LATEST NEWS

मुख्यमंत्री यादव राज्य को औद्योगिक विकास के केंद्र में परिवर्तित करने 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में 6वीं आरआईसी का शुभारंभ करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य को औद्योगिक विकास और रोजगार के केंद्र में परिवर्तित करने के लिए अपने अभिनव प्रयासों को जारी रखते हुए, 7 दिसंबर 2024 को नर्मदापुरम में 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक, और कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया जैसे 5 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे। इस आरआईसी में निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किये जायेंगे। निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी, जिसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी योजनाएँ प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा। ‘निर्यात कैसे शुरू करें’ और ‘पर्यटन में निवेश संभावनाएँ’ जैसे विषयों पर सेक्टोरल-सत्र भी होंगे। कार्यक्रम की थीम: ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएँ’ नर्मदापुरम, जो अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, अब एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएँ’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदर्शनी कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है जिसमें 75 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं जिनमें एमएसएमई, पर्यटन, हस्तशिल्प विकास निगम, और बैंकिंग संस्थानों के साथ-साथ ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उक्त स्टॉल न केवल जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। उद्योग और रोजगार के लिए नई राह ‘उद्योग वर्ष 2025’ अंतर्गत आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित सफल कार्यक्रमों की श्रृंखला में नर्मदापुरम का यह आयोजन क्षेत्रीय संभावनाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस कॉन्क्लेव से नर्मदापुरम क्षेत्र को औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने के साथ-साथ निवेशकों और सरकार के बीच आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।  

CM यादव ने नर्मदापुरम RIC से पहले नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल के उद्योगपतियों से उज्जैन से वर्चुअल संवाद किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (RIC) से पहले नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल के उद्योगपतियों से उज्जैन से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में उद्योगपतियों का स्वागत है। हमारी मंशा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सबसे पहले स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिले और वर्तमान में संचालित उद्योगों का विस्तार करने में सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं।” मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा, “उद्योगपतियों की सहायता से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। आप सभी आगे आएं, नए उद्योग स्थापित करें और युवाओं को रोजगार देकर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।” स्थानीय उद्योगों को मिलेगी प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योगों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारा प्राथमिक उद्देश्य है कि सबसे पहले स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिले। इसके बाद राज्य, राष्ट्रीय और अंततः अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगपतियों को अवसर दिया जाएगा। आरआईसी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, और इसे हमने बहुत बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया है।” उद्योगों के विस्तार और निवेश की नई संभावनाएं मुख्यमंत्री ने वीसी से नर्मदापुरम के कई उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने हरदा के राइस मिल मालिकों से अपने उद्योगों का विस्तार करने का आग्रह किया और मूंग दाल मिल के मालिक जसप्रीत सिंह से कहा कि उनके पास अतिरिक्त मूंग हो तो उसे उज्जैन के व्यापारियों को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने एमएसएमई के माध्यम से उद्योग शुरू करने वाली ज्योति अग्रवाल और कैटल फीड इंडस्ट्री के मालिक नरेंद्र सिंह तोमर की सफलता की सराहना की। निर्मल मसाला इंडस्ट्री के राजपूत ने बताया कि उनकी मसाला मिल 42 प्रकार के मसालों का उत्पादन करती है, जो 12 जिलों में वितरित किए जाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “आपके मसाले एमडीएच मसालों की तरह प्रसिद्ध हों, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।” निवेश और विकास के लिए व्यापक दृष्टिकोण मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदापुरम क्षेत्र में कृषि उत्पादन और खाद्य प्र-संस्करण के साथ अन्य सेक्टर में भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे अपने मौजूदा व्यवसायों के साथ नए उद्योग क्षेत्रों में भी निवेश करें। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार उद्योगपतियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपके सहयोग से ही क्षेत्रीय विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।” ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की ओर समग्र प्रयास मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नर्मदापुरम के बाद जनवरी में शहडोल में भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जायेगी। इन सम्मेलनों की कड़ी 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने यूके और जर्मनी दौरे का भी उल्लेख किया, जिसके माध्यम से प्रदेश को 78,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हुआ है। प्रदेश के विकास में उद्योगपतियों की अहम भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा, “उद्योगपति प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनके प्रयासों से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और क्षेत्रीय विकास को गति मिलती है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से हम प्रदेश के सभी उद्योगपतियों को स्थानीय स्तर पर सशक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।” आरआईसी नर्मदापुरम में संभावित क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी उद्योगपतियों को कॉन्क्लेव में भाग लेने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह आयोजन निवेश और विकास के अवसरों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मंच प्रदान करेगा। “लोकतंत्र में सब सेवक मैं भी प्रदेश का सेवक” मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बैतूल के उद्योगपति ने चर्चा में वर्षों से चले आ रहे बाबा महाकालेश्वर की नगरी अवंतिका उज्जैन में मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम न करने के मिथक को तोड़ने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में सब सेवक होते है, कोई राजा महाराजा नहीं होता, मैं भी प्रदेश का सेवक हूँ”। सेवक तो भगवान की नगरी में ही रुकते है। प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह ने 7 दिसंबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उज्जैन जिले के प्रभारी एवं कौशल विकास एवं रोजगार राज्य (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।  

13 करोड़ रुपये के बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी में घोटाला, पीएम को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग

रायपुर प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार में हुए 13 करोड़ रुपये के बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी में घोटाले का जिन्न एकबार फिर बाहर आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया गया है। मार्च में भी प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा गया था। गृहमंत्री शर्मा ने कहा था कि ठोस प्रमाण होने पर जांच कराई जाएगी। प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में दावा किया गया है कि भूपेश सरकार में चंदे पैसों के लिए जवानों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए घटिया क्वालिटी की बुलेट प्रूफ जैकेट की खरीदी की गई। यह भी पढ़ें शीतकालीन सत्र से पहले क्या छत्तीसगढ़ में होगा मंत्रिमंडल विस्तार! सीएम साय के दिल्ली दौरे से अटकलें तेजशीतकालीन सत्र से पहले क्या छत्तीसगढ़ में होगा मंत्रिमंडल विस्तार! सीएम साय के दिल्ली दौरे से अटकलें तेज उद्योग विभाग के एमडी अनिल टूटेजा के इशारे पर पर पुलिस मुख्यालय की ओर से बिलासपुर के मेसर्स प्रगति डिफेंस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड से पूर्व निर्धारित योजना से खरीदी की गई। इसके लिए नियम तक बदल दिए गए। उस कंपनी को जिम्मेदारी दी गई, जो इस तरह का काम कभी नही किया था। टूटेजा ने प्रभाव का किया था इस्तेमाल पत्र में दावा किया गया है कि खरीदी में गड़बड़ी की अंदेशा को देखते हुए गृह विभाग की ओर से फाइल को दो बार पुलिस मुख्यालय वापस भी किया गया था। मगर, टूटेजा ने प्रभाव का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फाइल पर हस्ताक्षर करा लिए थे। बुलेट प्रूफ जैकेट की जो सप्लाई की गई, वे पास हुए सैंपल के नहीं थे। रायपुर के नरेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांच कराने का दोबारा आग्रह किया है। यह है पूरा मामला साल 2020 में पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सली क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की खरीदी के लिए टेंडर निकाला गया था। इसमें तीन कंपनियों ने भाग लिया था। टेंडर के नियम और शर्ताें की वजह से तत्कालीन एमडी अनिल टूटेजा की चहेती फर्म शामिल नहीं हो पाई थी। टूटेजा के प्रभाव से टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। नियमों में बदलाव कर दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई और आईएएस के चहेती फर्म को खरीदी की जिम्मेदारी दे दी गई। बताते चलें कि वर्तमान में शराब घोटाले में फंसे अनिल टूटेजा जेल में हैं। एक साल में नहीं हुई कार्रवाई भाजपा सरकार को सत्ता में आए एक साल पूरे हो गए हैं। मगर, इस मामले में कोई कार्रवाई नही हुई है। जिस समय खरीदी हुई थी, उस समय डीजीपी अशोक जुनेजा थे, जिन्हें रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन दिया गया है।

बिलासपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे 30 मामले

बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने एक मामले में आयोग ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। मामला ये कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी कि उसने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है। सुनवाई के दौरान पति भी उपस्थित हुआ, जिसने आयोग के समक्ष ये बात स्वीकार की और यह भी बताया कि उसकी पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली है। आयोग ने माना कि इस मामले में दखल देने से चार जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी। इस टिप्पणी के साथ आयोग ने मामले को नस्तीबद्ध किया और अब इस पर आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं की फरियाद सुनकर उनका निराकरण करने का प्रयास भी किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही। साथ ही महिलाओं को न्याय और राहत दिलाने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 30 प्रकरणों को सुनवाई के लिए रखा गया था। अधिकांश मामलों का निराकरण किया गया। वहीं कुछ मामलों में चेतावनी देने के साथ ही विभागों को आगे की कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया। नौकरी लगने के नाम ठगी के मामले में दी चेतावनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिपिक ने महिला को शासकीय नौकरी पर लगवाने का झांसा देकर दो लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। नौकरी न लगने पर महिला ने लिपिक से रुपये लौटाने की मांग कर रही थी, लेकिन आरोपित लिपिक महिला को लगातार गुमराह कर रहा था। महिला ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने कहा कि आरोपित शासकीय सेवा में होते हुए भी यदि लोगों को धोखा देकर पैसा वसूल रहे हैं, तो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। यह समझाइश मिलने पर लिपिक ने आवेदिका के बकाया एक लाख रुपये एकमुश्त वापस करने के लिए समय मांगा। आयोग ने उन्हें 13 दिसंबर का समय दिया है। रायपुर में लिपिक अगर एक लाख रुपये लेकर उपस्थित होकर आवेदिका को प्रदान करेंगे। यदि वह 13 दिसंबर की सुनवाई में अनुपस्थित रहते हैं, तब ऐसी दशा में अनावेदक कमांक की सेवा समाप्ति के लिए अनुशंसा की जाएगी। इन मामलों में भी हुई सुनवाई     पति की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद में उलझे दो परिवारों ने रायपुर में सुलहनामे पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने बीमा और जमा राशि के बंटवारे के साथ, इलाज में खर्च हुई रकम लौटाने का भी निर्णय लिया।     संपत्ति विवाद से जुड़े एक अन्य मामले में आयोग ने दोनों पक्षों को उच्च न्यायालय में लंबित याचिका के दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।     आयोग ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के बाद सखी वन स्टाप सेंटर को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। इस पहल का मकसद उनकी नई शुरुआत को समर्थन देना है। अगली सुनवाई रायपुर में होगी राज्य महिला आयोग की अगली सुनवाई रायपुर में 13 दिसंबर को होगी। लंबित मामलों पर पक्ष सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को आउट करते हुए ही मारी कपिल देव-जहीर के क्लब में धाकड़ एंट्री

एडिलेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 24 रनों पर पहला विकेट गंवाया। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। यह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का 50वां विकेट था। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह से भारत की ओर से एक साल में 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम जुड़ गया है। इस लिस्ट में बुमराह से पहले कपिल देव और जहीर खान का ही नाम शामिल था। कपिल देव यह कारनामा दो बार कर चुके हैं, जबकि एक बार जहीर खान ने ऐसा किया है। 1979 और 1983 में कपिल देव क्रम से 74 और 75 विकेट ले चुके हैं, वहीं 2002 में जहीर खान ने 51 टेस्ट विकेट चटकाए थे। बुमराह के खाते में 2024 में 50 विकेट दर्ज हो चुके हैं, लेकिन इस साल में अभी टीम इंडिया को दो टेस्ट मैच और खेलने हैं, जबकि एक टेस्ट जारी है। इस टेस्ट मैच में अभी दो पारियां हैं। 17 बार भारतीय गेंदबाजों ने एक साल में 50 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं, इस दौरान बुमराह का औसत बाकी सबसे बेहतर है। बुमराह ने इस साल 15.14 की औसत से विकेट चटकाए हैं। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने छह विकेट चटकाए। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल के बैट से 37 रन निकले। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। बुमराह ने इस साल 11वें टेस्ट मैच में 50वां टेस्ट विकेट लिया। बुमराह का इस साल बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/45 है।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: प्रवेश पत्र में दी गई तारीख व समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया उन्हें मिलेगा एक और मौका

कबीरधाम कवर्धा वनमंडल अंतर्गत 65 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक नाप-जोख व दक्षता परीक्षा 25 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में कुल 29 हजार 892 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है, जिन अभ्यर्थियों ने अस्वस्थता या अन्य कारणों से अपने प्रवेश पत्र में दिए गए तारीख व समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया था। उन्होंने कार्यालय प्रमुख के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। इसके बाद उन्हें विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी अब आठ दिसंबर को सुबह छह बजे पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर परीक्षा में शमिल हो सकते। वन मंडलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि वंचित अभ्यर्थियों को यह आरक्षित तिथि विशेष रूप से उनके आवेदन के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि पूरे प्रदेश में इन दिनों फिजिकल टेस्ट का आयोजन अलग-अलग वन मंडल में किया जा रहा है। भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली न हो, इसके लिए शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से किया जा रहा है। लंबाई व सीना माप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से होने के बाद अभ्यर्थियों को बारकोड युक्त चेस्ट जारी कर उनके पैर में गैजेट लगाया जाता है। इस गैजेट का उपयोग 200 व 800 मीटर दौड़ में किया जा रहा है, जिसका सटीक आंकड़ा तुरंत डिवाइस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। दौड़ के बाद गोला फेंक, लंबी कूद परीक्षा में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा। इसमें भी तुरंत सटीक आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं।

हमारा प्रयास कोई गौमाता सड़कों पर न रहे: मंत्री पटेल

हमारा प्रयास कोई गौमाता सड़कों पर न रहे: मंत्री पटेल गौ माता के लिए भोजन और पानी, सुरक्षा का प्रबंध करना है प्राथमिकता गौ अभ्यारण्य के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के ग्राम पाण्डरी में गौ-अभ्यारण्य के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। मंत्री पटेल ने कहा कि गौ-अभ्यारण्य के लिए भूमि पर्याप्त और सुन्दर है। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें तार फेंसिंग की जरूरत है, जिससे गौ-वंश खेतों में न जा सके। गौ-माता के लिए पर्याप्त भोजन और पानी के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि सड़क पर कोई गौ-माता नहीं रहे। मंत्री पटेल ने कहा कि गौ-शाला के लिए दो रास्ते एवं दो द्वार बनाए जाएं। उन्होंने गौ-अभ्यारण्य की तार फेंसिंग में लगने वाले समय, पानी की व्यवस्था की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

  700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर सीजीएमएससी ने किया जारी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर परिसर (मेकाहारा) में होगा निर्माण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में तरक्की और सुशासन का ये सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया था जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार पूंजीगत व्यय के निर्णय लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। मेकाहारा परिसर में 700 बिस्तरीय नवीन एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 231 करोड़ रूपए के ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा है कि इस एकीकृत अस्पताल के निर्माण से मेकाहारा अस्पताल के  अतिरिक्त भी लोगों के पास सर्वसुविधा वाला अस्पताल रहेगा।  इसमें रायपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। ई टेंडर के सम्बन्ध में  विस्तृत जानकारी सीजीएमएससी की वेबसाइट www.cgmsc.gov.in पर 10 दिसंबर से उपलब्ध रहेगी । इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 19 दिसंबर को सीजीएमएससी मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी।  आनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2025 तक होगी और 6 जनवरी 2025 को यह टेंडर खुलेगा।

आप पार्टी के विधानसभा स्पीकर गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने दिल्ली चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है। अब इस लिस्ट में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो गए हैं। विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली डायलॉग कमीशन के अध्यक्ष रहे हैं और अभी विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के संग अपनी एक तस्वीर के साथ पांडेय ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की सूचना दी और पार्टी में रहकर कुछ और करने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्लीवाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मजबूत करे, ऐसी कामना है।’ पांडेय ने इससे पहले कहा, ‘मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की जिंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुई।’ 2020 विधानसभा चुनाव में दिलीप पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24151 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के सुरिंदर पाल सिंह को हराया था। दिलीप पांडेय जैसे बडे़ नेताओं का भी टिकट कटते देख पार्टी के विधायकों में बेचैनी है। पार्टी 11 उम्मीदवारों की पहली ही लिस्ट तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट चुकी है। 10 साल की एंटी इंकंबेंसी से निपटने के लिए ‘आप’ कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दे रही है। भाजपा और कांग्रेस से लाकर कई नेताओं को टिकट दिया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि वह जनता से मिले फीडबैक के आधार पर टिकट देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। कुछ बड़े नेताओं की सीट भी बदल सकती है।चर्चा यह भी है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी इस बार पटपड़गंज की बजाय किसी अन्य सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन, पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी

एडिलेट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार खेलने उतरे। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले मैच का हिस्सा नहीं थे, हालांकि दूसरे मैच के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था लेकिन ये फैसला उनके हक में नहीं गया और वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। पिछली 11 पारियों में रोहित शर्मा ने सिर्फ अर्धशतक लगाया है, जिसमें सात बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके हैं। एडिलेड में रोहित शर्मा पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन वह कुछ कमाल नहीं दिखा सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 23 गेंद में तीन रन बनाए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने अपनी जगह केएल राहुल को ओपनिंग करने का मौका दिया, क्योंकि पहले मैच में उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। शुभमन गिल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा 22वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। रोहित ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी और लय में नजर आ रहे थे। हालांकि बोलैंड ने उनकी पारी को ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया और एलबीडब्ल्यू किया। रोहित का विकेट गिरने के साथ भारत के 87 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लिये और स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। भारत एक विकेट पर 69 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज राहुल (64 गेंद पर 37 रन) और विराट कोहली (आठ गेंद पर सात रन) को जल्दी-जल्दी आउट कर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी कर दिया। राहुल और शुभमन गिल (51 गेंदों पर 31 रन) ने इससे पहले दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। भारत के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब बोलैंड ने लय हासिल कर चुके गिल को पगबाधा करके भारत को चौथा झटका दिया। भारत ने इस बीच 12 रन पर तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर एक विकेट पर 69 रन से चार विकेट पर 81 रन हो गया। यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर स्टार्क की सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हुए। ऋषभ पंत (35 गेंद में 21 रन) ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन कमिंस की बाउंसर पर मार्नस लाबुशेन को आसान कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 109 रन हो गया। पर्थ में पदार्पण टेस्ट में प्रभावित करने वाले रेड्डी (54 गेंद में 42 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने रविचंद्रन अश्विन (22 गेंद में 22 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े। कमिंस ने बुमराह (00) को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराके भारत को नौवां झटका दिया जबकि इसके बाद रेड्डी भी स्टार्क की गेंद को हवा में लहराकर ट्रेविस हेड को कैच दे बैठे जिससे भारतीय पारी का अंत हुआ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की मुलाकात, बाईपास और NH पर हुई बातचीत

महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने नई दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने नेशनल हाइवे 353 पर स्थित महासमुंद व बागबाहरा शहर में बाईपास सड़क बनाने के लिए सांसद से मांग की। लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग चल रही है। नेशनल हाईवे 353 महासमुंद और बागबाहरा शहर के बीच से होकर गुजरती है। शहर के बीचों-बीच होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। केंद्रीय मंत्री ने सांसद की मांग पर गंभीरता जताई है। अधिकारियों को बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर की प्रक्रिया प्रारंभ करने निर्देश दिए हैं।

एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया

नई दिल्ली एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया, जहां भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। मोहम्मद अमान ने छक्के के साथ जीत दिलाई। भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी के साथ, चेतन शर्मा और आयुष म्हात्रे रहे। वैभव ने 36 गेंदों पर 67 रन बनाए। चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 10 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए और 28 गेंदों पर 34 रन भी बनाए। 21.4 ओवर में मोहम्मद अमान ने छक्का लगाया और इसके साथ ही टीम इंडिया को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई। भारत ने 21.4 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 173 रनों पर समेट दिया था। कप्तान अमान 25 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।  20 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब ज्यादा दूर नहीं है। जीत के लिए भारत को महज 14 रन और चाहिए। 16.2 ओवर में सिद्धार्थ के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। सिद्धार्थ 22 रन बनाकर आउट हुए। भारत जीत से महज 26 रन दूर है। जीत दर्ज करते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। 13.4 ओवर में भारत ने 132 रनों पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर 67 रन ठोके। भारत अब जीत से ज्यादा दूर नहीं है। भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब महज 53 रन दूर है। वैभव सूर्यवंशी 59 रन बनाकर जबकि आंद्रे सिद्धार्थ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। आयुष 28 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव और आयुष ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय परिसर में बन रहा म्यूजियम

रायपुर छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य में ब्रिटिशकाल में हुए जनजातीय विद्रोह की झांकी को वास्तविक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। ब्रिटिशकाल के दौर में अपनी अस्मिता और संस्कृति को बचाने के लिए हुए जनजातीय विद्रोह के दौरान कई छत्तीसगढ़ के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। झांकी के माध्यम से जनजातीय विद्रोह को वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित करने में बस्तर, कोलकाता और मुंबई फिल्म सिटी के आर्टिस्ट जुटे हैं।  आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बोरा ने शहीद वीरनारायण सिंह संग्रहालय का दौरा कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जनजातीय विद्रोह की झांकी तैयार करने में जुटे आर्टिस्टों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि जनजातीय विद्रोह के वास्तविक स्वरूप को दर्शाने के लिए तैयार की जा रही यह झांकी जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराएगी। नया रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर शहीद वीरनारायण सिंह म्यूजियम स्थापित किया जा रहा है। इस  संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन शैली एक अलग म्यूजियम तैयार किया जा रहा है, जो जनजातीय कला-संस्कृति और रीति-रिवाजों से रूबरू कराएगा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने म्यूजियम के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। म्यूजियम निर्माण में लगे क्यूरेटर प्रोबल घोष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के वीर गाथाओं पर आधारित इस झांकी का निर्माण काफी चुनौती पूर्ण कार्य है। इस म्यूजियम में आदिवासियों की ग्रामीण जन-जीवन, उनकी स्वतंत्रता फिर उनकी वीर गाथा की वास्तविक कहानी क्लासिकल लुक में दिखेगी। इस म्यूजियम को कोलकाता के 14 विशेष मूर्तिकार, बस्तर के 23 आर्टिस्ट तथा फिल्म सिटी मुम्बई के कहानी के कम्पोजिसन के साथ मूर्तरूप देने मे लगे है। मूर्तियों की फिनिशिंग का कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। म्यूजियम तैयार होने के बाद यह संग्रहालय न केवल छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता काल में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली आदिवासी परंपरा से भी आमजन को रूबरू कराएगा।  

पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा, दिसंबर के तीसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ने की उम्मीद

इंदौर दिसंबर और जनवरी के महीने ठंड के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत में ठंड गायब नजर आ रही है। रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है और घटने के बजाय बढ़ रहा है। जिस ठंड का अहसास आमतौर पर अक्टूबर में होता है, वह इस बार दिसंबर में हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों में करीब 6 डिग्री उछलकर 18.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। फेंगल तूफान की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय बादल और ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास होता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है, गर्मी महसूस होने लगती है। तापमान के आंकड़े इस बदलाव की गवाही देते हैं। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 17.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मंगलवार को यह औसत से 4 डिग्री ज्यादा होकर 18.4 डिग्री तक पहुंच गया था। 2014, 2021 और 2022 में भी दिसंबर की शुरुआत गर्म रही थी। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंडी हवाएं बीच-बीच में ठंड का एहसास कराएंगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही संभव होगी। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार अक्टूबर और नवंबर भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहे, और अब दिसंबर की शुरुआत भी गर्म बनी हुई है। यह पिछले 10 वर्षों में चौथी बार हुआ है कि दिसंबर की शुरुआत इतने ज्यादा न्यूनतम तापमान के साथ हुई हो। पिछले साल का दिसंबर भी लगभग ऐसा ही रहा था, जब पूरे महीने न्यूनतम तापमान का सबसे निचला स्तर 11.4 डिग्री था। इस बार भी रात के तापमान की शुरुआत औसत से 8 डिग्री ज्यादा रही है। गुरुवार को दोपहर के समय धूप इतनी तेज महसूस हुई कि घरों, दफ्तरों और दुकानों में पंखे तक चलाने पड़े। बादलों के कारण हल्की उमस का भी एहसास हो रहा था। फेंगल तूफान के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में यह असामान्यता देखी जा रही है। बादलों के चलते रात का तापमान बढ़ा हुआ है, क्योंकि गर्मी वातावरण में ऊपर नहीं जा पा रही है। दिन में तेज धूप और उमस से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों से ठंड के मौसम में इस प्रकार के बदलाव जलवायु परिवर्तन की ओर भी इशारा करते हैं। इसका असर न केवल मौसम के पैटर्न पर पड़ रहा है, बल्कि यह मानव जीवन और पर्यावरण के अन्य पहलुओं को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बदलते मौसम के अनुसार तैयार रहना जरूरी है।  

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत, 8 की मौत, दर्जनों यात्री घायल

कन्नौज यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए. दरअसल, एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस एक ट्रक में जा घुसी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया. बस में कुल 40 यात्री सवार बताए गए. मौके पर डीएम-एसपी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, राहत-बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है. सड़क को क्लियर करा लिया गया है. ये हादसा आज दोपहर कन्नौज जिले के सकरावा थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस 141 पर औरैया बॉर्डर के पास हुआ. इस बीच रास्ते से गुजर रहे यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी घायलों की मदद के लिए रुक गए. उन्होंने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. फिलहाल, हादसे में घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज व तिर्वा के लिए भेजा गया है. जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चलती बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और पलट गई. हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना पाकर मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि रेस्क्यू में कई घंटे लग गए. इस पूरे मामले में कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है और घायलों की संख्या 19 है. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. मृतकों के परिजनों को भी खबर दी जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले पीलीभीत में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. जबकि, चित्रकूट सड़क हादसे में छह लोगों को जान गवांनी पड़ी थी. सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख जताया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet