LATEST NEWS

ग्रामीणों को समझाइश देकर जिला प्रशासन ने खुलवाए 41 रास्ते, राजस्थान-रास्ता खोलो अभियान’ ने राह की आसान

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुरू हुआ रास्ता खोलो अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सहमति एवं सहयोग से 41 रास्ते खुलवाए। 15 नवंबर को शुरू हुए रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत विगत 4 सप्ताह में जिला प्रशासन को जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में 173 रास्तों को खुलवाने में सफलता मिली है। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीमों ने आमेर, आंधी, शाहपुरा, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, रामपुरा-डाबड़ी, चौमूं, सांगानेर, माधोराजपुरा तहसील में 3-3 रास्ते खुलवाए। तो वहीं, तुंगा, जालसू और कोटखावदा तहसील में 2-2 साथ ही, जयपुर, कालवाड़, जमवारामगढ़, बस्सी और चाकसू तहसील में एक-एक रास्ता खुलवाया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि किशनगढ़-रेनवाल के डूंगरसी का बास गावं में 45 सालों से बंद रास्ता, कोढी गांव में 35 सालों से बंद रास्ता तो वहीं, सांगानेर तहसील के नरवरिया गांव में 25 साल से बंद और झुंड गांव में दो दशकों से बंद रास्ते को खुलवाया गया। जयपुर के जयपुरियों का बास गांव में 2 महीनों से बंद रास्ता खुलने से करीब 1500 ग्रामीणों और सांभरलेक के रसूलपुरा गांव में 5 सालों से बंद रास्ते के खुलने से एक हजार से अधिक ग्रामीणों की राह आसान हुई है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर रास्ता खोलो अभियान के तहत बरसों से बंद रास्ते खुले तो ग्रामीण जिला कलक्टर और जिला प्रशासन का आभार जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत बंद रास्ते खुलवाए जाने के पश्चात खोले गए रास्तों पर ग्रेवेल, सी.सी. रोड़ बनवाये जाने की कार्यवाही भी जल्द से जल्द अमल में लाने के निर्देश दिये हैं, इन निर्देशों की अनुपालना में अधिकांश स्थानों पर ग्रेवल रोड बनाने की कार्यवाही भी आरंभ की जा चुकी है। वहीं, जिन रास्तों के वाद न्यायालय में विचाराधीन है परिवादियों द्वारा संबंधित न्यायालय से ही अनुतोष प्राप्त किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं। ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए प्रशासन ने रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया।

बस्तर के तोकापाल की रहने वाली बबीता नाग ने मुख्यमंत्री को बांधा निरामय सूत्र

खुद के टीबी जैसी बीमारी से मुक्त होने के लिए मुख्यमंत्री का प्रकट किया आभार रायपुर, एम्स रायपुर के आडिटोरियम में आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 दिन तक टीबी, मलेरिया एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी तथा उनका उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे लोगों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों से लड़ाई लड़ी और आज स्वस्थ जीवन का आनंद उठा रहे हैं। इन्हीं मे से एक हैं बस्तर के तोकापाल की रहन वाली बबीता नाग जो कुछ समय पहले तक टीबी के रोग से पीड़ित थीं। इन्होंने सरकारी अस्पताल में अपनी जांच करायी और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए समय पर दवाइयां और पोषण आहार का सेवन किया। इसकी वजह से बबीता पूरी तरह स्वस्थ हैं। बबीता ने अपने ठीक होने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया है जिनकी पहल की वजह से वो टीबी जैसी बीमारी के प्रति जागरूक हो सकीं और समय पर अपना इलाज कराया। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए बबीता ने आज निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से निक्षय निरामय सूत्र बांधा और प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने दिखाया कौशल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली

रायगढ़. रायगढ़ जिले में 4 से 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास करने वाले युवा बारी-बारी से रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फिजिकल टेस्ट सेना के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के कुल 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 285 लोगों ने दौड़ पास की है। वहीं, दूसरे दिन सक्ती, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा, बीजापुर, कोरबा और गरियाबंद जिलों के 1063 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। इसमें से 351 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के 2 जिलों बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। कुल 1175 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और इसमें से 363 युवाओं ने दौड़ पास की है। दौड़ पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होता है। गौरतलब है कि सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा चार से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8556 युवा शामिल होंगे। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था। इसी तरह अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया और शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। जरूरी डाक्यूमेंट लाना जरूरी उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। युवाओं में दिख रहा उत्साह सेना भर्ती कार्यालय रायपुर और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है।

धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड के स्टंप को उखाड़ मोहम्मद सिराज ने मनाया जश्न, भड़का AUS बल्लेबाज

एडिलेड धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ट्रैविस हेड ने 141 गेंद में ताबड़तोड़ 140 रन बनाए। वह जब तक क्रीज पर रहे तेजी से रन बटोरते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। आउट होने के बाद ट्रैविस हेड अपने शॉट को लेकर नाखुश दिखे और फिर सिराज से उनकी कहासुनी भी हुई, दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मोहम्मद सिराज लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे ट्रैविस हेड को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हेड ने पिछले साल वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब पिंक बॉल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्हें भारतीय टीम काफी पसंद आ गई है और टीम के खिलाफ वह लगातार रन बटोर रहे हैं। सिराज ने उन्हें आउट करने के बाद काफी आक्रमक जश्न मनाया और हेड के करीब पहुंच गए थे, जिसे देखकर हेड नाखुश थे और दोनों के बीच नोकझोंक हुई। ट्रैविस हेड की आक्रामक शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 332 रन बनाकर भारत पर 152 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली है। हेड ने 141 गेंद की 140 रन की पारी में 17 चौके और चार छक्के के साथ धाराप्रवाह बल्लेबाजी की। इस दिन-रात्रि टेस्ट में चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय मिचेल स्टार्क 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के इस सत्र में चार विकेट लिये जिसमें मोहम्मद सिराज को दो जबकि रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदली-बारिश का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा. 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बता दें, बीते कुछ दिनों से प्रदेश में ठंड कम रहा. लेकिन बारिश होने से दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदेश का मौसम ठंडा रहेगा. हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है. बीते दिन प्रदेश का तापमान शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. वहीं दिन में सबसे अधिक तापमान बालोद में 33 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी में दिन का तापमान 32.8 डिग्री और रात का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया. सूरजपुर में रात का पारा 11.1 डिग्री, कोरिया में 11.8 डिग्री बलरामपुर में 17.7 और जशपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ज किया गया. जबकि बस्तर संभाग में बदली-बारिश के चलते रात का पारा 17 से 21 डिग्री के बीच रहा. दंतेवाड़ा में रात का तापमान सबसे अधिक 21.5 डिग्री दर्ज किया गया. इन जिलों में हुई बारिश छत्तीसगढ़ के सुकमा, नानगुर, छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश बस्तर के नानगुर में 38.4 मि.मी. दर्ज की गई. प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान यहां तापमान के बारे में जानकारी को एक तालिका में प्रस्तुत किया गया है: शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान रायपुर 32.8 डिग्री 19.2 डिग्री बिलासपुर 31.2 डिग्री 17 डिग्री अंबिकापुर 27.2 डिग्री 10.1 डिग्री जगदलपुर 31.5 डिग्री 20.4 डिग्री दुर्ग 32.5 डिग्री 17 डिग्री  

मरवाही के आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत, आराम फरमाते ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही के जंगल बीते दो दिनों से मादा बाघ की दहाड़ से गूंज रहा है. मरवाही वनमंडल के परासी गांव में बीते दिन इस बाघ को किसान के बैंगन की फसलों के बीच देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद वन मंडल लगातार बाघ पर नजर रख रहा है. आज बाघ की ड्रोन से तस्वीर ली गयी है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मादा बाघ जंगलो में आराम कर रही है. वहीं आवासीय क्षेत्र में बाघ की धमक से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है. मरवाही वनमंडल के DFO रौनक गोयल सहित वन विभाग कर्मचारी मादा बाघ की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों की तरफ न जाने और समूह में रहने, सावधान रहने की अपील की है. ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि से बचा जा सके. इसके अलावा अचानक मार टाइगर रिजर्व के डॉक्टर्स की टीम और वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट भी यहां मौजूद है जो बाघिन पर नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनूपपुर वनमंडल के अमरकंटक के जंगलों में बाघ की मौजूदगी देखी गयी थी. संभावना जतायी जा रही है कि ये बाघिन वही है, जो भटक कर अपने लिए नए क्षेत्र की तलाश कर रही है.

मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद, कोहली ने अंपायर को याद दिलाया ‘दोहरा चरित्र’

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद खड़ हो गया है। भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने शनिवार को दूसरे दिन 58वें ओवर में मार्श को अपने जाल में फंसाया लेकिन अंपायर के फैसले ने हैरान कर दिया। अश्विन की अपील को अंपायर ने नकार दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद पहले पैड पर लगी और फिर पर बल्ले पर लगी। स्निकोमीटर पर स्पाइक भी दिखा। हालांकि, थर्ड अंपायर ने कहा कि कनक्लूसिव एविडेंस नहीं है। ऐसे में अंपायर कॉल के बाद मार्श नॉट आउट ही रहे। वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मार्श को लेकर निर्णय पर मैदान में गुस्सा दिखाया। उन्होंने आगबबूला होते हुए अंपायर को ‘दोहरा चरित्र’ याद दिलाया। उन्होंने साथ ही केएल राहुल का ताना भी दिया, जिन्हें पर्थ टेस्ट की पहली पारी में में विवादित रूप से आउट दिया गया था। कोहली ने मैदानी अंपायर रिजर्ड इलिंगवर्थ के पास जाकर कहा कि केएल राहुल को बिलकुल इसी तरह आउट करार दिया गया था। बता दें कि राहुल का बल्ला भी पहले पैड से टकराया था और जब बैट उनके पैड के पास से गुजरा तो स्निकोमीटर पर स्पाइक दिखा। उसके बाद राहुल को 26 के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा था। वैसे, मार्श को अंपायर के फैसले का कुछ खास फायदा नहीं मिला। वह 26 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद 64वें ओवर में अश्विन का शिकार बने। मार्श ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाया। अंपायर के निर्णय पर भारतीय क्रिकेट फैंस नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”मुझे लगता है कि अंपायर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे।” एक ने कहा, ”पहले मैच में केएल राहुल को आउट दिया गया था जबकि आज मिशेल मार्श को इसी आधार पर नॉट आउट दिया। तीसरा अंपायर एक जोकर है। यह ऑस्ट्रेलिया का पाखंड है।” भारत के 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन जुटाए। ट्रेविस हेड ने शतक और मार्न लाबुशेन ने अर्धशतक जमाया।

दीपिका पादुकोण ने दिलजीत दोसांझ संग मिलकर बेंगलुरु कॉन्सर्ट में मचाया धमाल

मुंबई,  बेंगलुरु ने अपने शहर में इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों को झूमते गाते और धमाल मचाते देखा। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल शो में पहुंचीं और रंग जमा दिया। एक फैन ने इन पलों को कैद करता वीडियो शेयर किया है। इसमें न्यू मॉम दीपिका दोसांझ के साथ मंच पर ‘हस हस’ गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। दोनों ने दिलजीत के सिंथ-पॉप ट्रैक ‘लवर’ पर भी डांस किया। दीपिका इस दौरान जिंस पैंट और टी शर्ट में झूमती नजर आईं। वह भांगड़ा करती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। जैसे ही कैमरा स्टेज की ओर मुड़ता है तो वह ‘हस हस’ गाने पर झूमने लगते हैं, उनके पीछे ग्राफिक दिखाया जाता है। दिलजीत पारंपरिक पंजाबी परिधान में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका दोसांझ को कन्नड़ भाषा की कुछ लाइनें सिखाती देखी और सुनी जा रही हैं। दीपिका के इस अंदाज को देख दर्शक ताली बजाते हैं। दिलजीत एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हुए कहते हैं, ‘क्या आप विश्वास कर सकते हैं दोस्तों, हमने जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा है, वह खूबसूरत एक्ट्रेस आज हमारे बीच हैं। अपने दम पर इन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। आपको गर्व होना चाहिए, हम सभी को गर्व है।’ दीपिका बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार किसी कॉन्सर्ट में नजर आई हैं। उनके लिए यह कार्यक्रम इसलिए खास था क्योंकि यह उनके गृहनगर में आयोजित किया गया था। कोपेनहेगन में जन्मी अभिनेत्री मॉडलिंग में आने से पहले बेंगलुरु में रहती थीं। उन्होंने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ में अपनी बड़ी शुरुआत के बाद हिंदी सिनेमा में एक बेहद सफल करियर बनाया, जिसके साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ट्रैक रिकॉर्ड साझा किया है। पिछले साल, अभिनेत्री ने शाहरुख के साथ ‘पठान’ और ‘जवान’ के रूप में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। दिलजीत की बात करें तो सुपरस्टार ने पिछले कुछ सालों में हिंदी और पंजाबी सिनेमा में अपनी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता के साथ जबरदस्त तरक्की की है। गायक-अभिनेता ने अप्रैल 2023 में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में भी प्रस्तुति दी, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए। उन्होंने गायिका-गीतकार सिया के साथ ‘हस हस’ ट्रैक पर भी काम किया और इस साल की शुरुआत में मुंबई में अंग्रेजी संगीतकार एड शीरन के साथ प्रस्तुति दी थी।

बाबरी विध्वंस के समर्थन में उद्धव सेना, सपा पार्टी विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी से करेगी किनारा

मुंबई समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिवसेना (UBT) पर “हिंदुत्व एजेंडा” अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी के चलते सपा ने इस गठबंधन से अपनी साझेदारी पर पुनर्विचार करने का फैसला किया। बता दें कि अबू आजमी सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। आजमी ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार के दौरान कोई तालमेल नहीं था। उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव में हार के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आंतरिक बैठक में कहा कि वे हिंदुत्व एजेंडा को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाएं।” इसके अलावा, अबू आजमी ने 6 दिसंबर को शिवसेना (UBT) द्वारा सोशल मीडिया पर बाबरी मस्जिद विध्वंस के पक्ष में पोस्ट किए गए संदेश को लेकर गहरी नाराजगी जताई। अबू आजमी ने कहा, “शिवसेना (उबाठा) द्वारा बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने के लिए लोगों को बधाई देते हुए एक अखबार में विज्ञापन दिया गया था। उनके (उद्धव ठाकरे के) सहयोगी ने भी मस्जिद को ढहाये जाने की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।” आजमी ने कहा, “हम एमवीए छोड़ रहे हैं। मैं (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेश सिंह यादव से बात कर रहा हूं।” शिवसेना (उबाठा) के विधान पार्षद मिलिंद नार्वेकर ने बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना पर पोस्ट किया था, जिसके जवाब में सपा ने यह कदम उठाया। नार्वेकर ने मस्जिद ढहाए जाने की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का कथन लिखा, “मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने यह किया।” शिवसेना (उबाठा) सचिव ने पोस्ट में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और खुद की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आजमी ने कहा, “अगर एमवीए में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?” गौरतलब है कि महाविकास आघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (UBT), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP), और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। समाजवादी पार्टी ने 2019 में गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया था, लेकिन अबू आजमी के इस बयान से गठबंधन में दरार स्पष्ट हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं। MVA दलों की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रदेश में 20 दिसंबर से 22 दिन कोल्ड वेव के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती

भोपाल मध्य प्रदेश में आज शनिवार को मौसम के दो रुप देखने को मिलेगें। एक तरफ ठंडी हवाओं के असर से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर तेज होगा और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश होगी, जिसकेअसर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात का पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।हालांकि पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बदलाव होगा। वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की तरफ बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा।इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।  ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में सुबह से हल्की धुंध के साथ ही बर्फीली हवाओं का दौर देखने को मिला है. प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा जबलपुर में 12.6 डिग्री, भोपाल में 14 डिग्री, उज्जैन में 16 डिग्री और इंदौर में 16.6 डिग्री दर्ज हुआ. कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वहीं 20 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी. बता दें, पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है. इन शहरों का तापमान सबसे कम प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. ग्वालियर में दिन का पारा सबसे कम प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो शुक्रवार को ग्वालियर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. यहां तापमान सबसे कम 27.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ. पिछले 24 घंटे के MP के मौसम का हाल     पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।     भोपाल, उज्जैन संभागों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।     भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग , जबलपुर संभागों के जिलों में पारा सामान्य से अधिक रहा।     न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि     इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों , नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों में सामान्य से अधिक रहा।     पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ।

राज्यपाल पटेल को ध्वज लगाया, राजभवन में सशस्त्र झंडा दिवस मना

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज लगाया गया। राज्यपाल पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक, सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि प्रदान की। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के प्रदार्शन में सहभागी बनें।  

‘राइजिंग राजस्थान‘ से प्रदेश में सृजित होंगे रोजगार, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया दसवां संकल्प

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सफल बनाने के लिए 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेने की पहल की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार को दसवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इस समिट में भी राजस्थान की महत्वपूर्ण वर्कफॉर्स के हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुशल युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नौवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के आयोजन में उत्पन्न अपशिष्टों का पृथक्करण एवं निपटान करके स्वच्छ और हरित राजस्थान की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में देश-विदेश से आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य शामिल होंगे। इस आयोजन में विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भूत सामंजस्य दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर जरूरी कदम उठा रही है। —–

कई घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर

धमतरी. धमतरी जिले में लगातार बढ़ते दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस पर धमतरी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही मामला धमतरी जिले के भखारा से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने पिकअप वाहन को ठोकर मार दी। जिसके चलते पिकअप वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं-पुरुष शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। भखारा थाना प्रभारी ने बताया कि अकोला महाराष्ट्र से कुछ लोग रायपुर होते हुए। पिकअप में राजाराव पठार वीर मेला में सामान बिक्री करने के लिए जा रहे थे। तभी छह दिसंबर को भखारा प्रवेश द्वार के पास पिकअप वाहन के पीछे चल रही ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पिकअप वाहन को ठोकर मार दी और भखारा प्रवेश द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक की ठोकर के चलते पिकअप वाहन पलट गई। जिसमें चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि इन घायलों में कुछ लोगों के पर भी फैक्चर हुए हैं। भखारा थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर ने यह भी बताया कि सूचना मिलते ही फरार ट्रक का पॉइंट पुलिस कंट्रोल को दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में ट्रक दिखाई दे रहा है। लेकिन आगे पीछे नंबर नहीं है। जिसका पॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम को दे दिया गया था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया था। हादसे में सुषमा 30 वर्ष, आशीष 25 वर्ष, अंकित 15 वर्ष, माला 25 वर्ष, बेनचुस 24 वर्ष, बेबी आईस 6 वर्ष, कपिल 4 वर्ष, बुजुर्ग अम्बादास 70 वर्ष और बुजुर्ग महिला हुकला सहित अन्य शामिल हैं।

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में “गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य” पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

भोपाल आज दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में “गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान के अंतर्विषयी परिप्रेक्ष्य” पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक एवं पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सम्मेलन की आयोजन सचिव डॉ. अक्षरा मकड़ारिया ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. देबाशीष अधिकारी, डीन, फैकल्टी अफेयर्स ने अभिनंदन भाषण दिया। रजिस्ट्रार के.के. नायर ने सभा को संबोधित किया। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सेंथिल कुमार अरुमुगम ने अपना संबोधन देते हुए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से हुए विकास की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों की छोटी अवधि में वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के उद्धरणों की कुल संख्या 12000 से अधिक है। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों द्वारा अब तक कुल 2020 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने 28 पुस्तकें प्रकाशित की हैं और 48 पेटेंट/डिज़ाइन पंजीकरण प्राप्त किए हैं। वीआईटी भोपाल मध्य भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है और यह अपने भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रमों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से सर्वोत्तम तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है। अपना उद्घाटन भाषण देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राकेश आर्य, मुख्य वैज्ञानिक, पूर्व महानिदेशक, मध्य प्रदेश कॉउन्सिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र और इसके माध्यम से अंडरग्रेजुएट्स को भी अनुसंधान के अवसर प्रदान करने की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि यह पीढ़ी, जो कि जेन जी कही जाती है, देश को अगले स्तर पर ले जाएगा और वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय उन्हें आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में तैयार हो रहे ऐसे उच्च प्रशिक्षित मानव संसाधन से प्रदेश लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गणित, विज्ञान और भाषाविज्ञान को जोड़ने वाले इस सम्मेलन का अनूठा विषय छात्रों और प्रतिभागियों को “एसटीईएम” (STEM) के इस अज्ञात लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्र को समझने और योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में संयोजक डॉ. अनंत कांत शुक्ला, डॉ. शरद चंद्र त्रिपाठी, डॉ. सौम्य शंकर घोष, डीन, निदेशक, शिक्षक गण, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 8 मुख्य वार्ताएँ, 9 आमंत्रित वार्ताएँ, 50 शोध पत्र आगामी दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे और स्प्रिंगर प्रकाशन द्वारा ये शोध पत्र प्रकाशित किए जाएंगे। यह सम्मेलन अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन, डीएसटी, भारत सरकार तथा तकनीकी रूप से मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा प्रायोजित है और स्प्रिंगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक व इंटर एग्जाम समेत वर्ष 2025 की विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

पटना बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक व इंटर एग्जाम समेत वर्ष 2025 की विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की। बिहार बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक और मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में जारी होगा। इसके बाद सप्लीमेंट्री और विशेष परीक्षा आयोजित होगी। मई-जून में सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1289601 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 158189 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा डेटशीट 2025 ( Bihar Board Matric Datesheet 2025) 17 फरवरी पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली) दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली) 18 फरवरी पहली शिफ्ट- 110 गणित 19 फरवरी पहली शिफ्ट- द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी) दूसरी शिफ्ट-द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी) 20 फरवरी पहली शिफ्ट – 111 सामाजिक विज्ञान दूसरी शिफ्ट – 211 सामाजिक विज्ञान 21 फरवरी पहली शिफ्ट – 112 विज्ञान दूसरी शिफ्ट – 212 विज्ञान 22 फरवरी पहली शिफ्ट – 113 अंग्रेजी (सामान्य) दूसरी शिफ्ट – 213 अंग्रेजी (सामान्य) (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक) (114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक) (214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक) (217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक) 25 फरवरी – व्यावसायिक ऐच्छिक विषय पहली शिफ्ट – व्यावसायिक ऐच्छिक विषय 127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाईल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आई०टी०/आई०टीज० ट्रेड बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा डेटशीट 2025 ( Bihar Board Inter Datesheet 2025) 1 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट – 119 – जीवविज्ञान (आई.एस.सी.), दर्शनशास्त्र (आई.ए.) दूसरी शिफ्ट- 326 – अर्थशास्त्र (आईए), 219 – अर्थशास्त्र (आई.कॉम) 4 फरवरी पहली शिफ्ट – 121 – गणित (आई.एस.सी.), 327 – गणित (आईए) दूसरी शिफ्ट- 322 – राजनीति विज्ञान (आईए), 402 – फाउंडेशन कोर्स (वोकेश्नल), 5 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट – 117 – भौतिकी (आई.एससी) दूसरी शिफ्ट- – 323 – भूगोल (आईए), 217 – बिजनेस स्टडीज (आई.कॉम) 6 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट – 105/124 – अंग्रेजी (आई.एससी) दूसरी शिफ्ट- 205/223 – अंग्रेजी (आई.कॉम), 306/331 – हिंदी (आईए), 401 – हिंदी (वोकेश्नल) 7 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- 118 – रसायन विज्ञान (आई.एससी) दूसरी शिफ्ट- 305/330 – अंग्रेजी (आईए), 403 – अंग्रेजी (वोकेश्नल) 8 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- 106/125 – हिंदी (आई.एस.सी.), 206/224 हिंदी (आई.कॉम), दूसरी शिफ्ट- 321 इतिहास (आईए), 120 – कृषि (आई.एस.सी.), इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर – I (वोकेश्वनल) 10 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- इंटर साइंस 107- उर्दू, 108- मैथिली, 109- संस्कृत, 110- प्राकृत, 111- मगही, 112- भोजपुरी, 113- अरबी, 114- फ़ारसी, 115-पाली, 116-बांग्ला 207- उर्दू, 208- मैथिली,209- संस्कृत, 210- प्राकृत, 211- मगही, 212- भोजपुरी, 213- अरबी, 214- फ़ारसी, 215-पाली, 216-बंगला 307- उर्दू, 308- मैथिली, 309- संस्कृत, 310- प्राकृत, 311- मगही, 312- भोजपुरी, 313- अरबी, 314- फ़ारसी, 315- पाली , 316- बांग्ला वोकेश्नल – 503- उर्दू, 504- मैथिली, 505- संस्कृत, 506- प्राकृत, 507- मगही, 508- भोजपुरी, 509- अरबी, 510- फ़ारसी, 511- पाली, 512- बांग्ला दूसरी शिफ्ट- 324 – मनोविज्ञान (आईए), 218 – उद्यमिता (आई.कॉम) 11 फरवरी, 2025 पहली शिफ्ट- 318 – संगीत (आईए) दूसरी शिफ्ट- 319 – गृह विज्ञान (आईए), इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर – II [विषय कोड 431 से 457 तक] (वोकेश्नल) कैलेंडर में इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, डीपीएड परीक्षा एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के वर्ग-6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां शामिल है। – डीएलएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी 2025 को होगी। – आईटीआई भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी। – सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा 11 की परीक्षा 25 जून को ली जाएगी। -सिमुलतला कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगा। टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी की गई बिहार बोर्ड ने टॉपरों की पुरस्कार राशि दोगुनी करने की घोषण की है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर को 2 लाख रुपए मिलेंगे। सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये मिलेंगे। इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवे स्थान के लिए 30 हजार, मैट्रिक में चौथे से 10वीं रैंक के लिए 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही सभी को लैपटॉप भी मिलेगा जैसा कि वर्तमान में दिया जाता है। छात्रवृत्ति राशि में भी इजाफा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के टॉपर के लिए छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि की जाएगी। मैट्रिक में टॉप 10 में रहने वाले को स्टूडेंट्स को अगले 2 साल के लिए प्रति माह 2000 रुपये दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट के टॉप 5 के लिए भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है, उन्हें प्रति माह 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। इसमें जरूरी करेक्शन करवाने के लिए छात्रों से कहा गया है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर चुका है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet