LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा के पंधाना तहसील में जन्मे टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद करता रहेगा जिन्होंने, अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा के नाम से अंग्रेजों की रूह काँप जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने क्रांतिकारी नायक के नाम पर निमाड़ में खरगोन में एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टंट्या मामा जैसे आदर्श से प्ररेणा पाकर ही हमारे युवाओं के हाथों हमारा देश सुरक्षित है। इनसे ही हमारे भविष्य की दृष्टि से हमारे अपने देश की सीमा सुरक्षित होती है, देशवासियों को इन पर गर्व होता है। हमारे जनजाति के नायक अत्यंत गरीबी अवस्था से निकलकर भी अंग्रेजी की सशक्त सेना के खिलाफ न केवल लड़े, बल्कि लगातार अंग्रेजों के खजाने को लूट कर अपने देशभक्त नागरिकों को बांटा। उनकी मान्यता थी कि भारतीयों का पैसा भारत के पास ही रहना चाहिए। ऐसे एक नहीं कई अवसरों पर आमने-सामने के युद्ध में भी अंग्रेजों को परास्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे महापुरुषों को हमने अपने पाठ्यक्रम में भी स्थान दिया है, जिससे भविष्य में पीढ़ियां उनको पढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशभक्तों में सूर्य की भांति नक्षत्र की तरह चमकने वाले टंट्या मामा को विनम्र नमन किया।  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, राहुल गांधी को थोड़ा समय निकालकर जाना चाहिए: आचार्य प्रमोद कृष्णम

हापुड़ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने हापुड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के संभल जाने पर प्रतिक्रिया दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा कि राहुल गांधी के संभल जाने पर इतना पहरा क्यों है। इस पर उन्होंने कहा कि ये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार बताएगी। संभल में पूरी तरह से शांति है। यूपी की सरकार ने और संभल के प्रशासन ने दंगों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को थोड़ा समय निकालकर बांग्लादेश भी जाना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। संसद में बांग्लादेश की बात उठानी चाहिए। संभल बिल्कुल शांत है। संभल शांतिपूर्ण तरीके से धीरे-धीरे शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी दंगों की आग में घी डालने का काम ना करें। अगर इतना ही जाने का शौक है तो बांग्लादेश जाएं, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। अगर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संभल जा रहे हैं तो इसमें क्या परेशानी है। इस पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश सराकर को देना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जा रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। काफी देर तक पुलिस और उनके बीच तनातनी चली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें संभल नहीं जाने दिया। पुलिस के संभल जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा, “हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस हमें मना कर रही है। हमें वहां जाने की इजाजत नहीं दे रही है। एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते यह मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जाऊं। लेकिन, फिर भी मुझे रोका जा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं। मैं पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन, वो तब भी तैयार नहीं हुए और अब वो हमें कह रहे हैं कि कुछ दिनों में अगर हम वापस आएंगे, तो वो हमें जाने देंगे। यह नेता प्रतिपक्ष के अधिकारों और संविधान के खिलाफ है। हम जाकर वहां देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ है। लेकिन, हमें रोका जा रहा है। हम लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन, मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, वो मुझे नहीं दिया जा रहा है।”  

मंत्रीगण करें उपार्जन केन्द्रों का अवलोकन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केबिनेट बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए कहा कि सोयाबीन और धान खरीदी के लिये बनाये गये उपार्जन केन्द्रों का अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन में किसानों को यदि कोई समस्या आ रही है, तो संबंधित विभाग के संज्ञान में लायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का उपार्जन हो रहा है। उपार्जन 31 दिसम्बर तक होगा। अब तक 77 हजार से अधिक किसानों से 2 लाख 4 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन का उपार्जन किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन की आवक हो रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 2 दिसम्बर से धान का उपार्जन शुरू हो चुका है। अब तक 428 किसानों से 2810 मीट्रिक टन धान का उपार्जन हो चुका है। धान के उपार्जन के लिये अभी 1184 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। लगभग 7 लाख 68 हजार किसानों द्वारा धान उपार्जन के लिये ऑनलाइन पंजीयन कराया गया है। उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर तक 97 हजार से अधिक किसान उपार्जन केन्द्रों पर उपज विक्रय के लिये स्लॉट बुक करा चुके हैं। जिला बालाघाट में 859, सतना में 519, सिंगरौली में 252, मंडला 205, बैतूल 173, अनूपपुर 171, कटनी 149, रीवा 135, मैहर 111, सागर 61, शहडोल 43, सीधी 42, नरसिंहपुर 30, नर्मदापुरम 28, पन्ना 25, दमोह 6 और जिला मऊगंज में 1 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  

झुन्नु लाल बैगा का जल जीवन मिशन ने बदला भविष्य

एमसीबी, झुन्नु लाल बैगा की जल जीवन मिशन ने बदला भविष्यछत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल की छोटे से गांव बैगापारा में जहां कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष होता था, अब जल जीवन मिशन ने नई रोशनी ला दी है। यहां के निवासी झुन्नु लाल बैगा के जीवन में आए बदलाव ने पूरे गांव को आत्मनिर्भरता की राह पर ला खड़ा किया है। पानी की समस्या ने बर्बाद किया था जीवन यापन बैगापारा के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। गांव में साफ पानी के स्रोत नहीं थे, और बारिश के बाद भी वहां जल को संग्रहण करना संभव नहीं हो पाता था। इस गांव के ग्रामीण विशेषकर महिलाएं और बच्चे, पानी के लिए लंबी दूरी तय करते थे। इस प्रक्रिया में उनके समय और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा चला जाता था। पानी की कमी के कारण कई प्रकार की जलजनित बीमारियां भी फैल जाता था, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता था। जल जीवन मिशन ने दिखाई उम्मीद की राह बैगापारा में जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर में नल-जल योजना की शुरुआत हो गई है । इसके अंतर्गत हर घर को पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था । जोकि इस योजना के तहत बैगापारा गांव में 100 प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) का काम पूरा किया गया। झुन्नु लाल बैगा बने बदलाव के गवाह गांव के झुन्नु लाल बैगा जो पानी के लिए पहले घंटों मेहनत करते थे, अब अपने घर में स्वच्छ पानी का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है, “अब न हमें पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, न ही अब बीमारियों से डर सताता है। इस योजना से हमारे परिवार का अब समय भी बच रहा है । विकास की नई कहानी में सम्लित हुआ बैगापारा जल जीवन मिशन ने न केवल बैगापारा को पानी की समस्या से मुक्त किया है, बल्कि ग्रामीणों की जीवनशैली में भी बड़ा सुधार लाया है। इससे बच्चों की शिक्षा, महिलाओं का आत्मनिर्भर होना और स्वास्थ्य में सुधार, यह सब इस योजना की बड़ी उपलब्धियां हैं। ग्राम पंचायत पाराडोल के बैगापारा बना आदर्श गांव अब बैगापारा केवल एक गांव नहीं, बल्कि एक मिसाल बन चुका है। अन्य गांव भी इस बदलाव से प्रेरणा ले रहे हैं। झुन्नु लाल बैगा और उनके जैसे ग्रामीण अब अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर तलाश रहे हैं। झुन्नूलाल बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आभार व्यक्त झुन्नूलाल बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो किया है, वह हमारे लिए वरदान जैसा है। उनका यह प्रयास हमें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा गांव स्वस्थ पानी के लिए अब एक आदर्श गांव बन चुका है। उन्हें मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । इस जल जीवन मिशन ने यह साबित किया है कि यदि सही योजना और निष्ठा के साथ काम किया जाए, तो ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सकता है।

हर घर नल, हर घर जल : जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी

कोरिया, पानी, जो जीवन का आधार है, उसकी कमी से जूझते ग्रामीण अब राहत की सांस ले रहे हैं। राज्य सरकार की जल जीवन मिशन योजना ने कोरिया जिले के सैकड़ों घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर न केवल जीवन को सरल बनाया है, बल्कि ग्रामीणों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव भी लाया है। सपना हुआ साकार : सुंदरी की मुस्कान में छलकी खुशी सोनहत विकासखंड के पोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीमती सुंदरी के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं। पहले उन्हें दूरदराज के कुओं और तालाबों से पानी लाना पड़ता था, जिससे न केवल समय, बल्कि मेहनत भी बहुत लगती थी। लेकिन अब घर में लगे नल से साफ पानी मिलने से उनकी जिंदगी आसान हो गई है। वे कहती हैं, ’’अब मुझे बच्चे को छोड़कर पानी लाने की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह सरकार का बड़ा उपहार है।’’ किचकिच से मुक्ति : मानसिंह का बदला जीवन ग्राम कछवाखोह के मानसिंह बताते हैं कि उनके लिए घर में नल लगने का सपना कभी हकीकत नहीं लग रहा था। पानी की किल्लत और आपसी झगड़ों ने उनके जीवन को कठिन बना रखा था। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा, और अब पानी की किचकिच से छुटकारा मिल गया है। मानसिंह भावुक होकर कहते हैं, ’’यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं।’’ आंकड़ों में उपलब्धि 13 गांवों में 1477 घरों तक नल कनेक्शन पहुंच चुका है और हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी की सुविधा मिल रही है। सराहनीय प्रयास कलेक्टर द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है जहाँ खामियां है, उसे दूर किया जा रहा है और जिले के अन्य गांवों व घरों में भी शीघ्र नल कनेक्शन व पानी मिले इस पर कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया है। इस पहल के लिए कोरिया जिले के ग्रामीण प्रशासन और अधिकारियों को जनता की ओर से धन्यवाद मिल रहा है। जल जीवन मिशन का असर यह योजना न केवल जल संकट से राहत दिला रही है, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और समय की बचत जैसे कई आयामों में ग्रामीणों की जिंदगी को बेहतर बना रही है। इन गांवों के लोग अब गर्व से कह सकते हैं, ’’हर घर नल, हर घर जल।’’

रेल सुविधा के चलते इस साल के अंत तक 1000 अतिरिक्त कोच रेलों में लगाये जाएंगे: रेल मंत्री

नई दिल्ली सरकार ने कहा है कि रेल सुविधा को सबके लिए उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है, जिसके लिए जनरल बोगियों को बढ़ाया जा रहा है और इसके तहत इस साल के अंत तक 1000 अतिरिक्त कोच रेलों में लगाये जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि कि देश के हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिले, इसलिए सरकार जनरल डिब्बों को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और इसका मकसद ऐसा कर हर नागरिक तक बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना है। श्री वैष्णव ने कहा कि केरल में रेल नेटवर्क को विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए निधि आवंटित की गई है। उन्होंने स्थानीय सांसदों से राज्य सरकार को भूमि उपलब्ध कराने में मदद करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के लिए बड़ी सब्सिडी दे रही है और इस क्रम में 56993 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी पैसेंजर ट्रेन में दी गयी है। सरकार का फोकस जनरल कोच बढ़ाने पर है और दिसंबर के आखिर तक 1000 अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ाने की योजना है।  

कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी गांव में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पंहुचकर सरेंडर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर कोतवाली पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही. यह घटना सोमवार रात की है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बिरगहनी का रहने वाला भोज राम साहू शराब पीकर अपने छोटे भाई बलराम साहू से विवाद करता था. इसके कारण बलराम अपने बड़े भाई से रंजिश रखता था. सोमवार की रात दोनों भाइयो में फिर से विवाद हुआ. इस दौरान छोटे भाई बलराम साहू ने अपने बड़े भाई भोजराम साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चांपा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- गरीब से गरीब व्यक्ति को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पीएम सौर ऊर्जा योजना बनाई हैं

नई दिल्ली सरकार ने कहा है कि गरीबों और आदिवासी क्षेत्रों के अत्यधिक गरीब लोगों को सौर ऊर्जा जैसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं और ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त बिजली जैसी योजना का लाभ लेना चाहिए। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी देते हए बताया कि सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पीएम सौर ऊर्जा योजना बनाई हैं और इनका निशुल्क लाभ देश के आदिवासी तथा दूसरे क्षेत्र के सभी गरीबों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्के घर दिए जा रहे हैं और उसके तहत हर घर के ऊपर एक किलोवाट अक्षय ऊर्जा पैदा कराने की सुविधा भी दी जा रही हैं। इस योजना से गरीब बिजली पैदा कर सकता है और उसमें जो बिजली बचे, उस ऊर्जा को वह सरकार को बेच कर लाभ कमा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में ग्राम उत्कर्ष अभियोजना चलाई जा रही है। इसके साथ ही सबको बिजली देने की और भी कई योजनाएं हैं जिसका लाभ आदिवासी क्षेत्र के गरीबों को लेना चाहिए। इसके अलावा पीएम सूर्य बिजली मुक्ति योजना भी है, जिसका लाभ आदिवासियों को लेना चाहिए। इस योजना का उपयोग कर गरीब को फ्री में बिजली उपलब्ध हो सकेगी।  

शादी पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर, नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. जेवरा सिरसा चौकी के प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी. वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे लड़के को मार दिया. चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इससे वहां भगदड़ मच गई. चौकी प्रभारी कुर्रे ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शादी पार्टी से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर सरेंडर किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया है. पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया, की मस्जिद में बाहरी लोग पढ़ रहे थे नमाज, विरोध में हनुमान चालीसा पाठ किया

वाराणसी उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के एक कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में कुछ विद्यार्थियों द्वारा नमाज किए जाने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने पर उनके 7 सहपाठियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि मंगलवार को ‘बाहरी’ लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जानिए, क्या कहना है कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह का? मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर यहां के छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद या मंदिर में नमाज या पूजा करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर कॉलेज परिसर में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के नाम भीड़ जमा कर रहे हैं, यह हमें मंजूर नहीं है। सिंह ने कहा कि इसके विरोध में हम छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया था। पुलिस प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हमने अपना पाठ पूरा किया। जानिए, क्या कहना है कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना का? कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कुछ छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया। पुलिस ने उनमें से 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने साल 2018 में उदय प्रताप कॉलेज को नोटिस जारी कर दावा किया था कि कॉलेज बोर्ड की संपत्ति है। नोटिस के जवाब में कॉलेज प्रशासन ने कहा था कि मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है और कॉलेज की संपत्ति ट्रस्ट की है जिसे न तो खरीदा और न ही बेचा जा सकता है।

अपने नाम के अनुरूप काम करती है संबल योजना – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संबल योजना आपात स्थिति में श्रमिकों के लिये अपने नाम के अनुरूप संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मुश्किल और दुख की घड़ी में सरकार श्रमिकों के साथ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित हितग्राही के परिजनों के लिए यह राशि राज्य शासन की ओर से संवेदनाओं के रूप में है। कठिनाई के समय में यह राशि श्रमिकों को अवश्य ही सहारा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मंत्रालय से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) के अंतर्गत 10 हजार 236 हितग्राही श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में 225 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रारंभ से अब तक 6 लाख 16 हजार से अधिक प्रकरणों में 5,626 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की सराहना करते हुए कहा कि श्री पटेल ने संवेदनशीलता के साथ काम किया है। उन्होंने यह प्रयास किया है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि संबल योजना में एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिक भाई-बहन अपना पंजीयन करा चुके हैं। इनमें से संबल 2.0 योजना में 32 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हो चुके है। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी योजना है, जिसमें करोड़ों जरूरतमंद परिवार को बच्चे के जन्म से लेकर पूरे जीवनकाल तक मदद की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घर-घर जाकर सामान और सेवाएं देने वाले श्रमिकों को असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में रखा गया है और इन्हें भी मार्च 2024 से संबल योजना का लाभ दिया जा रहा है। इनमें पत्थर तोड़ने वाले, ईंट बनाने वाले, खाना बनाने वाले, घरों में काम करने वाले, तेंदूपत्ता संग्राहक आदि शामिल किए गए हैं। इन्हें इस योजना में अनुग्रह सहायता राशि, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत और राशन पर्ची जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राशि अंतरण कार्यक्रम में संबल योजना के कुछ हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया। उन्होंने नर्मदापुरम से श्रीमति रेखा प्रधान, सीहोर से श्रीमति कृष्णा बाई, डिंडोरी से श्रीमति लमती बाई, सागर से श्रीमति शोभारानी और श्रीमति कृष्णा देवी से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है, आज दी जा रही राशि आपके परिवार के लिए मददगार साबित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज क्रांतिसूर्य जननायक टंटया मामा की पुण्यतिथि का दिन है। उन्होंने अपने समाज को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त कराने के प्रयास किए। आज के दिन ही राज्य सरकार ने श्रमिकों परिवारों को लाभ दिया है। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने श्रमिकों को संबल योजना की राशि अंतरित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनशील सरकार श्रमिकों एवं गरीबों के कल्याण के लिए प्रातिबद्ध है । यह पहली बार है कि हितग्राहियों के खातों को आधार से लिंक कर राशि अंतरित की गयी है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम श्री उमाकांत उमराव, श्रमायुक्त श्री धनराजू एस, उप सचिव श्रम विभाग एवं सचिव संबल बोर्ड श्री रत्नाकर झा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न जिला एवं ब्लॉक से हितग्राही एवं जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े।  

उड़ने वाली गिलहरी का शिकार करने के आरोप में 5 शिकारी गिरफ्तार, गुलेल, टॉर्च और जंगली जीवों के अवशेष बरामद

मैनपुर सीतानदी रिजर्व फारेस्ट एरिया के रिसगांव जंगल में उड़ने वाली गिलहरी और भारतीय विशाल गिलहरी का शिकार करने के मामले में वन विभाग की एंटी पोचिंग टीम ने पांच शिकारियों को पकड़ा है। आरोपितों ने प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से रात के अंधेरे में गिलहरी का शिकार किया था। कुत्तों की मदद से शिकार करने में माहिर ये शिकारी गिरफ्तार आरोपित धनसाय गोंड़, सुरेन्द्र गोंड़, थानेश्वर गोंड़, रजमन गोंड़ ग्राम बुड्रा बेलरगांव के और आरोपित अरुण गोंड उड़ीद गांव जिला कोंडागांव का रहने वाला है। वे कुत्तों की मदद से हिरण, खरगोश और जंगली सूअरों तक का शिकार करने में माहिर हैं। उनके पास से जंगली जीवों के अवशेष, सींग आदि बरामद हुए हैं। आरोपितों के ठिकाने से सागौन लकड़ी का जखीरा बरामद हुआ है। आरोपितों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपितों को वन अपराध प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय नगरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गश्ती दल ने पीछा कर पकड़ा रिसगांव का वन अमला सोमवार को शाम साढ़े सात बजे जिप्सी में रात्रिकालीन निगरानी में निकला। अमला ग्राम ठोठाझरिया से गाताबाहरा होते हुए खल्लारी साल्हेभाठ से एकावारी पहुंचा। रात लगभग 12:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में तीन-तीन व्यक्ति बैठे लिखमा से टागरीडोंगरी की ओर जाते हुए दिखे। गुलेल और टॉर्च बरामद गश्ती दल ने पीछा कर उन्हें रोका तो पीछे चल रहे मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए। बाइक सवार आरोपित धनसाय और अरुण ने पूछताछ में तीन अन्य साथियों के साथ प्रशिक्षित पालतू कुत्तों के मदद से उड़न गिलहरी और भारतीय विशाल गिलहरी का शिकार करना स्वीकार किया। उनसे दो गुलेल, बड़ा टार्च मिला। तीन साल तक की हो सकती है सजा फरार आरोपित सुरेन्द्र गोंड़ ग्राम बुड्रा धमतरी के घर की तलाशी में हिरण के दो सींग, जंगली सूअर का एक दांत, एक साही पंख, एक खरगोश फंदा, साल और सागौन का चिरान बरामद हुआ। उड़न गिलहरी यानी भारतीय विशाल गिलहरी वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की अनुसूची एक में दर्ज है, जिसके शिकार पर कम से कम तीन वर्ष और अधिकतम सात वर्ष कारावास एवं 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रविधान है। भारतीय विशाल गिलहरी भारतीय विशाल गिलहरी एक बड़ी, बहुरंगी और शाकाहारी वृक्ष गिलहरी प्रजाति है, जो भारत के जंगलों में पाई जाती है। यह पेड़ों की ऊंचाई पर घोंसला बनाती है और 36 फीट तक कूद सकती है। इसका आहार फल, फूल, मेवे, छाल और कभी-कभी कीड़े और पक्षियों के अंडे होते हैं। यह दिन के शुरुआती घंटों में सक्रिय रहती है और इसके मुख्य शिकारी उल्लू और तेंदुआ हैं।

सहायक आयुक्त श्रीमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग का किया आकस्मिक निरीक्षण

महासमुंद, जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग का आज सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा साय के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त द्वारा विद्यालय भवन, कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं अन्य लैब का निरीक्षण कर सभी सामग्रियों की जांच की एवं सभी सामग्री कार्यरत स्थिति में पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। बच्चों से भी चर्चा कर पढ़ाई एवं लैब प्रैक्टिकल के संबंध में जानकारी लेकर प्रभारी प्राचार्य महेंद्र टंडन को अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही छात्रावासों में दिए जाने वाले भोजन के संबंध में अधीक्षक और बच्चों से चर्चा किया गया और गुणवत्ता पूर्ण भोजन समय पर देने कहा गया। दोनों ही छात्रावासों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने दोनो छात्रावासों के अधीक्षक और प्राचार्य को निर्देशित किया गया। श्रीमती साय ने राज्य स्तरीय एकलव्य विद्यालयों के खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों और पुरस्कृत बच्चों से भेट कर उन्हें शाबाशी दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।

6 दिसंबर से शुरू हो रही सिक्ख प्रीमियर लीग, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

रायपुर शहीद भाई तारु सिंह फाउंडेशन रायपुर द्वारा हर साल आयोजित किये जाने वाले नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता इस साल 6 दिसंबर से शुरू हो रही है। सिक्ख प्रीमियर लीग (एसपीएल) के आयोजन का यह सोलहवां वर्ष हैं। सभी तैयारियां पूरी हो गई है। संस्था के प्रमुख त्रिलोचन सिंह काले ने बताया कि हर साल ये कोशिश होती है प्राय: सभी प्रमुख शहरों से आने वाली टीमें प्रतियोगिता में शामिल रहे। कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें प्रमुख रूप से जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, नांदेड़, नागपुर, हैदराबाद, छत्तीसगढ की टीमें शामिल रहेंगी। बता दें यह क्रिकेट प्रतियोगिता विगत 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। डब्ल्यूआरएस क्रिकेट ग्राउंड में ही मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच 16 दिसंबर को होगा। नियमावली हर साल होने वाले आयोजन की तरह ही है। जसमीत चावला,बलविंदर सिंह छाबड़ा, बाबूलाल ज्वेलर्स का सहयोग हर साल मिलते रहा है। मुख्यत: इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में समाज की जो युवा प्रतिभाएं हैं उसे एक मंच प्रदान करना ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान आगे ले जा सकें।  इस प्रतियोगिता में खेलने वाले कई खिलाड़ी अपने प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के टूनार्मेंट भी खेलते आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी को सड़क निर्माण व सुधार के लिए मंत्री राजवाड़े ने लिखा पत्र

रायपुर महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंबिकापुर-सूरजपुर-बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) को दो लेन से फोर लेन में विस्तारित करने और इस मार्ग पर अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के गांधी चौक से लेकर सूरजपुर जिले के पार्वतीपुरम गांव स्थित कुम्दा मोड़ तक बने बड़े-बड़े गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया। मंत्री राजवाड़े ने पत्र में कहा कि इन गड्ढों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है, और कई घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बार-बार इस समस्या को उनके सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा, “इस कार्य के लिए मैं और समस्त क्षेत्रवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।” मंत्री राजवाड़े ने इसके साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, को भी पत्र लिखकर एनएच-43 पर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। मंत्री राजवाड़े ने कहा, “जनता की समस्या को समझना और उसे हल करना हमारी प्राथमिकता है। डबल इंजन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में कोई देरी नहीं होने देगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न नहीं होने देगी। क्षेत्र के विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए, वह जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet