LATEST NEWS

मुंबई पुलिस को मिले व्हाट्सएप मैसेज से खलबली, पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

मुंबई मुंबई पुलिस को आज प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर आए इस मैसेज में लिखा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के दो एजेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस टीम अलर्ट हो गई। धमकी भरे संदेश पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से यह मैसेज मिला था हमने उसकी जांच की थी। हमें पता चला कि यह नंबर अजमेर राजस्थान से संबंधित है। संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए हमारी एक टीम तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारी ट्रैफिक कंट्रोल टीम की हेल्पलाइन पर सुबह तड़के ही धमकी भरा यह मैसेज मिला था। इस मैसेज में आईएसआई के दो एजेंटों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के बारे में बताया गया था। इस संदेश की मानें तो दोनों एजेंट पीएम मोदी को बम से उड़ाने की साजिश बना रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान या फिर शराब के नशे में हो सकता है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। हालांकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर पहले भी इस तरह की धमकी भरे फोन और मैसेज आ चुके हैं। सलमान खान को भी आ चुके हैं धमकी भरे मैसेज पिछले दस दिनों में मुंबई पुलिस के पास एक्टर सलमान खान को जान से मारने के 2 मैसेज आ चुके हैं। हालिया मैसेज कल आया था, जिसमें कहा गया था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग ले और साथ ही समाज के लिए वहां 5 करोड़ रुपये का दान करे। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसे हम जल्दी ही खत्म कर देंगे। विश्नोई गैंग अभी भी एक्टिव है। सलमान खान को लेकर पहले भी बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल चुकी है। धमकियों को लेकर सीनियर ऑफिसर ने बताया कि धमकियां ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन फिर भी हम इन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमारी टीम ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम की टीम मैसेज को ट्रेस करने की कोशिश में लगी हुई है। हम यह भी पता कर रहे हैं कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति सच में बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है या फिर बस ऐसे ही मजाक में उसने मैसेज भेज दिया।

प्रदेश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड: एक दिन में 3360 लाख यूनिट की हुई खपत: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने फिर एक नया इतिहास रच दिया है। 6 दिसंबर को मध्यप्रदेश में किसी एक दिन सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर बिजली कंपनियों ने  एक नया रिकॉर्ड बनाया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के ऊर्जा विभाग के  सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को  प्रदेश में   बिना किसी व्यवधान के  3360 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति   की गई ,जो किसी भी एक दिन में सर्वाधिक आपूर्ति करने का प्रदेश में रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 18077 मेगावाट विद्युत डिमांड को पूरा करने में सफलता प्राप्त की थी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को पश्चिम क्षेत्र में 1259 लाख यूनिट, पूर्व क्षेत्र में 929 लाख यूनिट तथा मध्य क्षेत्र में 1070 लाख यूनिट तथा अन्य  क्षेत्र में 102 लाख यूनिट विद्युत आपूर्ति की गई।  

आतंकी मसूद अजहर को पाल रहा पाकिस्तान, भारत ने दोगलेपन के लिए PAK को फटकारा

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति दोहरी नीति पर कड़ा रुख अपनाया है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मसूद अजहर के बहावलपुर में सार्वजनिक रूप से भाषण देने की खबरों के बाद, भारत ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,  “अगर मसूद अजहर पाकिस्तान में है, तो यह उसकी दोगली नीति को उजागर करता है। अजहर एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है और भारत में कई सीमा-पार आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। भारत ने मांग की कि पाकिस्तान उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उसे न्याय के कटघरे में लाए।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बार-बार यह दावा करता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है। लेकिन अगर ये रिपोर्ट सही हैं, तो यह साफ तौर पर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को दिखाता है।  जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार रहा है। 2019 में जम्मू-कश्मीर में  पुलवामा हमले में कई भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक कुख्यात आतंकवादी संगठन माना जाता है और इस पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है।   मार्च 2024 में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान की आतंकवाद-समर्थक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि  “पाकिस्तान आतंकवाद को राजनीति के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है और इस बात को छिपाने का प्रयास भी नहीं करता।”  उन्होंने सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को अस्थिर पड़ोसी करार दिया और इसे क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि वह पाकिस्तान पर दबाव बनाए ताकि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो। मसूद अजहर का पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से सामने आना उसकी आतंकवाद-समर्थक छवि को और उजागर करता है।

लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान 25 नवंबर से 10 दिसम्बर

दंतेवाड़ा, कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा जिले में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में विगत दिवस को शासकीय दन्तेश्वरी महाविद्यालय दंतेवाड़ा में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिसमें संरक्षण अधिकारी श्रीमती मनीषा ठाकुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोई भी कामकाजी महिला चाहे वह शासकीय, अर्ध शासकीय, निजी क्षेत्र का संगठन, शैक्षिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवायें, वित्तीय क्रियाकलाप कर रहा हो या दैनिक मजदूरी, घरेलू कर्मकार ये सभी महिलाएं इसके अंतर्गत आती है यदि इनके साथ अपने कार्य के दौरान उनके उच्चाधिकारी या सहकर्मी द्वारा कोई लैंगिक कृत्य किया जाता है या ऐसे कृत्य की मांग की जाती है तब वह महिला आंतरिक शिकायत समिति या स्थानीय शिकायत समिति में शिकायत कर सकती है। या सी बाक्स पोर्टल के माध्यम भी शिकायत कर सकती है। इसके अलावा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के विषय में बताया गया कि घरेलू हिंसा घर के अंदर होने वाला हिंसा है जो घर के किसी व्यक्ति द्वारा जो उस व्यथित महिला के रक्त संबंध में आता है व साझी गृहस्थी में निवास करता हो। घरेलू हिंसा शारीरिक, मौखिक व भावनात्मक, दहेज के लिए प्रताड़ित करना एवं आर्थिक रूप हो सकता है। इसके साथ ही बाल संरक्षण ईकाई से काउंसलर श्री शशीकांत झा द्वारा बाल अपराध व बच्चों के अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, रेखा सिंह द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में 05 दिन मिलने वाले अल्पकालीन सुविधाओं, स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष पार्वती परिहार द्वारा मोबाइल से हो रहे साइबर क्राइम, प्रोफेसर अर्चना झा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में बताया गया। इसके अलावा महाविद्यालय के प्राचार्य व्याख्याताओं, बालक बालिकाओं एवं महिला बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण एवं रैली का आयोजन एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया। इस दौरान  ग्राम पंचायत बालूद एवं बड़ेकारली की ग्रामीण महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ और मितानिने, शिक्षक व स्कूली बच्चें उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिक कल्याण के लिए प्रदान की सहयोग राशि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पुहंचकर सैनिक कल्याण संचालनालय के अधिकारियों ने ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्रवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैनिक कल्याण कोष के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर कर्नल संजय प्रधान (सेना मेडल) और कैप्टन आर एन सिंह तोमर उपस्थित थे।  

छत्तीसगढ़ में ईडी ऐक्शन मोड में महादेव ऐप केस में 388 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शनिवार को ईडी ने महादेव ऑनलाइन बुक केस में 388 करोड़ रुपए की संपत्ति कु्र्क कर दी। ईडी ने यह ऐक्शन धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत किया है। कुर्क की गई प्रॉपर्टी चल और अचल दोनों ही रूप में है। ये सभी प्रॉपर्टी छत्तीसगढ़, मुंबई, मध्य प्रदेश और मॉरिशस में मौजूद हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए ईडी ने बताया कि कुर्क की गई चल संपत्ति मॉरिश में स्थित कंपनी तानों इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा एफपीआई और एफडीआई में हरिशंकर टिबरेवाल के माध्यम से निवेश की गई थी। ईडी ने बताया कि ये सभी संपत्तियां तीन अलग-अलग राज्यों और कुछ विदेश में हैं। ये सभी संपत्तियां कई सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट के प्रमोटरों और पैनल ऑपरेटरों के साथ उनके सहयोगियों के नाम पर दर्ज हैं। जब्त की गई संपत्तियों में चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें मौरीशस स्थित कंपनी, टानो इनवेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के माध्यम से हरी शंकर तिब्रेवाल से संबंधित निवेश शामिल हैं. ये चल संपत्तियां और छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्यप्रदेश में स्थित अचल संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटर्स और प्रमोटरों के सहयोगियों के नाम पर हैं. महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप एक सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए यूजर्स को साइन अप करने, यूजर आईडी बनाने और कई स्तर के फर्जी बैंक अकाउंट्स के जाल से फंड्स की हेराफेरी करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है. पहले दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए गए मामले की जांच में अब तक 19.36 करोड़ रुपये की नकद राशि और 16.68 करोड़ रुपये के कीमती सामान जब्त किए गए हैं. इनके अलावा बैंक बैलेंस और सिक्योरिटीज के रूप में कुल 1729.17 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं. इससे पहले, इसी मामले में 142.86 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने के लिए दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए जा चुके हैं. अब तक 2295.61 करोड़ रुपये की संपत्तिया कुर्क इस तरह, कुल 2295.61 करोड़ रुपये (लगभग) की अपराधी आय इस मामले में जब्त/फ्रीज/कुर्क की गई हैं. जांच के दौरान, ईडी ने अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और PMLA कोर्ट में चार अभियोजन शिकायतें दायर की हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

कलेक्टर संबित मिश्रा ने किया भैरमगढ़ ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

विकास कार्यो की जानकारी लेने पहुंचे जिले के अंतिम छोर बेंगलूर एवं सडार स्कूल भवन मरम्मत, पुलिया निर्माण सहित विभिन्न बुनियादि सुविधाओं की व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश बीजापुर, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने विकास कार्यो की जानकारी लेने भैरमगढ़ ब्लॉक का किया सघन निरीक्षण इस दौरान सीइओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार भी मुख्य रूप से मौजूद थे। कलेक्टर ने भैरमगढ़ के कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं जिले के अंतिम छोर पर दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे ग्राम पंचायत  बेंगलूर  एवं सडार पहुंचकर विकास कार्यो की जानकारी ली। भैरमगढ़ के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं से मिलकर पढ़ाई, लिखाई में संस्था में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने कलेक्टर से आत्मीयता पूर्वक मिलकर अपनी पढ़ाई संबंधी जानकारी दी। वहीं विद्यालय में कम्प्यूटर एवं अतिरिक्त कक्ष की मांग के साथ ही विद्यालय के डायनिंग हाल की स्थिति एवं पढ़ाई हेतु उपलब्ध प्रोजेक्टर के मरम्मत कराने अवगत कराया। कलेक्टर ने छात्राओं की समस्या से अवगत होकर डाईनिंग हाल एवं प्रोजेक्टर के मरम्मत हेतु निर्देश दिए। तत्पश्चात जिले के अंतिम छोर  बेंगलूर  में बालक आश्रम एवं आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया एवं स्कूल भवन का मरम्मत कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्धारित समय तक रूकने सभी दर्ज बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं बच्चों का नियमित रूप से पौष्टिक आहार प्रदाय करने के निर्देश दिए। बेंगलूर पहुंच मार्ग में पुलिया की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पुलिया निर्माण हेतु आवश्यक निर्देश दिए वहीं धान खरीदी केन्द्र बेंगलूर में धान खरीदी एवं केन्द्र में मौजूद बुनियादि एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाना की उपलब्धता, पंजीकृत किसानों की जानकारी धान खरीदी की स्थिति, सहित किसानों को केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत हुए। वहीं ग्राम सडार में निर्माणधीन स्कूल भवन का अवलोकन करते हुए आवश्यकत निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम भैरमगढ़ श्री विकास सर्वे, सीईओ जनपद पंचायत श्री पीआर साहू सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

झाडू, बाल्टी, फावड़ा लिए एसडीएम सहित जिले के अधिकारियों ने किया अपने-अपने कार्यालयों की सफाई

“स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण कदम” बीजापुर, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथ में झाडू, फावड़ा, बाल्टी लिए कार्यालय परिसर एवं कार्यालय में सफाई अभियान, फाईलों का व्यवस्थित रख-रखाव कर रहे हैं। कलेक्टर ने महीने में कम से कम दो शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाकर अपने-अपने कार्यालयों को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया था जिसके परिपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला कोषालय, चुनाव शाखा, तहसील कार्यालय गंगालूर, तहसील कार्यालय बीजापुर, एसडीएम कार्यालय परिसर भैरमगढ़, एसडीएम कार्यालय उसूर सहित जिले एवं ब्लॉक के विभिन्न कार्यालयों एवं परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें अधिकारी-कर्मचारी स्वस्फूर्त श्रमदान किए।

8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में दो दिनों तक बारिश होगी: मौसम विभाग

नई दिल्ली उत्तर भारत में पड़ रही ठंड के बीच कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। 8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में दो दिनों तक बारिश होगी। ठंड में हो रही बारिश की वजह से लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रही है, जिसका असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 8-11 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से भी दक्षिण में 10-13 दिसंबर तक झमाझम बारिश होगी। कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम और कई जगह भारी बारिश होगी। 10-13 दिसंबर तक ऐसा मौसम देखने को मिलेगा, जबकि तटीय तमिलनाडु में 12 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 और 12 दिसंबर को बरसात होने वाली है। वहीं, केरल और माहे में 11-13 दिसंबर को तेज बारिश देखने को मिलने वाली है। उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को बारिश होगी। वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड में 8-10 दिसंबर, उत्तर प्रदेश में 9-12 दिसंबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 10-12 दिसंबर तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तरी राजस्थान में 9-13 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने वाली है। इन दिनों उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 15-20 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान को छोड़कर बाकी उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। दो दिन फिर तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा। राजस्थान में अगले पांच दिनों में मिनिमम टेम्प्रेचर दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा। इसके अलावा, गुजरात में अगले दो दिनों में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।

कृषक उन्नति योजना किसानों के समृद्धि की बनी नई राह

विष्णुदेव साय सरकार का समर्थन बना संबल कृषक उन्नति योजना से मिली एक मुश्त राशि से किसान श्री गंगाराम के जीवन और खेती में आया बड़ा बदलाव कवर्धा, विष्णुदेव साय सरकार का समर्थन बना संबलकिसानों को भारत की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। जब उनके खेत लहलहाते हैं, तो देश की समृद्धि अपने चरम पर होती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की इस ताकत को पहचानते हुए उनकी उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों के जीवन को बदल रही है, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और सही मूल्य भी दे रही है। कवर्धा जिले के मोटियारी गांव के किसान श्री गंगाराम पटेल इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिले एक लाख रुपये के बोनस ने उनके रुके हुए काम पूरे करने में मदद की। इस राशि से उन्होंने अपना अधूरा घर पूरा किया, जो अब बनकर तैयार है। इसके साथ ही, उनके बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाई कराने की उनकी चिंता भी खत्म हो गई।       श्री गंगाराम बताते है कि उनके पास 7 एकड़ जमीन है, जिसमें से 5 एकड़ में वे धान की खेती करते हैं। पिछले साल उन्होंने 118 क्विंटल धान बेचा था, जिसका समर्थन मूल्य उन्हें तुरंत उनके खाते में प्राप्त हो गया। वहीं कृषक उन्नति योजना के तहत 1 लाख रुपया एक मुश्त मिलने से उसका सही उपयोग कर पाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विटल तय किए जाने से खेती अब लाभकारी हो गई है। इसके अलावा, धान खरीदी केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं और टोकन प्रक्रिया की सरलता ने किसानों का समय और मेहनत बचाई है।       श्री गंगाराम ने कहा कि कृषक उन्नति योजना से मिली राशि का उपयोग वे खेती के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने और उत्पादन बढ़ाने में के रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार को किसानों के हित में उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ सरकार के ये प्रयास यह साबित करते हैं कि जब योजनाएं और नीतियां सही दिशा में होती हैं, तो किसानों की उन्नति और समृद्धि सुनिश्चित होती है।

केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताते हुए कहा कि मुसलमानों ने उन्हें खूब वोट दिया लेकिन उन्हें सिर्फ धोखा मिला: ओवैसी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी तैयारियां शुरू करते हुए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जिसकी कमान दिल्ली AIMIM प्रमुख शोएब जमई ने संभाल रखी है और वे इन दिनों ‘कौमी इंसाफ यात्रा’ निकाल रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने शहर में मुसलमानों की खराब स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताते हुए कहा कि मुसलमानों ने उन्हें खूब वोट दिया लेकिन उन्हें सिर्फ धोखा मिला। अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखी पोस्ट में शोएब जमई ने लिखा, ‘जिस अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुसलमानों ने पिछले दस सालों में भर भर कर वोट दिया, उसी केजरीवाल ने ना सिर्फ दिल्ली दंगों और मरकज के मामले में धोखा दिया बल्कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कोई भी तरक्की का काम नहीं होने दिया। RSS के छोटा रिचार्ज से और क्या उम्मीद करें।’ इस पोस्ट के साथ ही जमई ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे कह रहे हैं, ‘सालों से केजरीवाल को वोट दे रहे हैं, उसका ये सिला मिला है। इसलिए हम ये कहते थे, ये केजरीवाल किसी का नहीं हो सकता। इसमें संघ के लोग घुसे हैं, RSS के लोग घुसे हैं और इन्होंने दिल्ली के मुसलमानों को बर्बाद और तबाह कर दिया है। ना सिर्फ मरकज के मामले में, ना सिर्फ दंगों के मामले में इन्होंने धोखा दिया, बल्कि विकास की भी जो बात आएगी तो मुसलमानों की बस्तियों को उठाकर देख लीजिए, जहां-जहां केजरीवाल के विधायक हैं वो बस्तियां बैकवर्ड लेवल पर आ गई हैं। उन बस्तियों की हालत ऐसी है कि चलना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा मजलिस (AIMIM) ने ये ठाना है कि दिल्ली को एक नया ऑप्शन दिया जाएगा और दिल्ली की जो अवाम है वो मजलिस के साथ खड़ी रहेगी।’ आगे जमई ने कहा, ‘लोग चाहते हैं कि मजलिस को वोट करें, लेकिन इतने दिनों में वो एक ऑप्शन तैयार होने में समय लग रहा था। इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मजलिस मजबूती के साथ लड़ेगी। बैरिस्टर ओवैसी साहब के पैगाम को हमने लोगों तक पहुंचाया है। ये पहला चरण है, आगे के चरणों में तमाम एरियों को कवर किया जाएगा। हम 10 तारीख को इम्तियाज जलील और हमारी टॉप लीडरशिप के साथ एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के लिए कुछ घोषणाएं करेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि लोग प्यासे हैं तड़प रहे हैं, एक नए विकल्प की तलाश में थे और इस बार उनको मजलिस के तौर पर एक ऑप्शन मिला है।’ AIMIM के तीसरा विकल्प बनने के बारे में उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी की नैय्या डूब चुकी है। आम आदमी पार्टी कहीं दिख नहीं रही है। उस पार्टी की तो इतनी नेगिटिविटी है, कि जब मैं इमरान हुसैन के घर के पास से भी गुजरा तो उसके पड़ोसी भी उसकी बुराई कर रहे हैं। जो विधायक का पड़ोसी है उसका ही विकास नहीं हुआ हो तो बताइए बाकी लोगों का कैसे विकास होगा।’

झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी दो लाख की सहयोग राशि

सैनिकों के लिए मदद करे समाज : राज्यपाल डेका सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुये शामिल राज्यपाल झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी दो लाख की सहयोग राशि   रायपुर, सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि उनके लिए मदद करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक सहयोग देकर वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करें। राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस निधि के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।       कार्यक्रम में राज्यपाल ने सभी शहीदों की वीर नारियों एवं माताओं, आश्रितों को सम्मान राशि 7 हजार 100 और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वीरता अलंकरण प्राप्त कर्ताओं और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया। राज्यपाल ने आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक उपाधि 6 भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान कर प्रोत्साहित किया।       राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन के दौरान इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि झण्डा दिवस निधि से लगभग 27 महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिससे हम अपने भूतपूर्व सैनिकों की उचित तरीके से देखभाल करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि नियमित और अनुशासित होना सफल जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सुधा सक्सेना की सराहना की जो एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी है और अपने पेंशन की राशि से प्रतिवर्ष झण्डा दिवस निधि में विशेष योगदान देती हैं। हमारे समाज में ऐसे असंख्य अदृश्य हीरो है जो समाज की निस्वार्थ सेवा करते है। उन्होंने कहा कि विकास के मॉडल में आम आदमी की भूमिका बढ़ानी होगी।       उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और खुद को लगातार अपग्रेड करते रहें। श्री डेका ने कहा कि सारा राष्ट्र सशस्त्र सेना एवं सैनिकों के परिवार साथ खड़ा है। सेवारत और सेवानिव्त्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगे।       समारोह की शुरूआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक बैज लगाकर श्री डेका को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार शर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के संदेश का वाचन किया। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने झण्डा दिवस निधि के महत्व पर एवं इस निधि से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याे की जानकारी दी।       सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में सबसे ज्यादा राशि एकत्रित करने के लिए कलेक्टर दुर्ग श्रीमती ऋचा प्रकाश चौधरी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर कैप्टन श्री अनिल कुमार शर्मा को प्रथम पुरूस्कार एवं कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं सैनिक कल्याण अधिकारी दुर्ग ग्रुप कैप्टन श्री प्रवीण कुमार धोबले को द्वितीय पुरूस्कार एवं राज्यपाल ट्रॉफी प्रदान की गई।       इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के ब्रोशर संक्षेपिका-2024 का भी विमोचन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों ने ओजपूर्ण देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में गृह विभाग की सचिव श्रीमती नेहा चम्पावत, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्री संजय शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एवं एम्स के निदेशक श्री अशोक जिंदल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सेवारत् तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी, एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमरोहा उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर हुआ। कार ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर मुरादाबाद का है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अमरोहा में छह दिसंबर को एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक शाहिद (34) की मौके पर मौत हो गई थी। उसमें सवार दो लोग भी घायल हुए थे। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। हादसे से गुस्साए परिजनों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। ई-रिक्शा चालक शाहिद नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के पंजू सराय गांव के रहने वाले थे। इससे पहले नवंबर में अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र में खेतापुर गांव के पास हुई थी। थाना क्षेत्र के हादीपुर कलां गांव के तीन युवक बेलदारी का काम करने के लिए पास के गांव रजाकपुर गए थे। तीनों युवक अपनी-अपनी बाइकों पर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।  

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. 6 दिसम्बर को दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की. खनिज विभाग ने रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जब्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा है. वहीं, राजस्व विभाग ने भी 4 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिन्हें तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है. इन सभी मामलों में संबंधित प्राधिकरणों द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. करहीकछार रेत खदान के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है. इसके अलावा, खनिज विभाग की टीम ने घुटकु, कछार और पेण्डरवा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर जब्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखवाए हैं. खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है. वन विभाग भी वन क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोर कार्रवाई कर रहा है.

महादेव सट्टा एप का हो या शराब घोटाला जो भी दोषी है, सभी पर कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री साय

रायपुर धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घर में बैठकर किसी के बारे में बोलना आसान होता है. मंडी में जाकर देखें, धान खरीदी केंद्रों में जाकर देखें. तीन तारीख को देखने गए थे, क्या हुआ. अच्छा है लोग जाएं और देखें. ब्लैम लगाने से अच्छा है कि पास से जाकर प्रत्यक्ष देखें. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धान खरीदी में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है. छोटी-मोटी दिक्कतें थीं, उसको दूर कर लिया गया है. कहीं भी धान खरीदी बंद नहीं हुई थी. राइस मिलरों से बातचीत नहीं होती तो समस्या हो सकती थी. आज उनसे बातचीत हुई है. समस्या का समाधान हो गया है. बता दें कि कांग्रेस ने 10 दिसंबर को धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. वहीं महादेव सट्टा एप्प को लेकर मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जो भी दोषी है, सभी पर कार्रवाई होगी. चाहे महादेव सट्टा एप का हो या शराब घोटाला, चाहे कोयला घोटाला को हो या DMF घोटाला. कोई भी घोटालेबाज बचेंगे नहीं. सबके ऊपर सख़्ती से कार्रवाई होगी. सीजीपीएससी में जो घोटाला किए थे, उनका भी जेल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet