LATEST NEWS

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश भी IPL से हो रहा ‘साइड लाइन’, किसी ने नहीं खरीदा एक भी खिलाडी

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन सोमवार (25 नवंबर) को सऊदी अरब के जेद्दा में खत्म हुआ. दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 182 खिलाड़ी खरीदे. इस बार जहां ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ में खरीदा. इस तरह वो IPL इतिहास के सबसे मंहगे क्रिकेटर बन गए हैं. दूसरे सबसे मंहगे क्रिकेटर श्रेयस बने, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा. वहीं दूसरी ओर एक देश ऐसा भी रहा है, जिसका कोई खिलाड़ी नहीं बिका. बड़ी बात तो यह रही कि इस देश के 12 प्लेयर नीलामी में उतरे थे, लेकिन 2 खिलाड़ियों को छोड़कर किसी और का नाम भी बोली के लिए नहीं लिया गया. पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश भी हो रहा ‘साइड लाइन’ इस तरह कह सकते हैं कि इस देश को ‘चुपचाप’ साइड लाइन कर दिया गया. हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश की, जहां तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर अत्याचार का मामला काफी गहराता जा रहा है. हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू पुजारी और इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच IPL का मेगा ऑक्शन आ गया, जिसमें 12 बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था. इनमें मुस्ताफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन का नाम ही बोली के लिए आया था, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. बाकी 10 खिलाड़ियों में लिटन दास, तस्कीन अहमद, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, शोरिफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब जैसे स्टार भी शामिल रहे. मगर इनमें से किसी का भी नाम बोली तक नहीं पहुंचा. किसी ने भी इनको नहीं खरीदा. इस तरह कह सकते हैं कि पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश भी IPL से साइड लाइन होता जा रहा है. यदि ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में बांग्लादेशी क्रिकेटर्स पर भी IPL में बाहर रहने का खतरा मंडरा सकता है. इस लिस्ट के जरिए जानिए कौन सा बांग्लादेशी प्लेयर किस बेस प्राइस के साथ IPL नीलामी में उतरा था. IPL मेगा ऑक्शन में उतरने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर बांग्लादेशी प्लेयर बेस प्राइस (INR) मुस्ताफिजुर रहमान (अनसोल्ड) 2 करोड़ तस्कीन अहमद 1 करोड़ शाकिब अल हसन 1 करोड़ मेहदी हसन मिराज 1 करोड़ शोरिफुल इस्लाम 75 लाख तंजीम हसन साकिब 75 लाख मेहदी हसन 75 लाख नाहिद राणा 75 लाख रिशाद हुसैन (अनसोल्ड) 75 लाख लिटन दास 75 लाख तौहीद हृदोय 75 लाख हसन महमूद 75 लाख एक ही IPL सीजन खेल सके पाकिस्तानी क्रिकेटर बता दें कि IPL का पहला सीजन 2008 में खेला गया था. तब पाकिस्तान के कुल 11 खिलाड़ी आईपीएल में खेले थे. 2008 आईपीएल सीजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे और राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में मौका नहीं दिया गया है. इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल के पहले यानी 2008 सीजन में पहली और आखिरी बार मौका मिला था. IPL के पहले सीजन में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने धमाल मचाया था. यह प्लेयर सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल, कामरान अकमल, यूनुस खान, सोहेल तनवीर, मोहम्मद आसिफ, शोएब मलिक, शाहिद आफरीदी और मिस्बाह उल हक हैं. तो क्या बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को जान-बूझकर अनदेखा किया गया है, क्योंकि ऑक्शन के बाद उनकी बोली तक नहीं लगाई गई। शाकिब अल हसन जैसे क्रिकेटर, जो पहले आईपीएल में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें इस बार खरीदार नहीं मिल पाए, जिससे निराशा और बढ़ गई। हालांकि, कई प्रशंसकों का कहना है, कि बांग्लादेशी क्रिकेटर्स ने पिछले दिनों काफी खराब खेल दिखाया है और ना बिकने की वजह उनका प्रदर्शन है, ना की बांग्लादेश की मौजूदा हालात से कोई लेना देना है। बांग्लादेश ने पिछले दिनों जब भारत के साथ तीन टी-20 मैच खेले थे, उस दौरान उनका काफी खराब प्रदर्शन रहा था और ना ही बल्लेबाज अपना कोई प्रभाव छोड़ पाए थे और ना ही गेंदबाज। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हैं हमले विवाद को और हवा देने वाली बात यह है कि ढाका में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की हाल ही में हुई गिरफ़्तारी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को हमलों, उनकी संपत्ति के विनाश और व्यवस्थागत भेदभाव का सामना करना पड़ा है, जिससे अशांति बढ़ रही है।     भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोग आईपीएल फ्रैंचाइजी से अल्पसंख्यकों पर हमलों में कथित मिलीभगत के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों का बहिष्कार करने का आग्रह कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “अगर आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को आईपीएल से बाहर रखा जाता है, तो बांग्लादेश को हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए इसी तरह के परिणाम भुगतने चाहिए।” बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर रखने से खेल और राजनीति के बीच के संबंध की ओर ध्यान खिंचा है। आईपीएल ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर रखा है, लेकिन यह घटना इस बात पर प्रकाश डालती है, कि किस तरह व्यापक सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे खिलाड़ियों के चयन को प्रभावित कर सकते हैं।  

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा वह देश में एक करोड़ ‘कट्टर हिंदू’ चाहते हैं, ऐसा हो गया तो हजार सालों तक कोई सनातन की ओर अंगुली नहीं उठा सकता

 निवाड़ी हिंदू एकता यात्रा पर निकले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण ने कहा है कि गजवा-ए-हिंद या भगवा-ए-हिंद जो होना है जल्दी हो जाए। बाबा बागेश्वर ने यह भी कहा कि वह आरपार के मूड में निकले हैं। हिंदुओं के बीच जाति प्रथा को खत्म करने की अपील कर रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में एक करोड़ ‘कट्टर हिंदू’ चाहते हैं और ऐसा हो गया तो हजार सालों तक कोई सनातन की ओर अंगुली नहीं उठा सकता है। धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार रात मध्य प्रदेश के निवाड़ी में अपने साथ चल रहे लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले से प्रारंभ हुई बागेश्वरधाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘हिंदू सनातन पदयात्रा’ छठवें दिन निवाड़ी जिले के घुघसी ग्राम पहुंची। यहां रात्रि विश्राम से पहले शास्त्री ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘एक करोड़ कट्टर हिंदू बना लेंगे तो हजार वर्ष तक सनातन धर्म को कोई उंगली नहीं दिखा सकता, इतनी सी बात है समझ जाए तो ठीक है, नहीं तो तुम्हारी बहन बेटी को लव जिहाद से बचा नहीं सकता है, चाहे अधिकारी हो, नेता हो, अभिनेता हो, खास हो या आम हो। लव जिहाद, लैंड जिहाद से तुम अपनी पीढ़ी को बचा नहीं सकते।’ बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब नारी नारायणी बन जाएगी, हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब मंदिर में बनी हुई जितनी मस्जिदे है वहा फिर से मंदिर बन जाएंगे। हिंदुओं को मंजलि तब प्राप्त होगी जब गीता और रामायण की बातें बच्चे से लेकर वृद्ध बोलने लग जाएंगे। जब राम पर अंगुली उठाने वाले की अंगुली उसे मुंह में कर दी जाए, हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी कहीं से भी बहन बेटी गुजर जाएं तो धर्म विरोधी, लव जिहाद वाले टेढ़ी निगाह से ना देखें। हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी जब हिंदू हिन्दुस्तान में हिंदू राष्ट्र का झंडा फहरा देंगे।’ हिंदुओं से जागने की अपील करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो होना है जल्दी हो जाए। उन्होंने कहा, ‘हिंदू जग जाए तो बढ़िया हैं ना जगे तो और बढ़िया हैं, जल्दी से इस्लामिक राष्ट्र बन जाए। हम तो आरपार के मूड में निकले हैं, गजवा ए हिंद हो जाए या भगवा ए हिंद हो जाए। कौन हिंदू मुसलमान करता रहे, यह होना चाहिए वह होना चाहिए, जो होना है जल्दी हो जाए।’

गृहमंत्री शर्मा ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को मिली धमकी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद अब उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज डॉ. सलीम राज को मिल रही धमकियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज को धमकी मिली है, क्योकि उन्होने स्वच्छता और शुद्धता बनाए रखने के लिए ऐसे मदरसों में जहां धार्मिक की जगह राजनीतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, उन्हें रोकने का प्रयास किया था। गृहमंत्री शर्मा ने कहा की उनकी सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। स्पष्टता के साथ वह काम करें, सरकार उनके साथ है। जानें पूरा मामला बता दें कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने हाल ही में मस्जिदों के मुतवल्लियों को निर्देश जारी किया था. निर्देश के मुताबिक मस्जिदों में होने वाली तकरीर की जानकारी मुतवल्ली अब वक्फ बोर्ड को देंगे. वक्फ बोर्ड का फरमान जारी होने के बाद सलीम राज को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि छह इंच छोटा और सिर कलम करने की भी धमकी मिली है. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, “मैं मस्जिदों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दूंगा और धमकी से डरने वाला भी नहीं हूं. मैंने जो नियम बनाया है वह देशहित के लिए और सर्वहित के लिए है. इस नियम में साफ है कि तकरीर के दौरान राजनीतिक भाषण न हो, जिससे सामाजिक सौहार्द और वातावरण बना रहे. हमारे निर्णय के बाद 154 मुतवल्ली ने टॉपिक भेजा था जिसे हमने अप्रूव कर दिया है. जो वक्फ बोर्ड का अवगत नहीं कराएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.”

महाराष्ट्र में विपक्षी उम्मीदवार जो चुनाव हार चुके है उनकी ECI से मांग, ईवीएम और वीवीपैट का हो मिलान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपैट) के मिलान की मांग करने का फैसला किया है। विपक्ष के एक नेता ने मुंबई में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने के बाद शिवसेना (यूबीटी) लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रही है। चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाए। उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में अपनी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखा। इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 288 विधायकों वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 46 सीटों से संतोष करना पड़ा। इनमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके बाद कांग्रेस ने 16 सीटें और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 10 सीट के साथ सबसे पीछे रही। मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे से चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शिकायत मिली है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। खान ने कहा, ‘‘हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से परिणामों पर संदेह व्यक्त करते हुए शिकायतें मिल रही हैं। लोकतंत्र में शिकायतों का सत्यापन होना जरूरी है और मेरे साथ ही हममें से कई लोग (जो हार गए हैं) सत्यापन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं।’’ मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) के एक विधायक ने दावा किया है कि डाले गए वोट और ईवीएम में गिने गए वोट की संख्या में विसंगतियां थीं। विधायक ने कहा, ‘‘लगभग सभी उम्मीदवारों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया है।’’

महाराष्ट्र: नई सरकार को सत्ता में आते ही एक चुनौती का सामना करना होगा। यह चुनौती है, मराठा आरक्षण की

मुंबई महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार गठन को लेकर रस्साकशी चल रही है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी का दौर जारी है। जल्दी ही नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हो सकता है, लेकिन नई सरकार को सत्ता में आते ही एक चुनौती का सामना करना होगा। यह चुनौती है, मराठा आरक्षण की। चुनाव में मराठा आरक्षण आंदोलन का कोई खास असर नहीं दिखा और सत्ताधारी दलों को बड़ी जीत के साथ वापसी का मौका मिला है। इसके बाद भी मराठा आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारांगे पाटिल ने नए सिरे से आंदोलन का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह अब सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। जालना के अपने गांव अंतरवाली में मनोज जारांगे पाटिल ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बीड़ जिले में इस भूख हड़ताल का आयोजन होगा। मनोज पाटिल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब चुनाव खत्म हो गया है। उसकी बात छोड़िए। अब यह सोचिए कि आपके समाज और आपके बच्चों का भविष्य क्या होगा। इसलिए आरक्षण की बात की जाए। सभी मराठाओं को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। इसलिए सभी मराठा फिर से एकजुट हो जाएं और आमरण अनशन की तैयारी करें।’ उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद मैं सामूहिक भूख हड़ताल का ऐलान करूंगा और उसकी तारीख के बारे में भी बताऊंगा। वहीं चुनाव के नतीजों को लेकर मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि आप जिसे मतदान करना चाहें कर दें। लेकिन मेरा समाज मेरे साथ है और मैंने भी अपनी भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि मराठाओं से झूठे वादे न किए जाएं। पाटिल ने कहा कि भले ही वे सत्ता में वापस आ गए हैं, लेकिन हम फिर से भूख हड़ताल करेंगे। हमें अच्छे से पता है कि सरकार के पास जितनी ताकत है, वह उससे ही काम करेगी। मराठा समाज के लोगों ने विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों की ही वोट दिया है। इसलिए दोनों तरफ के लोगों को मराठाओं के साथ खड़ा होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, राजस्थान-जयपुर में पैरालंपिक प्लेयर दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने पर डीईओ पर होगी कार्रवाई

जयपुर. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,करतारपुरा ,जयपुर में पदस्थापित हैं, को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण  कृष्णपाल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए हैं। पीड़ित अध्यापक अजय देवेंदा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि अध्यापिका रेखा सोनी, जिसका स्कूल के बच्चों से हाथ-पैर दबवाने का वीडियो गत दिनों वायरल हुआ था, अजय को वीडियो वायरल करने का दोषी बताकर झूठे आरोप लगाकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। अजय ने बताया कि उक्त अध्यापिका की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णपाल सिंह ने मेरे खिलाफ 16सीसी की कार्रवाई करते हुए मुझे नोटिस दिया है, जिसमें मेरे ऊपर विद्यालय में वीडियो बनाकर वायरल करने, रेखा सोनी अध्यापिका की छवि खराब करने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर विद्यालय में मोबाइल का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जबकि मैं नेत्रहीन हूं। शिक्षामंत्री  मदन दिलावर ने पीड़ित अध्यापक की पीड़ा सुनकर तत्काल संयुक्त निदेशक शिक्षा जयपुर को जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर ग्रामीण, स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू और आरोपी शिक्षक रेखा सोनी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विदित रहे कि पीड़ित अजय पैरालंपिक के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। जनसुनवाई में सुनी समस्याएं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नियमित जनसुनवाई के क्रम में अपने राजकीय आवास 18, सिविल लाइन्स पर प्रातः 8 से 10 बजे तक आगंतुकों की नियमित जनसुनवाई की तथा आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सुमित कौल ‘तेनाली रामा’ में गिरगिट की भूमिका में आएंगी नजर

मुंबई, टेलीविज़न एक्टर सुमित कौल तेनाली रामा में गिरगिट की भूमिका निभाते नज़र आने वाले हैं। सोनी सब का लोकप्रिय शो तेनाली रामा एक रोमांचक मोड़ के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने वाला है। इसमें एक नया किरदार गिरगिट पेश किया गया है, जिसे प्रतिभाशाली सुमित कौल निभा रहे हैं। गिरगिट सिर्फ एक और विरोधी नहीं है; वह एक जटिल किरदार है, जिसका भेस बदलने का हुनर और चालाक स्वभाव उसे प्रिय दरबारी तेनाली रामा के लिए एक बड़ी चुनौती बनाता है। गिरगिट की प्रतिभा मानव स्वभाव को पढ़ने की उसकी अद्भुत क्षमता में निहित है। भेस बदलने की अपनी महारत का इस्तेमाल करते हुए वह किसी भी भूमिका में ढल जाता है, चाहे वह एक साधारण नौकर हो या एक महान दरबारी। इस भूमिका पर सुमित कौल ने कहा, “गिरगिट एक अनूठा किरदार है। मैंने आज तक ऐसा किरदार नहीं निभाया है। जटिलताओं से घिरा हुआ, हमेशा साजिशें रचने वाला और अप्रत्याशित हरकत करने वाला। भेस बनाकर माहौल में शामिल होने और अपने मनचाहे तरीके से स्थिति को अपने पक्ष में करने की क्षमता उसे एक बड़ा खलनायक बनाती है।” उन्होंने कहा, “क्रिएटिव टीम ने गिरगिट के लुक में आकर्षक विवरण जोड़े हैं, जैसे गिरगिट का टैटू और उसकी प्रतीकात्मक कांच की आंख, जो उसे और भी अधिक डायनामिक बनाती है। वह एक ऐसा खलनायक है जिसकी ओर दर्शक आकर्षित होंगे, उसके डार्क स्वभाव के बावजूद और मंए उसे जीवंत करने को लेकर रोमांचित हूं।” सुमित कौल ने कहा, “गिरगिट को जो चीज वास्तव में आकर्षक बनाती है, वह है भेस बदलने की उसकी महारत। वह सहजता से पूरी तरह से अलग-अलग व्यक्तित्वों में बदल सकता है – एक दरबारी, एक नौकर, या एक रईस – जिससे उसे पहचानना लगभग असंभव हो जाता है। यह गिरगिट जैसी क्षमता उसे सत्ता संरचनाओं में घुसपैठ करने और अपने आस-पास के लोगों को बरगलाने, उनसे अपनी इच्छा के अनुसार काम कराने की अनुमति देती है। चाहे वह साफ नजरों में छिपा हो या छाया से काम कर रहा हो, गिरगिट की उपस्थिति हमेशा एक खतरा है।” तेनाली रामा इस दिसंबर से हर सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा।

बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या, बढ़ा बवाल

नई दिल्ली बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या हो गई है। चट्टग्राम जिले के बार एसोसिएशन के सदस्य रहे 32 साल के सैफुल इस्लाम का कत्ल हो गया था। यह घटना उस वक्त हुई, जब जिला अदालत में पेशी के बाद चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ले जाया जा रहा था। इस दौरान करीब 2 हजार की संख्या में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी के समर्थक मौजूद थे। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी मौजूद थे। पुलिस, वकील और हिंदू संत के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार की खबर के अनुसार इस हिंसा में वकील सैफुल इस्लाम मारे गए और 10 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। अब तक पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को अरेस्ट किया है। इस बीच बवाल बढ़ गया है और पूरे बांग्लादेश की ही जिला अदालतों में वकीलों ने काम करने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि आज भी प्रदर्शन हो सकता है। चट्टग्राम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजिमुद्दीन चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के बाहर ही सैफुल इस्लाम की हत्या की गई। यह वाकया दोपहर करीब 3:30 बजे का है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित किया गया। बांग्लादेश पुलिस प्रशासन का आरोप है कि सैफुल इस्लाम की हत्या में चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी के समर्थकों का हाथ है। चिट्टग्राम के गुलाम रसूल मार्केट में काम करने वाले मोहम्मद दीदार का कहना है कि सैफुल इस्लाम को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डेली स्टार के अनुसार स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें रोड के किनारे बुरी तरह पीटकर मार डाला गया। जिला अस्पताल के निदेशक तस्लीमुद्दीन का कहना है कि वकील सैफुल इस्लाम के सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। इस मामले में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का बयान भी आया है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं।

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक को बेहद पसंद करते हैं अमिताभ

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबसी) के मंच पर बताया है कि उन्हें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक बेहद पसंद हैं। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले, कौन बनेगा करोड़पति 16 में, दर्शक दिल्ली निवासी एसएसबी के सेवानिवृत्त जनरल अधिकारी प्रेमस्वरूप सिंह नेगी से मिलेंगे, जिन्होंने हमेशा केबीसी में आने का सपना देखा था। उत्साही टेनिस फैन और खिलाड़ी, प्रेमस्वरूप ने अमिताभ बच्चन के साथ इस खेल के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया, और कहा कि उन्हें एक बार एक टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिला था। जवाब में, अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, “नोवाक जोकोविक मुझे बहुत पसंद हैं। वह बहुत उम्दा खेलते हैं, और वह अन्य खिलाड़ियों की नकल भी करते हैं।” जब यह बातचीत आगे बढ़ी, तो अमिताभ बच्चन ने न्यूयॉर्क की ट्रिप के एक मज़ेदार और यादगार पल को साझा किया, जहां वह एक टेनिस टूर्नामेंट देखने गए थे। उन्होंने कहा, “मैं वहां कुछ साथी भारतीयों के साथ बैठा था, और उन्होंने मुझे पहचान लिया और ऑटोग्राफ मांगे। लेकिन आगे जो हुआ वह और भी मनोरंजक था। पास बैठी दो अमेरिकी महिलाओं ने कई बार मेरी ओर देखा और फिर कहा, ‘आपसे मिलकर खुशी हुई, विजय अमृतराज।’” उन्होंने धीरे से हंसते हुए आगे कहा, “उन्हें लगा था कि मैं पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज था, शायद इसलिए क्योंकि मैं भारतीय था, हमारी ऊंचाई काफी हद तक समान है। उन्होंने सोचा कि चूंकि मैं ऑटोग्राफ मांगने वाले लोगों से घिरा हुआ हूं, तो मुझे कोई प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ही होना चाहिए। मैं बस मुस्कुराया और कहा, ‘मैं टेनिस खिलाड़ी नहीं हूं। मैं यहां बस मैच देखने आया हूं।’ मैंने उन्हें आगे यह नहीं बताया कि मैं असल में कौन हूं।”    

श्रीलीला ने पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया था शूट

मुंबई, अभिनेत्री श्रीलीला ने फ़िल्म पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया उसे शूट किया था। श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के मच अवेटड गाने किसिक में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से स्क्रीन पर धूम मचा दी है। साल के सबसे मच अवेटेड ट्रैक में से एक यह गाना आखिरकार रिलीज़ हो गया है और फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है। इस मशहूर गाने में कई बेहतरीन अभिनेत्री परफॉर्म करना चाहती थीं, लेकिन मेकर्स ने एक नई और यंग टैलेंट श्रीलीला को चुना। उन्होंने अपनी एनर्जी और चार्म से सभी को इंप्रेस करते हुए, सभी की उम्मीदों से बढ़कर परफॉर्म किया है। श्रीलीला की परफॉर्मेंस ने फैंस को दीवाना कर दिया है और इस तरह से वह आज इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक के रूप में शुमार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि श्रीलीला ने सेट पर गाने के स्टेप्स सीखे और उसी दिन शूट भी कर लिया। उनकी लगन और सहज मूव्स ने वाकई सभी को दीवाना कर दिया है!” यह उनके स्वाभाविक टैलेंट और टाइट डेडलाइन्स के बावजूद बेस्ट परफॉर्मेंस देने की उनकी लगन को दिखाता है। श्रीलीला का स्टारडम तेजी से उभरा है। फिल्म गुंटूर करम के गाने कुर्ची मदाथापेटी में महेश बाबू के साथ नजर आकर उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनकी एनर्जी और स्क्रीन परफॉर्मेंस ने उन्हें सबकी फेवरेट बना दिया। तब से, उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा है, और हर एक प्रोजेक्ट में एक कलाकार के रूप में उनकी वर्सेटिलिटी सामने आई है। पुष्पा 2: द रूल से किसिक के रिलीज़ होते ही, श्रीलीला ने यह साबित किया कि उनकी मेहनत, समर्पण और टैलेंट उन्हें इंडस्ट्री में एक शानदार भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। आने वाले सालों में वह एक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्टार बनकर नजर आने वाली हैं।

संभल हिंसा: जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे, नुकसान की भरपाई कराई जाएगी,योगी का सख्त आदेश

संभल यूपी के संभल बवाल में पत्‍थरबाजी करने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। योगी सरकार इनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने जा रही है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इसे लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। उनसे नुकसान की वसूली होगी। योगी सरकार पहले ही उपद्रवियों अपराधियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति संबंधी अध्यादेश जारी कर चुकी है। फरार उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित हो सकता है। संभल बवाल में अब तक 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इनकी फोटो भी जारी की है। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्‍नर ने शासन को संभल बवाल पर संभल प्रशासन की ओर से तैयार रिपोर्ट भेज दी है। इसमें शासन को सभी पहलुओं से अवगत कराया गया है। रिपोर्ट में पहले दिन के सर्वे और बाद में हुए सर्वे के दौरान बवाल कैसे बढ़ा क्या साक्ष्य मिला सब कुछ भेजा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। मंगलवार को स्कूल तो खुले लेकिन, बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। हालांकि इंटरनेट सेवाएं मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकीं। प्रशासन ने एहतियातन प्रतिबंध 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, जामा मस्जिद के आस-पास के इलाकों को छोड़कर शहर के बाजार पूरी तरह से खुले लेकिन वहां सन्नाटा फैला रहा। शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। बता दें कि शाही जामा मस्जिद के पूर्व में हरिहर मंदिर होने के वाद पर कोर्ट ने रमेश राघव को कोर्ट कमिश्नर तैनात किया है। बीते रविवार को उनकी टीम जब दूसरी बार सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंची तो बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने पथराव, फायरिंग और आगजनी कर दी थी। हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनभर अधिकारी पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधायक पुत्र सुहेल इकबाल समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से कराने का भी निर्णय लिया गया है। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए मंगलवार को मस्जिद के पीछे की दुकानों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी जुटाए। हालांकि उपद्रवियों ने कई कैमरे हिंसा के दौरान तोड़ दिए थे। पुलिस अब तक सौ से से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है। अधिकारी बोले मुरादाबाद के मंडलायुक्‍त आन्‍जनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल बवाल में नामजदों के फोटोयुक्त पोस्टर जारी होंगे। इसके लिए संभल के कप्तान ने तैयारी कर ली है। दोबारा ऐसा बवाल न हो इसके लिए सारे उपाय किए जा रहे हैं। उपद्रव करने वाले शेष लोगों की पहचान भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर है। मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराम जी के अनुसार किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो भी बवाल में शामिल रहे हैं उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामाना करना होगा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए साइबर सेल की लिए मदद ले रही है। फिलहाल संभल में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आज दुकानें खुली हैं। आवागमन भी हो रहा है। पूरा जनजीवन शांति से चल रहा है।

गोविन्दपुरा रोपाड़ा में 9 जनवरी से आयोजन, राजस्थान-जयपुर में ‘सशक्त युवा-विकसित भारत’ की थीम पर होगा मिनी जम्बूरी

जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय, जयपुर द्वारा आगामी 9 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक जयपुर के गोनेर रोड स्थित गोविन्दपुरा रोपाडा़ में मिनी जम्बूरी (जिला स्तरीय प्रतियोगिता रैली) का आयोजन किया जाएगा। सशक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दूदू एवं कोटपूतली-बहरोड़ के 3 हजार से अधिक स्काउट गाइड भाग लेंगे। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने रैली के आयोजन के संबंध में बैठक ली एवं आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग संबंधित विभागों के अधिकारियों को रैली के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को मिनी जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

घर पर बैठे यूं करें बैंक एग्जाम की तैयारी

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी खुद की तैयारी ज्यादा महत्व रखती है। अगर आप किसी संस्थान से कोचिंग करते हैं तो भी घर आकर आपको प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। आप चाहें तो घर बैठे-बैठे भी तैयारी कर सकते हैं। घर से तैयारी करने के कुछ फायदे भी हैं। एक तो फीस के रूप में जाने वाला आपका पैसा बच जाता है। दूसरी ओर कोचिंग संस्थान तक जाने-आने वाले समय की बचत होती है। ऑनलाइन हेल्प मौजूदा समय में आईटी क्षेत्र की क्रांति से काफी आसानी हो गई है। अब घर बैठे-बैठे कोई भी कोर्स ऑनलाइन कर सकते हैं। बैंकिंग की तैयारी के लिए भी आप किसी ऑनलाइन इंस्टिट्यूट से जुड़ सकते हैं। उसके माध्यम से आप अपनी कमजोरी और तैयारी के स्तर को जान सकते हैं और फिर उसी हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। आपको सभी सेक्शन के अहम पॉइंट्स को ढंग से क्लियर करना चाहिए। आइए आपको किस सेक्शन की तैयारी कैसे करनी चाहिए, बताते हैं… रीजनिंग ऐप्टिट्यूड सिलोजिजम, मशीन इनपुट आउटपुट, पजल टेस्ट आदि का बैंक पीओ में काफी वेटेज होता है। 6 महीने पहले से तैयारी करके आप इन पर कमांड हासिल कर सकते हैं। वर्बल रीजनिंग की चिंता न करें क्योंकि उस पर कमान हासिल करने में सिर्फ 1 से 2 महीने लगते हैं। क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड गणित के सवालों को तेजी से हल करने की ट्रिक सीखें। रोजाना के जीवन में दिमाग में ही जोड़, घटाव, गुणा और भाग की प्रैक्टिस करें। सरलीकरण, औसत, प्रतिशतता, अनुपात एवं समानुपात, लाभ और हानि एवं आंकड़ा विश्लेषण की जड़ से जानकारी हासिल करें। इंग्लिश लैंग्वेज पिछले कुछ सालों से इस सेक्शन की कठिनाई का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसको क्लियर करने के लिए आपको इंग्लिश लैंग्वेज का अच्छा रीडर होना चाहिए। अंग्रेजी के समाचार पत्र, पत्रिका आदि को पढ़ने की आदत डालें। इसके अलावा ग्रैमर पर मेहनत करें। कंप्यूटर नॉलेज आपको इस सेक्शन को हल करने के लिए कंप्यूटर का जादूगर बनने की जरूरत नहीं है। अपने ऑनलाइन इंस्टिट्यूट के ऑनलाइन कंप्यूटर सेक्शन को फॉले करें। जब पूरा अध्ययन कर लें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन ढेर सारे सवालों की प्रैक्टिस करें। जनरल अवेयरनेस इस सेक्शन की तैयारी के लिए एक तो करंट अफेयर्स पर ध्यान रखें। आपके आसपास देश-दुनिया में घटित होने वाली अहम घटनाओं का नोट बना लें।  

सर्दियों में सिर्फ स्किन नहीं बालों का भी रखें खास ख्याल

सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में आपके स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है क्योंकि सर्दी का मौसम स्किन के लिए बिलकुल अच्छा नहीं होता। सर्दी में चलने वाली सूखी हवा हमारे स्किन से मॉइश्चर यानी नमी को खींच लेती है और अगर इस ओर ध्यान न दिया जाए तो ड्राई स्किन की वजह से स्किन फटने लगती है और कभी कभार तो ब्लीडिंग तक हो सकती है। लेकिन सर्दियों में सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बाल भी ड्राई हो जाते हैं जिस वजह से उनका भी खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कैसे आप इस कोल्ड वेदर के साइड इफेक्ट्स से अपने बालों को बचा सकते हैं… बालों को कंडिशन करें सर्दी के मौसम में स्किन के साथ-साथ बालों का भी मॉइश्चर छिन जाता है जिस वजह से वे ड्राई और फ्लैकी यानी पपड़ीदार हो जाते हैं। लिहाजा यह बेहद जरूरी है कि आप किसी अच्छे डीप-कंडिशनिंग सीरम या बाम का बालों पर इस्तेमाल करें। इससे बालों का खोया मॉइश्चर लौट आएगा। साथ ही इस वेदर में बालों में बहुत ज्यादा शैंपू भी यूज न करें। हर बार बाल धोने के बाद कंडिशनर जरूर लगाएं। इससे बालों में शाइन आएगी और बाल टूटेंगे नहीं। हेयर ड्रायर यूज करने से बचें सर्दी के मौसम में बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर यूज न करें। बाल नैचरली सूखें इसी में आपका फायदा है। अगर इमरजेंसी में कभी हेयर ड्रायर इस्तेमाल करना भी पड़े तो बालों को बहुत ज्यादा ड्राई न करें वरना बालों को नुकसान हो होगा ही वे बहुत ज्यादा फ्रिजी यानी उलझने भी लगेंगे। ड्रायर को कूल मोड पर सेट करें और जेंटली बालों पर इसका इस्तेमाल करें। बालों को सुखाकर ही बाहर निकलें सर्दी के मौसम में जहां तक संभव हो गीले बालों में घर से बाहर न निकलें। हमेशा बालों को पूरी तरह से सुखाकर ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से न सिर्फ आप सर्दी और ठंड लगने से बच जाएंगी बल्कि आपके बाल भी ड्राई और कमजोर नहीं होंगे। साथ ही साथ हीट स्टाइलिंग टूल इस्तेमाल करने से पहले बालों में हीट स्प्रे या लीव-इन कंडिशनर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और शाइनी रहेंगे। बालों को प्रोटेक्ट करें सर्दी के मौसम में स्वेटर, जैकेट पहनने के साथ-साथ बालों को भी प्रोटेक्शन की जरूरत होती है। लिहाजा हैट या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। मौसम में अचानक होने वाले बदलाव से बालों को काफी नुकसान हो सकता है।  

खतरे में महायुति? शिवसेना ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे

मुंबई महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि शिवसेना ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। खबरें थीं कि भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र फडणवीस को राज्य के शीर्ष पद पर तैनात करना चाहती है, लेकिन शिवसेना से चर्चाएं जारी हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम बने थे। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी CM का पद स्वीकार नहीं करेंगे। मीडिया से बातचीत में शिवेसना ने संजय शिरसात ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़े गए थे। वह CM के तौर वापसी के हकदार हैं। वह उपमुख्यमंत्री के पद को स्वीकार नहीं करेंगे।’ महायुति ने महाराष्ट्र की 288 में से 230 सीटों पर कब्जा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना नेता दावा कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में महायुति के खराब प्रदर्शन के बाद तय किया गया था कि विधानसभा में महायुति आती है, तो सीएम शिंदे को बनाया जाएगा। जबकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि पहले तय हुआ था कि चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद तीनों दलों के नेता साथ बैठकर फैसला लेंगे। जून-जुलाई 2022 में शिंदे समेत कई विधायक तब अविभाजित शिवसेना से अलग हो गए थे। तब शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम पद हासिल किया था। उस दौरान पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online