LATEST NEWS

सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का सोशल मैसेज देने वाला नया गीत “चंदा रे 2” हुआ रिलिज

रायपुर आज छत्तीसगढ़ी गीत संगीत ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि दूसरे राज्यों में भी सुना जाने लगा है और इसका एक बहुत बड़ा कारण यहां के गीतों की बढ़ती हुई गुणवत्ता है जो कि न सिर्फ गीत-संगीत बल्कि इन गीतों के वीडियो में भी अब दिखाई देती है. छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्द गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे अपने सुपरहिट गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं. अक्सर वो छत्तीसगढ़ी गीतों में पारंपरिक परिधानों से परिपूर्णता तो कभी आधुनिकता तो कभी जसगीत जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति दर्शकों के लिए लेकर आते रहते हैं. इस बार नितिन दुबे अपना नया एलबम “चंदा रे 2” लेकर आए हैं जिसमे उनके साथ गायन और अभिनय किया है सुप्रसिद्द गायिका शर्मिला विश्वास ने और इस गीत को सनत ने लिखा है एवं इस गीत के संगीतकार नितिन दुबे हैं. “चंदा रे 2” 30 नवंबर को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड रिलिज़ हुआ है. रिलिज़ होते ही इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सोशल मैसेज देने वाला गीत है “चंदा रे 2” “चंदा रे 2” गीत नितिन दुबे के सुपरहिट गीत चँदा रे का सीक्वल है. इस गीत के वीडियो में आज के युवाओं को जागृत करते हुए गुंडागर्दी के खिलाफ एक मैसेज दिया गया है और मेहनत करके अपनी जीविका चलाने के लिए प्रेरित किया गया है. अक्सर नितिन दुबे अपने गीत संगीत में कुछ नया करते हैं जिसके कारण उनके लगभग हर गीत सुपरहिट होते हैं इस बार उन्होंने ‘चँदा रे 2’ में युवा वर्ग को एक मैसेज देने वाला गीत बनाया है. नितिन दुबे के निर्देशन में बनी पहली वीडियो एलबम है ‘चँदा रे 2’ अक्सर गायक गीत गाते हैं, संगीतकार संगीत देते हैं, अभिनेता अभिनय करते हैं,लेखक कहानी और संवाद लिखते हैं और निर्देशक निर्देशन करते हैं लेकिन “चंदा रे 2″ में ये सारे काम नितिन दुबे ने अकेले किया है, इस एल्बम में वो गायक,संगीतकार, अभिनेता,स्टोरी एवं डायलॉग राइटर तो है ही बल्कि उन्होंने इस पूरे वीडियो एलबम का निर्देशन भी स्वयं किया है. नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं संगीत जगत के एक मल्टिटैलेंटेड कलाकार हैं जिनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर और 475 मिलियन से भी ज्यादा व्यूवरशिप है. वैसे तो वे कई सुपरहिट गीत में गायन,अभिनय,संगीत दे चुके हैं लेकिन बतौर निर्देशक ‘चंदा रे 2”  नितिन दुबे की पहली वीडियो एलबम है. ‘चंदा रे 2’ में नजर आया नितिन दुबे का नया अवतार नितिन दुबे ने ‘चंदा रे 2’ एलबम में अपने फैन्स और दर्शकों को चौकाते हुए एकदम नया लुक बना लिया है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो एलबम में एक सोशल मैसेज देने के लिए नितिन दुबे एक गुंडे का रोल करते नजर आते हैं जो धीरे-धीरे बदलता है. इस प्रकार के कहानी को जीवंत फिल्माने के लिए ही नितिन दुबे ने अपना गेटअप चेंज किया. नितिन कहते हैं कि “मैं जानता हूँ कि युवा पीढ़ी मुझे बहुत सुनती है और अक्सर देखा जा रहा है कि आज बहुत से युवा भटक जाते हैं, गुंडागर्दी करने लगते हैं इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं कोई अच्छा मैसेज देने वाला गीत बनाऊंगा तो मेरे फैन्स और युवा वर्ग उसे जरूर देखेंगे एवं प्रेरित होंगे. जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और कोई भी काम पूरी मेहनत से करनी चाहिए.” गायिका एवं अभिनेत्री शर्मिला विश्वास ने निभाया “चंदा” का मुख्य किरदार ‘चंदा रे 2’ गीत में चंदा का रोल शर्मिला विश्वास ने किया है. शर्मिला ने इस डुएट गीत को न सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि उन्होंने इस में अभिनय भी किया है. चंदा का किरदार इस गीत में एक सोशल मैसेज देने वाला है. चंदा एक साहसी लड़की का किरदार है, जो निडर होकर सच्ची बात कहती है और शर्मिला ने इसे बखूबी निभाया है. शर्मिला ने बताया कि “चंदा का रोल निभाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा अक्सर आज के मनोरंजन और व्यवसायिक जगत में ऐसे सोशल मैसेज देने वाले गीत बहुत कम बनते हैं, मुझे इस गीत में मुख्य किरदार देने के लिए मैं नितिन दुबे जी की बहुत आभारी हूँ और मैंने ये रोल निभाने की पूरी कोशिश की है.” इस गीत में राम यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है. इस गीत डी ओ पी तामेश्वर देव हैं और इस गीत के गीतकार हैं सनत,इस एल्बम की पूरी स्टोरी कॉन्सेप्ट डायलॉग नितिन दुबे ने लिखा है. ये गीत यूट्यूब के साथ साथ सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है और दर्शक इस गीत को बहुत पसंद कर रहे हैं.

पांच लोगों की दर्दनाक मौत, छत्तीसगढ़-सरगुजा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं, वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया, इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

सिवनी मालवा: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के जेल रोड पर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। जब घर में आग लगी उस वक्त घर के सभी लोग परिवार की ही शादी में गए हुए थे। जब घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आग की लपटें इतनी तेज थी की बराबर में बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी की जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक घर के ऊपर का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। आसपास के लोगों ने पानी के टेंकर से आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग नहीं बुझ पाई। मिली जानकारी के मुताबिक राजू दुर्गा प्रसाद राठौड़ के परिवार में शादी थी और घर के सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे तभी अचानक घर में आग लग गई। आग से कितना नुकसान हुआ है ये तो आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा। आग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी लेकिन परिवार के लोग शादी में व्यस्त होने के कारण समय पर घर में नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया और संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर गुंडे को लाइक व कमेंट करना पड़ सकता है भारी, पुलिस गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप में कर सकती है गिरफ्तार

इंदौर सोशल मीडिया पर गुंडे को लाइक और कमेंट करना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने वाले को पुलिस गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर सकती है। नगरीय सीमा में पुलिस ने 100 से ज्यादा अपराधियों की प्रोफाइलिंग की है। ये अपराधी मादक पदार्थों और हथियारों के साथ रील बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक जैसे-जैसे इंटरनेट का चलन बढ़ा अपराधियों ने स्वयं का प्रमोशन करना शुरू कर दिया।   नशा करते हुए वीडियो बनाकर किए अपलोड दहशतगर्दी के लिए अपराधियों ने नशा करते हुए वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। कई अपराधियों ने हथियारों का प्रदर्शन और केक काटते वीडियो बनाए। उनके फालोवर्स ने बढ़ावा देने के लिए कमेंट और लाइक भी किए।   कमिश्नर ने दिए सोशल अकाउंट जांचने के निर्देश पुलिस की साइबर टीम अब ऐसे अपराधियों की छंटनी कर रही है। आयुक्त कार्यालय में हुई एक बैठक में सीपी संतोष कुमारसिंह ने अवैध वसूली, चाकूबाजी जैसी घटनाओं में गिरफ्तार अपराधी का सोशल अकाउंट जांचने के निर्देश दिए हैं। पुलिस परिवार, रिश्तेदार, वकील, मददगार, जमानतदार, आय और फरारी के ठिकानों के साथ-साथ उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच करेगी। आपत्तिजनक वीडियो पर लाइक, कमेंट और फारवर्ड करने वालों को भी पकड़ा जाएगा। मल्हारगंज पुलिस ने पकड़ा था अमन चिकना को डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने हाल ही में मल्हारगंज थाना क्षेत्र से कुख्यात बदमाश अमन चिकना को पकड़ा। उसके हजारों की तादाद में फालोअर थे। पुलिस ने चिकना के अकाउंट से 54 लोगों को चिह्नित किया, जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और चिकना को लाइक-कमेंट करते थे। चिकना रील बनाकर खुद की ‘मार्केटिंग’ करता था। पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और गिड़गिड़ाते हुए वीडियो बनाया। चिकना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने खूब कमेंट किए। डोजियार में जुड़ेगी सोशल मीडिया फ्रेंड्स की लिस्ट डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर अपडेट करेगी। प्रमुख जानकारियों के साथ-साथ इंटरनेट मीडिया फ्रेंड्स की सूची भी संलग्न करेगी।पुलिस उनका वीडियो बनाने और अपलोड करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। आयुक्त ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नाबालिगों की काउंसलिंग के लिए भी सेल बनाने के निर्देश दिए है। एनजीओ की सहायता से उन्हें समझाईस दी जाएगी। लगातार अपराध करने वाले नाबालिग के अभिभावकों को बाउंड ओवर किया जाएगा। वाहे गुरु दी सौ..खुदा कसम,इश्वर की सौगंध नगरीय सीमा में पुलिस ने गुंडा विरोधी अभियान चलाया। सभी थानों में सक्रिय अपराधियों की लाइन लगा दी। उनसे पूछताछ की और रोजमर्रा की जानकारी ली। आय के स्त्रोत और मददगारों का ब्योरा भी लिया गया। गांधीनगर पुलिस ने पंजाबी,उर्दू और हिंदी में शपथ दिलाई। आरोपितों ने उठक बैठक लगाई और अंत में टीआई अनिल यादव के साथ जय हिंद बोला।

भू-माफियाओं की साजिशों के खिलाफ अनिल अग्रवाल का संघर्ष: न्याय की प्रतीक्षा में एक मिसाल

  भोपाल न्याय और अधिकारों के लिए अपनी ज़मीन पर वर्षों से लड़ाई लड़ रहे अनिल अग्रवाल की कहानी भू-माफियाओं, फर्जी दस्तावेजों और प्रशासनिक उदासीनता का एक गंभीर उदाहरण है। उनकी ज़मीन पर अवैध कब्जे की साजिश न केवल उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को छीनने की कोशिश थी, बल्कि यह प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों और भ्रष्टाचार को भी उजागर करती है। भूमाफिया साजिश: फर्जी दस्तावेज और सत्ता का दुरुपयोग भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अनिल अग्रवाल की ज़मीन पर कब्जा करने की योजना बनाई। इस साजिश में स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की मिलीभगत होने की आशंका है। रजिस्ट्री कार्यालय के जरिए फर्जी नामांतरण कराकर ज़मीन को अलग-अलग लोगों के नाम पर बेचने की कोशिश की गई। प्रश्न उठता है: जब यह मामला सामने आया तो सहकारिता विभाग और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की? कानूनी लड़ाई: अनिल का संघर्ष अनिल अग्रवाल ने इस अन्याय को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और भू-माफियाओं की साजिश के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए हैं। न्याय की प्रक्रिया धीमी है, लेकिन अनिल का विश्वास अडिग है। वह कहते हैं, “चाहे जितना भी समय लगे, सच्चाई की जीत होगी।” समाज और दोस्तों का सहारा अनिल अग्रवाल का संघर्ष अकेले का नहीं है। उनके दोस्तों और गाँववालों ने इस लड़ाई में उनका भरपूर साथ दिया है। समाज का यह सहयोग न केवल उनकी ताकत बना, बल्कि भू-माफियाओं को यह संदेश भी दिया कि उनकी साजिशें यहां काम नहीं आएंगी। प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल यह मामला केवल अनिल अग्रवाल की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र और सहकारिता विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करता है।    •   सहकारिता विभाग की भूमिका: पंचसेवा गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रहते हुए अशोक गोयल ने समिति की ज़मीन को सदस्यों को आवंटित करने के बजाय, निजी व्यक्तियों को बेच दिया। विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की?    •   फर्जी रजिस्ट्री: रजिस्ट्री कार्यालय ने फर्जी दस्तावेजों को कैसे मंजूरी दी? क्या इसमें विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत नहीं है?    •   प्रभावी कानून का अभाव: भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर प्रशासन ने अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया? अनिल का विश्वास और उम्मीद हर मुश्किल के बावजूद, अनिल अग्रवाल का भगवान और न्याय प्रणाली पर भरोसा बरकरार है। उनका कहना है, “मैं जानता हूं कि सच्चाई की जीत होगी। भू-माफियाओं की साजिशें ज्यादा समय तक टिक नहीं सकतीं।” संदेश और प्रेरणा अनिल अग्रवाल की कहानी उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने अधिकारों और संपत्ति के लिए लड़ रहे हैं। यह संघर्ष सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि साहस, सच्चाई और दृढ़ विश्वास के साथ हर बाधा को पार किया जा सकता है। “जो पर्वत को छोड़कर निकलता है, वही नदी बनता है। जो आग में तपता है, वही सोना बनता है।” मामले का व्यापक प्रभाव यह मामला सहकारी समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, भू-माफियाओं के नेटवर्क और प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है।    •   यह प्रशासनिक सुधारों और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनों की मांग को बल देता है।    •   यह समाज में जागरूकता बढ़ाने और आम नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होने की प्रेरणा देता है। सरकार और प्रशासन से सवाल     1.    फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण में शामिल रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?     2.    अशोक गोयल जैसे समिति अध्यक्षों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, जिन्होंने सदस्यों की जमीनें बेचीं?     3.    सहकारिता विभाग ने इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया? क्या यह विभागीय मिलीभगत का मामला है?     4.    भू-माफियाओं की अवैध संपत्तियों की जांच और जब्ती के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? अंतिम संदेश: न्याय की प्रतीक्षा में एक मिसाल अनिल अग्रवाल का संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि जब तक सत्य और साहस का साथ है, कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती। उनका विश्वास यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ खड़े रहना ही सबसे बड़ी जीत है। “सच्चाई के साथ खड़े रहो। इंसाफ मिलेगा। जमीन भी मिलेगी और हक भी।” अनिल अग्रवाल की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। यह बताती है कि सच्चाई की राह मुश्किल हो सकती है, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले – यूके और जर्मनी दौरे में रहा एडवांस टेक्नालॉजी और भारतीय संस्कृति का समावेश

विदेशों में मध्यप्रदेश की टेक्नो-फ्रेंडली पॉलिसी की हुई सराहना यूके-जर्मनी यात्रा, प्रदेश के समग्र विकास के साथ युवाओं के रोजगार के लिये रही सार्थक निवेशकों को उपलब्ध कराये गये भूमि आवंटन पत्र विदेशी तकनीक के साथ एक्सपर्ट्स की साझेदारी से प्रदेश में उन्नति के खुलेंगे नये द्वार दो देशों की विदेश यात्रा में मिले 78 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और अधिक सशक्त भी हो रही है साथ ही एक अलग छवि बन रही है। उनकी “जो कहते हैं, वह पूरा करके दिखाते हैं” वाली कार्यशैली प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की ग्लोबल लीडर वाली उत्कृष्ट छवि का लाभ मध्यप्रदेश को यूके-जर्मनी की 6 दिवसीय यात्रा में मिला है। इसी का परिणाम है कि इस यात्रा में लगभग 78 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव उद्योगपतियों और निवेशकों से प्राप्त हुये हैं। इससे प्रदेश के समग्र विकास और टेक्नो-फ्रेण्डली युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में विदेश यात्रा से लौटने के बाद मीडिया से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य न केवल निवेश आकर्षित करना था, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगों, शोध केंद्रों, शिक्षा केंद्रों, सांस्कृतिक केंद्रों का भ्रमण कर उन क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों का सृजन करना था। मध्यप्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंटस, टेक्नोलॉजिकल पार्टनरशिप और कल्चरल सेन्टर के रूप में स्थापित करना भी था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा, भारत में मध्यप्रदेश को फ्यूचर रेडी स्टेट के रूप में प्रस्तुत करने और विभिन्न सेक्टर्स में साझेदारी को बढ़ावा देने के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए की गई। यात्रा में फरवरी- 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के प्रसार एवं निवेशकों को आकर्षित करने का समग्र और सशक्त प्रयास भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूके एवं जर्मनी की यात्रा में निवेश के लिये फोकस सेक्टर खनिज, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक व्हीकल (ईवी), नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, खाद्य प्र-संस्करण थे। प्रदेश सरकार के यूके और जर्मनी दौरे में निवेशकों के साथ राज्य में औद्योगिक, तकनीकी और पर्यावरणीय विकास को गति देने के लिये निवेश को बढ़ावा देने गहन चर्चा की। जर्मनी में विशेष रूप से तकनीकी अनुसंधान, हरित ऊर्जा, और औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई। यहाँ पर्यावरणीय स्थिरता के साथ उद्योगों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 100 करोड़ का निवेशक कम्पनी को तत्काल भूमि आवंटन निर्णय से प्रभावित हुए विदेश निवेशक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदेशी निवेशक फ्युचर रेडी स्टेट मध्यप्रदेश की इंडस्ट्रियल फ्रेण्डली पॉलिसी से अत्यधिक प्रभावित नजर आये। जब उन्हें अधिकारियों और कंपनी प्रमुख से चर्चा उपरांत तत्काल कंपनी को भूमि आवंटन का निर्णय लेकर आवंटन-पत्र सौंपा गया। तकनीकी क्षेत्र में जर्मनी और भारत की कंपनी द्वारा संयुक्त रूप भोपाल के अचारपुरा में इकाई लगाने के लिये सागर रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में प्रस्ताव दिया गया था। इस कंपनी के जर्मन निवेशक को जर्मनी में भूमि आवंटन-पत्र प्रदान किया गया। कंपनी द्वारा भोपाल में 100 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। हेल्थ सेक्टर में 3000 करोड़ का निवेश इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि स्वास्थ्य और फार्मास्युटिकल सेक्टर में निवेश पर हुई चर्चा में उत्साहवर्धक परिणाम मिले। इस सेक्टर में 3000 करोड़ रूपये का निवेश प्रस्ताव मिला है। कंपनी अपना प्लांट इंदौर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में लगाएगी। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश की नीति का अवलोकन कर अपनी संपूर्ण सहमति दी गई। हेल्थ सेक्टर में कार्य करने वाली कम्पनी के प्रबंधकों से चर्चा कर भूमि आवंटित करने का तत्काल निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और दवाओं के उत्पादन के लिए निवेशकों को आकर्षित किया गया है। प्रचुर खनिज संसाधनों का रोजगार सृजन में मिलेगा योगदान विदेश यात्रा में राज्य में खनिज संसाधनों के प्रचुर भंडार के बेहतर उपयोग के लिये विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर ध्यान केन्द्रित किया गया। माइनिंग और मेटल इंडस्ट्रीज को आधुनिक तकनीकों से लैस करने और इन क्षेत्रों में विदेशी निवेश आकर्षित करने पर भी गहन चर्चा की गई। इस्पात इंटरनेशनल, इंडोरामा कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक कर निवेश की सार्थक चर्चा हुई। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में मिला 25 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव विदेश यात्रा मेंअत्यंत महत्वपूर्ण सेक्टर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर में कार्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और साइंस टेक्नोलॉजी पार्क के लिए SRAM & MRAM ग्रुप द्वारा 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे प्रमाणित हो रहा है कि प्रदेश में नित नए क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की दिशा में हम सफल हो रहे हैं। सौर ऊर्जा सेक्टर में मिले 150 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदेश यात्रा में प्रदेश में विकास के लिये सभी क्षेत्रों पर फोकस करते हुये चर्चा की गई। सौर ऊर्जा उत्पादन और उपकरण निर्माण में निवेश के लिए हुई चर्चा में Ejea Limited और Azia Limited ने सौर ऊर्जा से क्रमशः 50 करोड़ और 100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। डेयरी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि डेयरी उद्योग में उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक प्रसंस्करण एकाइयों की स्थापना पर पोलैंड की कंपनी पीपीएच टैमर से विस्तार से चर्चा हुई। इस क्षेत्र में स्वदेशी और विदेशी कंपनियों के सहयोग से नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने की योजनाएं बनाई गई। साथ ही क्षेत्र के विकास हेतु नई तकनीकों के उपयोग पर भी विशेषज्ञों से राउंड-टेबल मीटिंग हुई। आईटी सेक्टर में मिला 1100 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्रदेश में आईटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को विदेश यात्रा के परिणामस्वरूप और अधिक गति मिलेगी। सॉफ्टवेयर और आईटी पार्क के निर्माण पर विभिन्न इंटरैक्टिव-सेशन और राउंड-टेबल डिस्कशन हुआ। आईटी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट के लिये कई इन्वेस्टर्स ने अपना इंटरैस्ट दिखाया है। वुडपैकर साफ्टवेयर से रसायन और आईटी सेक्टर में 1,100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला। इंफ्रॉस्ट्रक्चर में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश को एक ग्लोबल … Read more

जबलपुर मंडल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य करने का निर्णय लिया गया, इससे कुछ ट्रेनें कैंसल

भोपाल रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पमरे से प्रारंभ और गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त व मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही एनआई कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का ठहराव पथरिया रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। इन ट्रेनों का रूट रहेगा परिवर्तित: ट्रेन 11466 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दो एवं छह दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी। वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी इसके साथ ही ट्रेन 11465 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 30 नवंबर एवं दो दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी। मालूम हो कि विवाह सीजन में इस तरह के फेरबदल से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए परवर्तित मार्गों पर स्टापेज की सुविधा प्रदान की है। यह ट्रेन रहेंगी निरस्त एक से सात दिसंबर तक बीना से रवाना होने वाली ट्रेन 06603 बीना-कटनी मुड़वारा रद्द रहेगी। एक से सात दिसंबर तक कटनी मुड़वारा से रवाना होने वाली ट्रेन 06604 कटनी मुड़वारा-बीना रद्द रहेगी।   30 नवंबर से सात दिसंबर तक बीना से रवाना होने वाली ट्रेन 01885 बीना-दमोह रद्द रहेगी।   एक से आठ दिसंबर तक दमोह से रवाना होने वाली ट्रेन 01886 दमोह-बीना रद्द रहेगी।   तीन से सात दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।   एक से पांच दिसंबर तक बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेन 18477-18478 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस। ट्रेन 12185-12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति रेवाचंल एक्स। ट्रेन 22181-22182 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस।ट्रेन 22161-22162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस। ट्रेन 11703-11704 रीवा-डा.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस। ट्रेन 11071-11072 एलएलटी-बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस। ट्रेन 22911-22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस। ट्रेन 13025-13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस।  

महिला को HC से मिली राहत, आरक्षण के खिलाफ बोलना अपराध नहीं, SC-ST ऐक्ट के तहत केस गलत

मुंबई जातिगत आरक्षण पर बोलना किसी समुदाय के खिलाफ नहीं माना जाता सकता और ऐसे मामले में एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस भी नहीं दर्ज हो सकता। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप खत्म करते हुए उसे वॉट्सऐप पर एक मेसेज भेजा था। शख्स का दावा था कि महिला ने वॉट्सऐप पर उसे जातिगत टिप्पणी करने वाला मेसेज भेजा और आरक्षण के खिलाफ भी टिप्पणी की। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि दो लोगों के बीच वॉट्सऐप पर हुई बात और खासतौर पर मेसेज फॉरवर्ड करने को इस दायरे में नहीं लिया जा सकता। बेंच ने कहा कि उस मेसेज में जातिगत आरक्षण पर टिप्पणी की गई थी और वह भी फॉरवर्ड मेसेज था। इस तरह महज आरक्षण पर टिप्पणी करना और वह भी व्यक्तिगत बातचीत को एससी-एसटी ऐक्ट के दायरे में नहीं रखा जा सकता। यह कहते हुए अदालत ने महिला पर दर्ज केस को खत्म करने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि महिला ने सार्वजनिक तौर पर कोई जातिगत टिप्पणी नहीं की। शख्स को अपमानित नहीं किया और ना ही यह एससी-एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली कोई बात थी। जस्टिस उर्मिला जोशी-फालके ने कहा, ‘पूरे मामले को समझें तो पता चलता है कि वॉट्सऐप पर भेजा गया मेसेज जाति आधारित आरक्षण को लेकर था। ऐसे संदेश में ऐसा कुछ नहीं था, जिसे कहा जा सके कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को अपमानित करने की कोशिश की गई। ऐसा लगता है कि महिला का साफ संदेश शिकायतकर्ता के लिए ही था। लेकिन उस महिला ने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा, जिसे अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए अपमानजनक कहा जा सके या घृणा पैदा करने की कोशिश कहा जाए।’ रिलेशनशिप टूटी तो महिला पर किया SC-ST ऐक्ट के तहत केस दरअसल यह पूरा मामला नागपुर का है, जहां एक 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रिलेशन 28 साल की महिला से था। दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ने रिलेशनशिप के बाद एक मंदिर में गुपचुप ही शादी कर ली थी। इस रिश्ते को उन्होंने अपने परिवारों से छिपा रखा था। हालांकि रिश्ता तब बिगड़ा, जब महिला को पता लगा कि वह शख्स अनुसूचित जाति का है। इसके बाद उसने संबंध कर लिए। रिश्ते बिगड़ने के दौरान ही उसने एक मेसेज भेजा था, जिसे आधार बनाते हुए शख्स ने केस दर्ज कर दिया और महिला के पिता को भी आरोपी बनाया।

गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े पर खुलकर की बात

मुंबई बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात की। गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच सात साल से विवाद चल रहा था। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक कॉमेडी शो में कृष्णा के किए गए मजाक से नाराज थे और मामला तब और बढ़ गया जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी इसमें शामिल हो गईं और सोशल मीडिया पर सुनीता के साथ उनकी बहस हो गई। तब से परिवार में तनाव से भरे संबंध चल रहे हैं। हालांकि, गोविंदा और कृष्णा ने अपने मुद्दों को अलग रखने और संघर्ष खत्म करने का फैसला किया। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में गोविंदा को शक्ति कपूर और चंकी पांडे के साथ देखा गया। गोविंदा ने सबकुछ बता दिया जहां से उनका झगड़ा शुरू हुआ था। गोविंदा से गले मिले कृष्णा गोविंदा ने कहा, ‘यह मजेदार है कि इसका कारण अलग था, अब मैं सच कह देता हूं। एक दिन मैं उससे बहुत नाराज था। मैंने पूछा, ‘ये कौन से डायलॉग हैं जो उनसे लिखवाते हैं?’ मेरी पत्नी सुनीता ने कहा, ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसा करती है। कृष्णा को कुछ मत कहो। वह पैसा कमा रहा है और उसे अपना काम करने दीजिए।’ किसी के लिए आप रुकें नहीं, किसी से गलत मत कीजिए।’ इसलिए मैं उसके बारे में कहना चाहूंगा, ‘आप उससे सॉरी कहें, वह प्यार करती है।’ कृष्णा ने जवाब दिया, हां मैं भी उनसे प्यार करता हूं। अगर ऐसी कोई खट्टी भावना है तो मैं माफी मांगूंगा।’ गोविंदा के साथ वनवास पर थे कृष्णा गोविंदा ने तब सफाई दी जब कृष्णा ने कहा कि वह गोविंदा को लेकर वनवास पर थे और अब यह खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, ‘पहली बार मैंने मेरा कैरेक्टर तोड़ा लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा। आज सबसे खास दिन में से एक है, सबसे यादगार दिन में से एक है। मेरा सात साल का वनवास आज मेरे मामा के साथ मंच शेयर करके खत्म हो गया। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छे पलों में से एक है। हर कोई इसकी उम्मीद भी कर रहा था।’ बहन को मां की तरह मानते हैं गोविंदा गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैं सभी से कहना चाहूंगा कि मेरे घर में, मेरी मां के बाद हम उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जहां मेरी बड़ी बहन मेरी मां की तरह थी। कृष्णा उस मां का बेटा है। मेरा मानना है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो सभी की सेवा कर सका और हमारी, मेरी तरफ से तुम्हारे लिए कोई वनवास नहीं था। ये बैड लक हो जाता है और ऊपर वाला जो करता है, कभी किसी के साथ गलत नहीं करता है।’

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने उन पर गहरा तंज कसा है और कहा कि एकनाथ शिंदे को तो अब धोखेबाजी की सजा मिल रही है

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का नतीजा आए करीब 10 होने वाले हैं, लेकिन अब तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। एक तरफ सीएम फेस को लेकर खींचतान खत्म हुई है और भाजपा के नेता को मौका देने पर सहमति बनी है तो दूसरी तरफ मंत्रालयों के बंटवारे पर खींचतान है। राज्य के गृह मंत्री के पद को लेकर इतनी खींचतान है कि एकनाथ शिंदे अडिग बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि वह इसी नाराजगी के चलते अपने गांव सतारा चले गए हैं। उनके डॉक्टरों का कहना है कि वह तेज बुखार और गले में संक्रमण से जूझ रहे हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि यह चर्चा भी है ही कि वह नाराज होकर सतारा गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने उन पर गहरा तंज कसा है और कहा कि एकनाथ शिंदे को तो अब धोखेबाजी की सजा मिल रही है। पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘महायुति गठबंधन की कहानी राजनीतिक पतन और धोखेबाजी की है। एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक गुरु के परिवार के साथ धोखा किया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें सीएम बना दिया और खूब इस्तेमाल किया। अब यूज करके उन्हें फेंका जा रहा है। यही भाजपा की रणनीति है और वह उसके तहत ही काम कर रही है। एकनाथ शिंदे को तो धोखेबाजी की सजा मिल रही है। भाजपा की राजनीति पर कोई विश्वास नहीं किया जा सकता और न ही वे विश्वसनीय हैं।’ संजय राउत फिर बिफरे, पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पर निशाना वहीं संजय राउत ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट और पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में एक ऐसी सरकार अब तक सत्ता में थी, जो संविधान के अनुसार नहीं थी। गलत तरीके से वह सरकार बनी थी। ऐसा सुप्रीम कोर्ट की मदद से हुआ। इसके लिए डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार हैं। अब आप देखिए कि 10 दिन बीत गए हैं और उनके पास बड़ा बहुमत है। इसके बाद भी उन्होंने सरकार का गठन नहीं किया है। भाजपा तो अकेले भी सरकार बना सकती है, लेकिन वह सरकार नहीं बना रहे। आखिर क्या हो रहा है? बावनकुले का कहना है कि 5 दिसंबर को शपथ होगी। क्या वह गवर्नर हैं, जो बता रहे हैं कि किस शपथ समारोह होगा।’

प्रियंका चोपड़ा का थैंक्सगिविंग पोस्ट वायरल, भड़के फैंस

न्यूयॉर्क बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में अपने परिवार संग रहती हैं। उन्होंने वहां पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पर एक वजह से प्रियंका निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा  ने निक जोनस और मालती मैरी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें मालती उनकी बांहों में है और वो दोनों निक की बांहों में। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम उस जीवन के लिए आभारी हैं, जिसे हम एक साथ बना रहे हैं। अपने दिलों में ग्रैटिट्यूड भरे मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इन सभी सालों में मेरे साथ रहे हैं। किसी एक के लिए चैंपियन होना बहुत जरूरी है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा ऐसा मिला। आप सभी प्यार और प्रियजनों से घिरे रहें। जश्न मना रहे सभी लोगों को धन्यवाद।’ प्रियंका ने थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें खाने-पीने की भी फोटो है और एक में नॉनवेज (चिकन) भी दिख रहा है। ये देखकर कुछ लोग भड़क गए। प्रियंका को वेजिटेरियन बनने की सलाह एक ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा, ‘वेजिटेरियन बनो… जानवर को मारते हुए इस तरह की फोटो मत शेयर करो।’ दूसरने लिखा, ‘सोचता था कि प्रियंका वेजिटेरियन हैं।’ फैंस ने प्रियंका से की गुजारिश तीसरे ने कॉमेंट किया, ‘प्रियंका मैम प्लीज अनुरोध है कि कभी भी भुने हुए चिकन की तस्वीरें पोस्ट न करें, क्योंकि कुछ शुद्ध शाकाहारी लोग आपसे प्यार करते हैं, जब हम आपकी ओर से इस तरह की पोस्ट देखते हैं तो हमें दुख होता है।’

कब्ज, एसिडिटी और मल त्याग में दर्द की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है मलासन

आजकल खान-पान की गड़बड़ी, तनाव और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में पेट संबंधी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। एक शोध के मुताबिक शहरों में रहने वाले हर 10 में से 6 व्यक्ति को कब्ज की समस्या है। एसिडिटी, अपच, हार्ट बर्न, कब्ज जैसी समस्याओं से आप भी कभी न कभी परेशान होते हैं। कई लोगों को मल त्याग में बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है और घंटों टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं होता है। इन सभी समस्याओं को मलासन चुटकियों में ठीक करता है। मलासन के अभ्यास से पेट संबंधी सभी बीमारियां दूर होती हैं और मल त्याग के समय आसानी होती है। कैसे करें मलासन: मलासन करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर मल त्याीग की अवस्थार में बैठ जाएं। बैठने के बाद अपने दोनों हाथों की बगल को दोनों घुटनों पर टीका दें। अब दोनों हाथो की हथेलियों को मिलाकर नमस्कार मुद्रा बनाएं। अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें, आपको कुछ देर इसी अवस्था में बैठना है। अब धीरे-धीरे हांथो को खोलते हुए वापस उठ कर खड़े हो जाए। हिप्स के जोड़ों को बनाता है लचीला: मलासन हिप के जोड़ों में लचीलापन बनाये रखने में मदद करता है। यह लचीलापन हम सभी को जन्मब के समय मिलता है, लेकिन उम्र के साथ इसमें कमी आने लगती है। हिप ज्वाइंट्स को इमोशन्स का केंद्र कहा जाता है। इसलिए अगर आपके हिप ज्वाइंट्स मजबूत होंगे, तो आपका अपने इमोशन्स पर कंट्रोल बढ़ेगा। कब्ज के लिए है रामबाण: मलासन से कब्जप सहित पेट की सभी समस्याइओं से निजात पा सकते हैं। पुरानी कब्ज की परेशानी, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम दवाओं का सहारा लेते हैं, जिससे कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है, लेकिन कुछ समय बाद यह समस्यााएं हमें घेर लेती है। लेकिन नियमित मलासन को करने से आप कब्जु की समस्याै से छुटकारा पा सकते हैं। मलासन का अर्थ होता है मल त्याग करते समय जिस आसन में हम बैठते है उसे ही मलासन कहते हैं। मलासन के अन्य लाभ: मलासन को करने से पेट एवं कमर को काफी लाभ होता है। इसे नियमित करने से गैस और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।कमर, घुटने, मेरुदंड की मांसपेशिया लचीली बनती है। मलासन से घुटनों, जोड़ों, पीठ और पेट का दर्द कम होता है। पेट की चर्बी दूर होती है।  

अंकित गुप्ता संग प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई आग

मुंबई प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं जो शो ‘उड़ारियां’ में तेजो के रोल से फेमस हुईं। एक्ट्रेस एक घरेलू नाम बन गई हैं और उनके बहुत सारे फैंस बन गए हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देते हैं। उन्हें आखिरी बार ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था और फैंस को उनका खेल और अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। प्रियंका की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं। आइए आज हम इंस्टाग्राम से उनके कुछ हॉट लुक्स पर एक नजर डालते हैं, जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। प्रियंका चाहर चौधरी की फोटोज प्रियंका ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है और फैंस एक्ट्रेस को एक शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकित इस बीच शो ‘माटी से बंधी डोर’ में नजर आ रहे हैं।  

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान रेडपाथ का निधन

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को यह जानकारी दी। रेडपाथ 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नियमित हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच ऑस्ट्रेलिया में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलॉन्ग के रहने वाले रेडपाथ ने 66 टेस्ट मैच खेले और 43.45 की औसत से 4737 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रहा। उन्होंने 83 कैच पकड़े, जिनमें से अधिकतर स्लिप में थे और उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने 1963-64 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में एमसीजी में अपना टेस्ट डेब्यू किया और साथी विक्टोरियन बिल लॉरी के साथ 219 रनों की ओपनिंग साझेदारी में 97 रन का योगदान दिया। रेडपाथ का पहला टेस्ट शतक, एससीजी में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जल्द ही वह अपने धैर्य और सहनशीलता के चलते ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। उनकी वरिष्ठता और नेतृत्व को तब स्वीकार किया गया जब उन्हें 1974-75 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान इयान चैपल के साथ उप-कप्तान बनाया गया। इसके बाद भी उन्होंने यह जिम्मेदारी कुछ अन्य सीरीज में भी निभाई। सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, “इयान एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हर कोई उनके निधन से बहुत दुखी होगा। एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में इयान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान युगों में से एक के दौरान राष्ट्रीय टीम का मुख्य आधार थे। अपने साहस, कौशल और शानदार व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। उन्होंने आगे कहा, “हमें इयान को 2023 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर क्रिकेट द्वारा प्रदान किए गए अद्भुत अनुभवों और रिश्तों के बारे में बोलते हुए सुनने का सौभाग्य मिला और खेल के प्रति उनका यह गहरा प्यार प्रथम श्रेणी और सामुदायिक स्तर पर क्रिकेट में उनके विशेष योगदान में प्रकट हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में सभी की संवेदनाएं इस दुखद समय में इयान के परिवार और कई दोस्तों के साथ हैं।” प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रेडपाथ ने विक्टोरिया के लिए 226 प्रथम श्रेणी मैचों में 32 शतकों और 84 अर्धशतकों के साथ 41.99 की औसत से 14,993 रन बनाए। रेडपाथ प्रथम श्रेणी और सामुदायिक क्रिकेट में सक्रिय रहे और विक्टोरियन पुरुष कोच के रूप में और अपने होमटाउन में अलग-अलग भूमिकाओं में रहे, विशेष रूप से जिलॉन्ग क्रिकेट क्लब के साथ काम किया।

प्रदेश में होगा सर्वे, विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे, इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत 12 जिलों में किया जायेगा

भोपाल प्रदेश में विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित 12 जिलों में किया जाएगा। इसमें परिवार के आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ अन्य जानकारियां ली जाएंगी। इसके आधार पर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। साथ ही पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षण संस्थाओं में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। सर्वे कर जुटाएंगे डाटा पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने ये निर्देश शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में बताया गया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, कटनी, धार, मंदसौर, रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले में सर्वे किया जाएगा। इसमें डाटा एकत्र करने के बाद प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बाद में अन्य जिलों में भी ऐसा सर्वे किया जाएगा। विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु समुदायों के लिये लोकरंग उत्सव आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर जोर इसके साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययनरत संस्थाओं में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थाओं को यूनिक आईडी ‘आधार’ बेस्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए कहा गया है। साथ ही लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने के साथ विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने छात्रावासों में मेस व्यवस्था शुरू करने, सौर ऊर्जा प्लांट लगाने और बाउंड्री वाल बनाने संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली। बैठक में विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना के संबंध में बताया गया कि अब तक पिछड़ा वर्ग के 7 विद्यार्थियों को जापान में प्लेसमेंट दिलाया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88