LATEST NEWS

नकली पिस्टल से धमकाकर वसूले 12 लाख, पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया

भोपाल राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में नरेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार किया, जिसने अर्पित अहिरवार से नकली पिस्टल दिखाकर 9 लाख रुपये के बदले 12 लाख वसूले और 13 लाख और मांग रहा था. पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. कटारा हिल्स थाना प्रभारी बिजेंद्र निगम ने ‘आजतक’ से बात करते हुए बताया कि अर्पित अहिरवार नाम के युवक ने थाने आकर आवेदन दिया था कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने पड़ोस में रहने वाले और बड़े पैमाने पर ब्याज का कारोबार करने वाले नरेंद्र रघुवंशी से 23 नवंबर 2021 से 22 अक्टूबर 2024 तक 9 लाख 15 हजार 500 रुपए ब्याज पर उधार लिए थे. इसके एवज में उसने अब तक ब्याज समेत 12 लाख 5 हजार रुपए चुका दिए हैं. लेकिन इसके बाद भी नरेंद्र रघुवंशी 13 लाख 23 हजार रुपए और मांग रहा है. इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि नरेंद्र रघुवंशी घर आकर उसे और उसके पिता को धमकाने और गाली-गलौज करने लगा था. नरेंद्र रघुवंशी अक्सर अपनी कमर पर पिस्तौल लटकाए रहता था और कहता था कि अगर ब्याज नहीं चुकाया तो गोली मार दूंगा. पीड़ित ने बताया कि उसकी धमकी के चलते उसने जबरदस्ती अनुबंध पर हस्ताक्षर करवा लिए और ब्याज के बदले उसकी मां के सोने के जेवर ले लिए और एसबीआई बैंक के पांच खाली चेक, पीड़ित की मां के सहकारी बैंक के दो खाली चेक और उसके भाई के एसबीआई बैंक के दो चेक भी ले लिए, जिनमें उसने साढ़े तीन लाख रुपये की रकम भरकर हस्ताक्षर कर दिए. 3 लाख रुपये, जेवर और बैंक चेक जब्त वहीं, युवक की शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में नरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में नरेंद्र रघुवंशी ने जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक पिस्तौल जब्त की गई, जो नकली पिस्तौल थी. इसके अलावा उसके पास से तीन लाख रुपये के सोने के जेवर और पीड़ित द्वारा दिए गए बैंक चेक जब्त किए गए हैं.

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में वू यान ने जीते तीन स्वर्ण पदक

बीजिंग. अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बहरीन में जारी 2024 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 14 दिसंबर को 23 वर्षीय चीनी खिलाड़ी वू यान ने महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में चीनी टीम ने दो खिलाड़ियों वू यान और श्यू लिन्यूए को प्रतिस्पर्धा के लिए भेजा था। पिछले तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस स्तर की चैंपियन वू यान के पास प्रतियोगिता में कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था, सभी छह प्रयास सफल रहे, और कुल स्कोर दूसरे स्थान से 15 किलोग्राम अधिक था। पुरुषों की 109 किग्रा प्रतियोगिता में, चीनी टीम के ली वेनलोंग ने औसत प्रदर्शन किया और 11वें स्थान पर रहे। इस विश्व चैंपियनशिप में चीनी टीम के पास 20 खिलाड़ियों का पूरा कोटा है, जिनमें से 18 युवा खिलाड़ी हैं जो पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊगंज के छात्रावास में हुई घटना पर लिया तुरंत संज्ञान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के नईगढ़ी स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में देर रात सिलेंडर फटने से 8 छात्रों और एक रसोइये के घायल होने की घटना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी घायलों को समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अत्यंत गंभीर रूप से घायल छात्र को 2 लाख रूपये गंभीर घायल छात्रों को 50-50 हजार रूपये और अन्य घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हॉस्टल अधीक्षक को तुरंत निलंबित करने और जांच समित का गठन किया गया है, जो अपना प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रस्तुत करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के छात्रावासों में सुरक्षा के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।  

प्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई बैगा का हुआ निधन

उमरिया दुनिया भर में अपनी चित्रकारी से उमरिया जिले को पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध बैगा आदिवासी चित्रकार और पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई बैगा का निधन हो गया। बीते कुछ महीनों से उनकी हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी और इलाज के लिए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उम्र अधिक होने और न्यूरो से संबंधित जटिलताओं के कारण उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। जोधइया बाई बैगा ने अपनी अद्भुत चित्रकला से न केवल उमरिया जिले बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। उनकी कला में आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चित्रण देखने को मिलता था। वे बैगा समुदाय की कला और संस्कृति की सशक्त पहचान थीं। स्वास्थ्य में गिरावट बीते महीनें जोधइया बाई को न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की जरूरत थी, जो उमरिया जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे। उन्हें एसी एंबुलेंस से जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। हालांकि, उनकी स्थिति अत्यधिक कमजोर हो चुकी थी और भोजन न कर पाने के कारण उनका शरीर और अधिक दुर्बल हो गया था। देश ने खोया एक सांस्कृतिक सितारा जोधइया बाई बैगा का निधन कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। वे आदिवासी समुदाय की सशक्त आवाज थीं और उनकी कला हमेशा इस बात की याद दिलाएगी कि भारतीय परंपराओं में कितना गहराई और सौंदर्य है। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

इंदौर में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, ठगी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

इंदौर इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग सेंटर चलाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से क्राइम ब्रांच ने 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल और पासबुक भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में से सात मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में एक घर के अंदर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां से उन्होंने आठ लोगों को गिरफ्तार किया. इस छापेमारी की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मानवता नगर में छापेमारी की. लोगों को गेम खेलने का देते थे लालच इस दौरान मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. ये सभी आरोपी रॉक हार्ड नाम से वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन गेमिंग एप संचालित कर रहे थे. दंडोतिया के अनुसार सभी आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से उन्हें समय-समय पर निर्देश मिलते रहते हैं, जिसके आधार पर वे लोगों को गेम खेलने का लालच देते हैं और पैसा निवेश कराते हैं. दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था पैसा दंडोतिया के अनुसार, प्रत्येक खाते में एक लाख रुपए जमा होने के बाद उसे ऊपर भेजा जाता है, जिसे ये सभी आरोपी नहीं पहचानते हैं. दंडोतिया ने बताया कि यह सारा पैसा दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है, इसलिए यह माना जा सकता है कि इस गेमिंग एप को संचालित करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शामिल हैं. फिलहाल, इन सभी जब्त लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खातों की जांच की जा रही है. इसके आधार पर गेमिंग एप संचालित करने वाले कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

साइमन कैटिच बोले – ट्रैविस हेड को भारत ने नहीं की अच्छी गेंदबाजी

ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच ने गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ट्रैविस हेड के खिलाफ भारत की गेंदबाजी योजनाओं की कड़ी आलोचना की और इसे ‘बेवकूफी भरी क्रिकेट’ बताया। कैटिच की टिप्पणी 60वें ओवर की पहली गेंद के बाद आई, जब मोहम्मद सिराज ने हेड को शॉर्ट बॉल डाली, जिन्होंने अपनी पीठ को मोड़ा और गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा दिया। सिराज की इस रणनीति को देखकर कैटिच नाखुश हो गए। चैनल 7 के लिए कमेंट्री करते हुए उन्होंने कहा, “मोहम्मद सिराज की यह अविश्वसनीय बात है, क्योंकि पिछले ओवर में उन्होंने एक खिलाड़ी को सही जगह पर रखा था और उन्होंने दौड़कर गेंदबाजी की, जो वे बिना किसी फील्डर के करने की योजना बना रहे थे। यह बेवकूफी है। बेवकूफी भरी क्रिकेट।” “उनके पास लेगसाइड, डीप पॉइंट पर दो खिलाड़ी हैं और ट्रैविस हेड के लिए इस योजना के लिए एक खिलाड़ी ठीक उसी जगह पर है और फिर उसके पास फील्डर नहीं है। अब वह फील्डर को वहीं रखने जा रहा है।” विजिटर्स ने हेड के लिए डीप पॉइंट पर एक फील्डर रखा, जिसका मतलब था कि वह पहले से ही अपनी शर्तें तय कर रहा था और ऑफ-साइड से विकेट के स्क्वायर पर अपने अधिकांश रन बना रहा था। इसके अलावा, भारत ने हेड के खिलाफ बाउंसर की रणनीति का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि क्रिकेट जगत जानता है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज की क्रीज पर नए होने पर तेज लिफ्टर के खिलाफ कमजोरी है। पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान डेविड वार्नर ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर यह बात कही, जब हेड ने चाय ब्रेक आने तक भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़ दिए, “मुझे समझ में नहीं आता कि भारत ने हेड को आउट करने की क्या योजना बनाई है। वे उसके लिए इसे बहुत आसान बना रहे हैं।” भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, “भारत में वे उसे ट्रैविस हेड-सिरदर्द कहते हैं।”

पूनम चैंबर इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने की कोशिश

मुंबई मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित बनी पूनम चैंबर इमारत में आज भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है लेकिन अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं जबकि पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोग और कर्मचारी इमारत के बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं जबकि अग्निशमन विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर आक्रोश, 19 दिसंबर को सभी जिलों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. लगातार झूठे वादों से त्रस्त NHM कर्मचारी अपने व्यथा बताने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 19 दिसंबर को प्रेस के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस करने का फैसला लिया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी द्वारा बताया गया कि कोरोना कॉल में इन कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया गया था, जो प्रदेश के आम जनता को आज भी मालूम हैं. उक्त कर्मचारियों द्वारा अपने जान को जोखिम में डाल कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इन कर्मचारियों ने रात दिन काम करके प्रदेश की आम जनता की सेवा इलाज स्वास्थ्य व्यवस्था देखरेख लगन से किया था. कोरोना योद्धा द्वारा अपनी व्यथा समस्याओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी 33 जिलों प्रेस कांफ्रेस कर अपनी व्यथा को फिर से आम जनता को बताएंगे. पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कालेजों में 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से अल्प वेतन एवं कम सुविधा के बावजूद प्रदेश के आम जनता को सेवा देते आ रहे हैं, एनएचएम संविदा कर्मचारियों के अच्छे कार्यों के कारण पुरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था गुणवत्ता में लगातार वृद्धि भी हो रहा है. अच्छे कार्यों के कारण इन अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक व्यवस्था पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है. कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन इतना काम है कि अपने परिवार के लालन-पालन दैनिक दिनचर्या की वस्तु खरीदने के लिए भी असमर्थ रहते हैं. खुद की जान को जोखिम में डालकर इन कर्मचारियों ने कोरोना कॉल प्रदेश की जनता की सेवा किया हैं जो आज भी आम जनता के दिलों में बसी हुई है. कुछ दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया के सामने इन कर्मचारियों के वेतन में 27 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन वह भी उन्हें नहीं मिली है. कर्मचारी लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों को आवेदन देकर उन्हें अपना वादा याद दिलाते रहे हैं. बता दें कि पिछली सरकार के 31 दिन के आंदोलन में इन कर्मचारियों के मंच पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित अन्य प्रमुख नेता धरना स्थल पर आए थे और भाजपा सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मामले के निराकरण करने की बात कही थी. इन कर्मचारियों ने भाजपा सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है और पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 16 हजार से ज्यादा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेक्टर ट्रॉली दुर्घटना में 4 लोगों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के विकासखण्ड घाटीगाँव के अंतर्गत आंतरी- तिलावली तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना में कैथ गांव के 4 निवासियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार रात हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड, पोलैंड सहित खो-खो विश्व कप में 41 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी

नई दिल्ली. जनवरी 2025 में भारत में आयोजित होने वाले पहले खो-खो विश्व कप में अमेरिका,इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड और पोलैंड सहित 41 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और खो-खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने रविवार को बताया कि 13 से 19 जनवरी 2025 तक इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम और नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व भर के छह महाद्वीपों यूरोप,अफ्रीका,ओसनिया,एशिया,दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के 24 देशों ने अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि की है। इस वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका पुरुष टीम भेजेगा जबकि जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड और इंग्लैंड, पुरुष तथा महिला दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगे। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ओसनिया की टीमें होंगी।ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरुष दोनों वर्गों में हिस्सेदारी करेगी जबकि न्यूजीलैंड महिला वर्ग में ही प्रतिभागी होगी। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से अर्जेन्टीना, पेरू और ब्राजील की टीमें होंगी। अर्जेन्टीना और ब्राजील का प्रतिनिधित्व पुरुष टीम करेगी जबकि पेरू पुरुष और महिला दोनों टीमें भेजेगा। इस चैंपियनशिप में अफ्रीकी महाद्वीप से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। केन्या, दक्षिण अफ्रीका महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भाग लेंगे जबकि घाना पुरुष टीम और युगांडा का प्रतिनिधित्व मात्र महिला टीम करेगी। एशिया महाद्वीप से मेजबान भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल,पाकिस्तान, ईरान, भूटान, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया भाग लेंगे। इंडोनेशिया केवल महिला टीम भेजेगा जबकि बाकी सभी देश महिला और पुरुष दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगे। सुधांशु मित्तल ने बताया कि सभी देशों ने अपनी टीमों के आने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है जिसमें श्रीलंका की टीम सबसे पहले 10 जनवरी को पहुंचेगी जबकि बाकी सभी टीमें 11 जनवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 615 खिलाडी और 125 सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि हर टीम में 15 खिलाडी, एक कोच, एक मैनेजर और बाकी इंटरनेशनल टेक्निकल अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेजबान भारत द्वारा वर्ल्ड कप की अवधिके दौरान सभी टीमों को आवास, ट्रांसपोर्ट और कैटरिंग की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलों के लिए टीमों को 4 वर्गों में बांटा जायेगा तथा प्रत्येक ग्रुप के मैच लीग एवं नॉक आउट फॉर्मेट में खेले जायेंगे।प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमों को नॉक आउट स्टेज में प्रवेश मिलेगा।

आपके स्लो स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाएगी ये सीक्रेट ट्रिक

नई दिल्ली स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्लो होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जिनके स्मार्टफोन की स्पीड काफी कम हो गई है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं फोन की स्पीड बढ़ाने वाली खास ट्रिक के बारे में। इन स्टेप्स को करें फॉलो: -सबसे पहले अपने फोन में दिए गए सेटिंग्स में जाएं। -नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘बिल्ड नंबर’ का ऑप्शन दिखेगा। -इसपर जल्दी-जल्दी कई बार टैप करें। -ऐसा करने के बाद आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स में ‘डेवलपर आप्शन’ आ जाएगा। -डिवेलपर ऑप्शन में आपको नीचे तब तक स्क्रॉल करना है जब तक आपको टॉगल (ऑन/ऑफ बटन) वाले ऑप्शन न दिख जाएं। -फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको यहां दिए गए तीन ऑप्शन्स के डिफॉल्ट सेटिंग को बदलना है। ये तीन ऑप्शन विंडो ऐनिमेशन स्केल, ट्रांजिशन ऐनिमेशन स्केल और ऐनिमेटर ड्यूरेशन स्केल हैं। -यहां आप पाएंगे कि ये पहले से 1 गुना पर सेट हैं। आपको इन्हें बदलकर 0.5 गुना पर सेट करना है। ऐसा करने के बाद आपके स्मार्टफोन की स्पीड नए के तरह हो जाएगी। सेटिंग्स में किए गए इन बदलाव को करने के बाद फोन में मल्टीटास्किंग, गो होम, स्वाइपिंग और सेटिंग्स अजस्टमेंट में आपको फर्क महसूस होगा। इन सेटिंग्स के बाद अगर आपको फोन की स्पीड काफी ज्यादा तेज लग रही है, तो आप फिर से 1 गुना पर कर सकते हैं। इस ट्रिक को सभी ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ट्राई किया जा सकता है। हालांकि, फोन में दिए बिल्ड नंबर ऑप्शन की लोकेशन मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है।    

बैतूल में दुर्लभ बच्चे ने लिया जन्म, करीब दस घंटे तक ली सांस, इलाज के दौरान मौत

बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिले की भैंसदेही सीएचसी में जन्मे एक शिशु को देखते ही सब लोग हैरान हो गए। बच्चे के पैर किसी जलपरी की तरह जुड़े हुए थे। इसे मरमेड बेबी की तरह कहा जाता है। उसके पैर मछलियों के पिछले पंख की तरह जुड़े हुए थे। बच्चे ने जन्म के बाद करीब दस घंटे तक सांस ली। लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और शिशु रोग विषेशज्ञ डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि भैंसदेही तहसील के एक गांव से 19 वर्षीय महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के बाद एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसे शनिवार सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जांच में पाया गया कि बच्चे को  मेजर कंजेनाइटल माल फॉर्मेशन है । यह कन्जवाइन बेबी है। इसका नीचे का सिरा पूरा चिपका हुआ है। जिसकी वजह से उसका सेक्स डिटरमिनेशन(जननांगों  की पहचान) नहीं हो रहा है। उसके  नीचे के ऑर्गन मिक्स अप है। पहचानना मुश्किल है कि वह बालक है या बालिका। परीक्षण में उसे हार्ट डिजीज भी पाई गई है। यह दुर्लभ स्तिथि है। यह एक लाख बच्चो में एक होता है।   कम वजन और प्री मेच्योर डिलीवरी बताया जा रहा है कि जिस मां ने इस बच्चे को जन्म दिया है उसकी उम्र महज 19 साल है। उसने भैंसदेही चक में इस बच्चे को जन्म दिया था जन्म के समय इसका वजन सामान्य बच्चों से कम पाया गया है। महिला की यह पहली डिलीवरी है। बच्चों के साथ उसकी मां को भी भैंस देही से बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां जच्चा की हालत सामान्य है। जबकि बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। डॉक्टर के मुताबिक उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जबकि उसका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। पोषण की कमी बनी वजह डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि यह  इसके लिए बहुत सारे कारण रहते है। गर्भकाल के समय मां को बहुत सारे सपोर्ट , दवाईयों की जरूरत होती है। आयरन ,फोलिक एसिड , मल्टी विटामिन, अच्छा भोजन,समय पर नींद ले,जांचे समय पर कराए। अक्सर यह होता है कि माल फॉर्मेशन इन तत्वों की कमी से होते है। बच्चे के बनावट में परेशानी न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की वजह से हो जाता है। यह पोषण की कमी की वजह से हो जाता है। जिला मुख्य अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने 10 घंटे तक बच्चे का इलाज किया।

जशपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चालक फरार

जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, ग्राम बुरजूडीह के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है. मृतक की पहचान अशोक राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम महनई से रेत लेने के लिए डिपाडीह जा रहा था. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.

ट्रेविस हेड ने कहा- जसप्रीत के स्पैल से बचकर भाग्यशाली रहा

ब्रिसबेन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में ट्रेविड हेड ने भारत के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया है। हेड ने कहा कि वो दूसरे दिन वह जसप्रीत बुमराह के शानदार स्पैल से बचकर भाग्यशाली रहे। हेड ने 152 रन की पारी खेली जो भारत के खिलाफ उनकी पिछली छह पारियों में तीसरा शतक था। उन्होंने शतकवीर स्टीव स्मिथ (101) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सात विकेट पर 405 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हेड ने मेजबान प्रसारक से कहा, ‘‘मैं बुमराह के अच्छे स्पैल से बचकर थोड़ा भाग्यशाली रहा। वह शुरुआत में स्टंप के एशिया में गेंद पर फेंकते हैं। उनके पास अच्छी बाउंसर है। उनके पास शानदार विकेट लेने वाली गेंदें हैं। मैं मानता हूं कि उनके खिलाफ सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे उनके खिलाफ रन बनाने की जरूरत है बल्कि यह मेरे फॉरवर्ड डिफेंस के साथ सक्रिय रहने के बारे में है।” हेड भारत पर अपना दबदबा बनाए रखने से खुश हैं। उन्होंने पिछले साल ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक बनाया था और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में एडिलेड में शतक बनाया था। हेड ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ बहुत अधिक खेलते हैं। रन बनाना अच्छा है। इस हफ्ते भी रन बनाना विशेष है। मुझे लगा कि मैंने एडिलेड और पर्थ में अच्छी बल्लेबाजी की। भारत का सामना करना बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। उनके खिलाफ जितना संभव हो उतना सकारात्मक रहना चाहिए।” हेड ने स्मिथ की भी प्रशंसा की जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 200 से अधिक रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा स्टीव के बारे में इस बात का आनंद लिया है। मैंने महसूस किया है कि जब वह लय में होता है और अच्छी बल्लेबाजी करता है तो मेरी ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। मुझे लगा कि वह सही में अच्छा खेल रहा था।” यह 30 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक बनाने के लिए आगे बढ़ रहा था लेकिन वह इस उपलब्धि से चूकने से बहुत दुखी नहीं दिखे। मैं सिर्फ रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर खेल में रन बनाने का मौका मिलता है तो मैं रन बनाना चाहता हूं। मैं यहां मील के पत्थर हासिल करने के लिए नहीं आया हूं, मैं वाकई लड़कों के लिए अच्छा खेलना चाहता हूं। मुझे टीम से लगाव है। मैं जो करता हूं, उसका आनंद लेता हूं। मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जिसकी टीम को जरूरत है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई पीएसी की बैठक के बाद लिस्ट को अंतिम रूप दिया, जारी की 38 नामों लिस्ट

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज जारी कर दी है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई पीएसी की बैठक के बाद लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया। इस लिस्ट में भी ‘आप’ ने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव लगाया है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। ‘आप’ ने इस लिस्ट में कुल 38दक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, आतिशी कालकाजी, सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और सोमनाथ भारती मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शोएब इकबाल मटिया महल सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, भाजपा दिल्ली में 1998 से सत्ता से बाहर है। वर्ष 2015 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर सत्ता में काबिज है। भाजपा को वर्ष 2015 में तीन और 2020 में महज आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet