LATEST NEWS

18 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अतीत की बातों को लेकर मन में उतार-चढ़ाव आएंगे। हालांकि आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। नौकरी में अफसरों से मेलजोल बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से आत्मविश्वास रहेगा। हालांकि धैर्य में कमी महसूस कर सकते हैं। कारोबार में सुधार व विस्तार हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है। मिथुन राशि– आज मिथुन राशि वालों के लिए कुछ मामलों में कष्टकारी दिन रहने वाला है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों की वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लिखने-पढ़ने में आपकी रूचि बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों से आय में वृद्धि के योग हैं। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि– सिंह राशि वालों को आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। जीवन साथी की सेहत का ध्यान करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आय व व्यय में बैलेंस बनाकर चलें, वरना आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। कन्या राशि- आज कन्या राशि वालों को बेकार के क्रोध से बचना चाहिए। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। हालांकि आपके कारोबार का विस्तार भी होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी में सुअवसरों की प्राप्ति होगी। इनकम के साधन बढ़ेंगे। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यों की जो रूपरेखा आपने तैयार की थी, उसपर काम करने का अच्छा समय है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके भी मिलेंगे। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में रहेंगे। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। किसी को उधार देने से बचें। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज मन शांति रहेगा। आर्थिक रूप से कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कुलमिलाकर आपके लिए एक बेहतर समय का निर्माण हो रहा है। मकर राशि– मकर राशि वालों का आज आर्थिक रूप से मन परेशान रहेगा। माता का साथ मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि संभव है। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। हालांकि आपके कारोबार में सुधार होगा। पिता से कारोबार के लिए धन मिल सकता है। माता की सेहत पर नजर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ पर नजर रखें। आर्थिक रूप से स्थिति मध्यम रहने वाली है। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। हालांकि अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

जहांगीरपुरी से लेकर समयपुर बादली के बीच अगले 10 दिन तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी: डीएमआरसी

नई दिल्ली डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 10 दिन तक कुछ हिस्सों में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जहांगीरपुरी से लेकर समयपुर बादली के बीच बुधवार से लेकर 10 दिन तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इन बदलाव में मेट्रों की आवाजाही में परिवर्तन हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं की सेवाएं बंद भी की गई हैं। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की। इसके अनुसार, जहांगीरपुरी से समयपुर बादली जाने वाली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। अभी तक इस हिस्से में मेट्रो सुबह 6:18 बजे से लेकर रात 12:14 बजे तक चलती थीं, लेकिन इन दस दिन में यहां सुबह 7:07 बजे से लेकर रात 10:45 बजे तक चलेगीं। ये टाइम 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात से लेकर 28-29 की दरमियानी रात तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया है कि समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने एक दूसरी पोस्ट में बताया है कि केशवपुरम से रिठाला की ओर जाने वाली रेड लाइन (लाइन-1) पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात से 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मिलेनियम सिटी सेंटर से गुरुग्राम की तरफ जाने वाली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। अब तक रात 11 बजे तक चलने वाली ट्रेन कुछ दिन के लिए रात में केवल 9:30 बजे तक ही चलेगी। इस रूट की ट्रेन में सुबह की टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज- संविधान पढ़ने का चश्मा अगर विदेशी होगा तो उस संविधान में भारतीयता कभी नहीं दिखेगी

नई दिल्ली भारतीय संविधान के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि संविधान पढ़ने का चश्मा अगर विदेशी होगा तो उस संविधान में भारतीयता कभी नहीं दिखेगी। उन्होंने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कीं हैं। रक्त की एक बूंद गिरे बिना सत्ता का हस्तांतरण हुआ। शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहुत ही बेशर्मी से संविधान में कई संशोधन किए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा किए गए पहले संविधान संशोधन की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तब मौलिक अधिकार से छेड़छाड़ करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली। उन्होंने आरो लगाया कि कांग्रेस ने जब-जब संविधान संशोधन किया, तब-तब आमजन के मौलिक अधिकारों को छीना गया। शाह ने कहा कि अनेक तानाशाहों के गुमान एवं अभिमान को दूर करने का काम देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से किया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 77 सालों के दौरान 16 साल तक भाजपा ने इस देश पर शासन किया। इस दौरान हमने 22 बार किया संविधान संशोधन किया लेकिन 55 सालों में कांग्रेस ने 77 बार संविधान बदला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी वोट बैंक की राजनीति कर तो कभी अपने गुमान में तो कभी मौलिक अधिकारों की हनन करने के लिए संविधान बदला है। शाह ने संविधान की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि संविधान में गीता रामायण के चित्र मौजूद हैं। संविधान में शिवाजी और लक्ष्मीबाई के चित्र अंकित हैं। बावजूद इसके संदेश लेना नहीं आता तो संविधान बदलने से क्या होगा। उन्होंने राहु गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 56 साल की उम्र में एक शख्स खुद का युवा कहते हैं, संविधान बदल देंगे का हल्ला करते फिरते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि संविधान के अनुच्छेद 388 में ही यह प्रावधान है। लेकिन आपने संविधान में बदलाव अपने फायदे के लिए किया लेकिन हम जनमानस को फायदा पहुंचाने के लिए संविधान में बदलाव कर रहे हैं।

सियासी हाशिए पर चली आईं वसुंधरा राजे और उनके समर्थक अब पीएम की तारीफों से हुई खुश

जयपुर राजस्थान में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद से सियासी हाशिए पर चली आईं वसुंधरा राजे और उनके समर्थक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों से खुश नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विकास विजन की सराहना करते हुए कहा कि भैरों सिंह शेखावत के नेतृत्व में राज्य में विकास की मजबूत नींव रखी गई थी, और वसुंधरा राजे ने उस विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब भजन लाल जी की सरकार इस धरोहर को समृद्ध करने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके जवाब में वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा, “आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नवनेरा बांध का लोकार्पण किया, जिसे हमारी भाजपा सरकार ने 2017-18 में शुरू किया था। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी को भी धन्यवाद।” राजे ने आगे कहा, “इस बात की भी खुशी है कि ईसरदा बांध का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है, और ईआरसीपी का सपना जल्द साकार होगा, जिससे राजस्थान में समृद्धि आएगी।”

जब एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें सियासत में गर्म, देवेंद्र फडणवीस से क्यों सालों बाद मिले उद्धव ठाकरे, चर्चाएं तेज

नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है। ये ऐतिहासिक मुलाकात नागपुर में चल रहे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई। इस मुलाकात में उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण देसाई भी शामिल थे। मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें सियासत में गर्म हैं। उद्धव ठाकरे ने इस मौके पर फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। दिलचस्प बात यह है कि ये पहली बार हुआ जब नई सरकार बनने के बाद दोनों नेता आमने-सामने बातचीत करते नजर आए। गौरतलब है कि ठाकरे समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को महायुति गठबंधन के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इस समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया। बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को देश और राज्य के हित में मिलकर काम करने के लिए राजनीतिक परिपक्वता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा, “आज हमारे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। महाराष्ट्र सरकार के लिए काम करते हुए, दोनों (सत्ता पक्ष और विपक्ष) को देश और राज्य के हित में मिलकर काम करने के लिए राजनीतिक परिपक्वता दिखानी चाहिए।” इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की सियासत में नई संभावनाओं को जन्म दे दिया है। एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद इस मुलाकात से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसे भविष्य में बन सकने वाले नए सियासी समीकरणों का संकेत माना जाएगा।

मात्र 5 रुपये में ग्रामीण कृषि पंप उपभोक्ताओं को मिलेंगे नवीन विद्युत कनेक्शन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं, उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। म.प्र.विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों के अनुसार अब निम्न दाब (एलटी) पोल से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में सुरक्षा नियमों की जॉच कर 5 रूपए मात्र में ग्रामीण क्षेत्र में नवीन स्थाई कृषि कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। सरल संयोजन पोर्टल में उपभोक्ता का नवीन कनेक्शन का फार्म भरने की कार्यवाही भी कंपनी के मैदानी अमले द्वारा नियमानुसार की जाएगी। सुरक्षा निधि 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर उपभोक्ता के प्रथम बिल में जोड़ी जाएगी।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत 20 दिसंबर को होगी स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तत्वावधान 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें बिजली बचाने को लेकर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजधानी भोपाल में चिनार पार्क में 20 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए ‘’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता से स्कूली छात्र-छात्राएं ऊर्जा बचत और संरक्षण के महत्व को समझेंगे। साथ ही चित्रों के माध्यम से अपनी अभिरूचि व्यक्त कर सकेंगे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ, भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान: सिंधिया

मुंबई केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है, जिससे यहां निवेश की संभावनाएं बढ़ीं है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) ने मुंबई में मंगलवार को पूर्वोत्तर व्यापार और निवेश रोड शो की मेजबानी की। शीर्ष भारतीय शहरों में रोड शो की एक साल की श्रृंखला के बाद मुंबई में रोड शो ने भारत के आर्थिक केंद्र से जबरदस्त ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुख्यमंत्रियों के प्रधानमंत्री के नेतृत्व को स्वीकार किया, जिनके दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता ने पिछले एक दशक में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुख्यमंत्रियों ने इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर जोर दिया, जो अब 11 फीसदी जीडीपी विकास दर के साथ भारत के विकास में योगदान देने के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने मुंबई और पूर्वोत्तर भारत के जीवंत व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच पुल बनाने के महत्व पर जोर दिया, जिससे विकास और नवाचार के लिए एक निर्बाध मार्ग सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, खेल और आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्र की प्रगति को रेखांकित किया और क्षेत्र के विकास के लिए एक केंद्रित गुणवत्ता-संचालित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निवेशकों को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र के युवा, उच्च साक्षरता दर और प्रचुर प्राकृतिक संसाधन इसे निवेश के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं, विशेष रूप से टिकाऊ कृषि, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में। अपने समापन भाषण में उन्होंने निवेशकों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में आने और इस क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रोफेसर (डॉ.) माणिक साहा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के साथ-साथ एमडीओएनईआर के सचिव चंचल कुमार, एमडीओएनईआर की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दाश, पूर्वोत्तर राज्यों के सरकारी अधिकारी, डोनर मंत्रालय के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।  

नए दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस में एक नई साइबर अपराध शाखाब नाने की योजना बनाई : मुख्यमंत्री

कटक ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि नए दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी सरकार ने पुलिस में एक नई साइबर अपराध शाखा स्थापित करने की योजना बनाई है। सोमवार को यहां 69वीं ‘पुलिस ड्यूटी मीट’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और निवेश से संबंधित धोखाधड़ी के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। माझी ने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर, हमारी सरकार पुलिस विभाग के साइबर प्रकोष्ठ को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। साइबर अपराधों की उच्च स्तरीय जांच और निगरानी के लिए राज्य में एक साइबर अपराध शाखा भी बनाई जाएगी, जिसका प्रभारी एक वरिष्ठ अधिकारी होगा।’’ उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कम दोषसिद्धि पर भी चिंता व्यक्त की। माझी ने कहा, ‘‘दोषसिद्धि की कम दर का मुख्य कारण पेशेवर जांच की कमी और अतीत में राजनीतिक इच्छाशक्ति की भारी कमी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की दोषसिद्ध दर को कम से कम राष्ट्रीय औसत तक ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार अधिक महिला न्यायालय स्थापित कर रही है और चार जिलों में महिला न्यायालय स्थापित करने के लिए नीतिगत निर्णय लिया गया है।  

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी मंचों को नशीले पदार्थों का प्रचार करने के खिलाफ चेतावनी दी

नई दिल्ली सरकार ने ओटीटी मंचों को आगाह किया है कि यदि वे ऐसी सामग्री प्रसारित करते हुए पाए गए जो मुख्य पात्र और अन्य अभिनेताओं के माध्यम से नशीले पदार्थों के उपयोग को अनजाने में बढ़ावा देती है या उन्हें महिमामंडित करती है तो उनके खिलाफ नियामक संबंधी जांच की जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी मंचों के लिए जारी किए गए परामर्श में कहा, ‘‘इस तरह के चित्रण के, खासकर युवा और संवेदनशील दर्शकों पर संभावित प्रभाव के मद्देनजर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’’ परामर्श में ओटीटी मंचों के लिए आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें सामग्री की समीक्षा के दौरान उचित सावधानी बरतने और किसी भी कार्यक्रम में नशीले पदार्थों के उपयोग का चित्रण करते समय अस्वीकरण या उपयोगकर्ता चेतावनी जारी करने के लिए कहा गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘ओटीटी मंचों से अनुरोध है कि वे व्यापक जनहित में स्वेच्छा से इन दिशा-निर्देशों का पालन करें। इनका पालन नहीं करने पर विशेषकर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), 1985 के प्रावधानों के तहत नियामक संबंधी जांच हो सकती है।’’ ओटीटी मंचों की आचार संहिता में यह प्रावधान है कि किसी कानून के तहत या किसी सक्षम न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित किसी भी सामग्री को प्रसारित, प्रकाशित या प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। इस परामर्श को ओटीटी मंचों के स्व-नियामक निकायों के साथ भी साझा किया गया है।  

चंद्राकर बोले – 24&7 बिजली आपूर्ति का कोई भी प्रोजेक्ट रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा नही किया गया

रायपुर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 24&7 जल आपूर्ति योजना स्वीकृत स्मार्ट सिटी प्लान वर्ष 2016 की कार्य योजना में शामिल है लेकिन 24&7 बिजली आपूर्ति का कोई भी प्रोजेक्ट रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नही किया गया है। 2019- 2020 से 2024-25 तक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उक्त अवधि में स्वीकृत कार्यों की संख्या 230 है जिनमें से 204 कार्य पूर्ण है, 18 कार्य प्रगतिरत है, 05 कार्य निरस्त एवं 03 कार्य फोर क्लोज हुये है। यह जानकारी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साय ने दिए। चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री से जानना चाहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना रायपुर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक कौन-कौन से कार्य के लिये, किन-किन मदों से, कितनी-कितनी राशि स्वीकृत हुई? इनमें से कितने कार्य पूर्ण/अपूर्ण व निरस्त हुये तथा वर्तमान में इनकी वित्तीय एवं भौतिक स्थिति क्या है? उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019- 2020 से 2024-25 तक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उक्त अवधि में स्वीकृत कार्यों की संख्या 230 है जिनमें से 204 कार्य पूर्ण है, 18 कार्य प्रगतिरत है, 05 कार्य निरस्त एवं 03 कार्य फोर क्लोज हुये है। चंद्राकर ने फिर पूछा कि क्या उक्त परियोजना अंतर्गत 24*7 जल एवं बिजली आपूर्ति प्रदाय करने हेतु कार्ययोजना में शामिल किया गया है? यदि हां, तो कब और कितनी लागत आयी व भौतिक स्थिति क्या है? लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जी हां। 24&7 जल आपूर्ति योजना स्वीकृत स्मार्ट सिटी प्लान वर्ष 2016 की कार्य योजना में शामिल है। 24&7 बिजली आपूर्ति का कोई भी प्रोजेक्ट रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नही किया गया है। अपितु रायपुर शहर के 11 मार्गों पर भूमिगत विद्युत केबल बिछाने की परियोजना रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की गई है। भूमिगत विद्युत केबल परियोजनाएं भी स्मार्ट सिटी प्लान अंतर्गत स्मार्ट रोड के घटक के रूप में स्वीकृत है। 24&7 जल आपूर्ति योजना के लिए राशि रू.158.59 करोड़ की राशि स्वीकृत है। अद्यतन राशि रू. 109.61 का व्यय किया गया है। योजनांतर्गत 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। जिसमें पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण है तथा घरेलू नल कनेक्शन, ट्रायल एंड रन, टेस्टिंग एवं कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। भूमिगत विद्युत केबल परियोजना अंतर्गत रायपुर शहर के 11 मार्गों पर भूमिगत विद्युत केबल बिछाने हेतु राशि रू.56.79 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अद्यतन राशि रू.52.90 करोड का व्यय हुआ है। योजनांतर्गत स्वीकृत समस्त 11 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। सभी भूमिगत केबल परियोजनाएं पूर्ण होने के पश्चात सी.एस.पी.डी.सी.एल. को हैण्डओवर की जा चुकी है। चंद्राकर ने बूढ़ा तालाब, नगर निगम रायपुर में क्या-क्या कार्य स्वीकृत हुए कितने निरस्त किये गये और कितने का पुन: टेंडर किया गया तथा उसकी वित्तीय एवं भौतिक स्थिति क्या है? कितने पूर्ण/अपूर्ण हैं और अपूर्ण के कारण क्या हैं तथा विलंब करने वाले एजेंसी के खिलाफ क्या कार्यवाही अब तक की गयी? का सवाल उठाया। जिस पर उपमुख्यमंत्री साय ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2024-25 तक स्मार्ट सिटी मद अंतर्गत बुढ़ातालाब रायपुर में कुल 30 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 29 कार्य पूर्ण है, 01 कार्य माननीय उच्च न्यायालय वाद क्र.डब्ल्यूपी (सी) 1844 एवं 2479 मैं पारित निर्णय दिनांक 12/05/2022 के परिपालन में फोर क्लोज किया गया है। कोई भी कार्य निरस्त नहीं किया गया है, तथा किसी भी कार्य का पुन: टेंडर नहीं किया गया है।

बुरहानपुर में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से आरोपी ने सात लाख रुपये ठगे

बुरहानपुर शहर के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से आरोपित द्वारा सात लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। ठगी की कुछ राशि आरोपित ने वापस लौटा दी थी, लेकिन शेष राशि देने में आनाकानी कर रहा था। इसके चलते पीड़ित युवक की शिकायत पर लालबाग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि सोमवार को इंदिरा कालोनी निवासी नयन तायड़े ने शिकायत की थी, कि उसके परिचिन सुगम वाघ ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी की है। वर्ष 2021-22 से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ था। आरोपित ने वर्ष 2023 तक कई किश्तों में सात लाख रुपये लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगवा रहा था। इसके बाद उसने राशि देना बंद कर दिया और पूर्व में दी गई राशि वापस मांगने लगा। डेढ़ साल में आरोपित सुगम वाघ ने करीब पांच लाख रुपये लौटाए, लेकिन शेष राशि नहीं दे रहा था। इसके चलते पीड़ित ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। सौंपी गई बाइक बेचने पर किया गिरफ्तार अमानत में खयानत के एक अन्य मामले में मंगलवार को लालबाग थाना पुलिस ने प्रवीण वाने को गिरफ्तार किया है। हालांकि मामला जमानती होने के कारण उसे बाद में छोड़ दिया गया।

दरभंगा में एम्स की स्थापना के लिए आईआईटी-दिल्ली को दिया गया तकनीकी सर्वे का जिम्मा: जेपी नड्डा ने संसद

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को संसद में कहा कि दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बिहार के दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए स्थलाकृतिक सर्वेक्षण, भू-तकनीकी जांच और संरचनात्मक डिजाइन का सर्वे कर रहा है। राज्यसभा को एक लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने अप्रैल 2023 में दरभंगा के बहादुरपुर में एकमी शोभन बाईपास के पास 151.17 एकड़ भूमि की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, राज्य सरकार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में एम्स की स्थापना के लिए नवंबर 2021 में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईआईटी-दिल्ली के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम (तकनीकी) ने एम्स की स्थापना के लिए वैकल्पिक स्थल को व्यावहारिक पाया है, लेकिन स्थान विशेष की स्थितियों के कारण भू-तकनीकी और जल विज्ञान संबंधी जांच के आधार पर संरचनात्मक संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अब बिहार सरकार ने दरभंगा में एम्स की स्थापना के लिए 187.44 एकड़ जमीन सौंप दी है। मैसर्स एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड को परियोजना के लिए निष्पादन एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। आईआईटी दिल्ली स्थलाकृतिक सर्वेक्षण, जल विज्ञान संबंधी जांच, भू-तकनीकी जांच और संरचनात्मक डिजाइन चित्रों के पुनरीक्षण के लिए लगा हुआ है।’’  

डिजिटल अरेस्ट: युवक के खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन का डर दिखा कर गंवाए 35 सौ

बिलासपुर रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले युवक के खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन और अवैध खरीदी की जानकारी देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पहले तो युवक ने डरकर तीन हजार पांच सौ रुपये दे दिए। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हो गई। तत्काल उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल में की है। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले सुयश दुबे व्यवसाय करते हैं। सोमवार की सुबह वे किसी काम से बाजार की ओर गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वालों ने सुयश को बताया कि उनके नाम पर दो बैंक एकाउंट हैं। इसके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। साथ ही अवैध गतिविधियों में भी बैंक एकाउंट का उपयोग किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। इतना सुनते ही सुयश डर गए। ठगों ने कर लिया डिजिटल अरेस्ट उन्हें इस बात को गोपनीय रखने की हिदायत देकर जालसाजों ने बैंक डिटेल मांगा। साथ ही यूपीआई का स्क्रीनशाट मंगा लिया। डरे हुए सुयश ने जालसाजों के नंबर पर स्क्रीनशाट भेजा। इसके बाद वे सीधे घर पहुंचे। इस बीच जालसाजों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की बात कहते हुए सबसे अलग एक कमरे में रहने कहा था। कमरे में जाने से पहले सुयश ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता की सलाह पर उन्होंने जान-पहचान वालों को कॉल किया। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। परिचित ने ही उन्हें साइबर क्राइम का टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराया। जांच के लिए मांगे रुपये, गिरफ्तारी की दी धमकी जालसाजों ने सुयश को डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही थी। इसके साथ ही उनके बैंक एकाउंट का डिटेल मांग लिया था। डरे हुए सुयश उनकी बातों को मान रहे थे। इसका फायदा उठाते हुए ठग गिरोह के सदस्यों ने उनसे रुपये की मांग की। युवक ने तत्काल ही अपने बैंक खाते से उनके बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें ठगों के मंसूबे का पता चल गया। तब उन्होंने न सिर्फ उनके काल का जवाब देना बंद कर दिया, बल्कि उनकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी की। थाने में ही मिलेगी साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ितों को समय पर राहत प्रदान करने और थाना स्तर पर साइबर विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से सोमवार को चेतना भवन में एक दिवसीय रेंज स्तरीय साइबर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जवानों को साइबर फ्रॉड के पीड़ितों की शिकायत को तत्काल क्राइम पोर्टल पर दर्ज करने प्रशिक्षण दिया गया। इसकी जानकारी अलग-अलग पोर्टल पर दर्ज करने सिखाया गया। चेतना भवन में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल जवानों को संबोधित किया। तुरंत शिकायत करने से मिल सकते हैं पैसे उन्होंने बताया कि पारंपरिक अपराधों की तुलना में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इनके समाधान के लिए थाना स्तर पर विशेषज्ञ तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी की घटना के दौरान रुपये ट्रांसफर करने के कुछ समय तक को गोल्डन ऑवर माना जा सकता है, जब इनके वापस मिलने की संभावना रहती है। इस दौरान साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज करने पर पीड़ितों के रुपये वापस मिल सकते हैं। इसके लिए साइबर नोडल अधिकारी के रूप में प्रशिक्षित कर्मचारी तैयार किए जा रहे हैं। प्रशिक्षित जवान पीड़ितों को राहत प्रदान करने महती भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी अपने साथी कर्मचारियों से भी साझा करने कहा। इन्होंने दिया प्रशिक्षण चेतना भवन में आयोजित कार्यशाला में साइबर मामलों में विशेष अनुभव रखने वाले प्रशिक्षक एएसपी दीपमाला कश्यप, प्रशिक्षु आईपीएस सुमित कुमार, विक्कू सिंह, चिरंजीव कुमार, विकास राम और शिरीष तिवारी शामिल थे। इन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष तकनीकी ज्ञान प्रदान किया। जिलेवार प्रशिक्षार्थी बिलासपुर 21 रायगढ़ 12 कोरबा 26 जांजगीर-चांपा 17 मुंगेली 19 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 12 सक्ती 14  

आबकारी विभाग की अवैध शराब बनाने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 43 हजार कीमत की महुआ लाहन एवं हथभंठ्ठी शराब जप्त

सिंगरौली कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में वृत बैढ़न एवं मोरवा के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा  कार्यवाही की  गई ।      कार्यवाही के दौरान आरोपी  सपना केवट पति आशीष केवट निवासी गोलाई बस्ती जयंत,रिंकी केवट पति गोविंद केवट निवासी जयंत, श्यामकली पति सोनू गुप्ता निवासी जयंत,पार्वती स्वीपर पति संतोष स्वीपर एवं पूजा स्वीपर पति शंकर स्वीपर निवासी स्वीपर बस्ती दुधिच्छुआ के यहां विधिवत तलाशी कार्यवाही के दौरान कुल 420किलोग्राम महुआ लाहन व 12लीटर  हथभट्टी शराब  किमत करीब 43 हजसार 800 रूपयें बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915की धारा 34 (1)(क) एंव(च) के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही की गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live