LATEST NEWS

सीएम योगी ने कहा संभल में कोई गिरफ्तारी बिना सबूत नहीं हुई, एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में संभल और बहराइच को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि संभल में कोई गिरफ्तारी बिना सबूत नहीं हुई है। यह भी कहा कि संभल का एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा। सीएम योगी ने विपक्ष के आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया। संभल में निर्दोषों की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा में भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। सीएम योगी ने कहा कि संभल में 1947 से ही दंगा होता रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद कोई दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने 2017 से पहले संभल-बहराइच के साथ ही यूपी के अलग अलग जिलों में हुए दंगों का ब्योरा भी विधानसभा में पेश किया। कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था का जो माहौल है उसी के कारण 40 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। सीएम योगी ने बहराइच में हुए दंगे की चर्चा करते हुए कहा कि मोहर्रम हो या मुस्लिम समाज का कोई जुलूस हिंदू मुहल्ले से निकल जाता है। जब हिन्दू समाज का जुलूस निकलता है तो क्यों समस्या आती है। सवाल उठाया कि झंडा क्यों नहीं लग सकता है। रास्ते में झंडा लगाने में क्या दिक्कत है। बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की घर के अंदर से गोली चलाकर हत्या की गई है। कट्टे लहराते वीडियो वायरल हुए हैं। यह दंगा सड़क पर नहीं हुआ है। घर के अंदर खींचकर हत्या की गई है। पुलिस घर के अंदर घुसती तो कई आरोप लगते। कहा कि आप चाहते हैं कि आपके पर्व त्योहार शांति से निपट जाएं लेकिन दूसरे का पर्व हो तो बवाल हो जाए। सीएम योगी ने कहा कि संभल में शिया सुन्नी का विवाद हो या लखनऊ का ऐसा ही विवाद, दोनों भाजपा की सरकार में खत्म हुआ है। शोभायात्रा के रास्ते में केसरिया झंडा क्यों नहीं लग सकता है। मोहर्रम का जुलूस हिंदू मुहल्ले से निकल जाता है, लेकिन शोभायात्रा मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकती है। संविधान में कहां लिखा है कि मुस्लिम बहुल मुहल्ले से हिन्दू शोभायात्रा नहीं निकल सकती। बहराइच में परंपरागत जुलूस था। उसी जुलूस को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यक्रम संपन्न हुए और आगे भी संपन्न होंगे। योगी ने कहा कि आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगाया गया। जयश्रीराम का नाम आपत्तिजनक कैसे हो गया? कल हम अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने से रोकेंगे तो आपको अच्छा लगेगा? कोई हिंदू कहेगा कि हमें भी आपत्ति है तो आप मान जाएंगे? शोभायात्रा में भजन और भक्ति गीत बजते ही हैं, सारा विवाद इसी पर है। भाजपा विधायक के आरोपों को दंगों से जोड़ने पर सीएम योगी ने कहा कि उनके आरोपों तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव घटनास्थल से तीस किलोमीटर दूर हुआ है। सीएम योगी ने कुंदरकी में मिली भाजपा की जीत पर भी विपक्ष पर तंज कसा। कहा कि कुंदरकी में लोगों को एहसास हुआ है, आपको भी होगा। कुंदरकी में हुई जीत सनातक की जीत है।

जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने

 ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 44 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. तीसरे दिन (16 दिसंबर) स्टम्प तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन था और वो इस मुकाबले में बैकफुट पर है. यशस्वी ने फिर किया निराश, ये कमजोरी आई सामने पहली पारी में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और दूसरी गेंद पर चलते बने. यशस्वी ने पहली गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन अगली गेंद पर उनकी पारी खत्म हो गई. यशस्वी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट रीजन में आउट हुए. यशस्वी का कैच मिचेल मार्श ने लपका. यशस्वी गेंद को फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट की टाइमिंग गलत बैठ गई. जायसवाल को यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने किस तरह का शॉट खेला. बाएं हाथ के बैटर जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. इससे पहले यशस्वी पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना स्टार्क का शिकार बने थे. जबकि एडिलेड टेस्ट की पहली गेंद पर भी वह इस तेज गेंदबाज का शिकार बने थे. देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी जायसवाल संघर्ष करते नजर आए हैं. यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 9 पारियों में खब्बू तेज गेंदबाजों का सामना किया है. इस दौरान वह छह मौकों पर आउट हुए. मिचले स्टार्क के अलावा यशस्वी को साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी तीन बार आउट कर चुके हैं. बर्गर ने 2023-24 की टेस्ट सीरीज में ऐसा किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी अब तक 158 गेंद खेलकर 104 रन बना सके हैं और उनका औसत 17.33 रहा है. वैसे 22 साल के यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा. वह अब तक 31 टेस्ट पारियों में 53.20 की औसत से 1596 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक निकले. यशस्वी ने भारत के लिए 23 टी20 भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.15 के एवरेज से 723 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में यशस्वी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ यशस्वी कुल इनिंग्स- 9 गेंद- 158 गेंद रन- 104 रन आउट- 6 औसत- 17.33  

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नशे की लत देश के युवाओं की चमक को ही खत्म करने वाली चीज है, उनका पूरा तेज इससे छिन जाता है

नई दिल्ली नशे में डूबने का मतलब कूल होना नहीं है और इससे बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक केस की सुनवाई करते हुए देश के युवाओं को यह नसीहत दी। अदालत ने कहा कि दुखद है कि इन दिनों नशा करने या उसकी लत का शिकार होने को कूल होने से जोड़ दिया गया है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने ड्रग तस्करी के मामले की सुनवाई करते हुए यह बात कही। इस केस की जांच एनआईए कर रही है, जिसमें अंकुश विपिन कपूर पर आरोप है कि वह ड्रग तस्करी का नेटवर्क चलाता था। उसने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते बड़े पैमाने पर हीरोइन की तस्करी भारत में कराई थी। जस्टिस नागरत्ना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि नशे की लत का सामाजिक आर्थिक तौर पर और मनोवैज्ञानिक रूप से युवाओं पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं की चमक को ही खत्म करने वाली चीज है। उनका पूरा तेज इससे छिन जाता है। अदालत ने कहा कि नशे की लत से युवाओं को बचाने के लिए पैरेंट्स, समाज और सरकारी एजेंसियों को प्रयास करने होंगे। हमें कुछ गाइडलाइंस भी तय करनी चाहिए, जिसके अनुसार ऐक्शन लिया जाए और युवाओं को इससे बचाया जाए। अदालत ने कहा कि यह चिंता की बात है कि पूरे भारत में ड्रग्स का रैकेट चल रहा है। इसका प्रभाव सभी समाज, आयु और धर्म के लोगों में दिख रहा है। अदालत ने कहा कि ड्रग्स तस्करी से पैदा हुई रकम का इस्तेमाल देश के दुश्मन हिंसा और आतंकवाद फैलाने में भी करते हैं। जजमेंट में कहा गया कि आज की युवा पीढ़ी को लेकर कहा जाता है कि वे संगत में, पढ़ाई के तनाव में या फिर परिवेश के चलते ऐसा किया जाता है। अदालत ने कहा कि ऐसा करने वाले लोग अकसर बच निकलते हैं और यह चिंता की बात है। बेंच ने कहा कि यह पैरेंट्स की भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सुरक्षित माहौल में रखें। उन्हें भावनात्मक कवच प्रदान करें। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि बच्चे यदि भावनात्मक रूप से परिवार से जुड़े रहते हैं और उस परिवेश का प्रभाव उन पर रहे तो उनके नशे की लत का शिकार होने की संभावना कम होती है।

मस्ती 4 के ऐलान पर विवेक ओबराय ने कहा, ब्रोमेंस शुरू हो गया

मुंबई, साल 2004 में रिलीज निर्देशक इंद्र कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट की घोषणा कर दी गई है। विवेक ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में फिल्म निर्माता-लेखक मिलाप जावेरी अपने सह-कलाकार रितेश देशमुख को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में जावेरी रितेश को किस करने की कोशिश करते हैं और गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस पर विवेक ओबराय ने कैप्शन दिया, “मस्ती 4 अब आधिकारिक रूप से एक प्रेम कहानी है…’ब्रोमेंस’ शुरू होता है! पहली फिल्म के बाद 20 साल का पागलपन! माफ करें, मैं लॉन्च पर नहीं आ सका…जल्द ही शूटिंग पर आपसे मिलूंगा।” अभिनेता आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने रितेश और जावेरी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। एक तस्वीर में कलाकार, निर्देशक और दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र भी थे। आफताब ने लिखा, “पागलपन शुरू हो गया है। अब तक का सबसे मजेदार… हैश टैग मस्ती 4।” इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित अडल्ट कॉमेडी फिल्म “मस्ती” पहली बार 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया था। इस फिल्म के दो और सीक्वल थे, “ग्रैंड मस्ती”, जो 2013 में रिलीज हुई और 2016 में “ग्रेट ग्रैंड मस्ती”। “ग्रैंड मस्ती” का निर्देशन भी इंद्र कुमार ने किया था। इसमें वही कलाकार थे, फिर भी यह फिल्म आगे नहीं बढ़ती और यह एक नई किस्त है। फिल्म में ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी, कायनात अरोड़ा, मरियम जकारिया और मंजरी फडनिस भी हैं। “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी थी। विवेक, रितेश और आफताब ने पहले दो किस्तों से अपनी भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि, तीसरे भाग में उर्वशी रौतेला, श्रद्धा दास, मिष्टी चक्रवर्ती, पूजा बोस और संजय मिश्रा थे। फिल्म का निर्देशन करने वाले मिलाप इससे पहले ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘मरजावां’ में काम कर चुके हैं।

“लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” पर आधारित होगा वन मेला : वन राज्य मंत्री अहिरवार

भोपाल. वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन मेले का आयोजन अपने आप में एक अनूठा आयोजन है। उन्होंने कहा कि वन मेला “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” पर आधारित होगा। लघु वनोपज प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में लघु वनोपज संग्रहण कार्य में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। मेले में प्रदेशवासियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को इस मेले का इंतजार रहता है। उन्होंने बताया कि 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय वन मेला 17 से 23 दिसम्बर तक लाल परेड मैदान, भोपाल आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि मेले में लघु वनोपज, औषधि पौधों के क्षेत्र की गतिविधियों, उत्पादों एवं अवसरों को प्रदर्शित करने के लिये इससे जुड़े संग्राहकों, उत्पादकों, व्यापारियों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और नीति निर्धारकों के बीच संवाद स्थापित करने के लिये एक व्यापक मंच उपलब्ध करायेगा। राज्य मंत्री अहिरवार ने कहा कि वन मेले में 300 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के जिला यूनियन, वन धन केन्द्र, जड़ी संग्राहक, उत्पादक, कृषक, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता, परम्परागत भोजन सामग्री के निर्माता और विक्रेतागण अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे। मेले में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेगी। अहिरवार ने कहा कि “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला 19-20 दिसम्बर को मेला स्थल पर होगी। कार्यशाला में श्रीलंका, नेपाल और आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। राज्य मंत्री अहिरवार ने कहा कि वन मेले में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 21 दिसम्बर को होगा। जिसमें उच्च गुणवत्ता युक्त लघु वनोपजों, जड़ी-बूटियों और एम.एफ.पी. पार्क द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों के क्रय-विक्रय के लिये अनुबंध किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में ओपीडी का संचालन होगा, जिसमें प्रतिदिन आयुर्वेद चिकित्सकों, उपचार करने वाले विशेषज्ञों के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें 25 हजार लोगों द्वारा उपचार कराने की संभावना है। राज्य मंत्री अहिरवार ने कहा कि वन मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आर्केस्ट्रा, नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य, स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये गायन, चित्रकला, फैन्सी और ड्रेस का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि ख्याति प्राप्त लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी 18 दिसम्बर को, हास्य कलाकार एहसान कुरैशी 19 दिसम्बर को, सूफी बैण्ड 20 दिसम्बर, फिडली क्राफ्ट 21 दिसम्बर और “एक शाम वन विभाग के नाम” 22 दिसम्बर वन मेले में आयोजित होंगे और 23 दिसम्बर को समापन कार्यक्रम होगा। वन राज्य मंत्री अहिरवार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का उदघाटन समारोह 17 दिसम्बर को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शाम 5 बजे लाल परेड मैदान पर किया जायेगा। राज्य मंत्री अहिरवार ने वन मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भागीदारी करने की अपील की है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एवं प्रशासन, म.प्र. लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित विभाष ठाकुर और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य देश का तकनीकी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में मध्यप्रदेश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क ने वंदे भारत ट्रेन के लिए बीएचईएल द्वारा सौंपे गए उच्च गुणवत्ता वाले बियरिंग पार्ट्स का सफलतापूर्वक निर्माण कर यह साबित कर दिया है कि राज्य देश का तकनीकी केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के मार्गदर्शन में ग्लोबल स्किल्स पार्क ने बियरिंग पार्टस निर्माण के प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करते हुए अपनी तकनीकी क्षमता को सिद्ध किया है। बियरिंग पार्टस निर्माण की इस परियोजना में अत्याधुनिक 3-एक्सिस और 5-एक्सिस सीएनसी मिलिंग और टर्निंग तकनीकों का उपयोग किया गया है। ग्लोबल स्किल्स पार्क के प्रशिक्षित विशेषज्ञों और युवाओं ने पूरी दक्षता के साथ बियरिंग पार्ट्स का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया। यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के तकनीकी नवाचार और कौशल विकास के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क ने यह साबित कर दिया है कि मध्यप्रदेश न केवल तकनीकी हब बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि यह मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती देने वाला एक मजबूत स्तंभ भी बन रहा है। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि हमारे युवा विश्वस्तरीय औद्योगिक मानकों को पूरा करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं। ग्लोबल स्किल्स पार्क ने तकनीकी नवाचार और प्रशिक्षण में एक अनूठी मिसाल पेश की है। तकनीकी शिक्षा और नवाचार का केंद्र ग्लोबल स्किल्स पार्क, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण है। संस्था ने साबित किया है कि भारत में उन्नत तकनीकों का विकास और उन्हें विश्वस्तरीय उत्पादों में बदलना संभव है। ग्लोबल स्किल्स पार्क न केवल युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल सिखा रहा है, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रहा है। ग्लोबल स्किल्स पार्क की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि राज्य के प्रशिक्षित युवा वैश्विक औद्योगिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ग्लोबल स्किल्स पार्क : आत्मनिर्भरता और प्रगति का प्रतीक ग्लोबल स्किल्स पार्क की यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता को मजबूत आधार प्रदान करती है। यह परियोजना बताती है कि उन्नत तकनीकों का उपयोग और स्थानीय प्रतिभा का सही मार्गदर्शन देश को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत, भारत ने तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है। ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल जैसे संस्थान न केवल स्थानीय स्तर पर विकास की कहानी लिख रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता के उदाहरण भी पेश कर रहे हैं।  

टिटास साधु बोलीं- परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली

नवी मुंबई. भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज टिटास साधु ने कहा कि परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने और सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने से उन्हें तीन विकेट लेने में मदद मिली जिससे भारत पहले टी20 क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। जेमिमा रोड्रिग्स (73) और स्मृति मंधाना (54) के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन बनाए जो इस टीम के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पर्थ से मुंबई तक लगभग 7,300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भारतीय महिला टीम को आराम करने और तैयारी के लिए बहुत कम समय मिला लेकिन उन्होंने पहले मैच में कोई सुस्ती नहीं दिखाई। रविवार को शुरुआती टी20 मैच में 37 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद साधु ने मीडिया से कहा, ‘‘हम यहां भारत में रात के समय पहुंचे और पूरी रात ठीक से सोए इसलिए जेट लैग से निपटने में मदद मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि डीवाई पाटिल (स्टेडियम) का विकेट बहुत अच्छा है और जो भी सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने में सक्षम है, विकेट में हमेशा कुछ ऐसा होता है जो मदद करता है। ओस थी और यह हमारे लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन हमने काफी अच्छा प्रबंधन किया।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘सबसे अच्छी चीजों में से एक यह थी कि हम पहले भी इस मैदान पर खेल चुके हैं और हम यहां खेलने के थोड़े अधिक अभ्यस्त हैं।’’ साधु ने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में जानकारी है और यही महत्वपूर्ण है और इसलिए हमें पता था कि अगर हम सही क्षेत्रों में गेंदबाजी कर सकते हैं तो विकेट से कुछ मदद मिलेगी और सौभाग्य से हमने ऐसा किया।’’ भारत ने लगातार नौवीं जीत दर्ज की लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी के लिए आने के बाद अधिक समय क्षेत्ररक्षण नहीं किया। हरमनप्रीत की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर साधु ने कहा, ‘‘मेडिकल टीम इस पर ध्यान दे रही है इसलिए शायद वह कुछ समय में ठीक हो जाएगी।’’ वेस्टइंडीज के मुख्य कोच शेन डेइट्ज ने कहा कि इस हार के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि हम पहली गेंद से तैयार क्यों नहीं थे। यह बहुत निराशाजनक है। हमें जल्दी से इस पर चर्चा करनी होगी, कल अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेना होगा और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’ शेन ने कहा, ‘‘भारत में हम यहां लगभग नौ दिन तक खुद को ढालने की कोशिश करते रहे। हमारे पास कुछ बेहतरीन सुविधाएं थीं। हमारे पास वास्तव में अच्छे ट्रेनिंग सत्र थे इसलिए आज रात का प्रदर्शन थोड़ा चौंकाने वाला, थोड़ा निराशाजनक था, क्योंकि हमने आज रात के लिए तैयार होने के लिए कड़ी मेहनत की थी।’’

अस्पताल में जारी है इलाज, राजस्थान-अलवर में हीटर और गर्म पानी से झुलसे मासूम

अलवर। पिछले तीन दिनों में शहर में अलग-अलग स्थानों पर झुलसने के कारण चार बच्चों को जनरल हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। रविवार की रात दो और बच्चों के झुलसने के मामले सामने आए, दोनों को अस्पताल लाकर इलाज शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार कल तिजारा के बिलासपुर निवासी 6 माह की सानिया पुत्री सफीन रविवार देर रात नींद में चारपाई से गिरकर सर्दी से बचाव के लिए लगे हीटर के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गई। एक अन्य घटना में अलवर के सूर्य नगर में 10 माह का सुभाष पुत्र सुग्रीव खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी पर गिर गया। बाल्टी का पानी बच्चे के हाथ-पैर पर गिरने से वह 25-30 फीसदी तक झुलस गया। बच्चे का इलाज जनरल हॉस्पिटल में जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बिजवाद नरुका गांव का एक बच्चा खौलते दूध के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। ऐसे ही डेहरा शाहपुर की रहने वाली कीर्ति चाय के गिरने से झुलस गई थी, उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पिछले तीन दिनों में बच्चों के झुलसने की चार घटनाओं ने अभिभावकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में गर्म पानी, हीटर और गर्म खाद्य पदार्थों को बच्चों से दूर रखना बेहद जरूरी है। बहरहाल सभी चार बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार इलाज के बाद सभी बच्चों के पूरी तरह ठीक होने की संभावना है।

लेगानेस ने 1-0 से शीर्ष पर चल रहा बार्सीलोना को हराया

बार्सीलोना. बार्सीलोना को लेगानेस की कमजोर टीम के खिलाफ रविवार को यहां घरेलू मैदान पर 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद टीम स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में शीर्ष पर कायम है। लेगानेस की मौजूदा सत्र में विरोधी टीम के मैदान पर यह पहली जीत है। एटलेटिको मैड्रिड ने गेटाफे को 1-0 से हराया और रीयाल मैड्रिड को पछाड़कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। एटलेटिको मैड्रिड के भी बार्सीलोना के समान 38 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण बार्सीलोना की टीम शीर्ष पर है। एल्वेस और एथलेटिक बिलबाओ का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा जबकि विलारीयाल को 2-1 से हराकर रीयाल बेटिस ने अपने अजेय अभियान को चार मैच तक पहुंचाया। रीयाल सोसीदाद को लास प्लामास ने गोल रहित बराबरी पर रोका।  

फराह जल्द ही एक बड़े रियलिटी शो में आ सकती है नजर

मुंबई,  ‘बिग बॉस 18’ शो में अभिनेता सलमान खान की गैर-मौजूदगी के बावजूद कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फराह खान की होस्टिंग को जबरदस्त सराहना मिली, और उनके अंदाज और ऊर्जा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब फराह खान का नाम एक और बड़े रियलिटी शो से जुड़ने जा रहा है।  सूत्रों के मुताबिक, फराह को ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के आगामी सीजन के लिए जज बनने का ऑफर मिला है। ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का नया सीजन टीवी पर जल्द ही वापसी करेगा और इसके निर्माताओं को इस बार शो के लिए कुछ खास जज की तलाश थी। फराह की एंट्री से शो में और भी ज्यादा मसाला जुड़ सकता है, क्योंकि वह न सिर्फ अपनी मस्ती और एंटरटेनिंग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी बेबाक राय और दिलचस्प अंदाज भी दर्शकों को आकर्षित करता है। फराह खान के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह हमेशा अपनी राय बड़े ही बेबाकी से रखती हैं, चाहे वह ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने की बात हो या फिर किसी की तारीफ करने की। उनका यह कड़क और ईमानदार अंदाज उन्हें और भी खास बनाता है। यही कारण है कि मेकर्स ने उन्हें ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि फराह ने जज बनने के लिए हां कहा है या नहीं। लेकिन यदि वह इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो उनके दिलचस्प अंदाज और फैंस के साथ कनेक्शन के कारण यह सीजन और भी मनोरंजक हो सकता है। इस शो के साथ फराह को एक नया मंच मिलेगा, जहां वह अपनी जजमेंट और मस्ती से दर्शकों का मनोरंजन कर सकती हैं। उनकी फैंस को भी यह एक नया और शानदार एंटरटेनमेंट का मौका मिल सकता है।  बता दें कि  ‘बिग बॉस 18’ शो में सलमान की जगह फराह का एंटरटेनिंग अंदाज शानदार था और अब दर्शक उन्हें फिर से शो में देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि फराह फिर से ‘बिग बॉस’ में आएंगी या नहीं, लेकिन एक नई खबर आ रही है कि फराह जल्द ही एक और बड़े रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं।  

परिजनों ने मंगेतर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, राजस्थान-झुंझुनू में फंदे से लटका मिला युवती का शव

झुंझुनू। जिले के नृसिंहपुरा गांव में एक 22 वर्षीय छात्रा पूजा का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के चचेरे भाई राकेश कुमार ने पुलिस में दी गई शिकायत में पूजा के मंगेतर निकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी निकेश ने सगाई के बाद पूजा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसके साथ ही निकेश पर पूजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते वह तनाव में आकर आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई। गुढ़ागौड़जी थाने के एएसआई आशुतोष ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या पूजा ने मंगेतर की प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। जानकारी के अनुसार पूजा परिवार में पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

बुमराह को ‘प्राइमेट’ कहने के लिए ईशा गुहा ने माफी मांगी

ब्रिसबेन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘प्राइमेट’ (मनुष्य जैसा जानवर) कहने वाली इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर ईशा गुहा ने सोमवार को अपनी नस्लवादी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गेंद के साथ भारतीय तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन का वर्णन करने के लिए गलत शब्द चुनने के लिए उन्हें ‘बेहद खेद’ है। ईशा ने यह टिप्पणी रविवार को टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह द्वारा ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करने के बाद ब्रेट ली द्वारा भारतीय गेंदबाज की प्रशंसा के जवाब में की थी। ईशा ने फॉक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री करते हुए कहा था, ‘‘ठीक है, वह एमवीपी (सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी) है, है ना? सबसे मूल्यवान प्राइमेट, जसप्रीत बुमराह।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह है जो भारत को सफलता दिला रहा है और इसलिए टेस्ट मैच की तैयारी में उस पर इतना ध्यान था कि क्या वह फिट होगा।’’ ईशा द्वारा ‘प्राइमेट’ शब्द के इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया क्योंकि प्रशंसकों ने उनकी आलोचना की और इस 39 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी को माफी मांगने के लिए मजबूर किया। ईशा ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में कमेंट्री के दौरान कहा, ‘‘कल कमेंट्री में मैंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसका कई अलग-अलग तरीकों से मतलब निकाला जा सकता है। मैं किसी भी तरह की ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगना चाहूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब दूसरों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की बात आती है तो मैंने खुद के लिए बहुत ऊंचे मानक तय किए हैं। अगर आप पूरी बातें सुनें तो मेरा मतलब भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक की सबसे ज्यादा प्रशंसा करना था और एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी मैं बहुत प्रशंसा करती हूं।’’ भारतीय मूल की ईशा कई वर्षों से फॉक्स स्पोर्ट्स की प्रसारण टीम में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों में कोई दुर्भावना नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं समानता की हिमायती हूं और एक ऐसी व्यक्ति हूं जिसने अपना करियर खेल में समावेश और समझ के बारे में सोचने में बिताया है। मैं उनकी उपलब्धि की विशालता को दर्शाने की कोशिश कर रही थी और मैंने गलत शब्द चुना है। इसके लिए मुझे बहुत खेद है।’’ ईशा ने कहा, ‘‘मैं दक्षिण एशियाई मूल की हूं इसलिए मुझे उम्मीद है कि लोग समझेंगे कि इसमें कोई और इरादा या दुर्भावना नहीं थी। एक बार फिर मुझे वाकई बहुत खेद है।’’ ईशा के माफी मांगने के समय उनके बगल में बैठे भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस मामले पर लाइव बात करने के लिए उनकी प्रशंसा की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भी वहां मौजूद थे। शास्त्री ने कहा, ‘‘बहादुर महिला, लाइव टीवी पर माफी मांगने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। आपने इसे उन्हीं के मुंह से सुना है इसलिए जहां तक मेरा सवाल है तो यह मामला खत्म हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग गलतियां करते हैं, हम सभी इंसान हैं। कभी-कभी जब आपके हाथ में माइक होता है तो उस समय कुछ चीजें हो सकती हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं।’’

जांच करवाने आई दो महिलाओं का हुआ संस्थागत प्रसव, राजस्थान-नागौर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों में कैलम ने जन्मी लखपति बेटी

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में रविवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरो की शुरुआत की गई। नागौर जिले में शुरू किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के आयोजन की सफलता पहले दिन ही सिद्ध हुई। जिले के खींवसर ब्लॉक के बिरलोका गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में प्रसव पूर्व जांच करवाने आई दो गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव करवाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर डॉक्टर जुगल किशोर सैनी ने बताया कि जिले के खींवसर ब्लाॅक के राजकीय पीएचसी बिरलोका में लगाए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के दौरान प्रसव पूर्व जांच करवाने आई दो महिलाओं का संस्थागत प्रसव भी करवाया गया। शिविर में पहुंची खोड़वा गांव की ओमनाथ की पत्नी कैलम तथा पचारों की ढाणी के निवासी भोमाराम की पत्नी निरमा की एएनसी रिपोर्ट में प्रसव का समय नजदीक आने तथा दर्द होने पर उन्हें लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उनका सामान्य प्रसव हो गया। बीसीएमओ डॉक्टर रामजीत टाक ने बताया कि कैलम ने पुत्री और निरमा ने पुत्र को जन्म दिया। दोनों जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं। कैलम की नवजात बेटी को राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ भी मिलेगा, जिसके तहत उसे 7 अलग-अलग किश्तों में स्नातक तक की पढ़ाई पूर्ण करने तक कुल एक लाख रूपए की राशि ऑनलाइन  दी जाएगी। कैलम की लखपति नवजात बेटी को पहली किश्त के रूप में ढाई हजार रूपए की राशि का भुगतान बैंक खाते में ऑनलाइन किया जाएगा।

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की वार्ड आरक्षण/महिला लॉटो की कार्यवाही 17 एवं 19 दिसम्बर को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पंचायत निर्वाचन आरक्षण, जिला सदस्य जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, पंचायत सदस्य, नगरीय निकाय और नगर पंचायत आम निर्वाचन 2024 के तहत वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 17 और 19 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी. एस. पैकरा, संबंधित सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और निर्वाचन संचालन के आरओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत जिले के नगरीय निकायों और नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण 17 और 19 दिसंबर को किया जाएगा। 17 दिसंबर को नगरपालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, झगराखाण्ड और नई लेदरी के वार्डों का आरक्षण सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा। इसी प्रकार नगर निगम चिरमिरी और नगर पंचायत जनकपुर के वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय में होगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आरक्षण की इस प्रक्रिया के दौरान आम नागरिक भी उपस्थित हो सकते हैं। प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरक्षण प्रक्रिया के लिए महिला लॉटो के प्रवर्गवार स्थानों का आवंटन किया जाएगा, जिसे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरा किया जाएगा। इस बैठक में नाम वापसी से जुड़ी प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया केवल आरओ द्वारा ही की जाएगी और इसके लिए नाम वापसी का मूल पावती पत्र आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त, नाम वापसी की प्रक्रिया को रिकॉर्ड में रखने के लिए उसका वीडियो और फोटो भी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी. एस. पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम मनेंद्रगढ़, एसडीएम खड़गवां, तहसीलदार मनेंद्रगढ़, तहसीलदार चिरमिरी, नगर निगम आयुक्त, जनपद सीईओ एमसीबी, जनपद सीईओ खड़गवां और सभी नगर पंचायतों के सीएमओ सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करें, ताकि आय बढ़ सके’, राजस्थान-राज्यपाल ने राजसमंद में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को राजसमंद जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर केंद्र प्रायोजित योजनाओ की समीक्षा की। उनके साथ विधायक दीप्ति माहेश्वरी और जिला प्रमुख रतनी देवी जाट मौजूद रहे। राज्यपाल की बैठक में राजसमंद जिला कलक्टर श्री बालमुकुंद असावा ने सर्वप्रथम उनका शाब्दिक स्वागत कर जिले का सामान्य परिचय प्रस्तुत किया। जल जीवन मिशन की समीक्षा करत हुए राज्यपाल ने अब तक हु प्रगति को देखा। जिला कलक्टर ने बतीय कि जिले में 65 हजार 942 परिवारों को इस योजना में लाभान्वित किया जा चुका है जो लक्ष्य का 64.75 प्रतिशत है। इस पर राज्यपाल ने शेष कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हुए शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत वृहद पेयजल योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि 1092 करोड़ रुपए की लागत से चम्बल-देवगढ़-भीम परियोजना का कार्य जारी है जिससे ब्लॉक भीम-देवगढ़ के 197 गांवों के 33169 घरों में नल से जल पहुंचेगा। ऐसे ही 133 करोड़ रुपए की लागत से 44 गांवों के लिए बाघेरी का नाका-चिकलवास योजना पर बताया कि 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके पश्चात राज्यपाल ने केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत जारी निर्माण कार्यों जैसे 64.34 करोड़ रुपए की लागत से केलवाड़ा-ओलादार चौराहा (राजसमंद) से भड़सोड़ा चौराहा (चित्तौड़गढ़) सड़क का चौड़ाईकारण एवं सुदृढीकरण, 15 करोड़ की लागट से मावल-नाथद्वारा सड़क संबंधी कार्य सहित अन्य कार्यों की समीक्षा कर शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की पर्याप्त पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जिले के विभिन्न इलाकों में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बताया कि अब तक 1 लाख 71 हजार 240 आयुष्मान कार्ड वितरित हो चुके हैं। किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यपाल ने सहकारिता विभाग की पैक्स कम्यूटर योजना, पैक्स एस कॉमन सर्विस सेंटर योजना, महँगा कृषि यंत्र कम किराए पर उपलब्ध कराने हेतु कस्टम हायरिंग सेंटर योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा की। सहकारिता के उप रजिस्ट्रार ने बताया कि जिले में 1 लाख 97 हजार 880 किसानों को अब तक 422.64 करोड़ रुपए की सहायता दी जा चुकी है। इसके साथ ही राज्यपाल ने अन्न भंडारण योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आदि को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर ने राज्यपाल को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर को लेकर बताया कि गत एक वर्ष में अब तक कुल 209 प्रकरण प्राप्त हुए हैं एवं 207 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है, जिले में यह सेंटर आर के हॉस्पिटल में संचालित है। राज्यपाल ने रुडिप द्वारा नाथद्वारा में 106 करोड़ रुपए की लागत से जारी एकीकृत जल प्रदाय परियोजना कार्य, कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वायत्त शासन विभाग की पीए स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं ग्रामीण, राजीविका के कार्यों आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए समस्त योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live