LATEST NEWS

छह लोगों की मौत और सात घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर

बालोद। बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा हुआ है। ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को ठोकर मार दी। इस घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गाड़ी में फंसी लाश को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सभी घायलों की हालात काफी नाजुक है। वहीं मृतकों के शव को भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इन सड़क यात्रियों की मौत आपको बता दें कि दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30  पुरुष  ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) इनकी मृत्यु हुई है। इन सात लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक — 1. झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही ) 2. बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 3. रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव 4. यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही) 5. रम्भा बाई 6. ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 7. कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार  उम्र 55 वर्ष  भर्रे गांव

लाइफ को पॉजिटिव रखते हुए सक्सेस का रील नहीं रियल मंत्र जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

जीवन में सफलता का स्वाद हर व्यक्ति चखना चाहता है। लेकिन यह कुंजी उसी व्यक्ति के हाथ लगती है, जिसके पास कुछ खास गुण मौजूद होते हैं। आज का युवा खुद को मोटिवेट करने के लिए घंटों इंस्टाग्राम की रील्स स्क्रॉल करता रहता है। लेकिन क्या वाकई सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स देखने से आपको लाइफ को बदलने वाला सच्चा मोटिवेशन मिल सकता है? तो जवाब है नहीं। जी हां, सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है, जो उसे बाहरी मन से नहीं बल्कि भीतरी मन से पाने की इच्छा रखता है। सफल होने के लिए व्यक्ति को हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वो अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर पाता है। अगर आप भी लाइफ को पॉजिटिव रखते हुए सक्सेस का रील नहीं रियल मंत्र जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स। हमेशा पॉजिटिव सोचें दुख और संकट की स्थिति में व्यक्ति का हताश या निराश होना स्वाभाविक है। लेकिन जो लोग दिल से सफलता का पीछा करते हैं वो बुरी स्थिति आने पर भी नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखते हुए पॉजिटिविटी के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करते रहते हैं। ताकि उनके आत्मविश्वास में किसी तरह की कोई कमी ना आए। याद रखें, लक्ष्य को हासिल करते समय आपके सामने आने वाली सभी चुनौतियां अस्थायी हैं। खुद पर विश्वास रखें कि आप सफल हो सकते हैं। यदि ऐसा करते समय आपके मन में कोई नकारात्मक विचार आएं तो उन्हें सकारात्मक विचारों से तुरंत बदल दें। गलतियों से सीखें दुनिया में कोई ऐसा बड़ा व्यक्ति नहीं है, जिसने अपने संघर्ष के समय कभी कोई गलती नहीं की होगी। जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो अपनी गलतियों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास हमेशा करता रहता है। लक्ष्य के प्रति रहें प्रतिबद्ध प्रतिबद्धता का अर्थ है सफल बनने के लिए स्वयं को समर्पित करना। आसान शब्दों में समझें तो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर हमेशा फोकस बनाए रखना। इसके लिए अपने छोटे और बड़े दोनों तरह के लक्ष्यों को निर्धारित करके उन पर रोज थोड़ा-थोड़ा काम करें। प्रतिबद्धता दिखाने से आपको इन लक्ष्यों को प्राप्त करते समय प्रेरित रहने में मदद मिल सकती है। खूब मेहनत करें जो व्यक्ति मेहनत करने से पीछे हटता है या घबराकर अपने लक्ष्य को बीच में ही छोड़ देता है, वह जल्दी ही सफलता के मार्ग से दूर हो जाता है। याद रखें, परिश्रम में ही सफलता के रहस्य छिपे होते हैं। सफलता हासिल करने के लिए कभी भी मेहनत करने से घबराएं नहीं बल्कि निरंतर परिश्रम करते रहे। लक्ष्य से ध्यान भटकाने वाली चीजों से रहें दूर अपने लक्ष्य को हासिल करते समय सबसे पहले उन चीजों की लिस्ट बनाएं, जो आपका समय खराब करने के साथ आपका आपके लक्ष्य से ध्यान भी भटकाती हैं। उस लिस्ट में आपका फोन, टीवी या फिर कोई व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। यह सुनिश्चित करें कि, आप इन सब चीजों से बचने के लिए उचित कदम उठाएंगे, ताकि आप खुद को तनाव से दूर रखकर अपने लक्ष्य पर अपना पूरा फोकस बनाए रख सकें।

अपर सचिव लवानिया ने खजुराहो में प्रस्तावित केन बेतवा परियोजना कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

खजुराहो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को खजुराहो में प्रस्तावित कार्यक्रम केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ म.प्र.शासन के अपर सचिव अविनाश लवानिया ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आने जाने के गेट्स, आने-जाने के लिए लोगों की व्यवस्थाओं के रोड मैप, स्टेज  की लोकेशन, मंच कार्यक्रम प्लान, लोगों के बैठने, पेयजल, भोजन आदि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सेफ हाउस सर्किट हाउस लोकेशन की जानकारी ली।

शहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

 सैन फ्रांसिस्को दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले उस्ताद और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन का निधन हो गया। जाकिर हुसैन ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। जिसके चलते उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा हुईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण उनकी मौत हो गई।  रिपोर्ट की मानें को जाकिर हुसैन के परिवार ने एक बयान में कहा कि उन्हें ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ नामक एक दुर्लभ फेफड़ों की बीमारी थी, जिसकी वजह से कॉम्प्लिकेशन आने लगे थे। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF) क्या है? इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। आप सांस लेते हैं तो ऑक्सीजन हमारे फेफड़ों में छोटी-छोटी हवा की थैलियों से होते हुए खून में जाता है और फिर यहां से शरीर के सभी अंगों को मिलता है। लेकिन आईपीएफ होने पर फेफड़ों के भीतर निशान ऊतक बढ़ने लगते हैं। जिससे सांस लेना मुश्किल होने लगता है। उम्र के साथ ये समस्या और भी खराब होने लगती है। इससे फेफड़ों के जरिए खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। जिससे आपके शरीर के दूसरे अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण और इलाज आपको बता दें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई इलाज नहीं है इस सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। स्थिति गंभीर होने पर लंग ट्र्रांसप्लांट का विकल्प होता है। धीरे धीरे फेफड़ों में ऊतक बढ़ने लगते हैं और फेफड़ों में जख्म जैसे हो जाके हैं। जिसकी वजह से आपको सीने में दर्द या जकड़न, पैर में सूजन, भूख में कमी, गले में खराश, खांसी, थकान महसूस होना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, वजन घटना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर आप किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित हैं तो मुश्किलें और बढ़ने लगती हैं।

कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव की कृपा पाने का एक सुनहरा अवसर

हिन्दू धर्म में कालाष्टमी पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है. कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव को समर्पित होता है. इस दिन उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. कालाष्टमी का पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव के एक उग्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है. काल भैरव की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. काल भैरव की पूजा करने से भय और आतंक का निवारण होता है और इस दिन की गई पूजा से रोगों से मुक्ति मिलती है. पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की 22 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगी. और अगले दिन 23 दिसंबर को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी. काल भैरव देव की पूजा निशा काल में की जाती है. ऐसे में 22 दिसंबर को पौष महीने की कालाष्टमी मनाई जाएगी. काल भैरव पूजा सामग्री काल भैरव की मूर्ति या चित्र, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, कुमकुम, रोली, चंदन, फूल, धूप, दीपक, नैवेद्य (जलेबी, इमरती, पान), सरसों का तेल, काले तिल, सुपारी, लौंग, नारियल, काला कुत्ता (यदि आसपास हो). ऐसे करें कालभैरव की पूजा     कालाष्टमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.     पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और पूजा कर व्रत का संकल्प लें.     भगवान काल भैरव की मूर्ति या चित्र को एक साफ चौकी पर स्थापित करें.     मूर्ति पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.     मूर्ति को कुमकुम, रोली और चंदन से सजाएं और फूलों की माला पहनाएं.     सरसों के तेल का दीपक जलाएं और भगवान को जलेबी, इमरती, पान आदि का भोग लगाएं.     काले तिल, सुपारी और लौंग अर्पित करें.     “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जाप करें और भगवान काल भैरव की आरती करें.     भगवान काल भैरव का तीन बार प्रदक्षिणा लगाएं और लोगों को प्रसाद वितरित करें.     कालाष्टमी के दिन काला कुत्ता मिलने पर उसे रोटी खिलाएं.     इस दिन भगवान काल भैरव को शराब अर्पित करने की मान्यता भी है, लेकिन यह सभी के लिए आवश्यक नहीं है.     पूजा करते समय सकारात्मक भाव रखें और मन में किसी भी प्रकार का भय न रखें.     पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करें और जरूरतमंदों को दान दें. कालाष्टमी के दिन क्या करें और क्या नहीं?     कालाष्टमी के दिन व्रत रखें और भगवान काल भैरव के मंदिर में जाएं.     शिव पुराण का पाठ करें.     गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं.     इस दिन किसी से भी झूठ न बोलें.     कालाष्टमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें.     इस दिन किसी का अपमान न करें. कालाष्टमी पर्व का महत्व भगवान काल भैरव को भगवान शिव का एक उग्र रूप माना जाता है. उन्हें समय और मृत्यु का स्वामी भी कहा जाता है. काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं. काल भैरव को शत्रुओं का नाश करने वाला माना जाता है. उनकी पूजा करने से व्यक्ति के सभी शत्रु नष्ट हो जाते हैं. काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति में साहस आता है और सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं. काल भैरव की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. काल भैरव को न्याय का देवता भी माना जाता है. उनकी पूजा करने से कानूनी मामलों में सफलता मिलती है. काल भैरव की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं.  

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल श्री राम महायज्ञ के हवन कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल प्रसिद्ध संत श्री सनकादि महाराज के सानिध्य ने आयोजित किये जा रहे 1008 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ के महापूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होकर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हवन किया तथा भण्डारा में प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि झलबदरी आश्रम रीवा में 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किये गये श्री राम महायज्ञ के समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हवन, भण्डारा के उपरांत संत श्री सनकादि महाराज से आशिर्वाद प्राप्त किया।  

कांग्रेस शीतकालीन सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में , विधायक कमलेश शाह और रमाकांत भार्गव के शपथ ग्रहण से कार्यवाही शुरू हुई

 भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव के शपथ ग्रहण से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र में सरकार जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत करेगी, जिसके माध्यम से छोटे-छोटे मामलों को कोर्ट-कचहरी के स्थान पर अर्थदंड लगाने का अधिकार अधिकारियों को दिया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए 17 दिसंबर को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रथम अनुपूरक बजट के साथ नगर निगम और नगर पालिका अधिनियम और निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। एमपी सरकार पेश करेगी विधेयक इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। कामकाज को सरल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत किया था। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार भी विधेयक प्रस्तुत करने जा रही है। इसमें नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, श्रम, सहकारिता सहित अन्य विभागों के उन अधिनियमों में संशोधन किया जा रहा है, जिनमें दो-तीन माह की सजा या जुर्माने का प्रविधान है। ऐसे मामलों में समझौते का प्रविधान शामिल किया जा रहा है। उधर, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव तीन वर्ष की कार्यावधि पूरी होने के बाद प्रस्तुत करने और उसे पारित कराने के लिए तीन चौथाई पार्षदों का समर्थन आवश्यक संबंधी प्रविधान करने अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित किया गया है। भाजपा के दो, एक कांग्रेस विधायक की होगी शपथ विधानसभा के आज से प्रारंभ हो रहे शीतकालीन सत्र में सबसे पहले उपचुनाव में निर्वाचित तीन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के समय छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा सीट अमरवाड़ से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। जुलाई 2024 में उपचुनाव कराए गए, जिसमें भाजपा के प्रत्याशी कमलेश शाह विजयी रहे। उन्होंने तब विधानसभा की सदस्यता नहीं ली थी। अब उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह, शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद निर्वाचित होने पर बुधनी और रामनिवास रावत के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने पर विजयपुर में उपचुनाव कराया गया था। वहीं, कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के विरुद्ध दलबदल के आवेदन पर अभी तक कोई निर्णय न होने के कारण भले ही कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें अपने साथ बैठाने से इन्कार करते हुए उन्हें आसन आवंटन के लिए पत्र नहीं दिया पर विधानसभा सचिवालय ने उन्हें कांग्रेस दल के सदस्यों के साथ ही सीट आवंटित की है।

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए

रायपुर रविवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक रायपुर के एक होटल में हुई। कांग्रेस के सभी विधायक पहुंचे लेकिन भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए। थोड़ी ही देर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सत्र से ठीक 1 दिन पहले बैठक में सदन के भीतर कांग्रेस का रुख क्या रहेगा? इसकी रणनीति नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने मिलकर तैयार की। सभी को इंतजार था कि भूपेश बघेल भी आएंगे। लेकिन करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं आए। बंद कमरे में कांग्रेसी विधायकों की बैठक चलती रही। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, TS सिंहदेव और दीपक बैज बैठक को लीड कर रहे थे। जब कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी भूपेश बघेल नहीं आए तो खबर आई की बघेल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक खत्म होने के बाद जब चरण दास महंत मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इससे पहले आप मुझसे पूछे मैं आपको बता देना चाहता हूं कि भूपेश बघेल जी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सर्दी जुकाम होने की वजह से वह घर पर आराम कर रहे हैं। लेकिन पूरी मुस्तैदी के साथ सदन में नजर आएंगे और सरकार से जनहित के सवाल करते हुए सभी नेता सदन में दिखाई देंगे । स्थगन और ध्यानाकर्षण लेकर आएगी कांग्रेस करीब 4 दिन की विधानसभा की कार्रवाई में कांग्रेस स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आएगी। 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले सदन में कांग्रेस अनुपूरक बजट पर भी चर्चा करेगी। कांग्रेस विधायक इस कोशिश में हैं कि उनके इलाकों में अटके जनता के कामों को लेकर भी बात सदन में उठाई जाए। पूर्व मंत्री-विधायक बुलाए गए कांग्रेस ने नया प्रयोग करते हुए पहली बार विधायक दल की बैठक में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को बुलवाया। सीनियर नेताओं से उनके अनुभव जाने गए। यह भी पूछा गया कि बताइए सरकार को सदन में कैसे घेरें। महंत ने कहा- पूरा प्रदेश आक्रोश में है। धान खरीदी, शराब बेचने का मुद्दा सदन में उठाएंगे। छत्तीसगढ़ को 1 साल में इस सरकार ने बदहाली की हालत में ले जाने का काम किया है। हम विधानसभा के हर एक मिनट का उपयोग करके जनता के हित के विषय लेकर आएंगे। भाजपा के लोग जो सुशासन कहते हैं, इनका तो ये सुशासन कुशासन से भी बढ़कर है। एक महीने सत्र चले मुद्दों की कमी नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के उन आरोपों पर जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस के पास मुद्दा न होने की बात आती है। बैज ने कहा- ये तो चार दिन का सत्र लेकर आए हैं। अगर एक महीने भी सत्र चले तो भी हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है। इस समय कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों तरह से जनता की लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, बच्चों की टॉयलेट में पढ़ाई चल रही है। सदन में हंगामे की वजह से कार्रवाई के प्रभावित होने को लेकर बैज ने कहा- हमारा विधायक दल चाहता है चर्चा हो। लेकिन सरकार यदि चर्चा से भागेगी तो, कैसे चलेगा। हंगामा करना हमारा मकसद नहीं है चर्चा करना कांग्रेस का मकसद है।​​​​ शाह के दावे पर सिंहदेव की चिंता रविवार को रायपुर में अमित शाह ने फिर से कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। इसे लेकर सिंहदेव ने कहा- इस तरह की डेडलाइन को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के एक भी निर्दोष व्यक्ति की फर्जी एनकाउंटर में मृत्यु की बात सामने नहीं आनी चाहिए। जब आप ऐसी डेडलाइन रखते हैं तभी इस प्रकार की स्थितियां बनती हैं। इस उतावलेपन को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरगुजा से नक्सलवाद खत्म करने के भाजपा के दावे को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह पार्टी की बात नहीं है। ये लॉ एंड आर्डर का विषय है।  

उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

स्व. भैयालाल जी शुक्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया शुभारंभ खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं – उप मुख्यमंत्री  उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। मेरे स्वर्गीय पिताजी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजक साधुवाद के पात्र हैं, जो पिताजी के प्रति श्रद्धा भाव रखकर प्रतिवर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस टूर्नामेंट की ख्याति दूर-दूर तक हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए हार-जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि खेल ही वह विधा है, जिसमें जीतने व हारने वाले एक-दूसरे को बधाई देते हैं और जो हारते हैं वह अगली बार पूरे दमखम के साथ खेल में भाग लेते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि हार-जीत को एक तरफ रखते हुए खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और खेल की तरह अन्य प्रतिस्पर्धा में भी सहयोमात्मक भाव से शामिल होना चाहिए। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामना दी। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने किया। उप मुख्यमंत्री ने पूज्य पिताजी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शैलेन्द्र शुक्ल, विवेक दुबे, के.के. गर्ग सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, खेल प्रेमीजन तथा प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे।  

मंत्री सारंग ने कोसमघाट में वाटर स्‍पोर्ट के लिए किया स्‍थल निरीक्षण

 जबलपुर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को जबलपुर में गौर नदी के पास स्थित कोसमघाट में वॉटर स्‍पोर्ट के लिए स्‍थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2015 से इस क्षेत्र में रोइंग वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन किया जा रहा है। राज्य शासन और सेना द्वारा संयुक्त रूप से इस क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनाने के लिए संभावनाएँ तलाशी जा रही हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को साकार करने राज्य शासन द्वारा खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान को विकसित करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री सारंग ने प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ होने की जानकारी भी दी। इस दौरान विधायक सर्वअजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कमलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं सेना के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।  

Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार

Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार गैंग के अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार भोपाल क्राइम ब्रांच इंदौर ने फॉरेक्स मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में गैंग के कुल 5 आरोपी नागपुर (महाराष्ट्र), रायपुर (छत्तीसगढ़), सूरत और भरूच (गुजरात) से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हाल ही में पकड़ा गया आरोपी हीरेन पटेल (37) गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम दुबई में गैंग के सरगनाओं तक पहुंचाता था। धोखाधड़ी का तरीका और घटना का विवरण फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां गैंग के सदस्यों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपी ने फरियादी को Mstock Max नामक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया, जिसमें फर्जी प्रॉफिट दिखाया गया। शुरुआत में 10,000 रुपये के निवेश पर 40,000 रुपये का फर्जी प्रॉफिट दिखाकर उन्हें लालच दिया गया। इसके बाद फरियादी ने गैंग के बताए बैंक खातों में 4.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। सॉफ्टवेयर में 16 करोड़ रुपये का फर्जी प्रॉफिट दिखाने के बाद जब फरियादी ने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो राशि विड्रॉल नहीं हुई और गैंग ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। अब तक की पुलिस कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में पांचवें आरोपी हीरेन पटेल को गुजरात के भरूच जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मानव इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी बनाकर 50 लाख रुपये गैंग के खातों में ट्रांसफर किए। इनमें से 30 लाख रुपये दुबई भेजे गए थे। रिकवरी और जांच की स्थिति क्राइम ब्रांच ने अब तक फरियादी के 75 लाख रुपये वापस दिलवाए हैं, और 70 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं, जिन्हें कोर्ट की प्रक्रिया के बाद वापस किया जाएगा। गैंग के अन्य साथियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है। साइबर एडवाइजरी 1. मुनाफे के लालच में किसी भी निवेश योजना पर आंख बंद कर भरोसा न करें। 2. किसी सॉफ्टवेयर या एप्लिकेशन को बिना जांच-पड़ताल के डाउनलोड न करें। 3. अपने ट्रेडिंग अकाउंट की जानकारी साझा करने से बचें। 4. फ्रॉड होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने, Ncrp पोर्टल/1930 या क्राइम ब्रांच की साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।  

भोपाल की सर्द हवाओं में रिश्तों की मिठास से भरी एक यादगार शाम

भोपाल की सर्द हवाओं में रिश्तों की मिठास से भरी एक यादगार शाम भोपाल  सर्द रात की हल्की फुहारें और रोशनी से जगमगाते खुले मैदान का भव्य नजारा, ऐसा लग रहा था जैसे भोपाल किसी उत्सव की गोद में बसा हो। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसने न केवल अपनी भव्यता से सबका दिल जीता, बल्कि शहर की दो प्रमुख शख्सियतों—भोपाल के लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा और प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल अग्रवाल की आत्मीयता और गरिमा से खास बन गया। कार्यक्रम स्थल पर सजावट की बारीकियों से लेकर, रंग-बिरंगी रोशनी और खुशबू बिखेरते फूलों ने ऐसा समां बांधा कि हर चेहरा मुस्कान से खिला हुआ नजर आया। यहां सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि मानवीय रिश्तों की गर्माहट भी फिजा में घुली हुई थी। इस आयोजन का केंद्र तब बना, जब शहर के हरदिलअजीज सांसद आलोक शर्मा और प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अग्रवाल ने अपनी आत्मीय मौजूदगी से इस शाम को और खास बना दिया।  आलोक शर्मा: सादगी और जनप्रियता का प्रतीक आलोक शर्मा अपनी विनम्रता और जनता के प्रति अपनी निष्ठा के लिए पूरे भोपाल में जाने जाते हैं। राजनीति के ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद उनकी सादगी और सरल स्वभाव ने हमेशा उन्हें जनता से जोड़े रखा है। इस आयोजन में उनकी उपस्थिति ने लोगों का दिल जीत लिया। आलोक शर्मा न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि अपने मधुर स्वभाव के कारण वे हर वर्ग के लोगों के प्रिय हैं।  अनिल अग्रवाल: व्यापारिक सफलता और सामाजिक उदारता का संगम दूसरी ओर, अनिल अग्रवाल ने शहर के व्यवसायिक क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, वह उनकी दूरदर्शिता और मेहनत का नतीजा है। लेकिन व्यवसाय के साथ-साथ उनकी सामाजिक छवि भी बेहद मजबूत है। अनिल अग्रवाल की गिनती भोपाल के उन व्यक्तियों में होती है, जो हर मौके पर अपनी उदारता और आत्मीयता का परिचय देते हैं।  कार्यक्रम की आत्मीय झलक शाम का सबसे खास क्षण तब आया, जब आलोक शर्मा और अनिल अग्रवाल कार्यक्रम में साथ खड़े नजर आए। दोनों के चेहरों की मुस्कान और आपसी बातचीत ने यह जता दिया कि यह केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का प्रतीक थी। इस आत्मीय माहौल में अनिल अग्रवाल ने बड़े प्रेम से आलोक शर्मा का स्वागत किया और उन्हें मिठाई की थाली भेंट की। इस पर आलोक शर्मा ने मुस्कराते हुए मिठाई का एक टुकड़ा उठाया और मजाकिया लहजे में बोले, “इस मिठाई से तो भोपाल की सारी खुशबू आती है। लगता है यह भी अनिल भाई की खास व्यवस्था है!” उनके इस मजाक ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया। यह पल न केवल समारोह की भव्यता बढ़ा रहा था, बल्कि यह दिखा रहा था कि किस तरह आत्मीयता और सम्मान से समाज की नींव मजबूत होती है।  दोस्ती की मिसाल इसके बाद अनिल अग्रवाल ने कहा, “साहब, आपका आना ही हमारे लिए सबसे बड़ी मिठास है। भोपाल के हर आयोजन की शान आप ही होते हैं।” इस पर आलोक शर्मा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “बस, आप जैसे दोस्तों का प्यार ही मेरी असली ताकत है।” यह संवाद वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। एक तरफ यह भोपाल के दो प्रमुख व्यक्तित्वों की दोस्ती और आत्मीयता को दिखा रहा था, तो दूसरी तरफ इसने आयोजन को और खास बना दिया।  तस्वीरों में कैद हुआ अपनत्व शाम ढलते-ढलते जब इन दोनों हस्तियों की तस्वीर खिंची, तो वह महज एक फोटो नहीं थी, बल्कि यह भरोसे, सम्मान और गहरे रिश्तों का प्रतीक बन गई। यह तस्वीर शहर के लोगों को यह एहसास दिला गई कि जब बड़े लोग भी सहजता और प्रेम से एक साथ आते हैं, तो वह समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करते हैं।  भोपाल के लिए एक यादगार शाम यह आयोजन केवल एक सामाजिक समारोह नहीं था, बल्कि यह भोपाल के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का एक उदाहरण बन गया। सांसद और व्यवसायी की जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि जब सम्मान और अपनत्व साथ हो, तो हर आयोजन अपने आप यादगार बन जाता है। भोपाल की इस खास शाम ने न केवल रिश्तों की मिठास बढ़ाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सादगी और आत्मीयता से ही समाज का विकास संभव है।

ओरछा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वास्तुकला का एक अद्वितीय केंद्र है – राज्यपाल पटेल

निवाड़ी प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय मंगुभाई पटेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर ओरछा पहुंचे। ओरछा प्रवास के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया और वहां की अनूठी परंपराओं से रूबरू हुए। राज्यपाल पटेल ने अपने दौरे की शुरुआत रामराजा मंदिर में भगवान रामराजा के दर्शन कर की। यहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने स्थानीय पुजारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत की। मंदिर दर्शन के बाद जहांगीर महल पहुंचे। जहां उन्होंने महल के अद्वितीय स्थापत्य कला और नक्काशी को देखकर इसकी प्रशंसा की। इसके बाद वह सातार घाट स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मृति स्थल पहुंचे और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को होमस्टे की विशेषताओं और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की जरूरत बताई। इस अवसर पर उन्होंने बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लिया और उसकी जमकर तारीफ की। इस अवसर पर बच्चों ने महामहिम राज्यपाल को उनका प्रतीकात्मक चित्र और बुंदेली पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एडीसी शशांक, पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया, एसडीएम निवाड़ी अनुराग निंगवाल, तहसीलदार ओरछा सुमित गुर्जर ओएसडी अरविंद पुरोहित, अखिलेश अयाची सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आब्जर्वर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

आब्जर्वर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण राज्य पात्रता परीक्षा में 2850 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा शहडोल  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेन्सी एरिया इंदौर के द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2024 आज दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। आयोजित की गई राज्य पात्रता परीक्षा का निरीक्षण ऑब्जर्वर श्री देवेंद्र सिंह मरकाम एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने किया तथा परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेन्सी एरिया इंदौर के द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2024 हेतु जिला मुख्यालय में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में कुल 2850 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन

अनूपपुर म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर 06 खण्डपीठ, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा हेतु 05 खण्डपीठ एवं राजेन्द्रग्राम हेतु 03 खण्डपीठ का गठन किया गया था। इस प्रकार जिले में कुल 14 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 452 प्रकरण रखें गए, जिसमें 250 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 29,26,377 रूपयें की राशि अवॉडिड की गई। इसी तरह न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 793 प्रकरण रखे गए, जिसमें 678 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 2,39,21,953 रूपयें की राशि अवॉडिड की गई। जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मॉ सरस्वती जी के चित्र में पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार लढ़िया, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल, जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री पंकज जायसवाल, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती चैनवती ताराम, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट सुश्री अंजली शाह, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट श्रीमती पारूल जैन, न्यायिक मजिस्‍ट्रेट सुश्री सृष्टि साहू, जिला अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह परिहार, सचिव श्री राम कुमार राठौर, शासकीय अभिभाषक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री रामकृष्ण सोनी एवं जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय अनूपपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।   सामाजिक कुरीति से अलग हुए दम्पत्ति, दोबारा मिले उषा बनाम मधूर(परिवर्तित नाम) वर्ष 2018 में उक्त दम्पत्ति का विवाह हुआ जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें दो पुत्री प्राप्त हुई, परन्तु सामाजिक कुरीति दहेज उनके बीच विवाद का कारण बन गया और पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। जिसके बाद शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार लढ़िया द्वारा दम्पत्ति को समझाईश दी गई और उन्हें एक साथ जीवनयापन करने की सलाह दी गई। जिस पर दोनों पक्षकार सहमत हुए और राजीनामा के आधार पर राजी-खुशी एक साथ अपने घर गए। इस दौरान अधिवक्ता श्री अजित नापित और अधिवक्ता श्री तेजबली राठौर उपस्थित थे। 65 वर्ष की आयु में एक हुए दम्पत्ति रमेश बनाम रश्मी(परिवर्तित नाम) वर्ष 2018 में हिन्दु रीति-रिवाज से दम्पत्ति का विवाह हुआ एवं वर्ष 2020 में पति का पत्नी पर शक करने की वजह से दोनों में विवाद शुरू हुआ एवं विवाद विवाह विच्छेद तक पहुंच गया। शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार लढ़िया द्वारा दम्पत्ति को समझाईश दी गई और दोनों राजी-खुशी अपने घर गए। इस दौरान पक्षकार के अधिवक्ता श्री विवेक कुमार सोनी उपस्थित थे। शराब की लत ने किया अलग, लोक अदालत में हुआ मिलन राकेश बनाम हेमलता(परिवर्तित नाम) वर्ष 2013 में हिन्दु रीति रिवाज से दम्पत्ति का विवाह हुआ। जिसके परिणाम स्वरूप दम्पत्ति के घर तीन पुत्रियों का जन्म हुआ, परन्तु शराब के नशे ने दम्पत्ति को अलग कर दिया, 6 माह अलग रहने के पश्चात शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार लढ़िया द्वारा दम्पत्ति को समझाईश दी गई एवं पति को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। जिस पर दोनों राजी-खुशी तैयार हुए और अपने घर साथ गए। इस दौरान पक्षकार की अधिवक्ता श्रीमती रेणु सोनी उपस्थित थीं। नेशनल लोक अदालत ने दिलाया मुआवजा राशि प्रेमलता बनाम बीमा कंपनी (परिवर्तित नाम) मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण में चल रहे मामले का शनिवार को जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकरण हुआ। पति की मृत्यु वाहन दुर्घटना में हो जाने से बेसहारा विधवा महिला को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्याय स्वरूप 40 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता एवं प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पंकज जायसवाल के प्रयासों से महिला को नेशनल लोक अदालत में अनावेदक बीमा कंपनी के माध्यम से 40 लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live