LATEST NEWS

वॉट्सऐप की तरफ से जल्द आ रहा QR कोड स्कैनर फीचर

नई दिल्ली वॉट्सऐप की तरफ से एक नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। यह एक क्यूआर कोड बेस्ड फीचर है, जिसे स्कैन करके सीधे किसी चैनल को देखा जा सकेगा। साथ ही उसे ज्वाइन किया जा सकेगा। मतलब आपको किसी चैनल को सर्च करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। सीधे ज्वाइन कर पाएंगे वॉट्सऐप चैनल वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर आसानी से चैनल सर्च कर पाएंगे। साथ ही नए चैनल को फॉलो कर पाएंगे। मौजूदा वक्त में किसी चैनल को ज्वाइन करने के लिए उसे सर्च करना पड़ता है। बीटा वर्जन में मौजूद है फीचर WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट की मानें, तो नया फीचर उन यूजर के लिए उपलब्ध है, जो एंड्रॉइड और आईओएस का लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। कैसे काम करेगा नया फीचर इस नए फीचर में क्यूआर कोड इमेज फॉर्मेट में होगा, जिसे फोन के कैमरे से स्कैन किया जा सकेगा। इसके बाद फोन का कैमरा यूजर को वॉट्सऐप चैनल पर रिडायरेक्ट कर देगा। इसकी मदद से चैनल को देख पाएंगे। साथ ही उसे ज्वाइन भी कर पाएंगे। कैसे एक्सेस कर पाएंगे क्यूआर कोड चैनल क्यूआर कोड चैनल को एक्सेस करने के लिए यूजर को चैनल पर नेविगेट करना होगा। इसके बाद चैनल के टॉप राइट कॉर्नर में थ्री वर्टिकल डॉट बटन दिखेंगे। यहां आपको क्यूआर कोड डिस्प्ले और जनरेट का ऑप्शन दिखेगा, जो आपके लिए चैनल शार्टकट का काम करेगा। इससे पहले तक चैनल को शेयर करना होता था। इसके लिए चैट पर लिंक को कॉपी पेस्ट करना होता था। बिजनेस के लिए होगा फायदेमंद नया क्यूआर कोड बेस्ड फीचर खासतौर पर बिजनेस यूजर के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस यूजर यूपीआई क्यूआर कोड की तरह अपने चैलन का क्यूआर कोड लगाकर सीधे चैनल तक एक्सेस हासिल कर लेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड को प्रिंट करने लगाना होगा। वॉट्सऐप की ओर से लगातार नए-नए फीचर को यूजर्स की सुविधा के लिए रोलआउट किया जाता है, जिससे रोलआउट करने से पहले बीटा वर्जन में कुछ यूजर्स को उपलब्ध कराकर टेस्ट किया जाता है, जिसके बाद इसे बाकी यूजर के लिए रोलआउट कर दिया जाता है।

राज्यपाल श्री पटेल से बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में में आज शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। राज्यपाल श्री पटेल ने बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने अंग वस्त्र एवं स्मृति प्रतीक भेंटकर अभिनंदन किया।  

भारत के संत श्री नारायण गुरु की सराहना करते हुए संदेश को पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक बताया: पोप फ्रांसिस

तिरुअनंतपुरम दुनिया के शीर्ष ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने भारत के संत श्री नारायण गुरु की सराहना की है और उनके संदेश को पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक बताया है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि नारायण गुरु का समाज सुधारक का संदेश ‘आज की हमारी दुनिया के लिए प्रासंगिक है, जहां हमें लोगों और देशों के बीच असहिष्णुता तथा नफरत बढ़ने के उदाहरण देखने को मिल रहे हैं।’ एर्नाकुलम जिले के अलुवा में श्री नारायण गुरु के सर्व-धर्म सम्मेलन के शताब्दी समारोह के अवसर पर शनिवार को वेटिकन में जुटे धर्मगुरुओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पोप ने यह बात कही। पोप ने कहा कि आज दुनिया में जो अशांति का माहौल है उसके लिए धर्मों की शिक्षाओं को न अपनाना भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गुरु ने अपने संदेश के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक जागृति को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पोप ने कहा कि गुरु ने अपने संदेश में कहा था कि सभी मनुष्य, चाहे उनकी जाति, धर्म और सांस्कृतिक परंपराएं कोई भी हों, एक ही मानव परिवार के सदस्य हैं। पोप ने कहा, ‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी तरह से और किसी भी स्तर पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘दुख की बात है कि कई समुदायों और लोगों को नस्ल, रंग, भाषा और धर्म के आधार पर रोजाना भेदभाव तथा तिरस्कार झेलना पड़ रहा है और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ऐसा उन लोगों और समुदाय के साथ हो रहा है जो गरीब और कमजोर तबके के हैं।’ पोप ने कहा, ‘धर्मों की महान शिक्षाओं को नहीं अपनाना दुनिया में अशांति के लिए जिम्मेदार कारणों में से एक है।’ नारायण गुरु को भारत के उन महान संतों में शुमार किया जाता है, जिन्होंने समानता का संदेश दिया। आज भी बहुजन राजनीति और सामाजिक वर्ग के लोगों के लिए वह एक नायक की तरह हैं। 22 अगस्त, 1956 को केरल के तिरुअनंतपुरम के पास एक गांव चेमपजंथी में मदन असन और कुट्टियम्मा के घर हुआ था। उनका परिवार एझावा जाति से संबंध रखता था और उस समय के सामाजिक मान्यताओं के अनुसार इसे ‘अवर्ण’ माना जाता था। छोटी उम्र से ही उनका आकर्षण तप की ओर था जिसके चलते वे संन्यासी के रूप में आठ वर्षों तक जंगल में रहे थे। उनको वेद, उपनिषद, साहित्य, हठ योग और अन्य दर्शनों का ज्ञान था। उन्होंने समानता का संदेश देते हुए ‘एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर’ (ओरु जति, ओरु माथम, ओरु दैवम, मानुष्यानु) का प्रसिद्ध नारा दिया। उन्होंने वर्ष 1888 में अरुविप्पुरम में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर बनाया, जो उस समय के जाति-आधारित प्रतिबंधों के खिलाफ था। उन्होंने एक मंदिर कलावन्कोड में अभिषेक किया और मंदिरों में मूर्तियों की जगह दर्पण रखा। यह उनके इस संदेश का प्रतीक था कि परमात्मा प्रत्येक व्यक्ति के भीतर है। मंदिर प्रवेश आंदोलन के वह अग्रदूत थे।

अक्टूबर के फेस्टिवल सीजन के दौरान भारत में जमकर हुई UPI पमेंट

नई दिल्ली भारत में अक्टूबर के फेस्टिवल सीजन के दौरान जमकर ऑलाइन पेमेंट किया गया है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ने अक्टूबर 2024 में 10 बिलियन से ज्यादा लेनदेन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस माह में पिछले साल के मुकाबले 53 फीसद ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट किया गया है। इसमें कार्ड और मोबाइल वॉलेट से किया जाने वाला पेमेंट शामिल है। अगर अक्टूबर के ओवरऑल यूपीआई पेमेंट की बात करें, तो इस दौरान 16.5 बिलियन लेनदेन हुये हैं। इस डेटा को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की तरफ से रिलीज किया गया है। दिवाली में बने UPI पेमेंट के नए रिकॉर्ड TOI की रिपोर्ट की मानें, तो 4 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 के दिवाली सीजन के दौरान 644 मिलियन लेनदेन किये गये हैं। इस दौरान एक सिंगल दिन में सबसे ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट किया गया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यूपीआई तेजी से बढ़ने वाला यूपीआई पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसमें क्रेडिट कार्ड से किये जाने वाले पेमेंट में 35 फीसद का उछाल दर्ज किया गया है। इस साल अक्टूबर में 433 मिलियन लेनदेन किये गये हैं, जो पिछले तक 320 मिलियन हुआ करते थे। यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की तरफ से दी गई है। डेबिट कार्ड से पेमेंट में गिरावट हालांकि डेबिट कार्ड से पेमेंट का दौर पुराना हो चुका है। इसके इस्तेमाल में 24 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट 144 मिलियन हो गया है, जो एक साल पहले तक 190 मिलियन हुआ करता था। इस दौरान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में 35 से 50 फीसद का उछाल दर्ज किया गया है। मतलब आज के वक्त में लोग कैश की बजाय ईएमआई पर तेजी से चीजें खरीद रहे हैं। मोबाइल वॉलेट से पेमेंट में कमी डेबिट कार्ड की तरह ही मोबाइल वॉलेट से पेमेंट में गिरावट दर्ज की गई है। एक साल पहले तक जहां 533 मिलियन मोबाइल वॉलेट पेमेंट हुआ करते थे, जिसमें 17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में यह आंकड़ा 442 मिलियन रह गया है। इससे पहले साल 2022 से साल 2023 के बीच मोबाइल वॉलेट से पेमेंट में 9.4 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई थी। यह वो वक्त था, जब पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

छत्तीसगढ़ में 71 अभियंताओं का तबादला, सालों से एक ही स्थान पर जमे थे

रायपुर लोक निर्माण विभाग में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अफसरों का तबादला कर दिया गया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने 71 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। इनमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सरकार ने प्रदेश के कई कार्यपालन अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें रायपुर से लेकर दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों तक के अधिकारी शामिल हैं।

‘कांग्रेस का चाल-चरित्र बेनकाब, जनता कभी अवसर नहीं देगी’, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र चुनाव में सीएम के सवाल पर कहा कि मुझे लगता है कि हो सकता मीडिया को जनता, कार्यकर्ताओं और पार्टी वर्कर से ज्यादा जल्दी है जानने की। थोड़ा इंतजार करें इंतजार का फल मीठा होता है। वहीं धर्मांतरण के मामले में शेखावत ने कहा कि किसी का भी प्रलोभन के आधार पर जबरन धर्मांतरण ना हो सके। राजस्थान सरकार के इस फैसले पर हम सब लोग साथ में हैं। वहीं कांग्रेस के ठीकरा फोड़ने पर उन्होंने कहा कि जो लोग जीते हैं, पहले वह लोग अपना स्पष्टीकरण दे। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचने वाली स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मैंने भी कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के बाद शाम तक EVM बदनाम हो जाएगी। वहीं प्रयागराज में कुंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत के वर्ल्ड हेरिटेज व विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हमारी कुंभ को लेकर यूपी सरकार के साथ कई बार बातचीत हुई है। इस तरह की अपेक्षा की है कि लगभग 45 करोड़ लोग 45 दिन में आएंगे। हर आने वाले व्यक्ति के कम्युनिकेशन, काॅम्यूटेशन व सेनिटेशन और इसका एक्सपीरियंस इन चारों चीजों को लेकर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर कम कर रही है, इसके साथ-साथ मैं कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का और भारत को एक साथ एक ही जगह पर देखने आने वाले पर्यटकों का स्वागत करूंगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा मैंने आपको पहले भी कहा था उपचुनाव से पहले हम एक से अनेक होने वाले हैं। हम प्रचंड बहुमत के साथ अधिकतम विधानसभा के चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस को देश और प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।

कोतवाली पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में दो वर्षों से फरार वांरटी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन में जिले के सभी थानों को चेक बाउंस के मामलों में फरार वांरटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा एवं गिरीश चौहान की टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार गिरफ्तारी वांरटी गणेश उर्फ बबलू राठौर पिता सेमाली राठौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पसला को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। गणेश राठौर के खिलाफ माननीय न्यायालय श्रीमती पारूल जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 1276/22 के तहत धारा 138, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NIA) में गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया था।

ICC अध्यक्ष जय शाह बोले – लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट और महिलाओं के खेल का विकास प्राथमिकता

दुबई. जय शाह ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 खेलों में शामिल क्रिकेट की तैयारियां करने के साथ-साथ महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना है। आज यहां आईसीसी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद जय शाह ने एक बयान में कहा, “मुझे आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाने का सम्मान मिला है और मैं आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की तैयारी कर रहे हैं और क्रिकेट को दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए अधिक समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व और महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाने की आवश्यकता के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में वैश्विक स्तर पर अपार संभावनाएं हैं और मैं इन अवसरों का लाभ उठाने और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले चार वर्षों में भूमिका में उनके नेतृत्व और उस अवधि के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों के लिए ग्रेग बार्कले को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वैश्विक मंच पर खेल की पहुंच और विकास का विस्तार करने के लिए आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख रुपए की मंजूरी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से राज्य के एयरपोर्टों का उन्नयन और विकास प्रभावी व सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। इससे विमानन सेवाएं बेहतर होंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। एप्रन विस्तार कार्य के तहत एयरपोर्ट के उड़ान पट्टी के आसपास के क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा, जिससे विमानों की पार्किंग और संचालन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही, एयरपोर्ट के लाइटिंग सिस्टम का उन्नयन किया जाएगा, ताकि रात के समय विमान संचालन को सुरक्षित एवं प्रभावी बनाया जा सके। जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए एयरस्ट्रिप  सुधार के लिए 20.40 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आइसोलेशन बे का निर्माण विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित खड़ा रखने के लिए किया जाता है, जबकि सड़क का चौड़ीकरण यातायात में सुगमता लाएगा। वायर फेंसिंग से एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 27.92 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और संचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए उपयोग की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

उज्जैन. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं. राजेश पुजारी ,  राम पुजारी व  आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया ।  प्रशान्त पुजारी,  ओम पुजारी व  रमन त्रिवेदी , पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे। दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक नंदीमंडपम्  में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया । मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं सांसद वी डी शर्मा को स्मृति चिन्ह ,दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ,राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज  ,सांसद वी.डी.शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ चिंतामणि मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि विवेक जोशी,संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा , प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ आदि मौजूद थे।

गांव में दो दिन से दहशत, राजस्थान-केकड़ी में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में इन दिनों एक कुत्ते ने आतंक मचाया हुआ है। कुत्ते ने दो दिनों में 12 से भी ज्यादा जनों को काटकर जख्मी कर दिया है। यह कुत्ता पागल बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता किसी पर भी झपट पड़ता है और हाथ, पैर या पिंडलियों पर काट लेता है। अब तक 12 जने इस कुत्ते का शिकार बन कर जख्मी हो चुके हैं। कई लोगों के तो कुत्ते के काटने से गहरे घाव हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्हें घावों की चिंता नहीं है, वे तो देर सवेर भर जाएंगे, मगर कुत्ते के पागल होने की आशंका से वे भयभीत हैं। उन्हें कुत्ते का शिकार हुए लोगों को रेबीज या हाइड्रोफोबिया से ग्रस्त हो जाने का डर सता रहा है। हालांकि सांपला के राजकीय अस्पताल में कुत्ते के काटने का शिकार हुए लोगों का इससे संबंधित उपचार शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने परामर्श के बाद घायलों को निर्धारित चक्र के अंतर्गत एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज देना शुरू कर दिया है। बताया गया कि गांव के चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल सोनी, आरुषि, प्रिया, कमरुद्दीन, जगनारायण सिंह राठौड़, मगनाराम बलाई, कृष्ण गोपाल सहित अन्य को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। अस्पताल के डॉ राधेश्याम चौधरी और डॉ जितेंद्र जाट ने इन सभी को कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगाकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर यह मान कर इलाज शुरू कर देना चाहिए कि वह कुत्ता रेबीज से संक्रमित है। समय पर एंटी रेबीज डोज शुरू हो जाने पर इस विषाणु से संक्रमण का खतरा टल सकता है। फिलहाल सांपला में पागल कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत का माहौल है।

सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान, छत्तीसगढ़-बीजापुर से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में सात नक्सली मारे गए

बीजापुर। बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेलगांना के ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. खबर है कि सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया. तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान में मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में चालपाका के पास वन क्षेत्र में नक्सलियों से उनकी भिड़ंत हुई है. इसमें सात माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं.

उपचार के दौरान महिला की मौत, राजस्थान-पाली में जंगली भालू का महिला पर हमला

पाली. पाली जिले के सिरियारी के निकट जूनी फुलाद निवासी संतोष (35) पत्नी रामसिंह रावत रविवार सुबह पर्वत सिंह की धुनी के निकट जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां लेने गई थी। टहनियां तोड़ते वक्त अचानक इस महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई।महिला घबरा गई और जब वह चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय निवासी  महिला की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक भालू वहां से भाग चुका था। उपचार के दौरान हुई मौत हमले के दौरान जंगली भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया, जिसके चलते उसे  गंभीर स्थिति में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया।  बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटे की बची जान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त मृतका का 8 वर्षीय पुत्र भी कुछ ही दूरी पर मौजूद था जो भालू की आवाज सुनकर वहां से भाग गया जिससे उसकी जान बच गई।

पाकिस्तान मीडिया बोला- भविष्य के टूर्नामेंटों में पीसीबी, बीसीसीआई हाइब्रिड मॉडल पर सहमत

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य में आईसीसी टूर्नामेंटों के हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए सहमत हो गए हैं और इसी के साथ अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान की मीडिया ने रविवार को जारी रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले वर्ष 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बुलाई गई बैठक में हाइब्रिड मॉडल पर आम सहमति बनी। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात पर जोर दिया है कि वह अगले तीन वर्षों में सीमा के दूसरी ओर आयोजित होने वाले टूर्नामेंटों में भी अपनी टीम के लिए इसी हाइब्रिड मॉडल को लागू करना चाहेगा। पीसीबी ने इस तरह के मॉडल पर सहमति जताई है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में उससे किसी भी तरह के ‘एहसान’ की उम्मीद न करे। रिपोर्ट में कहा है कि पीसीबी आईसीसी को इस बात की पक्की गारंटी चाहता है कि भविष्य में भी इस हाइब्रिड मॉडल को अक्षरशः लागू किया जाएगा और कोई भी पाकिस्तानी टीम आईसीसी स्पर्धा के किसी भी मैच को खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी और इसी तर्ज पर भारतीय टीम भी पाकिस्तान नहीं आएगी” पीसीबी के एक सूत्र ने डॉन को बताया कि आईसीसी ने दोनों क्रिकेट बोर्ड से आपसी समझ के आधार पर फैसला करने को कहा है।

नींबू पानी पर सात दिन चलेंगे पैदल, राजस्थान-केकड़ी से सांवलियाजी की अनूठी जनजागृति पदयात्रा शुरू

केकड़ी. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म मेरठ के तप सेवा सुमिरन परिवार एवं केकड़ी के बढ़ते कदम संस्थान की ओर से आयोजित केकड़ी से चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित सुप्रसिद्ध धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर की जनजागृति उपवास पदयात्रा आज रविवार को केकड़ी से रवाना हुई। पदयात्रा में 8 प्रांतों के 116 पदयात्री शामिल हुए हैं। संकल्प व इच्छाशक्ति से जुड़े इस अनूठे आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इन पदयात्रियों में अधिकांश 70 साल व इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग व कई महिलाएं भी शामिल है। केकड़ी में सुबह 6 बजे सभी पदयात्री महेश वाटिका से घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन व पूजा अर्चना के बाद सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ नाचते-गाते यह पदयात्रा विधिवत प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा की सबसे अचरज की बात यह है कि इसमें पदयात्री बिना कुछ खाए सात दिन में 225 किमी की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वे सुबह शाम केवल नींबू पानी व शहद का सेवन करेंगें। यह पदयात्रा मेरठ के डॉ गोपाल शास्त्री के निर्देशन व केकड़ी के सुविख्यात अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच के संयोजन में निकाली जा रही है। इससे पूर्व डॉ गोपाल शास्त्री ने शनिवार को रात्रि महेश वाटिका में पदयात्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपवास की पद्धति वैज्ञानिक तरीके से कई जटिल व असाध्य रोगों को ठीक करने में पूर्णतया कारगर है। पदयात्रा संयोजक कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने बताया कि यह पदयात्रा केकड़ी से कादेड़ा, बीड के बालाजी, शाहपुरा, मिन्डोलिया, महुआ कलां, भीलवाड़ा, क्यारा के बालाजी पुर, नौगांवा, राशमी, कपासन शनि महाराज मंदिर होती हुई 7 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ जिले में मण्डफिया स्थित धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी। पदयात्रा में राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश सहित आठ प्रांतों के साधक शामिल हैं। उन्होनें बताया कि ये पदयात्री प्रतिदिन लगभग 30-32 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा के समापन पर सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ बांके बिहारी के दर्शन के बाद साधक अपने व्रत-उपवास का पारणा करेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88