LATEST NEWS

हिंदू पक्ष ने बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर दावा किया है कि यहां पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था, कोर्ट पंहुचा मामला

संभल यूपी में संभल जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के बाद सर्वे के दौरान हुआ विवाद अभी सुर्खियों में है। इस बीच बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद विवाद भी कोर्ट में पहुंच गया है। यहां हिंदू पक्ष ने बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर दावा किया है कि यहां पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। यह मामला फिलहाल फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है जहां तीन दिसम्‍बर को सुनवाई होनी है। बदायूं के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार की अदालत ने इस मामले में 30 नवंबर को मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्‍ता की बहस सुनी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन दिसम्‍बर की तारीख दी है। क्‍या है दावा? यह मामला सबसे पहले 2022 में चर्चा में आया था। तब अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने दावा किया था कि वर्तमान में जिस जगह पर बदायूं की जामा मस्जिद है वहां पहले नीलकंठ महादेव का मंदिर था। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की इजाजत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। जबकि मुस्लिम पक्ष बदायूं जामा मस्जिद के 850 साल पुरानी होने का दावा करता है। जामा मस्जिद पक्ष का कहना है कि इस मामले में हिंदू महासभा को ऐसी याचिका दायर करने का कोई अधिकार ही नहीं है। यहां पूजा-अर्चना की इजाजत देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। शनिवार को न्यायालय में मस्जिद पक्ष की इंतजामिया कमेटी ने अपनी बहस शुरू की। इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता अनवर आलम ने बहस की, जो आगे भी जारी रहेगी। सरकार की ओर से पूरी हो चुकी है बहस इस मामले में सरकारी पक्ष और पुरातत्‍व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सरकार की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। पुरातत्‍व विभाग की रिपोर्ट भी कोर्ट में पूरी हो चुकी है। मामले में शाही मस्जिद कमेटी की तरफ से भी बहस पूरी कर ली गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन दिसम्‍बर की तारीख तय की है।

मिशेल जॉनसन बोले – मार्नस लाबुशेन को टेस्ट टीम से किया जाए बाहर

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने टीम के खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को भारत के विरुद्ध आगामी दिन-रात्रि एडिलेड टेस्ट से बाहर करने की सलाह दी है। जॉनसन का मानना है कि लाबुशेन को फॉर्म में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए, ताकि उन्हें दबाव से मुक्त होकर अपनी बल्लेबाजी में सुधार का अवसर मिल सके। लाबुशेन, जो लंबे समय से रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं, ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उनका बल्ला शांत रहा था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 52 गेंदों पर सिर्फ 2 रन और दूसरी पारी में 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जॉनसन ने कहा, लाबुशेन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है और उन्होंने अपनी आखिरी 10 टेस्ट पारियों में से केवल एक बार ही दहाई अंक को पार किया है। अब उनके लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने का वक्त आ गया है, ताकि वह मानसिक रूप से फ्रेश होकर अपनी बल्लेबाजी पर काम कर सकें। जॉनसन का मानना है कि लाबुशेन को शेफील्ड शील्ड जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जो उन्हें टीम में वापसी के लिए तैयार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी निराशाजनक फॉर्म का मतलब यह नहीं है कि उनका भविष्य अधर में लटक गया है, बल्कि इसका मतलब सिर्फ यह है कि उन्हें कुछ समय के लिए आराम की जरूरत है। इसके अलावा, जॉनसन ने स्टीव स्मिथ की फॉर्म को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, स्मिथ की फॉर्म गंभीर चिंता का विषय बन गई है। वह अपनी पुरानी चमक खोते हुए दिख रहे हैं और उनके द्वारा खेले जाने वाले पैड पर आने वाली गेंदों पर उन्होंने पहले जैसी सहजता से रन बनाना बंद कर दिया है। जॉनसन ने यह भी कहा कि स्मिथ को जल्द ही अपनी फॉर्म में सुधार करना होगा, नहीं तो टीम को उनके स्थान पर विकल्प तलाशने की जरूरत पड़ सकती है। आखिरकार, जॉनसन का यह बयान ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट मैचों को लेकर बढ़ती चिंता को दर्शाता है, खासकर उस समय जब टीम को भारतीय गेंदबाजों से चुनौती का सामना करना है।

मोहन भागवत ने कहा – दो या तीन बच्चे पैदा करना जरूरी, वरना मानवता ही खतरे में आ जाएगी

नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने रविवार को महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह जरूरी है कि जनसंख्या की औसत वृद्धि दर 2.1 से नीचे न जाए। हमारे लिए यह जरूरी है कि दो या तीन बच्चे पैदा किए जाएं। ऐसा जनसंख्या विज्ञान कहता है और यदि औसत आंकड़ा 2.1 का ही रहा तो फिर बिना किसी खतरे के ही पृथ्वी से मानवता समाप्त हो जाएगी। आबादी यदि ऐसे ही कम होने की दर बनी रही तो फिर कई भाषाएं और सभ्यताएं खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएंगी। मोहन भागवत ने कहा, ‘आबादी का घटना चिंता का विषय है। आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब जन्म दर 2.1 से नीचे जाती है तो फिर धरती से मानवता ही खत्म होने का खतरा पैदा हो जाता है। ऐसी स्थिति में समाज खत्म हो जाता है, जबकि उसके आगे कोई प्रत्यक्ष संकट नहीं होता। ऐसी स्थिति में कई भाषाओं और सभ्यताओं के खत्म होने का खतरा होता है। देश की जनसंख्या नीति 1998 या 2002 में तय हुई थी। जनसंख्या की औसत वृद्धि दर 2.1 से कम नहीं होनी चाहिए। हमारे लिए यह जरूरी है कि दो या तीन बच्चे हों। आबादी की जरूरत है क्योंकि समाज का अस्तित्व रहना चाहिए।’

आईसीसी में जय शाह का एक दिसंबर 2024 से कार्यकाल हुआ शुरू, सभली ICC चेयरमैन की गद्दी

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन के तौर पर जय शाह ने कार्यभार संभाल लिया है। इस बात की जानकारी खुद आईसीसी ने दी है। आज यानी एक दिसंबर 2024 से उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है। जय शाह के लिए पहला असाइनमेंट आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के पास है। हालांकि, उनका बड़ा लक्ष्य ओलंपिक गेम्स हैं, जिनमें क्रिकेट खेली जाएगी। आईसीसी की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि जय शाह ने खेल की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया, जिसमें 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक गेम्स के अवसर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही खेल के लिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आईसीसी सदस्यों के साथ साझेदारी में काम किया जाएगा। क्रिकेट प्रशासन के क्षेत्र में अपने अनुभव के कारण वे आज आईसीसी के चेयरमैन बने हैं। जय शाह की यात्रा 2009 में शुरू हुई थी। ये यात्रा उनकी जिला और राज्य स्तर पर शुरू हुई, जहां वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) में तेजी से आगे बढ़े। वहीं, 2019 में जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सबसे कम उम्र के सचिव के रूप में चुना गया, ये एक ऐसी भूमिका जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ आईपीएल मीडिया राइट्स डील की, वुमेंस प्रीमियर लीग का निर्माण, नए अत्याधुनिक एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण कराया, टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना के अलावा कई और प्रमुख चीजों में बदलाव करके भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। वे इस दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के चेयरमैन भी दो बार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वे आईसीसी की फाइनेंस एंड कॉमर्शियल अफेयर्स कमिटी के चेयरमैन रहे हैं। आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी संभालने के बाद जय शाह ने कहा, “मैं ICC अध्यक्ष की भूमिका में आने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और क्रिकेट को पहले से कहीं अधिक समावेशी और लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व और महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाने के मामले में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं। दुनिया भर में क्रिकेट के खेल के लिए बहुत संभावनाएं हैं, मौजूदा और नए प्रशंसकों के साथ जुड़ने के इतने सारे अवसर हैं, जबकि साथ ही साथ दुनिया भर में हमारे क्रिकेटरों के लिए सर्वोत्तम संसाधन और प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करना है।” उन्होंने अपने ग्रेग बार्कले के कार्यकाल की भी तारीफ की, जो पिछले चार साल से इस पद पर थे।

सड़क पर बेतरतीब पार्किंग गाड़ी के चलते हुआ हादसा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में स्कार्पियो की चपेट में आया स्कूटी सवार

बिलासपुर। घर में जगह नहीं होने की वजह से बाहर लोग गाड़ी खड़ी करने लगे हैं, लेकिन बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियां हादसे का कारण बन जाती है, जिसका खामियाजा भारतीय नगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा मिश्रा को भुगतना पड़ा. बिलासपुर के भारतीय नगर के तैय्यब मस्जिद के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्कूटी सवार कृष्णा मिश्रा घायल हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर लोग कई साल से ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं. वायरल वीडियो गुरुवार 26 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे का है, जब भारतीय नगर निवासी कृष्णा मिश्रा घर से अपनी स्कूटी से निकला और तैय्यब मस्जिद के पास गली से बाहर सड़क पर आया था कि दूसरी ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कार्पियों चौक की ओर जा रही थी. सड़क किनारे एक दूसरी गाड़ी के खड़ी होने की वजह से कृष्णा मिश्रा को स्कार्पियों नजर नहीं आई और वह गाड़ी से टकरा गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार स्कॉर्पियो से टकराने के बाद करीब 50 मीटर सड़क पर घिसटते गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. वहां मौजूद महिला ने मदद के लिए लोगों को बुलाया, इसके बाद स्कार्पियों चालक उतरा. स्कूटी सवार को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्र की रीढ़ व सिर पर चोट लगी है. घायल छात्र के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक टनल का एक हिस्सा गिर गया और मलबे में चार मजदूर दब, 1 की मौत, 3 घायल

कोटा राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी के मोड़क इलाके में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया। यह टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के समय मजदूर टनल के भीतर काम कर रहे थे। अचानक टनल का एक हिस्सा गिर गया और मलबे में चार मजदूर दब गए। अन्य मजदूरों ने मलबे से अपने साथियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद घायल मजदूरों को पहले मोड़क के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया। टनल के निर्माण की खास बातें टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है और इसे मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (दरा) के पास पहाड़ियों के नीचे बनाया जा रहा है। यह टनल 4.9 किमी लंबी होगी और 8 लेन की इस सुरंग पर 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। टनल को विशेष रूप से ग्रीन कॉरिडोर के रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही में कोई बाधा न हो। इसके ऊपर से वन्यजीव, विशेष रूप से बाघ, गुजर सकेंगे, जबकि नीचे से वाहन गुजरेंगे। इसे साउंडप्रूफ तकनीक से बनाया जा रहा है ताकि गाड़ियों की आवाज़ से वन्यजीव प्रभावित न हों। टनल में दो समानांतर सुरंगें बनाई जा रही हैं, जिनमें से एक वाहन आने और दूसरी वाहन जाने के लिए होगी। प्रत्येक सुरंग चार-चार लेन की होगी। सुरंग का 3.3 किमी हिस्सा पहाड़ के नीचे और 1.6 किमी बाहरी संरचना के रूप में बनाया जाएगा। अधिकारियों की प्रतिक्रिया घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के सहायक अभियंता राकेश मीणा ने बताया कि टनल का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों की देखरेख में अत्याधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। ब्रीफिंग के लिए इकट्ठा हुए थे मजदूर हादसे के समय मजदूर निर्माण स्थल पर काम शुरू करने से पहले ब्रीफिंग के लिए इकट्ठा हुए थे। टनल का हिस्सा गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

नीचे दबने से युवक की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में नाले से रात में रेत भरते समय अचानक पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

कोरबा. बालको थाना क्षेत्र के चुईयां नाला के पास शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इस दौरान एक युवक उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर निकल रहा था। वन विभाग के सुस्त होने का फायदा रेत चोर उठा रहे हैं और जल-जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बालको क्षेत्र में बड़े पैमाने ने नालों से रेत निकाली जाती है और एक सिंडिकेट बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों की जेब भी गर्म की जाती है। इस हादसे के बाद लोगों के जेहन में बहुत सी बातें उठने लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बालको पुलिस पहुंची और जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया और शव को बाहर निकाला गया है। मृतक चुईयां ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई में ट्रैक्टर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। शव का पंचनामा कर आगे की जांच की जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करने पर बधाई

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मध्यप्रदेश पार्टी संगठन को सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई प्रेषित की है। नड्डा ने साेशल मीडिया के जरिए लिखा है, “संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा मप्र संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ एक सौ प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे कोटिश: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।” नड्डा की टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में डॉ यादव ने लिखा है, “धन्यवाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा मप्र ने संगठन पर्व के अंतर्गत एक सौ प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता हमारे सभी बूथ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा जी और भाजपा, मध्यप्रदेश के पूरे संगठन को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!” प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नड्डा की टिप्पणी के संदर्भ में कहा है, “प्रदेश के संगठन एवं बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा मप्र के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर संगठन को और सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

जींस के साथ पहन सकते है ऐसे टॉप्स, कार्डिगन और लम्बे श्रग

आफिस हो या पार्टी सदाबहार जींस हर मौके पर फबती है। लेकिन जींस को सही मैच के टाॅप या कुर्ते के साथ पहनना जरूरी होता है। उसी से आपका लुक निखर कर सामने आता है। क्या आपके लिए भी मुश्किल है ये तय करना कि जींस को कैसे टॉप या कुर्ते से मैच करके पहने तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ आप्शन जो आपको आपकी जींस के साथ सही मैच करने में मदद करेगें। लम्बे टॉप का कुल लुक: जब भी आप स्किन टच जींस पहनें तो इस पर लम्बे और थोड़े ढ़ीले टॉप चुनें। अगर जींस का रंग गहरा है तो इनपर हल्के या चटख रंग के टॉप चुनें। वहीं टॉप में गले का आकार वी या स्कूप चुनें। कार्डिगन और लम्बे श्रग से पाएं स्टाइल: जींस के साथ लम्बा श्रग अच्छा लगता है। जींस पर छोटा या क्राप टॉप पहनें और ऊपर से श्रग डालें। सर्दी के मौसम में इसे कार्डिगन के साथ भी पहन सकती हैं। जैकैट और ब्लेजर के साथ स्टाइलिश लुक: खासतौर पर सर्दी के मौसम में जींस सबसे सही ऑप्शन होता है। इस पर लैदर की जैकेट पहनकर आप खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके अलावा डेनिम की जैकेट और ब्लेजर भी खूब जंचेगा। कुर्ती के साथ करें मैच: इन दिनों स्लिट या फ्रंट ओपन कुर्तियों का काफी चलन है। जींस के साथ कुर्तियां इंडो-वेस्टर्न लुक देने के साथ-साथ अलग स्टाइल भी देंगी। जींस के साथ आप शॉर्ट कुर्तियां भी पहन सकती हैं। शर्ट के साथ दें फॉर्मल लुक: ऑफिस में जींस को शर्ट के साथ पहनने से फार्मल लुक आता है। आजकल शर्ट अंडर करके पहनने का भी फैशन है। ऐसे लुक पर जुड़ा आपको एकदम प्रोफेशनल दिखाता है।  

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया

दुबई. शाहज़ेब खान की 159 रनों की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत को 43 रनों से हरा दिया। शाहज़ेब ने 147 गेंदों पर पांच चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेली और पाकिस्तान की पारी को सात विकेट पर 281 रनों तक पहुंचाया। मानसेहरा में जन्मे सलामी बल्लेबाज ने उस्मान खान के साथ 160 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने 94 गेंदों पर 60 रनों का योगदान दिया। इस साझेदारी ने पाकिस्तान की पारी की दिशा तय की, जिसमें शाहज़ेब ने मुहम्मद रियाज़ुल्लाह (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत की गेंदबाजी का नेतृत्व समर्थ नागराज ने किया, जिन्होंने 45 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में, भारत की शुरुआत खराब रही और 15 ओवर में ही 81 रन पर चार विकेट गिर गए। अली रजा ने नौ ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लेकर शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। बेहद चर्चित वैभव सूर्यवंशी, जिन्हें 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने 2025 आईपीएल मेगा नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था, एक रन बनाकर आउट हो गए। निखिल कुमार ने 77 गेंदों पर 67 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें हरवंश पंगालिया (26) और किरण चोरमाले (20) का भी अच्छा साथ मिला। हालांकि, लक्ष्य हासिल करना मुश्किल साबित हुआ और भारत 47.1 ओवर में 238 रन पर आउट हो गया। अब्दुल सुभान और फहम-उल-हक ने दो-दो विकेट लिए। शाहजेब की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 2 दिसंबर को यूएई से होगा, जिसका लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है। भारत उसी दिन जापान से भिड़ेगा, ताकि अपनी हार का बदला ले सके।

एग्रीस्टेक में शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में 1,27,956 किसानों की बनेगी फार्मर आईडी

कबीरधाम. केंद्र सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। इस एग्रीस्टेक परियोजना के आगामी चरण के रूप में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फार्मर आईडी) का निर्माण किया जा रहा है।कबीरधाम में इस परियोजना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर व डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए लोक सेवा केन्द्र (CSC) की उपलब्धता प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सुलभ रूप से होने तथा अलग-अलग विभागों के कार्य सम्पादन का पूर्व अनुभव होने के आधार पर लोक सेवा केन्द्र को प्राथमिकता के आधार पर किसान पंजीयन के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा किसान अपनी स्वपंजीकरण मोबाइल एप के माध्यम से कर सकता है। कबीरधाम जिले के एक लाख 27 हजार 956 किसानों का फार्मर आईडी एवं फार्म लैण्ड आईडी तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित जिले के किसान भी सम्मिलित है। यह होगा फायदा इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट जैसी केन्द्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के द्वारा आसानी से प्राप्त होगा। कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसान पंजीयन से प्राप्त फार्मर आईडी से किसानों को सीधा लाभ संभव हो सकेगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में चौकी देरी का किया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई  ने हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी देरी में ग्रामीणों की बैठक ली गयी। जहां अधिक संख्या में रहवासी और चौकी पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में आमजन को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान सहित नशा मुक्ति, सडक सुरक्षा नियम पालन, साइवर सुरक्षा, घरेलु हिंसा, बच्चों के अपराधों संबंधी अभियानों की जानकारी से कराया अवगत। पुलिस कप्तान टीकमगढ़ द्वारा चौकी देरी का रात्रि मे औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चौकी परिसर में स्थापित प्रभारी कक्ष, मालखाना, परिसर के कमरे, शिकायते, पेंडिंग अपराध एवं आमजन हेतु पेय जल, बैठने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। साथ ही परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा  चौकी स्टाप, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं आम जनता के बीच जनसंवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम में  एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी, चौकी प्रभारी देरी चन्दन शाक्य सहित समस्त पुलिस स्टॉप उपस्थित रहे। विशेष तौर पर नशे से दूरी बनाकर रहने की बात कही गयी और कहां अवैध कारोबार मे भी रोक की बात कही एवं लोगो की समस्या सुनी उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम जिसमें डिजिटल अरेस्ट, फाइनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, आदि के बारे में बताते हुए क्या सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया गया।  पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए। साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा गया। एवं घरेलू हिंसा के दुष्प्रभावों का बच्चों के बढ़ते अपराध से  भी अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई  का धन्यवाद किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र वासियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने मैं पुलिस का सहयोग करने की एवं टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहभागिता करने की आमजन युवाओं से अपील की है।

मुम्बई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया

मुंबई. मुम्बई सिटी एफसी ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेले गए इंडियन सुपर लीग 2024-25 मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराया। मुम्बई सिटी एफसी की जीत में एकमात्र गोल सेंटर-बैक मेहताब सिंह ने 29वें मिनट में किया। मुम्बई सिटी के मिडफील्डर थायर क्रौमा को मिडफील्ड में दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज, इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पहली क्लीन शीट के साथ आइलैंडर्स की जीत से चेक हेड कोच पीटर क्रेटकी निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे। मुम्बई सिटी एफसी नौ मुकाबलों में तीन जीत, चार ड्रा और दो हार 13 अंक लेकर तालिका में 10वें से छठे स्थान पर आ गई है। वहीं, अपनी टीम की हार से हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो जरूर निराश होंगे। हैदराबाद एफसी नौ मैचों में दो जीत, एक ड्रा और छह हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर बनी हुई है। मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में आया, जब सेंटर-बैक मेहताब सिंह ने मुम्बई सिटी एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। लगातार मिले चौथे कॉर्नर किक पर कप्तान लल्लियांजुआला छांगटे ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस डालकर गेंद को बॉक्स के अंदर सेंटर किया, जहां खिलाड़ियों की भीड़ में मौजूद मेहताब ने सटीक हैडर लगाया और गेंद गोलकीपर लालबियाखलुआ जोंगटे के दाहिने हाथ से लगकर गोल जाल में जा उलझी। इसके साथ ही छांगटे मुम्बई सिटी के लिए सबसे ज्यादा 36 योगदान (21 गोल व 15 सहायता) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने साथी विंगर बिपिन सिंह (35 योगदान – 24 गोल और 11 सहायता) को पीछे छोड़ा दिया है। पहले हाफ में मुम्बई सिटी एफसी का दबदबा रहा, क्योंकि मेजबान टीम ने सेंटर-बैक मेहताब सिंह के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण मुम्बई सिटी एफसी का 66 फीसदी रहा। आइलैंडर्स ने 13 प्रयास किए, जिनमें से तीन शॉट्स को टारगेट पर रखा और एक पर गोल दागा। वहीं, गेंद पर 34 फीसदी कब्जा रखने वाली हैदराबाद एफसी की ओर से तीन प्रयास किए गए, जिनमें से केवल एक शॉट टारगेट पर रहा लेकिन गोल नहीं आया। यह आईएसएल में दोनों के बीच 11वां मुकाबला था और आज आइलैंडर्स ने चौथी बार जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद एफसी ने दो मैच जीते हैं। पांच मुकाबले ड्रा रहे हैं।  

नक्सलियों द्वारा लगाया एक कुकर बम भी शामिल, छत्तीसगढ़-कांकेर में सुरक्षाबलों ने बरामद किए आठ आईईडी बम

कांकेर. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियांपारा गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन आईईडी (हर टिफिन का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम) और एक कुकर आईईडी (वजन लगभग दो किलोग्राम) को बरामद किया है। बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी आईईडी को निष्क्रिय करके नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया है। समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नहीं किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी, लेकिन जवानों की सजगता के कारण नक्सली अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये। सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर भिलाई (छत्तीसगढ़) स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से. ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेगे।

जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने हेगले ओवल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की 8 विकेट की जीत के साथ टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रूट ने अपनी 22 रन की तेज पारी के दौरान चौथी पारी में तेंदुलकर के 1,625 रनों के आंकड़े को पार किया, जिससे इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। ​​वर्तमान में उनके नाम टेस्ट मैचों की चौथी पारी में बनाए गए 1,630 रन हैं। पिछले महीने रूट जिनके नाम 12, 777 रन हैं, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि मात्र 147 टेस्ट और 268 पारियों में हासिल की, जबकि कुक ने यह उपलब्धि 161 टेस्ट और 291 पारियों में हासिल की थी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रूट से आगे केवल सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ही हैं। इससे पहले रूट ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शतकों की संख्या में कुक को पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने अपना 33वां और 34वां टेस्ट शतक लगाया था। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88