LATEST NEWS

कश्यप बोले- अरपा भैंसाझार परियोजना से 25000 हेक्टयर (खरीफ) क्षेत्रफल सिंचित होने की हैं योजना

रायपुर अरपा भैंसाझार परियोजना से कुल 25000 हेक्टयर (खरीफ) क्षेत्रफल सिंचित होने की योजना है। तखतपुर विकासखण्ड के कुल 22 ग्रामों एवं बिल्हा विकासखण्ड के 31 ग्रामों में कुल 53 ग्रामों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही ग्राम सैदा में अवरोधित क्षेत्र में नहर निर्माण हेतु संबंधित कृषक एवं अन्य कृषकों के भू-अर्जन हेतु मुआवजा विवादों का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बातें विधानसभा में विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा तारांकित प्रश्नकाल में पूछे गए सवाल के जवाब में वन मंत्री केदार कश्यन ने दिए। उन्होंने बताया कि अरपा भैंसाझार परियोजना से कुल 25000 हेक्टयर (खरीफ) क्षेत्रफल सिंचित होने की योजना है। परियोजना से बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के 01 ग्राम, तखतपुर विकासखण्ड के 70 ग्राम एवं बिल्हा विकासखण्ड के 31 ग्रामों कुल लाभान्वित ग्राम की संख्या 102 हैं। अरपा भैंसाझार परियोजना दिनांक 13.09.2013 को अनुबंध कर प्रांरभ की गई है एवं वर्तमान में परियोजना निमार्णाधीन है। परियोजना की लागत राशि रू.1141.90 करोड़ है। अरपा भैंसाझार परियोजना में 25/11/2024 तक परियोजना के निर्माण कार्य हेतु रू. 317.59 करोड़, वनभूमि हेतु रू. 104.10 करोड़, भू-अर्जन मुआवजा हेतु रू. 577.00 करोड़ भू-अर्जन अधिकारी को जमा किया गया है, मुख्य नहर के रेल्वे क्रासिंग के निर्माण हेतु रेल्वे विभाग को रु. 2.76 करोड़ पर्यावरण संबंधी कार्यों में रू. 26.04 करोड़, वि./यां कार्य हेतु रू. 0.09 करोड़, पर्यावरण अध्ययन एवं विविध व्यय में रू. 19.18 करोड़, कुल राशि रू. 1046.76 करोड़ व्यय किया जा चुका है। अनुबंधानुसार कार्य एजेन्सी को 25000 हेक्टेयर रकबा में खरीफ सिंचाई करना था, जिसके परिपालन में ठेकेदार द्वारा वर्ष 2023-24 में कोटा एवं तखतपुर विकासखण्ड के कुल 49 ग्रामों में कुल 12970 हेक्टयर में सिंचाई की गई है। वर्ष 2024-25 में कोटा एवं तखतपुर विकासखण्ड के कुल 48 ग्रामों में कुल 12000 हेक्टेयर में खरीफ की सिंचाई की गई है। योजना में प्रस्तावित तखतपुर विकासखण्ड के कुल 22 ग्रामों एवं बिल्हा विकासखण्ड के 31 ग्रामों में कुल 53 ग्रामों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। मंत्री कश्यप ने सदन को बताया कि परियोजना से शेष ग्रामों में सिंचाई हेतु ग्राम सैदा में अवरोधित क्षेत्र में नहर निर्माण हेतु संबंधित कृषक एवं अन्य कृषकों के भू-अर्जन हेतु मुआवजा विवादों का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है एवं शेष नहर निर्माण कार्यों को पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदार को नवमी समयावृद्धि प्रदाय कर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अमाद डायलो ने 90वें मिनट में दागे गोल की मदद से जोरदार वापसी करते हुए प्रीमियर लीग फुटबॉल में रविवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की गत विजेता सिटी ने इतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैनचेस्टर डर्बी में 88वें मिनट तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी थी लेकिन ब्रूनो फर्नांडीस ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल करके मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद डायलो ने विजयी गोल दागकर यूनाइटेड की जीत सुनिश्चित की। सिटी की पिछले 11 मैच में यह आठवीं हार है। इस जीत के बावजूद यूनाईटेड की टीम 22 अंक के साथ 13वें जबकि सिटी की टीम 27 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दूसरे स्थान पर रहे चेल्सी ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल से अंकों के अंतर को दो तक सीमित कर दिया है। लीवरपूल के 36 अंक हैं। चेल्सी तीसरे स्थान पर मौजूद आर्सेनल से चार अंक आगे है। टोटेनहैम के खिलाफ 0-5 की हार के बाद साउथम्पटन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को निकाल दिया। साउथम्पटन अंतिम पायदान पर है जबकि टोटेनहम 10वें स्थान पर पहुंच गया है। इस्माइला सार ने रविवार को क्रिस्टल पैलेस की ब्राइटन पर 3-1 की जीत में दो गोल किए।

बालिकाओं से किया संवाद, राजस्थान-राजसमंद के जनजाति बालिका छात्रावास पहुंचे राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को राजसमंद जिले के जनजाति बालिका छात्रावास, पलेवा मगरी का निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री बागडे ने विभिन्न कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। बालिकाओं से संवाद करते हुए राज्यपाल ने विभिन्न विषयों पर बात की। राज्यपाल को अपने बीच पाकर छात्राएं भी उत्साहित दिखी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की समस्त सामान्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। राज्यपाल ने किए श्रीनाथ जी के दर्शन जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथ जी के सांयकालीन भोग आरती के दर्शन किए। मंदिर मण्डल अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने समाधान पद्धति से राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज होगा ‘सिकंदर’ का टीज़र

मुंबई,  साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’, जिसे ए.आर. मुरुगाडोस ने डायरेक्ट किया है और सलमान ख़ान इसमें मुख्य भूमिका में हैं, ने दर्शकों में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट ने अपनी घोषणा के बाद से ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब, साजिद नाडियाडवाला ने सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है। सलमान के जन्मदिन के मौके पर यानी 27 दिसंबर 2024 को फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा। आखिरकार, दर्शकों को मच अवेटेड ‘सिकंदर’ की पहली झलक देखने मिलेगी, क्योंकि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने टीज़र की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह 27 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगा और सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास जन्मदिन तोहफा साबित होगा। सलमान ख़ान, जो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, के पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। सलमान ख़ान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीज़र उनके जन्मदिन पर रिलीज़ होने वाला है, जो उनके फैंस के लिए एक शानदार सेलिब्रेशन होगा। इस घोषणा ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि अब सभी इस खास मौके पर ‘सिकंदर’ की झलक देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टर ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने की गारंटी देती है, जो ईद 2025 के वीकेंड के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है।  

स्थानीय बुनकरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से अपने उत्पाद बेचने के लिए किया जा रहा है प्रशिक्षित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में 16 दिसंबर से दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होने वाला ‘फ्लेवर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम’ एक अद्भुत पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की समृद्ध विरासत में निहित स्थानीय खानपान, शिल्पकला और वस्त्र उद्योग की पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की यह एक अनूठी कोशिश है। इसमें भारतीय मूल अनाजों, विशेष रूप से मिलेट्स – जिन्हें ‘अन्न’ के रूप में भी जाना जाता है,  पोषण लाभों और उनकी महत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह कदम आने वाली पीढ़ियों को हमारे पारंपरिक खानपान की ओर प्रेरित करेगा और स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता लाएगा। केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण मंत्रालय द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में 16 दिसम्बर को “फ्लेवर्स ऑफ इंडिया-2024” का आयोजन केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय, नीति आयोग, सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। भारतीय खान-पान और परंपरागत परिधानों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में यह एक प्रयास है। राज्य सरकार कर रही है वोकल फॉर लोकल में प्रदेश के हर जिले की विशेषताओं को प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने वोकल फॉर लोकल के तहत अपने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। खान-पान क्षेत्र में, प्रदेश के हर जिले की विशेषताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय व्यंजन महोत्सव आयोजित किए हैं। चंदेरी, भोपाल, और मालवा क्षेत्रों के खास व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्हें फूड फेस्टिवल्स और अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और परंपराओं को प्रोत्साहित करने का किया आव्हान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वस्त्र उद्योग में, चंदेरी और महेश्वरी जैसे पारंपरिक वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। स्थानीय बुनकरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पाद बेचने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे सीधे अपने ग्राहकों से जुड़ सकें। हमने लोकल-टू-ग्लोबल के दृष्टिकोण के साथ इंटरनेशनल टेक्सटाइल एक्सपो भी आयोजित किए हैं। फ्लेवर्स ऑफ इंडिया जैसे आयोजनों के माध्यम से, स्थानीय कारीगरों, किसानों और बुनकरों की कला और परिश्रम को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी आयोजकों को इस प्रयास के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पहल भारतीय खानपान और वस्त्र उद्योग को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद करेगी और वोकल फॉर लोकल को एक सशक्त दिशा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को इस पहल में शामिल होकर अपने स्थानीय उत्पादों और परंपराओं को प्रोत्साहित करने का आहवान किया।  

राजस्थान के सांसद राजकुमार रोत ने शीतकालीन सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

जयपुर  लोकसभा के शीतकालीन सत्र के बीच बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत की एक तस्वीर ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है। इस दौरान बांसवाड़ा सांसद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने साल 2020 के दंगे के केस वापस लेने, भील प्रदेश के गठन समेत कई मुद्दे उठाए। इस मुलाकात को लेकर बांसवाड़ा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है। साल 2020 के दंगों पर बातचीत बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने 2020 में डूंगरपुर जिले में नेशनल हाइवे 48 पर कांकरी डूंगरी दंगों का मुद्दा उठाया। इसको लेकर रोत ने दंगे के मामले को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अधीन केस में राहत मिल गई है, लेकिन नेशनल हाइवे के केस अभी भी केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। सांसद रोत ने यह भी बताया कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों में जमीन अधिग्रहण के दौरान आदिवासियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और अतिरिक्त आर्मी लगाकर अत्याचार किया जा रहा है। अमित शाह से अलग से आदिवासी रेजीमेंट बनाने की मांग केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने आदिवासी रेजिमेंट की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जाट और सिख रेजिमेंट की तरह आदिवासी रेजिमेंट भी शुरु की जाए। इस पर गृहमंत्री ने सकारात्मक विचार करने की बात कही। बीएपी के सांसद राजकुमार रोत की गृह मंत्री अमित शाह से पार्लियामेंट ऑफिस में तीन मिनट की मुलाकात हुई। इसमें उन्होंने आदिवासी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। रोत ने भील प्रदेश को लेकर फिर उठाई मांग अमित शाह से मुलाकात के दौरान बांसवाड़ा सांसद ने एक बार फिर भील प्रदेश के गठन का मुद्दा उठाया। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद संसद में शपथ लेने के दौरान भी बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने भील प्रदेश की मांग की थी। इसके अलावा राजस्थान उपचुनाव में चैरासी से विधायक बने अनिल कटारा ने भी शपथ के बाद कहा कि उनकी पार्टी की भील प्रदेश की मांग हमेशा कायम रहेगी।

सोनू सूद ने अहमदाबाद मैराथन का नेतृत्व किया

अहमदाबाद, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने नशा मुक्त भविष्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित मैराथन का नेतृत्व किया। सोनू सूद ने हाल ही में नशा मुक्त भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। यह मैराथन का तीसरा सीज़न था, जिसमें फ़तेह थीम वाली टी-शर्ट पहने सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया और इस उद्देश्य का समर्थन किया।नशा मुक्त भविष्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित यह मैराथन, सोनू सूद के स्वस्थ, नशा मुक्त समाज के मिशन के साथ जुड़ा हुआ था। इस अवसर पर सोनू सूद ने कहा, इतने सारे लोगों को इतने महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए एकजुट होते देखना बहुत खुशी की बात है। गिफ्ट सिटी आरंभ मैराथन एक स्वस्थ, नशा मुक्त भविष्य की ओर एक कदम है, और यह याद दिलाता है कि सामूहिक कार्रवाई कितनी शक्तिशाली हो सकती है।मुझे उम्मीद है कि फ़िल्म फतेह डिजिटल दुनिया में हमारे सामने आने वाली अनदेखी चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत को भी बढ़ावा दे सकती है। जागरूकता और सतर्कता दोनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण हैं, और इस तरह की पहलों के माध्यम से, हम सभी के लिए एक सुरक्षित, बेहतर भविष्य की दिशा में काम कर सकते हैं। सोनू सूद द्वारा निर्देशित और लिखित, फ़तेह का निर्माण ज़ी स्टूडियो के तहत उमेश के.आर. बंसल और शिव सागर शक्ति के तहत सोनाली सूद ने किया है, जिसमें अजय धामा सह-निर्माता हैं। जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह सहित शानदार कलाकारों से सजी यह फिल्म 10 जनवरी 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर, 650 से ज्यादा रनों की बढ़त फिर भी पारी की घोषणा नहीं ….

नईदिल्ली न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से भारत को भारत में हराकर अपने देश लौटी। वहां न्यूजीलैंड को अपने घर पर इतने ही मैचों की सीरीज इंग्लैंड से खेलनी थी। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से 2-1 से हारकर आई थी। ऐसे में सीरीज के दिलचस्प होने की उम्मीद थी। हालांकि, पहले दो मैच न्यूजीलैंड की टीम हार गई और सीरीज भी गंवा बैठी। ऐसे में तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर थी, क्योंकि टीम के पास 650 से ज्यादा रनों की बढ़त थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पारी की घोषणा नहीं की। ऐसे में कहा जा सकता है कि इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट का खौफ शायद न्यूजीलैंड की टीम को रहा होगा। इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि 347 रन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बना दिए। इंग्लैंड के पास मौका था कि एक बड़ी पारी के जरिए इस स्कोर को मैच किया जाए, लेकिन टीम पर फॉलोऑन का खतरा आ गया। टीम 143 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, न्यूजीलैंड ने यहां भी इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। न्यूजीलैंड को पहला डर तो यहीं से आ गया था कि वे बैजबॉल क्रिकेट खेलकर इस मैच में आगे निकल सकते हैं। उनको शायद अपनी परिस्थितियों पर ज्यादा भरोसा ही नहीं रहा होगा। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 453 रन बना दिए। टीम के पास पहले से ही 200 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और जब 500, 550, 600 और 650 रनों की बढ़त हो गई तो भी कीवी टीम ने पारी की घोषणा नहीं की। हालांकि, 453 रनों पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को रोका और इस तरह इंग्लैंड के सामने 658 रनों का लक्ष्य था। इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट इंग्लैंड ने खो दिए। मैच जीतने से न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट दूर है, लेकिन सवाल यही है कि शायद बैजबॉल के खौफ से न्यूजीलैंड ने पारी घोषित नहीं की।

भदोही में एक महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

 भदोही उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने एक न्यूज एजेंसी को दी. कात्यायन के अनुसार घटना 29 नवंबर को सुरवाया क्षेत्र के नेता नगर इलाके में हुई. वहीं, शिकायत शनिवार को दर्ज कराई गई. एसपी ने बताया कि डेयरी की दुकान चलाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शैलेंद्र कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर दो किलोग्राम घी खरीदने आया था. उसने स्टॉक खत्म होने के कारण उसे घी नहीं दिया. जिससे उपाध्याय गुस्सा हो गया. इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने कथित तौर पर दुकान में घुसकर उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की व अश्लील इशारे भी किए. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी चीख सुनकर आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया.  हालांकि, आरोपी ने जाने से पहले उसे गालियां देना जारी रखा. शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में घुसना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.  

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा : केंद्रीय गृह मंत्री शाह

  शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने की पहल सराहनीय शहीदों के बलिदान को चिर स्थाई बनाने उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री  साय रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों  को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ है। शहीदों के त्याग और बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है, वैसे किसी और को खोना न पड़े। मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे।    

उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध रूप से दुकान और गोदाम के निर्माण पर चला बुलडोजर

उज्जैन  उज्जैन में नगर पालिका निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर और मस्जिद के बीच बन रही दुकान और गोदाम को तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के अवैध निर्माण का आरोप लगाया था। इसकी जांच करने की मांग की गई थी। निगम की टीम ने मस्जिद के पास बन रही दुकान को लेकर जांच किया तो पाया कि अवैध रूप से एक दुकान और गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद सोमवार सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान और गोदाम को ध्वस्त कर दिया। हिंदू जागरण मंच ने की थी शिकायत उज्जैन शहर के इंदौर और आगर रोड के मध्य चामुंडा माता मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध रूप से एक दुकान और गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मस्जिद पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया और निगम के अधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग की। निगम के अधिकारियों ने दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। दुकानदार द्वारा निर्देशों को नहीं मानने पर सोमवार सुबह निगम की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। हिंदू जागरण मंच ने उग्र आंदोलन की दी थी चेतावनी दरअसल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर के पास बनी मस्जिद में अवैध निर्माण हो रहा है। इसको लेकर निगम कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो पाया कि अवैध निर्माण एक दुकानदार द्वारा किया जा रहा है। बुलडोजर ऐक्शन के दौरान जुड़ी भारी भीड़ उज्जैन में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से चामुंडा माता चौराहे पर सोमवार सुबह अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। सोमवार को नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान भारी भीड़ भी लग गई थी। जारी किया गया था नोटिस नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि चामुंडा माता चौराहे पर स्थित एक दुकान के मालिक विवेक पुरोहित ने बिना अनुमति के गोडाउन और दुकान का अतिरिक्त निर्माण कर लिया था। नगर निगम ने इस संबंध में दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया था। नगर निगम के भवन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में नगर निगम की अतिक्रमण रिमूवल गैंग और पुलिस प्रशासन की टीम शामिल थी। इसके पहले वक्फ बोर्ड द्वारा दुकानदार की शिकायत की गई थी, उस समय भी दुकानदार को नोटिस दिया गया था।  

आम्रपाली दुबे की फिल्म सास कमाल बहू धमाल 21 दिसंबर को फीलमची भोजपुरी चैनल पर होगी रिलीज

मुंबई, फीलमची भोजपुरी चैनल निर्मित आम्रपाली दुबे अभिनीत फिल्म सास कमाल बहू धमाल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म सास कमाल बहू धमाल, 21 दिसंबर की शाम पांच बजे फीलमची चैनल पर दिखाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी झखझोरपुर नाम के एक काल्पनिक गांव पर आधारित है, जो एक ऋषि के श्राप के कारण प्रभावित है। श्राप के चलते इस गांव में सास-बहू के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रह पाते। लेकिन पढ़ी-लिखी लक्ष्मी (आम्रपाली दुबे) जब इस गांव में दुल्हन बनकर आती है, तो उसे भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी हार मानने वालों में से नहीं है। वह सास-बहू के बीच के झगड़ों को खत्म करने और श्राप से गांव को मुक्त कराने के लिए एक गुप्त योजना बनाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लक्ष्मी का प्लान सफल होते-होते अचानक गांव वालों के सामने आ जाता है। लक्ष्मी के इरादों पर सवाल उठाए जाते हैं। आखिरकार, क्या वह श्राप को खत्म कर गांव में शांति ला पाएगी, या उसकी योजना उल्टा असर करेगी? इन सवालों के जवाब के लिए फिल्म देखना होगा। फिल्म सास कमाल बहू धमाल में अम्रपाली दुबे के साथ विद्या सिंह, मणि भट्टाचार्य, लाडो मधेशिया, जय यादव और ज्योति मिश्रा के साथ कई दिग्गज अभिनेता नज़र आयेंगे। आम्रपाली दुबे ने कहा, सास कमाल बहू धमाल” एक ऐसी कहानी है, जो सास-बहू के रिश्ते की जटिलताओं और उसमें छुपे भावनात्मक पहलुओं को हास्य और ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत करती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कथानक है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी छिपा हुआ है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को हंसाएगी, बल्कि उन्हें रिश्तों की अहमियत को भी समझाएगी। हमने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है, जिससे हर किरदार दर्शकों के दिल में बस सके। शूटिंग के दौरान हर सीन को परफेक्शन के साथ फिल्माया गया है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे की गुणवत्ता का अहसास हो।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।   केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

फडणवीस के मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के विजन की झलक, 19 नए चेहरों को शामिल कर दिए बड़ा संदेश

मुंबई महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। बीते दिन ही नागपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वही जानकारी के अनुसार, गृह विभाग बीजेपी के पास रहेगा, जबकि शिक्षा, सिंचाई और राजस्व विभाग भी बीजेपी को सौंपे गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे की योजनाओं पर चर्चा की और बताया कि मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। मंत्रियों के विभागों पर बनी सहमति शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि छह राज्य मंत्रियों समेत सभी 39 मंत्रियों के विभाग अगले दो दिनों में तय कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। कुल 39 मंत्रियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इसमें 19 बीजेपी, 11 शिवसेना और 9 विधायक मंत्री बने। आशा के अनुरुप फडणवीस अपनी दूसरे कार्यकाल की टीम में तमाद न चेहरों को बाहर करने के कामयाब रहे है, जिनकी छवि ठीक नहीं मानी जा रही थी। फडणवीस द्वारा मंत्रिमंडल में 19 फ्रेश चेहरों को शामिल करने के फैसले को पीएम मोदी के हलिया संबोधन से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान 11 संकल्प का जिक्र किया था। इसमें करप्शन रोकने का मुद्दा भी शामिल था। महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर दौड़ाएं तो फडणवीस ने शिवसेना और एनसीपी के दागी नेताओं की छुट्टी कर दी। उन्होंने बीजेपी से कई नए चेहरों को मौका दिया है। भारी पड़े भ्रष्टाचार के आरोप! महायुति सरकार में 25 मंत्रियों में 12 को जगह नहीं मिली है। इनमें कई बड़े नाम हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम छगन भुजबल का है। इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल है। शिवसेना के खेमे में देखें तो अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत और दीपक केसरकर मंत्री नहीं बन पाए, हालांकि संजय राठोड जगह पानेमें सफल रहे। ऐसा माना जा रहा है फडणवीस इन नेताओं के ऊपर लगे आरोपों के साथ इनके काम से खुश नहीं थे। इससे पहले चुनावों में जब अजित पवार ने जब नवाब मलिक को टिकट दिया था तो उन्होंने दूरी बनाते हुए साफ कर दिया था बीजेपी प्रचार नहीं करेगी। फडणवीस ने कुल 12 मंत्रियों को ड्रॉप किया है। मंत्रियों के काम का होगा ऑडिट फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ साफ कर दिया है कि सभी मंत्रियों के प्रदर्शन का ऑडिट किया जाएगा। इसी के बाद वे सभी कन्टीन्यू कर पाएंगे। ऐसे में फडणवीस ने मंत्रियों पर बेहतर परफॉर्म करने का दबाव बढ़ा दिया है। यह ऑडिट 2.5 साल पूरे होने पर होगा। यह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही फॉर्मूला है। जिसे फडणवीस ने लागू किया है। पीएम मोदी गुजरात में बतौर सीएम और अब पीएम के तौर पर अपनी टीम में परफॉरमेंस पर फोकस किए हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जिस तरह से कई बड़े नेताओं की छुट्‌टी हुई है उसके बाद चर्चा है कि फडणवीस ने सफाई शुरू कर दी है। कैसी है फडणवीस की नई टीम? महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फडणवीस की टीम में दो डिप्टी सीएम के अलावा 36 मंत्री हैं। इनमें 19 नए चेहरे हैं। जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें सात विधायक बीजेपी, छह शिवसेना और पांच एनसीपी से हैं। फडणवीस ने साफ किया है कि ढाई साल के काम के आंकलन के बाद आगे मंत्री रहने पर फैसला होगा। ऐसे में फडणवीस की टीम में अब 2027 से पहले बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार जिस तरीके से फडणवीस ने अपनी टीम में बड़बोले और दागी नेताओं से दूरी बनाई है। उससे उन्होंने संदेश दिए हैं कि साफ टीम लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। विधानसभा सत्र की तैयारियां विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हुए इस विस्तार में फडणवीस, अजित पवार, और एकनाथ शिंदे ने साझा रूप से प्रेस से बातचीत की। फडणवीस ने बताया कि सत्र में 20 बिल पेश किए जाएंगे, जो राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण होंगे। विपक्ष का बहिष्कार और EVM पर विवाद विपक्षी दलों ने सत्र के पहले दिन की हाई टी पार्टी का बहिष्कार किया। विपक्ष ने EVM के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि EVM का मतलब है “हर वोट महाराष्ट्र के लिए”। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित में काम कर रही है और अगले चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। डिप्टी सीएम शिंदे का बयान डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों के लिए रोटेशनल फॉर्मूला पर कहा कि हर मंत्री को ढाई साल का कार्यकाल मिलेगा। उन्होंने साफ किया, “या तो अच्छा काम करें, या फिर पद छोड़ दें।” इस नियम के तहत अधिक विधायकों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा और पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह को किया स्मृतिचिन्ह भेंट

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live