LATEST NEWS

पहली बार जागते हुए मरीज की क्रैनियोटोमी और न्यूरोमॉनिटरिंग तकनीक से सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी

रायपुर एमएमआई नारायणा हेल्थ अस्पताल रायपुर ने छत्तीसगढ़ में पहली बार जागते हुए मरीज की क्रैनियोटोमी और न्यूरोमॉनिटरिंग तकनीक का उपयोग करते हुए ब्रेन ट्यूमर हटाने की सफलतापूर्वक सर्जरी की. यह उन्नत प्रक्रिया 25 वर्षीय मरीज के लिए नई उम्मीद लेकर आई. साथ ही अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता को दर्शाती है. इस सर्जरी का नेतृत्व डॉ. घनश्याम ससापारधी ने किया, जो ब्रेन ट्यूमर सर्जरी में विशेषज्ञ हैं. मरीज को बार- बार दौरे पड़ रहे थे और मस्तिष्क के उस हिस्से में ट्यूमर पाया गया था जो बोलने और शरीर के दाहिने हिस्से की गतिविधियों को नियंत्रित करता है. ट्यूमर की संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने जागते हुए क्रैनियोटोमी करने का निर्णय लिया. इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को स्थानीय एनेस्थीसिया देकर पूरी तरह चेतना में रखा गया. ऑपरेशन के दौरा डॉक्टर मरीज से बात करते रहे और अपने शरीर के भागो में गतिविधि करने के लिए कहते रहे, जिससे वास्तविक समय में मरीज के मस्तिष्क की गतिविधियों में निगरानी करने में मदद मिलती है. न्यूरोमॉनिटरिंग तकनीक ने सर्जरी को अत्यधिक सटीक और सुरक्षित बनाया, जिससे स्वस्थ मस्तिष्क संरचना को किसी भी क्षति से बचाया जा सका. इस तकनीक से मरीज को लकवा होने का खतरा नहीं रहता है एवं मरीज का मनोबल बना रहता है और रिकवरी भी जल्दी होती है. ब्रेन ट्यूमर की इस एडवांस तकनीक से राज्य के मरीजों को हैदराबाद, मुंबई जैसे बड़े शहरो में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. डॉ. घनश्याम ससापारधी ने इस उपलब्धि पर कहा, “हमें गर्व है कि हम अपने मरीजों को बिना बेहोश किये क्रैनियोटोमी सर्जरी किया है. यह तकनीक हमें ट्यूमर को पूरी तरह हटाने में मदद करती है और मस्तिष्क के महत्वपूर्ण कार्य, जैसे बोलना, याददाश्त और गतिविधियों को सुरक्षित रखने का अवसर देती है.” सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार आया और सर्जरी के तीसरे दिन अस्पताल से स्वस्थ होकर छुट्टी ले ली. इस सफलता में डॉ. एच.पी. सिन्हा (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. राकेश चंद, डॉ. धर्मेश कुमार लाड (एनेस्थीसियोलॉजिस्ट) और टीम, और डॉ. प्रदीप शर्मा (क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा नारायणा अस्पताल एमएमआई नारायणा हेल्थ अस्पताल रायपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर अजित बेलमकोंडा ने कहा, “यह सर्जरी हमारी मेडिकल टीम की उत्कृष्टता और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है. हमारा लक्ष्य नवीनतम तकनीक और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल के साथ मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है.” इस ऐतिहासिक सर्जरी के साथ एमएम आई नारायणा हेल्थ अस्पताल रायपुर ने मरीज-केंद्रित और उन्नत चिकित्सा सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है. अस्पताल आधुनिक तकनीक और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे मरीजों को जीवन में नई उम्मीदें मिल रही है.

टेस्ट के बाद मिलती है गैंग में एंट्री, राजस्थान-जयपुर में लॉरेंस और रोहित गैंग के बदमाशों का खुलासा

जयपुर. संजय सर्किल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस और रोहित गैंग से जुड़े चार बदमाशों से पूछताछ में कई चौकाने वाली बातें सामने आई है। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया है कि गैंग में एंट्री के लिए पहले टेस्ट देना पड़ा है। टेस्ट में पास होने पर ही उन्हें गैंग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। गिरफ्तार हुए बदमाश फेमस होने के लिए वे गैंग से जुड़े थे। गैंग से जुड़ने से पहले छोटे-छोटे टेस्ट लेकर परखा जाता है। फोन के जरिए ही सभी ऑर्डर मिलते हैं। हथियार पिकअप और डिलीवर करते थे, लेकिन सिस्टम ऐसा है कि कभी किसी का चेहरा नहीं देखा। गैंग के बदमाशों के पास लॉरेंस गैंग की तरफ से फोन आता था। एमपी से हथियार लाते और जयपुर में डिलीवरी देते थे। ये लोग नहीं जानते थे कि किस से हथियार लाए हैं, किसे हथियार देने हैं। पूछताछ में सामने आया कि इनके पास फोन आता है। फोन करने वाला बताता था कि हथियार एक जगह पर पत्थर के नीचे रखे हुए हैं। बदमाश बताई जगह पर जाते। वहां से हथियार उठा लेते। फिर इन्हें बताया जाता कि जयपुर में किस जगह पर हथियार छोड़ने हैं। ये लोग उसी जगह हथियार छोड़ देते थे। चारों बदमाश किसी भी व्यक्ति के साथ डायरेक्ट सम्पर्क में नहीं थे।  उन्हें लगता है कि इस गैंग के साथ जुड़कर फेमस हो जाएंगे। उनको पैसा मिलेगा, क्योंकी अभी तक ये लोग बेरोजगार हैं। इनके पास कोई काम नहीं है। बदमाशों की पोस्ट को लाइक, कॉमेंट और फॉलो कर के गैंग से जुड़ जाते हैं। इनके पास फोन आने लगते हैं। फोन करने वाले खुद को लॉरेंस, रोहित गोदारा बता कर बात करते हैं। ये लोग इनसे फोन पर बात करते रहते हैं। गैंग के लोग पता करते हैं ये लोग काम के भी है या नहीं। पहले छोटे-छोटे टास्क दिये जाते हैं। इसमें किसी के घर के बाहर की रेकी करना, व्यापारियों के नम्बर लाना, उसके आने-जाने के टाइम नोट करना। काम अच्छा होने पर इन लोगों को पैसा दिया जाता है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि आज के युवा जल्द पैसा कमाने और फेम कमाने के लिए हर तरीके अपना रहा है। वह बदमाशों के साथ इसीलिए जुड़ रहा है क्योंकी उसे जल्दी पैसा कमाना है। गैंग ऑपरेट करने वालों को भी ऐसे ही लोगों की जरूरत है। ये लोग नहीं समझ रहे कि ये लोग केवल एक कटपुतली हैं। इनका इस्तेमाल कर के जेल भिजवा देंगे और उनका कुछ नहीं जाएगा। चारों युवकों के पास से जो मोबाइल फोन मिले हैं, उन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जांच करानी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास गैंग का फोन कब और कहां से आया। उन नंबरों को कौन यूज कर रहा है। सारी जानकारी मिलने के बाद टीम एक्शन करेगी। टीम का आगे का काम यही है कि ये लोग जिन लोगों के सम्पर्क में थे उन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए।

Kirodi Lal Meena की तबीयत हुई ख़राब, अस्पताल में भर्ती

जयपुर  भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत अचानक बिगड़ गए गई है। बीती रात को वे जयपुर स्थित अपने आवास पर ही थे। आज बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से उनका स्टाफ उन्हें लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि डॉ. मीणा का पहले से ही इलाज चल रहा था। आज फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें भर्ती किया गया है। सभी तरह की जांच की जा रही है। किरोड़ीलाल मीणा को पेट दर्द, उल्टी और जलन की शिकायत डॉ. मीणा की दवाइयां पिछले कुछ समय से चल रही है। आज सुबह उन्हें अचानक पेट दर्द, उल्टी, जलन और एसीडीटी की शिकायत ज्यादा हुई तो परिजन और स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। पहले इमरजेंसी में दिखाया गया और फिर उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है जो डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य का लगातार अपडेट ले रहे हैं। डॉ. मीणा को जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सीएल नवल की युनिट में भर्ती किया गया है। पिछले एक महीने रही काफी भागदौड़ डॉ. मीणा पिछले एक महीने से भारी भागदौड़ में रहे। विधानसभा उपचुनाव के पहले से वे चुनाव में व्यस्त हो गए थे। उनके छोटे भाई जगमोहन मीणा को भाजपा ने दौसा से चुनाव मैदान में उतारा था। अपने भाई के चुनाव प्रचार में डॉ. मीणा ने खूब मेहनत की। दिन रात भागदौड़ की। लगातार वे चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। इस दौरान वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाए। चुनाव में जगमोहन मीणा चुनाव नहीं जीत पाए। इससे डॉ. मीणा को बड़ा धक्का लगा। शारीरिक और मानसिक रूप से वे अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पाए। इस वजह से बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

अंबिकापुर में सामने आया डिजिटल ठगी का मामला, सूझबूझ से बचा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के केदारपुर इलाके में रहने वाले युवा व्यापारी के साथ डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि, व्यापारी की सतर्कता के चलते वह साइबर ठगों के झांसे में नहीं आया. शिवेश ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानिए कैसे हुआ डिजिटल अरेस्ट का प्रयास युवा व्यापारी शिवेश सिंह को व्हाट्सएप के जरिए एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि शिवेश के नंबर से कई लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए हैं. कार्रवाई का डर दिखाते हुए ठग ने व्यापारी को एक कमरे में बंद होने के निर्देश दिए. व्यापारी शिवेश सिंह इसके बाद, कॉलर ने शिवेश से आधार नंबर और पैन कार्ड की जानकारी मांगी. लेकिन, व्यापारी की सतर्कता और जागरूकता ने उसे ठगी का शिकार होने से बचा लिया. शिवेश ने कॉल पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की और कॉल काट दी. वीडियो रिकॉर्डिंग ने खोली ठगों की पोल शिवेश ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ठग किस तरह मानसिक दबाव बनाकर डिजिटल तरीके से अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, की सावधान रहने की अपील सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत के बाद वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस तरह के साइबर ठग पीड़ित को मानसिक दबाव में डालकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं. सतर्क रहें, तत्काल दें सूचना इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने लोगों को इस प्रकार के कॉल से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस तरह की घटना का सामना करना पड़े, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. डिजिटल अरेस्ट के मामलों में ठग फोन कॉल या मैसेज के जरिए दबाव बनाते हैं. किसी भी संदिग्ध कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट तुरंत साइबर क्राइम शाखा को दें.

पुलिस को देखकर भागे कार सवार बदमाश, राजस्थान-जयपुर में युवक का अपहरण

जयपुर. शिप्रापथ थाना इलाके में कार सवार 4-5 बदमाशों एक युवक को अगवा कर लिया। बदमाश उसे टोंक की तरफ ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस की नाकाबंदी देखकर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। टोंक पुलिस की सूचना पर जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और अपहृत युवक को लेकर आई। पुलिस के अनुसार कुंडेरा सवाई माधोपुर निवासी विकास ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने दोस्त अभिलेख के साथ 25 नवंबर को जयपुर चौपाटी गया था। वह टॉयलेट करने चला गया, इसी दौरान जयपुर चौपाटी के पास पहले से मौजूद स्कॉर्पियो में से 4-5 बदमाश उतरे और जबरन उसके दोस्त को कार में पटक लिया और लेकर चलते बने। यह घटना इतनी जल्दबाजी में हुई कि वह बदमाशों की कार के नंबर नहीं देख पाया। इस पर उसने अभिलेख के परिजनों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी एएसआई राजाराम ने बताया कि बदमाश अभिलेख को लेकर टोंक की तरफ निकल गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ टोंक पुलिस से भी नाकाबंदी करवाई गई। दंतवास के पास बदमाश पुलिस की नाकाबंदी देखकर अभिलेख को उतारकर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में अभिलेख से मारपीट की और उसके पिता से करीब 25 हजार रुपए ऑनलाइन डलवा लिए, लेकिन रुपयों का ट्रांसफर नहीं हो पाया। इस कारण पैसा बदमाशों तक नहीं पहुंच पाया। पुलिस ने बदमाशों का अपह्त युवक के नम्बरों के आधार पर करना शुरू किया था और उसी आधार पर टोंक पुलिस से भी नाकाबंदी करवाई थी। अपह्त युवक को चार घंटे में ही मुक्त करवा लिया गया था। फिलहाल बदमाश पकड़ से दूर है उनकी तलाश की जा रही है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज शतक, 28 गेंद, 11 छक्के, 7 चौके

नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुजरात के एक बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक ठोक दिया, जबकि 35 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज शतक है। उसने भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को चूर-चूर किया है। इस बल्लेबाज का नाम उर्विल पटेल और वह गुजरात की ओर से अक्षर पटेल की कप्तानी में त्रिपुरा के खिलाफ खेल रहे थे। आज यानी 27 नवंबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौके और 12 छक्के उड़ाए। उन्होंने 322.86 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। यही वजह है कि उनकी टीम ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। दरअसल, यह मुकाबला इंदौर के Emerald High School Ground में खेला गया। मुकाबले में त्रिपुरा ने बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए श्रीदम पॉल ने सबसे अधिक 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके, जबकि श्रीनिवास शरत ने 29 और अभिजीत सरकार ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के लिए कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ एक विकेट ले सके, जबकि नगवासवाला ने 3 और चिंतन गाजा ने 2 विकेट झटके। जवाब में बैटिंग करने उतरी गुजरात की टीम को लगा होगा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम के लिए आर्यन देसाई के साथ उर्विल पटेल ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने देखते ही देखते 15 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह 28 गेंदों में शतक सबसे तेज शतक है। इसे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋषभ पंत 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक ठोका था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया के लिए 27 गेंदों में शतक ठोका था। बता दें कि उर्विल 2023 में गुतरात टाइटंस का हिस्सा थे। इस सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी और चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के संबंध में दी जानकारी

भोपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बुधवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी पेन ड्राइव में प्रदान की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने बताया कि उप निर्वाचन होने के कारण प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 विजयपुर एवं क्रं-156 बुधनी की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रारंभिक प्रकाशन 27 नवम्बर को किया गया। इसी दिन से दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, वोटर आईडी कार्ड में संशोधन कराने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक प्रारूप पर दावे-आपत्तियां 12 दिसम्बर तक प्राप्त की जायेंगी। आगामी 30 नवम्बर एवं 8 दिसम्बर 2024 को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कैम्प लगाकर नाम जुड़वाने, हटाने, संशोधन कराने के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में बीएलओ उपस्थित रहेंगे। प्राप्त सभी दावे-आपत्तियों का 24 दिसम्बर तक निराकरण किया जाएगा। इसके उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। बैठक में सीईओ सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों के लिये अपने-अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति अवश्य कर दें। यदि बीएलए नियुक्त हैं, तो उन्हें और अधिक सक्रिय होने के लिये निर्देशित करें। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे, विवेक श्रोतिय, भारतीय जनता पार्टी से एस.एस. उप्पल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जे.पी. धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सुमित सिंह चौहान एवं बहुजन समाज पार्टी से पूर्णेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे। एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने करें आवेदन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निवासी, जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नये मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की नि:शुल्क सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिये निर्वाचन हेल्पलाईन के टोल फ्री नं.-1950 में कार्यालयीन समय पर कॉल करके समाधान प्राप्त किया जा सकता है।  

घर के बाहर खड़ी थार को नकाबपोश शख़्स ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसएनजी कॉलेज के पास सड़क किनारे रखे थार वाहन को बीती रात नकाबपोश शख़्स ने आग के हवाले कर दिया, जिससे थार जलकर खाक हो गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश एक अज्ञात शख़्स थार की तरफ आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि पहले थार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है. उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया है. घटना को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि ओमकार ठाकुर के घर का मामला है, जहां उनके थार को अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया है. थाना प्रभारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल टीम की मदद से मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है. विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

इज्तिमा स्थल की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

भोपाल  मुस्लिम समाज का धार्मिक सम्मेलन (इज्तिमा) का आयोजन राजधानी के ईंटखेड़ी में 29 नवंबर से शुरू होगा। दो दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन योजना जारी की है। इस कार्यक्रम में भोपाल-बैरसिया मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। साथ ही नरसिंहगढ़ और नजीराबाद की ओर से भोपाल आने वाले वाहन भी प्रभावित होंगे। उन्हें गांधीनगर क्षेत्र से होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी ईंटखेडी थानांतर्गत ग्राम घासीपुरा में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होगा। इसमें पूरे देश भर से आने वाली हजारों जमातें सम्मिलित होंगी। विदेश से भी जमाती आएंगे। समापन दिवस पर दो दिसंबर को दुआ की नमाज अदा की जाएगी। जिसमें लाखों की संख्या मे मुस्लिम धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे। जिसके चलते इज्तिमा स्थल के आसपास के मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। जाम लगने की भी आशंका बनी रहती है। इस वजह से 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दो दिसंबर की रात आठ बजे तक इत्जिमा स्थल ईंटखेड़ी तक सभी प्रकार के भारी वाहनों एवं यात्री बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही एक दिसंबर की रात आठ बजे से दो दिसंबर की रात आठ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इज्तिमा के दौरान इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन एवं बसें – इज्तिमा स्थल (घासीपुरा-ईटखेड़ी) की ओर आने वाले सवारी बसों का बैरसिया से ईटखेड़ी तक के मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भोपाल में मेट्रो की राह में रुकावट बन रहीं 18 दुकानें हटाईं, अब आरा मशीनों की होगी शिफ्टिंगभोपाल में मेट्रो की राह में रुकावट बन रहीं 18 दुकानें हटाईं, अब आरा मशीनों की होगी शिफ्टिंग – गुना-शिवपुरी अशोकनगर से बैरसिया होकर भोपाल आने वाली यात्री बसें मकसूदनगढ़-गुना ब्यावरा से होकर भोपाल आ-जा सकती हैं। इसी प्रकार नजीराबाद, सिरोंज, विदिशा से आने वाली बसें, भोजपुरा जोड़ से होकर अहमदपुर-दोराहा होकर परवलिया-मुबारकपुर से होकर से भोपाल जा आ सकती हैं। – भोपाल से गुना-शिवपुरी-अशोकनगर-बैरसिया होकर जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर-परवलिया-दोराहा-अहमदपुर-भोजपुरा जोड़ से आ-जा सकेंगी। – गुनगा, बैरसिया ईंटखेड़ी क्षेत्र के क्रेशरों व अन्य निर्माण सामग्री लेकर चलने वाले डंपर, ट्रक और सभी व्यावसायी लोडिंग वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। शहर में स्टेशन/एयरपोर्ट के लिए यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग     एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे।     भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म-1 की तरफ आ सकेंगे। शहर मे आने वाली यात्री बसों का डायवर्सन     सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी की ओर आवाजाही करेंगी। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।     इंदौर से भोपाल आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग करेंगी। इंदौर और उज्जैन की ओर से आने वाली बसें खजूरी बायपास, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।     गुना, राजगढ़ और ब्यावरा की ओर से आने वाली बसें श्यामपुर, परवलिया होते हुए मुबारकपुर बायपास से खजूरी रोड, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैंड की ओर जा सकेंगी।     विदिशा की ओर से आने वाली बसें सूखीसेवानिया, चोपड़ा बायपास से भानपुर रोटरी पर समाप्त होंगी।     बैरसिया की ओर से आने वाली बसें गोलखेड़ी से तारासेवानिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी। 1 दिसंबर को भारी एवं अन्य वाहनो के लिए डायवर्सन व्यवस्था     1 दिसंबर रात 10 बजे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से शहर में सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।     इंदौर और सीहोर की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहन भोपाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन्हें सीहोर जिले की सीमा पर रोका जाएगा या डायवर्ट कर दिया जाएगा।     गुना और राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को ब्यावरा पर रोककर श्यामपुर और सीहोर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।     रायसेन, सलामतपुर और मंडीदीप से आने वाले भारी वाहनों को मंडीदीप और रायसेन सीमा पर रोका जाएगा।     इंदौर की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जो होशंगाबाद जाना चाहते हैं, वे सीहोर से झागरिया, भदभदा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नंबर-2, बीजेपी कार्यालय और मानसरोवर होते हुए मिसरोद रोड की ओर जा सकेंगे।     बैरसिया से भोपाल की ओर आने वाले आम यात्री वाहन गोलखेड़ी, राताताल, तारासेवनिया और परवलिया होते हुए भोपाल में प्रवेश कर सकेंगे।     कार्यक्रम के दौरान मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर, रतनागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद, भोपाल टाकीज, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय के सड़कों पर होने के कारण इन स्थानों पर यातायात को आवश्यकतानुसार परिवर्तित मार्गों पर चलाया जाएगा। इज्तिमा में शिरकत करने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था     विदिशा की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बाइपास चौराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।     सीहोर, राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चौराहा से मीना चौराहा बाइपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।     भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बाइपास चैराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।     बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोलखेडी जोड होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।

दरी पट्टी बिछाने पर विवाद, हालत गंभीर, राजस्थान-दौसा के स्कूल में 10वीं के छात्र का काटा गला

दौसा. दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बहरावंडा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों में दरी पट्टी बिछाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों में हुए झगड़े में स्कूल प्रशासन ने दोनों को स्कूल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। इस दरमियान घर जाते समय छात्र महेश सैनी पर पीछे से हमला कर गले पर धारदार हथियार से उसे जख्मी कर दिया। इधर, तीजे की बैठक में जाकर आ रहे उसके परिजनों को घटना की जानकारी पता चली। जिसपर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे देखा तो महेश सैनी अचेत अवस्था में लहूलुहान हालत में बहराउंडा अस्पताल में भर्ती था। आनन-फानन में उसे दौसा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। थानाधिकारी सुणी लाल मीणा ने बताया कि घायल महेश सैनी दसवीं का छात्र है, जिसकी उम्र 15 साल की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आईएसएल में पहली घरेलू जीत तलाश रहे मोहम्मडन एससी का सामना बेंगलुरू एफसी से

कोलकाता मोहम्मडन एससी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में अपनी पहली घरेलू जीत तलाश रही है, जिसके लिए ब्लैक पैंथर्स बुधवार शाम अपने घरेलू मैदान किशोर भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरू एफसी भिड़ेंगे। मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष स्तर की इस लीग में पहली बार अभियान में उतरी है, लेकिन वो सात मैचों में एक जीत, दो ड्रा और चार हार से पांच अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर है। वहीं, ब्लूज ने इस सीजन में जोरदार वापसी की है। बेंगलुरू एफसी आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रा और एक हार से 17 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है। मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती चार मुकाबलों में एक ड्रा खेला और तीन हारे हैं। कोई भी टीम शुरुआती पांच घरेलू मैचों में जीत के बिना नहीं रही है, यह ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड होगा जिसे एंड्री चेर्निशोव और उनके ब्लैक पैंथर्स बुधवार को बचना चाहेंगे। मोहम्मडन ने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में चार गोल खाए हैं, जो आईएसएल 2024-25 सीजन में सभी टीम में सबसे अधिक है। वहीं, बेंगलुरू एफसी ने इस अवधि में चार गोल किए हैं। इस मैच में जीत से ऐसा दूसरी बार होगा जब ब्लूज आईएसएल सीजन के अपने शुरुआती नौ मैचों के बाद 20+ अंक हासिल करेंगे। ब्लूज ने आईएसएल में पहली बार किसी टीम का सामना करते हुए पिछले पांच मुकाबलों में दो ड्रा खेले और दो हारे। मोहम्मडन स्पोर्टिंग के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव ने ब्लूज और इस सीजन में उनकी खेल शैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हम वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेलेंगे। वो बहुत मजबूत है और उसने सीजन की शानदार शुरुआत की है। उनकी फुटबॉल शैली उन्हें आईएसएल की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बनाती है।” बेंगलुरू एफसी के स्पेनिश हेड जेरार्ड जारागोजा ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान अपने तकनीकी और रणनीतिक खेल पर काम किया। उन्होंने कहा, “हमें मैच खेलना पसंद हैं, लेकिन ब्रेक हमें तकनीकी और रणनीतिक रूप से काम करने में मदद करते हैं। अच्छी बात यह है कि इस सप्ताह हमारी पूरी टीम ट्रेनिंग कर रही थी।” यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा।  

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-मनेंद्रगढ़ में छात्रा से गैंगरेप पर आरोपी डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 4 आरोपी सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को निलंबित कर दिया है. आरोपी जनकपुर वन मंडल मनेंद्रगढ़ में पदस्थ था. यह निलंबन आदेश मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त अंबिकापुर से जारी हुआ है. मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर जनकपुर क्षेत्र में आज नाबालिग छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया. शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55 साल), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50 साल) और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा (48 साल) और वनकर्मी बनवारी सिंह एक साथ मिलकर किराए के मकान में ले गए. इसके बाद सभी ने बारी-बारी से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. जब पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. साथ ही यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दोगी तो जान से मार देंगे. इस घटना से डरी सहमी छात्रा दस दिनों तक चुप रही, जिसके बाद हिम्मत कर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया.

चुनाव में संपत्ति की दी गलत जानकारी, राजस्थान-जोधपुर हाईकोर्ट ने विश्वराज-महिमा कुमारी और दीप्ति माहेश्वरी को दिया नोटिस

जोधपुर. जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने राजसमंद के लोकसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से पेश चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस मदन गोपाल व्यास की बेंच में जितेन्द्र कुमार खटीक की याचिका पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। याचिका पर जस्टिस मदन गोपाल व्यास की बेंच ने मंगलवार को 16 दिसंबर सुनवाई की तारीख तय की। निर्दलीय प्रत्याशी एवं अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार खटीक ने चुनाव याचिका पेश की। याचिका में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप और नामांकन गलत तरीके से स्वीकार करने को लेकर एवं गलत शपथ पत्र पेश करने और चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को प्रलोभन अन्य अवैध तरीके से विधि विरुद्ध चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए याचिका में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद याचिका में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए 16 दिसम्बर को जवाब तलब किया है। महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक के बाद से परेशानी बढ़ी हुई है। पारिवारिक विवाद के बाद हंगामा मच हुआ है। भाई के नोटिस का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब चुनाव में गड़बड़ी के आरोप के चलते हाईकोर्ट ने भी नोटिस थमा दिया है। ये है मामला राजसमंद के एडवोकेट जितेंद्र खटीक ने 8 जुलाई 2024 को यह याचिका दाखिल की थी, जिसे 23 जुलाई को स्वीकार किया गया। याचिका में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, उनके पति नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संपत्ति और शपथ पत्र में विसंगतियां खटीक ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान महिमा कुमारी और उनके पति विश्वराज सिंह द्वारा पेश किए गए शपथ पत्रों में संपत्ति संबंधी जानकारियां अलग-अलग थीं। महिमा कुमारी ने अपने शपथ पत्र में 5 पैन कार्ड की जानकारी दी, जबकि विश्वराज सिंह ने केवल 4 पैन कार्ड अंकित किए। यह विसंगति चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है। दोहरा वोटर कार्ड का विवाद राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान राजसमंद का वोटर कार्ड नामांकन के साथ पेश किया, जबकि इससे पहले हुए उपचुनावों में उन्होंने उदयपुर का वोटर कार्ड प्रस्तुत किया था। याचिका में यह सवाल उठाया गया है कि एक व्यक्ति के पास दो अलग-अलग जगहों के वोटर कार्ड कैसे हो सकते हैं। मतदाताओं को लुभाने का आरोप चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए राजसमंद में वी-मार्ट मॉल का कथित रूप से इस्तेमाल किया गया। याचिका के अनुसार, मॉल के माध्यम से मतदाताओं को सामान और फ्रीबीज दिए गए, जिससे चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ।

आधा दर्जन लोग घायल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी में निमंत्रण को लेकर दो पक्षों में चले लट्ठ

बिलासपुर. शादी की पार्टी में अंदर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी डंडे और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे. करीब आधा दर्जन युवकों को चोट आई. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के युवक तारबाहर थाना पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर लिया है. कश्यप परिवार का पुराना बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम में शादी का कार्यक्रम था. मंगलवार को परिवार ने शादी की पार्टी रखी थी. जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे. तेलीपारा मेडिकल कॉम्प्लेक्स निवासी शैलेष कश्यप भी अपने दोस्तों मनीष गुप्ता उर्फ नन्दू और अभिवन सोनी के साथ शादी की पार्टी में शामिल होने गया. गेट में बव्वन  कश्यप, उदित कश्यप, कुश कश्यप, ओम सोनी, गुन्नी कश्यप और अन्य युवक खड़े हुए थे. उन्होंने शैलेष से कहा कि तुम लोगों को शादी का कार्ड नहीं दिया गया है, इसलिए अंदर नहीं जा सकते हो और गालियां देने लगे. इस पर शैलेष ने बताया कि लड़के और लड़की दोनों पक्ष से उन्हें निमंत्रण मिला है. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे. इस बीच जमकर लाठियां भी भांजी गई. मारपीट की इस वारदात में आधा दर्जन युवक घायल हो गए. कई को उपचार के लिए सिम्स ले जाना पड़ा. वहीं घटना के बाद दोनों पक्ष के युवक तारबाहर थाना पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्ष पर बलवा की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इंटर मियामी ने लियोनेल मेसी के पूर्व साथी जेवियर मास्चेरानो को नया कोच नियुक्त किया

फोर्ट लौडरडेल लियोनेल मेसी और जेवियर मास्चेरानो फिर से एक साथ हैं। इंटर मियामी ने मंगलवार को लियोनेल मेसी के पूर्व साथी जेवियर मास्चेरानो को क्लब का नया कोच नियुक्त किया है। मास्चेरानो गेरार्डो टाटा मार्टिनो की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ दिया था। हाल ही में मास्चेरानो अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम और ओलंपिक कोच थे। उन्होंने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और वह अपने काम के कागजी काम पूरे होने के बाद पदभार संभालेंगे। इंटर मियामी के प्रबंध मालिक जॉर्ज मास ने कहा, इस नौकरी के लिए ऐसे अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता है जो हमारी प्रतिभा के अनूठे संग्रह को अधिकतम करने में सक्षम हो – हमारे वैश्विक सुपरस्टार से लेकर हमारे उभरते हुए घरेलू खिलाड़ियों, हमारे युवा अंतरराष्ट्रीय संभावनाओं और बीच की हर चीज तक। यह सिर्फ़ मेसी ही नहीं है जिसके साथ मास्चेरानो फिर से जुड़ रहे हैं। जब मास्चेरानो बार्सिलोना के साथ थे, तब उन्होंने इंटर मियामी के मौजूदा स्टार जोर्डी अल्बा, सर्जियो बुस्केट्स और लुइस सुआरेज़ के साथ भी खेला था – इन सभी के 2025 सीज़न में वापस आने की उम्मीद है। मास्चेरानो ने कहा, इंटर मियामी जैसे क्लब का नेतृत्व करने में सक्षम होना मेरे लिए सम्मान की बात है, और यह एक विशेषाधिकार है जिसका मैं पूरा फ़ायदा उठाने का प्रयास करूँगा। मैं संगठन की निर्विवाद महत्वाकांक्षा और इसे समर्थन देने के लिए इसके बुनियादी ढांचे से आकर्षित हुआ। मैं क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने और प्रशंसकों को और भी अविस्मरणीय पल देने में मदद करने के लिए इंटर मियामी के लोगों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ। जेवियर ने अपने करियर में दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर खेलने से लेकर युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग करने तक का बेजोड़ अनुभव हासिल किया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online