LATEST NEWS

देहरादून: दोस्त के खाते में 38 लाख देख डोला ईमान और कर दिया मर्डर

देहरादून. प्रापर्टी डीलर मंजेश की हत्या के एक आरोपित को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपितों ने 38 लाख रुपये के लालच में मंजेश कुमार की हत्या की है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में हत्या के मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल जा चुके हैं। आरोपित कुछ समय पहले ही मंजेश कुमार के साथ प्रापर्टी के काम से जुड़े थे। किराये के मकान में एक शव बरामद बीते शनिवार सुबह यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी में एक किराये के मकान में एक शव बरामद हुआ था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि व्यक्ति की हत्या गला घोंटकर की गई है। मृतक की पहचान मंजेश कुमार उम्र 42 वर्ष, निवासी गांजा माजरा खेड़ी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से जब पुलिस ने पूछताछ की गई तो पता चला कि दो माह पहले उन्होंने मकान के ऊपर एक कमरा सचिन निवासी भगवानपुर, हरिद्वार को किराये पर दिया था। कमरे में उसका एक साथी अर्जुन का भी आना-जाना था। शुक्रवार रात को कमरे में सचिन व अर्जुन के साथ मंजेश भी रुका था। घटना के बाद से ही सचिन और अर्जुन फरार हो गए। प्रापर्टी का काम करता था मंजेश पुलिस ने मृतक के स्वजन से संपर्क कर उनको मौके पर बुलाया। पूछताछ में पता चला कि मंजेश प्रापर्टी का काम करता था तथा अर्जुन उसके साथ काफी समय से काम कर रहा था। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मृतक मंजेश के भाई सचिन कुमार की तहरीर पर अर्जुन व सचिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पटेलनगर कोतवाली व एसओजी की टीम ने आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मंजेश की हत्या के बाद दोनों आरोपित मकान के पीछे छत से नीचे कूद गए थे, जिसमें सचिन के पैर में चोट आई थी। इसके बाद आरोपित भगवानपुर में एक अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपित भगवानपुर से सहारनपुर चला गया। सूचना पर तत्काल पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी की देखरेख में एक टीम सहारनपुर रवाना किया गया। लेकिन इससे पहले आरोपित सरेंडर करने के लिए देहरादून पहुंच गया। पुलिस ने कोर्ट पहुंचने से पहले ही उसे आशारोड़ी के निकट गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित सचिन ने बताया कि उसने अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोंटकर हत्या की थी। भगवानपुर व डोईवाला में हत्या के केस में गए जेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपित सचिन ने बताया कि पूर्व में भगवानपुर थाने से वह हत्या के मुकदमे में जेल गया था, जिसमें कुछ महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है। जेल में उसकी जान-पहचान अर्जुन से हुई। अर्जुन भी वर्ष 2019 में डोईवाला में मलकीत सिंह की हत्या के केस में जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन ने सचिन को प्रापर्टी डीलर मंजेश के साथ काम करने की बात बताई। आरोपित सचिन देहरादून में रेपिडो का काम कर रहा था और उसने यमुनोत्री विहार फेज-2 में एक कमरा किराये पर लिया था, जहां अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने-पीने के लिए बैठता था। मंजेश के खाते में 38 लाख रुपये होने की थी भनक घटना से पांच दिन पहले अर्जुन ने सचिन को बताया कि मंजेश ने प्रापर्टी में काफी रुपये कमाए हैं। मंजेश के खाते में 38 लाख रुपये हैं, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है। मंजेश को मारकर उसके सारे रुपये निकाल सकते हैं, जिसे दोनों आधा आधा बाट लेंगे। लालच में आकर दोनों ने हत्या की साजिश रची। योजना के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों ने मंजेश को सचिन के कमरे में बुलाया, जहां पहले तीनों ने बैठकर शराब पी। रात करीब 11 बजे जैसे ही मंजेश अपने घर के लिए कमरे से निकलने लगा तो दोनों ने मिलकर उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

‘झल्ला वल्लाह’ पर गौहर खान, सरगुन मेहता और आयशा खान ने लगाए ठुमके

नई दिल्ली टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि वे अपने बैनर ‘ड्रीमियाटा ड्रामा’ के तहत दो नए शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। वे अपने दो नए शोज ‘लवली लोला’ और ‘रफ़ू’ लेकर आ रहे हैं और इनमें कई शानदार कलाकार हैं, जिनमें लवली लोला के लीड रोल में गौहर खान और ‘रफ़ू’ में लीड रोल में आयशा खान हैं। हाल ही में सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो, गौहर खान और आयशा खान नजर आ रही हैं और वे तीनों ‘झल्लाह वल्लाह’ की धुन पर थिरक रही हैं। तीनों की चाल और डांस ने पहले से ही उन लोगों में उत्साह जगा दिया है जो इन नए शोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरगुन ने लिखा, ‘बेस्ट से सीखा, लोला और निक्की कल रात मजेदार थीं। जल्द ही @dreamiyatadramaa पर मिलते हैं।’ गौहर ने किया कमेंट गौहर लिखती हैं, ‘ए-1 इंसान, अद्भुत मेकर और सुपर टैलेंटेड कलाकार, क्या कॉम्बो है @सरगुनमेहता @ravidubey2312 #muchlove। और क्या पार्टी है।’ गौहर खान का ‘लवली लोला’ गौहर खान, ईशा मालवीय जल्द ही ‘लवली लोला’ में दिखाई देने वाली हैं जबकि आयशा खान नए शो ‘रफू’ में दिखाई देंगी। दोनों शो ड्रीमियाता ड्रामा की अनूठी और बेहतरीन कहानियां पेश करने के लिए तैयार है। सरगुन और रवि के दो शोज रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए लॉन्च किए गए प्लेटफॉर्म ‘ड्रीमियाता ड्रामा’ और इसके पहले शो ‘लवली लोला’ को लेकर चर्चा चरम पर पहुंच गई है। टैलेंटेड एक्ट्रेस गौहर खान की अनाउंसमेंट के बाद ईशा मालवीय के भी इसमें होने को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।

डेक्कन ग्लेडिएटर्स अबू धाबी टी10 में लगातार चौथे सीजन फाइनल में

अबू धाबी. डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने जायद क्रिकेट स्टेडियम में 2024 अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के क्वालीफायर 1 में मॉरिसविले सैम्प आर्मी को हरा दिया, जिसने राउंड-रॉबिन चरण में शानदार प्रदर्शन किया था। इस शानदार जीत के साथ, दो बार के चैंपियन ग्लेडिएटर्स ने लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई। अपने कप्तान और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन और इंग्लैंड के टॉम कोहलर-कैडमोर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ग्लेडिएटर्स ने 10 ओवर में 147/2 का विशाल स्कोर बनाया। पूरन 33 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे, इस पारी में पांच छक्के और चार चौके शामिल थे। दूसरी ओर, कोहलर-कैडमोर ने अर्धशतक बनाया, लेकिन अंततः 24 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। मॉरिसविले सैम्प आर्मी ने फिर सकारात्मक तरीके से लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया और पहले ही ओवर में 13 रन बटोर लिए, लेकिन ग्लेडिएटर्स की गेंदबाजी इकाई ने जल्दी ही वापसी की, क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन ने दूसरे ओवर में चरिथ असालंका को मात्र 1 रन पर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने लगे और सैम्प आर्मी को बैकफुट पर धकेल दिया गया, जिससे अंततः टीम 102/5 पर सिमट गई। जैक टेलर ने 14 गेंदों पर 25* रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए। ग्लेडिएटर्स के लिए उस्मान तारिक, ग्लीसन और डेविड विसे ने विकेट लिए। तारिक ने अपने दो ओवरों में 2-19 के गेंदबाजी आंकड़े के साथ वापसी की और विरोधियों की स्कोरिंग दर पर नज़र रखने में प्रमुख भूमिका निभाई। ग्लीसन और विसे ने टीम के लिए एक-एक विकेट लिया। मॉरिसविले सैम्प आर्मी अभी भी प्रतियोगिता से बाहर नहीं हुई है क्योंकि अब वे क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर 2 के विजेता से भिड़ेंगे। डेक्कन ग्लेडिएटर्स सोमवार को खिताबी मुकाबले में क्वालीफायर 2 के विजेता से भिड़ेंगे।

ड्रोन से निगरानी, संसद घेराव करने निकले किसानों का RAF और वज्र वाहन ने रोका रास्ता

नई दिल्ली। संसद का घेराव करने के लिए निकले किसान महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठा हो गए हैं और यहां से वह अब दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन महज 100 मीटर आगे जाते ही पुल‍िस ने किसानों को रोक दिया और वे वहीं धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को महामाया के पास दोनों तरफ से बंद कर दिया है और आरएएफ और वज्र वाहन लगाकर दलित प्रेरणा स्थल के पास रोड को पूरी तरीके से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर तक की सड़क को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास ट्रक और क्रेन लगाकर अवराेध खड़ा कर द‍िया है, ताकि किसान अपना ट्रैक्टर लेकर आगे न बढ़ पाएं। इसके अलावा पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है और सेक्टर 18 की तरफ से ग्रेटर नोएडा जाने वालों को मोड़ा जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जाने वाले रूट को सेक्टर 18 से डायवर्ट किया गया। वहीं नोएडा से दिल्ली जाने वाला रूट सेक्टर 94 से डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन के जरिए क‍िसानों की निगरानी की जा रही है और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। नोएडा पुलिस की कोशिश है कि किसानों को किसी भी तरीके से बॉर्डर तक न पहुंचने दिया जाए। गौरतलब है कि रव‍िवार को हुई वार्ता के फेल हो जाने के बाद किसानों ने दिल्ली में संसद घेराव करने का निर्णय लिया था। ग्रेटर नोएडा से भी ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों से निकले किसान अब महामाया फ्लाईओवर पर पहुंच गए हैं और धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन, मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर हो रहीं शादियां

ग्वालियर। शादी जीवन का वह खुशनुमा पल है, जिसे हर एक यादगार बनाना चाहता है। वह कुछ न कुछ अलग कर सुर्खियां बटोरना चाहता है। इन दिनों हर एक की जुबान पर तानसेन समारोह ही सुनाई दे रहा है। यही कारण है कि वेडिंग प्लानर भी अपने आइडिया में तानसेन थीम लेकर आए हैं, जिन्हें शहरवासी पसंद कर रहे हैं। इस थीम के लिए बाहर से संगीतज्ञों को बुलाया जाता है, जो पहर के हिसाब से अपने वाद्य वृंद से राग बजाते हैं। वहीं गायन भी होता है। शहर में ऐसी कुछ शादियां हो चुकी हैं, तो वहीं कुछ आगामी तिथियों में निर्धारित हैं। 15 कलाकारों ने वाद्य वृंद बजाकर बांधा समां: झांसी डबरा हाइवे स्थित इम्पीरियल गोल्फ रेसार्ट में दंडोतिया फैमिली की शादी में जयपुर से संगीतज्ञ बुलाए गए। इनके लिए तकरीबन 40 फीट ऊंचा मंच बनाया गया, जिसमें 15 झरोखे बनाए गए। इन सभी झरोखों में संगीतज्ञ बैठे और उन्होंने पहर के हिसाब से राग बजाया। इस अवसर पर हारमोनियम, तानपुरा, तबले के साथ कलाकार बैठे और बरात में आए मेहमानों का धुन बजाकर स्वागत किया। शिक्षाविद हर्ष दंडोतिया ने बताया कि भतीजे रोहित की शादी के लिए हमने जयपुर से संगीत कलाकार बुलाए थे, जिन्होंने शादी में अलग ही समां बांधा। गायन और वादन से मेहमान हुए एंटरटेन: शिवपुरी लिंक रोड स्थित एंजाय रेसार्ट में इसी माह तोमर परिवार ने दिल्ली से संगीतकारों को बुलाया। यहां एक तरफ राक बैंड तो दूसरी तरफ लाइट म्यूजिक में संगीत का कार्यक्रम रखा गया। इसमें कलाकार सदाशिव ने गायन की प्रस्तुति दी। पहर के हिसाब से उन्होंने राग सुनाए। उनके साथ पखावज, तबला और हारमोनियम पर भी कलाकार रहे। बिजनेसमैन नवल सिंह तोमर ने बताया कि वेडिंग प्लानर ने हमें तानसेन थीम बताई, जो कि हमें अच्छी लगी। इसलिए इस थीम पर हमने शादी कराई, जो अपने आपमें यूनिक रही। शताब्दी वर्ष: तानसेन थीम का भी लोगों में खुमार वेडिंग प्लानर आशीष सोनी ने बताया कि कुछ यूनिक करने के लिए लोग शादियों में अच्छा पैसा खर्च कर रहे हैं। इन दिनों तानसेन समारोह का लोगों में खुमार है। समारोह के शताब्दी वर्ष में वे भी अपनी शादी को यादगार बना रहे हैं। इसलिए संगीत प्रेमी अपनी शादी में संगीतज्ञों को बुला रहे हैं। यह कांसेप्ट अब चल पड़ा है। ग्वालियर के इंजीनियर शुभम चौधरी की शादी आगरा में है। उन्होंने अपनी शादी में संगीतज्ञों को आमंत्रित किया है। उनकी शादी 14 दिसंबर की है। इसके अलावा बालीवुड थीम तो शुरू से सदाबहार रही है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों का फूड बढ़ा रहा स्वाद शादी में विभिन्न राज्यों के फूड का चलन तेजी से चल पड़ा है। शादी में विभिन्न स्टाल लगाए जा रहे हैं, जहां राजस्थानी फूड, पंजाबी फूड, गुजराती फूड, अवधी फूड परोसा जा रहा है। इन स्टाल की खास बात यह है कि स्टाल में परोसने वाले शेफ भी उसी राज्य की वेशभूषा में होंगे और उनका परोसने का अंदाज भी वही होगा। कैटर्स संजीव बताते हैं कि विभिन्न स्टेट का फूड इन दिनों चलन में है। तकरीबन 60 प्रतिशत शादियों में इसे पसंद किया जा रहा है। शादियों में लाइव फूड का बढ़ रहा ट्रेंड शादियों में इन दिनों लाइव फूड का ट्रेंड बढ़ा है। फास्ट फूड, चाइनीज आयटम्स भी अब लाइव बनाकर सर्व किए जा रहे हैं। मेन कोर्स में भी दाल, कढ़ी, रोटी, पराठे के लाइव काउंटर लगाए जा रहे हैं। लोग खुद उन आयटम्स को कस्टमाइज भी करा रहे हैं। कैटर्स रवि रावत ने बताया कि लाइव फूड का कांसेप्ट मेट्रो सिटी में है, जो अब ग्वालियर आ चुका है। यहां कई शादियों में लोग इसे फालो कर रहे हैं।

सिफान हसन और लेत्साइल टेबोगो चुने गए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट

नई दिल्ली. ओलंपिक चैंपियन सिफान हसन और लेत्साइल टेबोगो को क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया है। इन दोनों को मोनाको में रविवार को आयोजित विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह 2024 में प्रशंसकों द्वारा वोट के बाद रात शीर्ष सम्मान प्राप्त हुआ। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक आधिकारिक बयान में कहा, एथलेटिक्स के लिए शानदार साल के अंत में, हम अपने विश्व एथलीट्स ऑफ द ईयर की सूची का खुलासा करते हुए बहुत खुश हैं – एथलीटों का यह समूह हमारे खेल का सबसे बेहतरीन प्रतिनिधित्व करता है और इस साल इसने एथलेटिक प्रदर्शन के मामले में जो संभव है उसे फिर से परिभाषित किया है। हमारे 2024 के दल ने ऊंचाई, गति और दूरी के मामले में नए मानक स्थापित किए हैं, जिसमें छह विश्व रिकॉर्ड और उनके बीच कई ओलंपिक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड शामिल हैं। मैं अपने सभी पुरस्कार विजेताओं और इन सम्मानों के लिए नामांकित सभी एथलीटों को बधाई देता हूं, और मैं उन्हें इस वर्ष अपने प्रदर्शन से हम सभी को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट हसन और टेबोगो दोनों ने पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते। पेरिस में डच स्टार हसन के पदकों की संख्या में सबसे ऊपर खेलों का अंतिम एथलेटिक्स स्वर्ण पदक था, जिसमें उन्होंने मैराथन में 2:22:55 समय के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीत हासिल की। ​​यह प्रदर्शन हसन द्वारा 10,000 मीटर में कांस्य पदक जीतने के मात्र 37 घंटे बाद और फ्रांस की राजधानी में 5000 मीटर में अपने पहले पदक – जो कांस्य भी था – के छह दिन बाद आया। परिणामस्वरूप, वह एक ही खेलों में 5000 मीटर, 10,000 मीटर और मैराथन में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं, और एमिल ज़ातोपेक के बाद पहली एथलीट बनीं, जिन्होंने 1952 में हेलसिंकी में सभी तीन पुरुष खिताब जीते थे। टेबोगो ने पेरिस में 200 मीटर जीतकर इतिहास भी रचा, उन्होंने बोत्सवाना के लिए किसी भी खेल में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 19.46 का अफ्रीकी रिकॉर्ड बनाया – एक ऐसा समय जिसने उन्हें विश्व की सर्वकालिक सूची में पाँचवाँ स्थान दिलाया – और यह प्रदर्शन 100 मीटर फ़ाइनल में उनके छठे स्थान पर रहने के बाद हुआ। वह बोत्सवाना की रजत पदक विजेता पुरुषों की 4×400 मीटर टीम का हिस्सा बने। उन्होंने 2024 में कुल नौ बार 200 मीटर के लिए 20 सेकंड से कम समय लिया, जिसमें उनके ओलंपिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड ने शीर्ष स्थान हासिल किया जो इस साल का सबसे तेज़ प्रदर्शन रहा। अमेरिकी महिला ट्रैक एथलीट मैकलॉघलिन-लेवरोन ने अपने विश्व 400 मीटर बाधा दौड़ के रिकॉर्ड को दो बार सुधारते हुए 50.65 और 50.37 सेकंड का समय लिया और उस स्पर्धा के साथ-साथ 4×400 मीटर में भी ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। हसन के साथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आउट ऑफ स्टेडियम एथलीट नामित होने वाले टोला ने पेरिस में ओलंपिक मैराथन का खिताब ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता। 2024 के लिए विश्व एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं महिला विश्व एथलीट ऑफ द ईयर: सिफान हसन (नीदरलैंड) पुरुष विश्व एथलीट ऑफ द ईयर: लेत्साइल टेबोगो (बोत्सवाना) महिला ट्रैक: सिडनी मैकलॉघलिन-लेवरोन (अमेरिका) महिला फील्ड: यारोस्लावा महुचिख (यूक्रेन) महिला आउट ऑफ स्टेडियम: सिफान हसन (नीदरलैंड) पुरुष ट्रैक: लेत्साइल टेबोगो (बोत्सवाना) पुरुष फील्ड: मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडेन) पुरुष आउट ऑफ स्टेडियम: तामिरत टोला (इथियोपिया) महिला राइजिंग स्टार: सेम्बो अल्मायू (इथियोपिया) पुरुष राइजिंग स्टार: मटिया फुरलानी (इटली)। अन्य पुरस्कार विजेता कोचिंग अचीवमेंट-अवार्ड ट्रेवर पेंटर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला-रेनी वाशिंगटन वर्ष की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर माइकल स्टील सदस्य संघ पुरस्कार यूएसए ट्रैक एंड फील्ड

सबसे ज्यादा फीस लेने वाला चाइल्ड आर्टिस्ट

सबसे महंगी फिल्मों से लेकर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स के बारे में तो सब बात करते हैं। मगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चाइल्ड एक्टर्स को शायद ही जिक्र होता है। आज हम आपको ऐसे ही एक चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिसके पास बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स से ज्यादा पैसा है। और वह अपने शो का स्टार भी है। इतना ही नहीं, वह 16 की उम्र में ही वह 50 करोड़ रुपये का मालिक भी है। कौन है वो, आइए जानते हैं। अब ये अमीर बच्चा, बॉलीवुड का तो नहीं है। इसका ताल्लुक हॉलीवुड से है। जिसने अच्छे-अच्छे एक्टर्स को अमीरी के मामले में पछाड़ दिया है। इसका नाम इयान आर्मिटेज है, जिसे आपने सिटकॉम ‘यंग शेल्डन’ में अहम भूमिका में देखा है। यह साल 2024 का सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर है। सेलिब्रिटीनेटवर्थ डॉट कॉम के अनुसार, 16 साल के इयान की कुल संपत्ति 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपये है। कम उम्र में ही बनाया था अपना शो जॉर्जिया में जन्मे इयान आर्मिटेज ने अपनी YouTube वीडियो सीरीज ‘इयान लव्स थिएटर’ के जरिए पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। 2014 में ये सीरीज आई थी और ये भयंकर वायरल हुई थी। इसके बाद वह ‘द पेरेज हिल्टन शो’ में दिखाई दिए थे और 2017 में वह एक्टिंग की दुनिया में आ गए थे और तीन फिल्में ‘द ग्लास कैसल’, ‘अवर सोल्स एट नाइट’, और ‘आई एम नॉट हियर’ में नजर आए थे। इसके अलावा टीवी शो ‘लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट’ और ‘बिग लिटिल लाइज’ में भी दिखे थे। 16 साल में बन गया करोड़पति इयान को ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के स्पिनऑफ ‘यंग शेल्डन’ में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया था। नौ साल के इयान प्राइमटाइम टीवी शो को लीड करने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक बन गए और सात साल इस किरदार को निभाया। इन्होंने ‘यंग शेल्डन’ के हर एक एपिसोड के लिए 30,000 डॉलर बतौर सैलरी चार्ज किए थे। पहले सीजन में उन्होंने 660,000 डॉलर यानी 4.6 करोड़ कमाए थे। वहीं, 5वें सीजन तक वह 1.1 मिलियन डॉलर यानी 8 करोड़ रुपये कमा रहे थे। 13 साल की उम्र में वह दुनिया के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में से एक बन गए थे।  

घर में मिली तीन पेटी बाइबिल, भोपाल में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल

भोपाल. धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रविधानों के बाद भी शहर में मतांतरण का क्रम जारी है। रविवार को बागसेवनिया थाने के अमराई संजय नगर में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। वहां प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की कोशिश चल रही थी। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को संजय नगर में रहने वाले शिवकुमार झरवड़े के घर पर करीब 40 आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 60-70 कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उस समय घर का मुख्य द्वार बंद था। बंद कमरे में मतातंरण आवाज देने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंचकर जैसे ही दरवाजा खोला, बजरंग दल के कार्यकर्ता झरवड़े के घर में घुस गए। वहां महिला-पुरुष प्रार्थना करते हुए मिले। अचानक घर में इतने लोगों के घुसने से बौखलाए लोगों ने विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी की। तीन पेटी बाइबिल मिली विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार के घर में तीन पेटी बाइबिल मिली हैं। वहां आए लोगों के लिए मांसाहार पकाया जा रहा था। वहां लोगों को मतांतरण के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा था। वहां हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर शाम पुलिस ने शिवकुमार झरवड़े, रचना गोस्वामी, प्रियंका पिल्लई और प्रतिभा मरावी के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थना कर रहे लोगों ने कहा- अपनी मर्जी से आए प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाओं-पुरुषों का कहना था कि उन पर मतांतरण के लिए किसी ने दबाव नहीं डाला था। वे लोग अपनी मर्जी से आए थे। एक महिला ने कहा कि जब उनके बच्चे बिगड़ रहे थे, तब कोई मदद को आगे नहीं आया। अब जब उन लोगों ने सही राह पकड़ी है तो लोग रोकने आ रहे हैं। एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार झरवड़े एक वर्ष पहले भी मतांतरण कराने के लिए पकड़ा गया था। पुलिस को भी शिकायत की थी। वह नर्मदापुरम रोड स्थित एक कालेज में प्रोफेसर है। पत्नी अस्पताल में नर्स है।

चक्रवात फेंगल के कारण छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल, होगी बूंदाबांदी

रायपुर चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से रविवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। रायपुर समेत कई जगहों में हल्की वर्षा हुई। इसके कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल हालांकि कमजोर पड़ चुका है, लेकिन प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर भारी मात्रा में नमी का आना जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतर हिस्सों में निम्न और मध्य स्तर के बादल छाए हैं। बारिश के जोश को ठंडा करने ‘मैदान’ में उतरी ठंड चक्रवातफेंगल के असर से रायपुर में दोपहर के बाद शाम तक बूंदाबांदी होती रही, जिसके असर से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी भी 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ऐसा रहेगा रायपुर का मौसम तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर मंडरा रहा चक्रवात फेंगल कमजोर होकर एक गहन अवदाब क्षेत्र में बदल गया है, जिसके प्रभाव से सोमवार को भी हल्की वर्षा और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर में सुबह कोहरा और बादल छाए रहने की भी संभावना है। तेजी से गिरेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, चार दिसंबर के बाद से हवा से नमी कम होने का दौर शुरू हो जाएगा, जिसके कारण राजधानी का मौसम तेजी से बदल सकता है। तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार हैं।

स्टोल्ज़ ने आईएसयू स्पीड स्केटिंग विश्व कप में जीते चार स्वर्ण पदक

बीजिंग. अमेरिकी प्रतिभाशाली जॉर्डन स्टोल्ज़ ने रविवार को यहां नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल में संपन्न आईएसयू स्पीड स्केटिंग विश्व कप में चार व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। पहले दो प्रतियोगिता दिनों में पुरुषों की 500 मीटर, 1,000 मीटर और 1,500 मीटर प्रतियोगिताओं के बाद तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टोल्ज़ ने दूसरी 500 मीटर दौड़ में 34.39 सेकंड का समय लेकर आइस रिबन में अपना चौथा स्वर्ण जीता। शुक्रवार को पहली दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे नीदरलैंड के जेनिंग डी बू ने 0.08 सेकंड पीछे रहकर एक और रजत पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया के किम जुन-हो 34.67 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 20 वर्षीय स्टोल्ज़ ने सिन्हुआ से कहा, मैं यह जीत हासिल करके और पहले दो विश्व कप में जीत का सिलसिला जारी रखकर बहुत खुश हूँ। उन्होंने पिछले सप्ताहांत जापान के नागानो में सीज़न-ओपनिंग विश्व कप में चार स्वर्ण पदक भी जीते थे। रविवार की जीत ने पिछले सीज़न से लेकर अब तक लगातार 12 विश्व कप जीत के उनके रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया और अमेरिकी खिलाड़ी अभी भी और जीत की तलाश में है। उन्होंने कहा, मैं थोड़ा और तेज़ होता जाऊँगा, उम्मीद है कि अगले कुछ विश्व कप में मैं और जीतने की कोशिश कर सकूँगा। लेकिन अगर मैं एक या दो हार जाता हूँ, तो कोई बात नहीं। इस सीज़न में अपने लक्ष्य को लेकर स्टोल्ज़ ने कहा, मैं पिछले दो बार जीते गए तीन खिताबों का बचाव करना चाहूँगा। उम्मीद है कि मैं तीसरी बार ऐसा कर पाऊँगा और मैंने कभी भी समग्र विश्व कप अंक नहीं जीते हैं, इसलिए मैं इसे जीतने में सक्षम होना चाहूँगा। चीनी स्केटर्स ने रविवार को दो कांस्य पदक जीते, जिसमें यांग बिन्यू नीदरलैंड की मारिज्के ग्रोनेवूड और कनाडा की वैलेरी माल्टाइस से पीछे रहकर महिलाओं की मास स्टार्ट में तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि लियू बिन, लियान ज़िवेन और निंग झोंगयान ने बाद में पुरुषों की टीम स्प्रिंट में एक और कांस्य पदक अपने नाम किया। निंग ने 1,500 मीटर में रजत और 1,000 मीटर में कांस्य पदक जीता। दूसरी ओर, पोलैंड की काजा ज़िओमेक-नोगल ने 37.82 सेकंड में महिलाओं की दूसरी 500 मीटर दौड़ में जीत हासिल की और नीदरलैंड के बार्ट होलवेरफ ने 60 स्प्रिंट अंकों के साथ पुरुषों की मास स्टार्ट में जीत हासिल की। आईएसयू स्पीड स्केटिंग विश्व कप अगली बार जनवरी में कैलगरी, कनाडा में आयोजित किया जाएगा।

अगले 48 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी सहित 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का जलवा बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल कुछ कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके पुड्डूचेरी के आसपास टकराने के आसार हैं। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। तूफान फेंगल का असर मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से कहीं-कहीं मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, वर्षा होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर राजगढ़- 7.0 नौगांव- 7.2 भोपाल- 8.6 रायसेन- 9.0 टीकमगढ़- 9.0 खंडवा- 9.4 खजुराहो- 9.4 बैतूल- 9.5 उमरिया- 9.5 गुना- 9.6 ग्वालियर- 9.8 -, तापमान डिग्री सेल्सियस में।

पीकेएल-11: बंगाल वारियर्स को पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में हराया

नोएडा. देवांक (13) और अयान (8) के शानदार खेल की बदौलत तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेटस ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 88वें मैच में बंगाल वारियर्स को 38-35 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पटना अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पटना को 15 मैचों में नौवीं जीत मिली है। देवांक और अयान के अलावा उसके लिए दीपक ने पांच और अंकित ने तीन अंक जुटाए जबकि बंगाल के लिए स्टार रेडर मनिंदर सिंह ने सुपर-10 लगाया। नितिन ने भी 6 अंक लिए जबकि डिफेंस से सागर ने चार अंक बनाए। बंगाल ने मनिंदर के शानदार रेड्स की बदौलत शुरुआती चार मिनट में 5-4 की लीड बना ली थी लेकिन मयूर कदम को आउट कर देवांक ने स्कोर 5-5 कर दिया और फिर अंकित ने मनिंदर को लपक पटना को 6-5 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले और फिर फजल ने अयान का शिकार कर 8वें मिनट में स्कोर 8-8 कर दिया। देवांक ने हालांकि फजल को आउट कर अपने साथी का हिसाब बराबर किया और फिर रिवाइव होकर आए अयान ने सिद्देश को आउट कर 10वें मिनट की समाप्ति तक पटना को 11-9 से आगे कर दिया। अब बंगाल के लिए सुपर टैकल आन था लेकिन प्रणय ने दो अंक की रेड के साथ न सिर्फ इस स्थिति को टाला बल्कि स्कोर भी 11-11 कर दिया। फिर सागर ने देवांक को टैकल कर बंगाल को लीड दिला दी। हालांकि पटना ने फिर स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया। सिद्देश ने हालांकि सुधाकर को आउट कर पटना के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। शुभम ने मनिंदर को डू ओर डाई रेड पर मनिंदर को लपक इसका फायदा उठाया और पटना को 15-14 से आगे कर दिया। बंगाल ने इसके बाद फासला 1 का किया लेकिन देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ हाफटाइम तक पटना को 19-15 से आगे कर दिया। फिर देवांक ने हाफटाइम के बाद सुपर रेड के साथ 22-17 किया और बंगाल को आलआउट की ओर धकेल दिया। और फिर इसे अंजाम देकर 27-18 की लीड ले ली। आलइन के बाद पटना ने 2 के मुकाबले 3 अंक लेकर 10 अंक का फासला बनाए रखा। और फिर इसे 11 तक पहुंचाते हुए बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। सागर ने हालांकि देवांक को सुपर टैकल कर फासला थोड़ा कम किया। फिर फजल ने देवांक का सुपर टैकल कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 25-33 कर दिया। बंगाल की टीम सुपर टैकल के दम पर मैच में बनी हुई थी। मयूर ने अयान के खिलाफ एक और सुपर टैकल के साथ स्कोर 27-34 किया और फिर विश्वास ने अकरम और दीपक को बाहर कर फासला 5 का कर दिया। पटना ने हालांकि 8 अंक की लीड के साथ अपनी स्थिति मजबूत की। यहां से पटना की जीत तय लग रही थी। मनिंदर और सागर ने हालांकि इसके बाद कुछ अंक लेकर फासला 3 का किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बंगाल अपना हार का सिलसिला नहीं तोड़ सकी और सीजन की नौवीं हार को मजबूर हुई।  

ऑनलाइन होगी निगरानी, मध्य प्रदेश में 45 लाख टन धान की होगी खरीद

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से न्यूनतम समर्थन मूल्य (2,300 रुपये प्रति क्विंटल) पर धान का उपार्जन 1,412 केंद्रों पर होगा। 45 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। गुणवत्तायुक्त उपार्जन के लिए ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। किसान जो उपज लेकर आएगा, उसकी गुणवत्ता का आकलन नमी, कचरा और टूटन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद ही उपज को स्वीकार या अस्वीकार कर पर्ची जारी की जाएगी। यदि उपज गुणवत्तायुक्त नहीं होगी तो उसे लौटाकर ठीक करके लाने के लिए कहा जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य किस्म की धान 2,300 और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2,320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। गुणवत्तायुक्त उपज का ही उपार्जन हो, इसके लिए ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। उपज में कचरा मिला तो उसे लौटा देंगे राज्य और जिला स्तर पर उपार्जन पोर्टल पर दर्ज होने वाली उपज संबंधी जानकारी के आधार पर आकलन किया जाएगा। यदि उपज में कचरा, टूटन या नमी अधिक होती है तो उसे लौटा दिया जाएगा। जब किसान उपज ठीक कराकर निर्धारित मापदंड के अनुसार लाएगा, तब ही उसे स्वीकार किया जाएगा। दरअसल, धान किसान से लेने के बाद उसे चावल बनाने के लिए मिलर्स को दी जाती है। उस समय कई बार नमी, कचरा और टूटन अधिक होने की शिकायत सामने आती है। ऐसी उपज मिलर्स नहीं लेते हैं क्योंकि प्रति क्विंटल धान से 67 किलोग्राम चावल लिया जाता है। जब यह मात्रा नहीं मिलती है तो मिलर्स को नुकसान होता है। यही कारण है कि इस बार गुणवत्तायुक्त उपज की खरीदी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी उपार्जन केंद्रों पर नमी की जांच करने के लिए नमी मापक यंत्र (मायश्चर मीटर) रखे जाएंगे। मिलिंग भी समय पर होगी नमी जांचने के बाद धान लेकर सीधे उपार्जन केंद्र से ही मिलिंग के लिए मिर्लस को दी जाएगी। इससे परिवहन और भंडारण व्यय में कमी आने के साथ मिलिंग भी समय पर होगी। भारतीय खाद्य निगम ने मिलिंग के लिए अंतिम सीमा जून रखी है। मंत्री, प्रमुख सचिव और आयुक्त करेंगे औचक निरीक्षण उपार्जन के दौरन या उसके बाद होने उपार्जन में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और आयुक्त सिबि चक्रवर्ती औचक निरीक्षण करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उड़नदस्ते भी जिला स्तर पर गठित होंगे, जो उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

महानदी मंत्रालय भवन में सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार दोपहर तीन बजे महानदी मंत्रालय भवन में होगी। इसमें ओबीसी आरक्षण को लेकर तैयार किए गए अध्यादेश को पेश किए जाने व मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग 15 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बताते चलें कि इसके पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 26 नवंबर को हुई थी, जिसमें कई निर्णय लिए गए थे। सीजीपीएससी में टेक्नोलाजी से पारदर्शिता लाने प्रतिबद्ध : चौधरी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं को लेकर कहा कि टेक्नोलाजी के जरिए पूरे सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। पीएससी को खुला आश्वासन दिया गया है कि साफ्टवेयर, कंसल्टेंसी, नया सेटअप और मैनपावर जैसी जरूरतों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। चौबीस घंटे के भीतर आवश्यक संसाधनों की उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वित्त मंत्री चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब नीयत साफ होती है, तभी सिस्टम सही काम करता है। पारदर्शिता के लिए हर कदम पर गंभीर हैं। ओपी चौधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस शासनकाल में परिवार की परिभाषा बहुत सीमित कर दी गई थी। साक्षात्कार के दौरान चाचा-भतीजा बैठ सकते थे। वर्तमान में परिवार की परिभाषा को विस्तारित किया गया है। बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बारिश से धान को बचाने के लिए खरीदी केंद्रों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 14 नवंबर से शुरू धान खरीदी का महाअभियान 31 जनवरी तक चलेगा। अब तक 18.09 लाख टन खरीदी हो चुकी है। 3.85 लाख किसानों ने धान बेचा है। बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख का भुगतान किया गया है। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं।

राजधानी में आबकारी विभाग ने की जब्त की प्रीमियम शराब, न्यायधानी में नाबालिग समेत 12 लोग हुक्का पार्टी करते गिरफ्तार

रायपुर  छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में आबकारी विभाग और पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग ने बीती रात रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में छापेमारी कर 55 लीटर से अधिक महंगी शराब जब्त की, जबकि बिलासपुर में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर हुक्का पीते हुए एक नाबालिग समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब आबकारी विभाग ने शनिवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में छापेमारी की और 55 लीटर से ज्यादा महंगी शराब जब्त की. फार्म हाउस में हरियाणा निर्मित प्रीमियम क्वालिटी की शराब जैसे जगरमिस्टर, ग्लैनलेविट, जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोदका, सिल्वर पैटरॉन टकीला, जैकब क्रीक, सुला और कोरोना जैसी महंगी शराब की बोतलें मिलीं. ये शराब हरियाणा से तस्करी कर मंगाई गई थी और छत्तीसगढ़ में इनकी कीमत प्रति बोतल 5000 रुपये से ज्यादा है, जबकि हरियाणा में ये शराब 1200 से 2000 रुपये के बीच मिलती है. यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी उपायुक्त रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई. विभाग की टीम ने फार्म हाउस में छापे के दौरान शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की. सूत्रों के मुताबिक, फार्म हाउस में शहर के बड़े कारोबारियों की वीकेंड पार्टी चल रही थी और शराब परोसने के लिए जरूरी लायसेंस नहीं लिया गया था. इसलिए ये कार्रवाई की गई . हुक्का बार में छापेमारी, 12 लोग गिरफ्तार वहीं, बिलासपुर के रिंग रोड 2 स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश दी और हुक्का पीते हुए एक नाबालिग समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी रजनेश सिंह को सूचना मिली थी कि पल्लव भवन के पास एक मकान में हुक्का बार चल रहा है. इसके बाद एसीसीयू टीम ने देर रात मकान में छापेमारी की और कमरे में शतरंज खेलते और हुक्का पीते हुए 12 लोगों को पकड़ा. पुलिस ने मौके से हुक्का, विभिन्न प्रकार के तम्बाकू और 18,500 रुपये नकद जब्त किए. सिविल लाइन पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और तम्बाकू अधिनियम, 2003 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में प्रीस कश्यप, शौर्य कश्यप, शुभम मखीजा, अरनव मिश्रा, राज कश्यप, दक्ष कश्यप, विनीत ऐलानी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet