिक और आध्यात्मिक नृत्य है। यह नृत्य सामूहिक अराधना की तरह है। इस नृत्य की विशेषता मांदर की थाप और मंजीरे की झांझ में तेज गति से नर्तक नृत्य प्रस्तुत करते है। तेज गति से प्र्रस्तुत किए जाने वाले इस नृत्य से दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। पंथी नृत्य में कई वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल होता है, जैसे मांदर, झांझ, झुमका, मंजीरे, चिकारा, हारमोनियम, और बेन्जो आदि शामिल होता है।

झांसी के अग्निकांड में योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए और 3 सस्पेंड

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु के मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल को हटा दिया है। उन्हें लखनऊ से अटैच किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं 3 अन्य को निलंबित किया गया है। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को अटैच किया गया है। वहीं चाइल्ड डिपार्टमेंट के HoD, जूनियर इंजिनियर, NICU की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया। कमिश्नरी जांच के निर्देश कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर उनकी भूमिका की जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया। यह थी घटना 15 नवम्बर को झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से दस बच्चों की मृत्यु हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को महानिदेशक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद समीक्षा कर घटना में दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कार्रवाई की गई है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का पिछले 16 नवंबर को गठन किया गया था। कमिटी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। अब इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट में आग लगने के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। अग्निकांड के दौरान मेडिकल उपकरण चलाने में बरती गई लापरवाही का भी जिक्र और शार्ट सर्किट से ऑक्सिजन कंसंट्रेटर में आग लगने से यह हादसा हुआ था।

PAN अपग्रेडेशन प्रोग्राम की शुरू, मिलेगा QR Code वाला कार्ड

नई दिल्ली भारत सरकार की तरफ PAN अपग्रेडेशन प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें PAN 2.0 का नाम दिया गया है। आयकर विभाग की तरफ से PAN 2.0 प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई है। PAN/TAN 1.0 इको-सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। PAN 2.0 प्रोग्राम इसी का हिस्सा है जो पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए लाया गया है। हालांकि इससे संबंधित बहुत सारे सवाल है। बहुत सारे यूजर्स के मन में सवाल है कि इसे अपग्रेड कैसे किया जा सकता है, क्या इसके लिए अलग से भुगतान करना होगा ? क्या अलग से करना होगा भुगतान PAN 2.0 की मदद से पूरे सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। सिस्टम को ऑनलाइन बेस्ड किया जाएगा। हालांकि इसके लिए यूजर्स को भुगतान नहीं करना होगा। पुराने पैन कार्ड को अपग्रेड किया जाएगा और यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी वाले पैन दिए जाएंगे। पैन डेटा को भी ज्यादा सुरक्षित किया जाएगा। यानी PAN यूजर्स का पूरा डेटा ज्यादा सिक्योर किया जाएगा। अगर वह इसका इस्तेमाल करेंगे तो उनके डेटा का भी सरकार की तरफ से पूरा ध्यान रखा जाएगा। PAN 2.0 में क्या अलग होगा ? PAN 2.0 की बात करें तो इसमें अलग से QR कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करने के बाद आसानी से यूजर की पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है। PAN एक्टिविटी पर भी ध्यान रखा जाएगा। अपग्रेडेड वर्जन में सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा। करदाताओं का रजिस्ट्रेशन भी बेहतर किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर बहुत सारे सवाल हैं। सरकार की तरफ से इस पर आगे भी फैसले लिए जाएंगे। सरकार की तरफ से सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 1,435 करोड़ रुपए भी खर्च किए जाएंगे। इसे डिजिटल इंडिया का ही हिस्सा बताया गया है। पूरे सिस्टम पर काम भी शुरू कर दिया गया है। अभी इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी एक्टर दर्शन की जमानत पर फैसला 28 नवंबर को आएगा

बेंगलुरु  रेणुकास्वामी हत्याकांड में मुख्य आरोपी एक्टर दर्शन ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि रेणुकास्वामी समाज के लिए खतरा था। उसने महिलाओं को अश्लील मैसेज और पोर्नोग्राफिक कंटेंट भेजे थे। दर्शन के वकील सीवी नागेश ने कोर्ट में कहा: “उसके (रेणुकास्वामी) दिल में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं था। उसने कई महिलाओं को अश्लील सामग्री और नग्न तस्वीरें भेजी।” रेणुकास्वामी ने गौतम के नाम से मैसेज भेजे। उसने इस तरह के गंदे मैसेज सिर्फ पवित्रा गौड़ा को नहीं भेजे। उसने कई और महिलाओं के साथ ऐसा किया। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को पश्चिम बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक नाले के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद दर्शन, उसकी दोस्त पवित्रा और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। 28 नवंबर को होगी दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई दर्शन की जमानत याचिका पर मंगलवार को दो घंटे से अधिक समय तक जस्टिस एस विश्वजीत शेट्टी की बेंच ने सुनवाई की। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। सुनवाई के दौरान दर्शन के वकील ने पुलिस जांच में खामियों को कोर्ट में पेश किया। कहा गया कि जांच कार्यवाही और शव के पोस्टमॉर्टम में देर की गई। दर्शन के वकील नागेश ने कहा कि रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथैया ने कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें चित्रदुर्ग से बेंगलुरु तक जबरन या धोखे से अगवा किया गया था। रेणुकास्वामी की मां ने भी कहा था कि वह दोस्तों के साथ लंच के लिए गया था। बेंगलुरू की यात्रा के दौरान रेणुकास्वामी ने एक रेस्तरां में बिल का भुगतान किया। नागेश ने कोर्ट में सवाल रखा, “क्या एक अपहृत व्यक्ति 640 रुपए का बिल चुकाएगा?” दर्शन के वकील का दावा- ‘कोई सबूत नष्ट नहीं किया गया’ दर्शन के वकील नागेश ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि किसी शव को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना अपराध के सबूत नष्ट करने का मामला नहीं है।

एस जयशंकर ने इटली, जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

फ़िउग्गी (इटली)/नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के फ़िउग्गी में जी 7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान इटली, जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ अपनी बैठक के बारे में विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा“ दोनों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे, यूक्रेन संघर्ष और इंडो-पैसिफिक पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आज इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ गर्मजोशी से भरी बैठक हुई। प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, उर्वरक, रेलवे और निवेश में अवसरों पर चर्चा की। आईएमईसी, यूक्रेन और इंडो-पैसिफिक पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। हाल ही में घोषित संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना हमारी गतिविधियों का मार्गदर्शन करती है। 2025 में भारत में उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।” दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ताए-युल के साथ अपनी बैठक के बारे में उन्होंने पोस्ट किया, “कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ताए-युल से मिलकर बहुत अच्छा लगा। भारत-प्रशांत क्षेत्र में हमारे बढ़ते सहयोग, जीवंत आर्थिक साझेदारी, मजबूत रक्षा संबंधों और सक्रिय तकनीकी सहयोग की सराहना करता हूं।” दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री ने पोस्ट किया “फ़िउग्गी में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक की हलचल में डॉ़ एस जयशंकर से मिलकर और उनसे बातचीत करके भी प्रसन्नता हुई, हमेशा की तरह व्यावहारिक!”  

वाइनरी केस में नया ट्विस्‍ट, ब्रैड पिट से कोर्ट ने मांगे कागजात

न्यूयॉर्क एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच फ्रेंच वाइनरी को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में नया ट्विस्‍ट आ गया है। सोमवार, 25 नवंबर को जज ने ब्रैड पिट से साफ शब्‍दों में कहा है कि उन्‍हें वो कागजात और मैसेज अदालत में पेश करने होंगे, जिसको लेकर एंजेलिना यह दावा कर रही हैं कि उनसे उनके और बच्‍चों के साथ हुई घरेलू हिंसा की घटनाओं को छुपाने के लिए दबाव बनाया गया था। यदि जोली का दावा सही निकलता है तो ब्रैड पिट की मुश्‍क‍िलें बढ़ सकती हैं। एंजेलिना जोली के वकील पॉल मर्फी ने मंगलवार, 26 नवंबर को ‘यूएस वीकली’ को बताया कि ब्रैड पिट ने कथित तौर पर घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार को अधिकारियों से वर्षों तक छिपाने की कोश‍िश की है। उन्‍होंने बताया कि जज लिया मार्टिन ने जो कागजात मांगे हैं, वह एक्‍टर के ख‍िलाफ एंजेलिना जोली के आरोपों को पुख्‍ता करते हैं। एक्‍ट्रेस ने कहा है कि उन्‍हें एक ‘नॉन डिस्‍क्‍लोजर एग्रीमेंट’ पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया। एंजेलिना जोली ने वापस ले लिया है प्राइवेट जेट पर हिंसा का केस वाइनरी मामले में ब्रैड पिट द्वारा एंजेलिना जोली और बच्चों पर घरेलू हिंसा के आरोपों पर अभी भी अदालत की नजर है। हालांकि, एंजेलिना जोली ने बीते दिनों 2016 में प्राइवेट जेट पर ब्रैड पिट के बुरे बर्ताव और हिंसा के केस को वापस ले लिया था। उनके वकील का कहना है कि ब्रैड पिट की ‘ऐसी हरकतें जिससे एंजेलिना और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा’ अभी भी उनकी संपत्ति से जुड़े विवाद का रुख बदल सकती हैं। वकील बोले- ब्रैड पिट को चाहिए कि वो परिवार पर ध्‍यान दें वकील मर्फी ने इस बात पर जोर दिया कि जोली और बच्चे चाहते हैं कि उनके परिवार से जुड़े कानूनी मामले खत्‍म हो। उन्‍होंने कहा, ‘ब्रैड पिट को अपने परिवार में सकुछ ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन वह मुकदमों के पीछे लगे हुए हैं। वकील का अरोप- वाइनरी पर कंट्रोल चाहते हैं ब्रैड पिट जोली के वकील ने जोर देकर कहा कि एक्‍ट्रेस ने कभी अपने एक्‍स पति पर कोई आरोप नहीं लगाए। उन्‍होंने सारी संपत्ति भी छोड़ दी। लेकिन ब्रैड पिट ने मिरावल और वाइनरी पर कंट्रोल पाने की चाहत से कानूनी लड़ाई लड़ने पर मजबूर किया। ब्रैड पिट के करीबी ने कहा- इससे फर्क नहीं पड़ता दूसरी ओर, ब्रैड पिट से जुड़े एक सूत्र ने अमेरिकी मैगजीन से कहा कि एक्‍टर के बारे में ये जो कुछ भी कहा जा रहा है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह पहले ही कोर्ट को बहुत ही जानकारी और ढरे सारे कागाजत दे चुके हैं।

रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे

रीवा रीवा के उभरते हुए क्रिकेटर कुलदीप को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स टीम ने खरीद लिया है. कुलदीप सेन आने वाले सीजन में अब पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब किंग्स ने कुलदीप सेन को 80 लाख रुपए में खरीदा है, कुलदीप अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. कुलदीप सेन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी. इससे पहले कुलदीप राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. पिता चलाते है सैलून कुलदीप सेन रीवा के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता सैलून चलाते है, कुलदीप को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी. कुलदीप के पिता रामपाल ने एक बार बताया था कि उन्हें लगता था कि उनका बेटा घर से निकलकर स्कूल जाता है. फिर उन्हें पता चला की कुलदीप का सिलेक्शन स्टेट लेवल क्रिकेट टीम में हो गया है. कुलदीप को पिता को जब यह पता चला तो उन्होंने उन्हें डांट भी लगाई, लेकिन कुलदीप के क्रिकेट के प्रति प्यार को देखकर उन्हें झुकना पड़ा. पिता ने कही ये बात उन्होंने बताया कि कुलदीप ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी. उसने इस बात का कभी ख्याल नहीं रखा कि उसे भूख या प्यास लगी है. उसने शुरू से ही क्रिकेट को जुनून की तरह लिया. शुरुआत में लगता था कि वह सफल होगा कि नहीं, लेकिन वक्त आते-आते उसकी सफलता ने घर में खुशियां ला दीं. उन्होंने कहा कि अब पूरा घर उसके और अपने सपनों को पूरा करे में जी-जान लगा रहा है. गौरतलब है कि, कुलदीप के पिता आज भी सैलून चलाते हैं. कुलदीप ने क्रिकेट खेल कर कमाए हुए पैसों से अपने पिता के लिए एक नया सैलून खुलवाया है. यहां दुकान के नाम के साथ-साथ कुलदीप का नाम भी अंकित है. बल्लेबाज बनने की थी इच्छा कुलदीप जब अपने कोच से पहली बार मिले तब वे उनके पास बल्लेबाजी सीखने के लिए गए थे. लेकिन उनके कोच एरिल ने उन्हें सलाह दी कि कुलदीप को गेंदबाजी करनी चाहिए. कोच की सलाह को मानते हुए उन्होंने गेंदबाजी शुरू की और गेंदबाजी में माहिर हो गए. वहीं कोच ने बताया था कि कुलदीप गरीब परिवार से आते थे. तब उन्होंने फीस न लेने की ठान ली. तेज गेंदबाजी है पहचान कुलदीप सेन 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर है. कुलदीप अपने लंबे कद व फास्ट बॉलर होने के कारण मैदान में चर्चा का विषय रहते है. कुलदीप सेन ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दिसंबर 2022 में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था. आपको बता दें कि उन्हें रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है.

बांगलादेश में हिंदुआों पर लगातार हो रहे हमले के बीच हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, ISKCON पर प्रतिबंध लगाने की मांग

ढाका बांगलादेश में हिंदुआों पल लगातार हो रहे हमले के बीच हाईकोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर की गई, जिसमें इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। याचिका में चिटगांव और रंगपुर में जारी अशांति को रोकने के लिए इन दोनों शहरों में आपातकाल की स्थिति घोषित करने की भी मांग की गई है। ईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि ISKCON की हालिया गतिविधियों के संदर्भ में उसने अब तक क्या कदम उठाए हैं। अदालत ने इस पर जानकारी देने के लिए गुरुवार को एटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जामन को निर्देश दिया है। हाईकोर्ट की बेंच में जस्टिस फराह महबूब और जस्टिस देबाशीष रॉय चौधरी शामिल हैं। हिंदू साधु की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन हिंसा और अशांति की शुरुआत 25 नवम्बर को ढाका एयरपोर्ट पर प्रमुख हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी से हुई। यह साधु धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए काम करने के लिए प्रसिद्ध थे। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है और उन्हें जमानत नहीं दी गई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद बांगलादेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हिंदू समुदाय ने उनकी रिहाई की मांग की है। चिटगांव कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शनों में हिंसा फैल गई। इसके कारण एक वकील की मौत हो गई। इस हिंसा में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने हाल ही में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर ध्यान आकर्षित करने और समुदाय के लिए मजबूत सुरक्षा की मांग करने के लिए कई विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे। उनकी गिरफ्तारी ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच भय और असुरक्षा को और बढ़ा दिया है। ISKCON का अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील इस्कॉन ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने का आह्वान किया। इस्कॉन के एक प्रवक्ता ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र को बांगलादेश में अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए कदम उठाना चाहिए।” भारत ने भी जताई चिंता भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंत्रालय ने कहा, “यह घटना बांगलादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर कट्टरपंथी तत्वों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद हुई है। इनमें अल्पसंख्यकों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी, लूटपाट, चोरी और मंदिरों तथा देवी-देवताओं की अपवित्रता शामिल है।” विदेश मंत्रालय ने शांति से चल रहे हिंदू विरोध प्रदर्शनों पर हमलों की भी निंदा की और बांगलादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। बांगलादेश का पलटवार बांगलादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत की प्रतिक्रिया पर आलोचना की और कहा कि यह मामला बांगलादेश के आंतरिक मामलों से संबंधित है। बांगलादेश सरकार ने यह भी कहा कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी पर कुछ पक्षों ने गलत व्याख्या की है। उन्हें विशेष आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान की राजनीति में हलचल तेज, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी हो गईं किडनैप?

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी किडनैप हो गई हैं या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बुशरा बीबी की बहन मरियम रियाज वट्टू ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर यह आरोप लगाया तो पाकिस्तान की राजनीति में हलचल तेज हो गई। इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के आंदोलन के बीच ऐसे आरोपों ने जोर पकड़ा तो अब एक नई खबर आई है। इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बुशराबा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के सीएम अली अमीन गंदापुर को राज्य विधानसभा के स्पीकर बाबर सलीम स्वाती के घर पर देखा गया है। जानकारी मिली है कि दोनों नेताओं के साथ पीटीआई के एक और लीडर तैमूर सलीम खान भी थे। तैमूर ने बताया कि वह, बुशरा बीबी और सीएम गंदापुर ने मानशेरा के सर्किट हाउस में रात गुजारी थी और फिर राजधानी के लिए निकले। इस तरह सुबह ही मची हलचल अब जाकर शांत हुई है। बुशरा बीबी की बहन ने वीडियो जारी कर रहा था कि आखिर मेरी बहन कहां हैं। यह जानकारी मिल रही है कि बुशरा बीबी को अरेस्ट कर लिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि वह खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई हैं। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। यह वीडियो स्टेटमेंट ऐसे समय में आया, जब इमरान खान की पार्टी ने ‘करो या मरो’ का नारा देते हुए आंदोलन छेड़ा था। अब इस आंदोलन को वापस ले लिया गया है। पीटीआई के हजारों समर्थक रविवार से ही इस्लामाबाद पहुंच रहे थे और सोमवार को तो हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद ही पीटीआई ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। वहीं इमरान खान ने अपने समर्थकों से कहा है कि हमें आखिरी गेंद तक लड़ना है। पीटीआई का दावा है कि पंजाब सरकार की पुलिस और पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में उसके 8 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि झड़पों में 4 सैनिकों समेत 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। वहीं मरियम रियाज वट्टू का कहना है कि यदि उनकी बहन सुरक्षित हैं और खैबर पख्तूनख्वा में हैं तो फिर परिवार के साथ उनका संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा इस्लामाबाद को घेरने वाला आंदोलन स्थगित करने पर भी मतभेद पैदा हो हैं। वट्टू का कहना है कि बुशरा बीबी ने पहले ही कहा था कि आंदोलन को रोकने का अधिकार सिर्फ इमरान खान का है। उनकी सलाह के बिना कोई भी आंदोलन को वापस लेने का ऐलान नहीं कर सकता।

एक्टिंग और टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह गई आशका गोराडिया

मुबई     आशका गोराडिया एक समय टीवी की पॉपुलर स्टार थीं, लेकिन साल 2019 में उन्होंने एक्टिंग और टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इसके बाद आशका गोराडिया ने एक कॉस्मेटिक कंपनी खड़ी की, जिसकी वैल्यू आज की तारीख में 1300 करोड़ रुपये है। आज आशका गोराडिया एक सफल बिजनेसवुमन हैं और गोवा में रहती हैं। आशका गोराडिया के 27 नवंबर को बर्थडे के मौके पर उनके बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं।     आशका गोराडिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में ‘अचानक 37 साल बाद’ से की थी। इसके बाद वह ‘कुसुम’, ‘सात फेरे’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे टीवी सीरियलों में काम किया। वह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्होंने 2021 में एक्टिंग से रिटायर होने का ऐलान किया था।     आशका गोराडिया ने साल 2019 में एक्टिंग को अलविदा कह दिया और शोबिज से दूरी बना ली, और फिर तुरंत ही अपनी कॉस्मेटिक कंपनी खड़ी की, जिसका नाम ‘रेने कॉस्मेटिक्स’ है। आज यह कंपनी कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स को टक्कर देती है, जिसमें विनीता सिंह की शुगर कॉस्मेटिक्स भी शामिल है।     आशका गोराडिया ने साल 2018 में कॉलेज के दो दोस्तों- आशुतोष वलानी और प्रियांक शाह के साथ मिलकर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की थी। आज इसकी वैल्यू 1300 करोड़ रुपये यानी 13 अरब रुपये बताई जाती है। आशका इस कंपनी की डायरेक्टर और CMO हैं। आशका की 1300 करोड़ की नेट वर्थ है, जो उनकी कॉस्मेटिक कंपनी की बदौलत है।     आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल का गोवा में एक योग स्टूडियो भी है, जहां वह लोगों को योग सिखाते हैं। आशका के पति अमेरिका के रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा आशका गोराडिया का मुंबई में एक आइसक्रीम पार्लर भी है, जिसका नाम ISAYICE है। इसकी अहमदाबाद में भी एक ब्रांच है। आशका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह ब्रेंट गोबल से साल 2016 में मिली थीं। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2017 में शादी कर ली थी। साल 2013 में आशका और ब्रेंट पैरेंट्स भी बन गए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online