LATEST NEWS

मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है विश्व मानव अधिकार दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानव अधिकार दिवस के असवर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, स्वाभिमान और समानता के साथ मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जन सामान्य को जागरूक करता है। संविधान ने जन-जन को प्रगति के अवसर प्रदान करने और उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान दें। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।  

18 घंटे से लड़ रहा मौत से जंग, राजस्थान-दौसा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम आर्यन

दौसा. 5 साल का छोटा सा आर्यन इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है, 150 फीट गहराई में आर्यन जिस तरह डरा सहमा बैठा है, उसका अंदाजा आप लगा सकते होंगे की कैसे घुटन भरी छोटी सी जगह में वह हिम्मत दिखा रहा है और सांसे ले रहा है। परिजनों को पल पल भारी हो रहा है वो पूछ रहे हैं हमारा बच्चा कब बाहर आएगा। बच्चे पर लगातार रखी जा रही है नजर जिला परिषद के सीओ नरेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि कल दोपहर बाद बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सीओ का कहना है कि बच्चे पर कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही है। सीओ का कहना है कि रेस्क्यू के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं लेकिन बच्चा बीच में फंसा हुआ है और उसके नीचे पानी है, इसलिए रेस्क्यू टीमों ने बच्चे के नीचे जाल लगाया है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।  सीओ का कहना है कि एनडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुई हैं और बच्चे को जल्द से जल्द बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर हैं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जिले के कालीखाड़ गांव में चल रहे इस ऑपरेशन में जयपुर से एसडीआरएफ, अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीमों के साथ दूसरे एक्सपर्ट भी मौके पर हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में टीमों को दो सफलता हाथ लगी हैं। इनमें एक तो यह कि बच्चे की मूवमेंट कैमरे पर देख पाने में वे सफल रही हैं। दूसरा बच्चे ने रस्सी पकड़ने की भी कोशिश की है। एनडीआरएफ देसी जुगाड़ से भी बच्चे को निकालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार 5 साल का आर्यन अपनी मां के सामने ही घर से करीब 100 फीट दूर बोरवेल में गिर गया था। ये बोरवेल परिवार ने करीब 3 साल पहले खुदवाया था, लेकिन काम नहीं आ रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दौसा जिले के कालीखाड गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आर्यन नाम का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। तब से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीम समेत कई लोग बच्चे को बचाने में जुटे हैं। बोरवेल के पास एक गड्ढा भी खोदा जा रहा है। बच्चे को सीधे बोरवेल से निकालने की भी कोशिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए, इस उद्देश्य से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियाँ सहित 13000 से अधिक रेल गाडियाँ चलाई जाएंगी. इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.  महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है.  08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है.

तिरुनेलवेली से चेन्नई एगमोर जाने वाली वंदे भारत को मिल रहे बंपर यात्री, छोटी पड़ रही ट्रेन, बोगियों को दोगने करने की तैयारी

नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेनों को अपग्रेड करने का काम जारी है। खबरें हैं कि जल्द ही स्लीपर ट्रेन पटरियों पर उतरने वाली है। इसी बीच खबरें हैं कि तिरुनेलवेली से चेन्नई एगमोर जाने वाली वंदे भारत की डिमांड इस कदर है कि रेलवे अब बोगियों को दोगने करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मदुरई रेलवे मंडल ने 8 बोगियों वाली तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को 16 कार रैक में बदलने का प्रस्ताव दिया है। खबर है कि क्षेत्र में यात्रियों के बीच इस ट्रेन की खासी डिमांड है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिलहाल प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया है और हामी की उम्मीद की जा रही है। पीएम मोदी ने 24 सितंबर 2023 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। खास बात है कि यह दक्षिण तमिलनाडु के खाते में आई पहली वंदे भारत ट्रेन थी। इसके बाद 31 अगस्त 2024 को मदुरई-बेंगलुरु-मदुरई और नगरकोल-चेन्नई एगमोर-नगरकोल वंदे भारत की शुरुआत हुई थी। इनमें से सबसे ज्यादा यात्री तिरुनेलवेली वंदे भारत को मिल रहे हैं। अखबार के अनुसार, यात्री बताते हैं कि इस ट्रेन का समय बहुत अच्छा है। यह ट्रेन सुबह 6 बजे तिरुनेलवेली से चलती है और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर चेन्नई एगमोर स्टेशन पहुंचती है। सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर मदुरई और 9 बजकर 50 मिनट पर त्रिची पहुंचने के कारण यह और सुविधाजनक हो जाती है। लौटते समय ट्रेन चेन्नई एगमोर से 2 बजकर 50 मिनट पर चलती है और रात 10 बजकर 40 मिनट पर तिरुनेलवेली पहुंचती है। रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुनेलवेली जिला यात्री संघ ने भी एक प्रस्ताव पास कर कोच बढ़ाने की मांग की है। अखबार से बातचीत में मदुरई मंडल रेल प्रबंधक शरद श्रीवास्तव ने कहा है कि मंडल की तरफ से भी प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड

रक्षित केंद्र अनूपपुर में जनरल परेड का हुआ आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा किया गया  परेड का निरीक्षण पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है परेड पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर ने परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी अनूपपुर                      आज दिनांक 10/12/24 को पुलिस लाइन अनूपपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया , जिसमें समस्त थानों का पुलिस बल सम्मिलित हुआ, पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा परेड में आए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके हाल-चाल को जाना, पुलिस कॉलोनीयों की सफाई, पानी एवं शासकीय आवास में किसी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछा गया। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आवास संबंधी कुछ समस्याएं नोट  करवाई गई। जिसके जल्दी समाधान के निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।                 पुलिस फोर्स के वेलफेयर के लिए संचालित योजनाएं जैसे  स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारियों के लिए पेट्रोल भत्ता योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु बताया गया। किसी प्रकार की समस्या आने पर सीधे  मुझे सूचित करें, जिससे त्वरित समाधान निकाला जा सके।          परेड में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे सूबेदार विनोद दुबे उप निरीक्षक प्रवीण साहू उप निरीक्षक सुमित कौशिक  पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, एवं थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा।

‘कलाकारों का अपमान ठीक नहीं’, राजस्थान-जयपुर में कार्यक्रम के बीच से जाने वाले राजनेताओं से नाराज हुए सोनू

जयपुर. होटल रामबाग में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ इवेंट में मशहूर गायक सोनू निगम राजनेताओं के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कुछ राजनेताओं के बीच में उठकर चले जाने पर सोनू निगम ने नाराजगी जताई और इसे कलाकार और सरस्वती का अपमान बताया। सोनू निगम ने कहा कि यदि राजनेताओं को बीच कार्यक्रम में उठकर जाना होता है तो उन्हें कार्यक्रम में आना ही नहीं चाहिए। आप महान हो सकते हैं, आपके पास समय नहीं हो सकता लेकिन इस तरह कलाकार और सरस्वती का अपमान ठीक नहीं है। मुझे ऐसे शो नहीं करने चाहिए। अमेरिका से की तुलना सोनू निगम ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में कोई कार्यक्रम हो रहा हो और वहां के राष्ट्रपति उसमें शामिल हों, तो वे इस तरह बीच में उठकर नहीं जाएंगे। यदि उन्हें जाना होता है तो वे इशारे से अपनी बात बताकर निकलते हैं लेकिन हमारे देश में इस तरह का व्यवहार कलाकारों और कला का अपमान है। वीडियो में व्यक्त की नाराजगी सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें कई लोगों ने मैसेज भेजकर ऐसे आयोजनों में शामिल न होने की सलाह दी है, जहां राजनेता इस तरह का असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। गायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राजनेताओं से आग्रह किया कि वे कलाकारों और कला के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से पूछा किआखिर फ्री की रेवड़ी कब तक बांटी जाएगी? रोजगार के अवसर बनाने की जरूरत

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने  सरकारों की ओर से फ्री में दी जा रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठाया है. कोर्ट ने पूछा कि आखिर फ्री की रेवड़ी कब तक बांटी जाएगी? कोर्ट ने कहा कि कोविड महामारी के बाद से मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर बनाने की जरूरत है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने उस वक्त हैरानी जताई जब केंद्र ने अदालत को बताया कि 81 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त या सब्सिडी वाला राशन दिया जा रहा है. इसपर बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा, ‘इसका मतलब है कि केवल टैक्सपेयर्स ही बाकी हैं.’ एनजीओ की ओर से दायर एक मामले में पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि उन प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन  मिलना चाहिए जो “ई-श्रमिक” पोर्टल पर पंजीकृत हैं. इसपर बेंच ने कहा, ‘फ्रीबीज़ कब तक दिए जाएंगे? क्यों न हम इन प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर, रोजगार और क्षमता निर्माण पर काम करें?’ वकील भूषण ने कहा कि अदालत ने समय-समय पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड जारी किया जाए ताकि वे केंद्र द्वारा प्रदान किए गए मुफ्त राशन का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि हाल ही में दिए गए आदेश में यह कहा गया है कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, लेकिन वे “ई-श्रमिक” पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उन्हें केंद्र द्वारा मुफ्त राशन दिया जाएगा. कोर्ट ने क्या कहा… जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘यह समस्या है. जैसे ही हम राज्यों को आदेश देंगे कि वे सभी प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन दें, कोई भी यहां नहीं दिखाई देगा. वे भाग जाएंगे. राज्यों को यह पता है कि यह जिम्मेदारी केंद्र की है, इसीलिए वे राशन कार्ड जारी कर सकते हैं.’ भूषण ने कहा कि यदि 2021 की जनगणना की जाती, तो प्रवासी मजदूरों की संख्या में वृद्धि होती, क्योंकि केंद्र वर्तमान में 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर निर्भर है. इसपर बेंच ने कहा, “हम केंद्र और राज्यों के बीच मतभेद नहीं पैदा करें, क्योंकि ऐसा करने से स्थिति बहुत कठिन हो जाएगी.”  

हत्या की आशंका, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में मेटाडोर में लटका मिला शव

बलौदाबाजार. भाटापारा मंडी गेट के सामने मेटाडोर में एक व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस शव को सुबह-सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. ये शव मेटाडोर के चालक दरवाजे के ऊपर केबिन में लटका हुआ मिला है. राहगीरों की सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा किया जा रहा है. पुलिस प्रथम दृष्ट्या हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.

AIMIM ने दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से दिया टिकट

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) भी उतरेगी. मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है. ताहिर हुसैन की पत्नी शमा और बेटा शादाब आज (10 दिसंबर) असदुद्दीन ओवैसी से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान AIMIM नेता इम्तियाज जलील भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे. उनके परिवार के सदस्य और समर्थक आज मुझसे मिले और पार्टी में शामिल हुए.” जेल में बंद हैं ताहिर हुसैन बता दें ताहिर हुसैन फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी हैं. वह आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. हाल ही में ताहिर हुसैन को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली थी. अदालत ने दिल्ली दंगों के सिलसिले में ताहिर हुसैन के खिलाफ एक प्राथमिकी रद्द कर दी थी. यह एफआईआर 27 फरवरी 2020 को दर्ज की गई थी. यह एफआईआर इमारत की पहली मंजिल पर दंगा और उपद्रव के मामले में पीड़ितों की शिकायत पर कराई गई थी. दिल्ली विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं और आप तीसरी बार सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश कर रही है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी. AIMIM इतने सीटों लड़ सकती है चुनाव इस बीच चर्चा है कि AIMIM अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में मुस्लिम सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है. दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस भी आगामी चुानव के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है. 

लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के गवर्नर के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, 3 घायल, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सेफ

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास हुआ, जब काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में काफिले के कई स्टाफ सदस्य घायल हो गए हैं, जबकि राज्यपाल की गाड़ी सुरक्षित रही। राज्यपाल सुबह 8 बजे फ्लाइट संख्या 6ई146 से लखनऊ पहुंचे थे। आधे घंटे बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से राजभवन की ओर रवाना हुआ। शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास एक वाहन के ब्रेक लगाने से अन्य वाहन असंतुलित होकर भिड़ गए। दुर्घटना में काफिले की एम्बुलेंस भी हुई क्षतिग्रस्त दुर्घटना में काफिले की एम्बुलेंस भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक, इसमें मौजूद सरोजनीनगर के नर्सिंग अर्दली विभोर के हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि एक डॉक्टर के पैर में चोट लगी। सभी घायलों का इलाज सरोजनीनगर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। लग गया था लंबा जाम हादसे की वजह से शहीद पथ पर ट्रैफिक बाधित हो गया और लुलु मॉल, अहिमामऊ समेत आसपास के इलाकों में जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। पुलिस के अनुसार, हादसा काफिले के वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। सुशांत गोल्फ सिटी और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर जल्द ही जाम हटाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

देश में 994 संपत्तियों पर वक्फ का अवैध कब्ज़ा, केंद्र ने संसद में दी राज्यों सहित पूरी डिटेल

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में वक्फ संपत्तियों पर 994 अवैध कब्जों की जानकारी मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 734 संपत्तियां तमिलनाडु में हैं। यह जानकारी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। वक्फ अधिनियम के तहत देश में 872,352 स्थायी और 16,713 अस्थायी वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा अवैध कब्जे संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, 994 अवैध कब्जों में तमिलनाडु में 734, आंध्र प्रदेश में 152, पंजाब में 63, उत्तराखंड में 11 और जम्मू-कश्मीर में 10 संपत्तियां शामिल हैं। 2019 के बाद वक्फ बोर्ड को जमीन नहीं मिली केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि 2019 के बाद केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड को कोई जमीन नहीं दी है। राज्य सरकारों द्वारा दी गई जमीन का डेटा भी उपलब्ध नहीं है। विवादित वक्फ संपत्तियों पर जानकारी मांगी पिछले हफ्ते, जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर विवादित वक्फ संपत्तियों का ब्योरा देने को कहा है।  

उत्तर प्रदेश में शुरू होगी होमगार्ड की बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 44 हजार पद, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने का सोच रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 44 हजार होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी, जिसके बाद नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा. यह भर्ती दो चरणों में होगी. 42 हजार पदों पर भर्ती का निर्देश, 44 हजार भरने का प्लान प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 76 हजार कार्यरत हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते जून माह में होमगार्ड स्वयंसेवकों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत 42 हजार भर्तियां करने का निर्देश दिया था. नियमावली में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान करने और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने की तैयारी है. इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी गहनता से अध्ययन हो रहा है. नियमावली में अलग भर्ती बोर्ड गठित करने की जा सकती है. स्वतंत्र भर्ती बोर्ड का हो सकता है गठन भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र भर्ती बोर्ड का गठन किया जा सकता है. यह बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को संचालित करेगा और उम्मीदवारों की योग्यता और पात्रता का मूल्यांकन करेगा. इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जा सकता है. यह सुनिश्चित करेगा कि भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों को समान अवसर मिले. भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम तैयार किया जाएगा. यह कार्यक्रम भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को पूरा करने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित करेगा. इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन आवेदन प्रणाली का उपयोग किया जा सकता है. यह प्रणाली उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने और अपने आवेदन की स्थिति की जांच करने की अनुमति देगी.  

भारत एशियाई कप 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड के ग्रुप सी में

नई दिल्ली भारत एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड के ग्रुप सी में हांगकांग, सिंगापुर और बांग्लादेश के साथ है। कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में आयोजित ड्रॉ में 24 टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया। केवल छह ग्रुप विजेता ही क्वालीफ़ाई करेंगे और उन 18 टीमों में शामिल होंगे जिन्होंने क्वालीफ़ाइंग के दूसरे दौर के बाद पहले ही एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है। क्वालीफ़ायर फ़ाइनल राउंड 25 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2026 के बीच होम-एंड-अवे प्रारूप में छह मैच दिनों में खेला जाएगा। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत, अपने इतिहास में पहली बार लगातार तीन एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखते हुए, बांग्लादेश के खिलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। भारत ने हाल के दिनों में तीनों प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया है। ब्लू टाइगर्स ने आखिरी बार 2021 सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश का सामना किया था, जून 2022 में कोलकाता में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में हांगकांग का सामना किया था और सितंबर 2022 में वियतनाम में हंग थिन्ह फ्रेंडली टूर्नामेंट में सिंगापुर का सामना किया था। नवंबर में जारी फीफा रैंकिंग के अनुसार, भारत 127वें, हांगकांग 156वें, सिंगापुर 161वें और बांग्लादेश 185वें स्थान पर है। ड्रॉ के बाद भारत के मुख्य कोच मनोलो मार्केज़ ने कहा, हम पॉट 1 टीम हैं और हमें यह दिखाने की ज़रूरत है कि हम क्वालिफाई करने के लिए पसंदीदा क्यों हैं। समूहों के बीच बहुत ज़्यादा अंतर नहीं है। हर समूह मुश्किल है। हांगकांग ने स्वाभाविक खिलाड़ियों और अपने कोच एश्ले वेस्टवुड के साथ बहुत सुधार किया है, जिनके खिलाफ़ भारत ने विश्व कप क्वालीफ़ायर में खेला था (जब वे अफ़गानिस्तान के प्रभारी थे)। हम मार्च में सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ़ खेलेंगे, जो सैफ चैम्पियनशिप में हमारे नियमित प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। हम कैलेंडर जानते हैं। हमारे पास छह गेम हैं और हमें ग्रुप में शीर्ष पर रहना होगा और एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करना होगा। एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड में भारत के मैच: 25 मार्च, 2025: भारत बनाम बांग्लादेश (घरेलू) 10 जून, 2025: हांगकांग बनाम भारत (बाहरी) 9 अक्टूबर, 2025: भारत बनाम सिंगापुर (घरेलू) 14 अक्टूबर, 2025: सिंगापुर बनाम भारत (बाहरी) 18 नवंबर, 2025: बांग्लादेश बनाम भारत (बाहरी) 31 मार्च, 2026: भारत बनाम हांगकांग (घरेलू) एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड फुल ड्रॉ परिणाम: ग्रुप ए: ताजिकिस्तान, फिलीपींस, मालदीव, तिमोर-लेस्ते ग्रुप बी: लेबनान, यमन, भूटान, ब्रुनेई दारुस्सलाम ग्रुप सी: भारत, हांगकांग, सिंगापुर, बांग्लादेश ग्रुप डी: थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान, चीनी ताइपे, श्रीलंका ग्रुप ई: सीरिया, अफगानिस्तान, म्यांमार, पाकिस्तान ग्रुप एफ: वियतनाम, मलेशिया, नेपाल, लाओस।  

मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला, तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल पड़ाहों पर हो रही बर्फबारी से बर्फीली हवाएं चलने लगी है जिससे मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में 16 शहरों में तापमान 12 डिग्री से कम तो राजगढ़ गुना सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन 11 से 13 दिसंबर तक अशोक नगर, गुना और धार जिले में शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनी रहेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है।हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की आशंका है। खास करके पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा।  तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। रात के तापमान में पांच डिग्री तक की कमी आई है, जिससे ठंड का असर तेज हो गया है। दिन के तापमान में भी एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. चार दिनों बाद ठंड ने पकड़ी रफ्तार पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बढ़ोतरी और आसमान पर बादलों की मौजूदगी के कारण ठंड का असर कम हो गया था। हालांकि, रविवार से ठंड ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे तीन दिन पहले, शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। केवल एक दिन में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री और अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। लोग अब ठंड से राहत पाने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अलाव जलाने का सहारा ले रहे हैं। ठंड बढ़ने से जिले के किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखी जा रही है। किसानों के लिए फायदेमंद ठंड वर्तमान में किसान रबी सीजन की प्रमुख फसलें, जैसे गेहूं और चने, की बुवाई में व्यस्त हैं। अधिकतर क्षेत्रों में बुवाई पूरी होने के बाद अब सिंचाई की जा रही है। रबी सीजन की फसलों का उत्पादन ठंड पर निर्भर करता है। ठंडक बढ़ने से गेहूं और चने की फसल को फायदा होगा और उत्पादन बेहतर हो सकेगा। मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं और ठिठुरन के साथ मौसम ने सर्दी का एहसास कराया। हल्की धुंध छाई रही और खेतों में गेहूं की फसलों पर ओस की बूंदें नजर आईं। 15 दिसंबर के बाद MP के इन जिलों में कड़ाके की ठंड-कोल्ड डे एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ते ही 15-20 दिसंबर के बाद प्रदेश में कोल्ड डे, घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने मिलेगी । दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेगा।खास करके इस बार सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भोपाल संभाग के राजगढ़ और उज्जैन जिलों के कुछ-कुछ हिस्सों में अच्छी ठंड पड़ेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     प्रदेश में सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पचमढ़ी से भी कम है। पचमढ़ी का पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।     पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री दर्ज न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     धार में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी में 9 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, रायसेन में 9.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.5 डिग्री, नौगांव में 11.2 डिग्री, रीवा में 11.0 डिग्री और उमरिया में 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।     इंदौर में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री, भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सीबीए ने की चीनी बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम 2024 में शामिल किए गए खिलाड़ियों की घोषणा

बीजिंग चीनी बास्केटबॉल एसोसिएशन (सीबीए) ने सोमवार को यहां 2024 चीनी बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की। इस वर्ष हॉल ऑफ फेम में शामिल किये गए खिलाड़ियों में पुरुष एथलीट ली हंटिंग और गोंग शियाओबिन हैं। उत्कृष्ट महिला एथलीटों में यांग जी और मियाओ लिजी शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट कोच और रिफेरी के रूप में क्रमशः मा किंगशेंग और गुओ युपेई को शामिल किया गया है। इनके अलावा चीनी बास्केटबॉल के एम्बेसडर के रूप में पहचाने जाने वाले ली झेनझोंग, वू चेंगझांग और हुआंग ली को शामिल किया गया है। आज तक, हॉल ऑफ फेम में 42 व्यक्तिगत खिलाड़ी और 3 टीमों को शामिल किया जा चुका है। चीनी बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गुओ झेनमिंग ने सिन्हुआ के हवाले से कहा, हॉल ऑफ फ़ेम एक सुनहरे धागे की तरह है जो इन मोतियों को एक साथ पिरोता है, हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक मूल्यवान हार पेश करता है। यह हमारे युवाओं को प्रेरित करता है और उनके लिए ताकत का स्रोत बनता है। 2024 चीन बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम प्रेरण समारोह अगले साल मार्च में आयोजित होने वाला है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online