LATEST NEWS

प्रदेश अध्यक्ष ने नशा मुक्ति और रोजगार को बताया मुद्दा, राजस्थान-कांग्रेस युवा मोर्चा 21 को करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

जयपुर। कांग्रेस युवा मोर्चा द्वारा 21 दिसंबर 2024 को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेश भर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। आंदोलन का उद्देश्य नशा मुक्ति और युवाओं को रोजगार के लिए सरकार पर दबाव बनाना है। अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में नशे की तस्करी बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के घरों की पहचान कर उन पर बुलडोजर चलाना चाहिए। सरकार की बुलडोजर नीति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसका समर्थन करते हैं और सरकार द्वारा इस दिशा में कार्रवाई का स्वागत करेंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पूनिया ने कहा कि यह बयान लोकसभा में दर्ज हो चुका है, जिससे पीछे नहीं हट सकते। उन्होंने गृह मंत्री से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की और कहा कि ऐसा न होने पर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। सचिन पायलट को लेकर पूनिया ने कहा कि वह कांग्रेस के बड़े नेता हैं और राहुल गांधी के बाद अगर कोई नेता जनता के बीच लोकप्रिय हैं तो वह सचिन पायलट हैं। उन्होंने कहा कि समय का चक्र पूरा हो चुका है और अब कांग्रेस में सचिन पायलट के नेतृत्व का दौर वापस आ चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है।     इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है।     सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की  लागत  से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है l माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।     गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।     इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं।     हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि    नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।      विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं।  इस अवसर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजु, संचालक विमानन विभाग संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी संजय मांडविया उपस्थित थे।

दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, राजस्थान-अलवर में पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट

अलवर। अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों ने बताया कि विस्फोट के दौरान अचानक अंधेरा छा गया और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वर्तमान में दोनों बच्चों के कानों में अजीब सी आवाजें आ रही हैं, और उन्हें देखने में भी दिक्कत हो रही है। रोशन के परिवार की स्थिति बेहद कठिन है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। विस्फोटक पदार्थ खेत में कैसे पहुंचा और वहां और कितने ऐसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की छानबीन की जा रही है, ताकि ऐसे किसी अन्य विस्फोटक की पहचान हो सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

शादी के 2 साल बाद मां बनी देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई टीवी की गोपी बहू के नाम से फेमस देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलिना मां बन गई है और उन्होंने बेटे के जन्म दिया है। उन्होंने 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर दी थी। उन्होंने लिखा था- हैलो वर्ल्ड ये रहा हमारा लिटिल एंजल बेटा। आपको बता दें कि देवोलिना ने 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shanwaz Shaikh) से शादी की थी। देवोलिना ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस के घर आई खुशियां टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल प्ले करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया और टीवी सेलेब्स के साथ फैन्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ निभाना साथिया के बाद देवोलीना बिग बॉस 13 में नजर आईं। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 2022 में देवोलीना उस वक्त सुर्खियों में आई जब उन्होंने शानवाज शेख से शादी की। 2023 उन्हें शो दिल दियां गल्लां में देखा गया। वे छठी मईया की बिटिया का भी हिस्सा रही लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। ज्वैलरी डिजाइनर रही है देवोलीना भट्टाचार्जी देवोलीना भट्टाचार्जी एक ट्रेन भरतनाट्यम डांसर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर की थी। मुंबई में पहली बार उन पर ध्यान तब गया जब उन्होंने डांस रियलिटी सीरीज़ डांस इंडिया डांस 2 के लिए ऑडिशन दिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एनडीटीवी इमेजिन के सवारे सबके सपने प्रीतो से की थी। 2012 में देवोलीना ने स्टार प्लस के साथ निभाना साथिया में लीड रोल गोपी बहू का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने शो में जिया मानेक को रिप्लेस किया था। 2017 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। वे बंगाल 1947 और कूकी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

मप्र ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की वार्षिक आम सभा बैठक मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न….

भोपाल प्रदेश सरकार के नवीन नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ऊर्जा विकास निगम की 192 वीं वार्षिक आमसभा की बैठक में शामिल हुए। मंत्रालय में उनके कक्ष के मीटिंग हॉल में ऊर्जा विकास निगम की वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित की गई।*बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रदेश में ऊर्जा विकास निगम के द्वारा संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के उपरांत समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश बैठक में  उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे।

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने पर इस तरह निकाला गुस्सा

मुंबई पृथ्वी शॉ का खराब फार्म अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल मुंबई ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी स्कॉड से उन्हें बाहर कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन MCA ने स्क्वाड में उनका नाम नहीं दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पृथ्वी शॉ का नाम विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बावजूद इसके एमसीए की ओर से इस सीजन उनका नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भगवान की फोटो लगाकर सब कुछ भगवान पर छोड़ने की बात लिखी थी, इसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया। वहीं अब पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर MCA की ओर से सफाई जारी की गई है। दरअसल MCA ने जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ को फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में है। दरअसल खराब फिटनेस के चलते उन्हें कई बार प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। एमसीए की ओर से पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही गई है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन में खास नहीं रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ हालांकि इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े दर्शाए, इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की और मैसेज दिया कि इतना करने के बाद भी यदि चांस नहीं दिया जा रहा है, तो सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतना खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैचों में कुल 21.88 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसके चलते एमसीए ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया है।

इयान हीली ने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को चेताया

मेलबर्न अपने जमाने के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों की फॉर्म को गंभीर चिंता का विषय करार देते हुए उन्हें अपने ‘बेसिक्स’ पर ध्यान देने की सलाह दी। ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की मदद से 445 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज लड़खड़ा गए, जिसे उसने सात विकेट पर 89 रन बनाकर समाप्त घोषित किया था। यह मैच ड्रॉ रहा, जिससे पांच मैच की सीरीज अभी 1–1 से बराबरी पर है। हीली ने एसईएन एन रेडियो से कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट से पहले उन पर किसी तरह का दबाव बनाएगा लेकिन वे फॉर्म में नहीं है। वे गंभीर रूप से फॉर्म से बाहर हैं।’’ सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी के साथ तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हीली ने कहा,‘‘चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली से पूछा जाना चाहिए कि क्या यह तीनों बल्लेबाज फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। क्या उन्हें विश्वास है कि हमारे शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज फॉर्म में वापसी करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मेलबर्न टेस्ट मैच फॉर्म में वापसी करने के लिए इन तीनों बल्लेबाजों के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। हीली ने कहा,‘‘मेलबर्न के विकेट से बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है और यहां उनके पास फॉर्म में वापसी करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। इसके लिए उन्हें अपने बेसिक्स पर ध्यान देना होगा।’’

हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन NEET PG काउंसलिंग पर सीटें भरने पर लगाई रोक

जबलपुर एनआरआइ (प्रवासी भारतीय) कोटे के नाम पर पसंदीदा ब्रांच में नीट पीजी की मनमानी सीटें भरने के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट के जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने मध्यप्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग से जुड़े केस में फैसला सुरक्षित रख कोटे की सीटों को भरने पर रोक लगा दी है। याचिका में क्या कहा गया? भोपाल निवासी डॉ. ओजस यादव ने सीट मैट्रिक्स को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह तर्क दिया कि निजी मेडिकल कॉलेजों में 15% सीटें एनआरआई कोटे के लिए निर्धारित हैं, लेकिन डीएमई ने इस आरक्षण को सही तरीके से लागू नहीं किया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि चुनिंदा 8 ब्रांचों में एनआरआई कोटे की सीटों का प्रतिशत 40-50% तक पहुंचा दिया गया, जबकि दूसरी ब्रांचों में यह सीमा 15% तक ही रखी गई।  सुनवाई में दौरान अधिवक्ता आलोक वागरेचा ने तर्क दिया कि नियम में यह भी प्रावधान है कि समस्त निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआइ कोटे से संबंधित 15% सीटें समस्त पाठ्यक्रमों में आरक्षित होंगी। लेकिन डायरेक्टरेट मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) के चार्ट से स्पष्ट होता है कि कोटे की सीटों को सभी 22 ब्रांचों की जगह चुनिंदा 8 ब्रांचों में लागू किया गया है। इसके चलते कई पाठ्यक्रमों की 30-40% सीटें एनआरआइ कोटे में चली गईं। वहीं आरोप लगाया कि डीएमई ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की खाली सीटों की संख्या का प्रकाशन कर दावे-आपत्तियों के बिना सीधे काउंसलिंग प्रारंभ कर दी। ये है मामला हाईकोर्ट में एक चार्ट पेश कर बताया गया कि पीजी की सभी 22 ब्रांच में कुल सीटों का 15त्न एनआरआइ कोटे में ना बांट कर सिर्फ 8 प्रमुख ब्रांचों की कुल 591 सीटों में से 152 सीटों को आरक्षित किया गया। इससे इन 8 ब्रांच में कोटा 15 की जगह 30-40 प्रतिशत तक पहुंच गया। सीट भरने पर अंतरिम रोक अतिरिक्त महाधिवक्ता जानवी पंडित ने शासन की ओर से जवाब पेश करते हुए कहा, एनआरआइ कोटे के प्रावधान के अनुसार कार्यवाही हुई है। अरविन्दो कॉलेज की ओर से भी सीट मेट्रिक्स को सही ठहराया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा, केस का फैसला आने में समय लगने की संभावना है, इसलिए फैसला आने तक एनआरआइ कोटे की सीटों को नहीं भरा जाएगा। सरकारी पक्ष का क्या कहना है? सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जाह्नवी पंडित ने इस मामले में कहा कि सभी प्रक्रियाएं (Process) नियमों के मुताबिक पूरी की गईं। उन्होंने यह भी साफ किया कि 15% सीटें NRI कोटे के लिए तय हैं और उसी के अनुरूप काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही थी।

विराट कोहली परिवार की प्राइवेसी पर आई बात तो हो गए आगबबूला, एयरपोर्ट पर रिपोर्टर से भिड़े

नई दिल्ली करियर की शुरुआत में विराट कोहली जितने एग्रेसिव थे, उतने आज के समय नहीं है। शादी होने और परिवार बढ़ने के बाद उनका गुस्सा और भी कम हो गया है। मगर कई बार ऐसा होता है जब विराट अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाते। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार जब टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची तो कुछ रिपोर्ट्स और कैमरामैन विराट कोहली के परिवार की तस्वीरें खींच रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माने। विराट कोहली शुरुआत से ही साफ कर चुके हैं वह अपने बच्चों को लाइमलाइ में नहीं रखना चाहते। वह जब भारत में होते हैं तो मीडिया से पहले ही इसकी रिक्वेस्ट करते हैं और इंडिया की मीडिया खिलाड़ी की इस रिक्वेस्ट का सम्मान भी करती है। मगर ऑस्ट्रेलिया मीडिया के साथ ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार, रिपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड से बात कर रहे थे, जो मेलबर्न में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह खेल सकते हैं है, जब कोहली और उनके परिवार के सदस्य पास में ही देखे गए। भारतीय बल्लेबाज के भड़कने से पहले कैमरे कोहली की तस्वीर लेने के लिए मुड़े। कोहली पबल्कि प्लेस पर अपने परिवार के वीडियो को फिल्माए जाने पर आपत्ति जताते दिखे। कोहली ने चैनल नाइन के रिपोर्टर को मीडिया के अन्य सदस्यों के सामने तीखी बहस में डांटा। तनावपूर्ण बातचीत के बाद कोहली वहां से चले गए और फिर वापस मुड़कर कुछ और बातें कीं। बता दें, 5 मैच की यह बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज 3 मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीतकर भारत ने शानदार शुरुआत की, वहीं एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट जीतकर मेजबानों ने जोरदार वापसी की। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया, जो बारिश के चलते ड्रॉ हुआ। चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के साथ हार को टालने पर होगी।

“रामलला की माता “आर्ट ऑफ लिविंग मंडली के द्वारा भव्य रूप से मंचन पंडित दीन दयाल ऑडोटोरियम रायपुर के शुभारंभ

रायपुर  संगीत नाट्य प्रस्तुति”रामलला की माता “आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर आश्रम की मंडली के द्वारा भव्य रूप से मंचन पंडित दीन दयाल ऑडोटोरियम रायपुर के शुभारंभ सत्र में  प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती श्री देवनारायण साहू जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,सुश्री लता उसेंडी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा विधायक, श्री सुभाष राव जी पूर्व चेयरमैन हाउसिंग बोर्ड, अजय सिंह बैस पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़ श्री मितुल कोठारी प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया श्री राकेश चतुर्वेदी जी, पूर्व पीसीसीएफ के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आनंद लिया l इस कार्यक्रम के अंतिम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने कहा  श्री राम हमारे भांजे है l और यहाँ हम भांजे के पैर छूते है न कि उन्हें अपने चरण स्पर्श करने देते है l

मौसी को देखने जा रहा था अस्पताल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराकर युवक की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी डम्फर से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाने में आशीष यादव उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सियारपाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव इण्ड सिनर्जी में ड्रायवरी का काम कर रहा था। आशीष ने बताया कि उसकी मौसी रायगढ़ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बीती रात उसका बड़ा भाई बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 13 जे 5525 से अकेले ही मौसी को देखने निकला था। इसी बीच रात करीब साढ़े 10ः30 बजे उसे पता चला कि उसके बड़े भाई महेन्द्र यादव का ग्राम पंडरीपानी के पास एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उसे उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी। बहरहाल मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने  डम्फर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।   सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकराया मृतक के छोटे भाई आशीष ने बताया कि अस्पताल से उसका रिश्तेदार राजू मृतक की मां को छोडने घर जा रहा था। तब पंडरीपानी गांव के पास स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना के बाद होनें वाली भीड़ को देखने के लिये रूके तब उन्हें पता चला कि महेन्द्र यादव सड़क किनारे खड़ी डम्फर क्रमांक सीजी 13 एलए 4525 में टकरा कर लहू लुहान व अचेत अवस्था में पडा था। अंधेरे में खड़ी थी डम्फर मृतक के भाई ने यह भी बताया कि डम्फर वाहन का चालक वाहन को असुरक्षित ढंग से सड़क किनारे खड़ी किया गया था इस दौरान न तो उक्त वाहन की पार्किग लाईट जल रही थी और न ही वाहन में रेडियम चिपका हुआ था और न ही डम्फर चालक के द्वारा किसी प्रकार का सकेत लगाया गया था। अंधेरे में गाड़ी खडी करने से उक्त घटना घटित हुई है।

आर अश्विन का रिटायरमेंट बड़े बदलाव की पहल हो सकती हैं, अगले साल हो सकते हैं कई और रिटायरमेंट के ऐलान

नई दिल्ली आर अश्विन का रिटायरमेंट टीम इंडिया में एक बड़े बदलाव की पहल साबित हो सकते हैं। आने वाले दिनों में हमें कई और सीनियर प्लेयर्स क्रिकेट को अलविदा कहते हुए नजर आ सकते हैं, ताकि अगली पीढ़ी के लिए जगह बन सके। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी शुरुआत अगले साल जून-जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी WTC चक्र की भारत की आखिरी सीरीज है और यह भारत की “ओजी पीढ़ी” के लिए आखिरी हो सकती है। अश्विन के साथ-साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जेडाज उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने 2012 और 2013 के बीच इसी तरह के बदलाव से गुजर रही टीम इंडिया में कोर खिलाड़ियों के रूप में अपनी जगह बनाई थी। उस दौरान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी-अपनी जगह खाली की थी। कप्तान रोहित भले ही बार-बार सभी को यह याद दिलाने की कोशिश करें कि जो भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उसके लिए “दरवाजे खुले हैं”, लेकिन यह पहले से तय था कि टीम इंडिया पुजारा और रहाणे से आगे बढ़ चुकी है। अश्विन को भी कुछ ऐसे ही संकेत मिले, क्योंकि न्यूजीलैंड सीरीज में अचाक वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई और बीजीटी में पर्थ टेस्ट में उन्हें ही जडेजा और अश्विन से ऊपर मौका दिया गया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अश्विन का यह निर्णय कितना प्लान्ड था, यह निर्धारित करना कठिन है, लेकिन भारतीय टीम में जल्द ही बदलाव होने की उम्मीद है- संभवतः 2025 की गर्मियों में इंग्लैंड में उनकी अगली टेस्ट सीरीज की शुरुआत तक… यह असंभव है कि कोई भी खुले तौर पर स्वीकार करेगा कि यह एक संकेत था, लेकिन एक धारणा है कि यह घोषणा सिर्फ एक शुरुआत है, ठीक उसी तरह जैसे 2008 में हुआ था, जब कई वरिष्ठ खिलाड़ी जल्दी-जल्दी रिटायर हो गए थे।

ढाई वर्षों से गुमशुदा 22 वर्षीय युवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा पुणे से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

अनूपपुर      पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूष की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा विगत ढाई वर्षों से गुमशुदा 22 वर्षीय नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है। करीब ढाई वर्ष पूर्व दिनांक 02.02.2022 को सुमित्रा रौतेल पति सुखलाल रौतेल उम्र 50 साल निवासी बरबसपुर अनूपपुर के द्वारा उसकी 20 वर्षीय पुत्री कुमारी राखी रौतेल के गुम हो जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में गुम इंसान रिपोर्ट क्रमांक 103/22 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश की जा रही थी टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल एवं आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा उक्त गुमशुदा नवयुवती राखी रौतेल को महाराष्ट्र राज्य के पुणे के नजदीक राजनगांव से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। ढाई वर्षों से लापता पुत्री को वापस परिवार से मिलाने के लिए परिवारजन ने पुलिस को आभार व्यक्त किया है।

बाकी आरोपियों की तलाश, छत्तीसगढ़-दुर्ग में 49 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में भिलाई में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित रश्मि ग्रुप ऑफ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग एन्ड्रायड मोबाइल बरामद किया है इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भिलाई नगर थाना प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 16 नवंबर को वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप निवासी रूआबांधा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात नम्बर से व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से ट्राई के नाम से फोन कर तथा बाद में अन्य अलग-अलग नम्बरों से व्हाट्सअप कॉलिंग के माध्यम से फोन लगाकर सीबीआई, ई.डी.और सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट व अन्य नोटिस भेजकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 49 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आई.टी. एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी आरोपी खाता धारक बापू श्रीधर भराड़ को उसके गृह ग्राम राहेगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट डिटेल,एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को सोमनाथ धोबले के माध्यम से शेख नवीद नाम के व्यक्ति को धोखाधड़ी की घटना के लिए दिये जाना बताया गया था। जिसके आधार पर टीम ने तकनीकी माध्यम से प्रकरण के दो अन्य उक्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी सोमनाथ धोबले की उपस्थित बीड़ महाराष्ट्र एवं शेख नवीद की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होना की जानकारी लगी जिसके बाद टीम रवाना कर उक्त दोनों आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय से अनुमति प्राप्त कर दो अलग-अलग टीमें पूर्ण व बीड़ महाराष्ट्र रवाना किया गया था। टीम द्वारा बीड़ महाराष्ट्र में पतासाजी कर आरोपी सोमनाथ धोबले को समर्थ नगर बीड़ से गिरफ्तार किया गया तत्पश्चात् प्रकरण के अन्य आरोपी शेख नवीद को किराये के मकान कोंढ़वा पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बापू श्रीधर भराड़ के आईसीआईसीआई बैंक खातें का समस्त डिटेल, एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को ठाणे मुबंई निवासी मनोज विश्वनाथ पाल तथा सद्दाम नाम के व्यक्तियों को धोखाधड़ी की घटना में उपयोग लाने के लिए 20 प्रतिशत के कमीशन पर उपलब्ध करा देना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

संविलियन और मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने की मांग, छत्तीसगढ़-बालोद में मितानिन धरने पर बैठीं

बालोद। छत्तीसगढ़ में मितानिनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. जिसके कारण गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. दो सूत्रीय मांगों को लेकर बालोद शहर के धरना प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. जिसके कारण गांव में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हुई है. मितानिनों की हड़ताल के कारण प्रदेश में चल रहा टीबी मुक्त कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है. मितानिनों के मुताबिक अब वह आश्वासन पर नहीं टूटेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणा पत्र में मितानिनों को संविलियन किए जाने, मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का वादा किया था. बीजेपी सरकार में आ चुकी है तो अपने किए वादा को पूरा करने की मांग मितानिन कर रहे हैं. मितानिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मीना डोंगरे ने बताया कि सभी मितानिन , मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोऑडिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन किया जाए.क्योंकि SHRC, NGO के साथ काम करने पर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिलता है. संविलियन की मांग पर अड़े – मितानिनों ने बताया कि उनके पदाधिकारी 21 साल से सेवा दे रहे हैं.लेकिन अब तक उन्हें संविलियन से वंचित रखा गया है. लंबा अनुभव होने के बाद भी कम प्रोत्साहन राशि और क्षतिपूर्ति बेस से काम लिया जा रहा है.प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जब तक मांगों को पूरा नहीं करते तब तक हड़ताल जारी रहेगी.आपको बता दें कि प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ”सरकार ने मितानिनों का मानदेय 50% बढ़ाने का वादा किया था.लेकिन अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसे लेकर हमने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता हम धरना समाप्त नहीं करेंगे।” – मीना डोंगरे, प्रदेश संगठन मंत्री, मितानिन संघ’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online