LATEST NEWS

टीवी की नागिन ने नीले समंदर में बढ़ाया कहर , सुरभि ज्योति शादी के बाद हनीमून के लिए गईं मालदीव

मुंबई सुरभि ज्योति का सोशल मीडिया उनके फैंस के लिए एक सौगात है। जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो हर किसी की सांसें थम जाती हैं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव की अपनी हालिया ट्रिप से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वो शादी के बाद हनीमून पर गई हैं और वहां से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। क्लिक्स में सुरभि ज्योति ब्लैक स्विमसूट में सबसे हॉट लग रही थीं। जहां एक तस्वीर में सुरभि एक पूल के किनारे खड़ी थीं, वहीं दूसरी सेल्फी में वो अपनी मिलियन-डॉलर वाली स्माइल दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक्सेसरीज़ नहीं पहना और अपने बालों को खुला रखा। कहने की जरूरत नहीं कि सुरभि हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, ‘बहुत सारा टैन और खुश।’ फैंस ने की तारीफ तस्वीरें शेयर होने के तुरंत बाद, सुरभि के फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस की तारीफ की। लोगों के अलावा, एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने भी उन्हें ‘सेक्सी’ कहा। सुरभि के हॉट लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा- हॉटनेस ओवरलोडेड, ब्लैक में किलिंग लुक। सुरभि ज्योति के शोज सुरभि ज्योति को कुबूल है, नागिन, इश्कबाज, तन्हाइयां और कोई लौट के आया है सहित कई टेलीविजन शो में उनके रोल्स के लिए जाना जाता है। सुरभि ज्योति की शादी हाल ही में सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में एक खूबसूरत शादी की। आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह सहित इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी मौजूद थे। इससे पहले, सुरभि ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ लिखा था- लव सील्ड फॉरएवर।

सीएएफ अफ्रीकी पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुने गए नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन

माराकेच, (मोरक्को) नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन को माराकेच में अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) पुरस्कारों में 2024 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है। लुकमैन को पिछले 12 महीनों में इतालवी टीम अटलांटा एफसी और अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह पुरस्कार दिया गया। 27 वर्षीय फॉरवर्ड विक्टर ओसिमेन के 2023 में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे नाइजीरियाई खिलाड़ी बन गए। लुकमैन ने मोरक्को के फुल-बैक अचरफ हकीमी, दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्स, बोरुसिया डॉर्टमुंड के फॉरवर्ड सेरहौ गुइरासी और ब्राइटन के इवोरियन विंगर साइमन एडिंगरा को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। ईएसपीएन के अनुसार ट्रॉफी उठाते समय लुकमैन ने कहा, यह पुरस्कार एक वरदान है, अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाना अविश्वसनीय बात है। चार साल पहले, मेरा करियर खत्म हो गया था, लेकिन अब मैं अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में यहां हूं। अपनी असफलताओं को अपने सपनों को रोकने न दें। लुकमैन ने यूरोपा लीग के फाइनल में अटलांटा के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हैट्रिक लगाकर अटलांटा को अपना पहला यूरोपीय सिल्वरवेयर और क्लब के 117 साल के इतिहास में दूसरी बड़ी ट्रॉफी दिलाई। वैश्विक मंच पर, लुकमैन ने तीन गोल करके नाइजीरिया को 2024 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल में पहुंचाया। सेबेस्टियन हॉलर के आखिरी समय में किए गए गोल के बाद उनकी टीम ट्रॉफी से चूक गई, जिसने आइवरी कोस्ट को खिताब दिलाया। इस बीच, जाम्बिया की स्ट्राइकर बारबरा बांडा को महिला वर्ग में 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राइड स्ट्राइकर बांडा ने पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक में जाम्बिया के लिए हैट्रिक लगाई, जो ओलंपिक खेलों की फुटबॉल में उनकी तीसरी है, जो प्रतियोगिता में एक सर्वकालिक रिकॉर्ड है। वह 2024 में एफआईएफपीआरओ महिला विश्व 11 में शामिल होने वाली अफ्रीका की पहली खिलाड़ी भी बनीं।  

छत्तीसगढ़ में फिर लुढ़का रात का पारा, राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में हुई वृद्धि

रायपुर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में और वृद्धि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. राजधानी समेत कई शहरों में बढ़ी ठंड  मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर के नजदीकी माना क्षेत्र में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है. इसके अतिरिक्त, बिलासपुर में पारा 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री, अंबिकापुर में 4.0 डिग्री, जगदलपुर में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 7.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना  मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, हालांकि इस दौरान कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. राज्य में अब तक सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है. बदलेगा मौसम का मिजाज  मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान इसका असर और अधिक बढ़ सकता है और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम  रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. ऐसे में, प्रदेशवासियों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

‘भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता हैः डॉ सीमा मिश्रा’, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के नवीन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान

सूरजपुर. “सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है, सीखा हुआ ज्ञान अनुभव जन्य होता है और अनुभवातीत तथ्य ही जीवन पर्यंत स्थायी स्मृति का भाग हो जाता है ׀ प्रकृति की ओर लौटने पर ही मनुष्य को तोष प्राप्त होता है और हम वास्तविक आदर्श नागरिक का दर्जा प्राप्त करते हैं। सीखना और सिखाना ही जीवन है, जीवन का सौन्दर्य है। भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता है, अनुशासित करता है” होली क्रॉस विमेंस कॉलेज अंबिकापुर की भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा मिश्रा ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर की छात्राओं के समक्ष उक्ताशय के विचार व्यक्त किये। कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू ने भूगोल विषय को अन्तः अनुशासनिक विषय निरुपित करते हुए अपने जीवनानुभव को सभा में साझा किया । विभागाध्यक्ष-भूगोल संदीप कुमार सोनी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया  ׀ व्याख्यान का सफल संचालन वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय पाण्डेय ने किया ׀ उल्लेखनीय है कि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूगोल विषय में अधिगम की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ׀ इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं

अल पचीनो और एक्स गर्लफ्रेंड नूर ने साथ में देखी फिल्म

कैलिफोर्निया 84 साल के हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह संग ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन उन्हें हाल ही में मूवी नाइट के लिए बाहर निकलते देखा गया। अल पचीनो  और नूर अल्फल्लाह को शनिवार रात को कैलिफोर्निया में एक्टर की 1973 की मूवी ‘सर्पिको’ की स्क्रीनिंग में देखा गया। नूर और अल पचीनो साथ आए नजर पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह ने पफर जैकेट औऱ पैंट पहनी हुई थी। अल पचीनो उनके पीछे चल रहे थे, जब उन्हें सिक्योरिटी थिएटर में ले जा रहे थे। ‘गॉडफादर’ स्टार को ब्लैक कलर की टोपी और जैकेट पहने देखा गया। अप्रैल 2022 में रिश्ते का हुआ था खुलासा नूर अल्फल्लाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्राइम ड्रामा मूवी की एक फोटो शेयर की, जिसे वो बड़े पर्दे पर देख रही थीं और इसमें यंग अल पचीनो नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रोमन के डैड’। मालूम हो कि दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सीक्रेट डेटिंग शुरू की थी। पिछले साल नूर ने अल पचीनो के बेटे रोमन को जन्म दिया। मिलकर कर रहे हैं बेटे की परवरिश अल पचीनो और नूर के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं, जब नूर को बिल माहेर के साथ लॉस एंजिल्स में देखा गया। कुछ समय बाद अल पचीनो के करीबियों ने बताया कि एक्टर अब सिंगल हैं। हालांकि, वो अभी भी नूर के साथ समय बिताते हैं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और बेटे रोमन की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

एनटीए अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा, अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली नीट, जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज के तौर तरीके में सुधार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐलान किया कि वर्ष 2025 से उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एनटीए सिर्फ प्रवेश परीक्षाएं कराएगा। एनटीए अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा। परीक्षा एजेंसी में 10 नए पद सृजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सरकार निकट भविष्य में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और टेक्नोलॉजी बेस्ड प्रवेश परीक्षा की ओर कदम बढ़ाना चाहती है।’ मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस संबंध में बातचीत जारी है कि नीट यूजी परीक्षा पेन पेपर मोड से आयोजित की जाए या ऑनलाइन। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा। आपको बता दें की सीयूईटी यूजी से ही डीयू, बीएचयू, जामिया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के 260 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिला मिलता है। उन्होंने कहा, ‘एजेंसी का 2025 में पुनर्गठन किया जाएगा, कम से कम दस नए पद सृजित किए जा रहे हैं । काम में कोई गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एनटीए के कामकाज में कई बदलाव किए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्ट, तकनीक आधारित प्रवेश परीक्षाओं की ओर बढ़ने पर विचार कर रही है। ये बड़े एंट्रेंस एग्जाम कराता है एनटीए नीट: गौरतलब है कि नीट यूजी 2024 और यूजीसी नेट में अनियमितताएं उजागर होने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए की कार्यशैली में सुधार और इसके द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया था। इस समिति ने कई सुधारों की सिफारिश की थी। कमिटी की ओर से दिए गए थे ये सुझाव 1- जेईई मेन की तरह नीट भी एक से अधिक चरणों में कराया जाए। 2- ऑफलाइन परीक्षाओं को कम किया जाए, जहां ऑनलाइन मोड पर संभव नहीं, वहां हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन पेन पेपर मोड दोनों) परीक्षाओं का विकल्प हो। जहां ऑनलाइन एग्जाम संभव न हो वहां प्रश्न पत्रों को डिजिटल मोड में भेजा जाए और आंसर ओएमआर शीट पर लिखे जाएं। 3- मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित प्रमुख परीक्षाओं में प्रयासों की संख्या सीमित की जाए। 4- सीयूईटी की परीक्षा में विषयों की संख्या कम की जाए। 5- आउटसोर्सिंग कर्मियों की भूमिका को कम किया जाए। आउटसोर्सिंग कर लिए जाने वाले प्राइवेट सेंटरों की संख्या कम की जाए। 6- एनटीए में परमानेंट कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। जेईई और नीट आयोजन प्रक्रिया में बदलाव के संकेत इससे पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में उन्होंने कहा था कि जेईई और नीट समेत अन्य केंद्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में अगले साल से कई बदलाव किए जाएंगे। इसके आयोजन के लिए राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। चूंकि ये परीक्षाएं अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाती हैं, इसलिए अब इनका आयोजन राज्य सरकारों के साथ किया जाएगा। इसके लिए एनटीए और राज्य सरकारों में समन्वय स्थापित किया जाएगा। अब तक यह परीक्षाएं केंद्रीय एजेंसी की ओर से ही आयोजित की जाती थी, लेकिन पिछले दिनों पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर यह बदलाव किए हैं। प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों हुई पेपर लीक की घटना के बाद इसकी जांच कमेटी गठित कर कराई गई थी। पारदर्शिता लाने को लेकर इसकी जांच रिपोर्ट के मिल जाने के बाद अब पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है।

छह छात्र अभी भी घायल, अमेरिका के स्कॉन्सिन स्कूल में गोलीबारी से मरने वालों की संख्या दो हुई

न्यूयॉर्क। विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्थित एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र की मौत हो गई, जबकि छह छात्र घायल हो गए। पुलिस ने पहले मृतकों की संख्या अधिक बताई थी, लेकिन बाद में इसे सही करार दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूल का संदिग्ध किशोर छात्र अब मर चुका है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध ने हैंडगन का इस्तेमाल किया था। मैडिसन के पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि छह घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी चार छात्रों को हल्की चोट आई हैं। अधिकारी छात्रों को उनके माता-पिता से मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, इस स्कूल में किंडरगार्टन से 12वीं कक्षा तक लगभग 390 छात्र पढ़ाई करते हैं। विस्कॉन्सिन के सार्वजनिक निर्देश अधीक्षक जिल अंडरली ने एक बयान में कहा, “यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमें अपने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए और मेहनत करनी चाहिए, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं फिर से न हों। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हम ऐसे उपाय नहीं ढूंढ लेते, जो हमारे स्कूलों को सुरक्षित बना सकें।” विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, “मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं। हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया दी।” मैडिसन पुलिस विभाग ने कहा कि वे पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करने के बाद ही जानकारी देंगे, इसलिये सोमवार सुबह एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी। संघीय जांच ब्यूरो और शराब, तंबाकू, फायर आर्म्स और विस्फोटक ब्यूरो के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। सीनेटर रॉन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई इस दुखद घटना के सभी पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं।” विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, “मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं। हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने जल्दी से प्रतिक्रिया दी।” अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मैडिसन के स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। वरिष्ठ उप प्रेस सचिव एमिली सिमंस ने कहा, “राष्ट्रपति को विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के अधिकारी जरूरत के अनुसार मदद करने के लिए मैडिसन में स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।” के-12 स्कूल शूटिंग डेटाबेस के अनुसार, इस साल अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी हुई हैं, जो 1966 के बाद से किसी भी साल में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह संख्या पिछले साल की 349 गोलीबारी से कम है।

किसानों को हो रही गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी समितियों का निरीक्षण

बिलासपुर. किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति घुरू से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति टिकारी से 13.40 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति रानीगांव में 5.60 क्विंटल गेंहू बीज एवं सहकारी समिति कोटा में 73.20 क्विंटल चना अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले कुल 112.2 क्विंटल गेंहू एवं चना बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया।

दिल्ली की दबंगई, बंगाल वारियर्स को बड़े अंतर से हराकर प्लेआफ के लिए किया क्वालीफाई

पुणे दबंग दिल्ली केसी ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में सोमवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के सीजन के 115वें मैच में बंगाल वारियर्स को एकतरफा अंदाज में 47-25 के अंतर से हराकर प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दूसरी ओर, बंगाल का प्लेआफ में जाने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। बंगाल की टीम आशू मलिक (17) के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 19 मैचों में 11वीं हार को मजबूर हुईं। दूसरी ओर, बीते 13 मैचों से अजेय दिल्ली ने 20 मैचों में 11वीं जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली ने रेड में 12 के मुकाबले 22 जबकि डिफेंस में 13 के मुकाबले 19 अंक लिए। बंगाल के लिए विश्वास (8) औऱ नितेश (5) ही प्रभावित कर सके। प्लेआफ का टिकट कटाने के लिए बेताब दिल्ली ने तीन मिनट के भीतर ही 5-2 की लीड बना ली। इसके बाद हालांकि मयूर ने आशीष को लपक बंगाल को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन दिल्ली ने जल्द ही 7-4 की लीड ले ली। इस बीच नवीन ने मयूर को बाहर कर हिसाब बराबर किया और फिर आशू ने सिद्धेश का शिकार कर लिया। मनिंदर के बगैर खेल रही बंगाल को विश्वास लगातार मुकाबले में बनाए हुए थे। और अब फजल ने भी हाथ खोल दिए थे। नवीन को लपक फजल ने 10 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 7-9 कर दिया। लेकिन ब्रेक के बाद आशू की सुपर डुपर रेड ने मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली ने बंगाल को पहली बार आलआउट कर 17-8 की लीड ले ली। आलइन के बाद भी दिल्ली ने लगातार तीन अंक हासिल किए और फासला 12 का कर दिया। इसी बीच आशू ने सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली के डिफेंडरों ने विश्वास का शिकार कर स्कोर 23-9 किया और फिर आशीष ने सिद्धेश को आउट कर सुपर टैकल आन किया और फिर हाफटाइम तक 26-9 की लीड ले ली। बंगाल आलआउट की कगार पर थे। हाफटाइम के तुरंत बाद दिल्ली ने दूसरा आलआउट लेकर 29-10 की लीड बना ली। आलइन के बाद दिल्ली की टीम और आक्रामक हो गई। उसने जल्द ही अपनी लीड 35-10 करते हुए बंगाल के लिए फिर से सुपर टैकल आन कर दिया। नितेश ने इस बार हालांकि आशू को सुपर टैकल कर लिया और इसके बाद भी बंगाल ने एक अंक लेकर स्कोर 13-35 कर दिया। इसके बाद हालांकि बंगाल ने अच्छा खेल दिखाया और 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 18-38 कर दिया और साथ ही दिल्ली को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। दिल्ली ने हालांकि इस स्थिति से खुद को निकाला और 42-19 की लीड ले ली। यहां से दिल्ली की जीत लगभग तय नजर आ रही थी। इस बीच योगेश ने हाई-5 पूरा किया। बंगाल के लिए नितेश भी हाई-5 पूरा कर चुके थे। अंतिम मिनट में बंगाल ने दिल्ली को सुपर टैकल सिचिएशन में धकेला लेकिन वे आलआउट नहीं ले सके और एक बड़ी हार के साथ प्लेआफ की दौड़ से बाहर हुए। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम 6 सीजन से लगातार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।  

शवों को लाने की तैयारी कर रहा भारतीय दूतावास, जॉर्जिया के रेस्त्रां में काम करने वाले 11 भारतीयों की मौत

त्बिलिसी (जॉर्जिया)। यूरोपीय देश जॉर्जिया में एक भारतीय रेस्त्रां में काम करने वाले 11 भारतीय लोगों की मौत पर जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास ने दुख जताया है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी एक प्रेस वक्तव्य में जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा, “त्बिलिसी स्थित भारतीय दूतावास जॉर्जिया के शहर गुडौरी में 11 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर दुखी है। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” प्रेस वक्तव्य में कहा गया, “दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि शवों को शीघ्र भारत भेजा जा सके। हम शोक में डूबे परिवारों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” गुडौरी स्थित एक भारतीय रेस्त्रां में भारतीय नागरिकों की मौत हुई। इस घटना की जांच जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि यह मौत संभवतः कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुईं हैं। ज्ञात हो कि 14 दिसंबर को जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “गुडौरी में हुई दुर्घटना के संबंध में आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मत्सखेता मटियानेटी पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने जॉर्जिया के आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 116 के तहत जांच शुरू की है। इसमें लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगाया गया है।” बयान में कहा गया है कि रेस्ट एरिया में उसी रेस्त्रां में काम करने वाले 12 लोगों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह की चोट या किसी अन्य प्रकार के निशान नहीं पाए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बेडरूम के पास बंद जगह में एक बिजली जनरेटर रखा हुआ था, जिसे कल शायद बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद चालू किया गया था।” बयान में आगे कहा गया कि 12 मृतकों में से 11 व्यक्ति भारतीय हैं और 1 व्यक्ति जॉर्जिया का रहने वाला था। जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने कहा, “इस तथ्य के संबंध में, जांच कार्रवाई सक्रिय रूप से की जा रही है, फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। मामले से संबंधित व्यक्तियों के पूछताछ की जा रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए स्थानीय पुलिस बल सक्रियता के साथ काम कर रही है।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैड को दूसरी पारी में 234 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला रिकार्ड 423 रनों से जीत लिया

हैमिल्टन मिचेल सैंटनर (चार विकेट), टिम साउदी और मैट हेनरी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैड को दूसरी पारी में 234 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला रिकार्ड 423 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं शुरुआती दो मैच जीतने वाली इंग्लैड तीन मैचों की सीरीज विजेता रही। इंग्लैंड ने आज दो विकेट पर 18 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। जेकब बेथेल और जो रूट ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिये 104 रन जोड़े। मिचेल सैंटनर ने जो रूट (54) को पगबाधा आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हैरी ब्रूक (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। टिम साउदी ने जेकब बेथेल (76) को आउटकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। गस ऐटकिंसन (43) और ब्राइडन कार्स (11) को मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया। ऑली पोप (17) को मैट हेनरी ने बोल्ड आउट किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड की पूरी 47.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर मिचेल सैंटनर ने चार विकेट लिये। टिम साउदी और मैट हेनरी को दो-दो विकेट मिले। विलियम ओरूर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले केन विलियमसन (156), डैरिल मिचेल (60), मिचेल सैंटनर (49) और टॉम ब्लंडल (नाबाद 44) की साहसिक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच के तीसरे दिन 658 रनों का विशाल लक्ष्य था। केन विलियमसन और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। मैथ्यू पॉट्स ने रचिन रवींद्र (44) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। डैरिल मिचेल (60) को जेकब बेथेल ने आउट किया। ग्लेन फिलिप्स (तीन) और मिचेल सैंटनर (49) रन बनाकर आउट हुये। केन विलियमसन ने 204 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए (156) रनों की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 101.4 ओवर में 453 रन बनाये। और पहली पारी के आधार पर मिली 204 रनों की बढ़त के साथ इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने तीन, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिये। मैथ्यू पॉट्स, गस ऐटकिंसन और जो रूट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 143 रन बनाये थे।  

संभल में मिले मंदिर में हनुमान जी का श्रृंगार कराया गया, चढ़ाया चोला, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

संभल यूपी के संभल के दीपा सराय में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। सुबह 4 बजे मंदिर की साफ सफाई की गई। भगवान शिव और हनुमान जी का श्रृंगार कराया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि आज मंगलवार का दिन है। हनुमान जी का दिन है। यहां पर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया और श्रृंगार किया। भगवान शिव का भी कल सिंगार किया गया था। यहां प्रसाद वितरण चल रहा है और दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के शासन में मंदिर इतने दिनों बाद खुला है। हमारा मन प्रसन्न है लेकिन हमारा दिल रोता है कि सबको उजाला प्रकाश प्रदान करने वाले भगवान इतने साल अंधकार में रहे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे ठाकुर जी जगत के पालनहार हैं, ब्रह्मा जी जगत सृष्टि रचयिता है, भगवान शिव संघार करते हैं और उनको इतना अंधेरे में रखा गया। हिंदू समाज पर बहुत अत्याचार हुआ। मैं प्रशासन का ऋणी हूं कि उन्होंने यहां पर मंदिर खुलवाया और हमें पूजा का अवसर दिया। मैं हिंदू समाज की ओर से प्रशासन का आभार जताता हूं। दरअसल, इस मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को खुलवाया था। प्रशासन की टीम इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई थी और इसी दौरान ये मंदिर मिला था। मंदिर अब अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देने लगा है और यहां पूजा पाठ शुरू किया गया है। मंदिर में पूजा-अर्चना किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले रविवार को भी भक्तों को इस मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीते दिनों जब मंदिर के दरवाजे खोले गए तो देखा कि अंदर धूल जम चुकी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद ही हाथों से शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां साफ की। मंदिर खोले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मंदिर के अंदर भगवान शिव, नंदी, हनुमान और कार्तिकेय की पुरानी मूर्तियां मिली हैं। इसके अलावा यहां पर एक कुआं भी मिला है।  

आकाश दीप ने छक्का लगाकर सबको चकित किया, कोहली को याद आए ‘बेन स्टोक्स’, रिऐक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी

ब्रिसबेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले ऐसा कुछ हुआ, जिसका जश्न पूरे भारत ने मनाया। आकाश दीप ने पहले तो पैट कमिंस की गेंद पर चौका लगाकर भारत को फॉलोऑन से बचाया और फिर छक्का लगाकर सबको चकित कर दिया। आकाश दीप ने पैट कमिंस की गेंद पर जो छक्का लगाया, वह लंबे समय तक याद किया जाएगा और इस छक्के पर विराट कोहली के रिऐक्शन को भी भुला पाना मुश्किल होगा। विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से मैच का लुत्फ ले रहे थे और आकाश दीप के छक्के पर दौड़कर शीशे के पास खड़े होकर देखने लगे कि गेंद कहां जा रही है। इसके बाद विराट ने अपने चिर परिचित अंदाज में बेन स्टोक्स को याद किया। दरअसल हिंदी का एक अबशब्द है, जिसकी लिप्सिंग देखकर ऐसा लगता है बेन स्टोक्स बोला जा रहा है और विराट कोहली के मुंह से मैदान पर यह शब्द कई बार सुनने को मिलता है। ड्रेसिंग रूम का माहौल आकाश दीप के चौके और छक्के के बाद एकदम से बदल गया। ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट का अब एक ही दिन का खेल बचा है और पांचवें दिन भी बारिश की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में अब यह टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर और आकाश दीप 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। रविंद्र जडेजा जब 77 रन बनाकर आउट हुए, तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया को फॉलोऑन झेलना होगा, क्योंकि तब भारत फॉलोऑन से 32 रन दूर था। आकाश दीप और बुमराह के बीच 39 रनों की अटूट साझेदारी ने इस मैच में भारत को एक बड़ा जीवनदान दे दिया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके का वादा, ‘भारत के खिलाफ अपनी जमीन का नहीं होने देंगे इस्तेमाल’

कोलंबो। भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आश्वासन दिया है कि वह अपनी जमीन का किसी भी तरह से भारत की सुरक्षा के खिलाफ उपयोग करने की अनुमति नहीं देंगे। नई दिल्ली में रक्षा सहयोग पर चर्चा के दौरान संयुक्त बयान में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने यह बात कही। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब चीन भारत के खिलाफ अपने मिशन हिंद महासागर को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ा रहा है। दरअसल श्रीलंका में चीन के बढ़ते दखल से भारत की चिंता बढ़ी हुई है। दो साल पहले जब श्रीलंका कर्ज चुकाने में विफल रहा था तो चीन ने उसके हंबनटोटा बंदरगाह पर कब्जा कर लिया था। चीन ने यहां पर अपने नौसैनिक निगरानी और जासूसी जहाज को खड़ा किया। अगस्त 2022 में चीनी नौसेना के जहाज युआन वांग 5 ने दक्षिणी श्रीलंका के हंबनटोटा में डॉक किया। इसके बाद दो चीनी जासूसी जहाजों को नवंबर 2023 तक 14 महीने के भीतर श्रीलंका के बंदरगाहों में डॉक करने की अनुमति दी गई थी। चीनी शोध जहाज 6 अक्टूबर 2023 में श्रीलंका पहुंचा और उसने कोलंबो बंदरगाह पर डॉक किया। इस जहाज के डॉक करने का उद्देश्य समुद्री पर्यावरण पर रिसर्च थी। मगर भारत और अमेरिका ने इसे लेकर चिंता जताई थी। नई दिल्ली ने आशंका जताई थी कि चीनी जहाज जासूसी जहाज हो सकते हैं और कोलंबो से ऐसे जहाजों को अपने बंदरगाहों पर डॉक करने की अनुमति न देने का आग्रह किया था। भारत द्वारा चिंता जताए जाने के बाद श्रीलंका ने जनवरी में अपने बंदरगाह पर विदेशी शोध जहाजों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब श्रीलंका और भारत के बीच हुए रक्षा समझौते के बाद श्रीलंका ने अपना रुख साफ किया है। श्रीलंका की ओर से कहा गया कि वह अपने जल क्षेत्र का किसी भी तरह से भारत की सुरक्षा के लिए हानिकारक तरीके से उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। न ही किसी ऐसे अभियान की मंजूरी देगा जिसका क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा कि हमने करीब दो साल पहले एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना किया था। उस समय भारत ने हमारा भरपूर समर्थन किया। श्रीलंका भारत की विदेश नीति में बहुत अहम स्थान रखता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह हमेशा श्रीलंका की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री को यह भी आश्वासन दिया है कि हम अपनी जमीन का किसी भी तरह से भारत के हितों के लिए हानिकारक उपयोग नहीं होने देंगे। भारत के साथ सहयोग निश्चित रूप से बढ़ेगा और मैं भारत के प्रति अपने निरंतर समर्थन का आश्वासन देना चाहता हूं।

एक देश- एक चुनाव विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद क्या बदलेगा? बिल के पक्ष में 269, विरोध में पड़े 198 वोट

नई दिल्ली ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया। विपक्ष ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया। इसके मद्देनजर सरकार ने बिल को जॉइंट पार्लियामेंटरी कमिटी यानी संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 12 दिसंबर को इस बिल को मंजूरी थी। घमासान की वजह से वक्फ संशोधन बिल की तरह ‘एक देश एक चुनाव’ बिल भी जेपीसी के पास जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं कि संसद में किन पार्टियों ने इस बिल के समर्थन और किन्होंने विरोध का ऐलान किया। भाजपा और उसके सहयोगी दल इस विधेयक के समर्थन में हैं। बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस जैसे कुछ गैर-एनडीए दलों का भी इस बिल को समर्थन है। दूसरी तरफ कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जैसे कई विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कुल 32 राजनीतिक दल इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, जबकि 15 दल इसका विरोध कर रहे हैं। बिल पेश करने को लेकर लोकसभा में हुआ मत विभाजन बिल को पेश करने को लेकर विपक्ष ने मत विभाजन की मांग की, जिसके बाद वोटिंग हुई। बिल को सदन पटल पर रखे जाने के पक्ष में 269 वोट पड़े जबकि विरोध में 198 वोट पड़े। अब सदन में बिल को जेपीसी में भेजने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। कोविंद कमिटी ने दो चरणों में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की है पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर में इन सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था। समिति ने दो चरणों में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की थी। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश की गई थी। स्थानीय निकाय चुनाव (पंचायत और नगर पालिका) आम चुनाव के 100 दिनों के भीतर कराने की बात कही गई थी। समिति ने सभी चुनावों के लिए एक समान मतदाता सूची बनाने की भी सिफारिश की थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88