LATEST NEWS

27 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करने की मांग हाईकोर्ट में खारिज

जबलपुर मध्य प्रदेश में आरक्षण भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर दायर याचिका को जबलपुर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिका में कहा गया था कि 2023 में आयोजित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी उम्मीदवारों को 27 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर चयनित किया जाए। याचिका में अपीलकर्ता भूपेंद्र लोधी और 49 अन्य याचिकाकर्ताओं ने कहा कि भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में लिखित और शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद, मेडिकल परीक्षण के लिए 1:7 के अनुपात में चयन किया जाना था। इसके अनुसार, ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए था। हालांकि, मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था, जिसे लेकर हाईकोर्ट में मामला लंबित है। कोर्ट ने विभिन्न विभागों में 14 प्रतिशत आरक्षण देने के आदेश दिए थे, लेकिन 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक नहीं लगाई थी। याचिका में कहा गया था कि भर्ती के लिए तीन सूची तैयार की गई हैं: 87 प्रतिशत सामान्य वर्ग, और 13-13 प्रतिशत ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के लिए। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि 14 प्रतिशत आरक्षण के कारण चयन में त्रुटि हुई है और उन्होंने 27 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार करने की अपील की थी। हाईकोर्ट की युगलपीठ ने अपील खारिज करते हुए कहा कि एकलपीठ का निर्णय सही था और उसमें कोई त्रुटि नहीं है।  

चीकू खाने हो सकता है कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाव

चीकू एक प्रकार का फल है जो आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा। यह ऐसा फल होता है कि अगर इसे आप भोजन के बाद खाएगें तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसमें 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत चर्बी और बचा हुई मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। चीकू फल में अधिक मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी के साथ-साथ फास्फोरस और लौह भी होता है। इसको खानें से सेहत में कई फायदे मिलते है। जिससे कि आपको कई बीमारियों से निजात मिल सकता है। चीकू एक ऐसा स्वादिष्ट फल है। जिसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी के खतरें से बचा जा है। जानिए चीकू खाने से होनें वाले फायदों के बारें में। -चीकू में अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खानें से आंखों की समस्या से निजात मिल जाता है। -चीकू हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चीकू में अधिक मात्रा में कैल्शियम फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसको खानें से हमारें शरीर की हड्डियां मजबूत औ बढती भी है। -अगर आपको कैसंर जैसी गंभीर बीमारी से बचना है तो चीकू का सेवन करिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व के साथ-साथ विटामिन ए और सी पाया जाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुंह के कैंसर से बचाता है। -चीकू गर्भावस्था के दौरान खानें से कई फायद होते है। इससे इस समय खानें से कमजोरी और उल्टी या फिर चक्कर जैसी समस्या उत्पन्न नही होती है। क्योकि इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है। -चीकू शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल, पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता है,विटामिन सी हानिकारक मुक्त कण को नष्ट करता है। -चीकू में हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं यानी कि शरीर में होने वाले रक्त के नुकसान से भी बचाता है। इसी कारण चीकू बवासीर और जख़्म को भी जल्दी ठीक कर देता है, और इसके बीज को पीस कर उसे कीड़े के काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है। जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। -यह आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि चीकू इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो आपकी त्वचा को नमी देता है। जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। साथ ही यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद। इसके बीज का तेल सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है और बालों को बढने में भी मदद करता है। चीकू के बीज को अरंडी के साथ मिलाकर सिर की स्केल्प पर लगाने से बाल चमकदार और डैन्ड्रफ फ्री हो जाते हैं। -अगर आपको कफ की समस्या है तो चीकू आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। चीकू में एक प्रकार का खास तत्व पाए जाते हैं जिनसे श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकालकर यह पुरानी खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है। -पथरी के रोगियों के लिए भी चीकू बहुत अच्छा होता है। साथ ही इससे आपका वजन भी काफी फायदेमंद होगा। -यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है। -चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक है क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और यह झुर्रियों को भी कम कर देता है।  

अंगूठे की चोट के बाद शुभमन गिल ने फिट होने के बाद टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया

कैनबरा अंगूठे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से बाहर रहे शुभमन गिल ने फिट होने के बाद शुक्रवार को भारतीय टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। पहले टेस्ट में गिल की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की। पिछले दौरे पर उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए हालांकि टीम को उसकी जरूरत है। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया। भारत को कल से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं । किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मैने और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है। मैं बहुत खुश हूं।’ पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, ‘हर गेंद को बल्ले से पीटने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं। जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे।’ उन्होंने कहा, ‘पर्थ में हमने पिछली बार 2020-21 के दौरे पर नहीं खेला था। यह शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था।’ गिल की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल प्रभाव नहीं छोड़ सके। गिल हालांकि शीर्ष क्रम की बजाय मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं।

विवाह पंचमी पर करे केले के पेड़ की पूजा, 2 शुभ योगों का हो रहा निर्माण, मिलेगी असीम कृपा

 विवाह पंचमी महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो प्रति वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व विवाह की संस्कृति और परंपराओं को महत्त्व देता है और विवाहित जोड़ों के लिए शुभ और मांगलिक माना जाता है। हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का महत्व भगवान राम और माता सीता के विवाह के उत्सव के रूप में माना जाता है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान राम ने सीता माता से विवाह किया था। फिलहाल, इस साल के सभी व्रत-त्योहार लगभग खत्म हो चुके हैं, लेकिन साल का अंतिम त्योहार विवाह पंचमी अभी भी बाकी है, जिसकी तारिख को लेकर लोगों के मन में संशय बनी हुई है। मिथिला और नेपाल में इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन को उनकी प्रेम की अद्भुत कहानी और उनके विवाह के महत्त्व को याद करते हुए मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाने से संतान सुख, परिवार की समृद्धि और पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है। शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी 5 दिसंबर को सुबह 12 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन 6 दिसंबर सुबह 12 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार, यह त्योहार 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग का भी निर्माण होने वाला है। इसलिए यह दिन बेहद शुभ होने वाला है। शुभ योग इस साल विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर दो योग का निर्माण हो रहा है। जिनमें पहला सर्वार्थ सिद्ध योग है। तो वहीं दूसरा रवि योग्य जो की सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:18 बजे तक रहेगा। वहीं, रवि योग 5:18 से शुरू होकर अगले दिन 7 दिसंबर को सुबह 7:01 तक रहेगा।इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आता है। यह उन कन्याओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जो विवाह के योग्य है। केले के पेड़ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे करें पेड़ की पूजा     सबसे पहले आपको केले के पेड़ के आसपास की जगह साफ करनी है।     इसके बाद आप इस पर गंगा जल भी छिड़क सकते हैं।     अब इस पेड़ पर पीले रंग का धागा बांध दें।     फिर हल्दी और चंदन से तिलक लगाएं।     पूजा की शुरुआत करते हुए फूल अर्पित करें।     फिर धूप बत्ती और घी का दीपक जलाएं।     इसके बाद, भगवान श्री राम के मंत्रों का जाप करें।     पेड़ों के आसपास अक्षत, पंचामृत, सुपारी, लौंग, इलायची और अन्य पूजन सामग्री रखें।     पूजा के आखिर में केले के पेड़ की 21 बार परिक्रमा करें। जनकपुर में भव्य आयोजन हर साल जनकपुर में विवाह पंचमी के खास अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसे लेकर राम जन्म भूमि ट्रस्ट के प्रमुख संपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल इस खास मौके पर 5 लाख पर बारातियों के आने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। इस साल बारात के साथ 600 विशेष मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

शादी का लहंगा लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें

शादी एक लड़की के लिए बहुत मायने रखती है। और उसमें अपने पसंद की गहनें, मेकअप, लहंगा आदि न हो तो फिर बात ही क्या है। आज के दौर में फैशन का दौर है। छोटी सी पार्टी क्यो न हो उसमें भी पहले ड्रेस सोची जाती है कि क्या पहने। जिस लड़की की शादी हो तो फिर उसका तो पूरा हक है कि अपनी पसंद का लंहगा खरीदें। जिससे कि शादी के दिन वह बिल्कुल एक परी की तरह लगें और जिसे सभी देखते रह जाए। जब लड़कियां लहंगा खरीदने जाती है तो उन्हें समझ नही आता कि किस तरह का लंहगा खरीदें या फिर उनके ऊपर कैसा अच्छा लगेगा। कभी-कभी होता है कि ठीक तरह या अपने फेयर के रंग को लहंगा न लेने से आपको बात में पछतावा होता है कि यह लंहगा आप पर ठीक नही लगता है। अगर आप शॉपिंग करने जा रही है और लंहगा लेना है तो याद रखें खरीदते समय ये बातें जिससें लहंगा चुनते समय समस्या उत्पन्न न हो। -जब भी आप अपने लि लहंगा लेने जा रही हो तो इस बात का ध्यान रखे कि आपकी हाइट, स्किन का कलर. शारिरीक बनावट की तरह की है। क्योकि इसी से आप एक अच्छा लंहगा चुन सकती है। जिसे पहन कर आप बहुत खुबसूरत लगेगी। -अगर आपकी हाइट ज्यादा है और आप पतली है तो आप घेरदार लहंगा लें। जिससे आपकी हाइट ज्यादा नही लगेगी और आप अच्छी भी लगेगी। -लंहगा चुनते समय रंग का सबसे ज्यदा ख्याल रखा जाता है जिससे कि आप उसे पहने सो सुंदर लगे। इसीलिए अगर आपका रंग फेयर है यानी कि गोरा है तो आप किसी भी रंग का लहंगा ले सकती है। आप पर सभी रंग अच्छे लगेगे। आप चाहे तो सॉफ्ट पेस्टल, पिंक, पीच या लाइट सॉफ्ट ग्रीन कलर या फिर डार्क कलर ले सकती है। यह कलर आप पर अच्छे लगेगे। -अगर आपकी हाइट कम है यै फिर आपकी हेल्थ ज्यादा है तो आप घेरदार लहंगा के बारें में तो बिल्कुल न सोचे। क्योंकि यह आपकी हाइट और मोटापा ज्यादा दिखाएगा। साथ ही लहंगा में जो डिजाइन हो वह बारीक कढ़ाई की या फिर डिजाइन की हो। -आप लहंगा इतना भी भारी न हो कि आप उसे संभाल न सकें। अपने वजन के अनुसार ही लहंगे का चुनाव करें ताकि आप अपनी ही शादी में असहज न दिखाई दें। -अगर आपका रंग डस्की है तो आप ब्राइट कलर का लहंगा चुने। इसके अलावा आप मजेंटा, लाल, नारंगी, नीला रंग भी चुन सकते है यह आप पर खूब जंचेगा।  

सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो, तो रविवार को करें इस मंत्र से पूजा

रविवार सूर्य देव की पूजा का विशेष दिन है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य का दोष है तो इस मंत्र के साथ पूजा जरुर करनी चाहिए। सूर्य देव बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते है। जिससे सूर्य की कृपा व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही, नौकरी और भाग्य संबंधी परेशानियां भी सूर्य पूजा से दूर हो सकती हैं। हिंदू धर्म के शास्त्रों में सूर्य पूजा के लिए कई मंत्र बताए गए हैं, इन मंत्रों का जप सुबह-सुबह करना चाहिए। रविवार से शुरू करके हर रोज सूर्य मंत्रों का जप करें और सूर्य को जल अर्पित करें। ये उपाय सभी सुख प्रदान करने वाला माना गया है और सूर्य नमस्कार करने से बल, बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, ओज, पराक्रम व दिव्यता आती है। आपकी सभी परेशानियों से जल्द ही निजात मिल जाता है। जानिए रविवार के दिन किस तरह पूजा करनी चाहिए जिससे कि सूर्य भगवान जल्द ही आप पर प्रसन्न हो जाए। ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न:- रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करे इसके बाद पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं और पवित्र मन से नीचें दिए हुए सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र राष्ट्रवर्द्धन सूक्त से लिए गए है। साथ ही अपने माथें में लाल चंदन से तिलक लगाए। ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे। निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।। त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्। भूर्भुवः स्वस्त्वमोङ्कारः सर्वो रुद्रः सनातनः।। आप चाहें तो इस दूसरें मंत्र का जाप कर सकती है…. प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यम् रूपं हि मण्डलमृचोथ तनुर्यजूंषि। सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्।। या फिर इस मंत्र का जाप करे- उदसौ सूर्यो अगादुदिदं मामकं वचः। यथाहं शत्रुहोऽसान्यसपत्नः सपत्नहा।। सपत्नक्षयणो वृषाभिराष्ट्रो विष सहिः। यथाहभेषां वीराणां विराजानि जनस्य च।। इन मंत्रो का जाप करनें से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी और घर में सुख-शांति आएगी। साथ ही घर में शांति रहेगी जिससे घर में कभी धन की कमी नही होगी।  

फतेहपुर में दो भीषण सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तड़के दो भीषण सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसे शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हैं। एक हादसा बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत के चलते हुआ है। वहीं दूसरा हादसा हाईवे किनारे खड़े कंटेनर और पिकअप के बीच हुई भिड़ंत से हुआ है। इन हादसों में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसे हुई चाचा-भतीजे की मौत बता दें कि पहला हादसा कानपुर प्रयागराज हाईवे स्थित थरियांव के बिलन्दा पश्चिमी बाईपास के पास हुआ है। गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी अनिल कुमार (20) अपने 10 वर्षीय भतीजे पुष्पेंद्र के अलावा परिवार के नीरज, आयुष और श्रवण समेत 5 लोग के साथ बाइक से फरीदपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। शादी समारोह से वापस लौटते समय बाइक सवार हाईवे के बीच बने अवैध कट से सड़क पार कर रहे थे। तभी अचानक प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफारी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर दी। इस हादसे में अनिल और उसके भतीजे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार नीरज, आयुष और श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। एक साथ दो शवों को देखकर मचा कोहराम हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में एक साथ 2 दो शवों को देखकर कोहराम मच गया। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ दूसरा हादसा वहीं, दूसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित नउवाबाग के पास हुई। शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप पीछे से घुस गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि कानपुर नगर के थाना साढ़ के अरन झामी के रहने वाले अनूप (25) अपने 20 वर्षीय दोस्त गोपाल यादव निवासी हृदयखेड़ा थाना नरवल के साथ गुरुवार की रात एक बारात में शामिल होने गए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे नव्वाबाग के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डबरा में 2 घंटे में SBI का एटीएम उखाड़ ले गए चोर, मशीन दतिया में मिली, चोरों ने निकाले 9 लाख रुपये

दतिया डबरा से उखाड़ी गई एसबीआई एटीएम की मशीन शुक्रवार को दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरायटा में लावारिस हालत में पड़ी हुई पुलिस ने बरामद की है। चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि मशीन को डबरा पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम लरायटा स्थित गैस गोदाम के पास रोड किनारे बने खेत में मशीन पड़े होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। यह जगह दतिया से 10 किलोमीटर आगे चिरूला थाना क्षेत्र में आती है। मशीन के लावारिस हालत में पड़े मिलने की सूचना के बाद डबरा पुलिस को सूचना दी गई। डबरा पुलिस ने मौके से पहुंचकर एटीएम मशीन को जब्त कर लिया है। यहां बता दें कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में बुधवार-गुरुवार की रात बदमाश भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम (आटोमेटिक टेलर मशीन) कटर का उपयोग करके उखाड़ कर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब नौ लाख रुपये रखे थे। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन शाम तक पुलिस बदमाशों का पता भी नहीं लगा सकी थी। डबरा पुलिस ने बताया कि देर रात एटीएम दतिया में चिरूला टोल के पास मिला है। जिसे काटने की कोशिश की गई थी, लेकिन काट नहीं पाए। रुपये सही सलामत है इसका पता सुबह चल पाएगा। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहा पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बूथ है। यहां गुरुवार की सुबह कुछ लोग एटीएम से रुपये लेने पहुंचे तो उन्हें मशीन नजर ही नहीं आई। इसके बाद एटीएम चोरी होने की सूचना बैंक प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्वालियर से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया। बदमाशा कटर मशीन के माध्यम से एटीएम को उखाड़ कर ले गए। यशवंत गोयल, प्रभारी, डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन एवं आटोमेटिक सूचना सिस्टम खराब था। हर में मेवाती गैंग एटीएम काटने की वारदात कर चुकी है, जो कि सर्दियों में ही सक्रिय होती है। एक बार तो एकसाथ शहर के पांच एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटे थे। उस समय ग्वालियर पुलिस की टीम हरियाणा के नूह से आरोपित को पकड़कर लाई थी। यहां पूरे गांव ने पुलिस को घेर लिया था और गोलियां चलाई थी। सर्दी के समय सक्रिय होता है गिरोह: मेवाती गैंग दूसरी गाड़ियों की नंबर प्लेट लगाकर शहर में एंट्री करती है। इसके बाद एटीएम काटती है और रुपये लूटकर भाग जाती है।

एमपी नगर थाने के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो लोगों की मौत

 भोपाल शहर के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद बाइक को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाने के पास हुआ हादसा एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक क्रमांक एमपी 20 एनएम 7243 पर सवार तीन युवक थाने से चंद मीटर दूर डीबी मॉल की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पुष्प ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2336 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस के साथ-साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।

बिलासपुर की मृणमयी शुक्ला ने CGPSC परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Result) ने गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. बिलासपुर के नर्मदा नगर की मृणमयी शुक्ला ने इस परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया है. मृणमयी अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगी. यह उनका छठा प्रयास था. फिलहाल, वे राज्य वित्त सेवा में कार्यरत हैं. मृणमयी ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर बनना उनका सपना था. नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने खाली समय का सही इस्तेमाल कर पूरी लगन से तैयारी की. जानकारी के लिए बता दें कि PSC 2023 के लिए 703 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया. दरअसल, शुरुआती परीक्षा के बाद 3597 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया जिनमें से 703 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. परीक्षा कुल 243 पदों के लिए आयोजित हुई थी. टॉप-10 में कौन-कौन है? 1. रविशंकर वर्मा 2. मृणमयी शुक्ला 3. आस्था शर्मा 4. किरण राजपूत 5. नंदिनी 6. सोनल यादव 7. दिव्यांश सिंह चौहान 8. सशांक कुमार 9. पुनीत राम 10. उत्तम कुमार फर्स्ट रैंक पर कौन आया ? बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा ने पहली रैंक हासिल की है. वे फिलहाल बैकुंठपुर में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. रविशंकर ने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और बाद में प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया. 24वीं रैंक पर शिशिर द्विवेदी सरगुजा के अंबिकापुर निवासी शिशिर द्विवेदी ने 24वां स्थान हासिल किया. इंटरव्यू में कम अंक मिलने के कारण वे टॉप 10 में नहीं आ सके. शिशिर ने बताया कि वे हर दिन 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे. वे गणित में पोस्टग्रेजुएट और गोल्ड मेडलिस्ट हैं. शिशिर के माता-पिता दोनों टीचर हैं. उनकी मां ने उनकी पढ़ाई के लिए नौकरी छोड़ दी थी ताकि शिशिर को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. शिशिर का कहना है कि वह अब UPSC की तैयारी करेंगे.

कलेक्टर पहुंचे सिम्स, व्यवस्था परखने मरीजों से जाना की कैसी है सुविधा

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण गुरुवार को सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) का निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सिम्स की व्यवस्था की बारे में जानकारी न लेते हुए सीधे वार्ड पहुंचकर मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्था जानने की कोशिश की। यहां मरीजों से उन्हें मिलाजूला फीडबैक मिला। निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाकर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश कुछ ने व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया तो कुछ ने चिकित्सकीय सुविधा को और भी बेहतर बनाने की आवश्यकता बताया। इसके बाद कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने और भी जरूरी निर्देश सिम्स प्रबंधन को दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने निरीक्षण के दौरान बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाकर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डों का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। व्यवस्थाओं पर संतुष्टि मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। नियमित साफ-सफाई के निर्देश इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके बाद कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी, लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।  

दिव्यांश ने स्कूल में अधिकारियों को देखकर अफसर बनने का सपना देखा था, 7वीं रैंक की हासिल

रायपुर मेहनत का फल आखिरकार मिलता है, तो उसका अहसास सच में अद्भुत होता है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही प्रेरणादायक सफलता की कहानी की। पेंड्रा के 26 वर्षीय दिव्यांश सिंह चौहान ने तीसरी बार में सीजीपीएससी परीक्षा पास कर परिवार को गर्व महसूस कराया। उनके परिवार में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है। दिव्यांश के परिजनों के अनुसार, उन्होंने घर पर रहकर कड़ी मेहनत की, और उसी मेहनत का परिणाम उन्हें अब मिला है। बता दें कि सीजीपीएससी ने 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। दिव्यांश ने सातवां स्थान हासिल किया है। बचपन से था अफसर बनने का सपना पेंड्रा के 26 वर्षीय दिव्यांश सिंह चौहान ने 2023 की पीएससी परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपनी मेहनत का फल पाया, बल्कि अपने सपने को भी साकार किया। उनका यह सपना बचपन में ही तब पनपा था जब वे अपने माता-पिता के स्कूल में निरीक्षण के लिए आने वाले सरकारी अधिकारियों को देखते थे। इन अधिकारियों की कार्यशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने उन्हें भी अधिकारी बनने की प्रेरणा दी। दिव्यांश के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं, और इसी कारण उन्होंने शिक्षा के महत्व को अच्छे से समझा। पेंड्रा में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने रायपुर के शंकराचार्य कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उनका ध्यान प्रशासनिक सेवाओं की ओर मुड़ा, और उन्होंने पीएससी की तैयारी शुरू की। घर पर रहकर की मेहनत सबसे पहले उन्होंने बिलासपुर के कोचिंग क्लास से अपनी तैयारी की शुरुआत की, लेकिन जब महसूस किया कि घर पर ही अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, तो उन्होंने घर पर रहकर ही अपनी पूरी मेहनत लगाई। पहले साल 2021 में दिव्यांश ने 138वीं रैंक हासिल की, फिर 2022 में 225वीं रैंक मिली। हालांकि, पोस्टिंग नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने हार मानने का नाम नहीं लिया और लगातार अपने प्रयासों को जारी रखा। आखिरकार, 2023 में उनकी मेहनत रंग लाई, जब उन्होंने पीएससी परीक्षा में 7वीं रैंक प्राप्त की। उनका अगला लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनने का है, और इस दिशा में वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनका परिवार भी उनके इस लक्ष्य को लेकर काफी उत्साहित है और चाहता है कि दिव्यांश इसी पद पर कार्यरत हो। दिव्यांश के साथ ही उनकी बहन ज्योत्सना चौहान भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

क्या व्हाट्सऐप मैसेज डिलीट हो गए हैं, ऐसे वापस पाएं

कई बार व्हाट्सऐप मैसेज डिलीट होने पर हमें काफी अजीब-सा लगता है कि करीबी दोस्तों के साथ किया चैट हमेशा के लिए खत्म हो गया। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो एक खुशखबरी है। आप व्हाट्सऐप पर डिलीट हो चुके मैसेज को वापस पा सकते हैं। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे ज्यादातर यूजर्स शायद यह बात नहीं जानते होंगे कि हर सुबह 4 बजे व्हाट्सऐप आपके मोबाइल फोन के सारे मैसेज को रिस्टोर करता है। ऐसे में अगर आपसे कोई मैसेज धोखे से डिलीट हो गया है, तो आप इसको आसानी से वापस पा सकते हैं। ये है प्रोसेस…. 1. व्हाट्सऐप को अपने मोबाइल में से अनइंसटाॅल कर दें। 2. इसके बाद स्टोर से व्हाट्सऐप को दोबारा अपने मोबाइल में इंसटाॅल करें। 3. इंस्टाॅलेशन के प्रोसेस के समय यह एप्लीकेशन आपसे पुराने मैसेज रिस्टोर करने को पूछेगा। 4. अगर आप यस पर क्लिक करते हैं तो पिछले रिस्टोर तक आपके सारे मैसेज वापस आ जाएंगे। आप अपने व्हाट्सऐप को कंप्यूटर या मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते हैं… इसके लिए आपको गूगल क्रोम में व्हाट्सऐप वेब टाइप करना होगा। इसके बाद आप अपने मोबाइल में आ रहे अनुदेश को फॉलो करके व्हाट्सऐप को कम्प्यूटर या लैपटॉप से जोड़ सकते हैं। इसके बाद सभी मैसेज नोटिफिकेशन आपको आपके कम्प्यूटर या लैपटॉप पर मिलने लगेंगे। ध्यान रहे आपको फोन उस वक्त इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए। यह सुविधा अभी आईफोन यूजर्स के लिए नहीं है। एन्ड्रॉयड और विडोज फोन के यूजर्स अपनी व्हाट्सऐप चैट, फोटो और वीडियो को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप लाॅकर एप इंस्टॉल करके आप पिन डालकर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को लॉक कर सकते हैं। आईफोन यूजर्स इस सुविधा को जेलब्रेकिंग के माध्यम से इस्तेमाल कर सकते हैं।  

WTC Final की रेस में बने रहने के लिए सीरीज के साथ -साथ भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतने होंगे इतने मैच, मुश्किल है गणित

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर (शुक्रवार) से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. WTC फाइनल के लिए 5 टीमें रेस में… पर्थ टेस्ट में जीत के चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी फायदा पहुंचा. भारतीय टीम WTC टेबल में फिर से पहले नंबर पर आ गई. WTC की ताजा अंकतालिका पर नजर डालें तो इसमें फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिख रहा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें भी फाइनल की रेस में हैं. जबकि पाकिस्तान समेत चार टीमें फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. फाइनल मुकाबला जून 2025 में क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम के अब तक 15 मैचों में 9 जीत, 5 हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 61.11 प्रतिशत है. भारत को मौजूदा चक्र में 4 मैच और खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैं. उधर WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 13 मैच में 8 जीत, चार हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 57.69 है. उधर श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड चौथे, साउथ अफ्रीका पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. जबकि पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और बांग्लादेश नौवें नंबर पर है. हालांकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से आउट हो चुका है. भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी के चार में से तीन टेस्ट जीतने होंगे और एक मुकाबले को ड्रॉ कराना होगा. अगर भारतीय टीम एक भी मैच गंवाती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. भारतीय टीम अधिकतम 69.30% अंकों तक पहुंच सकती है. ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 6 में से पांच मुकाबले जीतने होंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ अपने घर पर चार और टेस्ट मैच खेलने हैं. फिर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उसे भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा करना है. श्रीलंका के लिए भी समीकरण साफ है. उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए चाारों मुकाबले जीतने होंगे. श्रीलंका फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है. न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत के खिलाफ उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के लिए समीकरण अब भी मुश्किल है. कीवी टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. यदि कीवी टीम इन तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो ही उसके लिए कुछ चांस बनेगा. साउथ अफ्रीका के लिए भी समीकरण काफी स्पष्ट है. साउथ अफ्रीकी टीम यदि चारों मैच जीत लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी. साउथ अफ्रीकी टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की भी मेजबानी करनी है. फाइनल का समीकरण (दूसरे नतीजों पर निर्भर रहे बिना) ऑस्ट्रेलिया: 6 में से 5 जीतने पर भारत: चार में 3 जीत और एक ड्रॉ श्रीलंका: चार में से चार जीतने पर न्यूजीलैंड: 3 में से 3 जीतने पर* साउथ अफ्रीका: 4 में से 4 जीतने पर बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी प्वाइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे. चूंकि प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.  

मध्य प्रदेश में दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट के बाद ठंड और कोहरे का डबल अटैक

भोपाल दिसंबर से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार तेज होंगी और ठंड व कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।दिसंबर में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम , दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र और अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। वही हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते आज से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होगी जिससे तापमान में एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     गुरुवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।     हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।     टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     भोपाल 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।     भोपाल में 6 दिन के बाद पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा। इससे पहले की छह रातों में पारा 8.8 डिग्री से 9.8 डिग्री के बीच रहा था।     इंदौर में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। इस सीजन में यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 26 डिग्री से कम रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live