LATEST NEWS

विगत डेढ़ साल से इंदौर में पदस्थ थे DFO महेन्द्र सोलंकी, कमिश्नर के साथ की थी मीटिंग, फि कर ली आत्महत्या

इंदौर इंदौर के संभागीय वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर 2:30 तक उन्होंने इंदौर कमिश्नर के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे। विगत डेढ़ साल से इंदौर में पदस्थ थे। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मीटिंग के बाद डीएफओ महेन्द्र सोलंकी ने नवरत्नबाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई। जानकारी के अनुसार घर में उनके माता-पिता मौजूद थे, पत्नी खरगोन गई हुईं थी। दो बेटे हैं जो घर पर नहीं थे। ऐसा बताया जा कि सोलंकी ने पारिवारिक समस्याओं के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस थाने की सीमा को लेकर उलझी रही।

ग्रामीण क्षेत्र में गुसा 40 हाथियों का झुंड, धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, गांव में घुसकर तोड़ा घर

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने आतंक मचा दिया है. एक तरफ जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचा दिया. 5 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही. हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं. वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखी है, लेकिन हाथियों की क्षेत्र मौजूदगी बने रहने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो. ग्रामीण अब इस स्थिति में जीने को मजबूर हैं और हाथियों के आतंक से भयभीत हैं.

हाथी और बाघ संरक्षण पर आधारित एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सम्मेलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों ने हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए ‘लैंडस्केप एप्रोच’ अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। जो इन प्रजातियों के आवास को संरक्षित करने और उनके प्राकृतिक आवासों के बढ़ते खतरों को कम करने के लिए अत्यधिक प्रभावी माना गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा विगत दिनों राजधानी रायपुर में एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन हाथियों और बाघों के संरक्षण हेतु दोनों राज्यों के बीच सर्वाेत्तम उपायों और समन्वय पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सहमति दी। सम्मेलन में वन्यजीवों के आवासों को सुरक्षित रखने के लिए परस्पर सर्वाेत्तम उपायों का आदान-प्रदान किया जाएगा और छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वन विभाग दोनों राज्यों के बीच निरंतर समन्वय स्थापित कर हाथी और बाघ के संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव)) श्री शुभ्रंजन सेन, छत्तीसगढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) श्री सुधीर कुमार अग्रवाल और छत्तीसगढ़ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रेम कुमार, मध्यप्रदेश से बांधवगढ़, कान्हा और संजय गांधी टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ से टाइगर रिजर्व और बिलासपुर और सरगुजा वन मंडलाधिकारी भी उपस्थित थे।

ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात: सोनु सूद

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सोनू सूद का कहना है कि ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। द ड्यून फेम के ग्रैमी-नामांकित संगीतकार और गायक लॉयर कोटलर को सोनू सूद की निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘फतेह’ के लिए चुना गयाहै।लॉयर कोटलर, हंस जिमर के बैंड के सदस्य हैं। लॉयर कोटलर ने साझा किया, संगीत हमारे द्वारा आविष्कार की गई हर चीज से ऊपर संचार का एक उच्च रूप है।जब सोनू ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, तो उनका जुनून बिजली की तरह था। कॉल टू लाइफ के माध्यम से, मैं उस ऊर्जा को चैनल करना चाहता था और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में प्रकाश, लय और तीव्रता लाना चाहता था। मेरे संगीत और गायन को दृश्य में जान डालते देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। सोनू सूद ने कहा, ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है, जिनके काम की वैश्विक मंच पर गूंज है। मुझे सबसे आश्चर्यजनक बात यह लगी कि इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ा कि हिंदी उनके लिए अपरिचित थी क्योंकि संगीत ही सबसे बड़ी सार्वभौमिक भाषा है। फ़तेह में उनकी भावपूर्ण रचना वह सब कुछ व्यक्त करती है जिसकी हमें ज़रूरत है और उससे भी ज़्यादा, जो इसके एक्शन सीक्वेंस में एक रहस्यमयी ऊर्जा लाती है। उन्हें फ़िल्म में शामिल करना सिर्फ़ एक विकल्प नहीं था, बल्कि सही नोट पर हिट होना और दर्शकों को सिर्फ़ सर्वश्रेष्ठ देना ज़रूरी था। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।

अरिजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिए देशभक्ति का गीत गाया

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरिजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिये देशभक्ति गीत गाया है। अरिजीत सिंह ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। अरजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिए देशभक्ति गीत ‘फतेह कर फतेह’ गाया है। यह गीत मनदीप खुराना द्वारा लिखित और हारून-गेविन द्वारा रचित है। सोनू सूद ने कहा, अरिजीत सिंह की भावनाओं को जगाने की क्षमता बेजोड़ है। ‘फ़तेह कर फ़तेह’ एक ऐसा गाना है जो पूरी फ़िल्म की मूल भावना को दर्शाता है। मुझे लगता है कि पूरा देश इस बात से सहमत होगा। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।  

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा बोले – डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष के रूप में 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हर वर्ष मनाया जाएगा ’जनादेश परब’ जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य : मुख्यमंत्री श्री साय   रायपुर, देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा हैै। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल लाभ हो रहा है। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है। अगले पांच सालों में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कार्यक्रम में 1124 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया।   केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने जनादेश परब में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वप्रेरणा से लोकहित में पूरी जवाबदेही के साथ काम कर रही है। सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई। मोदी की गारंटी के अनुरूप यहां किसानों से 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रूपए धान के बकाया दो साल के बोनस का भुगतान भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में घोषणा की कि अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ’जनादेश परब’ के रूप में मनाया जाएगा। आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। श्री साय ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सड़कों का जाल बिछाया। उसी से प्रेरणा लेकर हम अपने रजत जयंती वर्ष में अधोसंरचना विकास को  प्राथमिकता में रखेंगे। उसके बाद के तीन वर्षों में भी हम अलग-अलग थीम पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनादेश परब को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में आपकी डबल इंजिन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। हमने अपने शुरूआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं। हमने प्रशासन के हर स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित किया है। हमने सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली आरंभ की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बगैर छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हमने वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि हमने 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी। जनजातीय गौरव दिवस के दिन हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण हम कर रहे हैं। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल किया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं। सरगुज़ा संभाग भी विश्व के पर्यटन नक्शे में स्थान बना रहा है। अभी-अभी जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने  कहा कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला को हमने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया है। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरगुजा और बस्तर में एयर कनेक्टिविटी आरंभ होने से इन क्षेत्रों में तेजी से विकास के साथ ही यहां अब देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की राह खुल गई है। मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगामी दो सालों में प्रदेश का सड़क नेटवर्क विकसित देशों की तरह हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल पहले किसी के लिए यह सोचना भी कठिन था कि माओवाद के नासूर को नष्ट किया जा सकता है। एक साल में 2 सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे। हमने शासकीय सेवाओं में हजारों पदों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया। विधायक श्री किरण सिंह देव ने … Read more

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण अर्धवार्षिक परीक्षा को करना पड़ा स्थगित, जाने क्या है मामला

कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के चलते जिले के 1200 से अधिक सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। दरअसल, कल 12 दिसंबर गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने प्रश्न पत्र छपवाया था। इस प्रश्न पत्र में भारी गड़बड़ी थी, बीते साल 2023 के प्रश्न पत्र को रिपीट किया गया था। इस बात की जानकारी विभाग को मिली तो आनन-फानन में आज शुक्रवार को कक्षा एक से 8वीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। यही कारण है कि छ्ग टीचर्स एसोसिएशन ने अर्धवार्षिक परीक्षा होने के बाद अचानक स्थगित करने पर सवाल खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला अर्थात कक्षा पहली से आठवीं तक कि अर्धवार्षिक परीक्षा 12 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाना था, जिसके अनुसार 12 दिसंबर को सभी कक्षा के एक विषय का परीक्षा सम्पन्न भी हो गया है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 12 दिसंबर देर शाम को जारी पत्र के अनुसार अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद अचानक स्थगित कर दिए जाने पर सवाल खड़ा किया जाना स्वाभाविक है। इससे हजारों विद्यार्थी, शिक्षक व पालकों की मानसिकता पर विपरीत असर पड़ता है। जनमानस में विभाग की छवि धूमिल भी होता है। इससे समय, धन व ऊर्जा का अपव्यय भी होता है। बता दें कि इस परीक्षा में पूरे जिले से कक्षा एक से 8वीं तक करीब एक लाख 10 हजार से अधिक बच्चे शमिल होने वाले थे।  

यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित हुए भाजपा के युवा नेता उज्जल दीपक

रायपुर भाजपा के युवा नेता उज्ज्वल दीपक को राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए ऋषिहुड यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया. यह सम्मान कार्यक्रम ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सोनीपत द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था. भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और प्रसिद्ध उद्योगपति अजय पीरामल ने यह अवार्ड उज्ज्वल दीपक को प्रदान किया. उज्जवल ने कहा, “यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित करने के लिए मैं पूरे विश्वविद्यालय परिवार का आभारी हूँ. मुझे प्रसन्नता है कि मेरे द्वारा किए जा रहे राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को विश्वविद्यालय ने इस अवार्ड के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए मुझे देश की राजनीति में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है.” उन्होंने कहा, “मैं इस अवार्ड को छत्तीसगढ़ प्रदेश के अपने युवा अभ्यर्थियों को समर्पित करना चाहता हूँ, जिन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन को पूरे सामर्थ्य से अपना समर्थन दिया था. इसकी वजह से आज छत्तीसगढ़ में पुनः पीएससी परीक्षा पारदर्शिता और ईमानदारी से आयोजित हो पा रही है.” बता दें कि उज्जवल दीपक विश्व की प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय से शिक्षित उज्ज्वल रिलायंस के लीडरशिप प्रोग्राम में भी चयनित हो चुके हैं एवं वर्तमान में अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में युवाओं की मुखर आवाज बनकर उभरे हैं.

आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की

मुंबई,  यशराज फिल्मस ने अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 की घोषणा कर दी है। ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर, यशराज फिल्म्स ने आज आधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आएंगी। रानी मुखर्जी ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं! पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं।‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा। रानी मुखर्जी ने कहा, जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की शुरुआत की, तो हमारी कोशिश थी कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो ‘मर्दानी फ्रेंचाइज़ी’ को अगले स्तर पर ले जाए। मैं जो कहानी हमारे पास है उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही रोमांचित होंगे।‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, और इससे जुड़े दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि हम दर्शकों को निराश न करें। ‘मर्दानी 3’ डार्क, डेडली और ब्रूटल है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करती हूं कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक मिला है। ‘मर्दानी 3’ में यशराज फिल्म्स दो नई प्रतिभाओं जो की लेखन और निर्देशन से जुड़े है उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दे रहा है।‘द रेलवे मेन’ फेम आयुष गुप्ता ने ‘मर्दानी 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है। ‘द रेलवे मेन’ से आयुष ने स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में शानदार डेब्यू किया और लेखन शैली को दुनियाभर में सराहा गया।फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे।अभिराज ने पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। फिलहाल वे ‘वॉर 2’ के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है।  

कोरबा में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

कोरबा कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर  तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कटघोरा न्यायालय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार करने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, कार चालक को भी चोटें आई हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की एकत्रित हो गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें भी जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, कार में एक युवक था। कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हुई। तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बनी है। बाइक सवार एक युवक की मौत हुई वही पीछे बैठे युवक घायल हुआ कार सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है की किस तरह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार मृतक कटघोरा वार्ड 3 निवासी 22 वर्षीय रविकांत बंजारे है जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर वापस लौट रहा था वही कार सवार भी कटघोरा का रहने वाला है।

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर में 11 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

मलकानगिरी ओडिशा में एक बड़ी घटना के तहत 11 माओवादियों ने सीआरपीएफ कमांडेंट के पास आत्मसमर्पण कर दिया. यह माओवादी मलकानगिरी जिले में, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के सुकमा जिले से सटे इलाके में आत्मसमर्पण करने आए. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और माओवादी हिंसक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाते थे. लेकिन उन्होंने अपने विचारों में बदलाव लाते हुए शांति के मार्ग को चुना और आत्मसमर्पण कर दिया. दूसरी ओर, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए. जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ कमांडेंट्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ जंगलों में इन माओवादियों को घेर लिया था.

BJP ने लोक सभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अपने सभी राज्यसभा सांसदों के लिए ‘तीन लाइन का व्हिप’ जारी किया, जिसमें उनसे 16 और 17 दिसंबर को भारत के संविधान पर निर्धारित बहस के दौरान उच्च सदन में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।  भाजपा के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “राज्यसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा सोमवार, 16 दिसंबर और मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में की जाएगी।” भाजपा के बयान में कहा गया है, “इसलिए, राज्यसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन यानी सोमवार, 16 दिसंबर और मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।” 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में विशेष चर्चा बहस के बारे में बोलते हुए, भाजपा आरएस सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “भारतीय संविधान बहुत मजबूत और सुदृढ़ है। अगर इसका अक्षरशः पालन किया गया होता, तो आज मौजूद सांप्रदायिकता, अलगाववाद, जातिवाद की भावनाएँ पनपती नहीं… कांग्रेस ने संविधान में इतने बदलाव किए… संविधान सभी को प्रेरित करता है…” शुक्रवार और शनिवार को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में विशेष चर्चा हो रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री ने निचले सदन में बहस की शुरुआत करते हुए कहा, “हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था…मैं इस सदन और देश के सभी नागरिकों को संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं…मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को देंगे चर्चा का जवाब शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दो दिवसीय बहस शुरू हुई। भाजपा के 12 से अधिक नेताओं के बहस में भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर की शाम को चर्चा का जवाब देंगे। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में बहस की शुरुआत करेंगे। शीतकालीन संसद का पहला सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था, जिसमें व्यवधानों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही काफी पहले स्थगित कर दी गई थी। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा।

जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM साय, विस अध्यक्ष रमन समेत कई मंत्री

रायपुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे हैं. राज्य सरकार को एक साल पूरा होने पर जनादेश परब कार्यक्रम हो रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री शामिल हुए हैं. एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जेपी नड्डा साय सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं. मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचें. दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. शाम 5 बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे. वहीं शाम 6.30 को स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे. इन सबके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

रुसलान मुमताज की फिल्म लव इज़ फॉरएवर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, अभिनेता रुसलान मुमताज की आने वाली फिल्म लव इज़ फॉरएवर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। एस .श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसे पूरे भारत में एक साथ रिद्धि सिद्धि फिल्म वितरक कंपनी रिलीज़ कर रही है। इस फिल्म में दो गाने हैं। पहला सॉन्ग अल्तमश फरीदी और मधुश्री जबकि दूसरा सॉन्ग जावेद अली ने गाया है। निर्देशक एस श्रीनिवास ने बताया कि फिल्म की कहानी छोटे शहर की है। जाहिर सी बात है कि यह रोमांटिक और हॉरर फिल्म है। फिल्म के गाने बहुत ही मेलोडियस हैं। फिल्म में ऐसे कई रोमांचक मोड आते हैं, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो जाएंगे। फिल्म लव इज़ फॉरएवर में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर की मुख्य भूमिकाएं है। इस फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, संगीत निर्देशक डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, एक्शन मास्टर मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर कौसर शेख, डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि हैं।  

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे

ग्वालियर  ग्वालियर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे, वे यहाँ जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास जयविलास पैलेस जायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10:55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे महाराज बाड़ा पहुँचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: लगभग 11:45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आवास जयविलास पैलेस जायेंगे प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ दोपहर एक बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे। जयविलास पैलेस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर वायुसेना के विमानतल पर पहुँचेंगे और अपरान्ह लगभग 2:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। मंत्री राकेश शुक्ला होंगे “मिनिस्टर इन वेटिंग” उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी व विदाई के लिये राज्य शासन की ओर से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित किया गया है। मंत्री राकेश शुक्ला उप राष्ट्रपति का ग्वालियर विमानतल पर स्वागत करेंगे और उनके वापस लौटते समय विमानतल पर उन्हें विदा भी करेंगे। दो गैलरी बनी हैं म्यूजियम के अंदर     विक्टोरिया मार्केट में 4 जून 2010 की रात्रि में भयानक आग लग गई थी। इससे इमारत का हिस्सा ढह गया था। नगर निगम ने उक्त ​इमारत को संवारने का काम सुदर्शन इंजीनियरिंग को दिया था। डायरेक्टर संजय मित्तल का कहना है कि दो फेज में इमारत में काम हुआ। पहले फेज में हूबहू इमारत को खड़ा करना और फिर दूसरे फेज में बिल्डिंग के अंदर एयर कंडीशनिंग और इलेक्ट्रिक आदि का काम करना किया गया।     जीएसआई ने उक्त इमारत को म्यूजियम के लिए अधिकृत लिया। इसमें 25 करोड़ की लागत से दो गैलरी को पर्यटकों के लिए तैयार किया गया। यहां पर्यटकों को भूकंप का अनुभव होगा। धरती के अंदर ज्वालामुखी कैसे फटता है। ये भी दिखाया जाएगा। यहां पर डायनासोर का अंडा सहित कई कीम​ती वस्तुएं देखने को मिलेंगी। डिप्टी डायरेक्टर जनरल एसएस सरकार का कहना है कि ये एशिया का पहला इस तरह का म्यूजियम होगा। सुबह 10:55 पर आएंगे दोपहर 2 बजे होंगे रवाना उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 11.25 बजे बाड़े पहुंचकर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे जेयू में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस जाएंगे और दोपहर 2 बजे वायुसेना विमान से रवाना होंगे।” नामित किया गया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet