LATEST NEWS

निक्षय-निरामय के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर उद्योग मंत्री देवांगन ने किया रवाना

रायपुर, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।      स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में कोरबा के ढोढीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में जनता की हित और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में घर-घर पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए यह पहल की गई है। टीबी से रोकथाम के लिए जरूरी है कि बीमारी की पहचान समय रहते हो जाय। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी तरह से परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ की जांच जरुर कराएं।      मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि 2025 तक देश को बीमारी से मुक्त करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में यह “100 दिवसीय निक्षय अभियान” एक सकारात्मक पहल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसे जन-आंदोलन बनाना जरूरी है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, और सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से अपील की कि वे इस 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान का हिस्सा बनकर टी.बी. मरीजों की मदद करें और उन्हें बताए कि “अब टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं है, इसका इलाज संभव है।इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद घनसाय साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पुनीराम साहू, राजेश साहू, हारबाई यादव, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, डीपीएम पद्माकर शिंदे समेत अधिक संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

एसीएस श्री मंडलोई ने लिया लोड डिस्पैच सेंटर की कार्यप्रणाली का जायज़ा

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में नयागांव स्थित लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। श्री मंडलोई ने निरीक्षण के दौरान स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर की साइबर सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की साइबर सिक्योरिटी संबंधित प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा, अन्य प्रदेशों के लोड डिस्पैच सेंटरों को अनुपालन करने की सलाह दी गई है। श्री मंडलोई ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर में अत्याधुनिक तकनीक के उपकरणों की सहायता से प्रदेश की विद्युत प्रणाली के रियल टाइम मॉनिटरिंग, समूचे प्रदेश एवं ग्रिड के सब-स्टशेनों से आने वाले डेटा, ग्रिड अनुशासन, एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब-स्टेशनों के लोड पैटर्न, एनर्जी अकाउंटिंग, ओपन एक्सेस आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी जानी अपर मुख्य सचिव श्री मंडलोई ने प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के डिजास्टर मैनेजमेंट संबंधित तैयारी की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि लोड डिस्पेच सेंटर में समय-समय पर मॉक ड्रिल और आई लैंडिंग स्कीम से सिस्टम की विश्वसनीयता और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के इंतजामों का परीक्षण किया जाता है। श्री मंडलोई ने लोड डिस्पेच सेंटर में मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाने वाली पॉवर शिड्यूलिंग, विद्युत उत्पादन गृहों से समन्वय, मध्यप्रदेश की 400 के.व्ही. की ट्रांसमिशन लाइनों में पॉवर फ्लो, रिन्यूअल इनर्जी का उत्पादन जैसे अनेक अन्य तकनीकी विषयों की जानकारी ली। उन्होंने वन-नेशन-वन ग्रिड की अवधारणा को भी समझा और प्रदेश में सोलर एनर्जी के बढ़ते उत्पादन को ग्रिड के साथ इंटीग्रेट करने की चुनौतियों पर भी चर्चा की। श्री मंडलोई ने देश के सर्वश्रेष्ठ लोड डिस्पेच सेंटर्स में से एक मध्यप्रदेश के लोड़ डिस्पेच सेंटर की विश्व स्तरीय व्यवस्थाओं और उसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इतने कॉम्पलेक्स सिस्टम को 24X7 सटीकता से चलाना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण टास्क है। निरीक्षण के समय श्री मंडलोई के साथ मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता श्री प्रदीप सचान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उमंग कार्यक्रम प्रदेश के 9306 विद्यालयों में संचालित

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के 9 हजार 306 विद्यालयों में हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम संचालित कर रहा है। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संयुक्त रूप से मिलकर उमंग कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र और छात्राओं में बेहतर जीवन कौशल विकसित करना है। उमंग कार्यक्रम के मॉड्यूल में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, पोषण, जेण्डर, हिंसा, कम उम्र में विवाह, यौन उत्पीड़न और शोषण, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को शामिल किया गया है। उमंग कार्यक्रम से 21 लाख छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं। उमंग कार्यक्रम के जरिये स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में लड़कियों और महिलाओं के प्रति सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से यूएनएफपीए के सहयोग से 10 पोस्टर निर्मित किये गये हैं। यह पोस्टर्स लड़कों में नारी के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उमंग कार्यक्रम की प्रदेश में प्रशंसा भी हुई है और इसे पुरस्कृत भी किया गया है। प्रशिक्षण मार्गदर्शिका उमंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद विभाग ने प्रशिक्षण मार्गदर्शिका पुस्तक “उज्जवल’’ तैयार की है। इसके माध्यम से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सोच में सकारात्मक बदलाव के लिये ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। छात्रों को पुरुषत्व के सही मायनों के बारे में बताया जा रहा है। इस मार्गदर्शिका का परीक्षण प्रदेश के डिण्डोरी, बैतूल, गुना एवं भोपाल जिलों में कक्षा-9 से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ किया गया है।

युवाओं के नेतृत्व क्षमता का विकास करता है युवा संसद : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं ने समझी संसदीय कार्यप्रणाली रायपुर, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ग्राम बतरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने  युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद युवाओं के नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। युवा संसद के माध्यम से छात्रों को सरकार की कार्यप्रणाली को जानने और समझने का अवसर मिलता है। युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से राजनीति सीखकर आज कई नेता अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही सार्वजनिक मुद्दों पर विचार करने और अपनी राय बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करना है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चों से भी मुलाकात की और युवा संसद कार्यक्रम के सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

बलौदाबाजार भाटापारा के किसान गेल इंडिया की पाइप लाइन बिछाने से परेशान

बलौदाबाजार गेल इंडिया कंपनी खेतों में पाइपलाइन बिछा रही है, जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. एक तरफ जहां फसल खराब हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है. बलौदा बाजार भाटापारा जिले के किसान गेल इंडिया की पाइप लाइन बिछाने से परेशान हैं. सही जानकारी, उचित मुआवजा राशि और प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई है. वहीं कुछ किसान कलेक्टर जनदर्शन में, तो कुछ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. इधर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए किसानों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. किसानों का आरोप है कि जो मुआवजा दिया जा रहा है, उचित नहीं है. वहीं कुछ किसानों का कहना है कि कंपनी बिना ही किसानों को विश्वास में लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. बता दें कि ओडिशा से मुंबई तक गेल इंडिया कंपनी द्वारा मुख्य लाइन बिछाई जा रही है. इसमें हर 20- 20 किलोमीटर में एक एचबी स्टेशन बनेंगे, जहां से गांव-गांव में घरेलू गैस सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी. केंद्र सरकार के इस महती योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करने के बाद से लगातार विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है. इधर किसानों का आरोप है कि गेल इंडिया के तरफ से एसडीएम भाटापारा को पत्र लिखकर पाइप लाइन बिछाने के लिए पुलिस बल मुहैया कराने की मांग की गई है. किसानों का कहना है कि कंपनी के द्वारा किसानों से पाइपलाइन बिछाने के बाद पाइपलाइन के दोनों तरफ 20-20 मीटर की जमीन ली जा रही है. इस जमीन पर किसान भविष्य में ना तो कोई निर्माण कर सकता है और नहीं बोरवेल खुदवा सकते हैं. वहीं कंपनी के तरफ से कोई अधिकृत जानकारी भी नहीं दी जा रही है कि किसके लिए यह पाइपलाइन बिछाई जा रही है, पहले गुपचुप तरीके से सर्वे करने के बाद मुआवजा दिए बिना ही सीधे पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं कुछ किसानों का कहना है कि जो मुआवजा दिए हैं, वह उचित नहीं है. किसानों का आरोप है कि प्रशासन के तरफ से किसानों की कोई मदद नहीं की जा रही है, उल्टे प्रशासनिक अधिकारी गैस पाइपलाइन बिछा रही गेल इंडिया का ही समर्थन करते हुए किसानों पर जमीन देने के लिए दबाव बना रहे हैं. मामले में एसडीएम भाटापारा नितिन तिवारी ने बताया कि पूरे जिले के साथ ही राज्य में गेल इंडिया कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम हो रहा है, जिसमें नेचुरल गैस की सप्लाई का काम होगा, वर्तमान में भाटापारा के 6 गांव में अभी काम चल रहा है, किसानों में भ्रम की जो स्थिति है वो गैस पाइपलाइन के 20 मीटर में कंस्ट्रक्शन होगा, वह सही नहीं है. सरकार के प्रावधानों के तहत कंपनी द्वारा भू- स्वामियों को उसके बदले उचित मुआवजा दिया जा रहा है.

सामाजिक बुराईयों को दूर करना हम सब की जिम्मेदारी : अरुण साव

युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साहू समाज छात्रावास का किया लोकार्पण, मंच निर्माण एवं पेवर ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की   रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बलौदाबाजार में जिला साहू संघ द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान झिरिया साहू समाज के नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने साहू स्मारिका, तेली दिवस पुस्तक एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पवन साहू द्वारा तैयार कैलेंडर का विमोचन भी किया। श्री साव ने साहू छात्रावास में मंच निर्माण और पेवर ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। भाटापारा के विधायक श्री इंद्र साव और कसडोल के विधायक श्री संदीप साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज मेहनतकश समाज है। साहू समाज के लोग ईमानदारी और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। इसी की बदौलत आज साहू समाज हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में साहू समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अपनी संस्कृति को सहेजते हुए आधुनिकता की ओर समाज को लेकर जाना है। इसके लिए सामाजिक बुराईयों और कुप्रथाओं को दूर करते हुए शिक्षा पर जोर देने की ज़रूरत है। शिक्षित समाज से ही एक सशक्त राज्य और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। युवक-युवती परिचय सम्मलेन साहू समाज की प्रशंसनीय पहल है। कार्यक्रम को विधायक इंद्र साव और संदीप साहू ने भी संबोधित किया। प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और बलौदाबाजार जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री सुनील साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम सरदार पटेल की आत्मा को संतोष प्रदान करते हैं, जो अधूरे संकल्प थे, उन्हें मोदी ने पूरा किया: अमित शाह

जोधपुर जोधपुर दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम सरदार पटेल की आत्मा को संतोष प्रदान करते हैं। जो अधूरे संकल्प थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल के योगदान को दबाने का प्रयास किया, लेकिन अब उन्हें उचित सम्मान मिला है। सरदार पटेल को भारत रत्न से सम्मानित करने और उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के फैसले ने उनके योगदान को नई पहचान दी है। सरदार पटेल के अधूरे संकल्प हुए पूरे गृह मंत्री ने धारा 370 और 35ए के हटने, कॉमन सिविल कोड लाने और ट्रिपल तलाक को समाप्त करने जैसे कदमों को सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के संकल्पों को पूरा करने में मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान शाह ने सरदार पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना भारत का वर्तमान स्वरूप असंभव था। उन्होंने रियासतों को एकीकृत कर भारत को मजबूत किया। जोधपुर एयरबेस और अन्य राष्ट्रीय परियोजनाओं में उनकी भूमिका को याद करते हुए शाह ने कहा कि सरदार पटेल को कांग्रेस ने कभी उचित सम्मान नहीं दिया, लेकिन मोदी सरकार ने “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” बनाकर उनकी विरासत को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर, रेलवे व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साढ़े 8 लाख का माल रास्ते में किया खुर्दबुर्द, राजस्थान-अलवर में प्याज की हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

अलवर. अलवर से पटना के लिए प्याज लेकर रवाना हुए ट्रक की रास्ते में ही हेराफेरी करके फरार हुए आरोपी को N.E.B. थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को समी खां निवासी लूहरवाड़ी ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसने आरोपी तस्लीम खान को प्याज का ट्रक लेकर पटना के लिए रवाना किया था। लेकिन उसने गाजीपुर में ही ट्रक में भरी प्याज को खुर्दबुर्द कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्याज की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये के करीब थी, लेकिन जांच में आरोपी के खाते में केवल चार लाख रुपये जमा हुए हैं। बहरहाल N.E.B. थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गडुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खाते में चार लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं, जबकि बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

देर रात पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह शामिल, राजस्थान-जोधपुर में BSF का स्थापना दिवस समारोह

जोधपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर  उनका स्वागत केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने किया। शाह आज जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। उनके स्वागत के दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। शेखावत ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का विकास लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए कार्य शुरू कर दिए हैं और आगामी चार सालों में एमओयू के तहत योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बैरवा ने उपचुनाव और घोटालों के सवालों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा एकजुट रहने की रही है और पार्टी के कार्यों के आधार पर जनता ने उपचुनाव में फैसला दिया है। वहीं घोटालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी घोटाले को बर्दाश्त नहीं करेगी और जो गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रणथंभौर में टाइगर सफारी का उठाया लुत्फ, राजस्थान-सवाई माधोपुर की तीन दिवसीय निजी यात्रा पर पहुंचीं प्रियंका

सवाई माधोपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों तीन दिवसीय निजी दौरे पर रणथंभौर में हैं। शनिवार शाम उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। इस दौरान जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही अठखेलियां करती नजर आईं। टाइगर सफारी के दौरान प्रियंका गांधी और बाघिन रिद्धि व माही के बीच करीब दो से तीन घंटे तक लुकाछिपी चलती रही। प्रियंका और दूसरे पर्यटकों ने बाघिन रिद्धि और माही की शिकारी हरकतों का भी लुत्फ उठाया। माही ने जहां चीतल के शिकार की कोशिश की वहीं रिद्धि ने सांभर का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिल पाई। प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा ने शनिवार सुबह भी अपने दोस्तों के साथ सफारी की थी, लेकिन उन्हें कोई टाइगर नहीं दिखा था। बाघिन रिद्धि और माही की हरकतों को देखकर प्रियंका गांधी खासा अभिभूत नजर आईं। वे शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची थीं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट व गाइड विजय सिंह मीणा ने बताया- प्रियंका गांधी ने शनिवार को दूसरी पारी में सफारी की थी। इस दौरान सेंचुरी के जोन-3 में उन्हें बाघिन रिद्धि ओर उसकी बेटी माही दिखी। माही ने टूरिस्ट के सामने ही चीतल के शिकार की भी कोशिश की। इससे पहले नवंबर में भी प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ रणथंभौर में टाइगर सफारी की थी। उस दौरान भी जोन नंबर-3 में बाघिन ऐरोहेड और उसके तीन शावकों की साइटिंग हुई थी। रणथंभौर नेशनल पार्क 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां बाघों की संख्या 75 हो चुकी है। राहुल भी आज राजस्थान में गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आज सवेरे ही जयपुर पहुंचे हैं। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में शामिल होने के लिए आए हैं।

नवल सागर झील के किनारे बैठकर विकास को लेकर लोगों से की चर्चा, राजस्थान-बूंदी पहुंचे ओम बिरला

बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने बूंदी प्रवास के दौरान रविवार को नवल सागर झील के किनारे शहरवासियों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर शहर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी हीरालाल नागर भी उनके साथ उपस्थित थे। बिरला ने बूंदीवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और पर्यटन को बढ़ाने के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालचंदपाड़ा और नाहर का चौहट्टा क्षेत्र में गर्मियों के दौरान बिजली की अनियमित आपूर्ति को देखते हुए ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने के बाद इसका कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने पुराने शहर के हैरिटेज लुक को बनाए रखने के लिए झूलते बिजली तारों को भूमिगत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बूंदी शहर पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं रखता है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और बोटिंग जैसी सुविधाओं की शुरुआत की गई है, जिससे यह देश का एक प्रमुख टाइगर रिजर्व बनेगा। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध विकास कार्यों से बूंदी को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिरला ने कहा कि नवल सागर झील को पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बनाने के लिए इसके सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। झील में गिरने वाले गंदे पानी की समस्या का समाधान करने और कैचमेंट एरिया को पक्का करने के बाद इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से झील देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण बन जाएगी। अपने प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मंत्री हीरालाल नागर ने पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, और अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।

दो बूंद हर बार, पोलियों पर जीत बरकरार, मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर शुरू किया अभियान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। भारत पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चें जुड़वा बहनें अर्निका और अनाया राय, कनिष्का, नियति, अर्थ और समर्थ को दवा पिलाई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्री संदीप यादव, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि सहित गणमान्य उपस्थित थे। 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सार्थकता तभी है जब कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए। उच्चतम रिहायशी इलाकों से ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी और झुग्गी बस्तियों में भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीमें घर-घर, गली-गली जाकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि सजग माता-पिता होने का परिचय दें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार की भावना से प्रदेश के 16 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विश्व स्तरीय विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ। पोलियो लाइलाज, बचाव जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को “डबल सुरक्षा” सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 से हुई थी, जिसका उद्देश्य भारत को सतत पोलियो मुक्त बनाए रखना है। परन्तु कुछ सीमावर्ती देशों में पोलियो के पॉजिटिव प्रकऱण सामने आए है। इन्हें देखते हुए हमें पोलियो के विरुद्ध गंभीरता से लड़ना होगा। हमने अधिक संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर, योजनाबद्ध रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इन्दौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किया गया हैं।  

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा कल, राहुल नार्वेकर ने भरा नामांकन

मुंबई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर (रविवार) से शुरू हो चुकी है। हालांकि, विधानसभा में महायुति के संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनाव होगा। राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जो भी फैसले लिए जाएंगे, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए कई मौके दिए और इस बार भी मुझे जो मौका दिया जाएगा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं उसी के मुताबिक काम करूंगा। बता दें कि राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने शनिवार को विधानसभा में पद की शपथ ली। महायुति की ढाई साल की सरकार में भी वह विधानसभा स्पीकर चुने गए थे। राहुल नार्वेकर कोलाबा में बड़े मार्जिन से जीते हैं। उन्हें कांग्रेस के हीरा नावजी देवासी के 32,504 वोटों की तुलना में 81,085 वोट मिले, जबकि 2019 में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता भाई जगताप को हराया था। नार्वेकर को 57,420 और भाई जगताप को 41,225 वोट मिले थे। राहुल नार्वेकर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत शिवसेना से की थी। इसके बाद वह 2014 में शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। जून 2016 में वह विधानसभा पार्षद निर्वाचित हुए थे। उन्हें गवर्नर ने मनोनीत किया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, 2022 में महायुति की सरकार आने के बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया था।

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली, कल किया था इंकार

नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत कल हुई। आज सत्र के दूसरे दिन विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सदस्यों ने विधायक के रूप में शपथ ली। सत्र के पहले दिन (शनिवार) राज्य के सीएम देंवेद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधायक पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन रविवार को विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली। इन सभी ने EVM के मुद्दे पर 7 दिसंबर को शपथ लेने से इनकार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था। कांग्रेस के नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार और अमित देशमुख, NCP-SP नेता जितेंद्र अव्हाड, शिवसेना UBT के आदित्य ठाकरे ने सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही शपथ ली। शनिवार को 173 विधायकों ने शपथ ली थी। इनमें समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख भी शामिल रहे। अब बाकी बचे 9 विधायक सोमवार को शपथ लेंगे। इधर, राहुल नार्वेकर ने आज स्पीकर पद के लिए नामांकन भर दिया है। कोलाबा सीट से विधायक नार्वेकर का निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि किसी और उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। शपथ ग्रहण से पहले विपक्ष के नेताओं ने CM फडणवीस से मुलाकात की। ये सभी विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के पद की मांग को लेकर पहुंचे थे। जानिए मारकडवाडी विवाद, जिसकी वजह से EVM पर विपक्ष सवाल उठा रहा मारकरवाडी के लोगों ने 3 दिसंबर को बैलेट पेपर से मॉक पोलिंग रखी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे रोक दिया था। मारकरवाडी के लोगों ने 3 दिसंबर को बैलेट पेपर से मॉक पोलिंग रखी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे रोक दिया था। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया था। सोलापुर जिले की मालसिरस विधानसभा सीट से NCP (शरद) उम्मीदवार उत्तमराव जानकर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के राम सातपुते को हराया था। रिजल्ट के बाद मालसिरस विधानसभा के मारकडवाडी गांव के लोगों ने दावा किया था कि गांव के ज्यादातर लोगों ने NCP प्रत्याशी को वोट दिए थे, लेकिन EVM के आंकड़े के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी को 1003 वोट मिले हैं और NCP प्रत्याशी को 843 वोट। ये गलत है। गांववालों का दावा है कि बीजेपी प्रत्याशी को 100-150 वोट से ज्यादा नहीं मिल सकते हैं। गांववालों ने खुद के खर्चे पर स्थानीय प्रशासन से बैलट पेपर पर दोबारा मतदान कराने की अपील की थी, लेकन प्रशासन से इसे खारिज कर दिया था। इसी के बाद EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आज गांववालों ने खुद बैलट पेपर पर मतदान का कार्यक्रम आयोजित किया। 3 दिसंबर को सारी तैयारी की गई थी। पोलिंग बूथ तक बनाया गया था, लेकिन प्रशासन ने बैलेट पेपर से ग्रामीणों की तरफ से वोटिंग को रोक दिया था। 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। विपक्ष के किसी भी दल के पास 10% सीटें नहीं, नेता विपक्ष पर संशय महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP के 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है। नेता विपक्ष पर दावा करने के लिए पार्टी के पास 10% सीटों का होना जरूरी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस पद पर दावा करने के लिए 29 सीटों की जरूरत है, जो किसी भी विपक्षी पार्टी के पास नहीं हैं। ऐसे में विधानसभा में कोई भी मुख्य विपक्षी दल और उसका नेता नहीं होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live