LATEST NEWS

रात को होगा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थान-अलवर में मत्स्य उत्सव का आज समापन

अलवर. अलवर में पिछले तीन दिन से चल रहे मत्स्य उत्सव के आज आखिरी दिन कंपनी बाग से कटी घाटी तक साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को प्रशासनिक अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पर्यटन विभाग की अधिकारी टीना यादव व साइकिलिंग के सेक्रेटरी नानक सिंह ने बताया कि मत्स्य उत्सव के उपलक्ष्य में यह साइकिल रैली निकाली जा रही है, जो कंपनी बाग से शुरू होकर नंगली सर्किल एसएमडी मोती डूंगरी होते हुए कटी घाटी स्थित नगर वन पहुंचेगी। वहां पर इस रैली का समापन होगा। उसके बाद कंपनी बाग में फूलों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। बाद में नंगली सर्किल पर प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। उत्सव के आखरी दिन रात को म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम होगा और इसी के साथ उत्सव का समापन भी होगा। इस उत्सव में इस बार कई प्रदेशों से आये लोक कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार लोगों की भागीदारी इतनी नहीं रही जितनी, पहले होती थी। पहले शहर के लोग इस उत्सव की इंतजार किया करते थे और उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार उत्सव में जन भागीदारी इतनी नहीं रही। सबसे बड़ी बात यह भी रही कि इस बार उत्सव की शुरुआत अलवर शहर से ना होकर ऐतिहासिक ओर पर्यटन स्थल भानगढ़ से हुई, जहां पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है। इस उत्सव में इस बार प्रदेशो से लोक कलाकार भी इतने नही आये, जितने राज्यों से पहले आते थे। इस बार चार प्रदेशों से ही लोक कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। पहले वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ तक से लोक कलाकार इसमें शामिल होने आते थे, जिनकी कला को देख कर ही लोग अभिभूत हो जाते थे, लेकिन इस बार ये लोक कलाकार इस उत्सव में शामिल होने नहीं आये।

CM यादव ने निवेश आकर्षित करने UK में किया रोड-शो, कहा मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा लैंड बैंक

लंदन दुनिया भर के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए फरवरी-2025 को भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करने के अभियान पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके (लंदन) के रोड-शो में उद्योगपतियों के इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित किया। डॉ. यादव ने देश भर में औद्योगिक विकास में आई तेजी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डायनामिक व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने आमंत्रित उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि प्रदेश का लैंड बैंक देश के सबसे बड़े लैंड बैंक्स में से एक है। मध्यप्रदेश में निवेश नीतियां स्पष्ट और निवेशकों के लिए अनुकूल हैं। माइनिंग एवं कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। यूके की राजधानी लंदन में उद्योगपतियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपदाओं के बाद भी भारत और यूके के संबंधों में निरंतरता है क्योंकि लोकतंत्र की हमारी साझी विरासत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में राजनीतिक स्थिरता और तेज विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के चमत्कारी व्यक्तित्व को आधार बताया। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड की आपदा को कम समय में निपटने की चुनौती में सक्षम भारत प्रमाणित करने का अवसर बना दिया था। उनके नेतृत्व ने न सिर्फ देश को बचाया था, बल्कि पूरी दुनिया को बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और विश्व में भारत की साख बनाई। उनकी साफगोई और दृढ़ संकल्प ने देश में औद्योगिक निवेश के लिए माहौल विकसित किया। यूके रोड शो में “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” विषय पर हुए इन्टरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विदेश में निकलने से पहले हमने राज्य की स्थितियों को सुधारा और देश भर के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने का अभियान चलाया। परिणामस्वरूप प्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश संभव हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टील किंग के नाम से जाने जाने वाले उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ने भी मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में निवेश के खुले अवसरों की सरहाना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि यूके के एक भारतवंशी रीयल एस्टेट कारोबारी ने मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप उद्योग शुरू करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए निवेश करने की मंशा जाहिर की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके के भारतवंशी उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रोज़गार की उम्मीदें बढ़ेंगीं, आपका व्यवसाय बढ़ेगा और आप हमेशा के लिए प्रदेश के सहयोगी बनेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं- भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराईस्वामी ने मध्यप्रदेश को औद्योगिक निवेश के अवसरों के लिए आदर्श बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा उनके कार्यकाल में भारत व्यापार करने के लिए सबसे बेहतर स्थलों में से एक सिद्ध हुआ है। अब सिर्फ केंद्रीय प्रशासन ही नहीं राज्य भी उद्योग मित्र नीतियां बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ईज-ऑफ-डूइंग बिजिनेस की दृष्टि से देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल है। दोराईस्वामी ने कहा कि भूमि की उपलब्धता, सबसे अधिक कृषि विकास दर और उद्योग प्रेरक नीतियों को देखते हुए मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश की सफलता के लिए उम्मीदों से भरपूर है। दोराईस्वामी ने कहा कि मध्यप्रदेश सचमुच देश का हृदय है और यहां निवेश करने पर देश ही नहीं निवेशक दुनिया भर में आसानी से व्यापार का प्रसार कर सकता है। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्द्धन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश अपनी भौगोलिक, प्राकृतिक और आर्थिक क्षमताओं के चलते निवेश के लिए एक आदर्श स्थल है। प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा भूभाग (308 हजार वर्ग किमी), 77.5 हजार वर्ग किमी का विशाल वन क्षेत्र और हीरे, तांबे तथा मैंगनीज अयस्क जैसे खनिज संसाधनों की प्रचुरता है। साथ ही यह देश का दूसरा सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक और सबसे बड़ा गेहूं निर्यातक प्रदेश है। प्रदेश पॉवर सरप्लस राज्य है, यहां 31 गीगावाट विद्युत उत्पादन होता है। यहां किफायती दरों पर बिजली आपूर्ति की जाती है। प्रदेश में इन सब आधारभूत सुविधाओं से उद्योग को आसानी से स्थापित और संचालित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कुशल मानव संसाधन भी इसकी ताकत है। प्रति वर्ष 2 लाख से अधिक स्नातक और एक सक्षम कार्यबल प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करते हैं। प्रदेश की 4600 से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स और 1.4 करोड़ एमएसएमई इकाइयां यह साबित करती हैं कि मध्यप्रदेश में नवाचार और उद्यमिता के लिए अपार संभावनाएं है। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक गलियारों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क्स और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी से मध्यप्रदेश निवेशकों को उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति और परिवहन की सुविधा प्रदान करता है।

इंडिया ओपन शॉटगन प्रतियोगिता आज से हुई शुरू, क्वालीफिकेशन का रास्ता साफ

जयपुर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा आयोजित इंडिया ओपन शॉटगन प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। यह आयोजन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण क्वालीफायर के रूप में काम करेगा, जिसमें देश भर से 329 निशानेबाज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की दो श्रेणियां हैं: राष्ट्रीय नियम (एनआर) श्रेणी उन एथलीटों के लिए है जिन्होंने अभी तक राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, और अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) श्रेणी उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना स्थान अर्जित कर लिया है। यह डिवीजन एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल सुनिश्चित करता है, जो उभरती हुई प्रतिभाओं को अनुभवी पेशेवरों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। 329 प्रतिभागियों में से 221 ने एनआर श्रेणी में पंजीकरण कराया है, जबकि शेष 108 आईएसएसएफ श्रेणी में हैं। भाग लेने वाले उल्लेखनीय एथलीटों में पूर्व ओलंपियन कीनन चेनाई के साथ-साथ प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज भवानीश मेंदीरत्ता, जोरावर सिंह संधू, मनीषा कीर, दर्शना राठौर, आशिमा अहलावत, प्रीति रजक, कार्तिकी सिंह शखावत और राजकुंवर इंगले शामिल हैं। इन शीर्ष निशानेबाजों के लिए, इंडिया ओपन एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण मैदान के रूप में काम करेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से पहले अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। इस आयोजन के बारे में बोलते हुए, एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने कहा, “शॉटगन में इंडिया ओपन प्रतियोगिता भारत में निशानेबाजी खेलों को विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के हमारे निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह टूर्नामेंट न केवल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए एक महत्वपूर्ण योग्यता मार्ग प्रदान करता है, बल्कि हमारे निशानेबाजों को अपने कौशल का परीक्षण करने और उन्हें निखारने के लिए एक प्रतिस्पर्धी मंच भी देता है। उभरती प्रतिभाओं और अनुभवी एथलीटों दोनों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए, हम भारतीय निशानेबाजी के भविष्य को एक्शन में देख रहे हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं।” प्रतिभागियों की प्रभावशाली लाइनअप के साथ, टूर्नामेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा और उच्च-क्षमता वाले प्रदर्शन का वादा किया गया है, जो 2 दिसंबर को एक रोमांचक समापन के लिए मंच तैयार करता है।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 26/11में शहीद हुए वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई आतंकी हमले 26/11 की बरसी पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा इंडिया हाउस में आयोजित स्मृति समारोह में देश के इतिहास की सबसे दुखद आतंकी घटना निरूपित किया। उन्होंने 26/11में शहीद हुए वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अपने मर्मस्पर्शी संबोधन में उस भयावह घटना की पीड़ा और स्मृतियों को बयाँ किया, जिसने न केवल प्रत्यक्ष पीड़ितों को बल्कि पूरे देश को अन्त:मन तक झकझोर दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को भूलने के बजाय उनसे सबक लेना और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने का प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में प्राणोत्सर्ग करने वालों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और एक शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शहीदों की वीरता को सैल्यूट किया साथ ही उन जिंदगियों की दृढ़ता को भी सराहा जो इस त्रासदी से उबरकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिया हाउस में 26/11 दुर्घटना पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में हमले से संबंधित दुर्लभ फोटोग्राफ्स और अन्य जानकारी विजुअली प्रदर्शित की गई, जो उस दुखद घटना की स्याह सच्चाई को बयान कर रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके के विदेश दौरे पर इंडिया हाउस का भ्रमण कर उसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को और करीब से जाना।  

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर, यशस्वी जायसवाल को भी मिला बंपर फायदा

नई दिल्ली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिला है और पर्थ टेस्ट मैच में कुल आठ विकेट चटकाने के बाद वह एक बार फिर से नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। वहीं टीम इंडिया के युवा सलामी बैटर यशस्वी जायसवाल को भी पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों की यादगार पारी खेलने का इनाम मिला है। जायसवाल आईसीसी टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी को दो पायदान का फायदा मिला है और अब वह महज जो रूट से पीछे हैं। विराट कोहली ने भी पर्थ की दूसरी पारी में शतक लगाया था और इसका उन्हें रैंकिंग में भयंकर फायदा मिला है। विराट कोहली 9 पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर आ गए हैं। केएल राहुल को भी पर्थ टेस्ट में पचासा ठोकने का फायदा रैंकिंग में मिला है। राहुल 13 पायदान की छलांग लगाकर 49वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं ऋषभ पंत छठे नंबर पर बने हुए हैं और वहीं पहला टेस्ट नहीं खेल पाने वाले शुभमन गिल को रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है। गिल 17वें नंबर पर फिसल गए हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, उनको रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। रोहित 26वें पायदान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो बुमराह एक बार फिर नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। साउथ अफ्रीका के कगीसो रबाडा दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। भारत के आर अश्विन को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है और वह चौथे नंबर पर आ गए हैं, हालांकि अश्विन पर्थ टेस्ट में नहीं खेले थे। रविंद्र जडेजा एक पायदान खिसकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्थ टेस्ट में कुल पांच विकेट चटकाने वाले मोहम्मद सिराज को भी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा मिला है और वह 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

साइबर फ्रॉड होने पर टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत करें संपर्क, पैसे जल्द मिल सकते हैं वापस

 जबलपुर यदि आप डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड के शिकार होते हैं तो सर्वप्रथम हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1930 पर डायल करें। स्टेट साइबर सेल आपकी शिकायत को गंभीरता से लेकर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। समय रहते शिकायत अपराधियों के पकड़े जाने का आधार बन सकती है समय रहते शिकायत करने की सावधानी और जागरूकता डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड करने वालों के पकड़े जाने का आधार बन सकती है। एकदम से काल उठाने पर साइबर ठगों की बातों के शिकार इंटरनेशनल काल भी नहीं उठाने चाहिए। इनके जरिए साइबर ठगी हो सकती है। मोबाइल पर जब भी कोई काल आए सबसे पहले जांच-परख कर लें। एकदम से काल उठाने से आप साइबर ठगों की बातों के शिकार हो सकते हैं।

वनरक्षक भर्ती : प्रतिदिन 400 से 500 महिलाएं दे रहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा, 17 दिसंबर तक का मौका

बिलासपुर बहतराई स्टेडियम में चल रही वनरक्षक भर्ती में महिला अभ्यर्थी की बड़ी संख्या इस ओर इशारा कर रही है। प्रतिदिन 400 से 500 महिलाएं शारीरिक दक्षता अग्निपरीक्षा को पार करने का प्रयास कर रहीं है। वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में चल रही है। इसी कड़ी में पांच डिवीजन बिलासपुर, अचानकमार, अचानकमार टाइगर रिजर्व, सामाजिक वानिकी व वर्किंग प्लान में भर्ती की जिम्मेदारी बिलासपुर वनमंडल को सौंपी गई है। 132 पद रिक्त नोडल अधिकारी बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा है। इन पांचों डिवीजन को मिलाकर 132 पद रिक्त है। जिनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हुई है और 17 दिसंबर तक चलेगी। सबसे ज्यादा महिला अभ्यर्थी शामिल बुधवार को तीसरा दिन था। इन तीन दिनों में हुई। महिलाओं का वन विभाग की नौकरी पाने के प्रति रुचि देखकर अफसर हैरान है और यही सोच रहे हैं कि वह जंगल और वन्य प्राणी की सुरक्षाा में अपना विशेष योगदान देना चाहती हैं। उनके उत्साह को देखते हुए विभाग खुश है। हालांकि परीक्षा के दौरान सभी महिला अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इस परीक्षा में वहीं सफल हो रही है, जो चुनौतियों को पार कर रही हैं। दस्तावेज के बाद महिलाओं को हाइट जांच और फिर दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक भी भाग ले रहीं है। महिलाएं, जिस लोहे के गोले को उठाकर फेंकती हैं, उसका वजन चार किग्रा है। जबकि पुरुषों को दिए जाने वाले गोले का वजन 7:26 किग्रा होता है। 132 में 31 पद महिलाओं के लिए आरक्षित पांचों वनमंडल के 132 रिक्त पदों के लिए बिलासपुर में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्त पदों में 31 महिलाओं के लिए आरक्षित है। पूरे पदों के लिए 52 हजार 906 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इनमें से लगभग 12 हजार महिलाएं हैं, जिन्हें रोल नंबर के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलावा भेजा गया है। जानिए वनमंडलवार महिलाओं के रिक्त पदों की जानकारी वनमंडल अनारक्षित अन्य पिछड़ावर्ग अजा अजजा     अनुसंधान एवं विस्तार 02 00 00 00     वर्किंग प्लान 00 00 00 00     बिलासपुर वनमंडल 06 01 02 00     मुंगेली वनमंडल 03 00 01 00     एटीआर 08 02 04 01  

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन के विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं इको पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रेल मंत्रालय की 7 हजार 927 करोड़ रुपये लागत की 3 मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन के विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं इको पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल से प्रदेश में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा), खजुराहो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, असीरगढ़ किला और रीवा किला जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं की स्वीकृत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार माना। मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के 7 जिलें होंगे कवर बता दें कि केंद्रीय मंत्री-मंडल ने रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी लागत 7 हजार 927 करोड़ रुपये है। इनमें जलगांव-मनमाड चौथी लाइन (160 किमी), भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी लाइन (131 किमी) तथा प्रयागराज (इरादतगंज) मानिकपुर तीसरी लाइन (84 किमी) शामिल हैं। ये परियोजनाएं 3 राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 7 जिलों को कवर करेंगी। इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 639 किलोमीटर की वृद्धि होगी। निर्माण अवधि के दौरान लगभग एक लाख मानव-दिनों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे। इससे कोयला परिवहन और यात्री ट्रेनों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और मालगाड़ी के यात्रा समय में कमी करने में भी मदद मिलेगी। तीर्थ यात्रियों, प्रकृति प्रेमियों को मिलेगा लाभ स्वीकृत परियोजना खंडवा और चित्रकूट जैसे 2 आकांक्षी जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे लगभग एक हजार 319 गांवों और लगभग 38 लाख आबादी को सेवा मिलेगी। मुंबई-प्रयागराज-वाराणसी रूट पर अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन को सक्षम करके कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। नासिक (त्र्यंबकेश्वर) और वाराणसी (काशी विश्वनाथ) के ज्योतिर्लिंग के साथ प्रयागराज, चित्रकूट, गया और शिरडी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ होगा। अजंता और एलोरा गुफाएँ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, देवगिरी किला, यावल वन्यजीव अभयारण्य, केवटी फॉल्स और पुरवा फॉल्स आदि जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुँच के माध्यम से प्रकृति प्रेमियों और इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  

अर्जुन कपूर ने मलाइका से ब्रेकअप के बाद किया स्वीकार

मुंबई एक समय था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पावर कपल के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही थी। हालांकि, हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया और ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने ये खुलकर कह दिया कि अब वो सिंगल हैं। खैर, अब उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आधी रात को मेसेज भी किया है। मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने अपने किसी फ्रेंड को रात के 3 बजे मेसेज किया है? इसपर एक्टर ने पलट कर सवाल दाग दिया कि क्या ये सवाल वो जेनरलाइज कर रही हैं? क्या कभी आपने अपनी एक्स को लेटनाइट टेक्स्ट भेजा है? इसके बाद होस्ट ने अपना सवाल फिर से रखते हुए कहा- क्या कभी आपने अपनी एक्स को लेटनाइट टेक्स्ट भेजा है? अर्जुन ने इसे स्वीकारते हुए कहा कि हां उन्होंने ऐसा किया है। ऑडियंस की तरफ अड्रेस करते हुए उन्होंने कहा, ‘इधर कौन है, जो झूठ बोल रहा है कि कभी एक्स को मेसेज नहीं किया है?’ अर्जुन ने कहा था- अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ प्रमोट करते हुए अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अपनी बात रखी थी। मुंबई शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में अर्जुन ने ये कन्फर्म किया था कि वो अब सिंगल हैं। वीडियो में अर्जुन कहते नजर आए थे- अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स। वहीं बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद अर्जुन एक्ट्रेस के परिवार के साथ लगातार खड़े नजर आए।

चैंपियंस लीग: लेवांडोव्स्की का 100वां गोल, बार्सा ने ब्रेस्ट को आसानी से हराया

बार्सिलोना एफसी बार्सिलोना के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यूईएफए चैंपियंस लीग में अपना 100वां गोल किया, क्योंकि उन्होंने ब्रेस्ट पर अपनी टीम की 3-0 की जीत में स्कोरिंग की शुरुआत की। ब्रेस्ट के गोलकीपर मार्को बिज़ोट की गलती के बाद लेवांडोव्स्की ने 10वें मिनट में पेनल्टी के साथ बार्सिलोना को आगे कर दिया, जिन्होंने स्ट्राइकर की पीठ पर हमला किया और उसे गिरा दिया। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह लेवांडोव्स्की का चैंपियंस लीग में छठा गोल था, साथ ही यह उनका 100वां गोल भी था। स्टैंड से लैमिन यामल की मौजूदगी में, बार्सिलोना ने पहले हाफ पर नियंत्रण बनाए रखा, जिसमें फ़र्मिन लोपेज़ ने एक और मौके पर गोल करने से पहले राफिन्हा की सहायता के बाद गोल करने का मौका गंवा दिया। इसके बाद राफिन्हा की बारी आई, क्योंकि गेंद लंबे बिल्डअप के बाद उनके पास पहुंची लेकिन उनके शॉट को डिफलेक्ट कर दिया गया जिससे बार्सा को कॉर्नर मिला। बार्सा पूरी तरह से नियंत्रण में था, गेंद लगभग लगातार ब्रेस्ट के हाफ में थी, जिससे बिज़ोट ने मार्क कैसाडो क्रॉस से लोपेज़ के शक्तिशाली हेडर को विफल करने के लिए एक बेहतरीन बचाव के साथ अपनी पिछली गलती को सुधारने का मौका दिया। दूसरे हाफ में स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव हुआ, राफिन्हा और डैनी ओल्मो ने शॉट को ब्लॉक किया, इससे पहले बिज़ोट ने फिर से लोपेज़ को निराश किया, जिन्हें लेवांडोव्स्की की चतुर बैक-हील ने शूट करने के लिए जगह दी। डैनी ओल्मो ने आखिरकार 66वें मिनट में बार्सिलोना को दो गोल की बढ़त दिलाई, जब उन्होंने लेफ्ट बैक जेरार्ड मार्टिन से पास लिया, ब्रेंडन चार्डोनेट को हराया और एक शॉट के साथ गोल किया जो निकट पोस्ट में गया। मैथियस परेरा लेज ने घड़ी पर 15 मिनट शेष रहते हुए आगंतुक के लिए गेंद को नेट में डाला, लेकिन इसे स्पष्ट ऑफसाइड के लिए खारिज कर दिया गया। पाब्लो टोरे ने ब्रेस्ट डिफेंस में एक वाइल्ड पास को रोकने के बाद बार्सा के लिए शॉट वाइड मारा, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि लेवांडोव्स्की ने 92वें मिनट में एलेजांद्रो बाल्डे के पास को नियंत्रित करने और स्कोर करने के लिए दूर पोस्ट पर जगह बनाने के बाद टूर्नामेंट में अपना 101वां गोल किया।  

नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा : विशेषज्ञ

इंदौर इंदौर में आयोजित यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग के तीसरे दिन अलग-अलग देश से आए विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय नवाचार का दौर है, जो जोखिम से भी भरा है। नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा है। इन जोखिमों को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कानून और मजबूत करना होंगे। वित्तीय अपराध रोकने के लिए तकनीक को ही औजार बनाने के जरूरत है। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए हमारे पास वैश्विक दृष्टिकोण चाहिए। वैश्विक वित्तीय प्रणाली की अखंडता को बनाकर रखना होगा, ताकि अपराधी कमजोर वित्तीय नीतियों का फायदा न उठा सके। जापान के प्रतिनिधि सोशी काजे कवाका ने कहा कि नई तकनीकों का उपयोग पैसे के स्त्रोत को छिपाने के लिए हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विश्व के लिए खतरा है। आजकल आतंकवादी फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी का उपयोग कर रहे हैं। इन अपराधियों को रोकने के लिए सदस्य देशों को मिलकर वैश्विक नेटवर्क और मॉडल विकसित करना होंगे। मीटिंग के अलग अलग सत्रों में प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। बता दें कि इंदौर में हो रही यूरेशियन ग्रुप की अंतर्राष्ट्रीय बैठक   में 25 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आए हुए हैं। इस बैठक में आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों की रोकथाम को लेकर सभी सदस्य देशों की कारगर रणनीति बनाई जा रही है। बुधवार को एक फिनटेक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ।  

गिल का भी एडिलेड टेस्ट में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा, क्या है चोट का लेटेस्ट हाल?

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया, जिसे भारत ने 295 रनों के बड़े अंतर से जीता। पर्थ टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी जैसे कुछ बड़े नाम नहीं खेले थे, हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले कप्तान रोहित की वापसी तय हो चुकी है। रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने और इसी वजह से वह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। रोहित पर्थ टेस्ट के चौथे दिन तक टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके थे और उन्हें प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था। वहीं मोहम्मद शमी के अभी तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की कोई खबर नहीं आई है और ऐसा लगता नहीं है कि वह एडिलेड टेस्ट में वापसी कर पाएंगे। इन सबके बीच टीम इंडिया के लिए एक और जो मुसीबत की बात है, वह ये है कि गिल का भी एडिलेड टेस्ट में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय टीम के इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान गिल की अंगुली में चोट आई थी। स्लिप में फील्डिंग करते हुए गिल को यह चोट लगी। पर्थ टेस्ट के दौरान वह डगआउट में बैठे दिखे और उनके चोट पर काफी मोटी पट्टी भी लगी देखी गई थी। खबर के मुताबिक गिल को 10 से 14 दिन के आराम की सलाह दी गई थी। एडिलेड में खेला जाने वाला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और इससे पहले 30 नवंबर से भारत को दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है। ऐसा माना जा रहा है गिल इस प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और दूसरे टेस्ट मैच में भी उनके खेलने को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अगर एडिलेड टेस्ट से पहले उनकी चोट पूरी तरह से ठीक भी हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में उन्हें सीधा प्लेइंग XI में शामिल किए जाने से पहले थोड़ी मैच प्रैक्टिस की जरूरत पड़ेगी, जो फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है।

यशस्वी जायसवाल अपने करियर में कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही, जमकर की तारीफ: मैक्सवेल

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपने करियर में 15 ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इस दौरान उनके बैट से चार शतक निकल चुके हैं। यशस्वी का कोई भी शतक 150 से नीचे का नहीं रहा है, जबकि उसमें से दो शतकों को उन्होंने डबल सेंचुरी में भी तब्दील किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार खेल रहे यशस्वी ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 161 रनों की अहम पारी खेली और भारत के लिए जीत की नींव को मजबूत किया। ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर यशस्वी की तारीफ की है। उन्होंने साथ ही प्रिडिक्ट किया कि यशस्वी अपने करियर में कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही। द ग्रेड क्रिकेटर पर मैक्सवेल ने कहा, ‘यशस्वी जायसवाल को देखकर लगता नहीं है कि उनमें कोई कमी है। वह शॉर्ट बॉल को अच्छे से खेलता है, ड्राइव अच्छे लगाता है, स्पिन को बहुत ही शानदार तरीके से खेलता है, और साथ ही प्रेशर को भी एब्सॉर्ब करता है। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो मुझे लगता है कम से कम 40 टेस्ट शतक लगाएगा। और कुछ अलग तरह के रिकॉर्ड्स बनाएगा।’ टेस्ट क्रिकेट में 40 से ज्यादा शतक लगाने वाले महज तीन ही खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं, जिन्होंने कुल 49 शतक ठोके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर जैक्स कालिस हैं, जिनके खाते में 45 टेस्ट शतक हैं। रिकी पोंटिंग ने 41 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं मौजूदा क्रिकेटरों की बात करें तो सबसे ज्यादा टेस्ट शतक रूट ने लगाए हैं, जो 35 शतक जड़ चुके हैं। जायसवाल गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना पसंद करते हैं और यही वजह है कि उनके आने के बाद से टीम इंडिया की ओपनिंग काफी खतरनाक नजर आने लगी है। जायसवाल ग्रीम स्मिथ के बाद इकलौटे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने करियर के पहले चार शतकों को डैडी हंड्रेड (150+ रन) में कन्वर्ट किया है।

आईपीएल में उर्विल पटेल रहे अनसोल्ड, तोड़ा सबसे महंगे ऋषभ पंत के फास्टेस्ट T20 शतक का रिकॉर्ड, ठोके 12 छक्के

त्रिपुरा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात और त्रिपुरा के बीच खेले गए मैच में ऋषभ पंत का छह साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर अब उर्विल पटेल बन गए हैं। उर्विल पटेल ने गुजरात की ओर से 35 गेंदों पर नॉटआउट 113 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने महज 28 गेंदों पर शतक पूरा किया। उर्विल टी20 इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज एक गेंद से चूक गए। सबसे तेज टी20 शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस्टोनिया और साइप्रस के बीच खेले गए मैच में इसी साल 27 गेंदों पर शतक ठोका था। 24-25 नवंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन में उर्विल को कोई खरीददार नहीं मिला था। उर्विल इससे पहले गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस बार अनसोल्ड रहे। वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड उन्होंने मेगा ऑक्शन के खत्म होने के दो दिन बाद ही ध्वस्त कर डाला। पंत ने 2018 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक ठोका था। पंत को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने खरीदा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात और त्रिपुरा के बीच मैच की बात करें, तो त्रिपुरा ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। श्रीदम पॉल ने 57 रनों की पारी खेली, इसके बाद गुजरात ने महज 10.2 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उर्विल के अलावा सलामी बैटर आर्य देसाई ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। उर्विल ने करीब 323 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से सात चौके और 12 छक्के निकले। पंत ने भी जब 32 गेंदों पर शतक ठोका था, तो उन्होंने भी अपनी पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे।

पहाड़ों पर बर्फबारी ने एमपी में बढ़ाई ठिठुरन, पचमढ़ी सबसे ठंडा, भोपाल

भोपाल  जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैदानी जिलों की बात करें तो यहां न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी भोपाल सहित पांच शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से तापमान में और गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में सिहरन हो सकती है। कहां कितना तापमान प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान को देखा जाये तो मैदानी क्षेत्र के जिलों में मंडला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 9.8, राजगढ़ में 9.6, नौगांव 9.3 और उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। आगे भी रह सकता है ऐसा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट आ रही है। अभी हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। आगे भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इन सलाहों को अपनाएं मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने सुझाव दिया है कि कुछ स्थानों में कोहरा पड़ सकता है, इसलिए लोगों को बस का उपयोग करना चाहिए क्योंकि कोहरे में मौजूद कारण पदार्थ और विभिन्न प्रकार के प्रदूषण होते हैं। इनके संपर्क में आने से लोगों के फेफड़े के कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। खांसी और सांस की समस्या भी बढ़ सकती है। साथ ही वाहनों को धीमी या औसत गति पर चलाएं। आगे वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। फॉग लैंप का इस्तेमाल करें ताकि कोहरे के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो पाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online