LATEST NEWS

कांग्रेस सांसद ने खेल मंत्रालय को लिखा लेटर, अश्विन को मिलना चाहिए सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, उठाई मांग

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने खेल मंत्रायल से भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन के लिए खेल रत्न की मांग कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया को टैग करते हुए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न आवार्ड दिए जाने की अपील की। विजय वसंत ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैंने युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि आर अश्विन को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान और मैदान पर उल्लेखनीय उपलब्धियां उन्हें वास्तव में इस सम्मान का हकदार बनाती हैं। गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने किया संन्यास का एलान गौरतलब हो कि बुधवार को अश्विन ने गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनके संन्यास की अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्होंने भावुक होते हुए विराट कोहली को गले लगाया था। तभी यह माना जा रहा था वह अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े तीन लाख ठगे, छह दिनों तक 24 घंटे वीडियो कॉल

फरीदाबाद मैकेनिकल इंजीनियर को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 3.46 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित आरोपितों की धमकी की वजह से अपने घर के कमरे में अकले बंद रहे थे। दिन-रात मोबाइल फोन से वीडियो कैमरा आन रहता था। हर गतिविधि की जानकारी ठगों को रहती थी। छह दिन बाद शक होने पर डिजिटल अरेस्ट खत्म हुआ तो पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-55 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मोहित ने दी शिकायत में बताया कि वह बल्लभगढ़-तिगांव रोड स्थित एक फैक्ट्री में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है पार्सल’ छह दिसंबर 2024 की सुबह वह फैक्ट्री में थे। तभी एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको डीएचएल एक्सप्रेस दिल्ली से बताया। कहा कि उनके नाम से एक पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर पकड़ा गया है। इसमें ड्रग्स, कुछ पासपोर्ट, लेपटॉप, पांच हजार डॉलर, बैंक के दस्तावेज सहित अन्य सामान है।  

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार महफूज आलम के एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मचा बवाल, विदेश मंत्रालय किया विरोध

नई दिल्ली एक तरफ जहां बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हो रहे। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार महफूज आलम ने भारत विरोधी टिप्पणी की है, जिस पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकारों में से एक महफूज आलम के एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा को बांग्लादेश का हिस्सा बताया था। हालांकि, उन्होंने पोस्ट को बाद में हटा दिया था। भारत ने जताया कड़ा विरोध विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने इस मुद्दे पर बांग्लादेश पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने अनुरोध किया है कि बांग्लादेश की तरफ से कोई ऐसे कमेंट न किए जाएं जो भारत विरोधी है। हालांकि, महफूज आलम ने बाद में फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर बांग्लादेश पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हम समझते हैं कि जिस पोस्ट का उल्लेख किया जा रहा है, उसे कथित तौर पर हटा दिया गया है। हम सभी संबंधित पक्षों को याद दिलाना चाहेंगे कि वे अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों के प्रति सचेत रहें। पोस्ट में क्या लिखा था? महफूज ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि उनका सपना समग्र बंगाल का है। भारत, पाकिस्तान की राजनीति के कारण बंगाल खंडित है। उन्होंने पोस्ट में लिखा,”विजय तो मिल गई है, लेकिन पूर्ण मुक्ति अभी भी दूर है। हम हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक टाउनशिप बहाल किए बिना पूर्वी पाकिस्तान के जरिए बांग्लादेश से मुक्ति नहीं पा सकते। भले ही वो बांग्लादेश के अंतरिम सरकार में मंत्री नहीं है, लेकिन वो प्रभावशाली लोगों में से एक हैं।”

देश के उत्तरी राज्‍यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही, तापमान में गिरावट जारी, पारा 0º, बर्फ जमी

नई दिल्‍ली देश के उत्तरी राज्‍यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में गिरावट जारी है। हरियाणा और हिमाचल के कुछ शहरों में तापमान शून्य डिग्री  सेल्सियस तो जम्मू-कश्‍मीर और उत्तराखंड में पारा माइनस 4 डिग्री  सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के पांच शहरों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया है। शनिवार-रविवार में तापमान और गिरेगा। भीषण शीतलहर भी चलेगी। कुछ राज्‍यों में बारिश भी होगी। यहां कई जिलों में पारा 0 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा- मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 0.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल के भुंतर में तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया। ओस की बुंदे जमकर बन रही बर्फ मध्य भारत के राज्यों, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सर्दी कम नहीं हो रही है। राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री पहुंच गया। सीकर, झुनझुन समेत कई जगहों पर पत्तों में जमी बर्फ देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में राजस्थान के 5 शहरों में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। माउंट आबू में 2.0°, फतेहपुर 2.2°, संगरिया 3.3°, चूरू 3.5° और करौली में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एमपी और दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में भी तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां आज तापमान में और गिरावट हो सकती है।  

लखनऊ के चिकित्सालय में एक डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी पेट में ही छोड़ दी, अब लिया एक्शन

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ के बीआरडी संयुक्त चिकित्सालय से डॉक्टर की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे एक महिला की जान भी जा सकती थी। यहां एक डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी पेट में ही छोड़ दी। अब यह मामला डिप्टी सीएम तक पहुंचा है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने मामला सीएमओ कार्यालय को सौंपा। क्या है पूरा मामला पूरा मामला महानगर स्थित भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय का है। जहां एक सर्जन ने महिला के पेट के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी उसके पेट में ही छोड़ दी। दरअसल, सीतापुर के मछरेहटा निवासी विजय कुमार दीक्षित की 42 वर्षीय पत्नी सुमन ने जुलाई में अपने गॉल ब्लेडर में पथरी के ऑपरेशन के लिए सर्जन मो. जुबैर सिद्दीकी से संपर्क किया। बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय के सर्जन मो. जुबैर सिद्दीकी ने सुमन को भर्ती कर एक अगस्त को ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने पेट में रुई-पट्टी छोड़ दी और टांके लगा दिए। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद महिला के पेट में दर्द हुआ, जिसकी शिकायत उसने डॉक्टर से की तो उसने दवाएं दे दीं। इनसे राहत न मिलने पर महिला ने निजी अस्पताल में सीटी स्कैन करवाया। रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला दंग रह गई। सीटी स्कैन में महिला को पेट में रुई, पट्टी छूटने का पता चला। निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन इस पर सुमन को लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका दोबारा ऑपरेशन करके रुई-पट्टी को निकाला गया। विजय ने बताया कि दवाओं और निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उसके करीब 25 हजार रुपये खर्च हो गए। जिसकी शिकायत विजय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिकायत महिला के पति ने इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की। जिसकी जांच डिप्टी सीएम ने सीएमओ ऑफिस को सौंपी है। हालांकि, अभी तक पड़ताल शुरू नहीं हुई है। वहीं मुख्य चिकित्सधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जांच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ, दो कर्मचारी गिरफ्तार

उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की जांच में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके बैंक खातों में लाखों रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन पाया गया है।   दरअसल, भगवान महाकालेश्वर मंदिर में हर साल करीब 100 करोड़ रुपए की आय अर्जित होती है, जिसमें दान, लड्डू प्रसाद, शीघ्र दर्शन और अभिषेक की राशि शामिल है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से मंदिर की आमदनी में गिरावट दर्ज हो रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि मंदिर के दो कर्मचारी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव श्रद्धालुओं से अवैध रूप से पैसा वसूल रहे थे। इनके बैंक खातों में लाखों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मिला है।   महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आने के बाद सख्त कदम उठाए गए। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। महाकाल थाने में इस मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन ने पुष्टि की है कि दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंदिर समिति इनकी संलिप्तता पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दुनिया के अंदर सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत मजहब को विपत्ति के समय शरण दी है: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या के दौरे पर हैं। 11 बजकर 10 मिनट पर सीएम योगी हेलीपैड रामकथा पार्क पहुंचे। अपने अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन किए। साथ ही शर्फी भवन पर हो रहे पंचायतन महायज्ञ में भी शामिल हुए। मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर सीएम योगी का बयान शर्फी भवन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा, ‘विश्व मानव सभ्यता को बचाना है तो सनातन का सम्मान करना होगा। हमारे ऋषि-मनीषियों ने हजारों वर्ष पहले वसुधैव कुटुम्बकम की बात कही। दुनिया के अंदर सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत मजहब को विपत्ति के समय शरण दी है।’ सीएम योगी ने आगे कहा,’क्या कभी ऐसा हिंदुओं के साथ हुआ है? क्या हुआ बांग्लादेश में, उससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या हुआ था! कभी काशी विश्वनाथ धाम, कभी अयोध्या में, कभी संभल में कल्कि अवतार की हरिहर भूमि तो कभी भोजपुर में। हर समय हिंदुओ के मंदिरों को तोड़ा गया।’ रिक्शा चला रहा था औरंगजेब का खानदान वहीं औरंगजेब पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा,’ औरंगजेब का खानदान पता चला कोलकाता के पास रिक्शा चला रहा था। कभी उसने ईश्वर की दुर्गति नहीं की होती तो उसकी औलादों को ये दिन न देखना पड़ता।’ बता दें कि यहां से निकलकर सीएम योगी सरयू अतिथि गृह पहुंचे हैं। यहां सीएम महाकुंभ और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ महोत्सव के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खेलकूद मंत्री गिरीश यादव शामिल हैं।

लड़की का रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकाया, शिकायत के बाद हुआ फरार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 25 वर्षीय आरोपी कुलदीप को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1500 किलोमीटर का सफर तय किया। कुलदीप, जो दिल्ली से फरार हो गया था, सूरत के जय अंबे नगर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से इस मिशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, और उसके खिलाफ उद्घोषणा की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। आखिरकार एनआर-आई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गुजरात के सूरत के जय अंबे नगर से पकड़ा। दोस्ती का नाजायज फायदा दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी बागवानपुरा में एक ही स्थान पर काम करते थे। आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए विश्वास हासिल किया। उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। आरोपी ने इन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। खुफिया जानकारी और गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, 16 दिसंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी गुजरात के सूरत में छिपा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सूरत में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का बैकग्राउंड गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है। उसने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पिछले 5-6 साल से दिल्ली के बवाना इलाके में रह रहा था। कुलदीप एक लोकल फैक्ट्री में वेल्डर के रूप में काम करता था। सबूत और कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से ब्लैकमेल और सेक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल किए गए अश्लील वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को बार-बार धमकाकर अपने जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहा था।

पुणे में दर्दनाक हादसा, तम्हानी घाट के पास अचानक पलटी बस, 5 की मौत, 14 घायल

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ है, जहां 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चाकन से महाड जा रही थी, और अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद यह खड्डे में गिर गई और पलट गई। हादसे की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं। बस में 40 यात्री थे सवार खबरों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बस खतरनाक मोड़ पर पहुंची, बस का नियंत्रण खो बैठा और यह एक तरफ झुकते हुए खड्डे में गिर गई, जिससे बस पलट गई। तम्हानी घाट पर हुआ हादसा सूत्रों के अनुसार, पुणे के तम्हानी घाट में एक खतरनाक मोड़ है, जहां यह हादसा हुआ। मोड़ पर खड्डे में गिरने के बाद बस बेकाबू हो गई और पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, और मृतकों के परिजनों का बुरा हाल हो गया है।

सारंगपुर के कवि सुशील को भी मिलेगा साहित्य अकादमी का पाण्डुलिपि अनुदान

( अमिताभ पाण्डेय ) भोपाल।  साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2022 एवं कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी कवि सुशील व्यास का भी चयन किया गया है।  उल्लेखनीय है कि प्रति पाण्डुलिपि  20  हजार रुपए का सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दिया जाता है। इस प्रकार दो वर्षों की कुल 80 पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि कैलेण्डर वर्ष 2022 एवं कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत-रविशंकर विलगैयां ‘रवि’-पृथ्वीपुर, महेश कुमार पचौरी-भोपाल, नर्मदा प्रसाद-नर्मदापुरम, रास बिहारी शरण पाण्डेय-भोपाल, डॉ. रीता राज-भोपाल, प्रमोद कुमार शर्मा-नर्मदापुरम, हेमलता भारद्वाज-इंदौर, सुरेखा सरोदे-इंदौर, डॉ. मीनाक्षी दुबे-भोपाल, अमिता त्रिवेदी-भोपाल, प्रियंका मिश्रा-विजयराघवगढ़, विक्रांत भट्ट-रतलाम, प्रिया अवस्थी शर्मा ‘शब्दिता’-वारासिवनी, अजय शंकर मिश्रा-भोपाल, सरोज दवे-भोपाल, अर्चना पंडित-इंदौर, दिनेश दवे-इंदौर, हरीश साथी-इंदौर, शशि बंसल गोयल-भोपाल, हरि जोशी-भोपाल, प्रेम चन्द्र गुप्ता-भोपाल, अर्चना गुप्ता-बालाघाट, गोपाल देव नीरद-बालाघाट, संगीता शुक्ला-शहडोल, डॉ. लीना कुलथिया-टीकमगढ़, संजय शर्मा-उज्जैन, सुषमा श्रीवास्तव-भोपाल, संजय सिंह राठौर-भोपाल, मनु शर्मा-अशोकनगर, देवप्रिया अमर तिवारी-नौगांव, आराधना राय-दमोह, प्रेेक्षा सक्सेना-भोपाल, सीमा मनीष शर्मा-इंदौर, वैदेही कोनरी-रतलाम, डॉ. संध्या सिलावट-इंदौर, अनुराधा अंजनी-रीवा, वंदना त्रिपाठी-विदिशा, छक्कूलाल प्रजापति-मालथोन (सागर), दिनेश शर्मा-इंदौर, गीत धीर-भोपाल, अमर सिंह राजपूत-दमोह, मनीषा शर्मा-जबलपुर, बी.के.शर्मा-इंदौर, जयश्री उपाध्याय-बड़वाह, डॉ. दीपा मनीष व्यास-इंदौर, डॉ. अंशुल जैन आराध्यम-भोपाल, दर्शना जैन-खण्डवा, मंजुला दुबे-महेश्वर, राम अवतार शर्मा-मुरैना, तुषार कोठारी-रतलाम, सोनम निनामा-इंदौर, ऋतु मिश्र-इंदौर, मनीषा व्यास-इंदौर, प्रीति चौधरी-देवास, भोले नेमा चंचल-छिंदवाड़ा, अमित जैन-करेली, संदीप साधव-धामनोद, निरुपमा त्रिवेदी-इंदौर, बविता चतुर्वेदी-विदिशा, डॉ. अर्चना त्रिवेदी-इंदौर, सुनीता केसवानी-भोपाल, रेखा कापसे ‘मांडवे’-नर्मदापुरम, सतीश जोशी-इंदौर, डॉ. मीना स्वर्णकार-आगरमालवा, डॉ. शशि निगम-इंदौर, मंजू खरे-दतिया, शील कुमार दुबे-करेली, डॉ. नीरज श्रीवास्तव-अनूपपुर, नंदकिशोर उपाध्याय-धार, ब्रजेन्द्र नागर-इंदौर, डिनल हितेश शाह-बुरहानपुर, अनिल ओझा-इंदौर, रेणु लेसी फ्रांसिस-इंदौर, जयकृष्ण चांडक-हरदा, सुशील कुमार व्यास-सारंगपुर, वंदना खरे-अनूपपुर, डॉ. अनुराधा शुक्ला-शहडोल, सुरेन्द्र सिंह राजपूत-देवास, शशिकांत यादव-देवास एवं कमलेश बैस-आलोट की पांडुलिपि प्रकाशन सहायता अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं।

आंधी तूफान का मौसम आने के पहले ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित करें : एम.डी. इंजी.सुनील तिवारी

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी समय रहते प्रदेश की ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सुनिश्चित कर लें। प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि वर्तमान रबी सीजन के दौरान मध्यप्रदेश में बढ़ते हुये लोड के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाये रखे। जिससे ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता कायम रखी जा सके। श्री तिवारी ने वर्तमान रबी सीजन में ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों पर लोडिंग और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों की वर्क वाइस मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाये एवं उच्चतम मापदंड़ो के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता से कार्य समयसीमा में पूर्ण किये जाये। श्री तिवारी ने कहा कि एम.पी. ट्रांसको में विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से आयोजित की जा रही ट्रेनिंग के कारण आये गुणात्मक परिवर्तन की निरंतरता को बनाये रखें। जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य से करें कार्य प्रबंध संचालक ने निर्देश दिए की फील्ड के अधिकारी ई.एच.टी. लाइनों और सब स्टेशनों में जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य को ध्यान में रखकर सतर्कता और सुरक्षा के साथ मेंटेनेंस करें। उन्होंने कहा कि कंपनी में सुरक्षा के साथ कार्य करने का वर्क कल्चर निर्मित हो, क्योंकि मानव जीवन से महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पालन कड़ाई से कराया जाये। इस रिव्यू मीटिंग में एम.पी. ट्रांसको के मुख्यालय स्थित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रदेश के अधीक्षण अभियंता मौजूद थे।  

राहुल गाँधी का भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने फूंका पुतला, BJP सांसद मुकेश राजपूत के साथ हुई धक्का मुक्की का किया विरोध

कौशांबी आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी कांग्रेस की हरकतों को देखकर शरमाते होंगे कि कैसे संविधान को हाथ में लेकर संविधान की आत्मा को कुचला जा रहा है। कैसे एक बुजुर्ग सांसद के साथ धक्का मुक्की की जा रही है। जिसके चलते बुजुर्ग सांसद अस्पताल में एडमिट हो गये। इसी घटना से आहत होकर कौशांबी में BJP के युवा मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी मात्रा में मुख्यालय पहुंचकर पुतला फूंका है। कौशांबी जनपद में शुक्रवार को भाजपा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर ने  राहुल गांधी द्वारा सदन में एक बुजुर्ग भाजपा सांसद के साथ धक्का मुक्की करने के विरोध में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय स्थित चौराहे पर राहुल गांधी का पुलता जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा से पूर्व विधायक रहे संजय गुप्ता ने कहा कि सदन में राहुल गांधी द्वारा असंसदीय आचरण और बीजेपी सांसद के साथ धक्का मुक्की किया गया। जिससे उनका सर फट गया और अस्पताल में भर्ती होना, पड़ा जो कि निंदनीय है। इसलिए आज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्य के नेतृत्व में राहुल गांधी ,का पुलता फूंका और कांग्रेस पार्टी और गठबंधन का विरोध किया। पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है – शिव प्रताप मौर्य वहीं भाजपा से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य उर्फ रिंकू मौर्या ने कहा कि राहुल ने गरीब और असहाय लोगों के मसीहा बीजेपी के ऐसे सांसद के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें चोटिल किया। यही किसी युवा मोर्चा के छोटे कार्यकर्ता को टच करके देखें तो उनकी औकात पता चल जाएगी। इस बार तो हम लोगों ने चौराहे पर पुतला फूंका है। अगली बार उनके यहां से लेकर दिल्ली कार्यालय और उनके घर में घुसकर उनका घर जलाने का काम करेंगे। उन्हें होश में लाने के लिए पूरी भारतीय जनता पार्टी एकतरफा खड़ी है।

आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सफलता की कहानी धमतरी जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5 हजार 700 से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है। बता दें कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर अनिवार्यतः लिंक होना चाहिए। इससे 5 लाख रूपये तक मुफ्त उपचार लाभ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (आधार कार्ड के अनुसार जिनका उम्र 70 या 70 से अधिक हो) को आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कार्य, ग्राम, वार्ड, पंचायत स्तर पर लगातार बनाया जा रहा है। धमतरी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (70 व 70+ आयु वाले)  को अपने नजदिकी, किसी भी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरुद, नगरी, बोरई, सामु. स्वा. केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल धमतरी, योजना मे पंजकृत किसी भी निजि अस्पताल के चिन्हाकित च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे आधार कार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नबर सहित हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन करा रहे है। पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70-70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा,  जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा।

कोलकाता में पीली टैक्सियां अब लगभग गायब होने की कगार पर, ड्राइवरों ने जताई चिंता

कोलकाता कभी कोलकाता शहर की पहचान और परिवहन का मुख्य साधन मानी जाने वाली पीली टैक्सियां अब लगभग गायब होने की कगार पर हैं। एक समय ऐसा था जब हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशन के बाहर पीली टैक्सियों की लंबी कतारें यात्रियों का इंतजार करती नजर आती थीं लेकिन अब इनकी संख्या लगातार घटती जा रही है। तेजी से घट रही टैक्सियों की संख्या : पहले कोलकाता में 27,000 से 28,000 पीली टैक्सियां सड़कों पर दौड़ती थीं। : अब यह संख्या घटकर 3000-4000 रह गई है। : अगले एक महीने में लगभग 1,000 और टैक्सियां बंद होने की आशंका है। ऑनलाइन कैब सेवाओं का बढ़ता दबदबा कोलकाता की पीली एंबेसेडर टैक्सियां धीरे-धीरे हो रही हैं गायब, 50% से अधिक बेड़ा होगा सेवानिवृत्त कोलकाता की पीली एंबेसेडर टैक्सियां धीरे-धीरे हो रही हैं गायब, 50% से अधिक बेड़ा होगा सेवानिवृत्त CM भजनलाल के काफिले को टक्कर मारने वाले टैक्सी ड्राइवर की मौत, विदेश से बताया जा रहा कनेक्शन CM भजनलाल के काफिले को टक्कर मारने वाले टैक्सी ड्राइवर की मौत, विदेश से बताया जा रहा कनेक्शन विदेश सचिव मिसरी 9 दिसंबर को करेंगे बांग्लादेश का दौरा, हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता विदेश सचिव मिसरी 9 दिसंबर को करेंगे बांग्लादेश का दौरा, हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता पीली टैक्सियों की घटती लोकप्रियता का मुख्य कारण ऑनलाइन ऐप-आधारित कैब सेवाएं हैं। ये कैब्स आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यात्रियों को बेहतर अनुभव देती हैं। : एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं ऑनलाइन कैब्स को अधिक पसंदीदा बना रही हैं। : वहीं पीली टैक्सियां अभी भी पुरानी तकनीक और सीमित सुविधाओं के साथ काम कर रही हैं। : ऐप बेस्ड कैब्स का किराया भी कई बार पीली टैक्सियों से कम होता है जिससे लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ड्राइवरों की परेशानियां पीली टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। : हजारों परिवार पीली टैक्सियों पर निर्भर हैं। : कई ड्राइवरों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। : उनका कहना है कि अगर पीली टैक्सियां बंद हो गईं तो उनकी आजीविका खत्म हो जाएगी। टैक्सी ड्राइवरों की मांगें : ड्राइवर चाहते हैं कि सरकार पीली टैक्सियों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए। : उनका कहना है कि सरकार को पीली टैक्सियों के लिए आधुनिक तकनीक और सुविधाओं को लागू करना चाहिए। : यदि पीली टैक्सियां बंद होती हैं तो सरकार को उनके लिए विकल्प तैयार करना चाहिए। पुरानी यादों का हिस्सा बनती पीली टैक्सियां पीली टैक्सियां कभी कोलकाता की शान थीं और शहर के परिवहन का अहम हिस्सा थीं लेकिन अब ये सिर्फ पुरानी यादों का हिस्सा बनती जा रही हैं। : आज पीली टैक्सी का उपयोग लोग केवल विशेष अनुभव या पुरानी यादों को ताजा करने के लिए कर रहे हैं। : आधुनिक परिवहन साधनों ने पीली टैक्सियों के महत्व को कम कर दिया है। बता दें कि कोलकाता की पीली टैक्सियां सिर्फ एक साधारण वाहन नहीं बल्कि शहर की संस्कृति और विरासत का हिस्सा हैं। इन्हें बचाने के लिए सरकार और टैक्सी ऑपरेटरों को मिलकर काम करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो पीली टैक्सियां जल्द ही इतिहास का हिस्सा बन जाएंगी और हजारों परिवार अपनी आजीविका से हाथ धो बैठेंगे।

भारत को विश्‍व की अग्रणी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में लाने के लिए म.प्र. प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि मध्‍यप्रदेश सरकार यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत को समग्र रूप से विकसित करने तथा विश्‍व की अग्रणी अर्थव्‍यवस्‍थाओं की श्रेणी में लाने के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध है। उज्जैन में 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्‍थ महापर्व की चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में सुनियोजित रूप से विकास व जन-सुविधाओं की भी व्‍यापक व्‍यवस्‍था के लिए आगामी बजट में ‘सिंहस्‍थ’ आयोजन के लिए प्रावधान का अनुरोध किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ हुई प्री बजट मीटिंग में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विशेष पूंजीगत सहायता योजना के संबंध में आम जनता के जीवन-यापन में सकारात्‍मक परिवर्तन भी हो रहा है। वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश का कुल पूंजीगत व्‍यय रूपये 46 हजार 798 करोड़ था जो लगभग 23 प्रतिशत वृद्धि के साथ वर्ष 2023-24 में रूपये 57 हजार 348 करोड़ रहा है। उन्होने कहा कि वर्ष 2024-25 में लगभग रूपये 64 हजार 738 करोड़ का पूंजीगत व्‍यय अनुमानित है। वर्ष 2024-25 के लिए रूपये 6 हजार 187 करोड़ 73 लाख की राशि प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार को धन्‍यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने राज्य की ओर से बजट की तैयारी से संबंधित सुझाव देते हुए कहा कि केन्द्र और राज्‍य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत वित्‍त पोषित राष्‍ट्रीय वृद्धावस्‍था पेंशन, राष्‍ट्रीय विधवा पेंशन एंव राष्‍ट्रीय नि:शक्‍त पेंशन योजनाओं में वित्‍त पोषण की वर्तमान व्‍यवस्‍था पर पुर्नविचार की आवश्‍यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के मध्‍य प्रतिवर्ष 0.29 प्रतिशत से लेकर 0.44 प्रतिशत तक की जीवन-प्रत्‍याशा में वृद्धि हुई है। इस तथ्‍य के परिणामस्‍वरूप योजनान्‍तर्गत हितग्राहियों की वर्तमान पंजीबद्ध संख्‍या 24 लाख 14 हजार से बढ़कर 29 लाख 43 हजार होना अनुमानित है। केन्‍द्र सरकार द्वारा मात्र 15 लाख 75 हजार हितग्राहियों के मान से ही वित्‍त पोषण किए जाने से राज्‍य सरकार को अतिरिक्‍त व्‍यय वहन करना पड़ रहा है। इस तथ्य के प्रकाश में वर्ष 2013-14 में योजना के हितग्राहियों की संख्‍या की अधिकतम सीमा के पुनरीक्षण पर विचार किया जाना चाहिए। जल जीवन मिशन की शेष राशि जारी करने का आग्रह जल जीवन मिशन योजना के लिये उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि केन्‍द्र से मिशन की दूसरी किश्‍त की द्वितीय व तृतीय ट्रेंच की राशि रूपये 1 हजा़र 422 करोड़ की राशि प्राप्‍त नहीं होने से राज्‍य सरकार ने स्‍वयं के स्‍त्रोतों से योजनाओं के कार्यों को जारी रखा है। वर्ष 2024-25 में इन कार्यों के लिए रूपये 17 हजा़र करोड़ की आवश्‍यकता अनुमानित है, जिसमें केन्‍द्र की सहभागिता के अनुसार प्रदेश को रूपये 8 हजा़र 500 करोड़ की राशि भारत सरकार से अपेक्षित है। उन्होंने केन्‍द्रांश के लिए रूपये 4 हजा़र 456 करोड़ का अतिरिक्‍त प्रावधान करने और द्वितीय किश्‍त की शेष राशि रूपये 1 हजा़र 422 करोड़ उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया। खाद्यान्‍न उपार्जन की लागत के व्‍ययों की प्रतिपूर्ति दरों का पुर्ननिर्धारण उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि उपार्जन में विभिन्‍न मदों जैसे निराश्रित शुल्‍क, मण्‍डी लेबर व्‍यय, परिवहन व्‍यय, सोसायटी को कमीशन, ब्‍याज, भण्‍डारण व्‍यय, मिलर्स को प्रोत्‍साहन, बारदाना लागत आदि में किए जा रहे व्‍ययों तथा केन्‍द्र द्वारा निर्धारित दरों में अन्‍तर है। केन्‍द्र के स्‍तर पर दरों का पुनरीक्षण नहीं होने से सभी मदों में राज्‍य सरकार पर अतिरिक्‍त व्‍यय भार आ गया है। इस परिप्रेक्ष्‍य में केन्द्र से दरों के शीघ्र पुनरीक्षण अनुरोध है। ग्रामीण सड़को के निर्माण, महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना एवं स्‍वच्‍छ भारत मिशन जैसे जन-सुविधाओं के कार्यक्रमों में मध्‍यप्रदेश के निरन्‍तर सराहनीय प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्रामीण सड़कों की लम्‍बाई के मान से सड़कों के संधारण व रख-रखाव के लिए 60 व 40 प्रतिशत के अनुपात में केन्‍द्र से वित्‍तीय सहभागिता का अनुरोध किया। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना में केन्‍द्र सरकार द्वारा अधिसूचित मजदूरी दर, कृषि श्रमिकों के लिए अधिसूचित मजदूरी दर से कम है। इसके परिणामस्‍वरूप मजदूरी नियोजन में कमी आई है। केन्द्र सरकार से प्रशासनिक मद में व्‍यय की 6 प्रतिशत राशि की सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्थान एवं जीवन सुधार के मद्देनजर एक वर्ष में 100 दिवस के रोजगार की बजाय 150 दिवस के रोजगार की गारण्‍टी का प्रावधान करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों और भू-जल स्‍तर की गिरावट वाले क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वाटर शेड विकास परियोजनाओं के विकास के लिए बजट में विशेष रूप से प्रावधान करने का अनुरोध किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet