LATEST NEWS

मध्यप्रदेश में डीजीपी के पद पर अब कैलाश मकवाना जिम्मेदारी संभालेंगे, यह तीसरे इंजीनियर है जो MP DGP बने

भोपाल प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना लगातार तीसरे ऐसे डीजीपी होंगे जो इंजीनियर हैं। इसके पहले सुधीर कुमार सक्सेना और विवेक जौहरी भी इंजीनियर थे। सुधीर सक्सेना शनिवार 30 नवंबर को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह कैलाश मकवाना इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मकवाना के डीजीपी बनने पर स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होगा। उसकी जगह एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स पंकज श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगे। आईपीएस अधिकारियों की वर्तमान ग्रेडिंग लिस्ट देखें तो सुधीर सक्सेना के बाद शीर्ष 10 अधिकारियों में छह इंजीनियर हैं। मकवाना ने मैनिट (पूर्व में एमएसीटी) से बीई किया है। इसके साथ ही आईआईटी से एमटेक हैं। अगले माह स्पेशल डीजी और एडीजी के स्तर पर कई अधिकारी इधर से उधर भी हो सकते हैं। मकवाना के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष पद रिक्त हो जाएगा। डीजी अजय शर्मा यहां पर किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना की जा सकती है। इसके लिए ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा के नाम की भी चर्चा है। यहां पहले से ही एक स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन एमडी के पद पर हैं। एडीजी अजाक रहे राजेश गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद इस शाखा का प्रभार स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को दिया गया है। इसी तरह से पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआइ) का अतिरिक्त प्रभार एडीजी चयन संजीव शमी के पास है। दोनों जगह किसी एडीजी को पदस्थ किया जाएगा। ईओडब्ल्यू का डीजी बनने के लिए एक स्पेशल डीजी लंबे समय से प्रयास में हैं। इसी तरह से योगेश देशमुख के एडीजी गुप्तवार्ता बनने के बाद साइबर का उनके पास अतिरिक्त प्रभार है। जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, इस दृष्टि से यहां भी किसी को पदस्थ किया जाएगा। प्रमुख सचिव अनुपम राजन पदोन्नत होकर बने एसीएस शासन के प्रमुख सचिव अनुपम राजन अब अपर मुख्य सचिव (एससएसी) के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद पर अनुपम राजन को पदोन्नति मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया। उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव अनुपम राजन के पास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार है।

पॉप-स्टार एड शीरन 2025 में छह भारतीय शहरों में करेंगे प्रदर्शन

मुंबई,  वैश्विक पॉप स्टार एड शीरन 2025 में छह भारतीय शहरों में प्रदर्शन करेंगे। एड शीरन मार्च 2024 में अपने मुंबई कॉन्सर्ट के बाद भारत के अपने अब तक का सबसे बड़ा दौरा करने वाले हैं, जहां वह अपने संगीत के साथ दिल्ली सहित छह शहरों में प्रदर्शन करेंगे।एड शीरन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ रोमांचक खबर साझा की।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, आपके खूबसूरत देश के अपने अब तक के सबसे बड़े दौरे के लिए भारत वापस आ रहा हूं। साथ ही पहली बार भूटान में भी आ रहा हूं, एक दशक में पहली बार कतर वापस आ रहा हूं और बहरीन के खूबसूरत एम्फीथिएटर में फिर से आने वाला हूं। वर्ष 2025 की शुरुआत कितनी अच्छी हो रही , आप सभी को वहां देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। भारत में 11 दिसंबर से टिकट की बिक्री, भूटान में 30 नवंबर को, कतर और बहरीन में छह दिसंबर को।’ दौरे का भारत चरण 30 जनवरी को पुणे में शुरू होगा और इसमें हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, शिलांग और दिल्ली भी शामिल होंगे। चुनिंदा कार्डधारकों के लिए प्री-सेल टिकट बुकमायशो पर नौ दिसंबर से उपलब्ध होंगे, जबकि सामान्य टिकटों की बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी। एड शीरन पुणे: 30 जनवरी यश लॉन्स में, हैदराबाद: 02 फरवरी रामोजी फिल्म सिटी में, चेन्नई: 5 फरवरी वाईएमसीए ग्राउंड में, बेंगलुरु: 8 फरवरी एनआईसीई ग्राउंड्स में,शिलांग: 12 फरवरी जेएन स्टेडियम में और दिल्ली एनसीआर: 15 फरवरी लेजर वैली ग्राउंड में प्रदर्शन करेंगे।

निर्वानच क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह वायनाड के लोगों को कभी निराश नहीं करेंगी: प्रियंका गांधी

वायनाड कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने चुनाव में जीत दिलाने के लिए निर्वानच क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह वायनाड के लोगों को कभी निराश नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी ने वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सबसे पहले मैं आप सभी को आज यहां लाने और मुझे अपना सांसद बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। आपने मुझे जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं आप सभी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं। असली मूल्य आपके प्यार और विश्वास में निहित है। संसद में आपके प्रतिनिधि के रूप में मैं आपकी आवाज को बुलंद करूंगी, आपकी समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास करूंगी और आपके विश्वासों, मूल्यों, आशाओं और आकांक्षाओं को हर दिन, अभी और हमेशा बनाए रखूंगी।” राहुल गांधी को किया धन्यवाद उन्होंने पिछले पांच वर्षों में वायनाड के लोगों के लिए किए गए कार्यों के लिए अपने भाई राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया। प्रियंका गांधी ने वायनाड में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं अपने भाई को पिछले पांच वर्षों में यहां किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह आपके उस विश्वास के कारण है कि आपने मुझ पर भरोसा किया है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं नेताओं… आपने मुझे जो प्यार दिया है उसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं।” आपको निराश नहीं करूंगी- प्रियंका गांधी प्रियंका ने आगे कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सीखने के लिए यहां आई हैं, उन्होंने कहा कि वह यहां की “समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने कहा, “मैं आपसे सीखने के लिए यहां हूं। मैं आपकी समस्याओं को गहराई से समझने के लिए यहां हूं। बेशक, मैं रात्रि प्रतिबंध, मानव-पशु संघर्ष, स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता, बेहतर शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकता के बारे में जानता हूं। लेकिन मैं हूं अब इन सबके लिए लड़ने, आपके साथ काम करने और उन्हें ठीक से समझने के लिए मैं आपके घर आऊंगी, आपसे मिलूंगी, मेरे कार्यालय के दरवाजे खुले हैं… मैं आपको निराश नहीं करूंगी।” कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 35 सालों में वह प्रचार करती रही हैं लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने चुनाव लड़ा है। प्रियंका ने कहा, “मुझे चुनाव प्रचार करते हुए 35 साल हो गए हैं और यह पहली बार है, जब मैंने चुनाव लड़ा है। इन वर्षों में, मैं इन अभियानों में लाखों लोगों से मिला हूं… मैं कहना चाहती हूं कि मुझे उनमें से हर एक याद है आप, जिन्होंने वायनाड में मेरा इंतजार किया, मुझे आपकी हर मां, बच्चे याद हैं… मुझे आपका हर एक आलिंगन, चुंबन, फूल याद हैं।” 28 नवंबर को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली कांग्रेस महासचिव ने इससे पहले 28 नवंबर को संविधान की प्रति हाथ में लेकर लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली थी। दक्षिणी राज्य के प्रतिनिधि के रूप में शपथ लेते समय प्रियंका को केरल कसावु साड़ी पहने देखा गया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को हराकर वायनाड लोकसभा सीट 4,10,931 वोटों के अंतर से हासिल की। वायनाड सीट उनके भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी, जो पहले वायनाड का प्रतिनिधित्व करते थे लेकिन इस साल के आम चुनावों के दौरान वहां से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थानांतरित हो गए।

बीसीसीआई ने पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ इनकार कर दिया, अकेला पड़ा पाकिस्तान, अंतिम फैसला लेगी आईसीसी

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहां और कैसे होगा, इस पर विवाद थम नहीं रहा। पीसीबी और बीसीसीआई के बीच भी गतिरोध जारी है और अब इसका भविष्य आईसीसी की आपात बैठक पर निर्भर है। क्रिकेट जगत में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला वैश्विक तमाशा बना हुआ है। विवाद इतना बढ़ चुका है कि आईसीसी की बैठक बार-बार स्थगित हो रही है। ये मैच न केवल क्रिकेट फैंस के लिए विशेष है, बल्कि आईसीसी के लिए राजस्व का मुख्य स्रोत भी है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी अनिश्चितता का सामना कर रही है। बीसीसीआई ने भारत सरकार की नीति का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ इनकार कर दिया है। आईसीसी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ प्रस्तावित किया है, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। आईसीसी ने इसका फैसला करने के लिए एक मीटिंग भी रखी थी, लेकिन इसके बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। भारत के साथ-साथ अब पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का मुद्दा अन्य देशों के बोर्ड ने भी उठाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अकेला पड़ गया है। क्रिकेट में भारत का अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला, और वह भी आईसीसी इवेंट में, शायद ही क्रिकेट फैंस के लिए इससे बड़ा कोई और मौका होगा। राजनीतिक तनाव और इस तथ्य को जोड़ दें कि ये दोनों टीमें आईसीसी मुकाबलों को छोड़कर कभी एक-दूसरे से नहीं खेलती हैं, तो नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला होता है। यह बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाता है! दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक अगली चैंपियंस ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी, ताकि एक और ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। हालांकि, इस बड़े इवेंट का भाग्य अधर में लटका हुआ है क्योंकि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएगा। ऐसे में आईसीसी ने 29 नवंबर को सभी बोर्ड की मीटिंग रखी थी, ताकि इस टूर्नामेंट पर आखिरी फैसला लिया जा सके। लेकिन इस मीटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से नवीन का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, परिवार में लौटी खुशियां

अम्बिकापुर सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम प्रतापगढ़ के गोयल परिवार पर तब मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा, जब पता चला कि परिवार के इकलौते सहारे नवीन जगदेव गोयल को किडनी में समस्या है और उन्हें ट्रांसप्लांट की जरूरत है। एक सामान्य परिवार के लिए अचानक इस तरह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का आना भारी है, इसके साथ ही बीमारी के साथ आता है बड़ा खर्च भी। 48 वर्षीय नवीन के परिवार में पत्नी है और उनके दो बच्चे कक्षा 7वीं और 10 वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। नवीन अपने परिवार का पालन-पोषण कपड़े और मनिहारी के व्यवसाय से करते हैं, महंगे इलाज के खर्च में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई और व्यवसाय भी बंद करना पड़ा। नवीन बताते हैं कि जब उन्होंने जांच कराया तो पता चला कि उनकी स्थिति काफी गम्भीर है और तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट करना होगा। हमारे लिए यह काफी मुश्किल समय था। उन्होंने अपना पहला चेकअप कराया जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के जी आर दोषी एंड के एम मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर में रिफर किया गया। नवीन और उनका परिवार काफी परेशान थे कि किस तरह इलाज का खर्च निकलेगा, और इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के बारे में पता चला। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से और कुछ अपने जान पहचान के लोगों से इस बारे में जानकारी ली।नवीन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई,  जिससे उनका इलाज हुआ और परिवार ने राहत की सांस ली है। अब गोयल परिवार के जीवन में फिर खुशियां लौट आई हैं, पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भारत सशक्त-राज्य मंत्री श्री लोधी

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भारत निरन्तर सशक्त होता जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका अनुसरण करते हुए प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 20 धार्मिक और सांस्कृतिक लोको का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य धार्मिक तीर्थाटन को विश्व स्तरीय बनाना है। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी काशी वाराणसी में सेंटर फॉर सनातन रिसर्च द्वारा आयोजित “शक्तिपीठ महासमागम” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रदेश में शारदा पीठ मैहर का विकास शारदा लोक और नर्मदा शक्तिपीठ का विकास नर्मदा लोक के रूप में किया जा रहा हैं। प्रदेश में स्थित दोनों ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर और ममलेश्वर का सर्वांगीण विकास किया जा रहा हैं। इसी तरह भारत में स्थित शक्तिपीठों और ज्योर्तिलिंगों को एक योजना बद्ध तरीके से पर्यटन और सांस्कृतिक सर्किट के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। ठहरने की व्यस्था, पहुंच मार्ग जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। व्यापक स्तर पर उसका प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे इन शक्तिपीठ और ज्यार्तिलिंग पर तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ेगा और हम अखण्ड भारत बनने की दिशा में प्रगतिशील होंगे। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि उनका सौभाग्य है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आने का अवसर मिला। काशी भौतिकता और आध्यात्मिकता का समागम है। काशी भारत के प्राचीनतम शहरों में से एक है। उल्लेखनीय है कि पहली बार 51 शक्तिपीठ और द्वादश ज्योतिर्लिंग के पीठाधीश्वर, संत-महात्माओं का महासमागम हुआ है। सेंटर फॉर सनातन रिसर्च का यह आध्यात्मिक समागम शिव के बारह ज्यातिर्लिंग और शक्ति के 51 शक्तिपीठ के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के पुनीत उद्देश्य से किया गया है, जिससे संपूर्ण भारतवर्ष सनातनी सुगंध से पुष्पित और सुगंधित हो सके।  

एक साथ होगा नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय चुनाव, भाजपा की बैठक में बनी सहमति

रायपुर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में एक साथ नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सहमति बनी. लेकिन महापौर और अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष होगा या अप्रत्यक्ष इस पर अभी सस्पेंस बरक़रार है. उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संबंध में सरकार जल्द फैसला लेगी. बीजेपी के बस्तर सरगुजा बिलासपुर संभाग के भाजपा सांसद, विधायक और संभाग पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष होगा कि नहीं, इस फैसले के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा. बहुत जल्द सरकार इस पर फ़ैसला लेगी. अरुण साव ने कहा कि गांव व शहरों की विकास अवरूद्ध हो गई थी. राज्य में विष्णु देव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है. हमने 11 महीने में जो काम किया है, उसको लेकर जनता तक जाएंगे. गांवों और शहरों में हुए विकास के काम को जनता तक लेकर जाएंगे. नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय चुनाव में बीजेपी की परचम लहराएगी. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बैठक हुई है. महापौर, अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष एवं त्रि स्तरीय चुनाव एक साथ होगा की नहीं इस पर चर्चा हुई है. कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक सभी इस बात पर सहमति हैं कि चुनाव एक साथ हो. बहुत ही जल्द सरकार इसको लेकर घोषणा करेगी.

कनाडा की अदालत ने मोस्‍ट वांटेड गैंगस्‍टर अर्श डल्‍ला को महज 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर दी जमानत

कनाडा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्‍ट‍िन ट्रूडो की खालिस्तानियों से दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मोस्‍ट वांटेड गैंगस्‍टर अर्श डल्‍ला को कनाडा की अदालत ने महज 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। अर्श डल्‍ला पर भारत में 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कई हत्‍याओं और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इस फैसले ने एक बार फिर कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के प्रति सहानुभूति को उजागर किया है। अर्श डल्‍ला, जो कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था, अब अपने पुराने सहयोगियों से जानी दुश्मनी बना चुका है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी 2025 को होगी। भारत सरकार अर्श डल्‍ला के प्रत्यर्पण के लिए कनाडा से बातचीत की तैयारी कर रही थी, लेकिन अदालत से जमानत मिल जाने के बाद मामला और जटिल हो गया है। कनाडा में गिरफ्तारी, फिर जमानत भारत में आतंकी गतिविधियों में लिप्त अर्श डल्‍ला को कनाडा पुलिस ने 28 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया था। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख है और पंजाब के युवाओं को कनाडा बुलाकर आतंकवाद में शामिल करने का आरोप है। पुलिस को उसके पास से कई हाईटेक हथियार भी मिले थे, जिससे उसकी आतंकवादी गतिविधियों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अर्श डल्‍ला पर आरोप है कि वह भारत में हत्‍याओं और वसूली के मामलों में भी सक्रिय रहा है और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ उसका संपर्क रहा है। भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाकर इन मामलों में उसकी जांच करना चाहती हैं। गोलीबारी और गिरफ्तारी की कहानी 28 अक्टूबर 2024 की रात कनाडा में एक गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें अर्श डल्‍ला घायल हो गया था। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने साथी गुरजंत सिंह के साथ कार में जा रहा था, तभी कार में रखी बंदूक से एक्‍स‍िडेंटली गोली चल गई। गोली डल्‍ला के दाहिने हाथ में लगी और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डल्‍ला ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी से पहले एक झूठी कहानी सुनाई थी, जिसमें उसने खुद पर हमले का दावा किया था। भारत के लिए खतरा अर्श डल्‍ला का पूरा नाम अर्शदीप डल्‍ला है और वह पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। भारत में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वह कनाडा में बैठकर भारतीय युवाओं को आतंकवादी समूहों में शामिल करता है और आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिलवाता है। भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां उसे गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तत्‍पर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई, मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर की बिटिया मुस्कान रघुवंशी को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विजय प्राप्त करने के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिटिया मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा ध्वज फहराकर मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी मुस्कान को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

नवम्बर में एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि: ऊर्जा मंत्री

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जानकारी दी कि एम.पी. ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने नवम्बर-2024 में विद्युत पारेषण की अधोसंरचना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करते हुये 2 नये पॉवर ट्रांसफार्मर सहित कुल 9 पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किये। नवम्बर माह में एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने कुल 395 एम.व्ही.ए. की ट्रांसफार्मेशन क्षमता अपने नेटवर्क में जोड़ी जिससे प्रदेश में एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 80634 एम.व्ही.ए. की हो गई है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि नवम्बर-2024 में प्रदेश में 500 एम.व्ही.ए. क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर भोपाल में स्थापित किया गया। इसके अलावा इंदौर में 315 एम.व्ही.ए. का एक ट्रांसफार्मर बदला गया। नागदा में पश्चिमी क्षेत्र का दूसरा 200 एम.व्ही.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इसके अलावा अंजाड (खंड़वा) एवं मोरार ग्वालियर में 50-50 एम.व्ही.ए. क्षमता के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किये गये।  

आरएसएस ने बांग्लादेश सरकार से कहा हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह सुनिश्चित करने की शनिवार को अपील की कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए। RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान में भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों को रोकने के लिए अपने प्रयास जारी रखे तथा उनके प्रति समर्थन में वैश्विक राय बनाने के लिए ‘जल्द से जल्द’ आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं, महिलाओं और अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हमलों, हत्याओं, लूटपाट, आगजनी और अमानवीय अत्याचार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसकी निंदा करता है।’ होसबाले ने कहा कि मौजूदा बांग्लादेश सरकार और अन्य एजेंसियां इन्हें रोकने के बजाय ​​केवल मूकदर्शक बनी हुई हैं। RSS महासचिव ने कहा, ‘बांग्लादेश के हिंदुओं के खिलाफ अन्याय और अत्याचार का एक नया दौर उभरता हुआ प्रतीत हो रहा है ताकि आत्मरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही उनकी आवाज को दबाया जा सके।’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिंदुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास को जेल भेजना बांग्लादेश सरकार का अन्याय है।’ बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह चटगांव जा रहे थे। होसबाले ने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांग्लादेश सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील करता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तुरंत बंद हो और श्री चिन्मय कृष्ण दास को जेल से रिहा किया जाए।’ RSS महासचिव ने कहा कि भारत और वैश्विक समुदाय तथा संस्थाओं को बांग्लादेश के पीड़ितों के साथ इस महत्वपूर्ण समय में खड़ा होना चाहिए तथा अपना समर्थन व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और भाईचारे के लिए यह आवश्यक है।

राज्य सरकार ने आईओए को किया मेल- हम पूरी तरह तैयार, राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित तारीख पर ही होंगे

देहरादून. राज्य सरकार ने कहा है कि 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच ही कराए जाएंगे। बीते 24 नवंबर को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 15 फरवरी से दो मार्च के बीच खेल कराने के लिए पत्र भेजा था, जिससे असमंजस की स्थिति बनी। इस पर शुक्रवार को राज्य की ओर से आईओए को स्पष्ट कर दिया गया कि उत्तराखंड पूर्व प्रस्तावित तारीखों में ही राष्ट्रीय खेल के गौरवपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने आईओए को ई-मेल से भेजा है, वहीं विशेष प्रमुख सचिव, खेल अमित सिन्हा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आईओए की चेयरमैन पीटी ऊषा से मुलाकात करके भी राज्य का पक्ष रखा। माना जा रहा है कि शनिवार तक आईओए का भी जवाब आ जाएगा। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि असमंजस को खत्म करने के लिए दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भी बैठक हुई थी, जिसमें तय हुआ कि राज्य पूर्व निर्धारित तारीख पर ही खेलों की मेजबानी करेगा।

SSP ने बैंक सुरक्षा और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने बैंक मैनेजरों और अधिकारियों के साथ की बैठक

रायपुर  SP डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आज सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में विभिन्न बैंकों के ब्रांच मैनेजरों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान शहर में बैंक सुरक्षा और साइबर अपराध रोकने के उपायों पर चर्चा की गई. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और थाना प्रभारी रोहित मालेकर भी मौजूद रहे. बैठक के प्रमुख बिंदु: 1. बैंक सुरक्षा उपाय:     बैंकों में अलार्म सिस्टम हमेशा चालू रखने और समय-समय पर इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए.     प्रत्येक बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनिवार्यता सुनिश्चित करने और उनके हथियारों का सत्यापन कराने की बात कही गई.     बैंकों और एटीएम बूथ में फायर सिस्टम चालू हालत में रखने, सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था और नियमित बैकअप डेटा बनाए रखने की हिदायत दी गई. 2. पुलिस सहयोग:     अपराध संबंधी जानकारी और एटीएम बूथ की फुटेज पुलिस को त्वरित उपलब्ध कराने को कहा गया.     संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में देने की अपील की गई. 3. केवाईसी अपडेट और वेरिफिकेशन:     ग्राहकों के केवाईसी (KYC) को मजबूत करने और इसे फिजिकल वेरिफाई करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. 4. संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर:     बैंक या एटीएम में मुंह ढककर प्रवेश करने वालों को रोकने के लिए गार्ड को सख्त निर्देश दिए गए. 5. फ्रॉड और ठगी रोकथाम:     साइबर ठगों द्वारा डिजिटल ठगी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने और ठगों के खातों को होल्ड करने की प्रक्रिया तेज करने की बात कही गई.     फ्रॉड मामलों में पीड़ितों के खाते में धनराशि वापस कराने के लिए बैंकों से सहयोग मांगा गया. 6. ग्राहकों की सुरक्षा:     साइबर ठगी का शिकार ग्राहक बैंक पहुंचते हैं, तो उनकी हरसंभव मदद करने और तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया. पुलिस-बैंक समन्वय की पहल बैंक के ब्रांच मैनेजरों को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नवीन कार्य योजना तैयार कर ठगी सहित अन्य प्रकरणों में कार्य करते हुए जानकारियों का त्वरित आदान-प्रदान कर अपराधों को रोकने, पुलिस और बैंक मिलकर कैसे किसी अपराधी को पकड़ सकती है, कैसे किसी भी पीड़ित का पैसा त्वरित वापस कराया जा सकता है, इसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है, इसके संबंध में चर्चा किया गया.

नई एसपी सरिता डोभाल ने संभाली कमान, मस्जिद विवाद के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाने की है सामने चुनौती

देहरादून. मस्जिद विवाद के बीच एसपी अमित श्रीवास्तव के तबादले के बाद शासन ने यहां सरिता डोभाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जो कि राज्य गठन के बाद 19वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनके लिए यहां चार माह से चल रहे मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। उन्होंने आज शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि सरिता डोभाल प्रांतीय पुलिस सेवा की 2005 बैच की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह देहरादून सहित हरिद्वार में एसपी देहात के रूप में सेवा कर चुकी हैं। उत्तरकाशी जनपद में नियुक्ति से पूर्व वह एसपी रेलवे के रूप में तैनात थीं। दूसरी महिला पुलिस अधिकारी जनपद गठन के बाद वह दूसरी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें सीमांत जनपद में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय वर्ष 1995 से 98 तक आईपीएस तनुजा श्रीवास्तव उत्तरकाशी में एसपी रह चुकी हैं। राज्य गठन के बाद वर्ष 2016 में विमला गुंज्याल एक माह के लिए एसपी के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था पर चार्ज पर रहीं थी। सरिता डोभाल के पदभार ग्रहण करते ही सबसे बड़ी चुनौती होगी जिले में मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखना। क्योंकि एक दिसंबर को कई संगठनों ने महापंचायत का एलान किया है। इसके साथ ही जनपद में नशे के कारोबार को रोकना भी प्रमुख चुनौती होगी। एसपी अमित श्रीवास्तव को दी गई विदाई इधर, पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी अमित श्रीवास्तव को अधिकारियों और जवानों ने विदाई दी। इस दौरान सीओ सुरेंद्र भंडारी ने उनके कार्यों के अनुभवों को साझा किया। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस दृढ़ संकल्पित टीम है। जिससे हमें हमेशा समाज के असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।

बेस्टसेलर द किडनी स्कैम का निर्माण करेंगी प्रभलीन संधू

मुंबई,  प्रभलीन संधू आगामी फिल्म बेस्टसेलर: द किडनी स्कैम का निर्माण करेगी। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित, फिल्म बेस्टसेलर द किडनी स्कैम भारत के सबसे बड़े मानव अंग तस्करी रैकेट के उजागर होने की दिलचस्प सच्ची घटनाओं को उजागर पर आधारित है। प्रभलीन संधू इस फिल्म का निर्माण करेंगी। फिल्म बेस्टसेलर: द किडनी स्कैम की कहानी तीन युवा मेडिकल कॉलेज के छात्रों की है, जिन्हें सड़क के बीच में एक गरीब रिक्शा चालक मिलता है, जिसके घाव गहरे हैं। उन्हें नहीं पता था कि वे भारत के सबसे बड़े किडनी घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले हैं। गरीब पीड़ितों की मदद करने के लिए, कीर्ति, राहुल और गुरकीरत अपने कॉलेज के अधिकारियों, प्रमुख डॉक्टरों और यहां तक कि राजनेताओं से भी संपर्क करते हैं। जब उनमें से किसी से भी मदद की कोई उम्मीद नहीं होती है, तो उन्हें आखिरकार एक साहसी वकील से मदद मिलती है। अपनी जान को खतरे में डालने, सबूतों को गायब करने और अपने परिवारों पर मंडराते खतरे के बीच, क्या वे अंत तक लड़ने का साहस कर पाएंगे? क्या एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी उन्हें इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकालने में मदद करेगा यह देखना काफी रोचक होगा। प्रभलीन संधू ने कहा, यह हाल के समय की सबसे प्रासंगिक, महत्वपूर्ण और डरावनी कहानियों में से एक है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हम ऑलमाइटी मोशन पिक्चर में इस महत्वपूर्ण पुस्तक को प्राप्त करने के लिए उत्साहित हैं। जल्द ही कहानी पर काम शुरू हो जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet