LATEST NEWS

आयरलैंड की महिला टीम ने बांग्लादेश को 12 रन से हराया

सिलहट कप्तान गैबी लुईस (60), ली पॉल (नाबाद 79) की शानदार पारियों के बाद ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से आयरलैंड की महिला टीम ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 12 रनों से हरा दिया। शतकीय साझेदारी : आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। पर उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में जहांआरा आलम ने एमी हंटर (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान गैबी लुईस और ली पॉल के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। फरीह तृस्ना ने गैबी लुईस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। गैबी लुईस ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए। ली पॉल ने 42 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 79) रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से जहांआरा आलम, फरीह तृस्ना, जन्नतउल फरदूस और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया। शानदार शुरुआत : बांग्लादेश के लिए दिलारा अख्तर और शोभना मोस्तारी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 12वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने शोभना मोस्तारी (46) को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। 14वें ओवर मे आर्लीन केली ने कप्तान निगार सुल्ताना (चार) को शिकार बनाया। इसी ओवर में केली ने दिलारा अख्तर (49) को भी आउट कर दिया। एमी मग्वायर की गेंद पर एमी हंटर ने ताज नेहर (19) को स्टंप कर पवेलियन भेज दिया। 17 ओवर में बांग्लादेश के पांच विकेट पर 152 रन थे, लेकिन आयरलैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को नर्धिारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 के स्कोर पर रोक कर मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। आयरलैंड की ओर से ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली ने तीन-तीन विकेट लिए। एमी मग्वायर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

केजरीवाल ने शाहदरा सीट पर एक महीने में 11 हजार 18 वोट कटवाने के आवेदन का दावा किया, दे रही चुनाव आयोग में आवेदन

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बड़े स्तर पर वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे रही है। उन्होंने शाहदरा सीट पर एक महीने में 11 हजार 18 वोट कटवाने के आवेदन का दावा करते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग चोरी-छिपे ऐसे वोटर्स का नाम हटा रहा है, जोकि जीवित हैं और अपने पते पर ही रह रहे हैं। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे कुछ लोगों को पेश भी किया। पूर्व सीएम ने चुनाव आयोग से मांग की कि अब चुनाव होने तक किसी वोटर का नाम ना काटा जाए। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा बड़े स्तर पर दिल्ली में वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर रही है और चुनाव आयोग में चोरी छिपे इन आवेदनों पर कार्रवाई चल रही है। आज हम एक विधानसभा का डेटा रख रहे हैं। आने वाले समय में और विधानसभा क्षेत्रों का डेटा रखा जाएगा। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने में भाजपा ने 11 हजार 18 वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। इसमें हर पेज पर भाजपा के पदाधिकारी विशाल भारद्वाज के हस्ताक्षर हैं। भाजपा ने लेटर हेड पर आवेदन दिए हैं। चुनाव तक पता नहीं कितने वोट कटवाएंगे। इन आवेदनों में कहा गया है कि ये लोग या तो शिफ्ट हो गए हैं या मर गए हैं। हमारे लिए कम समय में सबकी जांच करना संभव नहीं था हमने 500 लोग छांटे। कई पते तो नहीं मिले, लेकिन 500 से 372 लोग ऐसे मिल जो वहीं रह रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि इनमें से अधिकतर आम आदमी पार्टी के वोटर्स हैं। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 86 हजार वोटर्स हैं। भाजपा 11 हजार वोट कटवाना चाहती है, यानी 6 फीसदी। पिछली बार आम आदमी पार्टी 5294 वोट से जीती थी, अब ये 11 हजार वोट कटवा रहे हैं तो चुनाव का मतलब क्या रह गया। इसमें चुनाव आयोग की भूमिका बहुत संदिग्ध है। चुनाव आयोग का नियम है कि हर दिन जितने लोगों के वोट कटने के आवेदन आते हैं, उसे हर दिन फॉर्म नंबर 10 में डालना होता है। कल तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाहदरा में केवल 487 आवेदन दिखाए जा रहे हैं। यानी भाजपा ने जो 11 हजार आवेदन दिए हैं उन पर चोरी-छिपे काम हो रहा है, इसका सबूत है कि 22 नवंबर को चुनाव आयोग ने इन पर कार्रवाई का आदेश दिया है। चुनाव आयोग की क्या मंशा है?

दिल्ली दौरे पर सीएम साय शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर कर सकते हैं चर्चा

रायपुर विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की संभावना है। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी हैं। सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद नए मंत्री बनाए जा सकते है। विगत सोमवार को मुख्यमंत्री साय कैबिनेट की बैठक से पहले राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात करने पहुंचे थे। दो नेता बन सकता हैं कैबिनेट मंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई थी। हालांकि, इसे सौजन्य मुलाकात बताया गया था। इसके बावजूद अटकलें लगाई जा रही थी कि मुख्यमंत्री और राज्यापाल के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रदेश में अभी दो नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास है। मंत्री पद की दौड़ में विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह आगे बताई जा रही हैं। निकाय चुनाव तक करना पड़ेगा इंतजार प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव भी कराया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू हो जाएगा, जो 20 तक चलेगा। सत्र के समापन के साथ ही निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है। बताया जाता है कि निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार को टाल सकती है। निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गृहमंत्री शाह को दी नक्सलवाद की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य में नक्सलवाद से संबंधित जानकारी दी है। सीएम साय ने बताया कि राज्य के बस्तर और कोंडागांव जिले जो कभी नक्सल प्रभावित थे, अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो चुके हैं। अन्य क्षेत्रों से भी नक्सलियों को खत्म करने के लिए अभियान जारी है। साय ने ये जानकारी गृह मंत्री से बुधवार की रात उनकी मुलाकात के दौरान साझा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने शाह को बताया कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल नेटवर्क को खत्म कर दिया गया है। लंबे समय से नहीं हुई कोई नक्सली घटना इन जिलों में नक्सल नेटवर्क और उनकी विभिन्न शाखाओं के खत्म होने से नक्सल मुक्त क्षेत्रों में लंबे समय से कोई नक्सल संबंधित घटना नहीं हुई है। यह सफलता सुरक्षा बलों के सतत अभियानों और यहां सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार जैसी विकास परियोजनाओं की वजह से संभव हुई है। इन पहलों ने स्थानीय समुदायों का विश्वास जीतने और नक्सलवाद के प्रभाव को कमजोर करने में मदद की है। साय ने कहा कि अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में अभियान जारी हैं, जिनका लक्ष्य जल्द ही उन्हें नक्सल मुक्त बनाना है। ”बस्तर ओलिंपिक” के लिए दिया आमंत्रण राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को भी प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को ”बस्तर ओलिंपिक” और पुलिस पुरस्कार वितरण समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। साय ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए 15,000 घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की और इसे क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक “महत्वपूर्ण कदम” बताया।

78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम संदेश का किया गया वाचन अनूपपुर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय अनूपपुर में 06 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे जिला स्तर पर 78 वें होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संदेश का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड विभाग के जवान पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोगपूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। जैसे कानून व्यवस्था ड्यूटी, यातायात व्यवस्था ड्यूटी, व्ही.आई.पी. ड्यूटी, लोक सभा/विधान सभा ड्यूटी तत्परता से पूर्ण की जाती है। आपदा प्रबंधन बाढ़ बचाव ड्यूटी/अग्नि दुर्घटना एवं किसी भी अप्रिय घटना के दायित्वों का निर्वहन होमगार्ड के जवान सदैव करते हैं। आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड विभाग में ई.ओ.सी./क्यू.आर.टी./डी.आर.सी. सेन्टर बनाए गए हैं। जिले के थानों में डी.आर.सी. केन्द्र में जवानों की तैनाती रहती है। ई.ओ.सी./क्यू.आर.टी. डी.आर.सी. केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट द्वारा कार्य सम्पादित किया जा रहा है। जिसमें ई.ओ.सी. प्रभारियों के द्वारा प्रतिदिन की जानकारी स्टेट कमाण्ड सेन्टर आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश भोपाल एवं मुख्यालय जबलपुर को भेजी जाती है।

विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे ओलंपिक चैंपियन किन हैयांग

बीजिंग ओलंपिक चैंपियन किन हैयांग और रजत पदक विजेता तांग क्विंटिंग 10 से 15 दिसम्बर तक होने वाली विश्व एक्वेटिक्स तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाली चीन की 33 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले के स्वर्ण पदक विजेता किन अपनी पसंदीदा ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जबकि महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और मिश्रित 4×100 मीटर मेडले रिले में दो रजत पदक जीतने वाली तांग कियान्टिंग 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भाग लेंगी। 13 वर्षीय झोउ यानजुन और लू शिंगचेन 18 महिला तैराकों में सबसे कम उम्र की हैं, जबकि 16 वर्षीय चेन शेंगक्सिन और ली ताइयु पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के हैं। बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप से अनुपस्थित रहने वाले उल्लेखनीय तैराकों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के विश्व रिकार्ड धारक पान झानले और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झांग यूफेई शामिल हैं।  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के चलते भारत से दुश्मनी करने पर उतारू, अब वापस बुला लिए दो डिप्लोमैट

ढाका बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार हटने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद ही भारत के साथ रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार। साफ दिखाई देता है कि ना केवल बांग्लादेश की सरकार बल्कि कोर्ट भी हिंदुओं के खिलाफ साठगांठ कर रहा है। वहीं भारत की सख्ती पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दिखावा करता है। अब बांग्लादेश ने एक और ऐसा कदम उठाया है जिससे उसका चीन और पाकिस्तान प्रेम छिपा नहीं रहा। बांग्लादेश ने भारत से अपने दो डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  बांग्लादेश ने कोलकाता में उसके उप उच्चायुक्त शिकदार मोहम्मद अशफरुल रहमान और अगरतला में असिस्टेंट हाई कमिश्नर आरिफ मोहम्मद को वापस बुला लिया है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और पुजारियों की गिरफ्तारी के बाद भारत के लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हाल ही में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के राजनयिक मिशन में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसके बाद सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। वहीं सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश ने विरोध किया और अगलतला में काउंसलर सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया। अब उसने अपने डिप्लोमैट को भी ढाका वापस बुला लिया है। कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘कोलकाता में हमारे कार्यालय के बाहर जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद अशरफुर रहमान को बातचीत के लिए तत्काल बुलाया गया है। इसके अलावा, वह अगले सप्ताह दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। वह इस महीने के मध्य तक वापस आ जाएंगे।’’ बता दें कि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा दोनों की ही सीमाएं बांग्लादेश के साथ लगी हुई हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बांग्लादेशी सरकार ने कहा है कि उसके दो डिप्लोमैट आगे के निर्देशों तक ढाका में रहकर ही काम करेंगे। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कई नेता भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। हाल ही में पार्टी के नेता रुहुल कबीर रिजवी ने अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को जलाकर विरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय प्रोडक्ट्स के बायकॉट की भी अपील की थी। त्रिपुरा में स्थानीय लोगों के आक्रोश के चलते कथित तौर पर बांग्लादेशी झंडे का अपमान हुआ था। इसके बाद भारत ने जिम्मेदार लोगों पर कड़ा एक्शन लिया है। गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड में विभिन्न हिंदू संगठनों ने गुरुवार को भी रैलियां निकालीं और प्रदर्शन किए। रांची में, विभिन्न हिंदू और सामाजिक संगठनों के सदस्य मोराबादी मैदान में बापू वाटिका पर एकत्र हुए, जहां प्रमुख नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सनातन सरना समाज के राकेश लाल ने कहा कि सर्व सनातन समाज और उससे जुड़े समूह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीपीएसएफआई के एथलीटों ने वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स 2024 में अब तक जीते 6 पदक

नई दिल्ली सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीपीएसएफआई) के एथलीटों ने थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा में आयोजित 2024 वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। सीपीएसएफआई के एथलीटों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित छह पदक जीते हैं। इसमें 18 वर्षीय भविष्य कुमार का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है, जिन्होंने 38.3 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर स्वर्ण पदक जीता। सीपीएसएफआई प्रतिनिधिमंडल के टीम मैनेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और कम से कम 15 पदक की उम्मीद है। सीपीएसएफआई की महासचिव कविता सुरेश ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और राज्य खेल विभाग को उनके निरंतर प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। 2024 के विश्व एबिलिटीस्पोर्ट युवा खेल 1 से 7 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। विश्व एबिलिटीस्पोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विश्व एबिलिटीस्पोर्ट युवा खेल 23 वर्ष या उससे कम आयु के एथलीटों को द्विवार्षिक बहु-खेल खेल प्रदान करता है और अक्सर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का पहला अनुभव प्रदान करता है। युवा खेल दुनिया भर में शारीरिक रूप से अक्षम युवा एथलीटों के विकास में मदद करते हैं, पैरालंपिक आंदोलन के विभिन्न मार्गों में उनके विकास को बढ़ावा देते हैं। दुनिया भर के देशों में वैकल्पिक वार्षिक आधार पर आयोजित होने वाले अद्वितीय खेल वातावरण, युवा एथलीटों को टीम-वर्क और खेल के अनुभव के साथ-साथ पैरालंपिक खेलों के लिए आवश्यक चुनौतियों और अनुशासन का व्यापक ज्ञान प्रदान करते हैं।  

विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे तीन भारतीय भारोत्तोलक

मनामा तीन सदस्यीय भारतीय टीम (सभी महिलाएं) बहरीन के मनामा में शुरू होने वाली विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। आज से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू एक्शन में नहीं दिखेंगी क्योंकि वह अपनी चोटों से लंबे समय तक पुनर्वास पर नजर रख रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 के पेरिस ओलंपिक में खेला था, जहां वह चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गई थीं। मीराबाई कीअनुपस्थिति में, उभरती हुई ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में तिरंगे का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह जूनियर विश्व चैंपियनशिप स्तर पर रजत पदक विजेता भी हैं और उन्होंने पिछले साल 49 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह चैंपियनशिप में अपने वर्ग के ग्रुप ए में एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक हैं। दूसरी भारतीय कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता बिंदियारानी देवी हैं, जो महिलाओं के 55 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रुप बी में खेल रही हैं, जो एक गैर-ओलंपिक भार वर्ग है। दूसरी ओर, डिटिमोनी सोनोवाल 64 किलोग्राम के ग्रुप सी में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जो एक गैर-ओलंपिक भार वर्ग भी है। इस बार इस प्रतियोगिता में भारत से कोई पुरुष प्रतियोगी नहीं होगा। भारतीय भारोत्तोलकों के लिए विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 का कार्यक्रम इस प्रकार है- भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार- 7 दिसंबर, शनिवार- महिलाओं का 49 किग्रा (ए) – 8:00 बजे। 8 दिसंबर, रविवार- महिलाओं का 55 किग्रा (सी) – 12:30 बजे। महिलाओं का 55 किग्रा (बी) – 5:30 बजे महिलाओं का 55 किग्रा (ए) – 10:30 बजे 10 दिसंबर, मंगलवार- महिलाओं का 64 किग्रा (डी) – 10:30 बजे। महिलाओं का 64 किग्रा (सी) – 12:30 बजे महिलाओं का 64 किग्रा (बी) – 5:30 बजे महिलाओं का 64 किग्रा (ए) – 10:30 बजे।  

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क-नीतीश रेड्डी ने किया इम्प्रेस, नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम सिर्फ 180 रन पर ही सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। मिचेल स्टार्क का टेस्ट में एक पारी में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टार्क ने टेस्ट में पहली बार भारत के खिलाफ पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने डे-नाइट टेस्ट में चौथी बार पांच विकेट हॉल लिया है। उनके अलावा किसी गेंदबाज ने भी दो से ज्यादा 5 विकेट हॉल नहीं हासिल किए हैं। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में ये सबसे कम स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहली पारी में सबसे ज्यादा 244 रन बने हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर (589/3 dec) बनाया है। भारत का आखिरी विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। उन्होंने 54 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। नीतीश टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोहली, धोनी, गांगुली, कपिल, द्रविड़, लक्ष्मण से आगे निकल गए हैं। वह दो मैच में 6 छक्के जड़ चुके हैं।

यह नोटों का बंडल सीट नंबर 222 के नीचे से मिली जो अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है, जांच जारी: सभापति

नई दिल्ली राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने का दावा किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एक नियमित एंटी-सैबोटेज जांच के दौरान सदन के अंदर से नकदी के बंडल बरामद किए गए। सभापति ने बताया कि यह नकदी सीट नंबर 222 के नीचे से मिली जो कि वर्तमान में तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। धनखड़ ने सदन में कहा, “सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने चेंबर की नियमित जांच की। इस दौरान सीट नंबर 222 के नीचे से नकदी का बंडल बरामद किया गया। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि इस पर जांच हो। फिलहाल जांच जारी है।” क्या बोले अभिषेक मनु सिंघवी? सिंघवी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं राज्यसभा में जाते समय केवल 500 का एक नोट अपने साथ रखता हूं। मैंने इस मामले के बारे में पहली बार सुना है। कल मैं ठीक 12:57 बजे सदन में पहुंचा। सदन 1 बजे स्थगित हो गया। उसके बाद मैं कैंटीन में 1:30 बजे तक बैठा रहा और फिर संसद परिसर से चला गया।” राज्यसभा में संसदीय दल के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे काफी गंभीर घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सदन की गरिमा पर एक चोट है। सदन के क्रियाकलाप पर सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने इस दौरान सिंघवी का नाम भी लिया था। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा के द्वारा कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का नाम लेने पर पलटवार किया है। खरगे ने कहा, “मैं यह निवेदन करता हूं कि जब तक इस घटना की जांच पूरी नहीं होती और इसकी प्रामाणिकता स्थापित नहीं होती,तब तक किसी सदस्य का नाम नहीं लिया जाना चाहिए।” सभापति के इस खुलासे के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी और सत्ताधारी दलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कुछ सदस्यों ने निष्पक्ष जांच की मांग की तो कुछ ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमटी

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज यानी, शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमट गई है। स्टार्क ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ पंजा खोला। टीम इंडिया के लिए नीतिश रेड्डी ने 42 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को LBW आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। हालांकि इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर स्टार्क की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे ये दोनों भी नहीं टिक पाए। भारत ने 16 गेंदों के अंदर राहुल, कोहली और गिल के विकेट खोए। वहीं पंत और कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। नीतिश रेड्डी ने अंत में थोड़ा तेजी से रन बनाकर भारत को 180 के स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन को 5 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला है। रोहित और विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच से गेंद छिटक गई। ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शुरू हो चुकी है। ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी संभलकर खेल रहे हैं। 180 पर सिमटा भारत, रेड्डी अर्धशतक से चूके बुमराह के आउट होने के बाद रेड्डी के पास बल्ला चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मिचेल स्टार्क को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वह गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। लॉन्ग ने में ट्रेविस हेड ने शानदार कैच पकड़ उनकी 42 रनों की तूफानी पारी का अंत किया। स्टार्क ने 6 विकेट लिए।

किसानों ने मांगो को लेकर फिर से मोर्चा थामा, अंबाला के शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बलों की तैनाती की है

अंबाला/नई दिल्ली कर्ज माफ करने और एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग के लिए किसानों ने फिर से मोर्चा थाम लिया है। किसान संगठनों ने आज से दिल्ली कूच का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बलों की तैनाती की है। यही नहीं हालात ऐसे हैं कि दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है और शंभू बॉर्डर के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हम बॉर्डर पर अलर्ट हैं। यदि आंदोलनकारी वहां से निकले तो फिर यहां सीमा पर ही रोकने के लिए उन्हें पूरे इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यह बॉर्डर पहले ही बीते कई महीनों से बंद है और इसके चलते रूट भी डायवर्ट करना पड़ा है। इस साल फरवरी से ही यहां किसान संगठनों और पुलिस के बीच मोर्चेबंदी की स्थिति बनी हुई है। यहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और कंटीले तार भी लगाए गए हैं ताकि किसान उसे पार करके हरियाणा की सीमा में दाखिल न हो सकें। वहां पर पानी की बैछारों और बड़े-बड़े पत्थर वाली बैरिकेडिंग्स की भी व्यवस्था की गई है। अंबाला रेंज के आईजी सिबाश कबिराज और एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने एक बार फिर से शंभू बॉर्डर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। भोरिया ने कहा कि हमने किसानों को रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। हम उनसे अपील कर रहे हैं कि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए। हमारा साफ कहना है कि यदि आप दिल्ली पुलिस से मार्च की परमिशन ले लें तो फिर जाने दिया जाएगा। बता दें कि किसान संगठनों ने ऐलान किया था कि वे 6 दिसंबर से संसद चलो मार्च निकालेंगे। इसके तहत वे दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करना चाहते हैं। किसान अंबाला में, फिर भी क्यों अलर्ट पर है दिल्ली की पुलिस दिल्ली पुलिस ने पंजाब के किसान संगठनों के ऐलान के मद्देनजर बॉर्डर पर पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है। दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि सीमा चौकियों पर सुरक्षा टाइट है। सिंघू बॉर्डर पर अच्छी संख्या में बल तैनात है। पंजाब और हरियाणा बॉर्डर के हालात को देखते हुए सुरक्षा में इजाफा भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसान दिल्ली की ओर बढ़े तो इंतजाम बढ़ाए जा सकते हैं और इससे ट्रैफिक भी प्रभावित होगा। यही नहीं दिल्ली पुलिस की नजर नोएडा बॉर्डर पर भी है क्योंकि यूपी के किसान संगठनों ने भी इसी सप्ताह प्रदर्शन किया था और बड़ी मुश्किल से माने थे।

मतपत्रों से माँक मतदान- मार्करबाड़ी गांव के नागरिकों की पहल के संदेश

डा. गिरीश महाराष्ट्र के जनपद शोलापुर का छोटा सा गांव मार्करबाड़ी अचानक सुर्खियों में आगया है। मीडिया से लेकर राजनैतिक हल्कों में उसकी चर्चा सुनायी पड़ रही है। वह इसलिए नहीं कि गांव में कोई संगीन वारदात अथवा घटना घट गयी थी। अपितु इसलिये कि गांव के लोगों ने बड़ी ही खामोशी से, अपने एक गांधीवादी कदम से लोकतन्त्र के आधारों को नयी मजबूती प्रदान की है। वह भी उस दौर में जब सत्ता प्रतिष्ठान और उस पर काबिज भाजपा और आरएसएस द्वारा लोकतन्त्र पर चहुंतरफा हमले बोले जा रहे हैं। भाजपा और उसके अधीन शासकीय मशीनरी द्वारा निर्वाचन आयोग की पक्षधरता का लाभ उठाते हुये निर्वाचन प्रक्रिया को अकल्पनीय क्षति पहुंचाई जा रही है। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी और चुनाव परिणामों को प्रभावित करने को भांति- भांति की हेराफेरी की अनगिनत खबरें मिलती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर महाराष्ट्र की मालशिरस विधान सभा सीट से आयी। महाराष्ट्र विधान सभा की अन्य सीटों के साथ इस सीट पर भी इसी  20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आया था। एनसीपी (शरद पवार) के प्रत्याशी उत्तम राव जानकर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  राम सतपुते को 13147 वोटों से हराया है। लेकिन जानकर  जिनकी कि लोकप्रियता असंदिग्ध है, को अपने ही गांव मार्करबाड़ी में भाजपा प्रत्याशी से कम वोट मिले। एनसीपी प्रत्याशी जानकर को अपने ही गांव में 843 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को वहाँ 1003 वोट मिले। गांव के तीन मतदान केन्द्रों पर लगभग दो हजार वोट हैं जिनमें से लगभग 1900 वोट पड़े थे। बताया जाता है कि इस गांव में भाजपा के दो सौ से भी कम वोट हैं। विजयी प्रत्याशी जानकर को पराजित भाजपा प्रत्याशी से यहाँ  कम मत मिलने से गांववासियों का माथा ठनक गया। उन्हें ईवीएम पर शक था, जो और गहरा गया। अपने इस शक को मिटाने को उन्होने जो उपाय सोचा वह आज तक न तो किसी राजनेता के मस्तिष्क में आया न ही किसी ख्यातिलब्ध तकनीशियन के। अपने शक को मिटाने को गांववासियों ने बैलट पत्र से माँक वोटिंग कराने का निश्चय किया। इसके लिये उन्होने समूचे गांव को मतदान के लिये तैयार किया। मतदान का खर्च जुटाने को आपस में चन्दा किया। मतदान के जगह जगह पोस्टर लगाये गये। 3 दिसंबर को सुबह 8: 00 बजे से वोटिंग होना तय था। प्रशासन से इसकी अनुमति भी मांगी गयी। लेकिन प्रशासन ने इसे गैर कानूनी करार देकर अनुमति हेतु आवेदन को रद्द कर दिया। यद्यपि यह अनौपचारिक मतदान था, वास्तविक नहीं। गांव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले मुट्ठी भर लोग मतदान रूपी इस कदम का मुखर विरोध कर रहे थे।   बैलट से रीपोलिंग कराके गांव वाले ईवीएम से हुये मतदान में घोषित मतों से इनकी तुलना करना चाहते थे। दोनों के मत टैली कर यह तय होना था कि ईवीएम से वोट मैनेज हुये थे। लेकिन बौखलाए प्रशासन द्वारा 3 दिसंबर,  मंगलवार को सुबह ही गांव की सड़कें बन्द कर दी गयीं। चेतावनी दी गयी कि वोटिंग करने वालों पर मामले दर्ज किए जायेंगे और मतदान सामग्री जब्त कर ली जायेगी। कुछ लोग तैयार किए गए मतदान पंडाल में वोटिंग करने गये तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शेष को बलपूर्वक खदेड़ दिया गया। इतना ही नहीं प्रशासन ने गांव में 5 दिसंबर तक के लिये धारा 163 (पूर्व की धारा 144) लगा दी जिसके तहत 5 से अधिक लोग एक जगह इकट्ठे नहीं हो सकते। सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेत्रत्व वाली महाराष्ट्र की कार्यवाहक महायुति सरकार मतपत्रों द्वारा होने वाली इस गैर सरकारी रीपोलिंग से इतनी भयभीत क्यों हो गयी? क्या उसे यह भय सता रहा था कि इससे उनके द्वारा चुनावों में की जाने वाली हेरा फेरी और उसका मुख्य औज़ार बनी ईवीएम की कलई खुल जायेगी। वरना इतना भय क्यों? इतनी सख्ती क्यों? क्या उन्हें भय था कि मतपत्रों से पोलिंग के परिणाम यदि वैसे ही आये जैसा कि गांववाले दावा कर रहे हैं तो इससे महाराष्ट्र विधान सभा के 23 नवंबर को आये नतीजों पर प्रश्नचिन्ह लग जायेगा और उनकी सारी खुशियाँ काफ़ूर हो जायेंगी। हाल के महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीती हैं। इसमें भाजपा 132 सीटें, शिवसेना 57 और अजित पवार की एनसीपी 41 सीटों पर विजयी हुयी है। महा विकास अघाड़ी को सिर्फ 46 सीटें मिली हैं। तो क्या मार्करबाड़ी गांव के मतपत्रों से निकलने वाले परिणाम महाराष्ट्र विधानसभा के समूचे चुनाव परिणामों पर सवालिया निशान नहीं लगा देते? इन परिणामों से डरी कार्यवाहक महायुति सरकार ने अनौपचारिक मतदान को बलपूर्वक रुकवा दिया। पर इस पाबंदी से बात रुकने वाली नहीं। अकोला  और वर्धा में कुछ जगहों पर जनता द्वारा मतपत्रों के द्वारा  ऐसे माँक मतदान कराये जाने की खबरें आ रही हैं। लेकिन अब बात शायद महाराष्ट्र तक सीमित रहने वाली नहीं। लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा पर चुनावों में धांधली के कई आरोप लगे थे, पर निर्वाचन आयोग की पक्षधरता के चलते वे दब गये। हरियाणा विधान सभा चुनाव जिन्हें वे एक प्रतिशत से भी कम वोटों से जीते हैं, मैं भी उन पर ईवीएम में हेराफेरी और मतदान से मतगणना तक में धांधली के आरोप लगे थे। उत्तर प्रदेश जहां कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की 9 में से 7 सीटों पर जीत अनेक सवाल खड़े करती है। खास कर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की जीत जहां अल्पसंख्यक मतदाता बहुत बड़ी संख्या में हैं और भाजपा लगातार हारती रही है। मार्करबाड़ी गांव की मतपेटियों से बाहर आने वाले परिणामों की धमक दूर दूर तक फैल चुकी है और देश ही नहीं दुनियां भर में भाजपा द्वारा लोकशाही से की जा रही खिलवाड़ की कलई खुल चुकी है। इसी डर से भाजपा महाराष्ट्र की जीत का जश्न तक नहीं मना पा रही। सामंती काल में जब शासकों पर असीम अधिकार थे, तब भी शासकों के खिलाफ नाटक एवं प्रहसन  आदि का मंचन कर जनता को जाग्रत किया जाता था। संस्कृत भाषा में महाकवि शूद्रक द्वारा रचित नाटक- मृच्छकटिकम ( मिट्टी की गाड़ी ) में तो उस समय के राज दरबार में व्याप्त भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पर गहरी चोट है। पर शासकों ने न तो इसे प्रतिबंधित किया नहीं इसका मंचन रोका। यह आज तक जारी है। पर हेराफेरी से वोट हासिल कर सत्ता शिखर तक पहुंची भाजपा को नाटकीय मतदान तक  कबूल नहीं। भाजपा का डर तो समझ में आता है, पर पूरे प्रकरण पर भारी भरकम विपक्षी दलों की चुप्पी रहस्यमय है। संसद में कोई सवाल तक … Read more

राज्यसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस सांसद की सीट से मिलीं नोटों की गड्डियां, अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई

नई दिल्ली  राज्यसभा (Rajya Sabha) में कांग्रेस (Congress) के बेंच (bench) पर नोटों की गड्डी ( bundle of notes) मिलने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सभापति (Chairman) ने खुद ये बात सदन में कही है. उन्होंने कहा है कि ये गंभीर मामला (serious matter) है और इसकी जांच हो रही है. दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,’कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है. इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी रही है.’ सभापति ने जैसे ही नोट मिलने की बात कही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’जब तक मामले की जांच चल रही है और सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको (सभापति) उनका (अभिषेक मनु सिंघवी) नाम नहीं बोलना था.’ खड़गे के बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. इस पर खड़गे ने कहा कि ऐसा चिल्लर काम करके ही देश को बदनाम किया जा रहा है. आप (सभापति) किसी खास का नाम और सीट के बारे में कैसे कह सकते हैं?’ खड़गे के आरोपों पर सभापति ने कहा कि उन्होंने यह बताया है कि किस सीट पर मिला है और यह किसे अलॉट की गई है. आज (6 दिसंबर) सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद की कार्यवाही के दौरान कहा कि एक दिन पहले संसद से 500 रुपए के 100 नोटों की गड्डी मिली. जिस सीट (222) पर नोटों का बंडल मिला, वह कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर अलॉट है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई आ गई है. सिंघवी ने कहा,’पहली बार ऐसा सुनने में आया! मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो एक 500 रुपये का नोट साथ लेकर जाता हूं. मैं कल दोपहर 12.57 बजे घर के अंदर पहुंचा और 1 बजे सदन चालू हुआ. फिर मैं 1.30 बजे तक कैंटीन में सांसद अयोध्या रामी रेड्डी के साथ बैठा और फिर संसद से चला गया!’ दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,’कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है. इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी रही है.’ खड़गे ने नाम लेने पर जताई आपत्ति राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही नोट मिलने की बात कही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’जब तक मामले की जांच चल रही है और सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको (सभापति) उनका (अभिषेक मनु सिंघवी) नाम नहीं बोलना था.’ खड़गे के बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. इस पर खड़गे ने कहा कि ऐसा चिल्लर काम करके ही देश को बदनाम किया जा रहा है. आप (सभापति) किसी खास का नाम और सीट के बारे में कैसे कह सकते हैं?’ खड़गे के आरोपों पर सभापति ने कहा कि उन्होंने यह बताया है कि किस सीट पर मिला है और यह किसे अलॉट की गई है. दोनों पक्षों को करनी चाहिए निंदा: नड्डा बीजेपी चीफ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा,’यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मुद्दा है. यह सदन की गरिमा पर कुठाराघात है. मुझे विश्वास है कि सही जांच होगी. मुझे उम्मीद थी कि हमारे विपक्ष के नेता भी विस्तृत जांच की मांग करेंगे. विपक्ष को हमेशा सद्बुद्धि रखनी चाहिए. स्वस्थ मन और स्वस्थ भावना के साथ विवरण सामने आना चाहिए. दोनों पक्षों को इसकी निंदा करनी चाहिए.’

Hyundai के बाद Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका; कीमत बढ़ोतरी का किया ऐलान

मुंबई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 से कंपनी की कारों को खरीदने 4% तक महंगा हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि कारों को तैयार करने एक्स्ट्रा कॉस्ट और अधिक ऑपरेशन कॉस्ट के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ रहा है। इस खबर के आने के बाद से कंपनी के शेयर्स में भी उछाल देखने को मिल रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया नवंबर 2024 में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। कंपनी ने बीते महीने घरेलू बाजार में कुल 1,52,898 यूनिट की बिक्री की। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 1,41,489 यूनिट था। वहीं, कंपनी ने पिछले महीने 28,633 यूनिट एक्सपोर्ट भी कीं। कुल मिलाकर कंपनी को ओवरऑल सेल्स 1,81,531 यूनिट की रही। नवंबर 2023 में कंपनी ने कुल 1,64,439 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर उसे 10.39% की ग्रोथ मिली। बता दें कि कंपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप की मदद से कुल 17 मॉडल बेचती है। हुंडई कार भी 25 हजार तक होंगी महंगी हुंडई मोटर इंडिया भी जनवरी 2025 को अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में प्राइस हाइक की घोषणा की है। हुंडई अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी की तरफ से इस प्राइस हाइक का कारण इनपुट लागत में बढ़ोतरी, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक में ज्यादा खर्च बताया जा रहा है। निसान का कार भी 2% महंगी होंगी निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की सेल्स का माइल स्टोन पार किया है। कंपनी के लिए उसकी ऑल न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट का भारतीय बाजार के साथ देश के बाहर भी पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 2% तक का इजाफा करने वाली है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू हो सकती है। BMW भी कारों का महंगा करेगी जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में अब BMW इंडिया का नाम भी शामिल है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वो जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी अगले साल से अपनी कारों पर वैरिएंट के हिसाब से 3% तक इजाफा करने वाली है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, इसका कारण हायर ऑपरेशनल कॉस्ट हो सकती है। BMW भारतीय बजार में 2 सीरीज ग्रैन कूप, 3 सीरीज LWB, 5 सीरीज, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7 और M340i जैसी कारों की एक सीरीज बेचती है, जिनमें से सभी देश में लोकली तौर पर प्रोडक्शन करते हैं। मर्सिडीज-बेंज भी बढ़ा रही कीमतें 2025 शुरू होने से पहले ही मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी 1 जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की करेगी। कंपनी हायर ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कीमतों में 3% तक का इजाफा करेगी। कंपनी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी मटेरियल की बढ़ती लागत, मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशनेरी) के दबाव और लॉजिस्टिक्स खर्चों के कारण की जा रही है। जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet