LATEST NEWS

हाई कोर्ट ने शासन से पूछा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया

जबलपुर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन से पूछा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस सिलसिले में सरकार को जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। एडवोकेट यूनियन फार डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस संस्था ने जनहित याचिका दायर कर ओबीसी वर्ग को उसकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर एवं विनायक प्रसाद शाह व राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह व अमित सेठ ने पक्ष रखा। 10 दिन के स्थान पर एक माह का समय दिया शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने सरकार से पूछा कि क्यों न ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का अंतरिम आदेश देकर समस्त याचिकाओं पर अंतिम फैसला इसके अधीन कर दिया जाए। इस पर सरकार की ओर से आपत्ति पेश की गई और कहा गया कि इन मामलों में सालिसिटर जरल तुषार मेहता पक्ष रखेंगे। पांच भागों में बांटें प्रकरण मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को निर्देश दिए कि ओबीसी आरक्षण से जुड़े सभी मामलों को पांच भागों में वर्गीकृत करें। पहली वो याचिकाएं जो ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में हैं और दूसरी वो जो इसके समर्थन में हैं। एक वर्ग में उन मामलों को रखा जाए जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग तथा महाधिवक्ता के अभिमत के अनुसार 87:13 प्रतिशत फार्मूले को चुनौती दी गई है। एक वर्ग में उन याचिकाओं को रखा जाए जिनमें अभ्यर्थियों की नियुक्ति होल्ड करने को चुनौती दी गई है। वहीं पांचवें वर्ग में ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग वाला याचिकाओं को शामिल किया जाए। मंदिर की भूमि बेचने पर 20 दिसंबर तक मांगा जवाब हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने मंदिर की भूमि बेचे जाने के रवैये पर जवाब-तलब कर लिया है। इस सिलसिले में राज्य शासन, प्रमुख सचिव, टीकमगढ़ के कलेक्टर, एसडीएम व व टीआई सहित अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। अगली सुनवाई 20 दिसंबर को नियत की गई है। जनहित याचिकाकर्ता खेमचंद अहिरवार की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि ग्राम बगौरा जिला टीकमगढ़ में ग्रामवासियों के सहयोग से हनुमान मंदिर की स्थापना की गई थी। हनुमान मंदिर शासकीय जमीन पर बनाया गया था। मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।

पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर है। पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई है, जो कि 2014 में 36,108 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 94,680 करोड़ रुपये हो गया है। यह वित्तीय बढ़ावा इस क्षेत्र में विकास से जुड़े अंतर को कम करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 2014 के बाद से पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और जैविक खेती में प्रगति पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या 2014 में 80 से बढ़कर 2023 में 103 हो गई है। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चालू सड़क परियोजनाएं 4,016 किलोमीटर से अधिक फैली हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक दशक की अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार को लेकर 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि क्षेत्र में हर साल 193 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन बिछाई गई हैं। इसके अलावा, ब्रॉड-गेज लाइनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर के लिए रेल बजट में 370 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने विमानन क्षेत्र को लेकर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर में अब 17 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जो एक दशक में हुई बड़ी वृद्धि को दर्शाते हैं। इसी के साथ साप्ताहिक उड़ानों में 113 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है और पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शिक्षा और जैविक खेती को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा और कृषि से जुड़ी कईं पहल विकास को बढ़ावा देने में अहम रही। पूर्वोत्तर में विश्वविद्यालयों की संख्या में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, 1.55 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि का इस्तेमाल जैविक खेती के लिए किया गया है, जिससे सस्टेनेबल कृषि प्रैक्टिस को बढ़ावा मिला है।  

7 बच्चे और एक टीचर की स्कूल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल, जाना बच्चों का हाल

सिंगरौली सिंगरौली जिले के शासकीय पिपरा झांपी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 17 बच्चे और एक टीचर दोपहर के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी बच्चे शरीर में दर्द और अजीब हरकत की शिकायत करने लगे। जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर सहित कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल लिया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि, दोपहर के बाद सूचना आई थी कि पिपरा झांपी स्कूल के कई बच्चे अचानक बीमार हो गए हैं। सभी बीमार 17 बच्चों को बैढ़न के ट्रामा सेंटर लाया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सभी बच्चे ठीक हैं। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात डर की वजह से बच्चों की हालत खराब हुई है। वहीं इस मामले पर बच्चों के परिजन का कहना है कि, बच्चों को उन्होंने सुबह स्कूल भेजा था। अब बच्चे बता रहे हैं कि किसी महिला का उन्हें हाथ दिखा। जिसकी वजह से वह डर गए। वहीं कई बच्चियों तो यह कह रही है कि खाना खाने के बाद उनके शरीर पर अचानक दर्द होने लगा। बहरहाल देर शाम 5:00 तक 17 बच्चे और एक टीचर को अस्पताल लाया जा चुका है। और सभी का उपचार किया जा रहा है। लेकिन बच्चों के बीमार होने की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। यह कोई अंधविश्वास है या कोई और वजह यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कलेक्टर के अलावा स्थानीय विधायक और भारी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर मौजूद हैं।

मशहूर एक्टर मार्क विदर्स का 77 साल की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क हॉलीवुड से एक बुरी खबर आ रही है। ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ में नजर आए मशहूर एक्टर मार्क विदर्स का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे। मार्क विदर्स की बेटी जैसी ने उनके निधन की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि पिता का निधन 22 नवंबर को हो गया था। उन्हें पैंक्रियाज कैंसर था। ‘वैराइटी’ मैगजीन से बातचीत में मार्क विदर्स की बेटी ने कहा कि उनके पिता ने बीमारी का सामना उसी ताकत और गरिमा के साथ किया, जो उन्होंने अपनी एक्टिंग में दिखाया था। उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ समर्पण की भावना भी दिखाई और कई ऐसे किरदार निभाए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे। मार्क विदर्स के शुरुआती दिन और पढ़ाई-लिखाई 25 जून 1947 को पैदा हुए मार्क विदर्स को बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग का चस्का लग गया था। उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से एक्टिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मिनेसोटा स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स किया। मार्क विदर्स का करियर और यादगार किरदार मार्क विदर्स ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन 1981 में Dynasty के सीजन वन में अपनी परफॉर्मेंस से वह छा गए। इसके अलावा उन्हें ‘वंडर वुमन’, Magnum P.I., ‘क्रिमिनल माइंड्स’, Days of Our Lives, L.A. Law, Matlock और Stranger Things के लिए याद किया जाता है। मार्क विदर्स के निधन से जहां पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं फैंस का भी बुरा हाल है। हॉलीवुड भी मार्क विदर्स के जाने से गमजदा है।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा- सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं, अन्य मुद्दों से कोई लेना देना नहीं

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं। उन्हें अन्य कोई मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। यह दोनों पार्टियां संभल में मुस्लिम समाज के तुर्क और नॉन तुर्क को आपस में लड़ा रही हैं। इससे मुस्लिमों को सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप है। अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा के समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दुख की बात है कि जिनकी बदौलत से ससंद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं, वो भी अपनी अपनी पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप हैं। चाहे वो मामला अपने देश का या पड़ोसी देश बांग्लादेश का हो। मायावती ने कहा कि बांग्ला देश में प्रताड़ि‍त हिंदुओं में अधिकांश संख्या उन दलितों और कमजोर तबके के लोगों की है जिनकी भारत देश में बहुलता होते हुए भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को संविधान सभा में चुनने की सजा के तौर पर बंटवारे में पाकिस्ताभन को दे दिया गया था। इस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान सभा में बंगाल के जिस जैसोर क्षेत्र से चुनकर आए उसे हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया जो अब बांग्लाददेश में है। इसी के चलते बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर वहां से इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए। ये सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था और अब जब वहां इनका शोषण हो रहा है तो भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुप है। अब वह केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्लाु रही है।  

पूर्व मंत्री मरकाम ने बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को छिपाने का लगाया आरोप, , गेट के सामने दिया धरना

नारायणपुर नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में पुलिस ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया है। जिसके बाद छात्रावास के गेट के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत विधायकों ने धरना शुरु कर दिया है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को छिपाने का भी आरोप लगाया है। दरअसल, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कन्या छात्रावास के स्नानगृह में सीसीटीवी कैमरा और शौचालय में रहकर पढ़ाई करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जांच कमेटी का गठन किया था। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज जब जांच के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय कन्या छात्रावास पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें कलेक्टर का हवाला देकर गेट के बाहर ही रोक दिया। इस जांच समिति का संंयोजक मोहन मरकाम को बनाया गया है। समिति में बालोद विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक चंदन कश्यप को शामिल किया गया है। बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को छिपाने का आरोप मामले पर पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि हमारी महिला प्रतिनिधि अंदर जाकर बच्चों से व्यवस्था की जानकारी लेना चाहती थीं, लेकिन प्रशासन ने गेट बंद कर दिया। जांच टीम को आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को छिपाने की कोशिश की जा रही है। मरकाम ने कहा कि जब तक जांच टीम को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। प्रशासन पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि यह देश में पहली घटना है जहां बेटियों को शौचालय में रहना और पढ़ना पड़ रहा है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर विषय बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आगे कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालयों में पर्याप्त फंड होता है लेकिन प्रशासन और अधिकारी इस फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना पर सवाल उठाया, कहा कि यदि बेटियों के साथ अन्याय होता रहा तो वे इसे सहन नहीं करेंगे और उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। छात्रावास में मीडिया को भी डराने और धमकाने की घटनाएं सामने आई है। कांग्रेस ने इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

हत्या के मामले में वांछित आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

देवरिया उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी बदमाश को पुलिस ने शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने यहां बताया कि 07 नवम्बर को सुरौली क्षेत्र में एक युवक शुभम उर्फ निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार पांचों बदमाशों को भी पैर में गोली लगी थी और वे इस समय जेल में हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्या में वांछित एक आरोपी दीपक मिश्रा फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह वांछित बदमाश दीपक मिश्रा को एक सूचना के आधार पर सुरौली क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पैर में गोली लगी है, उसकी स्थिति सामान्य है। उसके पास से अवैध शस्त्र आदि बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।  

साइंस कॉलेज यूथ हब को तोड़ने के विरोध में उतरे पूर्व विधायक उपाध्याय, राजेश मूणत और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा

रायपुर साइंस कॉलेज यूथ हब को तोड़ने को लेकर आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दुकानदारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर रोजगार छिनने आरोप लगाते हुए कहा कि यह साइंस कॉलेज यूथ हब 8 से 9 करोड़ की लागत से बनी सरकार की योजना थी, स्मार्ट सिटी की योजना थी, जिसको इम्प्लीमेंट सरकार के अधिकारियों ने किया. जिसमें किसी भी प्रकार का विवाद नहीं, बल्कि जो रायपुर पश्चिम के विधायक हैं, उनकी एक जिद के कारण, उनकी हठधर्मिता के कारण और उनके अड़ियल रवैये के कारण वो बहुत सारी जगहों पर बड़ी-बड़ी ईमारतें बनवाकर अपनी जिद के आड़े सबकुछ ध्वस्त कर देने का प्रण ले लेते हैं और उसे उजाड़ने का काम उसे तोड़ने का काम बखूबी करते हैं. उपाध्याय ने कहा कि लगभग साल-डेढ़ साल से इस यूथ हब में स्टालों का संचालन हो रहा है जबकि इसको लेकर विधायक राजेश मूणत जी द्वारा पूर्व में अफवाह फैलाया गया कि इसके खुलने से अपराध को बढ़ावा मिलेगा, नशे के कारोबार बढ़ेंगे, चाकूबाजी और हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएँ होंगी, लेकिन यूथ हब के प्रारंभ से लेकर अब तक उस जगह पर किसी भी प्रकार का अपराध नहीं हुआ है. इसकी जानकारी संबंधित थाने में जाकर ली जा सकती है और वहीं वर्तमान में लोगों को वहां रोजगार मिल गया है तो बीजेपी को तकलीफ हो रही है. कांग्रेस पार्टी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की लड़ाई लड़ेगी, हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे. यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए कांग्रेस के नेता सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे, जो इसमें सरकार का पैसा लगा है. उसे हम बर्बाद नहीं होने देंगे और लगातार यह सत्याग्रह चालू हुआ है इसे लेकर हम चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक इस लड़ाई को हम लड़ेंगे.

पोटाश बम से घायल हाथी शावक “अघन” की हुई मौत

गरियाबंद गरियाबंद में पोटाश बम से घायल हाथी शावक “अघन” की आज मौत हो गई। दरअसल, शावक को मां और झुंड छोड़कर चले गए। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम शावक को स्वस्थ करने में जुट गई। साथ ही ट्रैक्टर टीम ने दल के मूवमेंट पर भी नजर रख हुए थे। ठीक होते ही शावक को मां से मिलाने की तैयारी थी। लेकिन शावक “अघन” ने दोपहर 3.35 बजे अंतिम सांस ली। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के उपनिदेशक वरुण जैन ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि घायल शावक को उसकी मां और झुंड छोड़कर चला गया था। जिसके बाद नन्हें शावक की सलामती में उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में 30 अफसर, कर्मी के अलावा दो महावत और वाइल्ड लाइफ चिकित्सक डॉक्टर राकेश वर्मा 24 घंटे शावक की निगरानी व उसके मूमेंट में लगे हुए थे। हाथी के शावक की मां को ट्रैक्टर टीम ने 5 किमी की परिधि में ट्रैक किया था। लेकिन शुक्रवार को ‘अघन’ की तबियत बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स तौरेंगा रेंज में शावक का उपचार कर रहे थे। आज दोपहर 3.35 बजे शावक अघन ने अंतिम सांस ली। महिला अफसर ने किया था शावक का नामकरण हाथी के शावक के ऑपरेशन को देखने सीसीएफ सतोविषा समाजदार रिसगांव रेंज के सालेहभाठ पहुंची थी। उन्होंने शावक को स्वास्थ्य करने चलाए जा रहे अभियान को करीब से देखा था। शावक के सकारात्मक व्यवहार को देखते हुए महिला अफसर ने शावक का नामकरण कर अघन नाम रख दिया था। पोटाश बम के घातक केमिकल से बने हाथी के जीभ के घाव भरने का नाम नहीं ले रहा था। लगातार उपचार के बावजूद जीभ और गले के एक हिस्से में इन्फेक्शन बढ़ रहा था। जिसके चलते शावक ने भोजन त्याग दिया था।

बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी, जलकर खाक हुईं मूर्तियां

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं अब आम हो गई हैं। बांग्लादेश में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है और इसमें आग लगा दी गई। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने मीडिया को बताया कि शनिवार तड़के ही एक इस्कॉन में आग लगा दी गई। आग की वजह से भगवान कृष्ण की मूर्ति तक जल गई। उन्होंने बताया कि इस्कॉन के एक सेंटर को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थम नहीं रहा है। हम इसको लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही मंदिरों मे तोड़फोड़ और आगजनी की गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, बांग्लादेश में इस्कॉन नामहाट सेंटर को आग लगा दी गई। श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति जल गई। यह मंदिर ढाका में है। दास ने कहा, सुबह 2 से तीन बजे के बीच ही उपद्रिवियों ने नामहाट संघ के तहत आने वाले राधा कृष्ण मंत्रि और महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आगलगा दी। मंदिर के टिन शेड को हटाकर पहले पेट्रोल डाला गया और फिर आग लगा दी गई। बता दें कि बांग्लादेश में इस्कॉन पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भारत में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है। पश्चिम बंगाल में भी इसका विरोध हो रहा है। चिन्मय दास पर राजद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। इस्कॉन ने पहले भी दावा किया था कि बांग्लादेश में उसके कई केंद्रों और मंदिरों को जबरन बंद करवा दिया गया है। दास ने बांग्लादेश के इस्कॉन पुजारियों को यह भी सलाह दी थी कि खुद को बचाने के लिए वे भगवा वस्त्र पहनना छोड़ दें। माथे पर तिलक ना लगाएं और तुलसी की माला को भी छिपाकर रखें। यह मामला संसद में भी उठा। संसद में सरकार से अपील की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हिफाजत के लिए कोई कदम उठाया जाए।

शातिर चोरों ने मुख्य डाकघर से की लाखों की चोरी, सीसीटीवी हार्डडिस्क भी लगाए

धमतरी शहर में फिर चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने थाने के बगल में स्थित मुख्य डाकघर से लाखों की चोरी की है। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वहीं नजदीक ही लोक सेवा केंद्र में सेंधमारी की खबर है। जानकारी के मुताबिक, मुख्य डाकघर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मुख्य डाक घर की दूरी कोतवाली थाना से महज 50 मीटर है, ऐसे में पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी के सबूत को छिपाने के लिए शातिर चोर सीसीटीवी के हार्डडिस्क को भी अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली थी, मामले की जांच जारी है। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है.

ममता बनर्जी ने जैसे ही इंडिया गठबंधन की लीडरशिप पर अपना दावा ठोका कि कांग्रेस भी खुलकर सामने आई

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए तैयार इंडिया गठबंधन में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने जैसे ही इंडिया गठबंधन की लीडरशिप पर अपना दावा ठोका कि कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई। देश की सबसे पुरानी पार्टी को यह बात रास नहीं आई। हालांकि, ममता के दावे को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन जरूर मिला है। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने लालू यादव को इस गठबंधन की शिल्पकार करार दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में बयान दिया कि वह INDIA गठबंधन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान ने सहयोगी दलों के बीच असहमति को जन्म दिया है। कांग्रेस का विरोध इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के दावे पर असहमति जताई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि गठबंधन का नेतृत्व सामूहिक सहमति से तय किया जाना चाहिए, न कि किसी एकतरफा घोषणा से। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “गठबंधन का नेतृत्व एक सामूहिक निर्णय होना चाहिए और इसे सभी सहयोगियों की सहमति से तय किया जाएगा।” समाजवादी पार्टी का रुख समाजवादी पार्टी (एसपी) ने ममता के नेतृत्व का समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि ममता बनर्जी अपने नेतृत्व कौशल से हरियाणा और महाराष्ट्र में लगातार चुनावी हार के बाद इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा, ‘अगर ममता बनर्जी ने ऐसी इच्छा जाहिर की हैं तो INDIA ब्लॉक के नेताओं को उसपर विचार करना चाहिए और उनका सहयोग लेना चाहिए। इससे इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। ममता बनर्जी ने भाजपा को बंगाल में रोकने का काम किया है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के प्रति हमारा 100 प्रतिशत समर्थन और सहयोग है।’ राजद का बयान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बहस को अलग दिशा देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ही गठबंधन के असली निर्माता हैं। राजद के प्रवक्ता ने कहा, “INDIA गठबंधन किसी एक व्यक्ति की महत्वाकांक्षा पर नहीं बल्कि सामूहिक ताकत पर आधारित है। लालू प्रसाद यादव ने इस गठबंधन की नींव रखी थी और उनकी दृष्टि ही इसे आगे ले जाएगी।” INDIA गठबंधन के सामने चुनौतियां इन विभिन्न बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्षी दलों को एकजुट रहना चुनौतीपूर्ण होगा। गठबंधन ने अब तक ईवीएम छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाई है, लेकिन नेतृत्व को लेकर विवाद उनके सामूहिक उद्देश्य को कमजोर कर सकता है। सियासी एक्सपर्ट का मानना है कि इन मुद्दों को सार्वजनिक मंच पर लाने के बजाय आंतरिक चर्चा में हल किया जाना चाहिए।

धमतरी जिले में युवक ने धर्मांतरण के चलते लगाई फांसी, व्हाट्सएप स्टेटस से हुआ खुलासा

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक लिनेश साहू ने पहले अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया, फिर फांसी लगा ली. स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. यह मामला पोटियाडीह गांव का है. मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के लिनेश साहू ने आत्महत्या की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.

‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं , यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा – CM योगी

 वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के स्वर्वेद महामन्दिर धाम में आयोजित ‘विहंगम योग संत-समाज’ की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं है. यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा, यदि हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित रहेंगे.’ योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था. गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ सदगुरु सदाफल महाराज ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘अकेले चुपचाप नहीं बैठ जाना है. एक कार्य पूरा हुआ तो अगले कार्य की शुरुआत कर देनी है, लेकिन हर कार्य देश के नाम, सनातन धर्म के नाम पर होना चाहिए. एक सच्चा संत देश और समाज की परिस्थितियों से हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप बैठा नहीं रह सकता है.’ आगामी प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘एक कुंभ यहां पर है, तो दूसरा महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ होने वाला है. प्रयागराज महाकुंभ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिला दी है. यही नहीं यह वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी, 2024 को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला फिर से विराजमान हुए हैं.’ पीएम मोदी के कार्यकाल में वाराणसी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आप देख रहे होंगे कि आज काशी एक नई काशी है. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में काशी को चमका दिया है. आज काशी में नमो घाट है. देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा घाट है, जहां हेलीपैड भी है. काशी में देव मंदिरों का कायाकल्प हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य- चाहे सड़क, रेल और वायु सेवा की कनेक्टिविटी हो, जो 2014 से पहले था उससे 100 गुना बेहतर अब है. अब काशी से हल्दिया के बीच जलमार्ग का उपयोग करते हुए भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.’  

BRI पर चीन से समझौता करके ज्ञान देने लगा नेपाल, इसमें भारत का भी फायदा

काठमांडू हाल ही में नेपाल ने चीन के साथ बेल्ट एंड रोड समझौते पर साइन किया है। अब नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम रघुबीर महासेठ इसको लेकर भारत को ज्ञान देने लगे हैं। सत्तारूढ़ सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता ने शुक्रवार को कहाकि भारत नेपाल के इस फैसले पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए। नेपाल और चीन के बीच कई अरब डॉलर के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस समझौते पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चीन की आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किये गए। बीआरआई एक बड़ी संपर्क परियोजना है, जो चीन को दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से जोड़ती है। महासेठ ने यहां प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा के बाद बीआरआई का कार्यान्वयन शीर्षक वाले संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि भारत को नेपाल द्वारा चीन के साथ बीआरआई सहयोग रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए क्योंकि इससे भारत को भी लाभ होगा। पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहाकि अगर नेपाल और चीन को जोड़ने के लिए रेलवे व सड़क जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है तो इसका उपयोग भारत द्वारा भी किया जा सकता है। इसलिए भारत को इस तरह के समझौते से डरने की कोई जरूरत नहीं है। महासेठ ने कहा कि अगर नेपाल अपने हितों को ध्यान में रखते हुए चीन से ऋण लेता है तो भी किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल अपने क्षेत्र में दोनों पड़ोसियों भारत और चीन के खिलाफ गतिविधियों की अनुमति नहीं देगा। उल्लेखनीय है कि भारत ने बीआरआई पर आपत्ति जताई है और इस परियोजना के विरोध में दृढ़ता से खड़ा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस परियोजना का उद्देश्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश के जरिए चीन के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet