LATEST NEWS

अब मध्यप्रदेश में शादी से पहले पंडित जी को देना होगा वर-वधु के जन्म प्रमाण-पत्र, वरना हो जाएगी कार्रवाई

जबलपुर सुप्रीम कोर्ट ने बाल विवाह रोकथान को लेकर आवश्यक परामर्श जारी किए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अदालत जज डीपी सूत्रकार ने भी निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम और जबलपुर क्षेत्राधिकार को लेकर जारी एडवायजरी में निर्देशित किया है कि विवाह कराने से पूर्व पुरोहित को वर-वधु के जन्म प्रमाण-पत्र की जांच करनी होगी। यही नहीं विवाह समारोह के लिए बुकिंग से पूर्व मैरिज गार्डन व होटल संचालकों को भी ऐसा ही करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया जाएगा। वर की आयु 21 और वधू की आयु 18 साल से कम न हो एडवायजरी में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो परामर्श जारी किया था, उसे गंभीरता से लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश के सभी मजिस्ट्रेटों को परामर्श की प्रति देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने आदेशित किया था। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की धारा-13 के अंतर्गत यह निर्देश जारी किए जाते हैं कि जबलपुर नगर निगम के क्षेत्राधिकार में विवाह संपन्न कराने वाले मैरिज गार्डन, होटल व पंडित वर-वधु के जन्म प्रमाण-पत्र की जांच करें। वर की आयु 21 वर्ष और वधू की आयु 18 वर्ष से कम होने पर विवाह संपन्न न कराएं। एडवाइजरी का उल्लंघन होने पर बाल विवाह अनुष्ठान कराने का अपराध स्वत: संज्ञान के आधार पर दर्ज किया जाएगा, जो अजमानती होगा। इसकी धारा 10 के तहत दो वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। एडवाइजरी तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में नगर निगम को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पत्नी को धमकाकर पीटने वाले पति को तीन वर्ष का सश्रम कारावास अपराध से जुड़े एक अन्य मामले में डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बटौंधा तिराहा निवासी पति को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए धमकाने के मामले में तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति विकास जैन पिता प्रदीप जैन उम्र 40 वर्ष निवासी बटौंधा तिराहा शहपुरा के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ था। आरोपित द्वारा अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा आरोपित विकास जैन को यह सजा सनाई है। बताया गया कि पीड़िता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहानी देवरी में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है। उसके पति द्वारा एक जून 2020 को विवाद किया गया था। इसकी शिकायत के बाद से ही यह मामला लंबित था।

नक्सलियों का उत्पात, पति- पत्नी का गांव से अपहरण कर ले गए, फिर कर दी पत्नी की हत्या

जगदलपुर, बीजापुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के पहले बस्तर में नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढाते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। तीन दिन के भीतर शनिवार को नक्सलियों ने चौथे ग्रामीण महिला सुकरा यालम की हत्या कर दी है। इस वर्ष सुरक्षा बल से सीधी लड़ाई में लगातार मात खाने के बाद नक्सली बड़ी लड़ाई लड़़ने की स्थिति में नहीं है, इसलिए स्माल एक्शन टीम को सक्रिय कर ग्रामीणों को निशाना बनाकर हत्या कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। पति को भी डंडों से पीटा पुलिस के अनुसार नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम के चार से पांच सदस्य शनिवार को मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोदेड़ गांव पहुंचे और रामैया यालम व उसकी पत्नी सुकरा को अपहरण कर गांव से लगभग तीन किमी दूर ले गए। वहां रामैया यालम को डंडो से पिटाई करने के बाद छोड़ दिया व उसकी पत्नी सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी। देर रात पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। रविवार की सुबह पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को बरामद किया है। तीन दिन के भीतर बस्तर में नक्सलियों ने तीसरे ग्रामीण की हत्या की है। गुरुवार की रात नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरियाभूमि के पूर्व संरपच व भाजपा नेता सुक्खु फरसा व नैमेड़ के कडेर निवासी पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। आंगनबाड़ी सहायिका को भी मार दिया इसके अगले दिन शुक्रवार को तिम्मापुर की आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम की उसके बेटे के सामने ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस वर्ष नक्सलियों को बड़ा नुकसान इस वर्ष अब तक नक्सलियों ने 63 ग्रामीण की हत्या की है व 17 जवान बलिदान हुए हैं, पर सुरक्षा बल ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचाई है। नक्सलियों ने स्वीकारा है कि इस वर्ष हुए मुठभेड़ों में 226 नक्सली मारे जाने से बड़ा नुकसान पहुंचा हैं। बस्तर पुलिस ने भी 97 मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के पांच इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) सदस्य सहित आठ करोड़ 84 लाख रुपये के इनामी 207 नक्सलियों के शव मिलने का दावा किया है। अस्तित्व बचाने जूझ रहे नक्सली : कैंप पर तीन दिन से गोलीबारी अब बस्तर में नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ में सुरक्षा बल ने कदम बढ़ाते हुए झिड़पल्ली-1 व झिड़पल्ली-2 में पिछले सप्ताह नये कैंप स्थापित किए हैं। नक्सली इन कैंपों पर पिछले तीन दिन से लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। रविवार की सुबह भी नक्सलियों ने कैंप पर गोलीबारी की है। यह क्षेत्र डीकेएसजेडसी के साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी के बड़े नक्सलियों को छिपने की जगह है। जगरगुंडा एरिया कमेटी, पामेड़ एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर सब जोनल ब्यूरो का यह गढ़ है। इसलिए किसी भी हालत में नक्सली अपना गढ़ छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। बताया जाता है कि यह क्षेत्र डीकेएसजेडसी सदस्य विकास, सुजाता के साथ हिड़मा-देवा सहित कई बडृे नक्सलियों का ठिकाना है। जल्द करेंगे नक्सलियों का समूल उन्मूलन बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तरिया ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होने की तैयारी को लेकर बस्तर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में ग्रामीणों की हत्याओं को लेकर कहा है कि नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद के सफाये का मूलमंत्र दिया था। इसी संकल्प को पूरा करने का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार काम कर रही है। नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बल मजबूत स्थिति में है। नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे और देश-प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाए।  

किसानों की 300 एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड ने ठोका दावा, 103 लोगों को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के खिलाफ लगातार जबरदस्ती हिंदुओं की जमीनों पर कब्जा की शिकायतें आती रही है। इसे लेकर मोदी सरकार वक्फ संशोधन विधेयक लेकर आई है। इसपर बनी एक कमेटी इसमें सुधार पर चर्चा कर रही है। इसी बीच महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड का एक काला कारनामा सामने आया है। वक्फ बोर्ड ने किसानों की 300 एकड़ जमीन पर दावा ठोका है। इसे लेकर 103 लोगों को नोटिस भेजा है। लातूर जिले के 100 से अधिक किसानों ने शनिवार को दावा किया कि वक्फ बोर्ड उनकी उस जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है, जिस पर वे कई पीढ़ियों से खेती करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह दावा छत्रपति संभाजीनगर स्थित महाराष्ट्र राज्य वक्फ अधिकरण में दायर किया गया है और कुल 300 एकड़ जमीन रखने वाले 103 किसानों को नोटिस जारी किए गए है। किसान तुकाराम कनवटे ने कहा, “ये जमीनें पीढ़ियों से हमें विरासत में मिली हैं। ये वक्फ संपत्ति नहीं है। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हमें न्याय दे। इस मामले पर अदालत में दो सुनवाई हो चुकी हैं और अगली सुनवाई 20 दिसंबर को है। मोदी सरकार ने पेश किया संशोधन विधेयक बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल 8 अगस्त 2024 को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया था, ताकि वक्फ बोर्ड के कामकाज को सुव्यवस्थित किया जा सके। इसकी संपत्तियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है। देश में कुल 32 वक्फ बोर्ड हैं, जिनमें कुछ राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शिया और सुन्नी बोर्ड हैं। जबकि कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में अभी तक वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। इन बोर्डों का समन्वय केंद्रीय वक्फ काउंसिल करती है, जो अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। तमिलनाडु में 1500 साल पुराने मंदिर समेत 369 एकड़ संपत्ति को हड़पने रची थी साजिश बता दें कि वक्फ बोर्ड की जबरदस्ती जमीन कब्जा करने का यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी देश के कई राज्य़ों में अनगिनत बार बोर्ड के खिलाफ शिकायतें मिल चुकी है। वर्ष 2022 में तो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली  के तिरुचेंथुरई गांव मे स्थित 1500 साल पुराने मंदिर के साथ ही पूरे गांव को ही हड़पने के लिए दावा ठोक दिया था। इसकी जानकारी संसद भवन में खुद अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दी थी।  किरण रिजिजू ने बताया कि, हिंदू आबादी वाले इस पूरे गांव को ही वक्फ बोर्ड ने वक्फ की संपत्ति घोषित कर दिया था। जबकि, ये गांव 1500 साल पुराना है। सबसे बड़ी बात कि इस हिंदू आबादी वाले गांव में मुस्लिम आबादी का इतिहास ही नहीं रहा है। मंदिर और उसके आसपास मंदिर की 369 एकड़ संपत्ति है।

कानपुर रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

कानपुर सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे और रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 80 छात्रों को स्वर्ण और 41 छात्रों को रजक पदक प्रदान किया। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 के कुल 1935 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को मानद उपाधि प्रदान की गई लेकिन निजी कारणों की वजह से वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के साथ दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। इधर, सीएम के कानपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। विश्वविद्यालय के चप्पे-चप्पे पर 800 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा जीटी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर में रहेंगे।

संतरी की भूमिका संदिग्ध, राजस्थान-दौसा में लालसोट थाने से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी फरार

दौसा. दौसा के लालसोट थाने में जयपुर से लाए गए अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी, मनीष और अक्षय मीणा, पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात संतरी उन्हें पानी पिलाने गया था। पुलिस इन आरोपियों की तलाश और संतरी अजीत सिंह की भूमिका की जांच कर रही है। मामला 11 नवंबर का है। बताया जा रहा है कि लालसोट इलाके की एक नाबालिग लड़की का कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए थे। बाद में दोनों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म मामले को लेकर पुलिस इन दो बदमाशों को जयपुर से डिटेल कर लालसोट थाने लेकर आई थी। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा के अनुसार शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात संतरी मनीष और अक्षय मीणा दोनों आरोपियों को पानी पिलाने गया था। उसी वक्त रात के लगभग 11:45 बजे के आसपास दोनों बदमाश सन्तरी को धक्का देकर लालसोट थाने से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस अभी तक दोनों की तलाश में जुटी है। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि बीती रात ही लालसोट थाना पुलिस महेश नगर से इन दोनों बदमाशों को पूछताछ के लिए लालसोट थाने लेकर आई थी। उनसे पूछताछ होनी थी, उससे पहले ही बीती रात पुलिस को गच्चा देकर फरार होने के बाद अब पुलिस लालसोट थाने पर तैनात संतरी अजीत सिंह की भूमिका पर भी जांच की जा रही है।

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, बिहार पुलिस के तीन जवान 7 लोग घायल

फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक कार को ट्रक ने टक्कर मारी और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें बिहार पुलिस के तीन जवान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस गाजियाबाद से एक युवती को बरामद कर लौट रही थी। गाड़ी में युवती के परिजन भी सवार थे। पुलिस के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के लहरिया सराय इलाके से एक युवती लापता हो गई थी। इस युवती की लोकेशन गाजियाबाद में मिली थी, लिहाजा लहरिया सराय थाने के उपनिरीक्षक दीपक कुमार,प्रिया और मुकेश कुमार युवती को बरामद करके लौट रहे थे। पुलिस की गाड़ी को मटसेना इलाके में एक ट्रक ने टक्कर मार दी और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बिहार पुलिस के जवानों के साथ युवती और उसके परिजन भी घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं मौके से ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान-सिरोही में वांटेड आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट

सिरोही. वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के वीरपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 4 दिसंबर का है, जब सिरोही सदर पुलिस टीम ने मारपीट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरपुर गांव में दबिश दी। सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के अनुसार सिरोही कोतवाली के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मीणा और उनके साथी दुर्गेश कुमार ने गांव के आम चौराहे पर नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह को रोका तो आरोपियों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा तो मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह के साथ हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में सुरेंद्र मीणा और दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मोटर साइकिल पर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 5 दिसंबर को कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट, राजकार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी मुकेश चौधरी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में बिखेरा जलवा, ऐरी सिल्क जैकेट पहनकर किया रैंप वॉक

नई दिल्ली दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही रूप देखने को मिला। महोत्सव में हुए फैशन शो में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रैंप वॉक किया। सिंधिया जैसे ही ऐरी सिल्क जैकेट पहनकर रैंप वॉक करने उतरे तो देखने वाले लोग दंग रह गए। केंद्रीय मंत्री ऐसे-ऐसे पोज दे रहे थे, जैसे कि प्रोफेशनल मॉडल हो। उनके इस टैलेंट को देखकर हर कोई दंग रह गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सुकांत मजूमदार ने भी रैंप वॉक किया। दरअसल अष्टलक्ष्मी महोत्सव में कारीगरों की प्रदर्शनी, राज्य-विशिष्ट मंडप समेत कई कार्यक्रम होते हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना है। बता दें कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को अक्सर ‘अष्टलक्ष्मी’ या समृद्धि के आठ रूप भी कहा जाता है। अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर क्षेत्र के जीवंत वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प और अद्वितीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का अभूतपूर्व मंच है। महोत्सव में इन राज्यों के भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों को दिखाया जा रहा है। महोत्सव में गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन अष्टलक्ष्मी महोत्सव में विशेष निवेशक गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापार जगत की हस्तियों और निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद को बढ़ावा, निवेश के अवसरों की खोज और पूर्वोत्तर भारत के लिए अभिनव सहयोग को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन यह फैशन शो तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का हिस्सा था, जो पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट करता है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र के कपड़ा उद्योग, कारीगरी और अद्वितीय भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों को प्रदर्शित करना है। इसमें फैशन शो में क्षेत्रीय शैलियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पूर्वोत्तर फैशन केंद्र में रहा। क्या है अष्टलक्ष्मी महोत्सव अष्टलक्ष्मी महोत्सव में कारीगरों की प्रदर्शनी, राज्य-विशिष्ट मंडप, तकनीकी सत्र और निवेशक सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम को ‘अष्टलक्ष्मी’ या समृद्धि के आठ रूप कहा जाता है। ये भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह महोत्सव जीवंत संगीत प्रदर्शनों और स्वदेशी व्यंजनों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है। संस्कृति, रचनात्मकता और आर्थिक अवसरों के अपने अनूठे मिश्रण के साथ, अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर भारत के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है।

गुलाबी नगरी में ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में होंगे शामिल, राजस्थान-जयपुर में मोदी से पहले पहुंचे राहुल गांधी

जयपुर. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में शामिल होने आए हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को जयपुर पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेश समिट का उद्घाटन करने जयपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि राहुल यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में शामिल होने आए हैं। राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने उनका भव्य स्वागत किया। अशोक गहलोत ने उन्हें सूत की माला पहनाई और पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया। राहुल गांधी का यह 17 दिनों में दूसरा जयपुर दौरा है। इससे पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आए थे। ‘नेतृत्व संगम’ ट्रेनिंग कैंप कांग्रेस का ‘नेतृत्व संगम’ ट्रेनिंग कैंप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इस कैंप का उद्देश्य पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नेताओं को पार्टी की विचारधारा और रणनीतियों से परिचित कराना है। राहुल गांधी इस कैंप में महत्वपूर्ण सत्रों का हिस्सा बनेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद शामिल होगा। कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, जिसमें कांग्रेस के आगामी चुनावी एजेंडे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा- कृषकों को विद्युत के लिए आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्देश्‍य से सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा

भोपाल रीजनल इण्डस्ट्रियल कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगले 5 साल में राज्‍य सरकार का बजट दोगुना करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उद्यमियों को प्रोत्‍साहित करने के साथ-साथ हमारी व्‍यवस्‍थाओं के बलबूते पर आईटी, टूरिज्‍म, खनन, उर्जा सहित सभी सेक्‍टर में गतिविधियों के विस्‍तार की हर संभव कोशिश होगी। कृषकों को विद्युत के लिए आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्देश्‍य से सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। प्रदेश में 52 निजी विश्‍वविद्यालय संचालित हैं। इस प्रकार सभी क्षेत्रों को समन्‍वित प्रयास से हमारा लक्ष्य है कि मध्‍यप्रदेश देश का श्रेष्‍ठतम राज्‍य बने और देश-दुनिया से निवेशक तथा उद्योग समूह हमारे प्रदेश में आकर अपनी गतिविधियों को विस्‍तार दे। इससे प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिलेगी। विकास के लक्ष्‍य को लेकर चल रहे हैं सीएम ने कहा- यह कॉन्‍क्‍लेव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए राज्‍य शासन की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। हम प्रदेश के संतुलित और सामान्‍य विकास के लक्ष्‍य को लेकर चल रहे हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश में संभाग स्तर पर इंडस्‍ट्रीयल कॉन्‍क्‍लेव का क्रम आरंभ किया गया। औद्योगिक विकास के इन क्षेत्रीय समागमों में मुख्‍यमंत्री, मुख्‍य सचिव सहित राज्‍य शासन के प्रमुख अधिकारियों की सहभागिता हमारी प्रतिबद्धता, पार‍दर्शिता और जो कहा उसे तय समय-सीमा में कर दिखाने की भावना का परिचायक है। क्षेत्रीय कॉन्‍क्‍लेव के माध्‍यम से औद्योगिक विकास की प्रक्रिया में प्रदेश के जन-जन को शामिल किया जा रहा है। उद्योग समूह और निवेशक भारत तथा मध्‍यप्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी होनें के लिए आमंत्रित हैं। कॉन्क्लेव की थीम नए क्षितिज-नई संभावनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘नए क्षितिज-नई संभावनाएं’ थीम पर आयोजित नर्मदापुरम में 6वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्‍क्‍लेव का दीप प्रज्‍ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेश की 82 औद्योगिक ईकाइयों का किया गया भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम की इंडस्‍ट्रीयल कॉन्‍क्‍लेव में सभी सेक्‍टर मिला कर 31 हजार 800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुए है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत 1200 से अधिक इकाइयों को प्रोत्‍साहन स्‍वरूप 367 करोड़ रूपए की वित्‍तीय सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्‍थल से प्रदेश की 82 इकाइयों का वर्चुअली भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। कुल 2585 करोड़ रुपए निवेश की इन इकाइयों से लगभग 5800 व्‍याक्तियों को रोजगार प्राप्‍त होगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 98 इकाइयों को 163 एकड भूमि के लिए आशय पत्र/आवंटन आदेश जारी किये। कुल 911 करोड़ के निवेश से लगने वाली इन इकाइयों से 4 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आद्योगिक क्षेत्र माना (बुधनी) में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिती में देश की असीम पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए मध्‍यप्रदेश पर्यटन विभाग और फिक्‍की के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ। क्षेत्रीय कॉन्‍क्‍लेव से प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के जीवन स्‍तर में आएगा बदलाव मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं के जीवन स्‍तर में बदलाव की दिशा में रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव महत्‍वपूर्ण कदम है। आज हुए कॉन्‍क्‍लेव में कई औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण संपन्‍न हुए।नर्मदापुरम में हुए इस आयोजन से संपूर्ण प्रदेश जुड़ा, एमएसएमई के लिए उद्यमियों के खातों में सहायता राशि जारी की गई, इसी प्रकार उद्योग समूहों को भी प्रोत्‍साहन प्रदान किये गये। यह इस बात का परिचायक है कि राज्‍य सरकार औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्‍साहन देने के लिए कृत-संकल्पित हैं।

20 साल बाद फिर शुरू हुए खनन पर जताया आक्रोश, राजस्थान-झुंझुनू में गुढ़ा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

झुंझुनू. जिले के कान्हा पहाड़ में लगभग 20 साल बाद फिर शुरू हुए खनन और ब्लास्टिंग के चलते आक्रोशित लोग ने इसे लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के साथ मिलकर बीते कुछ दिनों से धरने पर बैठे थे, जिसके चलते शनिवार को जिला प्रशासन ने खनन और ब्लास्टिंग को एक बार फिर बंद करवा दिया।खनन बंद करने के आदेश की खबरों के बाद कान्हा पड़ाडी के आसपास बसे लोगों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि यहां पिछले दिनों मैसर्स जवान रॉकमूवर्स ने तीन में से एक खनन पट्टे की स्वीकृति ले ली थी। इसके बाद 23 अगस्त से खनन कार्य शुरू कर दिया था, वहीं 25 नवंबर से भारी ब्लास्टिंग की जा रही थी, जिससे लोग परेशान थे। कान्हा पहाड़ पर खनन और ब्लास्टिंग का विरोध करने के लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और राजस्थान मदरसा बोर्ड के चैयरमेन एमडी चौपदार सहित शहर के अन्य स्थानीय नेताओं ने इसके विरोध में मोर्चा खोल रखा था। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां खनन कार्य सालों से बंद था। प्रशासन ने पैसों का खेला करके वापस लीज को चालू करवाया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां आबादी है, किसी सूरत में यहां खनन नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार का खनन और ब्लास्टिंग नहीं होने देंगे। गुढ़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पैसों के दम पर गलत रिपोर्ट भेजी गई जिसके आधार परमिशन ली गई, जो बर्दाश्त नहीं होगी और इस परमिशन को रद्द करना होगा। गुढ़ा शहर में आबादी इलाके के पास स्थित कान्हा पहाड़ी में लीजधारक को फिर से खनन-ब्लास्टिंग की अनुमति देने पर गुस्सा थे। धरने में शामिल स्थानीय निवासी खादिम तगाला ने बताया कि प्रशासन ने पहाड़ी के पास बसी आबादी का ध्यान नहीं रखा। हर रोज यहां ब्लास्टिंग होने हो रही है। जब ब्लास्टिंग होती है तो ऐसा लगता है कि शहर में भूकंप के झटके लग रहे हों। वहीं असलम मिर्जा ने आपबीती बताते हुए कहा कि हमारे मकान पहाड़ी से 300 मीटर की दूरी पर हैं। पूरी रात खनन का काम होने से मशीनों की आवाज होती है, जिसके कारण लोगों रात को सोना भी मुश्किल हो गया था। लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग के चलते लगातार उड़ती धूल-मिट्टी से सांस की तकलीफें बढ़ने लगी थीं। बहरहाल प्रशासन ने इस ब्लास्टिंग पर रोक लगा दी है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

दिल्ली में 20 सिटिंग विधायकों के कट सकते हैं टिकट, सत्ता विरोधी लहर से निपटने को केजरीवाल का प्लान

नई दिल्ली दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर और लोगों के गुस्से को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) एक तिहाई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें वो विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। मगर 2025 की चुनावी दौड़ से इन्हें बाहर किया जा सकता है। यह जानकारी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने दी है। 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल नेताओं ने बताया कि 20 से अधिक विधायकों को टिकट न देने का फैसला जमीनी सर्वे और विधायकों के विभिन्न मानदंडों जैसे कि संबंधित क्षेत्रों में किए गए विकास कार्य, लोकप्रियता, पहुंच और सत्ता विरोधी भावना के आधार पर किया गया है। पार्टी ने पिछले महीने जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची से तीन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया। विधायक से जनता नाराज एक नेता ने कहा, ‘सर्वे और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर टिकटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विधायक काफी लोकप्रिय बने हुए हैं, वहीं कई विधायकों के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वे अरविंद केजरीवाल से संतुष्ट हैं। हमारे अनुमान के मुताबिक, करीब 20 विधायकों को हटाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।’ फरवरी 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जबकि आठ सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी। आप के चार नेताओं, जिनमें हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत शामिल हैं, ने या तो इस्तीफा दे दिया या उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे विधानसभा में पार्टी की ताकत घटकर 58 रह गई। सत्तारूढ़ पार्टी अब चुनावों के लिए कमर कस रही है और इस उम्मीद में है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों से ऊपर उठ जाएगी, जिसके कारण पिछले कुछ सालों में आप में कई बदलाव हुए हैं। एक नेता ने स्वीकार किया कि लोगों में ‘काम न करने वाले कई विधायकों’ के खिलाफ भी गुस्सा पनप रहा है।

दिल्ली आप पार्टी में बगावत की आवाज बुलंद, हाथ में इस्तीफा लेकर पूरी टीम ने ही कर दिया ऐलान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) बड़े बैमाने पर विधायकों के टिकट काटने जा रही है। तिमारपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय का भी टिकट कट गया है। दिलीप पांडेय ने भले ही पार्टी में कुछ और काम करने के लिए अपनी सहमति जाहिर की है, लेकिन उनके समर्थक बगावत की आवाज बुलंद करने लगे हैं। तिमारपुर में ‘आप’ की पूरी विंग ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस्तीफा देते हुए नए संभावित उम्मीदवार के लिए काम नहीं करने की घोषणा की है। एक वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता रोती हुई भी दिख रही है। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि तीन दर्जन से अधिक लोग एक साथ अपने हाथों में कथित तौर पर इस्तीफा लेकर खड़े हैं और वह पार्टी के फैसले से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह भी कह रहे हैं कि वह अपनी सदस्यता नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘हम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, तिमारपुर विधानसभा, हम सारे लोग अपनी पार्टी की सदस्यता से नहीं, अपने पद से इस्तीफा देते हैं। अभी जिसे पार्टी ने टिकट दिया है, जिसके खिलाफ हम तीन चुनाव लड़ चुके हैं, हम उसे यहां से चुनाव नहीं लड़ा सकते। हम इससे सहमत नहीं। हमारे दिलीप पांडेय जी का टिकट क्यों काटा, इसकी वजह भी बताई जाए। जब तक इसका फैसला नहीं होता, हम में से कोई काम नहीं करेगा।’ हालांकि, कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाते दिख रहे हैं। इस्तीफा देने वाले कई पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी किया है और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य बड़े नेताओं को टैग किया है। सभी ने पहले एक साथ बैठक की और इसमें पार्टी के फैसले पर दुख जाहिर किया। दिलीप पांडेय के कुछ समर्थक पदाधिकारी रोने भी लगे। तिमारपुर से पार्टी को सोशल मीडिया इंचार्ज सुंदर मल्होत्रा ने एक्स पर जो इस्तीफा शेयर किया है उसमें कहा है कि वह ऐसे व्यक्ति के लिए नहीं लड़ सकते हैं तो टिकट खरीदने के लिए कुख्यात है और जिसे तीन बार हराया जा चुका है। शुक्रवार को एक तरफ दिलीप पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू शामिल हुए। तिमारपुर से दो बार विधायक रह चुके बिट्टू के ‘आप’ में शामिल होने के बाद उन्हें यहां से टिकट मिलना पक्का माना जा रहा है। इसी को देखते हुए ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने विरोध जाहिर किया है। दिलीप पांडेय की ओर से उनके समर्थकों की नाराजगी पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए दिलीप पांडेय ने लिखा था, ‘राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का. तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मज़बूत करे, ऐसी कामना है।’

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो लोगों की मौत

भिलाई दुर्ग जिले के भिलाई में रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं. जहां सेंट्रल एवेन्यू में शनिवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई हैं. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ को ठोकर मारने के बाद झाड़ियों में पलट गई. इस दौरान कार में चार लोग सवार थें. हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी के सेक्टर 9 अस्पताल भर्ती कराया गया हैं. मामला भट्टी पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू के सेक्टर 1 में एसबीआई चौक के सामने कार हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मुर्गा चौक से सेक्टर 9 की ओर जा रही थी. इस बीच कार अनियंत्रित होकर पेड़ को ठोकर मारने के बाद झाड़ियों में पलट गई. जिसमें ई पॉकेट मरोदा सेक्टर निवासी लुकेंद्र उईके की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मरोदा सेक्टर निवासी दीपिका कौर ने अस्पताल लेकर जाने के दौरान दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एडिलेड के चक्रव्यूह को भेद नहीं पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का है यहां पिंक बॉल से एकछत्र राज

एडिलेड पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड वाले चक्रव्यूह को तोड़ देगी। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। पिंक बॉल से इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को अभी तक एक भी टेस्ट मैच में हार नहीं मिली है। लगातार आठवीं जीत पिंक बॉल टेस्ट मैच में एडिलेड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की है। एक से एक बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया की टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में यहां हासिल कर चुकी है। भारत को भी 10 विकेट से एक शर्मनाक हार एडिलेड के मैदान पर झेलनी पड़ी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी मेजबानों ने बराबरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया का ट्रैक रिकॉर्ड पिंक बॉल से तो वैसे ही खतरनाक है, अगर बात सिर्फ एडिलेड ओवल की करें तो ये सौ फीसदी है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले 13 पिंक बॉल टेस्ट मैचों में से 12 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। वहीं, एडिलेड में पिंक बॉल से ऑस्ट्रेलिया की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 8 में से 8 मैच जीते हैं। इनमें से एक डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी के अंतर से जीता है, जबकि 3 मैच 100 रनों के ज्यादा के अंतर से जीते हैं, जबकि 3 मैच सात विकेट से ज्यादा के अंतर से जीते हैं। एक मैच कम मार्जिन से जीता है। इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया का पिंक बॉल से एकछत्र राज है। वहीं, टीम इंडिया अब तक चार टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेली है, जिनमें से दो ही मुकाबले अपनी सरजमीं पर टीम जीत पाई है। दो मुकाबले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर गंवाए हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि पिंक बॉल भारतीय टीम को रास नहीं आ रही। खासकर ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में। पिछली बार टीम पिंक बॉल टेस्ट में महज 36 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि, वह सीरीज भारत ने जीती थी, क्या इस बार भी ऐसा होगा, ये देखने वाली बात होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live