LATEST NEWS

गोधरा और गुजरात दंगों पर बनी है फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ संसद में देखेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली. संसद के शीत सत्र में अब तक एक भी दिन कार्यवाही ठीक तरीके से नहीं चल पाई। सोमवार को भी कार्यवाही शुरू होने के बाद ही विपक्षी सांसदों ने संभल और अडाणी के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और सदन फिर से स्थगित हो गया। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को संसद भवन के ही बालयोगी ऑडिटोरियम में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने वाले हैं। उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि गोधरा अग्निकांड पर आधारित एकता कपूर और विक्रांत मैसी की इस फिल्म को यूपी, उत्तराखंड समेत की राज्यों ने करमुक्त करने का आदेश दिया है। विक्रांत मैसी ने दिया संन्यास का संकेत अभिनेता विक्रांत मैसी ने कुछ समय के लिए अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने के सोमवार को संकेत दिए और कहा कि अब पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए घर लौटने का समय आ गया है। मैसी की आखिरी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘12 वीं फेल’ तथा ‘सेक्टर 26’ जैसी फिल्मों के जरिये अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मैसी (37) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘ मैं आप सभी को आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हालांकि जिंदगी में आगे बढ़ते हुए मुझे एहसास हुआ है कि एक पति, एक पिता और एक बेटे के तौर पर जिम्मेदारी संभालने और घर वापस लौटने का समय आ गया है।’ पीएम मोदी इस फिल्म की पहले भी तारीफ कर चुके हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी मुक्य किरदार में हैं। वह एक वकील के रोल में हैं जो कि न्याय के लिए संघर् करता है। यह फिल्म समर कुमार नाम के एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। अंग्रेजीदां लोग पत्रकार को नीची जनर से देखते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि समर को गोधरा कांड के पुख्ता सबूत मिल जाते हैं और फिर वह झूठी खबरें दिखाने वाले मीडिया चैनल और भ्रष्टाचार को चुनौती दे देते हैं।

ट्रेविस हेड बोले- महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं जसप्रीत बुमराह

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को लगता है कि जसप्रीत बुमराह इस खेल के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाने जाएंगे और उन्होंने कहा कि वह बड़े गर्व से अपने पोते-पोतियों को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने की कठिन चुनौती के बारे में बताएंगे. बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत यह मैच 295 रन से जीतने में सफल रहा हेड ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जसप्रीत को शायद इस खेल को खेलने वाले सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाएगा. अभी हम यह पता लग रहे हैं कि वह हमारे लिए कितना चुनौती पूर्ण हो सकता है. उसके खिलाफ खेलना अच्छा है.’’ उन्होंने कहा,‘‘जब मैं भविष्य में अपने करियर पर नजर डालूंगा तो बड़े गर्व से अपने पोते पोतियों को बताऊंगा कि मैंने उनका सामना किया था. इसलिए उनके खिलाफ खेलना बुरा नहीं है. उम्मीद है मुझे आगे भी उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा लेकिन उनका सामना करना चुनौती पूर्ण है.’’ हेड पर्थ में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मध्यक्रम के इस विस्फोटक बल्लेबाज को यकीन है कि उनके साथी टिप्स के लिए उनसे संपर्क नहीं करेंगे. उन्होंने कहा,‘‘यह निश्चित है कि वे मुझसे बल्लेबाजी के टिप्स नहीं लेंगे. प्रत्येक खिलाड़ी का खेलने काअपना तरीका होता है.’’ दोनों टीमें अब शुक्रवार से एडिलेड में उसी स्थान पर गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलेंगी जहां भारत 2020 में 36 रन पर आउट हो गया था. हेड ने उस मैच को याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे याद है कि वह मैच जल्दी समाप्त हो गया था। हमने उस मैच का भरपूर आनंद लिया था. फिर से ऐसा करना अच्छा होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगले मैच में ऐसा होगा.’’ हेड ने इसके साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया की संघर्षरत बल्लेबाजी और गेंदबाजी इकाई के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। पहले टेस्ट के दौरान जोश हेज़लवुड की एक टिप्पणी के बाद टीम के भीतर संभावित मतभेद की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी. उन्होंने कहा,‘‘हमें दोनों विभाग (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) से काफी उम्मीदें हैं और यह एक बहुत ही व्यक्तिगत खेल है. बल्लेबाजी में हम मजबूत पकड़ बनाना चाहते हैं और हम जानते हैं कि हमारे गेंदबाजों ने अतीत में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हमें कई बार परेशानियों से बाहर निकाला है.’’ हेड को पूरा विश्वास है कि पहले टेस्ट में करारी हार के बावजूद उनकी टीम वापसी करने में सफल रहेगी. उन्होंने कहा,‘‘हमारी टीम प्रतिकूल परिस्थितियों से अच्छी तरह से निपटी है. पिछले तीन या चार वर्षों में हमने हर चुनौती का अच्छी तरह से सामना किया है. पिछले कुछ वर्षों में कई टीम ने पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अच्छी वापसी की और वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया.’’

सरकारी वादों और जमीनी स्थिति में बहुत अंतर, भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद भी धरती में दफन है जहरीला कचरा

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष इसी तीन दिसंबर को पूरे होने जा रहे हैं, पर गैस पीड़ितों को लेकर सरकारी वादों और जमीनी स्थिति में बहुत अंतर है। इतने वर्ष बाद भी जहरीला कचरा यूनियन कार्बाइड परिसर में दफन है। इस कारण भूजल प्रदूषित होने की बात सत्यापित हो चुकी है। वर्ष 2018 में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टाक्सिकोलाजी रिसर्च लखनऊ की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार यूनियन कार्बाइड परिसर के आसपास की 42 बस्तियों के भूजल में हेवी मेटल, आर्गनो क्लोरीन पाया गया था, जो कैंसर और किडनी की बीमारी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके बाद इस क्षेत्र में नर्मदा जल की आपूर्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। आशंका है इन कालोनियों के अतिरिक्त प्रदूषित भूजल आगे पहुंच गया हो पर वर्ष 2018 के बाद जांच ही नहीं कराई गई। गैस पीड़ित संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि रैपिड किट से उन्होंने इनके अतिरिक्त कारखाने की साढ़े तीन किमी की परिधि में आने वाली 29 अन्य कालोनियों में भी जांच की तो आर्गनो क्लोरीन मिला है, पर कितना मात्रा में है इसकी जांच बड़े स्तर पर सरकार द्वारा कराने की आवश्यकता है। गड़्ढे बनाकर जहरीला रासायनिक कचरा दबाया गैस पीड़ितों के लिए काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने बताया कि त्रासदी के पहले परिसर में ही गड़्ढे बनाकर जहरीला रासायनिक कचरा दबा दिया जाता था। इसके अतिरिक्त परिसर में बनाए गए तीन छोटे तालाबों में भी पाइप लाइन के माध्यम जहरीला अपशिष्ट पहुंचाया जाता था। इस कचरे की कोई बात ही नहीं हो रही। कारखाने में रखे कचरे को नष्ट करने के लिए 126 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे पीथमपुर में जलाया जाना है। पुनर्वास के लिए मिली राशि में 14 वर्ष बाद खर्च नहीं हो पाए 129 करोड़ रुपये सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गैस पीड़ितों के पुनर्वास के लिए वर्ष 2010 में 272 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसमें 75 प्रतिशत राशि केंद्र व 25 प्रतिशत राज्य सरकार की थी। इसमें भी 129 करोड़ रुपये आज तक खर्च नहीं हो पाए हैं। गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग आज तक इस राशि को खर्च करने की योजना ही नहीं बना पाया है। आर्थिक पुनर्वास के लिए 104 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें 18 करोड़ रुपये स्वरोजगार प्रशिक्षण पर खर्च हुए बाकी राशि बची है। सामाजिक पुनर्वास के लिए 40 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें गैस पीड़ितों की विधवाओं के लिए पेंशन का भी प्रविधान है। 4399 महिलाओं को पेंशन मिल रही हैं। वर्ष 2011 से यह राशि एक हजार है जिसे बढ़ाया नहीं गया है। न ही किसी नए हितग्राही को शामिल किया गया है।

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ महरा जाति समाज उत्थान समिति की बैठक

बिलासपुर   रविवार को हर्ष भवन बंधवापारा सरकंडा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ महरा जाति समाज उत्थान समिति पंजीयन क्रमांक 3284 का आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें समाजिक गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। समाज को संगठित होकर एक रहने पर जोर दिया गया। समाज को विस्तार करने पर चर्चा किया गया। समाज के  किसी भी प्रकार की समस्या को मिलकर जुलकर समाधान करने पर चर्चा किया गया। समाज के प्रगति और समृद्धि के लिए सुचारू रूप से संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया गया। सभी  बातों को सर्वसम्मति से अमल करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश राम महरा जी द्वारा उद्बोधन किया गया। प्रदेश महासचिव श्री रामकुमार वस्त्रकार जी द्वारा उद्बोधन किया गया।जिला अध्यक्ष श्री  रमेश वस्त्रकार जी द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश्वर प्रसाद वस्त्रकार ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री समारु लाल वस्त्रकार जी, प्रदेश सचिव श्री डहक राम वस्त्रकार जी, प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री व्यास नारायण वस्त्रकार जी, श्री सत्यप्रकाश जी, श्री राजा वस्त्रकार जी, श्री पलकू वस्त्रकार जी,श्री खेमराज वस्त्रकार जी एवं समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।

सोमवती अमावस्या पर भूल कर भी न करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या के दिन का बहुत अधिक महत्व होता है. यह दिन भगवान शिव और पितरों को समर्पित होता है. इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया जाता है. इस दिन पितरों का तर्पण करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे पितरों को मोक्ष मिलता है और वे अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं. सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन है. इस दिन शिव पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन किए गए दान और पूजा से पापों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर 2024 को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 31 दिसंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी. सोमवती अमावस्या पर न करें ये काम     सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ, पिंडदान किया जाता है. इसीलिए इस दिन भूलकर भी पितरों को बुरा भला नहीं कहना चाहिए और उनका तर्पण करना भी नहीं भूलना चाहिए.     सोमवती अमावस्या के दिन कुत्ता, गाय और कौवे को कष्ट नहीं देना चाहिए. इस दिन इन जीवों को पितरों का अंश मानकर खाना खिलाया जाता है. इसीलिए इनको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए.     अमावस्या के दिन पितर पिंडदान, तर्पण और दान-पुण्य और श्राद्ध का इंतजार करते हैं. इसीलिए इस दिन ये सब काम करना नहीं भूलना चाहिए. अगर इन कामों को करना भूल जाते हैं तो पितर नाराज होकर श्राप देते हैं.     सोमवती अमावस्या के दिन की गई पूजा-पाठ का शुभ फल मिले इसके लिए पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.नियम न मामने से पूजा का शुल फल प्राप्त नहीं होता है.     सोमवती अमावस्या के दिन तामसिक चीजों को हाथ नहीं लगाना चाहिए. मांस, मदिरा को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, तभी इस दिन की गई पूजा का अच्छा फल मिलता है.     सोमवती अमावस्या के दिन घर की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए. घर या आसपास गंदगी नहीं फैलानी चाहिए, तभी पूजा शुभ फलदायी होती है.     सोमवती अमावस्या के दिन किसी से भी अपशब्द नहीं कहने चाहिए और न ही लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए.इस दिन किसी का भी दिल दुखाने से बचना चाहिए. क्यों खास है सोमवती आमावस्या? सोमवती अमावस्या का दिन शनि, कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सबसे खास होता है. शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करें. इस दिन दांपत्य जीवन के लिए दोनों पति पत्नी को एक साथ पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए. साथ ही ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार अवश्य करें. मान्यता है इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहता है.  

राज्यपाल से स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग को लेकर देवदत्त सोनी का एक प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल महोदय रमेन डेका जी से मुलाकात की माननीय महामहिम महोदय ने आसक्त किया की सरकार से बात कर गठित किया जाएगा

नहीं मिला सुसाइड नोट, शूटिंग अकादमी में खिलाड़ी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के बिशन खेड़ी में स्थित मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के रेस्ट रूम में रविवार शाम पांच बजे अशोक नगर निवासी 17 वर्षीय खिलाड़ी यर्थात रघुवंशी ने खुद को गोली मार ली। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया। उसका विवरण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा कर उसके स्वजनों को सूचना दे दी है। रातीबड़ पुलिस के मुताबिक यर्थात रघुवंशी रोजाना की तरह से शाम को शूटिंग अकादमी अकादमी आया और थोड़ी देर बाद वह रेस्ट रूम में गया और खुद को गोली मार ली। गोली आवाज सुनकर अकादमी के कर्मचारी दौड़े तो यर्थात खून में लथपथ पड़ा था और उसकी गन पास ही थी। स्वजन और परिजनों के बयान होंगे अकादमी के अधिकारियों ने पूरे मामले की सूचना रातीबड़ थाने को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। यर्थात के पिता भी जिला खेल अधिकारी है। उसके गोली मारने के पीछे क्या कारण है, उसके बारे में स्वजनों और अकादमी के कर्मचारियों के बयान के बाद पता चलेगा। खेल विभाग की शूटिंग अकादमी में इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी और खेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। आखिर खिलाड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह एक बड़ा सवाल बन गया है।

कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में दो वर्षों से फरार वांरटी गिरफ्तार

अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल  एवं आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने सोमवार की सुबह  मारपीट के मामले में दो वर्षों से फरार गिरफ्तारी वांरटी पन्ने लाल राठौर राठौर पिता नत्थू लाल राठौर,  उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खोलगढ़ी, खाड़ा अनूपपुर  को  गिरफ्तार किया। पन्ने लाल राठौर के खिलाफ माननीय न्यायालय श्रीमती पारूल जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 1075/19  धारा 294,323,34 भारतीय दंड विधान  में गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया था।

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक मंडला में संपन्न

 मंडला  मंडला में आयोजित अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर समिति ने जोर दिया समिति का विस्तार को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में मुख्य अतिथि निवास विधायक चैन सिंह बरकड़े   एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी,एडवोकेट एवं पूर्व विधायक अशोक मैसकोले जी के साथ-साथ अधिमान्य पत्रकार ने तत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी, एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय वं प्रदेश सदस्यता प्रभारी ए ,के,  स्वर्णकार, टीकमगढ़ से राम सिंह यादव के साथ-साथ प्रदेश के पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष जबलपुर दुलीचंद मार्को ,मंडला जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनवर खान ने कार्यक्रम का संचालन कर कार्यक्रम को प्रशांत वर्मन ने करते हुए अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को आयोजित किया साथी बैठक में सदस्यता अभियान के साथ-साथ पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया तथा उन पर वार्तालाप भी की गई समिति को मजबूत करने हेतु नए सदस्यता अभियान के साथ-साथ समिति को मजबूत करने की बात कही गई पूरे मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान के साथ-साथ पदाधिकारी का भी मनोनयन किया जा रहा है इस बैठक पर सदस्यता अभियान को जोर देते हुए समिति ने विस्तार हेतु निर्णय लिया तथा मंडला जिला अध्यक्ष को पुनः मनोनयन करने की अनुशंसकी साथी मंडला जिले के क्षेत्र के पत्रकार गणों ने भी अपनी-अपनी बात रखी कि पत्रकारों की बातों को सुनकर चैन सिंह बड़खड़ विधायक ने भी पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही कार्यक्रम में मंडला क्षेत्र के पत्रकार गण भी कार्यक्रम में भाग लिया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पहुंचकर दीप प्रचलित की एवं मां नर्मदा के पावन तट पर नमन किया तथा इस कार्यक्रम में डिंडोरी मंडला जबलपुर टीकमगढ़ छतरपुर के साथ-साथ अन्य क्षेत्र के भी पत्रकार गण उपस्थित रहे।

सब रजिस्ट्रार के मिलेंगे अधिकार, मध्य प्रदेश में अब बिल्डर खुद कर सकेंगे प्रोजेक्ट प्रापर्टी की रजिस्ट्री

भोपाल। राज्य सरकार अब रीयल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) में पंजीकृत बिल्डरों (निजी निर्माणकर्ता) को भी सब रजिस्ट्रार का अधिकार देने जा रही है। इससे वह अपने प्रोजेक्ट में संपत्ति की रजिस्ट्री खुद कर सकेंगे। राज्य सरकार शुरुआत में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड और भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के एक-एक अधिकारी को सब रजिस्ट्रार के अधिकार देगी। इसका प्रस्ताव तैयार है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही यह नई व्यवस्था प्रदेशभर में लागू हो जाएगी। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड या विकास प्राधिकरण के किसी अधिकारी को सब रजिस्ट्रार का प्रभार दिया जाएगा। यह अधिकारी प्रदेश में हाउसिंग बोर्ड या विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट में संपत्ति की रजिस्ट्री कर सकेगा। इस नई व्यवस्था से बड़ा फायदा यही होगा कि संपत्ति खरीदने वाले व्यक्ति को रजिस्ट्रार दफ्तर नहीं जाना होगा। वह हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बनाए गए सब रजिस्ट्रार के माध्यम से भी रजिस्ट्री करवा सकेगा। बिल्डर रजिस्ट्री की प्रक्रिया की करेगा वीडियोग्राफी प्रस्ताव के अनुसार हाउसिंग बोर्ड, बीडीए सहित रेरा में पंजीकृत बिल्डर को सब रजिस्ट्रार का अधिकार देने से वे अपने प्रोजेक्ट में संपत्ति की एक साथ रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इससे लाभ यह होगा कि प्रापर्टी खरीदने वालों को रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा और वे दलालों के चंगुल से भी बच सकेंगे। इस नई व्यवस्था को ‘नान इंट्रेस्ट मोड’ नाम दिया गया है। बिल्डर रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेगा, इसे आधार से लिंक कर साफ्टवेयर में दस्तावेज का पंजीयन कर आनलाइन सबमिट किया जाएगा। सब रजिस्ट्रार इसका परीक्षण करके इसे स्वीकृति प्रदान करेगा। अभी यह है व्यवस्था अभी स्टांप वेंडर की मदद से क्रेता और विक्रेता अपने दो गवाह के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होता है। संपत्ति के दस्तावेजों का आनलाइन वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद रजिस्ट्री कर दी जाती है। इसके पहले रजिस्ट्रार कार्यालय से स्लाट बुक होता है। स्लाट का नंबर आने पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया की जाती है। संपदा 2.0 के तहत भी रजिस्ट्री कराने की घर बैठे मिल रही सुविधा अक्टूबर, 2024 से प्रदेश में लागू किए गए रजिस्ट्री के नए साफ्टवेयर संपदा-2.0 के तहत अब लोग घर बैठे संपत्ति की रजिस्ट्री करवा रहे हैं यानी खरीद या बेच रहे हैं। इस प्रणाली से प्रदेश ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के बाहर से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रियां कराई जा सकती हैं। हालांकि इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद भी गवाहों को कार्यालय तक आना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह सेवा प्रदाताओं के पास थंब इंप्रेशन और वेब कैमरा नहीं होना हैं इसलिए रजिस्ट्री के पुराने साफ्टवेयर संपदा-1 पर भी काम जारी है।

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या में शामिल आरोपी की मदद करने वाला आरक्षक बर्खास्त

सूरजपुर सूरजपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिक शेख की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी जिलाबदर कुलदीप साहू के फरार रहने के दौरान, सूरजपुर में तैनात आरक्षक प्रदीप साहू पर आरोप लगा कि उसने आरोपी को मदद पहुंचाई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला यह घटना 13 अक्टूबर की रात की है, जब प्रधान आरक्षक तालिक शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी, बाजारपारा निवासी जिलाबदर कुलदीप साहू, फरार हो गया था। अगले दिन 14 अक्टूबर को मां-बेटी का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कुलदीप साहू की तलाश शुरू की। आरक्षक पर गंभीर आरोप जांच में यह सामने आया कि 14 अक्टूबर को, जब गुस्साए लोगों ने कुलदीप साहू का घर जलाया, उस समय आरक्षक प्रदीप साहू ने कुलदीप के सहयोगी आरोपी सूरज साहू की मदद से कुलदीप की मां से घर में रखे 2 लाख रुपये निकलवाए। इस बारे में उसने अपने उच्चाधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस का मानना है कि ये पैसे कुलदीप साहू के फरारी के दौरान उपयोग किए जा सकते थे।  इसके अलावा, आरक्षक प्रदीप साहू ने हत्या के सह आरोपी सूरज साहू को कुलदीप के परिजनों से संपर्क कराया। जांच में पता चला कि आरक्षक ने संतोष साहू को 18 बार फोन किया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने मामले की जांच के लिए कोरिया एएसपी मोनिका ठाकुर और बलरामपुर एसडीओपी एम्मानुएल लकड़ा को नियुक्त किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरक्षक प्रदीप साहू ने आरोपी कुलदीप साहू और उसके परिजनों की मदद की थी। सबूत मिलने के बाद सूरजपुर एसएसपी ने आरक्षक को बर्खास्त कर दिया। इस मामले में पुलिस पर आरोप लगे थे कि वह मुख्य आरोपी से साठगांठ कर रही है। इस वजह से पुलिस की काफी आलोचना हुई। आरक्षक की बर्खास्तगी से पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह ऐसी लापरवाही और अपराधियों से सांठगांठ को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने सटई रोड एक मकान में अवैध हथियार कट्टा से छात्रा की मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार कट्टा जप्त

छतरपुर दिनांक 29 नवंबर की दोपहर थाना सिविल लाइन पुलिस को सटई रोड के एक मकान में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, थाना सिविल लाइन पुलिस, एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्कॉट टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा घटना स्थल का सुपरविजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा व पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक व तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए गए । एकत्रित साक्ष्य, साक्षियों के कथन के आधार पर मकान के एक कमरे में रहने वाले आरोपी द्वारा कट्टे से छात्रा की हत्या करना पाया गया। थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की हत्या व आयुध अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से छतरपुर जिले एवं आसपास के क्षेत्र में फरार आरोपी के संबंध में सूचित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या कर फरार आरोपी सचिन यादव पिता रणवीर यादव उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर 1 कस्बा हरपालपुर को महोबा जिला से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी हरपालपुर पुष्पक शर्मा, फिंगरप्रिंट प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज बौद्ध, साइबर सेल प्रभारी किशोर पटेल, महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक बलराम यादव, उपनिरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह, एफएसएल से प्रधान आरक्षक मलखान सिंह, आबिद, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, रंधौर यादव, भूप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, साइबर से धर्मराज, विजय, महिला आरक्षक उपासना यादव, प्रियंका पुलिस कंट्रोल रूम, एफएसएल, साइबर एवं डॉग स्क्वायड टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भोपाल वासियों के लिए एक और सौगात, सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से गोवा फ्लाइट का किया शुभारंभ

  भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रदेश वासियों के लिए एक और सौगात भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ कर दी है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली ये फ्लाइट भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान भरेगी। जिसका फायदा भोपाल वासियों के अलावा प्रदेश भर के लोगों को मिलेगा। सांसद आलोक शर्मा ने फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया। सांसद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ही हमने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात कर भोपाल से अन्य शहरों के लिए ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की मांग को लेकर भोपाल से पुणे, भोपाल से गोवा, भोपाल से कोलकाता, भोपाल से बेंगलुरु, भोपाल से लखनऊ और भोपाल से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा आरंभ करने की मांग की थी। जिस पर पिछले महीने ही भोपाल से पुणे की फ्लाइट आरंभ हो चुकी है। आज से भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया गया है। बहुत जल्द ही भोपाल से कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाएगी। कई एयरलाइंस कंपनियों के साथ इसकी चर्चा जारी है। राजधानी से अन्य प्रदेशों के लिए की फ्लाइट्स की शुरुआत होने से इसका फायदा भोपाल शहर वासियों के अलावा प्रदेशभर के नागरिकों और विद्यार्थियों को मिलेगा। सांसद शर्मा ने कहा कि राजाभोज विमानतल के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यह एयरपोर्ट अपने नए और आधुनिक कलेवर में संचालित होगा। यहां से इंटरनेशनलफ्लाइट भी शुरू होंगी। इसके लिए आवश्यक कस्टम ड्यूटी और इमीग्रेशन चेक की परमिशन भी हो चुकी है। खुशी की बात है कि राजाभोज विमानतल अब 24 घंटे सेवा संचालित कर रहा है। छोटी कन्या से कटवाया केक राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर गोवा फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं एक छोटी कन्या से केक कटवाकर फ्लाइट का शुभारंभ किया। सांसद शर्मा ने भोपाल से पहली उड़ान में गोवा जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए। भोपाल से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में छह दिन अपराह्न 3:20 पर उड़ान भरेगी। इस अवसर पर राजाभोज विमानतल पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी, एयरपोर्ट स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पाकिस्तानी ड्रोन से मंगवाता था अत्याधुनिक पिस्टल और ड्रग्स, लारेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर इंदौर में गिरफ्तार

इंदौर। लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य भूपेंद्रसिंह रावत उर्फ भूपेंद्र खरवा गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई करता है। खरवा ने पाकिस्तानी एजेंट के माध्यम से भारत में अत्याधुनिक पिस्टल और ड्रग्स मंगवाना कबूला है। उसने मलेशिया और कनाडा में बैठे एजेंट के नंबर भी बताए हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए लारेंस गैंग के सदस्य वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल (वीओआईपी) का इस्तेमाल करते हैं। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक भूपेंद्र की कार पर गौरक्षा दल लिखा हुआ है। इस संबंध में पूछताछ करने पर बताया वह राजस्थान में दल का प्रदेश अध्यक्ष बनकर ट्रकों की जांच कर अवैध वसूली करता था। सूत्रों के मुताबिक खरवा को थाने ले जाते ही भाजपा नेताओं ने छोड़ने के लिए अफसरों को कॉल लगाना शुरू कर दिया। नेताओं ने साध ली चुप्पी खरवा का रिकॉर्ड और गैंग की जानकारी देते ही नेताओं ने चुप्पी साध ली। शनिवार देर रात एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह,एसीपी राजकुमार सराफ की टीम ने खरवा से पूछताछ कि तो बताया वह गैंग के लिए अत्याधुनिक हथियार और ड्रग्स सप्लाई का काम संभाल रहा था। लारेंस के इशारे पर मलेशिया और कनाडा से हथियार मंगवाता था। मलेशिया में भारतीय नागरिक है जो ग्लाक(अत्याधुनिक)पिस्टल की व्यवस्था करवाता है। आर्डर पर एजेंट पाकिस्तानी रास्ते से भारत में हथियार भिजवाता है। धमकी-वसूली और सप्लाई की अलग-अलग टीम टीआई तारेश सोनी के मुताबिक रोहित गुदारा, गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, काला जठेड़ी के बाद भूपेंद्र खरवा का नाम आता है। उसने यह भी बताया कि लारेंस द्वारा करवाई गई हरेक घटनाओं की उसे जानकारी है। जेल में बंद रहने के बाद भी लारेंस से बातचीत करना स्वीकारा है। टीआई के मुताबिक खरवा ने अजमेर(राजस्थान) में पेट्रोल पंप संचालक के बेटे पर भी गोलियां चलाई थी। पंजाब की जेल में बंद होने के बाद भी खरवा ने इंटरनेट मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली और पांच करोड़ रुपये की मांग की।

44 आईएएस अधिकारियों के तबादले, हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस दौरान 44 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए है। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 44 आईएएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है। अगर कुछ महत्वपूर्ण आईएएस अधिकारियों के तबादले की बात करें तो, आईएएस अनुराग रस्तोगी को सबसे अहम वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर), वित्त विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सुमिता मिश्रा को गृह सचिव नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास है। वहीं, आईएएस सुधीर राजपाल को स्वास्थ्य एवं एविएशन विभाग के साथ चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान और आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अफसर अशोक खेमका को अनिल विज के महकमे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी डी सुरेश को हरियाणा भवन नई दिल्ली का रेजिडेंट कमिश्नर और उद्योग विभाग एवं वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया है। आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्र को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली का मुख्य प्रशासक, फरीदाबाद व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ने सौजी रजनी कान्थन को परिवहन आयुक्त, फूलचंद मीना को अंबाला डिवीजन का कमिश्नर, ए श्री निवास को हिसार डिवीजन का आयुक्त और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का एमडी नियुक्त किया है। आनंद मोहन शरण को पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी विनीत गर्ग को उच्चतर शिक्षा विभाग के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल को विकास एवं पंचायत विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग और विदेश विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को मत्स्य व श्रम विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विजय सिंह दहिया को मुद्रण विभाग और पशुपालन विभाग का आयुक्त एवं सचिव और अमनीत पी कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग और अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी मोहम्मद साइन को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का आयुक्त एवं सचिव और संजय जून को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मौजूदा नियुक्तियों के साथ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, हरियाणा सीएमओ की हिस्सा रहीं आशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय, आबकारी एवं कराधान आयुक्त और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का एमडी नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा को खेल, आयुष और विदेश सहयोग विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet