LATEST NEWS

‘मैंने अल्लाह से कहा है की हमें मुश्किलों से निकाले’, धार्मिक स्थलों के सर्वे पर फारूक अब्दुल्ला ने जताई आपत्ति

श्रीनगर। धार्मिक स्थलों के सर्वे को लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई है। उमराह से लौटने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने अल्लाह से दुआ मांगी कि जो मुश्किलें आज हम पर हैं अल्लाह हमें इनसे बाहर निकाले। हम लोगों के लिए सही रास्ते बना। शैतान से हमें दूर रख। हमारे हिंदुस्तान में जो नफरत फैल रही है उस नफरत को खत्म कर। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जितना मुझसे हो सका मैंने अल्लाह के दरबार के सामने दुआ मांगी। अल्लाह हमारी मुश्किलों को आसान कर, हमारे भाईचारा को बरकरार रख। मजहबों में जो नफरतें पैदा की जा रही हैं, इन्हें खत्म कर। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा और अजमेर की दरगाह के सर्वे की मांग पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के मजहबों में नफरत पैदा की जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुसलमानों के साथ इस सरकार को एक समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुसलमान इस समय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सरकार इसे रोके। वे 24 करोड़ मुसलमानों को समुद्र में नहीं फेंक सकते। मुसलमानों के साथ एक समान व्यवहार कीजिए। हमारे देश के संविधान में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। अगर वे इस देश के संविधान को नष्ट कर देंगे, तो भारत कहां रहेगा?’ उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अल्लाह से दुआ की है कि वो हमें इस मुश्किलों से बाहर निकाले।

पुजारा ने पिंक और लाल गेंद का अंतर बताया

एडिलेड. ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर पर्थ टेस्‍ट में 295 रनों से जीत से शुरुआत करने के बाद भारत अब जल्‍दी ही उस शहर में जाएगा जहां वे पिछली बार दिसंबर 2020 में 36 रनों पर ढेर हो गए थे। भारत यहां एडिलेड में एक बार फ‍िर डे-नाइट टेस्‍ट खेलेगा और चेतेश्‍वर पुजारा का मानना है कि गुलाबी गेंद से जल्‍दी ही सामंजस्‍य बैठाना होगा क्‍योंकि यह थोड़ा अधिक स्किड होती है। पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, “अगर आप लाल गेंद को देखें तो यह अधिक चमकती नहीं है। आप देख सकते हैं कि गुलाबी गेंद लाल गेंद से थोड़ा अधिक चमकती है। इसका कारण यह है कि इस पर कलर के कोट कुछ अधिक होते हैं, इसमें पेंट की कुछ अधिक लेयर होती हैं, जो जल्‍दी से नहीं जाती है। जब आप लाल गेंद का सामना कर रहे हो तो यह आम लेदर गेंद है जो जल्‍दी से पुरानी हो जाती है। जबकि गुलाबी गेंद में अधिक समय तक चमक बनी रहती है।” उन्होंने कहा, “और क्‍योंकि गुलाबी गेंद पर पेंट की अधिक लेयर होती हैं, तो जब यह पिच पर पड़ती है, सीम पर गिरती है या चमकीले हिस्‍से पर भी गिरती है तो यह थोड़ा अधिक स्किड करती है। तो बल्‍लेबाज़ के तौर पर आपके पास कम समय होता है। आपके पास लाल गेंद खेलने जितना समय नहीं होता है और यही बड़ा अंतर है जिसमें ढलना होगा।” पांच साल पहले एडिलेड में जब भारत ने 21.2 ओवर में ऑलआउट होकर टेस्‍ट में अपना सबसे कम स्‍कोर बनाया था, तो भारतीय बल्‍लेबाज़ शाम के समय ताश के पत्‍तों की तरह नहीं ढहे थे, जब गुलाबी गेंद को उस समय खेलना अधिक मुश्किल होता है, ख़ासतौर से तेज़ गेंदबाज़ों के ख़‍िलाफ़। पिछले दिन के स्‍कोर एक विकेट पर नौ रन से आगे बढ़ते हुए भारतीय टीम ने दोपहर में बल्‍लेबाज़ी की और अगले एक घंटे के भीतर ही नौ विकेट गंवा दिए थे। लेकिन शाम के समय जब सूरज ढल जाता है और आसमान में ना तो पूरा उजाला रहता है और ना ही पूरा अंधेरा, उस समय डे-नाइट टेस्‍ट में बल्‍लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल होता है। पुजारा ने माना, “जिसने भी गुलाबी गेंद से टेस्‍ट खेला है वह आपको बताएगा कि शाम के समय बल्‍लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल होता है। उस समय रोशनी पूरी तरह से नहीं होती है, ना ही पूरा अंधेरा होता है जिससे स्‍टेडियम की लाइट जलाई जाएं और तब आपको थोड़ा कम दिखता है। तो उस समय बल्‍लेबाज़ों के लिए गुलाबी गेंद खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है।”

अमिताभ बच्चन ने बताया कहां पसंद है शॉपिंग करना, पुराना वीडियो वायरल

मुंबई,  बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अभिनेता अपनी कई पर्सनल जानकारी शेयर करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पुराना वीडियो ब्रिटिश टॉक शो का है, जिसमें बिग बी अपने पालतू पेट के नाम के साथ ही अपनी जन्मतिथि, लंबाई और पसंदीदा शॉपिंग एरिया भी बताते नजर आ रहे हैं। ‘शोले’ अभिनेता ने बताया, “मेरा जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ और मेरी तुला राशि है। मेरी लंबाई 6 फीट 2 इंच है। वजन 82 किलोग्राम से थोड़ा अधिक है। जूते का साइज 9 है। कमर 34 इंच है और मुझे न्यू बॉन्ड स्ट्रीट पर खरीदारी करना पसंद है। अगर कोई मुझे गिफ्ट भेजना चाहता है, तो आपको वहीं से लाना होगा।” शो में जब होस्ट ने उनसे कहा, “मारे पास सामंथा गिल का एक कार्ड है, जिसमें लिखा है, मैंने आपके डॉग्स को देखा है और मुझे लगता है कि वे बहुत प्यारे हैं। उनके नाम क्या हैं? मैं अपने डॉग का नाम रखना चाहती हूं और मुझे कोई नाम नहीं सूझ रहा है। क्या आप कोई नाम सुझा सकते हैं? इस पर बिग बी ने कहा, “ठीक है, चलिए मेरे पेट्स के बारे में बात करते हैं। मेरे पास तीन डॉग्स हैं। दो अल्सेशियन और एक सेंट बर्नार्ड है। अल्सेशियन के नाम फ्रेंको और नीरो हैं और सेंट बर्नार्ड बर्ट्राम का नाम बर्टी है। यदि आपका पालतू पेट छोटा है तो मैं उनका पंजाबी नाम रखना चाहूंगा। जैसे ‘पिस्ती’। दरअसल, ‘पिस्ती’ पंजाबी में किसी छोटी चीज के लिए इस्तेमाल किया जाता है और अगर यह बड़ा है तो आप उसका नाम गब्बर सिंह रख सकते हैं।”

नौसेना प्रमुख बोले-चीन कर रहा पाक की मदद, भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्र में शक्ति

नई दिल्ली। फ्रांस के साथ भारत की 26 राफेल-एम विमानों की डील अंतिम स्तर पर है। फ्रांस से खरीदे जाने वाले ये नेवी वैरिएंट के राफेल विमान भारतीय नेवी के बेड़े में शामिल होने हैं। इतना ही नहीं भारतीय नौसेना के लिए 3 स्कॉर्पीन सबमरीन की डील भी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यह सौदा तय कर लिया जाएगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी। नौसेना प्रमुख ने बताया कि आने वाले 10 वर्षों के भीतर भारतीय नौसेना को कुल 96 जहाज और पनडुब्बियां मिलने जा रही हैं। नौसेना के कई जहाज और एक पनडुब्बी फिलहाल निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से लगभग हर महीने भारतीय नौसेना में एक नया जहाज शामिल किया जाएगा। नौसेना प्रमुख 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले नेवी डे की तैयारियों पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमें पाकिस्तान की नौसेना की अचानक बढ़ रही शक्ति के विषय में जानकारी है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी नेवी 50 जहाजों वाली नौसेना बनने की तैयारी में है। पाकिस्तान के आर्थिक हालात को देखते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने लोगों की भलाई के बजाय हथियार चुने हैं। इसके साथ ही भारतीय नौसेना प्रमुख का कहना है कि समुद्री जहाजों के निर्माण में चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को मिलने वाले समुद्री जहाज चीन में बन रहे हैं या चीन की मदद से बनाए जा रहे हैं। भारत अपने पड़ोस से आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत की बात करें तो भारतीय नौसेना की शक्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। अगले वर्ष से औसतन हर महीने भारतीय नौसेना को एक नया समुद्री जहाज मिलने लगेगा। भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे जहाज में से दो जहाज रूस में बनाए जा रहे हैं। शेष समुद्री जहाजों का निर्माण भारत में ही हो रहा है। बीते वर्ष रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए राफेल एम फाइटर जेट विमान की खरीद को भी मंजूरी दे दी। यह सौदा होने पर नौसेना की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी। फ्रांस से खरीदे जाने वाले नेवी वेरिएंट के राफेल जेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए होगा। नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारत में बनी पहली न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन वर्ष 2036 तक कमीशन हो जाएगी। यहां बताना आवश्यक है कि इस न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन के निर्माण हेतु हाल ही में सरकार से मंजूरी मिली है। भारत की इस न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन के नेवी में कमीशन होने के दो साल के भीतर ही भारतीय नौसेना को उसकी दूसरी सबमरीन भी मिल जाएगी। भारतीय नेवी के लिए ऐसी कुल 6 सबमरीन का निर्माण किया जाएगा। न्यूक्लियर पावर्ड स्ट्राइक सबमरीन किसी भी नौसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। यह सटीक हमला करने के साथ-साथ लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकती है। नौसेना प्रमुख ने यह भी बताया कि भारत ने 3,500 किलोमीटर तक जाने वाली परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल का परीक्षण बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी से किया है। 4 दिसंबर को होने वाले नेवी डे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पुरी में मौजूद रहेंगी। वह नेवी डे की मुख्य अतिथि होंगी। नेवी डे में भारतीय नौसेनिक एयरक्राफ्ट, समुद्री जहाज, हेलीकॉप्टर, सबमरीन व वैसल पुरी के ‘ब्लू बीच’ पर क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

भोपाल मंडल में प्रतिदिन 8,000 लिनन की होती है धुलाई

भोपाल, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता के बेडरोल देने के लिए प्रतिबद्ध है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में संचालित होने वाली सभी वातानुकूलित ट्रेनों में यात्रियों को साफ, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले बेडरोल प्रदान किए जा रहे हैं। सभी चादरों और पिलो कवर को प्रत्येक उपयोग के बाद मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में धुलाई और इस्त्री की जाती है ताकि यात्रियों को स्वच्छ बेडरोल देकर उनकी आरामदायक, हाइजीनिक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री देवाशीष त्रिपाठी ने कहा, “हम अपने यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले लिनन की आपूर्ति हमारी प्राथमिकताओं में से एक है।” लिनन धुलाई की विस्तृत प्रक्रिया: 1. छंटाई और निरीक्षण:    उपयोग किए गए लिनन को लॉन्ड्री में पहुंचने पर छांटा जाता है और किसी भी क्षतिग्रस्त या फटे हुए लिनन को अलग किया जाता है। 2. प्री-ट्रीटमेंट:    दाग-धब्बों को हटाने के लिए लिनन पर प्री-ट्रीटमेंट किया जाता है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि धुलाई के बाद लिनन पूरी तरह से साफ हो। 3. स्वचालित धुलाई:    लिनन को बड़े औद्योगिक वॉशिंग मशीनों में डाला जाता है, जहां उच्च गुणवत्ता वाले डिटर्जेंट और सैनेटाइज़र का उपयोग किया जाता है। पानी के तापमान और धुलाई के समय का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि बैक्टीरिया और विषाणुओं का नाश हो सके। 4. सुखाने की प्रक्रिया:    धुले हुए लिनन को टंबल ड्रायर में सुखाया जाता है, जिससे अतिरिक्त सैनेटाइजेशन होता है। 5. प्रेसिंग और फोल्डिंग:    सुखाने के बाद, लिनन को प्रेस किया जाता है और सही तरीके से पैकेजिंग साइज के अनुसार मोड़ा एवं पैक किया जाता है। 6. गुणवत्ता नियंत्रण:    हर लिनन की स्वच्छता, सफेदी की जांच की जाती है एवं व्हाइट नेस मीटर द्वारा धुले हुए लिनेन की गुणवत्ता को जांच जाता ताकि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। भोपाल मंडल पर्यावरण के प्रति जागरूक है। जल संरक्षण के लिए आधुनिक वॉटर रीसाइकलिंग सिस्टम (ETP) का उपयोग किया जाता है और बायोडिग्रेडेबल डिटर्जेंट्स का प्रयोग किया जाता है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं हैं। स्वच्छ और पैक किए गए लिनेन को फिर से ट्रेनों में भेजा जाता है। यहां इन्हें यात्रियों के उपयोग के लिए सेट किया जाता है, जिससे उन्हें स्वच्छ और आरामदायक अनुभव मिलता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि वर्तमान में भोपाल मंडल में यात्रियों को लगभग 20 ट्रेनों में लिनन की आपूर्ति की जाती है। इन ट्रेनों में प्रमुख रूप से शान ए भोपाल एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस,रीवांचल एक्सप्रेस, उर्जाधानी एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस,रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस, सहरसा एक्सप्रेस, भोपाल-रीवा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री आर पी खरे ने बताया, “हम स्वच्छता और हाइजीन पर विशेष ध्यान देते हैं और यात्रियों की संतुष्टि के लिए हर संभव कदम उठाते हैं।” यात्री लिनन से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए रेल मदद पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इन शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाता है। इन सभी प्रयासों के माध्यम से भारतीय रेल यह सुनिश्चित कर रही है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान साफ, स्वच्छ और आरामदायक लिनन मिले, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव और भी सुखद हो सके।  

विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास लेने का किया ऐलान

मुंबई, बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्रांत मैसी ने अभिनय से संन्यास लेने का ऐलान किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विक्रांत मैसी इन दिनों ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। गोधरा कांड पर आधारित यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुयी है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस बीच विक्रांत ने अपने एक पोस्ट से सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है। विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक नोट के माध्यम से अभिनय से सन्यास लेने का ऐलान किया है।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, पिछले कुछ वर्ष और उसके बाद के वर्ष अभूतपूर्व रहे हैं। मैं आपके अमिट समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं घर वापस जाऊं, खुद को संभालूं एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में तथा एक अभिनेता के रूप में भी। तो 2025 में हम एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। पिछली दो फिल्में और कई साल की यादें, आप सभी का फिर से शुक्रिया और मैं आप सभी का हमेशा ऋणी रहूंगा। विक्रांत मैसी ने अपने पोस्ट में अभिनय से सन्यास लेने की वजह का खुलासा नहीं किया है। विक्रांत मैसी ने संन्यास लेने का फैसला ऐसे समय में किया है जब उनका करियर अपने चरम पर है। ’12वीं फेल’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘सेक्टर 36’ में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले विक्रांत मैसी के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को काफी निराश किया है।  

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

  भोपाल, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने आनन-फानन में पत्रकार-वार्ता में गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर असत्य, निराधार और तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, वह सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस नेताओं की मंशा मध्यप्रदेश को बदनाम करने की है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की यह पत्रकार-वार्ता क्या कांग्रेस पार्टी की आपसी गुटबाजी को छिपाने के लिए थी ? मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने आज दिल्ली स्थित अपने आकाओं को खुद की प्रासंगिकता साबित करने के लिए यह निराधार पत्रकार-वार्ता की है। जल्दबाजी में कांग्रेस नेताओं ने गलत तथ्य जनता के सामने प्रस्तुत कर दिए। ऐसा लगता है कि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार के तबादला उद्योग और कर्ज की स्थिति को जनता के सामने लाना चाहते थे। कांग्रेस नेताओं को इस तरह के झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए। मध्यप्रदेश की जनता समझदार है और कांग्रेस के इस तरह के आरोपों से भ्रमित होने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने संकल्प-पत्र के 456 बिंदुओं में एक साल के अंदर ही 50 घोषणाओं को पूरा करने के साथ 310 पर सुचारू रूप से कार्य शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार विकास व कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में विकास व जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। भाजपा सरकार जनता के कल्याण के साथ पुरानी योजनाओं को सफल संचालन कर जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को सही दाम, महिलाओं को सम्मान के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चार जातियों महिला, युवा, किसान व गरीब के विकास कार्यों को मूर्त रूप देने का कार्य कर रही है। श्री सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को एक बार कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों की स्थिति भी देख लेनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश की सभी पुरानी योजनाओं के साथ विकास की नई योजनाएं भी चल रही हैं, वहीं कांग्रेस शासित कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की सरकारें विकास को दूर अपने कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं दे पा रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपने नेताओं को नसीहत दे चुके हैं कि जब घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाते तो घोषणा करते क्यों हो? कांग्रेस के आरोपों में एक भी यथार्थ नहीं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी और उमंग सिंघार द्वारा लगाए गए आरोपों में एक भी यथार्थ नहीं है। कांग्रेस ने झूठे आंकड़े जनता के समने प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर लगाए गए आरोप निराधार है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नतृत्व में भाजपा सरकार महिला अपराध, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लेकर जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में बीते एक वर्ष में अपराधों में 7.91 प्रतिशत की कमी आई है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 29 अपराधियों की 115 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।   संकल्प-पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे, एक साल में अधिकांश पर कार्य शुरू कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जनता के समक्ष विकास कार्यों का पांच साल का अपना संकल्प-पत्र प्रस्तुत किया था। संकल्प-पत्र ही तय करता है कि सत्ता में आने के बाद सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बहुत सुखद अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने संकल्प-पत्र के 456 बिंदुओं में एक साल के अंदर ही 50 घोषणाओं को पूरा करने के साथ 310 पर सुचारू रूप से कार्य शुरू कर दिया है। जिन पर कार्य चल रहा है, उनमें से भी कई पूरी होने वाली हैं और जो बची हैं उन पर भी बहुत जल्दी सरकार कार्य शुरू करने जा रही है। साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, चार लाख लोगों को मिलेगा रोजगार मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश की सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर क्या स्थिति थी यह मध्यप्रदेश की जनता से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासशील राज्य बनाया। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश और दुनिया से निवेश लाने का कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहां संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव हर जिले और हर गांव तक विकास को पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू, कोयंबटूर में रोड शो और उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर व ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में 2 लाख 76 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा के दौरान भी 78 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस तरह मध्यप्रदेश को साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब चार लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।   कमलनाथ सरकार ने हर माह कर्ज लिया, हमारी सरकार ने एक-एक रूपए विकास में लगाए मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी ने आज मध्यप्रदेश सरकार पर कर्ज लेने को लेकर जो आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। जीतू पटवारी को पता नहीं कौन गलत आंकड़े देकर गुमराह कर रहा है। दरअसल जीतू पटवारी भाजपा सरकार पर कर्ज के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर कमलनाथ सरकार के कर्ज के आंकड़ों को जनता के सामने लाने … Read more

एमपी ट्रांसको राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड से सम्मानित

भोपाल. मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित राजभाषा सम्मान शील्ड से पुरस्कृत किया गया है। यह शील्ड कन्याकुमारी में राजभाषा प्रबंध विकास संस्था नई दिल्ली द्वारा आयोजित हुए हिंदी राजभाषा सम्मेलन में प्रदान की गई है। इस सम्मेलन में भारत की सभी नवरत्न कंपनियों सहित केंद्रीय एवं देश की विभिन्न प्रादेशिक स्तर के शासकीय उपक्रमों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी स्वरूप के बावजूद राजभाषा में अधिकतम कार्य मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से इस सम्मेलन में अधीक्षण अभियंता राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधित्व किया। दीक्षित की उत्कृष्ट प्रस्तुति तथा प्रभावशाली व्याख्यान के कारण मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को यह प्रतिष्ठित और गौरवशाली शील्ड प्राप्त हो सकी। उन्होंने अपने व्याख्यान से सम्मेलन को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का कार्य क्षेत्र पॉवर सेक्टर में अत्यंत तकनीकी स्वरूप का है ,इसके बावजूद कैसे कंपनी देश की राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्मिकों को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह शील्ड प्राप्त होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह मध्यप्रदेश के लिए सम्मान का विषय है कि एक तकनीकी संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हिंदी कार्य के लिए इतना गौरवशाली और प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी अपने दैनंदिन कार्यलायीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत रही है तथा अधिकांश आदेश और परिपत्र अब हिंदी में ही जारी किये जाते हैं। प्रबंध संचालक को सौंपी गई शील्ड एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक को यह शील्ड कंपनी के मुख्य अभियंता अतुल जोशी एवं दीक्षित के द्वारा सौपीं गई।

रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से नवनियुक्त अभियंताओं को समय-समय पर दिया जायेगा आवश्यक प्रशिक्षण

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने अक्टूबर 2024 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से 81 सहायक अभियंताओं की नियुक्ति की है। इनमें से 80 अभियंता कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इन नवनियुक्त अभियंताओं को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार 2 दिसंबर यानि आज से रायपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में इन अभियंताओं के लिए 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका 6 दिसंबर को समापन होगा। बता दें कि आज आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके सहित प्रमुख अभियंता कार्यालय और रायपुर की संरचनाओं में पदस्थ मुख्य अभियंता उपस्थित रहे। उद्घाटन में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राजगीत का प्रसारण हुआ और फिर नोडल अधिकारी ललित रावटे ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रसुन शर्मा, अधीक्षण अभियंता प्रशासन एवं प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन संबोधन दिया। सहायक अभियंताओं को इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में विभाग की कार्य पद्धति के साथ-साथ तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण अवधि में प्रतिदिन 5 सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र जो 75 मिनटों का होगा, जिसमें विभाग के पूर्व एवं वर्तमान वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से विभाग के अभियंताओं को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण नियमित रुप से दिया जाता है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का यह आधारभूत प्रशिक्षण मात्र परिचयात्मक है, बाद में दोबारा विषय से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करके इन सहायक अभियंताओं को विभाग के सभी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा।

शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जुटे हजारों लोग, बांग्लादेश की सीमा पर रोके गए माल ले जा रहे ट्रक

कोलकाता. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर भारत में भी जबरदस्त रोष है। सोमवार को तो बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं, आम लोगों, भिक्षुओं ने आंदोलन किया। इन लोगों ने बांग्लादेश की सीमा पर पहुंचकर तमाम ट्रकों को रोके रखा, जो माल लेकर जा रहे थे। इसके चलते लगभग पूरे दिन ही बांग्लादेश के साथ कारोबार प्रभावित रहा। हजारों लोगों ने चिन्मय कृष्ण दास की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पेट्रोपोल पर 24 घंटे के लिए मालवाहक वाहनों को रोके रखा। इससे बंगलादेश में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले माल वाहनों की आवाजाही सोमवार को बाधित रही। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि इस्कॉन के संत कृष्ण दास को रिहा नहीं किया गया तो वे जल्द ही पांच दिनों के लिए पेट्रापोल में आर्थिक नाकेबंदी करेंगे और अगले साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार, हिंदुओं पर हमले और बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए जीरो पॉइंट के करीब जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे इस्कॉन के पूर्व पुजारी की जल्द रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए श्री चिन्मय कृष्ण दास की तस्वीर वाले गैस के गुब्बारे भी छोड़ेंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय संत समाज, राष्ट्रीय हिंदू जागरण मंच और कई अन्य हिंदू संगठन भारतीय झंडे और भगवा झंडे लेकर सीमा पर पहुंचे, जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हथियारों के साथ जीरो पॉइंट पर डटी रही और विरोध दर्ज कराया। उत्तर बंगाल के बीएसएफ के आईजी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को झरझरा सीमा पर तैनात किया गया है, क्योंकि दूसरी तरफ से लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हिंसा भड़कने के बाद से सीमा के दूसरी तरफ से किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए हमें पेशेवर रूप से नियुक्त किया गया है।’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बंगलादेश सरकार हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती तथा श्री दास को रिहा नहीं करती, तब तक पेट्रापोल सीमा पर आंदोलन जारी रहेगा। अखिल भारतीय संत समिति के बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद ने भी कहा कि जब तक बंगलादेश की पुलिस हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमले को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती, तब तक पेट्रापोल सीमा पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

खोंगापानी में किया गया नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा श्री यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी ने अपने उदबोधन में नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के बारे में अवगत कराया और नशे के आदी व्यक्ति जो नशा नही छोड़ पा रहे है, उन लोगों  के लिए हमारे जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सुविधाएं दी जा रही है।  इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सारंगा सिंह, एस.डी. द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, रमेश साहू, असन सरकार, अमजद अली, रामाकांत मिश्रा, बी.बी. पाण्डेय, मिथुन चक्रवर्ती, शिक्षक गण एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत चुनाव प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने बताया कि भारत के संविधान के भाग-9 (क) के तहत पंचायत चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए विभिन्न कानून और नियम बनाए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961, छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 और अन्य संबंधित कानून शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर ने आगे कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दें। उन्हें मतदान केंद्रों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और प्रतीकों का आवंटन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मतदान दलों का गठन, मतदान सामग्री का वितरण और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की जिम्मेदारी भी रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और आवश्यक कागजात जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्वाचन व्यय की सीमा और उससे संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को प्रचार सामग्री के लिए पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने आगे कहा कि मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। जिसमें पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र का उपयोग होगा। मतदाता घूमते तीर के चिन्ह वाली रबर मोहर का उपयोग कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतपेटियों के लिए गोदरेज और एमपी टाइप की पेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग अलग-अलग रखे जाएंगे। हर मतदान केंद्र में दो मतदान कक्ष होंगे और पर्याप्त बिजली, पानी एवं शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है। मतदान के बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना होगी। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्य की मतगणना क्रमवार की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों को इस चुनाव को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम मनेंद्रगढ़, एसडीएम खड़गवां,  तहसीलदार मनेंद्रगढ़, तहसीलदार चिरमिरी, नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ एमसीबी, जनपद सीईओ खड़गवा, सर्व नगर पंचायत सीएमओ, मास्टर ट्रेनर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ध्यान केंद्रित कर रहे हैं गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट पर

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में 295 रनों से हारने के बाद एडिलेड में भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बहुप्रतीक्षित डे-नाइट टेस्ट है, क्योंकि टीमों को गुलाबी गेंद से तालमेल बिठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। दोनों टीमों के बीच आखिरी और एकमात्र बार गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरी पारी में मात्र 36 रनों पर समेटने के बाद आठ विकेट से मैच जीत लिया था, जो भारत का सबसे कम टेस्ट स्कोर रहा। स्टीव स्मिथ, जो पर्थ में 0 और 17 रन बनाकर आउट हुए, का मानना ​​है कि बल्लेबाजों के लिए दिन से रात में तालमेल बिठाना मुश्किल होगा। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “हां , गुलाबी गेंद। इसलिए यह दिन या रात के अलग-अलग समय पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां बल्लेबाजी कर रहे हैं और खेल और गेंद की स्थिति क्या है, और इस तरह की सभी चीजें। इसलिए बस पूरी तरह से तैयार रहना है। गुलाबी गेंद कई बार थोड़ी अप्रत्याशित हो सकती है। इसलिए हां, बस पूरी तरह से केंद्रित रहना है।” ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी गुलाबी गेंद से खेलने की चुनौतियों को स्वीकार किया, उन्होंने कहा कि मैच की गति गेंद की स्थिति से तय होगी। “मुझे लगता है, आप जानते हैं, सभी मूल बातें। वास्तव में वही रहें। कभी-कभी खेल अलग-अलग गति से चलता है क्योंकि गेंद पुरानी और नरम हो जाती है या सख्त हो जाती है, लेकिन इसके अलावा यह टेस्ट क्रिकेट है।” ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड, जिन्होंने आठ गुलाबी गेंद टेस्ट में दो शतक और तीन अर्द्धशतक बनाए हैं, ने कहा कि वह रोशनी में खेलने के अवसर का इंतजार कर रहे हैं। भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में हेड ने दूसरी पारी में 89 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 238 रनों पर सिमट गया। हेड ने कहा, “यह बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट हो सकता है। जाहिर है, विकेट में गिरावट के कारण आपको अलग-अलग तरीकों से रन बनाने होंगे। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अनुकूल है। जाहिर है, मैंने वहां बहुत बल्लेबाजी की है। इसलिए पिछले कुछ सालों में वहां कुछ रन बनाना अच्छा रहा और इस साल भी ऐसा ही करने की कोशिश करूंगा। यह मेरे लिए हमेशा एक अच्छा सप्ताह होता है। यह सुकून भरा होता है। यह तब होता है जब मैं अपने बिस्तर पर होता हूं। मेरे पास बहुत सारे दोस्त और परिवार हैं। मेरे बहुत सारे दोस्त हैं जो मुझे देखने आते हैं, और यह सप्ताह के लिए एक अच्छा अनुभव है। इसलिए, मैं इसका बेसब्री से इंतजार करूंगा।”

संसद के शीतकालीन सत्र: सदन में मर्फी के नियमों को लागू करने के लिए एक एल्गोरिथ्म मौजूद है: सभापति धनखड़

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का एक और दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने हंगामे पर निराशा जाहिर की और संसद में जारी हंगामे की तुलना मर्फी के नियम से की। मर्फी का नियम कहता है कि, जो कुछ भी गलत हो सकता है, वह गलत ही होगा। धनखड़ ने कहा कि एक एल्गोरिदम मौजूद है, जो सदन का संचालन नहीं होने दे रहा है। उपराष्ट्रपति ने विपक्ष पर साधा निशाना उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कहा कि ‘ऐसा लगता है कि इस प्रतिष्ठित सदन में मर्फी के नियमों को लागू करने के लिए एक एल्गोरिथ्म मौजूद है, जो जानबूझकर संसद नहीं चलने दे रही है और इससे संसद के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है। हम अपने संविधान में बताए गए प्रावधानों के बिल्कुल विपरीत काम कर रहे हैं।’ उपराष्ट्रपति की यह टिप्पणी इस संदर्भ में आई है, जिसमें विपक्ष के सांसद नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर अदाणी मामले, मणिपुर हिंसा, संभल हिंसा और अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और इसके चलते अब तक शीतकालीन सत्र में एक दिन भी सुचारू रूप से संसद का कामकाज नहीं हो पाया है। हंगामे के दौरान राज्यसभा सभापति धनखड़ ने सांसदों से अपील करते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने दें। हालांकि जब अपील के बाद भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रही तो सभापति ने सदन की कार्यवाही पूरे दिने के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस का पलटवार वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार नहीं चाहती कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ‘आज दोनों सदनों में कोई नारेबाजी या हंगामा नहीं हो रहा था और विपक्षी पार्टियां मणिपुर, अदाणी, संभल हिंसा पर चर्चा करना चाहती थीं, लेकिन मोदी सरकार नहीं चाहती कि संसद चले।’  

सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का आगामी एपिसोड दिव्यांग व्यक्तियों की समावेशिता को बढ़ावा देगा

  मुंबई, सोनी सब लंबे समय से अपने प्रगतिशील और सशक्तीकरण का संदेश देने वाले शो के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रशंसकों का पसंदीदा, पुष्पा इम्पॉसिबल भी शामिल है। यह पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है, जो एक अकेली माँ है, जो सकारात्मकता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर रही है। दुनिया तीन दिसंबर को दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाने के लिए तैयार है, वहीं पुष्पा इम्पॉसिबल शो बड़े बदलाव का संदेश सामने लाता है, जो सहानुभूति की आवश्यकता को सामने लाता है, और विशेष क्षमताओं वाले लोगों के लिए अवसर पैदा करता है। शो के लॉन्च के समय चैनल ने विशेष रूप से सक्षम अभिनेता हंस असलोट को डाउन सिंड्रोम वाले एक पात्र गोलू के रूप में कास्ट करके समावेशिता के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई। यह निर्णय न केवल उन्हें अपने साथी अभिनेताओं के साथ कहानी में जोड़ता है, बल्कि उनकी ताकत, सपनों और योगदान पर भी जोर देता है, जो कहानी कहने के लिए एक अधिक समावेशी दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। इस पहल को जीवंत करने के लिए एक शक्तिशाली कदम के रूप में चैनल ने एपिसोड की एक दिल को छू लेने वाली सीरीज तैयार की है, जो गोलू की यात्रा को करीब से पेश करती है, क्योंकि वह पुष्पा के दृढ़ समर्थन से विशेष बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेता है। यह एपिसोड अन्य विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और कहानियों को भी प्रदर्शित करेगा, जो इस तरह की कहानियों के समाज पर पड़ने वाले गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है। साथ ही दर्शकों को अपने दैनिक जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। करुणा पांडे ने इस पर कहा, “ये बच्चे असाधारण हैं; यह हम हैं जो साधारण हैं। अगर उन्हें बिना किसी भेदभाव या दया के हमारे दैनिक जीवन में शामिल किया जाए, तो दुनिया रहने के लिए एक और खूबसूरत जगह होगी।” सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल हर सोमवार से शनिवार रात 9.35 बजे प्रसारित होता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live