LATEST NEWS

परंपराओं का सम्मान होना चाहिए: लक्ष्यराज, राजस्थान-उदयपुर के मेवाड़ राजघराने में धूणी दर्शन के बाद अब जुबानी जंग

उदयपुर. विश्वराज सिंह द्वारा भले ही धूणी दर्शन कर लिए गए हो, लेकिन राज परिवार के सदस्यों में अभी भी जुबानी जंग जारी है। विश्वराज सिंह द्वारा बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था के बीच धूणी दर्शन किए गए। इसके बाद दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने सब कुछ शांति से संपन्न हो जाने के लिए प्रशासन मीडिया और उदयपुर की जनता का आभार व्यक्त किया। लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि हम कतई नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह का विवाद खड़ा हो, लेकिन जिस तरह से हजारों की भीड़ इकट्ठा करके हमारे घर में घुसने की कोशिश की, वह कानून व्यवस्था तोड़ने वाला काम था। सभी को यह समझ लेना चाहिए कि सब कुछ कानून व्यवस्था के साथ होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक व्यक्ति की जिद से पूरे उदयपुर का माहौल बिगड़ा, लोगों के व्यापार व्यवसाय प्रभावित हुए और वह परेशान हुए। यह एक गलत तरीका था। घमंड के घोड़े पर सवार होकर जिद पूरी कराने का सलीखा गलत था। सब कुछ शांति से हो सकता था। विश्वराज सिंह के राजतिलक के सवाल पर लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी परंपरा होती है और उन परंपराओं का सम्मान होना चाहिए। दूसरी और धूणी के दर्शन के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 2 दिन के विवाद के बाद शांति से दर्शन हुए हैं, तो इसके लिए वे सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने पूरी तनमयिता से मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ दर्शन का था, यदि पहले दिन ही बात मान ली जाती तो शायद विवाद इतना नहीं बढ़ता। इस विवाद में यह भी साबित किया है कि शांतिपूर्ण आंदोलन से सब कुछ संभव है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा जवाबी प्रेस कांफ्रेंस के सवाल पर विश्वास सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देना चाहते हैं, बस इतना ही है कि पारिवारिक मुद्दा हो तो चर्चा हो सकती है और बिल की बात हो तो अरविंद सिंह में मेवाड़ से ही चर्चा होगी। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि दर्शन को लेकर तीन दिन तक चर्चा चली और आखिरकार दर्शन हुए। यह निर्णय पहले दिन ही हो जाना चाहिए था, ताकि किसी को इतनी परेशानी नहीं आती। सिटी पैलेस से हुए पथराव के सवाल पर विश्वास सिंह मेवाड़ ने कहा कि पथराव तो हुआ है, इसका जवाब प्रशासन को देना चाहिए। उदयपुर की जनता को संदेश देते हुए विश्वराज सिंह नेवर ने कहा कि उन्होंने जो भरोसा उनपर जताया उसके लिए वह आभारी है।

राज्यपाल ने इन्दौर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के साथ ईएजी प्लेनरी देशों की बैठक का किया शुभारम्भ

इन्दौर ईएजी (यूरेशियन ग्रुप) देशों की बैठक मनी लॉन्ड्रिंग एवं आतंकवाद की फंडिंग रोकने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। सभी बड़े देशों को एकजुट होकर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए एकजुट होकर बड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। विश्व में आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए सभी ईएजी ग्रुप सदस्यों देशों का एकजुट होना बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इन्दौर में गुरूवार को 41वीं ईएजी प्लेनरी देशों की बैठक के उद्घाटन सत्र में माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कही। राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारत में डिमॉनिटाइजेशन, डिजिटलाइजेशन से पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास हुए। उन्होंने कहा आधुनिक तकनीक के उपयोग से अवैध वित्तीय गतिविधियों को रोकने के लिए और अधिक विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए ईएजी ग्रुप देश को मजबूत कूटनीतिक और सशक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति के लिए ईएजी ग्रुप देशों के प्रयास प्रभावी परिणामकारक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा वित्त शोधन और आतंकवाद को वित्त पोषण की रोकथाम के लिए यूरेशियन देशो का ग्रुप महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा भारत सरकार टेरर फंडिंग के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। भारत में काला धन अधिनियम, आर्थिक अपराध को रोकने के लिए विशेष प्रयास  किए गए है और यह लगातार जारी हैं। भारत में साफ और पारदर्शी वित्तीय प्रणाली के लिए जीएसटी, डिजिटल इंडिया के तहत विशेष प्रयास किए गए हैं। यूपीआई डिजिटल लेनदेन को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं। भारत में परिवर्तन निदेशालय लगातार सशक्त हो रहा है। भारत की सभी एजेंसियां द्वारा मिलकर आतंकवाद और उग्रवाद को धन पोषित करने वालों, मनी लांड्रिंग पर प्रभावी और कड़ी कार्रवाई हो रही हैं। भारत के इन प्रयासों को और सशक्त बनने में ईएजी ग्रुप की बैठक महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में ईएजी ग्रुप की बैठक गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा मनी लॉन्ड्रिंग सीधे तौर पर किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है, लेकिन जब यह आतंकवाद को पोषित करती है, तब विश्व शांति और सद्भाव के समक्ष गंभीर चुनौतियों को जन्म देती है। आतंकवाद को मिलने वाली वित्तीय मदद समस्त विश्व के लिए चिंता का सबब बनी हुई है इससे निपटने के लिए विश्व के बड़े देशों को एकजुट होना होगा। यह आयोजन वैश्विक अखंडता और मानवता के हित की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा नक्सलवाद और ड्रग्स का व्यापार भी मनी लॉन्ड्रिंग से बढ़ रहा हैं। इससे निपटना हमारे लिए बड़ी चुनौती हैं। भारत के प्रयास सार्थक, प्रभावी और प्रशंसनीय ईएजी ग्रुप अध्यक्ष यूरी चिकानचिन ने कहा ईएजी ग्रुपों में भारत के प्रयास सार्थक, प्रभावी और प्रशंसनीय हैं। ग्रुप देशों ने विभिन्न सत्रों में बैठक के दौरान टेरर फंडिंग रोकथाम प्रयासों, मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई हैं। उन्होंने कहा भविष्य की चुनौतियों और उनकी रोकथाम के लिए भी बैठक में चर्चा की गई है। यूरेशियन सहित अफ्रीकी देशों सहित विश्व के अन्य क्षेत्रों में आतंकवाद को फंडिंग एक गंभीर चुनौति है। ईएजी ग्रुप की बैठक में तकनीकी और प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के संबंध में चर्चा हुई हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रयास प्रशंसनीय हैं। भारत को ईएजी ग्रुप देशों की बैठक की मेजबानी मिलना गर्व की बात भारत सरकार के वित्त सचिव संजय मल्होत्रा ने आतंकवाद को वित्त पोषण, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम, पारदर्शी अर्थव्यवस्था के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा यूरेशियन क्षेत्र में टेरर फंडिंग, मनी लांड्रिंग सहित नई चुनौतियों पर नियंत्रण के लिए ईएजी ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ईएजी ग्रुप के जो भी देश शामिल है उनमें से कोई भी ग्रे सूची में नहीं है। उन्होंने कहा ग्रुप देशों के बीच बेहतर समन्वय के लिए विशेष प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। भारत को ईएजी ग्रुप देश की बैठक की मेजबानी का अवसर मिला। यह भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा आवश्यकता है कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग सुरक्षा के बेहतर उपायों के लिए किया जाए। उन्होंने कहा मनी लांड्रिंग के साथ-साथ फाइनेंशियल फ्रॉड प्रभावित लोगों को असेट्स रिकवरी के लिए भी बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। भारत द्वारा इस क्षेत्र में भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महापौर इन्दौर पुष्यमित्र भार्गव ने ईएजी अध्यक्ष यूरी चिकानचिन को इंदौर में मौजूद यूरेशियन गार्डन का प्रमाण पत्र भेंट किया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ राज्यपाल पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में केंद्रीय वित्त अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ईएजी प्लेनरी देशों के डेलिगेट्स एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।  

ईटखेड़ी में 29 नवंबर से दो दिसंबर इज्तिमा का आयोजन, ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भोपाल में ट्रैफिक प्लान बनाया

भोपाल राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी के घासीपुरा में 29 नवंबर से दो दिसंबर इज्तिमा का आयोजन होने जा रहा है. इज्तिमा में शामिल होने के लिए देश सहित विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. इस दौरान भोपाल की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग होंगे, ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा. ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भोपाल में ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. स्टेशन-एयरपोर्ट के लिए जानें रूट भोपाल शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफार्म-1 की ओर आ सकेंगे. वहीं एयरपोर्ट की ओर से जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, संगरिया रोड से खजूरी बाईपास, मुबारकपुर बाईपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे. यात्री बसों का यह रूट सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की तरफ से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद, आरएसएस तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी की ओर आवाजाही करेंगी. आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं इंदौर से भोपाल आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग करें. इंदौर और उज्जैन की ओर से आने वाली बसें खजूरी बाईपास, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी. हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ ही गुना, राजगढ़ और ब्यावरा की तरफ से आने वाली बसें श्यामपुर, परवलिया होते हुए मुबारकपुर बाईपास से खजूरी रोड, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैंड की ओर जा सकेगी. विदिशा की ओर से आने वाली बसें सूखी सेवनिया, चोपड़ा बाईपास से भानपुर रोटरी पर समाप्त होंगी. बैरसिया की तरफ से आने वाली बसें गोलखेड़ी से तारा सेवनिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बाईपास, खजूरी बाईपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी. एक दिसंबर को भारी वाहनों की व्यवस्था एक दिसंबर रात 10 बजे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से शहर में सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा. इंदौर और सीहोर की तरफ से आने वाली भारी मालवाहक वाहन भोपाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इन्हें सीहोर जिले की सीमा पर रोका जाएगा या डायवर्ट कर दिया जाएगा. गुना और राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को ब्यावर पर रोककर श्यामपुर और सीहोर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. रायसेन, सलामतपुर और मंडीदीप से आने वाले भारी वाहनों को मंडीदीप और रायसेन सीमा पर रोका जाएगा. इंदौर की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जो होशंगाबाद जाना चाहते हैं, वे सीहोर से झागरिया, भदभदा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नंबर 2, बीजेपी कार्यालय और मानसरोवर होते हुए मिसरोद रोड की ओर जा सकेंगे. बैरसिया से भोपाल की तरफ आने वाले आम यात्री वाहन गुलखेड़ी, राताताल, तारा सेवनिया और परवलिया होते हुए भोपाल में प्रवेश कर सकेंगे. इज्तिमा में पार्किंग व्यवस्था     सीहोर, राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चौराहा से मीना चौराहा बाईपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.     भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेड़ा बाईपास चौराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.     बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोल खेड़ी जोड़ होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.  

भारतीय सेना के सैनिक और फाइटर जेट्स को ‘मि. इंडिया’ जैसा अदृश्य बना जाएगा, देश में तैयार अदृश्य करने वाला कपड़ा

नई दिल्ली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने एक ऐसी अद्भुत तकनीक विकसित की है, जिससे सैनिकों, विमानों, और सैन्य गाड़ियों को दुश्मनों के राडार और इमेजिंग सिस्टम से छिपाया जा सकता है। इस तकनीक को मेटामैटेरियल सरफेस क्लोकिंग सिस्टम कहा जाता है, और इसके जरिए भारतीय सेना के सैनिक और फाइटर जेट्स को ‘मि. इंडिया’ जैसा अदृश्य बना दिया जाएगा। क्या है यह मेटामैटेरियल? यह एक विशेष प्रकार का कपड़ा है, जो सैनिकों और सैन्य उपकरणों को दुश्मन की राडार, सैटेलाइट, इंफ्रारेड कैमरे, और थर्मल इमेजर से बचाने की क्षमता रखता है। इस तकनीक की मदद से दुश्मन के किसी भी इमेजिंग सिस्टम, जैसे कैमरा या सेंसर, से इसे देखा नहीं जा सकेगा। इसका मतलब यह है कि भारतीय सेना के उपकरण और जवान दुश्मन के निगरानी से बाहर रहेंगे और पूरी तरह से छिपे रहेंगे। सेना के लिए एक बड़ी राहत यह मेटामैटेरियल भारतीय सैनिकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे सैनिकों के यूनिफॉर्म, सैन्य गाड़ियों के कवर, और विमानों के कवर में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कपड़े का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह न केवल दुश्मन के राडार से बचाता है, बल्कि यह दुश्मन के थर्मल इमेजर और अन्य इन्फ्रारेड तकनीकों से भी छिपा रहता है। IIT कानपुर के वैज्ञानिकों की सफलता यह मेटामैटेरियल IIT कानपुर के तीन वैज्ञानिकों – प्रो. कुमार वैभव श्रीवास्तव, प्रो. एस अनंत रामकृष्णन, और प्रो. जे रामकुमार द्वारा विकसित किया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों ने 2010 से इस पर काम शुरू किया था और 2018 में इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया था। अब यह तकनीक पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और भारतीय सेना के साथ पिछले 6 सालों से इसका परीक्षण चल रहा है। स्वदेशी तकनीक, विदेशों से सस्ती यह मेटामैटेरियल पूरी तरह से स्वदेशी है और विदेशों से मंगाए जाने वाले समान तकनीकी उपकरणों से 6-7 गुना सस्ता है। IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने इस तकनीक का उद्घाटन किया और इसे भारतीय सेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। भविष्य में सेना को मिल सकता है यह अदृश्य कपड़ा मेटातत्व कंपनी के एमडी और पूर्व एयर वाइस मार्शल प्रवीण भट्ट ने कहा कि अगर इस तकनीक को जल्द अप्रूवल मिल जाता है, तो भारतीय सेना को यह मेटामैटेरियल अगले एक साल के अंदर मिल सकता है। इसके इस्तेमाल से सेना की सुरक्षा में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा और दुश्मन की कई निगरानी तकनीकों को निष्क्रिय किया जा सकेगा। इस अदृश्य कपड़े के जरिए भारतीय सेना के लिए सुरक्षा की एक नई दिशा खुल रही है। इससे न केवल जवानों और सैन्य उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि यह भारतीय रक्षा क्षेत्र को और भी मजबूत बनाएगा। 

एक यात्री प्लेन की सीट पर लगातार लातें मार रहा था, अन्य यात्रियों ने इसकी हरकत का विरोध किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला और शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यात्री उड़ान भर रहे प्लेन की सीट को लात मारकर तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट की है जो ऑस्टिन से लॉस एंजिलेस जा रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री फ्लाइट की सीट पर लगातार लातें मार रहा है लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट उसकी इस हरकत को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हालांकि अन्य यात्रियों ने इस यात्री की हरकत का विरोध किया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।   क्या हुआ फ्लाइट में? इस घटना का जिक्र करते हुए कैलिफोर्निया के यात्री गिनो गलौफरो ने बताया कि वह अपनी सीट से उठे और देखा कि एक यात्री प्लेन की सीट पर लगातार लातें मार रहा था। फ्लाइट अटेंडेंट दो बार मौके पर आए लेकिन उन्होंने इस यात्री को रोकने की कोशिश नहीं की। इस मौके पर गिनो ने कहा, “मैंने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। फिर मैंने और दो अन्य यात्रियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर जिप से बांध दिए और उसे सीट बेल्ट से बांध दिया।” यह घटना तब हुई जब फ्लाइट LAX (लॉस एंजिलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से 40 मिनट की दूरी पर थी। जब प्लेन ने लैंड किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया। यूनाइटेड एयरलाइंस की कार्रवाई यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस घटना पर एक बयान जारी किया और पुष्टि की कि इस यात्री को उनकी एयरलाइन से हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है। एयरलाइंस ने कहा, “16 नवंबर को एक यात्री के आक्रामक व्यवहार के कारण स्थानीय कानून प्रवर्तन को लॉस एंजिलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संपर्क किया गया। हम अपने स्टाफ का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने स्थिति को संभालने में मदद की और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस यात्री को भविष्य में यूनाइटेड की सभी उड़ानों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।” कैलिफोर्निया के यात्री की प्रतिक्रिया वहीं गिनो गलौफरो ने बताया कि यह घटना फ्लाइट में सभी यात्रियों के लिए डरावनी थी। उन्होंने कहा, “यात्री की इस हरकत ने सभी को परेशान किया लेकिन मैं खुश हूं कि हमने मिलकर उसे शांत किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।” यह घटना न केवल फ्लाइट में यात्रा कर रहे लोगों के लिए चिंता का कारण बनी बल्कि एयरलाइन द्वारा सही समय पर कार्रवाई न करने पर भी सवाल उठाए गए। यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित यात्री को उनके सभी भविष्य के फ्लाइट्स के लिए बैन कर दिया है।

कनाडा में ट्रूडो सरकार का यू-टर्नः अब पंजाब के गैंगस्टर-आतंकी होंगे निशाने पर, शरणार्थी नियम सख्त करेगा कनाडा

कनाडा कनाडा ने शरणार्थी नीति में सख्त बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने हाल ही में घोषणा की कि देश की शरणार्थी प्रणाली में सुधार के लिए नए उपाय प्रस्तावित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शरणार्थी दावों की समीक्षा प्रक्रिया को तेज करना और इसे और प्रभावी बनाना है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब कनाडा पर पंजाब के गैंगस्टरों और आतंकियों को शरण देकर भारत के साथ अपने संबंध खराब करने के आरोप लग रहे हैं। पंजाब के नामी गैंगस्टर कनाडा की शरण में कनाडा ने लंबे समय से पंजाब के 29 खालिस्तानी समर्थकों और कई नामी गैंगस्टरों को शरण दी है। इन शरणार्थियों ने दावा किया है कि उन्हें भारत में खतरा है, लेकिन इनकी मौजूदगी ने कनाडा के अंदरूनी हालात को भी खराब किया है। खालिस्तान समर्थक आतंकी और अपराधी, जैसे सतिंदर जीत सिंह गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, लखवीर सिंह उर्फ लांडा, गुरजंट सिंह पन्नू और भगत सिंह बराड़, वर्षों से कनाडा में शरण लिए हुए हैं और अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त हैं।   ट्रूडो ने  बिगाड़े कनाडा के हालात कनाडा के लेखक जोगिंदर बासी ने कहा, “कनाडा की ट्रूडो सरकार ने पंजाब के गुनहगारों को शरण देकर अपनी ही धरती पर हालात बिगाड़ लिए हैं। खालिस्तानी और आतंकी तत्वों की वजह से न केवल कनाडा का माहौल खराब हुआ है, बल्कि कई देशों के साथ संबंध भी बिगड़े हैं।”  रिटायर आईजी सुरिंदर कालिया ने कहा, “अगर कनाडा शरणार्थियों को लेकर गंभीर है तो उसे पहले पंजाब के गैंगस्टरों और आतंकियों को भारत को सौंपना चाहिए। इन पर पंजाब का माहौल खराब करने के गंभीर आरोप हैं। सीबीआई के जरिए इनका प्रत्यर्पण संभव है, और इसके लिए कनाडा को पहल करनी चाहिए।”   आव्रजन प्रणाली पर दबाव कनाडा की आव्रजन प्रणाली पहले से ही अत्यधिक दबाव में है। 2024 की दूसरी तिमाही में 2.65 लाख गैर-स्थायी निवासी कनाडा पहुंचे। जुलाई से अक्टूबर के बीच शरणार्थी दावों की संख्या में मामूली कमी आई है, लेकिन अब भी 2.6 लाख मामले लंबित हैं।  आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि वह अगले दो वर्षों में शरणार्थियों की संख्या कम करने और आव्रजन प्रणाली को सुधारने पर जोर देंगे। इसके तहत: – शरणार्थी दावों की समीक्षा प्रक्रिया तेज की जाएगी।   – लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता पर होगा।   – शरण देने की प्रक्रिया में अधिक सख्ती बरती जाएगी।          भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की उम्मीद कनाडा पर लंबे समय से आरोप है कि उसने खालिस्तानी तत्वों और पंजाब के अपराधियों को संरक्षण दिया है। भारत ने भी कनाडा को इन अपराधियों की सूची और डोजियर सौंपे हैं। यदि कनाडा इस दिशा में ठोस कदम उठाता है, तो भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की संभावना बढ़ सकती है। 

स्वीकृत योजना में सीवरेज, जलप्रदाय, वाटर बॉडी, ग्रीन स्पेस निर्माण कार्यों के लिए मुख्य रूप से मंजूरी दी गई

अमृत 2.0 में 1146 प्रोजेक्टस् पर कार्य भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय की राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की 49वीं बैठक में अमृत 2.0 योजना में 558 करोड़ 17 लाख रूपये के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुशंसा के बाद तकनीकी अनुमोदन कर दिया है। यह बैठक बुधवार को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, भरत यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तकनीकी समिति की अनुशंसा के बाद अनुमोदन दिया गया। स्वीकृत योजना में सीवरेज, जलप्रदाय, वाटर बॉडी, ग्रीन स्पेस निर्माण कार्यों के लिए मुख्य रूप से मंजूरी दी गई। समिति ने सांवेर शहर की सीवरेज परियोजना की दर स्वीकृति पर भी विचार किया। प्रदेश में 418 नगरीय निकायों में अमृत 2.0 के तहत 11,778 करोड़ रूपये लागत के 1146 प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सीवरेज और उनके प्रबंधन का कवरेज बढ़ाने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। शहरों में उपलब्ध जल स्वच्छ रहे इसके लिये स्वच्छ जल को सुरक्षित करने के प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि जल स्त्रोतों में गंदा पानी न मिले। नदियों और तालाबों के पानी में गंदे नालों का पानी न मिले, इसके लिये शहरी क्षेत्रों में सीवरेज की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में अमृत 2.0 में जल प्रदाय की 417 परियोजनाओं में से 210 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इन परियोजनाओं में से 199 का कार्य प्रगति पर है। चयनित शहरों में स्वच्छ पर्यावरण के लिये 390 पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनमें से 54 पार्क, जिनकी कुल लागत 12 करोड़ 81 लाख रूपये है, उनका निर्माण पूरा किया जा चुका है। प्रदेश में सीवरेज की स्वीकृत 36 परियोजनाओं में से एक परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही 16 करोड़ रुपये लागत की 25 वॉटर बॉडी परियोजनाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रदेश मे 272 वॉटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य प्रगति पर है।  

प्रशांत विहार में बंसीवाला स्वीट के पास यह धमाका, मौके से सफेद पाउडर बरामद होने की बात सामने आई,जांच शुरू

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गुरुवार को धमाका हुआ। यह धमाका प्रशांत विहार इलाके में हुआ। इससे कुछ दूरी पर ही रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर पिछले दिनों विस्फोट हुआ था। इस बार एक मिठाई की दुकान के पास यह धमाका हुआ। स्थानीय पुलिस की टीम सहित बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड दस्ते को बुलाया गया है। इलाके को घेरकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। एहतियातन मौके पर फायर विभाग ने चार दमकल वाहनों को भी भेजा गया। प्रशांत विहार में बंसीवाला स्वीट के पास यह धमाका हुआ है। मौके से सफेद पाउडर बरामद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर जांच में जुटी पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसा ब्लास्ट सीआरपीएफ स्कूल की दीवार पर हुआ था, कुछ वैसा ही पैटर्न इस ब्लास्ट का भी है। हालांकि लेकिन ये लो इन्टेन्सिटी का ब्लास्ट था। एक शख्स के मामूली रूप से घायल होने की भी बात सामने आ रही है। लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर फायर विभाग के मुताबिक ब्लास्ट की यह कॉल 11 बजकर 48 मिनट पर कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिली कि प्रशांत विहार इलाके में बंसी वाला स्वीट के पास तेज ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद फायर व पुलिस विभाग मौके पर पहुंची गए। हालांकि घटना की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचना विकास एवं प्रशासनिक सुधार के सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और जन-सुलभ बनाने समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में की विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचना विकास एवं प्रशासनिक सुधार के सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए : उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचना विकास एवं प्रशासनिक सुधार के सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी और उप सचिव श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 454 स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वीकृत पदों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड से भर्ती किये जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की और औपचारिकताओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीवा मेडिकल कॉलेज में कैथलैब के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रीय मरीजों को उन्नत उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही रीवा और सतना मेडिकल कॉलेज, एमवाई हॉस्पिटल इंदौर में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कैबिनेट के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन और नवीन जिलों के जिला अस्पतालों में पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। उन्होंने प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए नियमों और निर्देशों में अपेक्षित सुधार किए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स पदों पर नियुक्ति के लिए मानकों के अनुरूप प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिये। बैठक में वर्षों से निलंबित डॉक्टर्स के प्रकरण में विचार के लिए गठित विशेष समिति की बैठक आयोजित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा। बॉन्ड अवधि पूरी कर चुके डॉक्टर्स को एनओसी जारी करने और उनके दस्तावेज लौटाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के विषय पर विमर्श किया और प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये।  

MLA निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, भाजपा पर भी कसा तंज

   भोपाल  मध्यप्रदेश में विजयपुर उपचुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस नए तेवर और अंदाज में नजर आ रही है। विजयपुर में जीत के बाद अब कांग्रेस ने बीना विधानसभा पर टिका दी है। कांग्रेस ने बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता खत्म करने को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दाखिल की है। दरअसल बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव में पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गई थी और वह लगातार भाजपा के मंचों पर शिरकत करने  के साथ भोपाल में भाजपा मुख्यालय में अपनी हाजिरी लगा रही है। निर्मला सप्रे भले ही भाजपा के मंच से लेकर पार्टी दफ्तर में नजर आ रही हो लेकिन उन्होंने अपनी विधानसभा की  सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं कांग्रेस ने निर्मला सप्रे की सदस्यता खत्म करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पास याचिका लगा चुकी है, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाईकार्ट में याचिका लगाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लगा चुका है लेकिन जब इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है तब पार्टी ने हाईकोर्ट का रूख किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा बताएं कि निर्मला सप्रे उनके साथ है या नहीं। वहीं अब जब 16 दिसंबर में विधानसभा की शीतकालीन सत्र होना है तब कांग्रेस निर्मला सप्रे को लेकर काफी अक्रामक नजर आ रही है। वहीं निर्मला सप्रे के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देने के पीछे कई कारण है। निर्मला सप्रे बीना को जिला बनाने की मांग को लेकर भाजपा में शामिल हुई थी, वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए जिलों  को लेकर परिसीमन आयोग के गठन का एलान कर बीना को जिला बनाए जाने की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ऐसे में अब निर्मला सप्रे चुनाव का सामना करने से बचना चाह रही है। निर्मला को साथ नहीं बैठाएगी कांग्रेस कांग्रेस ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि बीना से विधायक निर्मला सप्रे को वे अपने साथ नहीं बैठाएंगे। कांग्रेस ने इस बात को मान लिया है कि वे अब भाजपा की सदस्य हैं। वे भाजपा की बैठकों में भी शामिल हुई हैं। 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, इसमें निर्मला को कांग्रेस सदस्य विपक्ष में अपने साथ नहीं बैठाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा सत्र से पहले 15 दिसंबर को जो विधायक दल की बैठक होगी उसमें भी निर्मला सप्रे को नहीं बुलाया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया, ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले ऊनी कंबल महीने में एक बार धोए जाते है

नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि ट्रेन के कंबल हर यात्रा के बाद साफ नहीं किए जाते। उन्होंने बताया कि यात्रियों को प्रदान किए जाने वाले ऊनी कंबल महीने में कम से कम एक बार धोए जाते हैं। इसके अलावा, बेडरोल किट में एक अतिरिक्त चादर दी जाती है, जिसे कंबल के कवर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, यह जवाब कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदोरा के उस सवाल पर आया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि यात्री स्वच्छ बेडिंग के लिए शुल्क अदा करने के बावजूद ऊनी कंबल क्यों महीने में केवल एक बार ही धुलते हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान मानकों के अनुसार, भारतीय रेल में उपयोग की जाने वाली कंबल हल्की, धोने में आसान और बेहतर गर्मी प्रदान करती हैं, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्री सुविधा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें बेहतर गुणवत्ता वाले लिनेन की खरीद, मशीनीकृत लॉन्ड्री में स्वच्छता सुनिश्चित करना, मानक मशीनों और विशेष रसायनों का उपयोग करना और धुले हुए लिनेन की गुणवत्ता जांचने के लिए ‘व्हिटो-मीटर’ का उपयोग शामिल है। रेलवे ने लिनेन की जीवन अवधि को भी कम कर दिया है ताकि नए सामान जल्दी उपलब्ध कराए जा सकें। रेलमदद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के लिए ‘वॉर रूम’ बनाए गए हैं, जहां शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होती है। मंत्री ने यह भी बताया कि बेडरोल को पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग में उपलब्ध कराया जाता है और इन्हें स्टेशनों व ट्रेनों पर स्टोर, परिवहन, लोडिंग और अनलोडिंग के लिए बेहतर तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

रावत ने उपचुनाव में हार के बाद दिया इस्तीफा, पूर्व वन मंत्री नागर सिंह चौहान बोले- मुख्यमंत्री कहेंगे तो मैं वन मंत्री का पद संभालने को तैयार

 भोपाल विजयपुर विधानसभा उप चुनाव हारे प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत के त्यागपत्र के बाद इस कुर्सी पर कुछ मंत्रियों और विधायकों की नजर है। वह अपने-अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास भी कर रहे हैं। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट की है। भूपेंद्र यादव विधानसभा चुनाव में प्रदेश के प्रभारी भी रहे हैं। पिछली सरकार में शाह के पास वन विभाग था। उधर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने भी दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की है। रावत के पहले वन विभाग भी नागर सिंह चौहान के पास ही था। रावत जुलाई में बने थे मंत्री, हार के बाद दिया इस्तीफा     आठ जुलाई को मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत यह विभाग दे दिया गया था। इस पर नागर सिंह ने नाराजगी भी जताई थी। इन भेंट-वार्ताओं को भी वन मंत्री पद की दौड़ से जोड़कर देखा जा रहा है।     उधर, बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व की कार्यशाला में शामिल होने आए नागर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, किसे कौन सा विभाग देना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अगर वह वन विभाग देते हैं तो हम संभालने के लिए तैयार हूं।     बता दें, विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में रामनिवास रावत को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 2023 मध्य प्रदेश में विधानसभा में कांग्रेस में रहते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। ‘अपनों ने हराया’ के प्रश्न पर रावत बोले- क्षेत्र में जाकर देख लो चुनाव हारने के बाद राम निवास रावत पहली बार भोपाल आए। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से भेंटकर हार के कारणों पर चर्चा की। मीडिया ने उनसे पूछा- ‘आपने कहा था, अपनों ने हराया’, इस पर रावत ने कहा- क्षेत्र में जाकर देख लो। हालांकि, आगे उन्होंने कहा समय और भाग्य से कोई नहीं लड़ सकता। आगे पार्टी की द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा- प्रदेश अध्यक्ष से किसी जिम्मेदारी के संबंध में नहीं बल्कि सौजन्य भेंट हुई है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। विदेश से लौटने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी भेंट करूंगा।

चोटिल स्टेफ़नी टेलर भारत दौरे से बाहर, डॉटिन वनडे में वापसी को तैयार

सेंट जोंस (एंटीगा) वेस्टइंडीज़ भारत के आगामी सफ़ेद गेंद दौरे पर ऑलराउंडर स्टेफ़नी टेलर के बिना जाएगी। क्रिकेट वेस्ट इंडीज की रिलीज़ के अनुसार 33 वर्षीय टेलर इस समय इंजरी से रिकवर कर रही हैं और भारत में होने वाले आगामी तीन वनडे और टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। दो वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुकीं डिएंड्रा डॉटिन ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की थी और वह अब भारत के दौरे पर वनडे में वापसी करेंगी। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मार्च 2022 में खेला था लेकिन सफ़ेद गेंद में उनका हालिया फ़ॉर्म शानदार रहा है। डॉटिन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सबसे प्रभावी खिलाड़ी थीं और इस महीने की शुरुआत में उन्होंने डब्लूबीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के ख़िलाफ़ 18 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप दल से बाहर रहने वालीं शाबिका गजनबी और रशादा विलियम्स की वनडे और टी20 दल दोनों में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज़ का वनडे और टी20 दल हीली मैथ्यूज़ (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलेन, शामिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ़्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफ़ी फ़्लेचर, शाबिका गजनबी, चिनेल हेनरी, ज़ायदा जेम्स, कियाना जोसेफ़, मैंडी मांगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक, रशादा विलियम्स  

सनराइजर्स हैदराबाद को भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा अलविदा

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को अलविदा कह दिया, इस फ्रेंचाइजी में एक दशक से अधिक समय बिताने के बाद और अपनी पूर्व आईपीएल टीम को “अविस्मरणीय और यादगार” यादों के लिए धन्यवाद दिया। भुवनेश्वर आईपीएल 2025 नीलामी के दूसरे दिन कैप्ड गेंदबाजों की सूची में शामिल थे, क्योंकि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आरसीबी के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी करेंगे, जिस फ्रेंचाइजी का उन्होंने 2009 और 2010 के अभियानों में प्रतिनिधित्व किया था। भुवनेश्वर ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बिताए अपने समय का एक संकलन वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 11 अविश्वसनीय वर्षों के बाद, मैं इस टीम को अलविदा कहता हूं। मेरे पास बहुत सी अविस्मरणीय और यादगार यादें हैं। एक चीज़ जिसे मैं अनदेखा नहीं कर सकता, वह है प्रशंसकों का प्यार जो शानदार रहा है! आपका समर्थन निरंतर रहा है। मैं इस प्यार और समर्थन को हमेशा अपने साथ रखूंगा।” भुवनेश्वर ने 2009 में आरसीबी के साथ अपना आईपीएल सफ़र शुरू किया, लेकिन अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स में जाने से पहले अपने पहले दो सीज़न में नहीं खेले। टीम के साथ तीन सीज़न बिताने के बाद, उन्होंने 2014 में सनराइजर्स में जाने का फ़ैसला किया, जहां उन्होंने एक दशक से ज़्यादा समय तक टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम के सर्वकालिक सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने लीग में 176 मैच खेले हैं और 181 विकेट अपने नाम किए हैं।  

पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल आया था, जिसमें पीएम के खिलाफ साजिश की बात कही गई थी, जांच जारी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश से जुड़े एक फोन कॉल की जांच जारी है। खबर है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल आया था, जिसमें पीएम के खिलाफ साजिश की बात कही गई थी। फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था, जिसमें कॉलर ने पीएम मोदी का जिक्र किया था। कॉलर का दावा है कि पीएम मोदी को मारने का प्लान तैयार था और हथियार भी तैयार थे। खबर है कि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करने जा रही है और कॉलर को ट्रेस कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया वह पारिवारिक कारणों के चलते परेशान नजर आ रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet