LATEST NEWS

फूलबगड़ी पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया

सुकमा सुकमा| जिले के फूलबगड़ी पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल से 5 किलो वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, बरामद की हैं। दोनों ने अपना नाम माड़वी मंगा और माड़वी भीमा बताया। दोनों को फुलबगड़ी थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर 7 दिसंबर को थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी व आस-पास क्षेत्र रवाना की थी। इस दौरान बड़ेसट्टी बुरदापारा, करकापारा के बीच नाले के पास के जंगल में 2 संदिग्ध व्यक्ति जवानों को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक को प्लांट करने की तैयारी में थे।  

संसद में सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य हंगामा करने लगे हंगामा बढ़ने पर कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हुई

नई दिल्ली संसद का उच्च सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में मंगलवार को हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका और सभापति ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह भी इसी कारण से कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में स्थगित कर दी गई थी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य हंगामा करने लगे। शोर शराबे में कुछ भी सुना नहीं जा रहा था। इस बीच सदन के नेता जे पी नड्डा ने कहा कि मीडिया में देश के एक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता और जार्ज सोरेस को लेकर रिपोर्ट आई है। साठगांठ को लेकर मीडिया में आ रही रिपोर्टों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया जा रहा है। इसी बीच हंगामा बढ़ने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह में विधायी कामकाज शुरू होते ही सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के कुछ सदस्यों के शोर शराबे के कारण सभापति को सदन की कार्यवाही कुछ ही मिनटों बाद 12:00 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके कारण इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन कोई कामकाज नहीं हो सका।  

जयराम रमेश ने कहा- विपक्ष के सांसदों को सदन में बोलने का नहीं मिलता है मौका, इसलिए लाए अविश्वास प्रस्ताव

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष ने पेश किया है। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों के हस्ताक्षर वाले इस प्रस्ताव को राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी को सौंप दिया गया है। इस प्रस्ताव को ममता बनर्जी की टीएमसी का भी समर्थन मिल गया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह कठिन फैसला है, लेकिन मजबूरी में हमें ऐसा करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों को तो सदन में बोलने का भी मौका नहीं दिया जाता। उनका माइक तक बंद कर दिया जाता है। यह पक्षपात की स्थिति है और इसलिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है। जयराम रमेश ने लिखा, ‘विपक्षी INDI अलायंस से जुड़े सभी दलों के पास राज्यसभा के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। वह राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन पक्षपात के साथ कर रहे थे। INDI अलायंस के दलों के लिए यह एक कठिन फैसला है, लेकिन संसदीय लोकतंत्र के हित में है। इसलिए हमें ऐसा कदम उठाना पड़ा है। अविश्वास प्रस्ताव को हमने राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी को सौंप दिया है।’ हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव में विपक्षी दलों के किसी भी नेता सदन के हस्ताक्षर नहीं हैं। यहां तक कि सोनिया गांधी के साइन भी इस प्रस्ताव में नहीं हैं। कहा जा रहा है कि कुल 60 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा सामंजस्य और आपसी सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सामंजस्य और आपसी सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपोलो सेज हॉस्पिटल परिसर में “ओरल कैंसर डिटेक्शन और डेंटल ट्रीटमेंट वैन” सेवा का शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जो मुंह के कैंसर की शीघ्र पहचान और संपूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। इस पहल को डेनेशिया ग्रुप और रोटरी क्लब के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, यह वैन विशेष रूप से उन नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित है जो आर्थिक अथवा भौगोलिक कारणों से चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इस वैन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और भोपाल के आस-पास के जिलों कर कैंसर एवं दंत रोगों की पहचान और उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डेनेशिया ग्रुप और रोटरी क्लब के सहयोग की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन में सामूहिक प्रयासों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि इस वैन के संचालन से न केवल ओरल कैंसर की शीघ्र पहचान और उपचार होगा, बल्कि दंत चिकित्सा सेवाओं से भी हजारों नागरिक लाभान्वित होंगे। यह पहल समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह वैन लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपोलो सेज हॉस्पिटल की सुविधाओं का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि वैन में उन्नत तकनीक से लैस ओरल कैंसर डिटेक्शन सिस्टम है, जो कुछ ही मिनटों में कैंसर की पहचान कर सकता है। इसके अतिरिक्त, वैन में एक आधुनिक डेंटल चेयर और अन्य चिकित्सा उपकरण हैं, जो जटिल से जटिल दंत समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। वैन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बिजली न होने की स्थिति में भी पेट्रोल जनरेटर की सहायता से निर्बाध रूप से कार्य करती है। यह वैन न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि प्रदेश के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। सेज ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल, डेनेशिया ग्रुप के चेयरमैन पी के त्रिपाठी सहित रोटरी क्लब के प्रतिनिधि, चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।  

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, राजस्थान-बीकानेर में घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर बाइक सवार फरार

बीकानेर. जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कॉलोनी में एक बाइक सवार ने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी करके फरार हो गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े हुई इस घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है। मकान मालिक के अनुसार घटना के वक्त घर में मौजूद महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. वह उसकी बाइक के पीछे भी दौड़ी, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया। इस घटना की शिकायत जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना समाज में मौजूद विकृत मानसिकता को उजागर करती है। महिलाओं के कपड़ों की चोरी जैसी घटनाएं न केवल असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, बल्कि यह भी सवाल उठाती हैं कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

ममता को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए, कौन संभालेगा INDIA की कमान?, चर्चा के लिए पार्टी तैयार

नई दिल्ली शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी इस बात पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं। राउत राष्ट्रीय जनता दल (राजग) प्रमुख लालू प्रसाद की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वर्तमान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के अध्यक्ष हैं। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि खरगे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी पार्टी के बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और ‘INDIA’ गठबंधन सहयोगियों में उसके सांसदों की संख्या सबसे अधिक है। राउत ने कहा, ‘फिर भी, अगर ‘INDIA’ गठबंधन को दोबारा मजबूत करना है, तो हर कोई नेतृत्व (संबंधित मुद्दों) पर चर्चा करना चाहता है, (ऐसा नेतृत्व) जो गठबंधन को समय दे सकता है….(चाहे वह) ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, लालू प्रसाद, शरद पवार या अखिलेश यादव हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि बीजद प्रमुख नवीन पटनायक भी ‘INDIA’ में शामिल हो सकते हैं, जिनकी पार्टी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। शिवसेना (UBT) नेता ने कहा, ‘हम इस मुद्दे पर एक-दूसरे से बात कर रहे हैं।’ इस सप्ताह की शुरुआत में, बनर्जी ने भाजपा विरोधी गठबंधन की कमान संभालने की अपनी मंशा व्यक्त की थी। लालू प्रसाद यादव ने किया ममता बनर्जी का समर्थन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें भाजपा विरोधी इस गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। लालू ने कहा, ‘ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’ जब पत्रकारों ने ममता के दावों पर कांग्रेस की आपत्ति के बारे में पूछा, तो लालू ने कहा, ‘कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रायपुर मौसम में एक बार फिर परिवर्तन का दौर शुरू हो रहा है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं का आना शुरू होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी मंगलवार से शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, नम हवाओं का आगमन अब कम हो गया है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। इसकी वजह से अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, गिरावट का दौर उत्तर की ओर से शुरू होगा। इसके बाद ठंडी हवाओं का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ में, जबकि अंत में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। यानी कि अगले दो से तीन दिनों में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी। सुबह के समय में कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसी बीच सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसमें रायगढ़ के मुकड़ेगा में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। अब यह बन रहा है सिस्टम उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार अगले चार दिनों तक गिरावट रहने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट संभावित है। वहीं, सरगुजा संभाग में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट संभावित है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर में लगभग हर वर्ष हल्की गर्मी देखने को मिलती है। मगर, इसके बाद ठंडी हवाओं का आगमन तेज होता है। वहीं, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग सभी केंद्रों में सामान्य औसत से ज्यादा है। यह दुर्ग में 3.5 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री, बिलासपुर में 1.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.7 डिग्री, रायपुर में 1.4 डिग्री और जगदलपुर में सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। न्यूनतम तापमान उतार-चढ़ाव भरा : इसके अलावा न्यूनतम तापमान उतार चढ़ाव भरा है। यह रायपुर में सर्वाधिक 5.9 डिग्री, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री, बिलासपुर में 2.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है। वहीं, दुर्ग में यह 1.6 डिग्री और जगदलपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम है।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, राजस्थान-केकड़ी में दो मासूमों के पिता ने लगाई फांसी

केकड़ी. शहर के काजीपुरा निवासी भागचन्द खींची (32) पुत्र रामेश्वर खींची ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता सोमवार सुबह चला। परिजनों के अनुसार भागचन्द जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उन्होंने ऊपर कमरे में जाकर देखा जहां युवक का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रात को खाना खाने के बाद युवक ऊपर के कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता दिव्यांगजन हैं तथा मृतक के एक भाई की कुछ सालों पहले हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के दो बच्चे हैं।

प्रेग्नेंट बहन और बच्चे सो नहीं पा रहे हैं, शोर मचाना बंद करो, अपराधियों ने युवक का रेत कर की हत्या

भोपाल अयोध्या नगर एक्सटेंशन के 84 एकड़ बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज चौरे को शराब पीकर हंगामा करने वाले अपराधियों को रोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बदमाश शराब पीकर अश्लील गाने स्पीकर लगाकर बजा रहे थे और गंदी-गंदी गालियां देकर शोर मचा रहे थे। इन आवाजों को सुनकर उसकी गर्भवती बहन और बच्चों की नींद टूट गई तो वह बच्चे और बहन को साथ लेकर उन्हें रोकने पहुंचा था। वहां पर बदमाशों ने उसे पकड़कर चाकू से उसका गला रेत दिया, वह खून में लथपथ जैसे तैसे घर पहुंचा और मां की गोद में जाकर लेट गया। मां, बहन और बच्चे यह देखकर रोने लगे और थोड़ी ही देर में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसे अगले दिन अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सुबह विदिशा जिले के ग्यारसपुर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वह अपने घर सागर भागने की फिराक में था, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार किया।   बहन के सामने गला रेता, 50 मीटर दूर तक गिरता रहा खून मनोज चौरे सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था और निजी काम करता था। सात में से चार भाई यहां अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसके मम्मी-पापा के साथ दो बहनें रहती हैं। मनोज के घर के ठीक पीछे बनी झुग्गी में प्रदीप पिछले छह महीने से किराए पर रहता था। करीब दस दिन पहले यहां प्रहलाद और राजू कुशवाहा भी रहने आए थे। ये तीनों सागर जिले के रहने वाले हैं। रविवार रात को काम से लौटने के बाद मनोज सो रहा था, लेकिन देर रात तीनों ने मोबाइल से स्पीकर कनेक्ट कर तेज आवाज में गाना बजाना और नाचना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ बजे रात तक हुड़दंग चलता रहा तो मनोज और उसकी नौ माह की गर्भवती बहन उन्हें रोकने के लिए पहुंची तो पांच मिनट तक वहां बहस हुई। इसके बाद नशे में राजू और प्रदीप ने मनोज को पकड़ लिया। बहन कुछ समझ पाती इससे पहले ही प्रहलाद कुशवाहा ने छुरी उठाकर उसके गले पर चला दी। इससे उसके गले से खून की धार निकलने लगी। मनोज करीब 50 मीटर दूर मम्मी-पापा के घर पहुंचा तो पूरे रास्ते में खून ही खून पड़ा था। बहन ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो घर के सभी लोग इकट्ठे हो गए। मनोज मां की गोद में जा बैठा और पांच मिनट के अंदर उसकी जान चली गई। पुलिस को सूचना दी तो वे पंचनामा बनवाने उसे अस्पताल ले गए थे।   मनोज के घर में दो दिसंबर को दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। सोमवार को उसकी छठी मनाई जानी थी। मनोज आर्थिक रूप से परेशान था, इसके बाद भी उसने कार्यक्रम के लिए रुपयों की व्यवस्था की थी। मनोज के पिता विश्वनाथ चौरे ने बताया कि रविवार को छठी मनाई जानी थी, लेकिन उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं थी तो सोमवार को कार्यक्रम रखा था। इसके लिए बैतूल से रिश्तेदारों को बुलाया था, लेकिन जिन्हें मनोज के बेटे की छठी मनानी थी, वे अब मनोज का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

सरकारीनौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 13 लाख रुपये नगद, एक कार और पासबुक जब्त, चार गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के बेरोजगारों को जेल प्रहरी और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपित को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये, एक कार और बैंक पासबुक जब्त किया गया है। आरोपियों के कुछ साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में रहने वाला कपिल गोस्वामी उर्फ कपिलेश्वर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ रहा है। इनकी हुई गिरफ्तारी     कपिल गोस्वामी उर्फ कपिलेश्वर, निवासी अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा l     मीडियाकर्मी गुरुशंकर दिव्य निवासी सक्ती l     राजेंद्र पलांगे, निवासी जैजेपुर जिला सक्ती l     पुरुषोत्तम तिवारी निवासी उसलापुर बिलासपुर l     फरार आरोपित- सरपंच पति ईश्वर चौहान। अलग-अलग जिलों में सक्रिय है गैंग उसका पूरा गिरोह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सक्रिय है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं का भरोसा जीतने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाया था। प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि बलौदाबाजार, कबीरधाम और अन्य जिलों में नौकरी लगवाने के नाम पर गिरोह के लोगों ने सक्ती जिले के भातमाहुल निवासी गोविंद चंद्रा, पचपेड़ी क्षेत्र के ध्रुवाकारी निवासी नंद कुमार शांडिल्य, ध्रुवाकारी निवासी नितीश कुमार भारद्वाज और पामगढ़ निवासी संजीत टंडन से लाखों रुपये की ठगी की। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित कपिल गोस्वामी और उसके पत्रकार साथी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, कार, फर्जी दस्तावेज और फर्जी सील जब्त किया है। आरोपियों के कुछ साथी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। उनके पकड़े जाने के बाद और रकम जब्त होने की बात कही जा रही है। पहले भी जा चुका है जेल मुख्य आरोपी पुलिस की पूछताछ में पता चला है मुख्य आरोपित कपिल गोस्वामी शातिर किस्म का व्यक्ति है। वह पहले भी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नेटवर्क फैलाते हुए गिरोह में कई लोगों को शामिल कर लिया। मामले में कई आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। किसी ने पत्नी के जेवर बेचे, किसी ने मां के गहने रखे गिरवी पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि नौकरी की चाह में युवकों ने जान-पहचान के लोगों से रुपये उधार लिए। इसके साथ ही किसी ने अपनी पत्नी के जेवर बेच दिए। किसी ने अपनी मां के गहनों को गिरवी रख दिया। किसानों ने अपने घर के बच्चे का भविष्य देखते हुए साल भर की मेहनत से उगाई फसल बेचकर नौकरी के लिए रुपये दिए। पीड़ितों की शिकायत पर चार अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपित कपिल गोस्वामी अपने साथी सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चौहान, सक्ती निवासी मीडियाकर्मी गुरु दिव्यशंकर, राजेश पलांगे के साथ मिलकर शासकीय नौकरी की तैयारी करने वालों की पहचान करते थे। तड़क-भड़क देखकर झांसे में आते थे युवक इसके बाद उनसे किसी के माध्यम से संपर्क कर सरकारी नौकरी लगाने का प्रलोभन देते थे। सरपंच प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और उसके साथी कपिल गोस्वामी को ऊंची पहुंच का व्यक्ति बताते थे। इधर कपिल गोस्वामी खुद इनोवा में चलता था। वह अपने साथ बॉडीगार्ड भी लेकर चलता था। उसके इस तड़क-भड़क को देखकर बेरोजगार युवक झांसे में आ जाते थे। इसका फायदा उठाकर युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रुपये ऐंठ लेते थे। जब नौकरी ज्वाइन करने की बात आती तो उन्हें अलग-अलग बहानों से घुमाया जाता था। एक आरोपित खुद हुआ था ठगी का शिकार सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले में शामिल आरोपी जैजैपुर सक्ती निवासी राजेंद्र फलांगे ने पहले मुख्य आरोपित कपिल गोस्वामी को पांच लाख रुपये वन विभाग में नौकरी लगवाने के लिए दिया था। पर उसकी नौकरी नहीं लग सकी। उसने कपिल गोस्वामी से पैसे वापस मांगे। उसने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। कपिल ने राजेंद्र को कहा कि तू भी हमारे सिंडिकेट से जुड़ जा और नौकरी के लिए बेरोजगार युवकों को लेकर आ। इस तरह से तेरे रुपए भी वसूल हो जाएंगे। इसके अलावा तू और भी पैसे कमा लेगा। झांसे में आकर राजेंद्र भी उनके गिरोह से जुड़ गया और ठगी को अंजाम देने लगा।  

भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ, निफ्टी 24,600 के ऊपर

मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी के ऑटो, फार्मा, मीडिया, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर बिकवाली में रहे। वहीं, रियल्टी सेक्टर में जोरदार खरीदारी दर्ज हुई। सेंसेक्स 1.59 अंक की मार्जिनल तेजी के साथ 81,510.05 पर बंद हुआ और निफ्टी 8.95 अंक या 0.04 प्रतिशत की मार्जिनल गिरावट के साथ 24,610.05 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजार में सपाट रुख रहा, निचले स्तरों से वापसी ने गिरावट पर खरीदारी की रणनीति का संकेत दिया। वहीं, चीन की अतिरिक्त प्रोत्साहन योजनाओं ने एशियाई बाजार की धारणा को बढ़ावा नहीं दिया। व्यापक बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया और मिड और स्मॉल कैप के नेतृत्व में अपने सकारात्मक रुझान को बनाए रखा। जानकारों ने आगे कहा, “अमेरिकी आईटी खर्च में सुधार उम्मीद में आईटी सूचकांक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका और भारत से आने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़े संभावित भविष्य की दरों में कटौती की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।” निफ्टी बैंक 169.95 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ने के बाद 53,577.70 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 136.65 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,135.40 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 54.60 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,583.20 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे ने कहा, “निफ्टी ने एक और सुस्त कारोबारी सत्र का अनुभव किया, जो 24,500 से 24,650 की सीमा के भीतर सीमित रहा। जब तक सूचकांक इस सीमा से आगे निर्णायक कदम नहीं उठाता, तब तक निकट भविष्य में धारणा के एकतरफा बने रहने की संभावना है। 24,470 से नीचे टूटने पर 200 से 250 अंकों का सुधार हो सकता है, जबकि रेसिस्टेंस 24,700 से 24,750 पर देखा जा सकता है।” बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,034 शेयर हरे और 1,925 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, टाइटन, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, एक्सिस बैंक, मारुति, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यों से कराया अवगत

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसम्बर 2024 से 2 महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ कर रही है। पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होगा। यह प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित रहेगा। दूसरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकास के प्रमुख 4 स्तंभ युवा, नारी, किसान और गरीब के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए चिन्हित योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। अभियान में आमजन से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा।  

केजरीवाली और शरद पवार के बीच होगी बैठक, दिल्ली चुनाव पर भी चर्चा संभव, ममता को दी जाए इंडिया गठबंधन की कमान?

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाली और शरद पवार के बीच बैठक होगी। मंगलवार शाम को होने वाली इस बैठक में ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक की कमान सौंपे जाने को चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या रोल रहेगा, इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। आज शाम को अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच बैठक होने वाली है। इंडिया गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को कमान सौंपी जाए इसे लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन का क्यों रोल रहेगा इसपर भी चर्चा हो सकती है। इंडिया गठबंधन के नेता आप के समर्थन में रैली करेंगे या नहीं इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। कई और मुद्दों पर भी दोनों नेता बात कर सकते हैं। लालू यादव ने किया समर्थन दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान पर कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें भाजपा विरोधी इस गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। लालू ने पत्रकारों से कहा, ‘ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’ जब पत्रकारों ने ममता के दावों पर कांग्रेस की आपत्ति के बारे में पूछा, तो लालू ने कहा, ‘कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’

‘सिन्धी भाषा हमारी पहचान, इसे संरक्षित रखना जिम्मेदारी है’, राजस्थान-भीलवाड़ा में संत मायाराम ने किया नोट बुक का विमोचन

भीलवाड़ा. हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के उत्थान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद द्वारा प्रकाशित विशेष नोट बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित संत और गणमान्य लोगों ने सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में संत मायाराम जी, भारतीय सिन्धु सभा के कोटा संभाग प्रभारी जय चंचलानी और भीलवाड़ा संभाग प्रभारी वीरुमल पुरसानी ने संयुक्त रूप से नोट बुक का विमोचन किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सिन्धी भाषा और संस्कृति के उत्थान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सभा के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुलाबानी ने जानकारी दी कि यह नोट बुक राजस्थान में संचालित सिन्धी भाषा अधिगम केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सिन्धी भाषा के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसे सीखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में अखिलेश व्यास, मोहनलाल शर्मा, रोमा नोतानी, अनीता चंचलानी, डॉ. रूपा पारीक, उमा वैष्णव, और निशि डोड़वानी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे सिन्धी भाषा के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद का यह कदम आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का माध्यम है। कार्यक्रम में अधिगम केंद्रों की संख्या बढ़ाने, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, और पाठ्य सामग्री को और अधिक आकर्षक बनाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में  संत मायाराम जी ने कहा कि भाषा हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए आगे आएं।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो, उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली बांग्लादेश के उच्चायोग के बाहर दिल्ली में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जुटे हैं। इन लोगों ने डिमांड की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को तुरंत रोका जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ऐक्शन हो। यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हो रहा है। इसमें सैकड़ों लोग जुटे हैं, जो विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों ने हिंदुओं की हत्या बंद करो-बंद करो और इस्कॉन के संतों को रिहा करो जैसे नारे लगाए। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ हाय-हाय के भी नारे लगाए गए। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र तमाम मामलों पर बात करता है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर कुछ नहीं कहता। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्थाएं भी हिंदुओं पर भीषण अत्याचार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहीं। आंदोलन में शामिल लोग किसी एक संगठन के आह्वान पर नहीं जुटे बल्कि अलग-अलग हिंदू संस्थाओं की ओर से आए थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिविल सोसायटी के लोग भी शामिल हैं। इससे पहले मुंबई में भी बांग्लादेश के कौंसुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था और हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार पर ऐक्शन की मांग की गई थी। यही नहीं रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में जिला स्तर पर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर प्रदर्शन हुए थे। बता दें कि सोमवार को ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के दौरान भारत की ओर से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रोके जाने की मांग भी की गई थी। इस पर विदेश मामलों के एक्सपर्ट रॉबिंदर सचदेव ने कहा कि अब हमें कुछ वक्त इंतजार करन चाहिए कि बांग्लादेश कुछ ऐक्शन ले। यदि अब भी वह कोई कदम नहीं उठाता है तो यह साफ संकेत होगा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते नहीं चाहता।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online