LATEST NEWS

हुआवेई ने खुद का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS किया लॉन्च

नई दिल्ली चाइनीज टेलिकॉम कंपनी हुआवेई ने खुद का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS लॉन्च किया है, जिससे गूगल और ऐपल को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। दरअसल मौजूदा वक्त में दुनिया में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन Apple बेस्ड iOS और Google बेस्ड एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। हालांकि चीन की टेक कंपनी Huawei की ओर से नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है, जिससे ऐपल और गूगल के दबदबे को कम किया जा जा सकता है। साल 2025 तक चीन की ज्यादातर नई डिवाइस में होगा HarmonyOS ऐसा माना जाता है कि हुआवेई का नया ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि यह यूएस और चीन के रिश्तों के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर Huawei Mate 70 और Mate X6 फोल्डेबल स्मार्टफोन और नए MatePad Pro टैबलेट को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ रिचर्ज यू ने कहा है कि यह अभी शुरुआत है। उन्होंने दावा किया है कि हुआवेई की सभी डिवाइस 2025 तक HarmonyOS Next ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हुआवेई स्मार्टफोन कंपनी ने बनाया खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम बता दें कि अमेरिका की तरफ से लगातार हुआवेई पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अभी तक हुआवेई की मजबूरी रही है कि उसे अमेरिकी बेस्ड कंपनी गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड स्मार्टफोन बनाना होता था। ऐसे में हुआवेई पूरी तरह से अमेरिकी तकनीक से स्वतंत्र होना चाहती थी। यही वजह है कि चाइनीज कंपनी हुआवेई ने खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किया है, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों से बचा जा सके। वैसे तो हुआवेई ने गूगल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम से साल 2019 से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। हुआवेई लॉन्च कर रही इनोवेटिव स्मार्टफोन हुआवेई की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी तेजी से काम कर रही है। इसमें फोटो एडिटिंग टूल जैसे फीचर्स शामिल हैं। हुआवेई ने अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद बीते कुछ साल में चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट में तेज ग्रोथ दर्ज की है। साथ ही कई इनोवेटिव स्मार्टफोन को पेश किया है। हुआवेई की ओर से ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है।

समुद्र तट के करीब पहुंचा भयंकर चक्रवात ‘फेंगल’, भारी बारिश के बीच चेन्नई एयरपोर्ट बंद

नई दिल्ली चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट को भी बंद करना पड़ा है। इंडिगो समेत कई एयरलाइन्स ने कहा है कि कुछ समय के लिए उनका ऑपरेशन बाधित हो रहा है। तेज बारिश और जलभराव के मद्देनजर शाम 7 बजे तक चेन्नई एयरपोर्ट बंद रहेगा। तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे उपनगरीय क्रोमपेट में सरकारी अस्पताल परिसर के कुछ हिस्से समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य आपातकालीन केंद्र में शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि सभी एहतियाती कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं और उन क्षेत्रों के लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं जहां अधिक नुकसान होने की आशंका है तथा लोगों को भोजन भी वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। ग्रेटर चेन्नई निगम के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों समेत 22,000 कर्मचारी काम पर हैं और 25-एचपी (हॉर्सपावर) और 100-एचपी समेत विभिन्न क्षमताओं के कुल 1,686 मोटर पंप इस्तेमाल में हैं। ट्रैक्टर पर लगे 484 पंप और 100-एचपी क्षमता वाले 137 पंप लगाए गए हैं। जीसीसी ने कहा कि 134 स्थानों पर जलभराव से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है और तूफान के कारण गिरे नौ पेड़ों में से पांच को हटा दिया गया है। कुल 22 उपमार्गों में से 21 में यातायात सुचारू है। गणेशपुरम उपमार्ग को रेलवे पुल के काम से संबंधित कार्यों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था। निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया। ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए। सड़कें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य द्वारा संचालित परिवहन निगमों ने चेन्नई और आस-पास के इलाकों में सीमित सेवाएं संचालित कीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई मंडल के सभी उपनगरीय खंडों में ईएमयू ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक कम आवृत्ति के साथ संचालित होंगी। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन (एक्सप्रेस/सुपरफास्ट सहित) सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं लेकिन इनमें कुछ देरी हुई है। चेन्नई मेट्रो रेल ने कहा कि उसकी सेवाएं सुचारू रूप से चालू हैं और इसने लोगों को उन खास स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्रों के बारे में सूचित किया जहां पानी भरने की आशंका है। समुद्र में लहरें बहुत तेज हैं, इसलिए पुलिस ने मरीना और मामल्लपुरम सहित प्रसिद्ध समुद्र तटों तक पहुंच को अवरुद्ध करने के लिए अवरोधक लगाए हैं। सरकारी दुग्ध आपूर्ति ‘आविन’ प्रभावित नहीं हुई और अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य है। सरकार ने पहले ही 30 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों से अनुरोध किया था कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। मौसम कार्यालय की ओर से चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरा, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और उत्तरी तटीय तथा कावेरी डेल्टा जिलों, आंतरिक जिलों सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं सुबह चार बजे से अब तक, उत्तर चेन्नई के एन्नोर में अधिकतम 13 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर और उपनगरों में कई स्थानों पर 10 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश की तीव्रता चक्रवात के आज शाम तक पहुंचने तक जारी रहने के आसार हैं।

मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर खा लिए 38 हजार के मुर्गे

बिलासपुर मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही उसने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है। 12 लाख रुपये लोन का आवेदन मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले रूपचंद मनहर किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआइ मस्तूरी में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी। कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए। किसान नेअपनी शिकायत में बताया कि उक्त प्रबंधक के द्वारा बैंक लोन में राशि का कमिशन 10 प्रतिशत मांगा गया था उस राशि को मै मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूँ एवं पुनः लोन देने के बहाने हर शनिवार को देशी मुर्गा खाया गया है जिसका राशि 38,900 / अड़तीस हजार नौं सौ रूपये का मुर्गा खा गया है जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है नही मुझे लोन दे रहा है। किसान ने इस बीच हर शनिवार को बैंक का मैनेजर देसी मुर्गा मंगाता था। किसान गांव से देसी मुर्गे लाकर मैनेजर को देता था। इससे किसान परेशान हो गया। उसने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की है। किसान ने कलेक्टर के नाम सौंपे अपने शिकायत में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है। बैंक के सामने अत्मदाह कर लूँगा पीड़ित रूपचंद मनहर ने कहा कि उक्त प्रबंधक के द्वारा मुझे कुल राशि वापस प्रदान नही किया जाता है तो मै दिनांक 02/12/ 2024 से 06/12/ 2024 तक मुख हड़ताल में बैठूँगा इसके बाद भी मेरा उक्त राशि व लोन वापस नही करेगा तो मै 12 बजे किटनाशक पीकर व पेट्रोल छिड़क कर बैंक के सामने अत्मदाह कर लूँगा। जिसकी जिम्मेदारी एस.बी.आई. बैंक शाखा मस्तूरी प्रबंधक सुमन कुमार चौधरी की होगी। पीड़ित रूपचंद मनहर ने एसडीएम से निवेदन करते हुए कहा कि मुझे भुख हड़ताल में जाने से पहले उक्त राशि एवं लोन दिलाई जावे ।

रघु राम ने ‘रोडीज’ छोड़ने के 11 साल बाद किया खुलासा

मुंबई रिएलिटी शो ‘रोडीज’ बहुत पॉपुलर रियलिटी शो है. इसमें पहले रघु राम जज के तौर पर नजर आते थे. आज भी कंटेस्टेंट्स को डांटने और सख्त अंदाज में बात करने वाले कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. वहीं, अब हाल ही में रघु राम ने 11 साल बाद शो क्यों छोड़ा इसका खुलासा किया है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में रघु राम ने बताया कि उस समय उनका व्यवहार ऐसा था, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती थी, लेकिन वे बस अपनी नौकरी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वे ये नहीं जानते कि वो सही थे या गलत. अगर लोग उन बातों के लिए उनसे नफरत करते हैं, तो वो इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे. रघु राम ने बताया कि उम्र के साथ दबाव महसूस होता है और ऐसा ही उनके साथ भी हुआ. इसी दबाव और बढ़ती दखलअंदाजी की वजह से उन्होंने और राजीव ने रोडीज़ छोड़ने का फैसला किया. लोगों पर चिल्लाने को कहते थे मेकर्स रघु राम ने आगे बात करते हुए बताया कि शो में उन्हें लोगों पर चिल्लाने के लिए कहा जाता था. ये ऐसा था जैसे आपको उनकी शर्तों पर काम करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि ये एक्सपीरियंस अच्छा था, क्योंकि इससे सफलता मिलती थी, लेकिन आप खुद को खो देते हैं. रघु राम ने बताया कि आज का ‘रोडीज’ मेकर्स की सोच के हिसाब से है, लेकिन वे इसे ऐसा नहीं चाहते थे. उन्होंने ये भी कहा कि उनका ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व उनकी पर्सनल लाइफ और समाज में हो रही चीज़ों का रिफ्लेक्शन था. शेयर किया शो का एक खास किस्सा रघु राम ने आगे बताया कि उनकी इमेज हमेशा गुस्से वाले इंसान की बन गई थी, जबकि वे लोगों से वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा लोग उनसे करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे उसी तरह पेश आऊंगा जैसे आप मुझसे. अगर कोई पहले से परेशान है, तो हम उससे प्यार से बात करेंगे’. उन्होंने रोडीज 9 के एक खास पल को याद किया, जहां एक कंटेस्टेंट, राजू बाबू चौधरी, जो वड़ा पाव का स्टॉल चलाता था, ने उनसे कहा, ‘सर, प्लीज एक बार मुस्कुरा दीजिए. मैं गरीब परिवार से हूं. अगर आप डांटेंगे तो डर जाऊंगा’. ये सुनकर रघु ने उसे गले लगा लिया था.

CM यादव ने देश के 40 विशेष पर्यटन स्थलों को विश्व के पर्यटन स्थलों भांति की विकसित करने PM मोदी का आभार माना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 40 विशेष पर्यटन स्थलों को विश्व के पर्यटन स्थलों भांति की विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए आभार माना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 हजार 295.76 करोड़ की राशि देश के 40 चिन्हित पर्यटन स्थलों के लिए स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण से ये स्थल देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थलों के लिए निर्धारित मापदंड के लिए पर्यटन स्थलों के रख-रखाव एवं पर्यटकों के लिए संपूर्ण गाईड, कैफ़ेटरिया रहने के लिए होटल, गेस्ट हाउस आदि की व्यवस्था का होना आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा देश के 23 राज्यों के 40 पर्यटन स्थलों में से मध्यप्रदेश की धार्मिक एवं पावन नगरी ओरछा ए मेडिएबल स्प्लेन्डर एवं भोपाल में इंटरनेशनल सेंटर फॉर एम.आई.सी.ई को विश्व स्तरीय आईकॉनिक सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन स्थल के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या से पर्यटन उद्योग और उससे जुड़े छोटे-बड़े उद्योग एवं स्थानीय बाजार भी लाभान्वित होते हैं। इस योजना में राज्यों के प्रतिष्ठित पर्यटन केन्द्रों के विकास, ब्रांडिंग और विश्व व्यापार स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे निश्चित ही पर्यटन, रोजगार, बाजार, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही भारत की गौरवशाली संस्कृति एवं परंपरा का भी प्रसार होगा।  

जीजी फ्लाईओवर का मैनिट के एक्सपर्ट और ट्रैफिक के अधिकारियों ने किया मुआयना, 100 मीटर की दूरी से लेना पड़ रहा यू-टर्न

भोपाल  शहर की जनता जिस जीजी फ्लाईओवर के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उस ब्रिज की गलत डिजाइन अब ट्रैफिक पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गई है। दरअसल ब्रिज का भोपाल हाट की तरफ का बना हुआ हिस्सा सुरक्षित यातायात के मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इसलिए ब्रिज के शुरुआती हिस्से को तोड़कर दोबारा नए सिरे से बनाया जाएगा। ताकि भोपाल हाट की तरफ से चौराहे की तरफ जाने वाले ट्रैफिक और ब्रिज से नीचे की तरफ आने वाले वाहन चालक सुरक्षित आवाजाही कर सकें। चूंकि ब्रिज के बनने के बाद उक्त चौराहे पर पांच रास्ते निकल रहे हैं। ऐसे में पांच रास्तों के लिए अलग-अलग ट्रैफिक सिग्नल लगा पाना ट्रैफिक पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। इसको ध्यान में रखकर फिलहाल चौराहे पर बड़ी रोटरी बनाई जाएगी। साथ ही भोपाल हाट की तरफ से आने वाले ट्रैफिक और ब्रिज से नीचे उतरने वाले ट्रैफिक के लिए अलग-अलग सिग्नल लगने की प्लानिंग चल रही है। हालांकि यह प्लानिंग कितनी कारगर साबित होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल ब्रिज की गलत डिजाइन की वजह से ट्रैफिक पुलिस यातायात क्लियरेंस नहीं दे रही है। ज्ञात हो कि शुरुआत में ही ब्रिज का डिजाइन विवादों में रहा, लेकिन विभाग के इंजीनियर इससे नकारते रहे और आज स्थिति बिगड़ चुकी है। अब एक्सपर्ट ब्रिज के शुरुआती हिस्से को तोड़ने की बात कह रहे हैं। ताकि कुछ हद तक ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सकता है। इस पर विचार मंथन चल रहा है। डिवाइडर बना अड़ंगा गणेश मंदिर की तरफ की साइट अब क्लियर हो चुकी है। यहां भी ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित यातायात मानकों के तहत बीच में डिवाइडर बनाने के लिए कहा था। पीडब्ल्यूडी ने डिवाइडर बनाकर गणेश मंदिर की तरफ से जो वाहन चालक अरेरा कालोनी की तरफ मुड़ जाते थे। वह अब 100 मीटर दूरी से यानी वीर सावरकर सेतू का पूरा चक्कर लगाने के बाद हबीबगंज अंडरब्रिज से होकर अरेरा कलोनी, 1100 क्वार्टर पहुंच पाते हैं। पूर्व में गणेश मंदिर की तरफ से ही वाहन चालक अरेरा कालोनी वाले क्षेत्र से होकर अपने ज्ञातव्य तक आसानी से पहुंच जाते थे। 80 मीटर बचा आरईवाल का काम गायत्री मंदिर की तरफ ब्रिज के किनारों पर बनाई जा रही आरईवाल का काम 80 मीटर का बचा हुआ है। इस काम के पूरा होने के बाद ब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल ब्रिज का यही हिस्सा है, जहां निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है। ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहले कोलार पाइप लाइन का हवाला देकर इस काम में देरी की बात कह रहे थे, लेकिन पाइप लाइन को हटे हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी तक यहां आरईवाल का काम पूरा नहीं हुआ। नियंत्रित रफ्तार से चलेंगे वाहन गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और मैनिट के एक्सपर्ट सिद्धार्थ रोकड़े ने ब्रिज पर यातायात मानकों का जायजा लिया था। इस दौरान ब्रिज पर जगह-जगह लगाए गए ट्रैफिक पुलिस के संकेत उन्होंने देखे। सिद्धार्थ रोकड़े ने बताया कि ब्रिज पर टू व्हीलर की स्पीड अधिकतम 60 और जंक्शन पर न्यूनतम गति 30 की रहेगी। ब्रिज का निरीक्षण किया है, भोपाल हाट की तरफ से ब्रिज से नीचे उतरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए वहां बड़ी रोटरी की अनुशंसा की है। सुरक्षित यातायात के लिए ब्रिज का शुरुआती हिस्से को तोड़ने की भी अनुशंसा की है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया है। – सिद्धार्थ रोकड़े, प्रोफेसर, मैनिट ट्रैफिक पुलिस ने मैनिट के एक्सपर्ट के साथ ब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने कुछ बातें बताई हैं उस आधार पर काम होगा। यह फिलहाल नहीं बता सकते कि ब्रिज का शुभारंभ कब होगा। – जावेद शकील, सहायक यंत्री, पीडब्ल्यूडी, भोपाल

भाजपा ने ऑडियो जारी करते हुए उत्तम नगर के विधायक पर गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली का आरोप लगाया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को तीन ऑडियो जारी करते हुए उत्तम नगर के विधायक पर गैंगस्टर के साथ मिलकर वसूली का आरोप लगाया है। नरेश बालियान ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह मामला कई साल पुराना है और फर्जी है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने इसे गलत, ट्रैप और धमकी बताते हुए चैनलों से हटवाया था। कथित ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। गौरव भाटिया और वीरेंद्र सचदेवा ने एक ऑडियो क्लिप को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाते हुए कहा कि ऐसे तीन ऑडियो उनके पास हैं जिन्हें सार्वजनिक किया जा रहा है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा, ‘ हम ऑडियो क्लिप जारी कर रहे हैं जो आम आदमी पार्टी के वसूली करने वाले विधायक नरेश बालियान की एक गैंगस्टर के साथ बातचीत है। ऐसा व्यवहार है जैसे एक माता के दो भाई। एमएलए बोल रहा है कि फलाना बिल्डर है इससे रुपए वसूल लें और साठगांठ देखिए ऑडियो क्लिप में बिलकुल स्पष्ट है। अंदर डर भी है कहते हैं कि दूसरे फोन पर बात करते हैं, सिग्नल में बात करते हैं, पकड़े ना जाएं। बिल्डर से कहा जा रहा है कि हवाला के माध्यम से रुपए बांट लेंगे आपस में।’ भाजपा ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब एक दिन पहले ही विधानसभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला किया था। गौरव भाटिया ने कहा कि अराजक पार्टी को समझना होगा कि आपको जनता ने इसलिए नहीं चुना है कि कभी आप शराब घोटाला करें और कभी वसूली रैकेट चलाएं। भाटिया ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता है, क्योंकि कुछ समय पहले भी नरेश बालियान का एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें इसी तरह की वसूली कर रहे थे। यह दूसरी बार है। मतलब यह एक सिंडिकेट है। गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली की जनता आज त्रस्त है और बदलाव की बेला है। गुंडों और अपराधियों का कुछ दिन का खेला है। उन्होंने मांग की कि नरेश बालियान को पार्टी से निष्कासित किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। नरेश बालियान ने क्या कहा? बालियान ने भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘माननीय हाईकोर्ट कोर्ट ने खुद इसे गलत और ट्रैप और धमकी बताते हुए सभी चैनलों से इस फर्जी खबर को हटवाया था, ये कई साल पुराना मामला है , जब केजरीवाल जी ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुरानी फर्जी खबर लेकर आए हैं, माननीय कोर्ट ने न्यूज चैनलों को फटकार लगाते हुए वीडियो हटवाया था , बाकी तुम्हें ऐसे देख कर मजा आ रहा है, कुछ काम धाम कर लिए होते तो आज कुछ फर्जी करने की जरूरत नहीं होती। करते रहो मुझे मजा आ रहा है, मनोरंजन हो रहा है। पुलिस तुम्हारी , CBI तुम्हारी और भौंक भी रहे हो तुम। आप विधायक ने 2023 की एक खबर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘भाजपा के कुकर्मियों ये कोर्ट का आदेश पढ़ लो तुम्हारे मनोहर कहानियों की खबर पर, और अपनी बकवास चालू रखो और मनोरंजन करते रहो, इस बार 3 सीट भी तुम्हे नहीं लाने देंगे।’ नजफगढ़ ड्रेन में नाक डुबा लो।’

सीरिया के शहर में विद्रोहियों ने किया कत्लेआम, एक और मुस्लिम देश में शुरू हो गया युद्ध, भागने लगी सेना

सीरिया दुनिया के खूबसूरत शहरों में गिने जाने वाले सीरिया के अलेप्पो शहर में इस्लामिक संगठन हयात तहरीर अल शाम (HTS) ने कत्लेआम मचा दिया है। आठ साल बाद एक बार फिर इस्लामिक कट्टरपंथी गुट ने शहर पर हमला करके कब्जा कर लिया है। इसके बाद सीरिया की बशर अल असद सरकार ने अलेप्पो की सड़कों और एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। 2016 में ही अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ा गया था। अचानक विद्रोही शहर के केंद्र तक घुस गए और कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। विद्रोहियों की ताकत के आगे एक बार फिर असद की सेना कमजोर साहित हो रही है। सीरिया को भरोसा रहता था कि जरूरत पड़ने पर उसे ईरान औऱ रूस से मदद मिलेगी। ईरान इजरायल के खिलाफ औऱ रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में ही व्यस्त है। इसका फायदा उठाकर विद्रोहियों ने हमला एक बार फिर कर दिया। एचटीएस का दावा है कि उसने अधे से ज्यादा अलेप्पो पर कब्जा कर लिया है। सीरिया 2011 से ही गृह युद्ध की चपेट में है। बताया जा रहा है कि सीरियाई शासन की मदद के लिए दो दिनों में गोला-बारूद और हथियार पहुंच सकते हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि असद प्रशासन ने सेना को विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से सुरक्षित निकलने का आदेश दे दिया है। बता दें कि तुर्की इन विद्रोहियों के साथ खड़ा है। अलेप्पो को सीरिया की सांस्कृतिक और आर्थिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। अब यहां पैदा हुए हालात मध्य एशिया में तनाव की एक नई वजह बन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक विद्रोही गुटों ने सीरियाई सरकार के 40 से ज्यादा सैन्य अड्डों पर कब्जा कर लिया है। 2011 में अरब क्रांति के बाद सीरिया में गृह युद्ध शुरू हुआ था। बशऱ अल असद के साथ लोकतंत्र के समर्तकों ने 2000 में ही विरोध शुरू कर दिया था। फ्री सीरियन आर्मी नाम के विद्रोही गुट ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसमें अमेरिका, रूस, ईरान और सऊदी अरब भी शामिल हो गए। इसके बाद यहां आईएसआईएस ने भी पैर पसारे। एक दशक तक चले गृह युद्ध में 3 लाख लोग मारे गए थे। इसके बाद 2020 में सीजफायर का समझौता हुआ था।

दवा कारोबारी से 75 हजार की मांगी रिश्वत, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीजीएसटी के दो अफसरों को CBI ने पकड़ा

रायपुर. सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे. जानकारी के मुताबिक मिंज और मलिक ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की ​पेनल्टी का डर दिखाया. इसके सेटलमेंट के लिए उसने पहले 75 हजार रुपए मांगे थे. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला मौका है, जब सीजीएसटी अफसरों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सीखे आनंद के तरीके

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और वेयर हाउसिंग के अधिकारियों ने 28 से 30 नवंबर तक वाल्मी भवन में आनंद संस्थान के प्रशिक्षकों से आनंदित रहने के तरीके सीखे। प्रशिक्षण में “स्वयं की स्वयं से मुलाकात”, “पॉवर ऑफ साइलेंस” का अनुभव एवं जीवन को आनंददायक बनाने के तरीकों को सिखाया गया। समापन सत्र में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी और आनंद संस्थान के निदेशक प्रवीण गंगराड़े भी शामिल हुए। प्रशिक्षण में लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण रामसहाय यादव, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, मुकेश कामले और कमलकान्त द्वारा दिया गया।  

औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने कहा, ‘गृह विभाग शिवसेना को मिलना चाहिए

मुंबई शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने महाराष्ट्र की नई सरकार में पार्टी के लिए गृह विभाग की मांग रखी है। उन्होंने दावा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। शिरसाट ने कहा कि शिंदे की सकारात्मक छवि और उनकी शुरू की गई योजनाओं पर गौर करने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें सीएम के तौर पर ढाई साल और मिले होते तो वह और ज्यादा योगदान देते। औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने कहा, ‘गृह विभाग शिवसेना को मिलना चाहिए। यह विभाग आमतौर पर उपमुख्यमंत्री के पास होता है। अगर मुख्यमंत्री गृह विभाग को संभालते हैं तो यह सही नहीं है।’ निवर्तमान सरकार में गृह विभाग देवेंद्र फडणवीस के पास है। संजय शिरसाट का बयान महायुति के सहयोगी दल भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच मतभेद को उजागर करता है। महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट जीती हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि वह अगले मुख्यमंत्री के नाम के लिए भाजपा नेतृत्व के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे और कोई रुकावट पैदा नहीं करेंगे। शिवसेना के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सरकार के गठन को लेकर किए गए विचार-विमर्श के दौरान गृह विभाग की मांग की। ‘संख्या बल के आधार पर मुख्यमंत्री पद की मांग’ सूत्रों ने कहा कि भाजपा अपने संख्या बल के आधार पर मुख्यमंत्री पद मांग रही है और शिवसेना इससे खफा है। शिरसाट ने कहा, ‘शिंदे को महायुति सरकार का चेहरा बनाकर भाजपा को निश्चित रूप से फायदा हुआ। भाजपा या एनसीपी, मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों को मनाने के प्रयास में शामिल नहीं थी। शिंदे ने ही इसका जिम्मा लिया। उन्होंने मराठा आरक्षण भी दिया, इसलिए उनके लिए समर्थन कई गुना बढ़ गया।’ उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाएं पहले भी थीं, लेकिन शिंदे ने उन्हें नया जीवन दिया। शिरसाट ने आरोप लगाया कि राकांपा प्रमुख अजित पवार ने महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाया और इसका असर चुनाव में भी देखा। शिवसेना नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे की आम आदमी वाली छवि लोगों को काफी पसंद आई। उनके लिए गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद उन्होंने मजबूती के साथ खुद की पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा, ‘इससे पूरे महायुति को फायदा हुआ। उन्होंने सबसे ज्यादा रैलियां कीं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर उन्हें ढाई साल और मिलते तो वह राज्य के लिए और ज्यादा योगदान देते।’

चंदा कर परिवार ने किया भुगतान, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शव वाहन ‘मुक्तांजलि’ के ड्राइवर ने मांगी रकम

बलरामपुर। अधिकारी दिन-रात एक कर अति पिछड़ी जनजाति के बीच ना केवल पहुंच रहे हैं. बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने को लेकर लगातार पसीना भी बहा रहे है. बावजूद इसके कहीं न कहीं कोई ऐसा वाकया सामने आ जाती है, जिससे पूरे किए कराए पर पानी फिर जाता है. ऐसे ही एक मामले में सरकारी एम्बुलेंस मुक्तांजलि के ड्रायवर के खिलाफ पीड़ित पण्डो परिवार ने संभागायुक्त से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, 21 नवम्बर को सड़क दुर्घटना में ग्राम चुनापाथर निवासी अर्जुन पण्डो गंभीर रूप से घायल हो गया था. आनन-फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलवाही में भर्ती कराया गया. प्रारम्भिक उपचार के बाद डाक्टर ने अर्जुन पण्डो को बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल रिफर किया, जहां उपचार के दौरान 22 नवंबर को उसकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, दूसरे दिन यानी 23 नवम्बर को अर्जुन पण्डो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी शव वाहन मुक्तांजति से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल ने शव को ना केवल पण्डो परिवार के हवाले किया. बल्कि नि:शुल्क सरकारी एम्बुलेंस मुक्तांजलि की व्यवस्था कर शव को घर तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया. नि:शुल्क सरकारी वाहन का मांगा किराया घर पहुंचने के बाद मुक्तांजलि के चालक राहुल वर्मा ने पीड़ित परिजनों से 1000 रुपए किराया भुगतान करने को कहा. इस पर परिजनों ने एम्बुलेंस की नि:शुल्क व्यवस्था का हवाला दिया. इतना सुनते ही ड्रायवर आग बबूला हो गया, और 1000 रुपए देने के बाद ही शव को वाहन से उतारने की बात कही. ड्राइवर को चंदा इकट्ठा कर दिया पैसा पीड़ित पण्डो परिवार ने ड्रायवर को गरीबी का हवाला देते हुए 500 रुपए देने की पेशकश की, लेकिन ड्रायवर ने पांच सौ रुपए लेने से इंकार करते हुए गाली-गलौच करने लगा. इस पर पण्डो परिवार ने 600 रुपए देने की बात कही, लेकिन इसे भी लेने से ड्राइवर ने इंकार किया. इसके बाद पंडो परिवार ने किसी तरह से चंदा कर सात सौ रुपए की व्यवस्था करते हुए ड्राइवर को दिया, तब जाकर युवक का शव उन्हें दिया.

कोलकाता के माणिकतला स्थित जेएन रे अस्पताल ने बांग्लादेशी मरीजों के इलाज पर रोक लगाने का फैसला किया

कोलकाता बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कुछ डॉक्टरों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बांग्लादेश से आने वाले मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया है। कोलकाता के माणिकतला स्थित जेएन रे अस्पताल ने बांग्लादेशी मरीजों के इलाज पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार और भारतीय ध्वज के अपमान को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच लिया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी सुभ्रांशु भक्त ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “हमने एक नोटिस जारी किया है कि आज से अनिश्चितकालीन समय तक हम किसी भी बांग्लादेशी मरीज को इलाज के लिए भर्ती नहीं करेंगे। यह निर्णय मुख्य रूप से उनके द्वारा भारत के प्रति दिखाए गए अपमानजनक व्यवहार के कारण लिया गया है।” अस्पताल प्रशासन ने कोलकाता के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से भी इस तरह के कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने इसे बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार और भारत-विरोधी भावनाओं के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध बताया। भक्त ने कहा, “हमने तिरंगे का अपमान होते देखा और यह बहुत ही दुखद है। भारत ने बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बावजूद वहां भारत-विरोधी भावनाएं देखने को मिल रही हैं। हमने यह कदम उठाया है और उम्मीद करते हैं कि अन्य अस्पताल भी हमारा साथ देंगे।” अस्पताल का यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच संवेदनशील रिश्तों को देखते हुए बहस का मुद्दा बन सकता है। जहां कुछ लोग इसे एक उचित विरोध के रूप में देख सकते हैं, वहीं यह भी सवाल उठेगा कि चिकित्सा सेवाओं को राजनीतिक या सामाजिक विवादों से जोड़ा जाना चाहिए या नहीं।

जवानों ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय, छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो-दो किलो वजनी दो आईईडी बरामद

बीजापुर. नक्सल विरोधी अभियान पर निकले डीआरजी व बीडीएस की संयुक्त पार्टी ने दो किलो वजनी दो आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस ने बताया कि डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर पोंजेर, काकेकोरमा व पेदाकोरमा की ओर निकली हुई थी। सर्चिंग से वापसी के दौरान डी माइनिंग के समय बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा दो-दो किलो के दो आईईडी बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों के द्वारा बीयर की बोतल में लगाया गया था। यह पहली बार है कि जब गंगालुर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा बीयर की बोतल में कॉर्डेक्स सप्लाइन्टर का उपयोग कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था। नक्सलियों के द्वारा बीयर बोतल को डायरेक्शनल बम की तरह पगडंडी कच्चे मार्ग पर सड़क के दोनों तरह लगाया गया था। नक्सलियों ने आईईडी को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था। बीडीएस की टीम द्वारा उसे बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

IAS अनूपम राजन का प्रमोशन, एसीएस के पद पर नियुक्त, सौंपा गया नया दायित्व

भोपाल  मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन को शासन ने पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव यानी एसीएस के पद पर नियुक्त किया है. वे 1 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं अब उन्हें प्रदेश के मुख्य सचिव के बराबर वेतन मिलेगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जानकारी साझा की है. बता दें कि आदेश में लिखा गया है कि अनुपम राजन के पास उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रहेगी. साथ ही अनुपम राजन के पास उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. 20 अगस्त को राजन की फील्ड में हुई वापसी अनुपम राजन 1993 बैच के आईएएस अधिकारी है. मध्यप्रदेश में करीब 3 साल तक अनुपम राजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे हैं. हाल में ही 20 अगस्त को उनकी फील्ड में वापसी हुई थी. जिसके बाद उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया था. इसके साथ ही उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. इससे पहले अनुपम राजन कई जिलों में कलेक्टर व विभिन्न विभागों में सेवाएं दे चुके हैं. उनके साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है. जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. आज रिटायर होंगे डीजीपी सक्सेना और एसीएस मलय श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह प्रदेश का नया डीजीपी आईपीएस कैलाश मकवाना को बनाया गया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव को विशेष महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है. वहीं 1992 बैच के आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव भी 30 नवंबर को रिटयर हो जाएंगे. शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे सुधीर सक्सेना और मलय श्रीवास्तव को शुक्रवार को मंत्रालय में विदाई दी गई.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet